PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

Punjab State Board PSEB 9th Class Social Science Book Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Social Science Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

SST Guide for Class 9 PSEB पंजाब : आकार व स्थिति Textbook Questions and Answers

(क) नक्शा कार्य (Map Work):

प्रश्न 1.
पंजाब के रेखा मानचित्र में अंकित करें :
उत्तर-
(i) अंतर्राष्ट्रीय हद (सीमा) के साथ सटे 6 ज़िले
(ii) राज्य के 22 जिला मुख्यालय (Head quarters) व राजधानी।
नोट-विद्यार्थी यह प्रश्न अध्याय में दिए गए मानचित्र की सहायता से स्वयं करें।

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक-दो शब्दों से एक वाक्य तक दें:

प्रश्न 1.
पंजाब शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
पंजाब फ़ारसी भाषा के दो शब्दों पंज + आब से मिलकर बना है जिनका अर्थ है-पांच दरियाओं (नदियों) की धरती।

प्रश्न 2.
पैप्सू का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर-
पटियाला एंड ईस्ट पंजाब स्टेट्स यूनियन (Patiala and East Punjab States Union)।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

प्रश्न 3.
पंजाब का अक्षांशीय व देशांतरीय विस्तार क्या है ?
उत्तर-
पंजाब का अक्षांशीय विस्तार 29°30′ उ० से लेकर 32°33′ उ० तक तथा देशांतरीय विस्तार 73°55′ पू० से 76°50′ पू० तक है।

प्रश्न 4.
रावी, ब्यास व सतलुज के पुरातन नाम क्या हैं ?
उत्तर-
रावी, ब्यास व सतलुज के पुराने नाम क्रमशः पुरुषनी, विपासा तथा सुतुदरी थे।

प्रश्न 5.
निम्नलिखित में से कौन-सा जिला अंतर्राष्ट्रीय सरहद से सटा नहीं है ?
(i) पठानकोट
(ii) फ़रीदकोट
(iii) फ़ाज़िल्का
(iv) तरनतारन।
उत्तर-
(ii) फ़रीदकोट।

प्रश्न 6.
कौन-सा जोड़ा सही नहीं है ?
(i) बटाला : कृषि के सामान के कारखाने
(ii) जालंधर : खेलों के सामान के कारखाने
(ii). अबोहर : संगीत साज़ों के सामान के कारखाने
(iv) गोबिंदगढ़ : लोहे की ढलाई के कारखाने।
उत्तर-
(iii) अबोहर : संगीत साज़ों के सामान के कारखाने

(ग) निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षेप उत्तर दें :

प्रश्न 1.
पंजाब के कोई 6 विश्वविद्यालयों (Universities) के नाम व स्थान लिखें जो प्राइवेट न हों।
उत्तर-

  1. गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी-अमृतसर।
  2. आई० के० गुजराल पंजाब टैकनीकल यूनिवर्सिटी-कपूरथला।
  3. पंजाब यूनिवर्सिटी-चंडीगढ़।
  4. पंजाबी यूनिवर्सिटी-पटियाला।
  5. एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (कृषि विश्वविद्यालय)-लुधियाना।
  6. सैंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ पंजाब-बठिंडा।

प्रश्न 2.
वर्तमान पंजाब की भौगोलिक स्थिति व पड़ोस के विषय में लिखें।
उत्तर-
वर्तमान पंजाब 29°30′ उ० अक्षांश से 32°33′ उ० अक्षांशों तथा 73°55′ पू० से 76°50′ पू० देशांतरों के बीच फैला हुआ है। पंजाब का कुल क्षेत्रफल 50,362 वर्ग किमी० है। यह क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का 1.6 प्रतिशत है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारतीय राज्यों (प्रांतों) में इसे 10वां स्थान प्राप्त है।
वर्तमान पंजाब भारत के उत्तर-पश्चिम में स्थित है। इसके पश्चिम में पाकिस्तान तथा उत्तर पूर्व में हिमाचल प्रदेश स्थित है। इसके दक्षिण तथा दक्षिण-पश्चिम में स्थित राज्यों में क्रमशः हरियाणा तथा राजस्थान शामिल हैं।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

प्रश्न 3.
पंजाब में कितने मंडल, जिले, तहसीलें व ब्लॉक हैं ?
उत्तर-
पंजाब में कुल 5 मंडल, 22 जिले, 86 तहसीलें तथा 145 ब्लॉक हैं।
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब आकार व स्थिति (1)

