PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

Punjab State Board PSEB 9th Class Computer Book Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 9 Computer Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

Computer Guide for Class 9 PSEB एम०एस० एक्सल (भाग-1) Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें

1. एक्सल वर्क बुक में ………. होती है।
(क) वर्कशीट्स
(ख) रोअज
(ग) कॉलम
(घ) फार्मूला।
उत्तर-
(क) वर्कशीट्स।

2. सैल का असल मूल्य ………….. में दिखाई देता है।
(क) टाइटल
(ख) मीनू
(ग) फार्मूला
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ग) फार्मूला।

3. ………… फारमेटिंग द्वारा एक या ज्यादा रूल एक सैल पर लगाए जा सकते हैं।
(क) फार्मूला
(ख) फंक्शन
(ग) कंडीशनल
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ग) कंडीशनल।

4. फारमेट कमांड ……….. टैब में होती है।
(क) होम
(ख) इन्सर्ट
(ग) डाटा
(घ) फार्मूला।
उत्तर-
(क) होम।

5. सारे फार्मूले ………… से शुरू होने चाहिए।
(क) सिगमा
(ख) जमा चिन्ह
(ग) बराबर चिन्ह
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ग) बराबर चिन्ह ।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

6. वर्कशीट में डाटा …………… द्वारा क्रमबद्ध किया जा सकता है।
(क) फार्मूला
(ख) फंक्शन
(ग) फिल्टर
(घ) सोर्डिंग।
उत्तर-
(घ) सोर्टिंग।

7. सोर्ट तथा फिल्टर कमांड ………… टैब में होती है।
(क) होम
(ख) इन्सर्ट
(ग) डाटा
(घ) फार्मूला।
उत्तर-
(ग) डाटा।

2. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
फारमेटिंग क्या होती है ?
उत्तर-
किसी भी सैल के कंटैंट की अपनी आवश्यकता अनुसार दिखावट बदलने की प्रक्रिया को फारमेटिंग कहते हैं। इसमें टैक्सट का आकार, रंग, फोंट आदि बदला जाता है। नंबरों के फारमेट भी इसी के अंदर बदले जाते हैं। इसका मकसद अपनी रिपोर्ट को सुंदर बनाने से होता है।

प्रश्न 2.
एक्सल में नंबर फारमेट को प्रभावित करें।
उत्तर-
नंबर फारमेट एक्सल के किसी सैल में नंबरों को दिखाने वाले विभिन्न स्टाइल को कहते हैं। नंबरों के प्रयोग के अनुसार उन्हें दिखावट प्रदान की जा सकती है। एक्सल में निम्न नंबर फारमेट उपलब्ध है।

  1. जनरल
  2. करंसी
  3. डेट/टाइम
  4. नंबर।

प्रश्न 3.
साधारण फार्मूलों में कौन-से स्टैंडर्ड ऑपरेटर प्रयोग किये जाते हैं ?
उत्तर-
साधारण फार्मूलों में निम्न स्टैंडर्ड ऑपरेटर प्रयोग किये जाते हैं-
= बराबर के लिए
+ जमा के लिए
– घटाव के लिए
* गुणा के लिए
/ भाग के लिए।

प्रश्न 4.
सैल रेफरेंस क्या होता है ?
उत्तर-
एक्सल के किसी एक सैल में फार्मूले या फंक्शन में दूसरे सैल के पते के प्रयोग को सैल रेफरेंस कहते हैं। इस के प्रयोग से हम उस दूसरे सैल के मूल्य का प्रयोग कर सकते हैं। सैल रेफरेंस तीन प्रकार के होते हैं-

  1. एबसोल्यूट
  2. रिलेटिव
  3. मिक्सड।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

प्रश्न 5.
फंक्शन के कौन-कौन से भाग होते हैं ?
उत्तर-
फंक्शन के निम्न भाग होते हैं –
= : बराबर का चिन्ह फंक्शन की शुरुआत को दर्शाता है।
फंक्शन का नाम : प्रत्येक फंक्शन का एक नाम होता है।
( ) : इसके बाद बरैक्टस का प्रयोग होता है।
आर्गुमैंट : प्रत्येक फंक्शन में विभिन्न प्रकार के आर्गुमैंट प्रयोग होते हैं।

प्रश्न 6.
सोर्टिंग क्या होती है ?
उत्तर-
डाटे को किसी खास क्रम में क्रमबार करने की प्रक्रिया को सोर्टिंग कहते हैं। टैक्सट को A से Z तथा Z से A की तरफ तथा नंबर को 0 से 9 या 9 से 0 के क्रम में सोर्ट किया जाता है।

