PSEB 8th Class Home Science Practical सलाद और सूप

Punjab State Board PSEB 8th Class Home Science Book Solutions Practical सलाद और सूप Notes.

PSEB 8th Class Home Science Practical सलाद और सूप

हरी सब्जियों का सलाद

सामग्री-

  1. बन्दगोभी – 1 छोटा फूल
  2. शिमला मिर्च — 1
  3. पालक के पत्ते — थोड़े-से
  4. टमाटर — 2
  5. राई का पाउडर — \(\frac{1}{4}\) चम्मच
  6. काली मिर्च — स्वादानुसार
  7. नमक — स्वादानुसार
  8. सिरका — 2 बड़े चम्मच
  9. लहसुन — 2 तुरिया

विधि—जिस शीशे के डोंगे में सलाद परोसना हो उसको धोकर, पोंछकर साफ़ कर लें। सब्जियों को धोकर, पोंछकर सलाद बनाने तक फ्रिज में रखें। डोंगे में लहसुन की पिसी हुई तुरियों को रखकर फिर बन्दगोभी को हाथों से तोड़कर डालें। उस पर नमक, काली मिर्च, राई का पाऊडर और सिरका डाल दें और सबसे ऊपर कटी हुई शिमला मिर्च और टमाटर रख दें। परोसने से पहले ठंडा करें और काँटे से हिला लें।

PSEB 8th Class Home Science Practical सलाद और सूप

कुछ अन्य प्रकार के सलाद

उबली हुई सब्जियों का सलाद

सामग्री

  1. बन्दगोभी — 250 ग्राम
  2. गाजर — 250 ग्राम
  3. मटर — 100 ग्राम
  4. फ्रांसबीन — कुछ फलियाँ
  5. चुकन्दर — 1
  6. अण्डे — 2
  7. आलू — 2
  8. सिरका — 2 चम्मच
  9. नमक, काली मिर्च — इच्छानुसार

विधि—सभी सब्जियों को धोकर हल्का-सा उबाल लें। आलू को उबालकर छील लें। चुकन्दर रंग छोड़ता है; इसलिए उसे अलग से उबालें। अब इन सब्जियों के छोटे-छोटे टुकड़े करके उसमें नमक, काली मिर्च व सिरका मिला दें। अण्डों को अच्छी तरह उबालकर उनके छिलके उतार लें। सब्जियों को प्लेट में सजाकर ऊपर से अण्डे के गोल-गोल टुकड़े सजाएँ।

दाल और सब्जियों का मिश्रित सलाद

सामग्री—

  1. राजमाह — 50 ग्राम
  2. काबुली चने — 50 ग्राम
  3. आलू — 100 ग्राम
  4. खीरा — 100 ग्राम
  5. हरा धनिया — थोड़ा-सा
  6. हरी मिर्च — 1-2
  7. प्याज — 1 छोटा
  8. नमक, काली मिर्च — स्वाद के अनुसार
  9. नींबू — 1 बड़ा

विधि—राजमाह और चने साफ़ करके भिगो दें। भीगे हुए चने और राजमाह उबाल लें। आलू भी उबाल लें। आलू को छीलकर काट लें। खीरे को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। सबको मिलाकर, बारीक कटे हुए प्याज, हरा धनिया और हरी मिर्च भी डाल दें। अब इसमें नमक, काली मिर्च और नींबू मिलाकर परोसें।

PSEB 8th Class Home Science Practical सलाद और सूप

फलों के सलाद

सामग्री—

  1. केले — 1
  2. सन्तरा — 1
  3. सेब — 1
  4. नाशपाती — 1
  5. अमरूद — 2
  6. अन्नानास — दो गोल टुकड़े
  7. नींबू — 1
  8. चेरी — सजाने के लिए
  9. नमक, काली मिर्च — इच्छानुसार

विधि—सभी फलों को छीलकर, मनपसन्द गोल या लम्बे टुकड़ों में काट लें। चेरी को नहीं काटना चाहिए। प्लेट में अच्छी तरह से सजाकर नमक, काली मिर्च नींबू का रस डाल दें

सेब का खट्टा-मीठा सलाद

सामग्री—

  1. मीठे सेब — 1
  2. ककड़ी — 1
  3. बन्दगोभी — छोटी
  4. नींबू — 1
  5. टमाटर — 1
  6. चीनी — इच्छानुसार
  7. सन्तरा — 1
  8. नमक — इच्छानुसार
  9. हरी मिर्च — 2
  10. सलाद का पत्ता — 1
  11. प्याज — 1