प्रश्न 4.
पैप्सू के विषय में विस्तृत जानकारी दें।
उत्तर-
पैप्सू राज्य का पूरा नाम Patiala and East Punjab States Union (पटियाला एंड ईस्ट पंजाब स्टेट्स यूनियन) था। इसका गठन 15 जुलाई, 1948 को पंजाब की रियासतों पटियाला, नाभा, मालेरकोटला, जींद, कपूरथला, फरीदकोट, नालागढ़ तथा कलसिया को मिलाकर किया गया।
1956 में पूरे भारत के राज्यों का पुनर्गठन किया गया। इसमें पैप्सू प्रांत को समाप्त करके इसे पंजाब में मिला दिया गया।

प्रश्न 5.
अगर पठानकोट से फ़ाज़िल्का जाने के लिए बीच में कोई सरहद का ज़िला न छूना हो तो, कौनसा रास्ता लेना होगा ?
उत्तर-
इसके लिए निम्नलिखित जिलों में से होकर जाना होगा
पठानकोट-होशियारपुर-कपूरथला-मोगा-फ़रीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब-फ़ाज़िल्का।

(घ) निम्नलिखित प्रश्नों के विस्तृत उत्तर दें :

प्रश्न 1.
पंजाब के भौगोलिक इतिहास से जान-पहचान करवायें।
उत्तर-
पंजाब फ़ारसी के दो शब्दों-‘पंज’ तथा ‘आब’ के मेल से बना है। इसका अर्थ है-पांच पानियों अर्थात् पांच दरियाओं की धरती। ये पांच दरिया हैं-सतलुज, ब्यास, रावी, चिनाब व जेहलम।
पंजाब के बदलते नाम-पंजाब के विभिन्न कालों में अलग-अलग नाम रहे

  1. वैदिक काल में पंजाब को पांच दरियाओं की धरती नहीं बल्कि सात दरियाओं की धरती अथवा सप्त सिंधु कहा जाता था। उस समय पांच दरियाओं के साथ-साथ सीमावर्ती पश्चिम में सिंध दरिया तथा पूर्व में दरिया सरस्वती (जोकि आजकल लुप्त हो चुका है) का वर्णन भी वैदिक साहित्य में मिलता है। इसलिए इन सात दरियाओं द्वारा घिरा सारा मैदान ‘सप्त सिंधु’ कहलाता था।
  2. पुराणों में पंजाब को ‘पंच-नद’ कहा गया था।
  3. यूनानी इतिहासकारों ने पंजाब को पैंटापोटेमिया (Pentapotamia) का नाम दिया जिसका अर्थ है-पांच दरियाओं की धरती।
  4. कुछ समय के लिए यहां रहने वाले एक वीर कबीले ‘टक्की’ के नाम पर पंजाब का नाम टक्क प्रदेश भी प्रचलित रहा है।
  5. सिंध व ब्यास के बीच की धरती तथा पहाड़ों की तलहटी से ‘पांच-नद’ तक के इलाके को चीनी यात्री यून सांग ने ‘सेकिया’ का नाम दिया।
  6. महाराजा रणजीत सिंह के शासनकाल में पंजाब की सीमाएं उत्तर-पश्चिम में अफ़गानिस्तान के काबुल से लेकर गंगा नदी तक फैली हुई थीं। उस समय यह सारा प्रदेश ‘लाहौर’ सूबे के नाम से जाना जाता था।

प्रश्न 2.
मालवा क्षेत्र के कोई 5 जिलों का संक्षेप वर्णन करें।
उत्तर-
मालवा क्षेत्र के मुख्य जिलों का वर्णन इस प्रकार है :

