PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 3 आत्मविश्वास

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 3 आत्मविश्वास Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 3 आत्मविश्वास (2nd Language)

Hindi Guide for Class 5 PSEB आत्मविश्वास Textbook Questions and Answers

आत्मविश्वास अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • मप्ल = स्कूल
  • ਪਾਸ = पास
  • हिरिभातपी = विद्यार्थी
  • भाउभ-दिप्तराम = आत्मविश्वास
  • ताप्लटतथी = राष्ट्रपति
  • ਨਾਖੁਸ਼ = नाखुश
  • ਭਾਰਤ = भारत
  • ਤੁਰੰਤ = नाखुश

निर्देश-विद्यार्थी हिन्दी के इन शब्दों को लिखने का अभ्यास करें।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 3 आत्मविश्वास

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिंदी शब्दों को लिखो :

माप्लाठा = वार्षिक
ठीसा = परिणाम
पीधिभा = परीक्षा
भलाठ = घोषित
मेटी = कक्षा
उत्तर :
विद्यार्थी हिन्दी में लिखे गए शब्दों को लिखने का अभ्यास करें।

पढ़ो, समझो और लिखो

त् + म = त्म = आत्म
क + ष = क्ष = क्षमा, परीक्षा
स् + क = स्क = स्कूल
ष् + ट् + र = ष्ट्र = राष्ट्र
द् + व = व = द्वारा
न् + द् + र = न्द्र = राजेन्द्र
क् + य = क्य = क्योंकि
प् + र = प्र= प्रसाद, प्रिंसिपल
न् + त = न्त = तुरन्त
द् + य = द्य = विद्यार्थी
क् + ल = क्ल = क्लर्क
उत्तर :
हिन्दी भाषा में आधे व्यंजन को लिखने के लिए हलन्त (.) का प्रयोग किया जाता है। विद्यार्थी इनकी पहचान करना सीखें और शुद्ध-उच्चारण करना सीखें।

बताओ

प्रश्न 1.
वार्षिक परिणाम सुनकर एक विद्यार्थी खुश क्यों नहीं था?
उत्तर :
वार्षिक परिणाम सुनकर एक विद्यार्थी खुश इसलिए नहीं था क्योंकि पास होने वाले विद्यार्थियों में उसका नाम नहीं बोला गया था।

प्रश्न 2.
उस विद्यार्थी ने प्रिंसिपल से क्या कहा?
उत्तर :
उस विद्यार्थी ने प्रिंसीपल से निवेदन किया कि उसका नाम नहीं बोला गया था।

प्रश्न 3.
प्रिंसिपल को अपनी गलती का अनुभव कब हुआ?
उत्तर :
जब स्कूल के क्लर्क ने आकर प्रिंसीपल को बताया कि गलती से एक विद्यार्थी का नाम टाइप होने से रह गया है कृपया इस नाम को भी सूची में शामिल कर लें, तब प्रिंसीपल को अपनी गलती का अनुभव हुआ।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 3 आत्मविश्वास

प्रश्न 4.
जिसका नाम पास विद्यार्थियों में नहीं बोला गया, उस बालक का क्या नाम था?
उत्तर :
उस बालक का नाम राजेन्द्र प्रसाद था।

प्रश्न 5.
बड़ा होकर डॉ. राजेन्द्र प्रसाद किस तरह प्रसिद्ध हुए?
उत्तर :
बड़े होकर डॉ० राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में प्रसिद्ध हुए।

वाक्य बनाओ

  1. आत्मविश्वास
  2. जुर्माना
  3. सूची
  4. नाखुश
  5. निवेदन
  6. तुरंत
  7. राष्ट्रपति
  8. कृपया

उत्तर :