प्रश्न 7.
फिल्टर क्या होते हैं ?
उत्तर-
पूर्ण डाटे से आंशिक डाटा प्राप्त करने के लिए जिस फैसिल्टी का प्रयोग किया जाता है। उन्हें फिल्टर कहते हैं। इनका प्रयोग बड़े डाटे पर करके कार्य को आसान करने के लिए किया जाता है।

3. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मर्ज तथा सैंटर क्या होता है ? सैलों के एक ग्रुप को मर्ज करने के पग लिखें।
उत्तर-
मर्ज तथा सैंटर वह सेवा है जिसके द्वारा दो या ज्यादा सैलों को पहले एक सैल में मर्ज किया जाता है तथा फिर उसके कंटैंट को सैंटर अलाइन किया जाता है। ये दोनों कार्य एक ही कमांड द्वारा किये जाते हैं। इस प्रक्रिया में सारे सैलों के कंटैंट इकट्ठे हो जाते हैं। मर्ज करने के पग-सैलों को मर्ज करने के निम्न पग होते हैं –

  1. सबसे पहले सैलों का चुनाव करें।
  2. Home टैब पर क्लिक करें।
  3. मर्ज तथा सैंटर बटन पर क्लिक करें।

सारे सैल मर्ज हो जाएंगे तथा उनका डाट सैंटर हो जाएगा।
PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) 1

प्रश्न 2.
कंडीशनल फारमेटिंग क्या होती है ? कंडीशनल फारमेटिंग नियम बनाने के पग लिखो।
उत्तर-
कंडीशनल फारमेटिंग डाटा को फारमेट करने का एक ढंग है। इसमें डाटा को खास कंडीशन के आधार पर फारमेट किया जा सकता है। ये कंडीशन्ज़ यूजर की अपनी ज़रूरत के अनुसार होती है। यदि दी गई कंडीशन पूरी हो रही हो तो फारमेटिंग लागू हो जाती है अन्यथा वह फारमेटिंग लागू नहीं होती। कंडीशनल फारमेटिंग नियम बनाने के पग निम्न हैं –

(1) सबसे पहले सैल का चुनाव करें।
PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) 2
(2) Format टैब पर क्लिक करें।
(3) Conditional Formating पर क्लिक करें।
(4) अपनी आवश्यकता अनुसार कंडीशन को डिफाइन करें।
(5) OK पर क्लिक करें।
PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) 3

प्रश्न 3.
सैल क्या होता है ? आप अपनी मौजूदा वर्क शीट में एक सैल को किस प्रकार दाखिल कर सकते हैं ?
उत्तर-
एक्सल के रोअ तथा कॉलम के काट क्षेत्र को सैल कहते हैं। यह आयताकार आकृति होती है, एक्सल का सारा कार्य इसी में किया जाता है। इसी में टैक्सट, नंबर, फार्मूले तथा फंक्शन एंटर किये जाते हैं। नया सैल दाखिल करना-एक्सल में कहीं भी नया सैल दाखिल किया जा सकता है। इसके निम्न पग हैं-
(1) पहले उस सैल का चुनाव करें जहां नया सैल दाखिल करना है।
PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) 4
(2) Insert Cell पर क्लिक करें।
(एक डायलाग बाक्स नज़र आएगा।)
PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) 5
(3) अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प का चुनाव करें।
(4) OK पर क्लिक करें। (नया सैल दाखिल हो जाएगा।)

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

प्रश्न 4.
फार्मूला क्या होता है ? एक्सल में एक साधारण फार्मूला बनाने के पग लिखो।
उत्तर-
फार्मूला एक्सल में किसी भी गणितीय फार्मूले का एक रूप होता है जिस प्रकार गणित में चरों तथा अचरों के मेल से फार्मूला बनता है, जिसका एक आऊटपुट प्राप्त होता है। इसी प्रकार, एक्सल में किसी खास गणना को करने के लिए चर,अचर तथा सैल मूल्यों का प्रयोग किया जाता है। इससे गणना का कार्य आसान तथा शीघ्र हो जाता है। फार्मूला बनाने के पग-एक्सल में फार्मूला निम्न प्रकार से दाखिल किया जा सकता है –

  1. उस सैल का चुनाव करें जहां फार्मूला दाखिल करना है।
  2. बराबर ( = ) का निशान डालें।
  3. फार्मूला टाइप करें।
  4. एंटर कीअ दबाएं। फार्मूला दाखिल हो जाएगा।

प्रश्न 5.
फंक्शन क्या होता है ? एक्सल में एक बेसिक फंक्शन बनाने के पग लिखें।
उत्तर-
फंक्शन फार्मूले का ही उन्नत रूप है। फार्मूले हर बार टाइप करने पड़ते हैं तथा उनमें ग़लतियां भी हो जाती हैं। इनमें समय भी ज्यादा लगता है। बड़ा कार्य करने में फार्मूला भी बड़ा हो जाता है जिससे कार्य कठिन हो जाता है। फंक्शन एक्सल में बने बनाए फार्मूले होते हैं जिन्हें एक खास नाम के अंदर स्टोर किया जाता है। उस नाम का प्रयोग करके फंक्शन का प्रयोग किया जा सकता है। इसमें अपरेटर बार-बार दाखिल नहीं करने पड़ते।