  1. बरनाला-यह शहर कभी पटियाला रियासत का एक भाग था। इसे 2006 में एक अलग ज़िला बनाया गया। 2011 की जनगणना के अनुसार यह पंजाब का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला था।
  2.  बठिंडा-बठिंडा ‘मालवा क्षेत्र का दिल’ कहलाता है। इस शहर का उल्लेख प्रसिद्ध यात्री इब्नबतूता के लेखों में भी मिलता है। सबसे पहली मुस्लिम शासिका रजिया बेग़म भी कुछ समय के लिए बठिंडा में ठहरी थी। आज बठिंडा एक बहुत बड़ा रेलवे जंक्शन है।
  3. फ़रीदकोट-फ़रीदकोट 1972 में प्रसिद्ध सूफी संत बाबा फ़रीद के नाम पर जिला बना। 1995 में इसमें से दो अन्य ज़िले बनाए गए।
  4. फ़ज़िल्का-यह पंजाब का 21वां ज़िला है जो कपास पट्टी में स्थित है। अपनी भूमध्य सागरीय जलवायु के कारण यह जिला किन्नू तथा अन्य रसदार फ़ल पैदा करने के लिए संसार भर में प्रसिद्ध है।
  5. फिरोजपुर-फिरोजपुर एक ऐतिहासिक शहर है और बहुत पुराना जिला है। आजादी से पहले भी यह एक ज़िला था।
  6. लुधियाना-इस शहर को 1480 ई० में लोधी शासकों ने बसाया था। आज यह हौज़री का सामान बनाने तथा पंजाब के कृषि विश्वविद्यालय के लिए प्रसिद्ध है।
  7. मानसा-मानसा 1992 ई० में जिला बना। कपास की अत्यधिक पैदावार के कारण इस जिले को ‘सफ़ेद सोने की धरती’ कहा जाता है।
  8. मोगा-यह 1995 में पंजाब का 17वां जिला बना। अंग्रेजी शासन के समय लुधियाना के बाद मोगा इसाइयों का दूसरा बड़ा केंद्र था।
  9. श्री मुक्तसर साहिब-यह ज़िला एक ऐतिहासिक नगर है। इसका नाम दशम पातशाही के इतिहास से जुड़ा है। यह 1995 में अस्तित्व में आया।
  10. संगरूर-विभिन्नताओं से भरा यह शहर जींद रियासत की राजधानी रहा है। इसका दक्षिणी प्रदेश पुआध प्रदेश से मेल खाता है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

प्रश्न 3.
पंजाब के कौन-कौन से स्थान छोटे उद्योगों के नाम से जाने गये हैं, पहचान करवाएं।
उत्तर-
पंजाब उद्योगों की दृष्टि से एक विकासशील राज्य है। यहां उद्योगों का निरंतर विस्तार हो रहा है। यहां के कई शहरों/स्थानों का महत्त्व यहां स्थापित छोटे उद्योगों के कारण हुआ। इस स्थानों की संक्षिप्त जानकारी नीचे दी गई है

  1. बटाला-बटाला गुरदासपुर जिले का एक शहर है। इसका विकास यहां स्थापित खेती के औजार बनाने के उद्योग से हुआ।
  2. माहिलपुर-यह होशियारपुर जिले का एक शहर है। यह फुटबाल की नर्सरी के रूप में जाना जाता है।
  3. टांडा-यह भी होशियारपुर जिले का एक शहर है। यह फर्नीचर तथा संगीत यंत्र बनाने के लिए प्रसिद्ध है।
  4. संसारपुर-यह जालंधर जिले का एक गांव है। यह हाकी की नर्सरी के रूप में प्रसिद्ध है।
  5. साहिबजादा अजीत सिंह नगर-यह नगर मोहाली के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। यह छोटे-बड़े उद्योगों का बहुत बड़ा केंद्र है।
  6. लुधियाना-यह पंजाब का बहुत बड़ा ज़िला है। इसका विकास हौजरी तथा साइकिल निर्माण उद्योगों के कारण हुआ था।
  7. जालंधर-यह भी पंजाब का प्रमुख ज़िला है। इस शहर का विकास फर्नीचर तथा खेलों का सामान बनाने के उद्योग से हुआ। आज भी यह उद्योग जालंधर में फलफूल रहा है।

नोट : विद्यार्थी कोई पाँच करें।

PSEB 9th Class Social Science Guide पंजाब : आकार व स्थिति Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न :

प्रश्न 1.
महाराजा रणजीत सिंह के समय पंजाब किस नाम से जाना जाता था ?
(क) पैप्सू सूबा
(ख) टक प्रदेश
(ग) लाहौर सूबा
(घ) पंचनद।
उत्तर-
(ग) लाहौर सूबा

प्रश्न 2.
पंजाब के पश्चिम में कौन-सा देश स्थित है ?
(क) पाकिस्तान
(ख) चीन
(ग) म्यांमार
(घ) भूटान।
उत्तर-
(क) पाकिस्तान

प्रश्न 3.
पंजाब के दोआबा क्षेत्र में कौन-सा जिला शामिल नहीं है ?
(क) जालंधर
(ख) श्री अमृतसर साहिब
(ग) होशियारपुर
(घ) कपूरथला।
उत्तर-
(ख) श्री अमृतसर साहिब