  1. आत्म-विश्वास – बालक राजेन्द्र प्रसाद ने बड़े आत्म-विश्वास के साथ प्रिंसीपल को कहा कि वह कभी फेल नहीं हो सकता।
  2. सूची-वार्षिक परीक्षा के घोषित परिणाम की सूची बोर्ड पर लगा दी गई थी।
  3. नाख़ुश-बालक घोषित परीक्षा परिणाम से नाखुश था।
  4. निवेदन-राघव ने कक्षा बदलने के लिए अध्यापक से निवेदन किया।
  5. जुर्माना-अध्यापक ने उसे दस रुपए जुर्माना किया।
  6. राष्ट्रपति-डॉ० राजेन्द्र प्रसाद हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति थे।
  7. कृपया-कृपया, यहां बैठ जाएं।
  8. तुरंत-मोहन ने अध्यापक द्वारा पूछे प्रश्नों का तुरंत जवाब दिया।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 3 आत्मविश्वास

इन्हें जानो

स्कूल = पाठशाला
परिणाम = नतीजा
वार्षिक = सालाना
विद्यार्थी = छात्र
बधाई = मुबारक
अंक = नंबर
उत्तर :
उपरोक्त शब्दों के सामने उनके समान अर्थ वाले शब्द लिखे गए हैं। अतः एक समान अर्थ वाले शब्दों को समानार्थी या समानार्थक शब्द कहते हैं।

जानो

फेल = पास
अधिक = कम
पास = दूर
जोड़ = घटा
उत्तर :
उपरोक्त विपरीत अर्थ दर्शाने वाले शब्दार्थ विपरीतार्थक शब्द कहलाते हैं।

अन्तर समझो

(क) क्लर्क ने प्रिंसिपल के [ पास ] आकर कहा। (निकट)
वह बालक अपने [ पास ] होने का दावा कर रहा था। (उत्तीर्ण)
(ख) उस बालक के सबसे अधिक [ अंक ] थे। (नंबर)
बालक माँ के [ अंक ] में बैठा था। (गोदी)
उत्तर :
उपरोक्त पंक्तियों में पास और अंक शब्दों के एक से अधिक अर्थ देखे गए हैं। जहाँ पर एक शब्द के एक से अधिक अर्थ हों उन्हें अनेकार्थी या अनेकार्थक शब्द कहते हैं।

रचनात्मक अभिव्यक्ति-लंगड़े व्यक्ति द्वारा बैसाखी की सहायता से पहाड़ पर चढ़ना, अंधे व्यक्ति को ब्रेल लिपि से पुस्तक पढ़ते हुए दिखाया जाए, एक हाथ से अपाहिज व्यक्ति द्वारा बोझा उठाना, स्कूल के खेल के मैदान में एक अपाहिज विद्यार्थी E द्वारा दौड़ में भाग लेना।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 3 आत्मविश्वास

अध्यापन निर्देश :

  1. अध्यापक बच्चों में आत्मविश्वास के गुण को विकसित करे। भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद की जीवनी पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करे।
  2. अध्यापक ‘र’ व्यंजन के विभिन्न रूप बच्चों को समझाये।
    • हलंत ‘र’ अर्थात् स्वर रहित ‘र’ अपने से अगले व्यंजन पर ‘रेफ’ (‘) के रूप में प्रयुक्त होता है जैसे ‘क्लर्क’ शब्द में हलंत ‘र’ अपने से अगले व्यंजन ‘क’ पर ‘क’ के रूप में आया है।
    • यदि हलत ‘र’ के बाद वाले व्यंजन के साथ मात्रा लगी हो तो हलंत ‘र’ मात्रा के ऊपर या बाद में लगता है। जैसे ‘जुर्माना’ शब्द में रेफ ‘ ‘ ‘ मात्रा के ऊपर () आया है।
    • जब ‘र’ से पहले हलंत व्यंजन (अर्थात् स्वर रहित व्यंजन) हो तो ‘र’ उस व्यंजन के नीचे लिखा जाता है और उस व्यंजन का हलंत हट जाता है। जैसे ‘प्रसाद’ शब्द में ‘र’ ‘प्’ व्यंजन के नीचे ‘प्र’ लगा है।
    • टवर्ग व्यंजनों में ‘ट्’ और ‘इ’ के साथ ‘र’ ट, ड रूप में लिखा जाता है। जैसे ‘राष्ट्र’।