बेसिक फंक्शन दाखिल करने के पग-एक्सल में बेसिक फंक्शन निम्न पग का प्रयोग करके दाखिल किया जा सकता है।

  • सबसे पहले सैल का चुनाव करें जहां फंक्शन दाखिल करनी है।
  • Formula टैब पर क्लिक करें।
  • Function बटन पर क्लिक करें।
  • आवश्यकता अनुसार फंक्शन ग्रुप तथा फंक्शन का चुनाव करें।
  • फंक्शन में प्रयोग होने वाले आर्गुमैंट दाखिल करें।
  • OK पर क्लिक करें। (फंक्शन दाखिल हो जाएगा।)

PSEB 8th Class Computer Guide एम०एस० एक्सल (भाग-1) Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें

1. फार्मूलों का इस्तेमाल ………… करने के लिए किया जाता है।
उत्तर-
गणना,

2. …………… लिखने के बाद ब्रैकटों का जोड़ा पाया जाता है।
उत्तर-
फंक्शन,

3. नम्बरों की लड़ी में सबसे बड़ा नम्बर पता करने के लिए ………….. फंक्शन का इस्तेमाल किया जाता है।
उत्तर-
Max,

4. ……………… फंक्शन का इस्तेमाल दिये नम्बर का वर्गमूल पता करने के लिए किया जाता है।
उत्तर-
Sqrt,

5. ………………. डाटे को चित्रकारी (Graphical) रूप में प्रदर्शित करने का प्रभावशाली तरीका
उत्तर-
चार्ट।

सही या गलत बताइये-

1. फार्मूला हमेशा प्रश्न चिन्ह (?) से शुरू होता है।
उत्तर-
गलत,

2. रिलेटिव रेफरेंसिंग में कापी किया फार्मूले बदल जाता है।
उत्तर-
सही,

3. MAX फंक्शन का इस्तेमाल लड़ी के बीच में सबसे छोटे नम्बर को दिखाने के लिए किया जाता
उत्तर-
गलत,

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

4. एक्सल सिर्फ तीन प्रकार के चार्ट प्रदान करवाता है।
उत्तर-
गलत,

5. फार्मूला और फंक्शन में कोई फ़र्क नहीं होता।
उत्तर-
गलत।

सही मिलान करें

A B
1. फार्मूले 1. रिलेटिव, एबसोल्यूट मिक्सड
2. सैल रेफरेंसिंग 2. औसत पता करने के लिए
3. फंक्शन 3. कॉलमज़, पाई, बार आदि
4. एवरेज (AVERAGE) 4. पहले से परिभाषित फार्मूले
5. चार्ट की किस्में 5. संकेतों (Expression) का समूह।

उत्तर-

A B
1. फार्मूले संकेतों (Expressions) का समूह।
2. सैल रेफरेंसिंग रिलेटिव, एबसोल्यूट, मिक्सड
3. फंक्शन पहले से परिभाषित फार्मूले
4. एवरेज (AVERAGE) औसत पता करने के लिए
5. चार्ट की किस्में कॉलमज़, पाई, बार आदि।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
फार्मूले क्या होते हैं ?
उत्तर-
फार्मूले अलग-अलग संकेतों का समूह होते हैं। यह संकेत, नम्बर, सैल, एडरैस, गणित के निशान या टैक्सट आदि हो सकते हैं। फार्मूले हमें कुछ गणना करके उत्तर देते हैं।

प्रश्न 2.
एबसोल्यूट रेफरेंसिंग पर एक नोट लिखें।
उत्तर-
एबसोल्यूट रेफरेंसिंग वो रेफरेंसिंग है जिसमें फार्मूले को अन्य सैलों में कापी करने से रेफरेंसिंग बदलती नहीं है। इसलिए $ चिन्ह का इस्तेमाल किया जाता है।

प्रश्न 3.
एक्सल में इस्तेमाल किये जाने वाले गणितिक फंक्शन की सूची बनायें।
उत्तर-
एक्सल में नीचे लिये गणितिक फंक्शनज़ इस्तेमाल किए जाते हैं –

  1. Sum
  2. Mod
  3. Sqrt
  4. Round
  5. Fact
  6. Power
  7. Product
  8. PI.

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1) 6

प्रश्न 4.
एक्सल में कौन-कौन से स्टैटीकल फंक्शन इस्तेमाल किये जाते हैं ?
उत्तर-
एक्सल में नीचे लिखे स्टैटीकल फंक्शन इस्तेमाल किये जाते हैं