प्रश्न 4.
पंजाब का कौन-सा ज़िला 1947 से पहले भी एक ज़िला था ?
(क) फ़रीदकोट
(ख) लुधियाना
(ग) पटियाला
(घ) फ़िरोज़पुर।
उत्तर-
(घ) फ़िरोज़पुर।

प्रश्न 5.
पंजाब का सबसे छोटा जिला कौन-सा है ?
(क) संगरूर
(ख) पटियाला
(ग) पठानकोट
(घ) फ़ाज़िल्का।
उत्तर-
(ग) पठानकोट

रिक्त स्थान भरो:

1. पंजाब में ………………… प्रशासनिक मंडल हैं।
2. पंजाब में ……………… जिले हैं ?
3. रूपनगर का पुराना नाम ………….. था।
4. साहिबजादा अजीत सिंह नगर …………… के नाम से अधिक जाना जाता है।
5. पंजाब का कुल क्षेत्रफल …………… वर्ग कि०मी० है।
उत्तर-

  1. 1.5
  2. 22
  3. रोपड़
  4. मोहाली
  5. 50,3621

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

मिलान करो:

1. कपूरथला – (i) सफेद सोने (कपास) की भूमि
2. मुक्तसर – (ii) रजिया बेग़म
3. फ़ाज़िल्का – (iii) रियासती शहर
4. मानसा – (iv) दशम पातशाह
5. बठिंडा – (v) रसदार फल।
उत्तर-

  1. रियासती शहर
  2. दशम पातशाह
  3. रसदार फल
  4. सफेद सोने (कपास) की भूमि
  5. रजिया बेगम।

अति छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाब को किस प्राचीन सभ्यता का निवास स्थान कहा जाता है ?
उत्तर-
हड़प्पा अथवा सिंधु घाटी की सभ्यता।

प्रश्न 2.
आर्यों के ग्रंथ ऋग्वेद में पंजाब को किस नाम से पुकारा गया है ?
उत्तर-
सप्त सिंधु अर्थात् सात दरियाओं की धरती।

प्रश्न 3.
पंजाब को पैंटापोटामिया का नाम किसने दिया ?
उत्तर-
यूनानियों ने।

प्रश्न 4.
पैंटापोटामिया का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
पांच दरियाओं की धरती।

प्रश्न 5.
आज पंजाब कितने तथा कौन-कौन से दरियाओं की धरती है ?
उत्तर-
आज पंजाब तीन दरियाओं-सतलुज, ब्यास तथा रावी-की धरती है।

प्रश्न 6.
पैप्सू प्रांत का गठन कब हुआ ?
उत्तर-
15 जुलाई, 1948 को।

प्रश्न 7.
महाराजा रणजीत सिंह के समय पंजाब राज्य का विस्तार बताओ।
उत्तर-
महाराजा रणजीत सिंह के समय पंजाब उत्तर-पश्चिम में काबुल (अफ़गानिस्तान) से लेकर गंगा नदी तक फैला हुआ था।

प्रश्न 8.
कनिंघम के अनुसार पंजाब को ‘टक प्रदेश’ क्यों कहा जाता था ?
उत्तर-
पंजाब में टक कबीले का निवास होने के कारण।

प्रश्न 9.
आज के पंजाब का उदय कब हुआ ?
उत्तर-
1 नवंबर, 1966 को।

प्रश्न 10.
शाह कमीशन की सिफ़ारिशों के आधार पर पंजाब के विभाजन से किन दो नये राज्यों का निर्माण हुआ ?
उत्तर-
हरियाणा तथा हिमाचल प्रदेश।

प्रश्न 11.
पूरे भारत में राज्यों का पुनर्गठन कब हुआ ?
उत्तर-
1956 में।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

प्रश्न 12.
1956 में राज्यों के पुनर्गठन का पैप्सू प्रांत पर क्या प्रभाव पड़ा ?
उत्तर-
1956 में पैप्सू प्रांत को पंजाब में मिला दिया गया।