रचनात्मक अभिव्यक्ति
PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 3 आत्मविश्वास
चित्र देखकर नीचे दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे करें

भार
पुस्तक
खेल
आत्मविश्वास के बल पर एक हाथ से अपाहिज व्यक्ति ………………………….. उठा सकता है, अंधा व्यक्ति ………………………….. पढ़ सकता है। एक पैर से अपाहिज व्यक्ति ………………………….. भी सकता है।
उत्तर :
आत्मविश्वास के बल पर एक हाथ से अपाहिज व्यक्ति भार उठा सकता है, अंधा व्यक्ति पुस्तक पढ़ सकता है। एक पैर से अपाहिज व्यक्ति खेल भी सकता है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 3 आत्मविश्वास

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
अगर फेल का पास है तो अधिक का है
(i) कम
(ii) ज्यादा
(iii) शून्य
(iv) ज़ीरो।
उत्तर :
(i) कम

प्रश्न 2.
अगर ‘पास का दूर है तो ‘जोड़’ का है
(i)कम
(ii) ज्यादा
(iii) तोड़
(iv) घटा।
उत्तर :
(iv) घटा

प्रश्न 3.
पंजाबी शब्द ‘मल’ का हिन्दी अर्थ है।
स्कूल/कमरा/अंदर/बड़ा।
उत्तर :
स्कूल

प्रश्न 4.
पंजाबी शब्द ‘डाउ’ का हिन्दी अर्थ है।
भरत/भारत/परत/भगत।
उत्तर :
भारत

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 3 आत्मविश्वास

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्दों को सही क्रम में लिखते हुए वाक्य बनाओ।

(i) राजेन्द्र/बालक/प्रसाद/उस/का/ नाम/था।
(ii) भारत/ राजेन्द्र /डॉ०/प्रसाद/ राष्ट्रपति/प्रथम/प्रसिद्ध/हुए/के/रूप में।
उत्तर :
(i) उस बालक का नाम राजेन्द्र प्रसाद था।
(ii) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में प्रसिद्ध हुए।

आत्मविश्वास Summary in Hindi

एक बार किसी स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। प्रिंसीपल ने पास हुए विद्यार्थियों के नाम बताए और उन्हें बधाई दी। एक विद्यार्थी, जिसका नाम नहीं बोला गया, वह कुछ उदास हो गया और प्रिंसीपल को उसने बताया कि मेरा नाम नहीं बोला गया।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 3 आत्मविश्वास 2

प्रिंसीपल ने उसे बताया कि जिसका नाम नहीं बोला गया वह फेल है। लड़के को अपने पर पूरा विश्वास था कि ,वह फेल नहीं हो सकता। उसने प्रिंसीपल से कहा तो उन्होंने उसे पाँच रुपए जुर्माना कर दिया। इस पर भी लड़का चुप नहीं हुआ तो उन्होंने उसका जुर्माना बढ़ा कर दस रुपए कर दिया।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 3 आत्मविश्वास

लड़का तब भी अपनी बात पर अड़ा रहा कि वह फेल नहीं हो सकता। इतने में प्रिंसीपल के पास स्कूल का क्लर्क आया और उन्हें बताया कि पास हुए विद्यार्थियों में गलती से एक नाम टाइप होना रह गया था। आप कृपया वह नाम भी उस सूची में शामिल कर लें।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 3 आत्मविश्वास 3

यह नाम उसी विद्यार्थी का था जिसे पहले फेल माना गया था और दस रुपए जुर्माना किया गया था। यह बालक और कोई नहीं बल्कि भारत के पहले राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद थे।

आत्मविश्वास शब्दार्थ

  • आत्म-विश्वास = अपने ऊपर भरोसा होना
  • वार्षिक = प्रति वर्ष होने वाला, सालाना
  • घोषित = ऐलान
  • प्रिंसिपल = सीनियर सेकंडरी स्कूल का मुखिया
  • अडिग = न डिगने वाला
  • क्षमा = माफ़ी

Leave a Comment