  • Max
  • Min
  • Average
  • Count
  • Stddev

प्रश्न 5.
नम्बरों (अंकों) को टैक्सट के रूप में दाखिल करवाने के लिए क्या किया जाता है ?
उत्तर-
बराबर का चिन्ह (=) डाल कर डबल कोमा में लिखा जाता है।

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

प्रश्न 6.
फारमेट सैल डायलाग बाक्स कौन-सी आप्शन से खोला जाता है ?
उत्तर-
फारमेट मीनू की सैल आप्शन से।

प्रश्न 7.
फार्मूला दाखिल करने से पहले कौन-सा चिन्ह लगाया जाता है ?
उत्तर-
= (बराबर का)

प्रश्न 8.
कौन-सी रेफरेंसिंग में कापी किए सैल का एडरैस नए सेल में जाकर बदल जाता है ?
उत्तर-
रेलेटिव रेफरेंसिंग में।

प्रश्न 9.
प्रयोगकर्ता की तरफ से फंक्शन की दी कीमतों को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
आरगुमैंट।

प्रश्न 10.
आप C5 से C10 तक सैलों का जोड़ करने के लिए फंक्शन कैसे प्रयोग करोगे ?
उत्तर-
Sum (C5 : C10)

प्रश्न 11.
फंक्शन में आरगुमैंट को किस में बंद करके लिखा जाता है ?
उत्तर-
बॅकटों में।

प्रश्न 12.
MAX फंक्शन का क्या काम है ?
उत्तर-
सबसे अधिक कीमत चुनने के लिए।

प्रश्न 13.
आटोसम बटन कहां उपलब्ध होता है ?
उत्तर-
ट्रल बार में।

प्रश्न 14.
एक्सल की वह विशेषता बताओ जिस द्वारा फंक्शन का परिणाम स्टेटस बार पर नज़र आता है ?
उत्तर-
आटो कैलकुलेट।

प्रश्न 15.
कौन-सी सुविधा द्वारा फंक्शन को टाइप किए बगैर ऐंटर किया जा सकता है ?
उत्तर-
पेस्ट फंक्शन।

प्रश्न 16.
क्या फंक्शनों की एडिटिंग की जाती है ?
उत्तर-
हां।

प्रश्न 17.
सैल एडरैस क्या होता है ?
उत्तर-
वो एडरैस जिसके द्वारा किसी सैल को जाना जाता है उसको सैल एडरैस कहते हैं। यह वास्तव में रो और कॉलम के मेल से बनता है।

प्रश्न 18.
एक्सल में किस प्रकार का डाटा इनसर्ट किया जा सकता है ?
उत्तर-
एक्सल में तीन प्रकार का डाटा इनसर्ट किया जा सकता है-

  1. टैक्सट
  2. नंबर
  3. फार्मूला।

प्रश्न 19.
वर्कशीट में कॉलमज़ इनसर्ट करने के स्टैप बताइये।
उत्तर-
वर्कशीट में कॉलमज़ नीचे लिखे अनुसार इनसर्ट किये जा सकते हैं

  1. उस कॉलम को सलैक्ट करो जिसके बाईं तरफ आप नया कॉलम इनसर्ट करना चाहते हो।
  2. Insert मीनू पर क्लिक करें।
  3. Columns पर क्लिक करें। (नया कॉलम इनसर्ट हो जायेगा।)

PSEB 9th Class Computer Solutions Chapter 1 एम०एस० एक्सल (भाग-1)

प्रश्न 20.
वर्कशीट में से किसी रो को हटाने के स्टैप बताइये।
उत्तर-
वर्कशीट में से रो को नीचे लिखे ढंग से हटाया जा सकता है –

  • उस रो को सिलैक्ट करें जिसको डिलीट करना है।
  • Edit मीनू पर क्लिक करें।
  • Delete आप्शन को हाईलाइट करें।
  • Entire Row पर क्लिक करें। (रो डिलीट हो जाएगी।)

प्रश्न 21.
कॉलमज़ की चौड़ाई (Width) बदलने के स्टैप बताइये।
उत्तर-
कॉलमज़ की चौड़ाई नीचे लिखे अनुसार बदली जा सकती है-

  1. उस कॉलम में क्लिक करें जिसकी चौड़ाई बदलनी हो।
  2. Format → Column → Width पर क्लिक करें। (एक डॉयलाग बाक्स दिखाई देगा।)
  3. Column Width में कॉलम की चौड़ाई भरें।
  4. OK बटन पर क्लिक करें। (कॉलम की चौड़ाई बदल जायेगी।)

Leave a Comment