लघु उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाब की भौगोलिक स्थिति का भारतीय उपमहाद्वीप के लिए क्या महत्त्व है ? स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
पंजाब पांच दरियाओं की धरती का एक भाग है। इसकी भौगोलिक स्थिति का भारतीय उपमहाद्वीप के लिए विशेष महत्त्व है। पंजाब को भारतीय इतिहास तथा सभ्यता का निर्माता कहा जाता है। यह हड़प्पा अथवा सिंधु घाटी की सभ्यता का निवास स्थान रहा है जो संसार की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक थी। आर्यों, यूनानियों, कुषाणों, तुर्कों, मुग़लों तथा अफ़गानों ने पंजाब के मार्ग से ही भारत में प्रवेश किया। इन लोगों ने भारतीय इतिहास तथा सभ्यता एवं संस्कृति का रूप ही बदल डाला।

प्रश्न 2.
पंजाब के माझा क्षेत्र तथा दोआबा क्षेत्र में शामिल जिलों के नाम लिखो।
उत्तर-
माझा क्षेत्र के ज़िले-

  1. श्री अमृतसर साहिब
  2. गुरदासपुर
  3. पठानकोट तथा
  4. तरनतारन साहिब।

दोआबा क्षेत्र के जिले-

  1. होशियारपुर
  2. जालंधर
  3. कपूरथला तथा
  4. शहीद भगत सिंह नगर।

प्रश्न 3.
पुआध क्षेत्र में शामिल जिलों के नाम लिखो तथा साहिब अजीत सिंह नगर (मोहाली) की संक्षिप्त जानकारी दीजिए।
उत्तर-ज़िले-

  1. फतेहगढ़ साहिब
  2. पटियाला
  3. रूपनगर
  4. साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर (मोहाली)।

साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली)-यह नगर 2006 में जिला बना जो पंजाब का 18वां ज़िला था। पहले इसका नाम मोहाली था। आज भी यह नगर मोहाली के नाम से अधिक प्रसिद्ध है।।

प्रश्न 4.
पुआध क्षेत्र के किन्हीं दो जिलों के बारे में लिखो।
उत्तर-
फतेहगढ़ साहिब तथा पटियाला पुआध क्षेत्र के दो महत्त्वपूर्ण जिले हैं। इनका संक्षिप्त वर्णन इस प्रकार है :
फतेहगढ़ साहिब-यह नगर 1992 में जिला बना। इसका नाम सबसे छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह के नाम पर रखा गया है।
पटियाला-यह एक रियासती शहर है। 1955 ई० तक यह पैप्सू प्रांत की राजधानी रहा है। यह शिक्षा केंद्रों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें से दो नये जिले भी बनाये गए।

प्रश्न 5.
रूपनगर का पुराना नाम क्या था ? इस जिले का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
उत्तर-
रूपनगर का पुराना नाम रोपड़ था। यह एक प्राचीन शहर है। इसका अस्तित्व 11वीं सदी में भी था। सतलुज के किनारे बसा यह शहर महाराजा रणजीत सिंह के राज्य का एक सीमावर्ती शहर था।

प्रश्न 6.
माझा क्षेत्र के किन्हीं दो महत्त्वपूर्ण जिलों के बारे में लिखो।
अथवा
पंजाब के किन्हीं दो उत्तर-पश्चिमी सीमावर्ती जिलों का वर्णन करो।
उत्तर-
श्री अमृतसर साहिब तथा तरनतारन साहिब माझा क्षेत्र के दो महत्त्वपूर्ण जिले हैं। ये पंजाब की उत्तरपश्चिमी सीमा पर स्थित हैं।

  1. श्री अमृतसर साहिब-अमृतसर से भाव है-अमृत का सरोवर। इस शहर का पुराना नाम चक रामदास था। वर्षों तक यह शहर एक व्यापारिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध रहा।
  2. तरनतारन साहिब-तरनतारन साहिब 2006 ई० में जिला बना। इस शहर को पांचवीं पातशाही श्री अर्जन देव जी ने बसाया था।

प्रश्न 7.
गुरदासपुर तथा पठानकोट पंजाब के किस क्षेत्रीय खंड में स्थित हैं ? इनके बारे में संक्षेप में लिखो।
उत्तर-
गुरदासपुर तथा पठानकोट जिले पंजाब के माझा क्षेत्र में स्थित हैं।
गुरदासपुर-इस शहर को 16वीं शताब्दी में बसाया गया। गुरदासपुर जिले के एक शहर कलानौर में मुग़ल बादशाह अकबर की ताजपोशी हुई थी। इस जिले का एक अन्य शहर बटाला भी काफ़ी प्रसिद्ध रहा है।
पठानकोट-ज़िला पठानकोट जुलाई, 2011 ई० में अस्तित्व आया। यह एक तराई प्रदेश है और पंजाब राज्य का सबसे छोटा ज़िला है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

प्रश्न 8.
पंजाब के होशियारपुर तथा जालंधर ज़िलों पर संक्षिप्त नोट लिखो।
उत्तर-

  1. होशियारपुर-दोआबा क्षेत्र में स्थित यह ज़िला अर्द्ध-पहाड़ी तथा मैदानी प्रदेश का मिश्रण है। इस जिले का शहर माहिलपुर फुटबाल की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। एक अन्य शहर टांडा फर्नीचर तथा संगीत के सामान के लिए प्रसिद्ध है।
  2. जालंधर-जिला जालंधर पंजाब राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है। यह एक मीडिया केंद्र है और खेलों का सामान बनाने के लिए प्रसिद्ध रहा है। जालंधर जिले का गांव संसारपुर हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है।

प्रश्न 9.
दोआबा क्षेत्र के किन्हीं दो जिलों के बारे में लिखो।
उत्तर-
निम्नलिखित दो ज़िले पंजाब के दोआबा क्षेत्र में शामिल हैं
कपूरथला-कपूरथला एक रियासती शहर है। 1947 के बाद जे० सी० टी० मिल्ज़ तथा पुष्पा गुजराल साईंस सिटी कपूरथला की पहचान बन गई।
शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर)-1955 में नवांशहर को जिला बनाया गया। बाद में इस जिले को शहीद भगत सिंह नगर का नाम दिया गया।

प्रश्न 10.
पंजाब का बठिंडा जिला क्यों प्रसिद्ध है ?
उत्तर-
बठिंडा पंजाब के मालवा क्षेत्र का दिल कहलाता है। इस शहर का उल्लेख प्रसिद्ध यात्री इब्न बतूता के लेखों में भी मिलता है। सबसे पहली मुस्लिम शासिका रज़िया बेग़म भी कुछ समय के लिए बठिंडा में ठहरी थी। आज यह एक बहुत बड़ा रेलवे जंक्शन है।

प्रश्न 11.
पंजाब के सबसे कम जनसंख्या (2011 की जनगणना) वाले तथा रसदार फल पैदा करने वाले जिलों के बारे में लिखो।
उत्तर-
इन जिलों के नाम क्रमशः बरनाला तथा फ़ाज़िल्का हैं।
बरनाला-यह शहर कभी पटियाला रियासत का एक भाग था। इसे 2006 में एक अलग ज़िला बनाया गया। 2011 की जनगणना के अनुसार यह पंजाब का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला था।
फ़ाज़िल्का-यह पंजाब का 21वां जिला है जो कपास पट्टी में स्थित है। अपनी भूमध्य सागरीय जलवायु के कारण यह जिला किन्नू तथा अन्य रसदार फल पैदा करने के लिए संसार भर में प्रसिद्ध है।

प्रश्न 12.
पंजाब के ऐसे दो जिलों की संक्षेप में जानकारी दीजिए जो कभी रियासतों से संबंध रखते थे।
उत्तर-
संगरूर-विभिन्नताओं से भरा यह शहर जींद रियासत की राजधानी रहा है। इसका दक्षिणी प्रदेश पुआध प्रदेश से मेल खाता है।
पटियाला-यह एक रियासती शहर है। 1955 ई० तक यह पैप्सू प्रांत की राजधानी रहा है। यह शिक्षा केंद्रों के लिए प्रसिद्ध है। इसमें से दो नये ज़िले भी बनाये गए।

प्रश्न 13.
पंजाब के दो जिलों के नाम बताओ जिनका नाम दो साहिबजादों के नाम पर रखा गया है ? संत फ़रीद से जुड़े जिले के बारे में संक्षेप में लिखो।
उत्तर-
पुआध क्षेत्र में स्थित फतेहगढ़ साहिब तथा साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर जिलों के नाम दो साहिबजादों के नाम पर रखा गया है।
फरीदकोट-1972 में प्रसिद्ध सूफी संत बाबा फ़रीद के नाम पर फरीदकोट ज़िला बना। 1995 में इसमें से दो अन्य ज़िले बनाए गए।

प्रश्न 14.
गुरदासपुर जिले की तहसीलों/सब डिवीज़नों तथा सब तहसीलों के नाम लिखो।
उत्तर-
तहसीलें-

  1. गुरदासपुर
  2. बटाला
  3. डेरा बाबा नानक।

सब-तहसीलें-

  1. काहनूवान
  2. कलानौर
  3. दीना नगर
  4. नौशहरा मझा सिंह
  5. धारीवाल
  6. श्री हरगोबिंदपुर
  7. कादियां
  8. फतेहगढ़ चूड़ियां।

प्रश्न 15.
जिला अमृतसर की सब-तहसीलों तथा विकास खंडों (Blocks) के नाम लिखिए।
उत्तर-
सब-तहसीलें-मजीठा, अटारी, तरसिक्का, लोपोके, रमदास। विकास खंड-तरसिक्का, रइया, अजनाला, चोगावां, मजीठा, वेरका, जंडियाला गुरु, हरषा छीना, अटारी।

प्रश्न 16.
पंजाब के जालंधर जिला की सब तहसीलों के नाम लिखो। इनमें से कौन-सी तहसीलें विकास खंड भी हैं ?
उत्तर-
सब-तहसीलें-

  1. आदमपुर
  2. भोगपुर
  3. करतारपुर
  4. महितपुर
  5. लोहियां
  6. नूरमहल
  7. गोराया।

इनमें से भोगपुर, महितपुर तथा नूरमहल विकास खंड भी हैं।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

प्रश्न 17.
पंजाब के लुधियाना जिले की सब-डिवीजनों (तहसीलों) के नाम लिखो। इस जिले के कोई चार विकास खंड भी लिखो।
उत्तर-
तहसीलें-

  1. लुधियाना पूर्वी
  2. लुधियाना पश्चिमी
  3. जगराओं
  4. पायल
  5. समराला
  6. रायकोट
  7. खन्ना

विकास खंड-

  1. पाछीवाड़ा
  2. दोराहा
  3. रायकोट
  4. खन्ना।

दीर्घ उत्तरों वाले प्रश्न।।

प्रश्न 1.
1947 से 1966 तक पंजाब के राजनीतिक इतिहास का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
स्वतंत्रता से पूर्व पंजाब एक विशाल प्रांत था। 1947 में भारत-विभाजन के साथ ही पंजाब का विभाजन भी दो भागों में हो गया। भारतीय पंजाब पूर्वी पंजाब कहलाया। विभाजन के कारण पंजाब का अधिकतर उपजाऊ भाग पाकिस्तान में चला गया। इसका केवल 34% भाग ही भारत में रहा। नहरों का भी अधिकतर भाग पाकिस्तान के हिस्से में आया।
पेप्स प्रांत की स्थापना तथा समाप्ति-15 जुलाई, 1948 को पंजाब की रियासतों पटियाला, नाभा, मलेरकोटला, जींद, कपूरथला, फरीदकोट, नालागढ़ तथा कलसिया को मिलाकर पैप्सू प्रांत (Patiala and East Punjab States Union) का गठन किया गया। 1956 में पूरे भारत के राज्यों का पुनर्गठन किया गया। इसमें पैप्सू प्रांत को समाप्त करके इसे पंजाब में मिला दिय गया।
पंजाब का पुनः विभाजन-1 नवंबर, 1966 को शाह कमीशन की सिफ़ारिशों के आधार पर पंजाब के फिर से टुकड़े कर दिये गए। इस विभाजन से हिमाचल प्रदेश तथा हयिाणा नामक दो नए राज्यों का निर्माण हुआ।

प्रश्न 2.
माझा क्षेत्र के जिलों तथा शहरों का विस्तृत वर्णन कीजिए।
उत्तर-
माझा क्षेत्र के मुख्य जिले श्री अमृतसर साहिब, गुरदासपुर, पठानकोट तथा तरनतारन साहिब हैं।

  1. श्री अमृतसर सा हेब-अमृतसर से भाव है-अमृत का सरोवर। इस शहर का पुराना नाम चक रामदास था। वर्षों तक यह शहर एक यापारिक केंद्र के रूप में प्रसिद्ध रहा है।
  2. गुरदासपुर-इस शहर को 16वीं शताब्दी में बसाया गया। गुरदासपुर जिले के एक शहर कलानौर में मुग़ल बादशाह अकबर की ता पोशी हुई थी। इस जिले का एक अन्य शहर बटाला भी काफी प्रसिद्ध रहा है। यहां खेती के यंत्र बनाए जाते हैं। .
  3. पठानकोट-ज़िला पठानकोट जुलाई 2011 ई० में अस्तित्व में आया। यह एक तराई प्रदेश है और पंजाब राज्य का सबसे छोटा जिला है।
  4. तरनतारन साहिब-तरनतारन साहिब 2006 ई० में जिला बना। इस शहर को पांचवीं पातशाही श्री अर्जन देव जी ने बसाया था।

प्रश्न 3.
पंजाब के दोआबा क्षेत्र में शामिल ज़िलों का विस्तृत वर्णन कीजिए।
उत्तर-
दोआबा क्षेत्र में होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला तथा शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) नामक जिले शामिल हैं। इनका वर्णन इस प्रकार है-

  1. होशियारपुर-यह ज़िला अर्द्ध-पहाड़ी तथा मैदानी प्रदेश का मिश्रण है। इस जिले का शहर माहिलपुर फुटबाल की नर्सरी के रूप में जाना जाता है। एक अन्य शहर टांडा फर्नीचर तथा संगीत के सामान के लिए प्रसिद्ध है।
  2. जालंधर-जिला जालंधर पंजाब राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है। यह एक मीडिया केंद्र है और खेलों का सामान बनाने के लिए प्रसिद्ध रहा है। जालंधर जिले के गांव संसारपुर को हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है।
  3. कपूरथला-कपूरथला एक रियासती शहर है। 1947 के बाद जे० सी० टी० मिल्ज़ तथा पुष्पा गुजराल साइंस सिटी कपूरथला की पहचान बन गई।
  4. शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर)-1955 में नवांशहर को जिला बनाया गया। बाद में इस जिले को शहीद भगत सिंह नगर का नाम दिया गया।

सारणी-प्रशासनिक ढांचा (2012)
नोट-विद्यार्थी नीचे दी गई सारणी के तथ्यों को याद करें। इनमें से किसी प्रकार का कोई भी प्रश्न पूछा जा सकता है।

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब आकार व स्थिति (2)
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब आकार व स्थिति (3)
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब आकार व स्थिति (4)
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब आकार व स्थिति (5)
PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब आकार व स्थिति (6)

पंजाब ; प्रशासनिक मंडल 5 (जालंधर, पटियाला, फ़िरोज़पुर, फ़रीदकोट और रूपनगर)
जिले-22
तहसील/उप-मंडल-86
ब्लॉक-145
स्त्रोत: पंजाब आंकड़ा सार 2012

PSEB 9th Class SST Solutions Geography Chapter 1b पंजाब : आकार व स्थिति

पंजाब : आकार व स्थिति PSEB 9th Class Geography Notes

  • पंजाब को भारतीय इतिहास तथा सभ्यता का निर्माता कहा जाता है। यह हड़प्पा अथवा सिंधु घाटी की सभ्यता का निवास स्थान रहा है जो संसार की सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक थी।
  • 1947 के भारत विभाजन के साथ ही पंजाब का विभाजन भी हो गया। भारतीय पंजाब पूर्वी पंजाब कहलाया। विभाजन के कारण पंजाब का अधिकतर उपजाऊ भाग पाकिस्तान में चला गया। इसका केवल
    34% भाग ही भारत में रहा।
  • आज का पंजाब (पूर्वी पंजाब) अविभाजित पंजाब का मात्र 20 प्रतिशत है।
  • पंजाब की सभ्यता के निर्माण में आर्यों, यूनानियों, कुषाणों, मुग़लों तथा अफ़गानों आदि की सभ्यताओं का योगदान रहा है।
  • पंजाब के पुराने नाम हैं-सप्तसिंधु, पंचनद, पैंटापोटामिया और टक्क प्रदेश।
  • 1948 से 1956 तक पंजाब के बहुत से इलाके पैप्सू प्रांत में शामिल थे।
  • पंजाब में 5 प्रशासनिक मंडल, 22 ज़िले, 86 तहसीलें और 145 ब्लाक हैं।
  • पंजाब का सबसे छोटा ज़िला पठानकोट है।
  • रावी, ब्यास तथा सतलुज के पुराने नाम क्रमशः पुरूषिणी, विपासा तथा सुतुदरी थे।
  • कपूरथला, पटियाला, संगरूर, नाभा, मालेरकोटला आदि पंजाब के रियासती शहर हैं। ये कभी देश की रियासतें थीं।
  • लुधियाना जिला को पंजाब के अन्य सात जिलों की सीमाएं छती हैं।

Leave a Comment