विधि—सबसे पहले सब्जियों व फलों को अच्छी तरह से धो लें। सन्तरे को छीलकर तेज़ चाकू से बारीक-बारीक काट लें। सेब को छीलकर उसके भी छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। बन्दगोभी व हरी मिर्च को बिल्कुल बारीक काट लें। फिर इन सब पर चीनी, नमक व नींबू का रस मिला लें। एक बड़ी प्लेट में सलाद व पत्ता बिछाकर इस मिश्रण को उस पर रखें। अब प्याज, ककड़ी व टमाटर को गोल-गोल काटकर उसके चारों ओर सजाएँ।

PSEB 8th Class Home Science Practical सलाद और सूप

टमाटर का सूप

सामग्री—

  1. टमाटर — 500 ग्राम
  2. प्याज — 1
  3. दालचीनी — 1 छोटा टुकड़ा
  4. नमक, काली मिर्च — आवश्यकतानुसार
  5. पानी — आवश्यकतानुसार
  6. कॉर्नफ्लोर — 2 चम्मच
  7. मक्खन — 1 छोटा चम्मच
  8. क्रीम — इच्छानुसार

विधि—टमाटर को धोकर टुकड़े कर लें। प्याज को बारीक काट लें। टमाटर, प्याज व दालचीनी को आवश्यकतानुसार पानी में धीमी आँच पर पकने के लिए रख दें। अच्छी तरह गल जाने पर छलनी से छान लें। कॉर्नफ्लोर को मक्खन में भून लें। अब कार्नफ्लोर के ऊपर टमाटर का सूप धीरे-धीरे डालते जायें और हिलाते जायें। इच्छानुसार नमक व काली मिर्च डालें। अब क्रीम डालकर गरम-गरम परोसें।
नोट-सूप को प्यालियों में डालकर ऊपर डबलरोटी के तले हुए टुकड़े डालकर परोसने से सूप की सुन्दरता और बढ़ जाती है।

पालक का सूप

सामग्री—

  1. पालक — 500 ग्राम
  2. प्याज — 1
  3. नमक, काली मिर्च — इच्छानुसार
  4. दालचीनी, लौंग — आवश्यकतानुसार
  5. कॉर्नफ्लोर — 2 चम्मच
  6. डबलरोटी — इच्छानुसार
  7. घी — तलने के लिए क्रीम
  8. क्रीम — इच्छानुसार

विधि—पालक को अच्छी तरह धोकर काट लें। प्याज भी बारीक काट लें। इसमें दालचीनी, लौंग व पानी डालकर पकाएँ। गल जाने पर छानकर रख लें। एक बर्तन में घी गर्म करें। उसमें कॉर्नफ्लोर और डबलरोटी के टुकड़े चौकोर करके तल लें। कॉर्नफ्लोर के ऊपर पालक का सूप डालें व हिलाते जायें। गर्म-गर्म सूप में इच्छानुसार नमक व काली मिर्च मिलाकर उसे डबलरोटी के टुकड़ों व क्रीम से सजाकर परोसें।

PSEB 8th Class Home Science Practical सलाद और सूप

गाजर का सूप

सामग्री—

  1. गाजर — \(\frac{1}{2}\) किलो
  2. दूध — 1 गिलास
  3. पानी — 2 गिलास
  4. काली मिर्च — \(\frac{1}{2}\) चम्मच
  5. जैफल पाउडर — \(\frac{1}{4}\) चम्मच
  6. सजावट के लिए धनिए या पुदीने के पत्ते नमक — स्वादानुसार

विधि—गाजरों को धोकर काट लें या कद्दूकस कर लें। इसमें पानी मिलाकर प्रेशरकुकर में 10 मिनट के लिए पकाएँ। ठंडा करके छान लें और दूध डालकर हल्की आँच पर 10 मिनट के लिए पकाएँ। अब इसे उबलने न दें। नमक, काली मिर्च और जैफल पाउडर मिलाकर प्याली में डालें और पुदीने या धनिए के पत्तों से सजाकर परोसें।

हरे मटर का सूप

सामग्री—

  1. हरे ताज़े छीले हुए मटर — 300 ग्राम
  2. मैदा — 2 चम्मच
  3. दूध — 2 प्याले
  4. मक्खन — 3 चम्मच
  5. पानी — 2 प्याले
  6. नमक और काली मिर्च — स्वादानुसार

विधि—इसको भी टमाटरों के सूप की तरह ही बनाया जा सकता है। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्सी में मिलाएँ। उबालने तथा गर्म करें और प्यालों में परोस दें।

PSEB 8th Class Home Science Practical सलाद और सूप

दाल का सूप बनाना

सामग्री—

  1. मूंग की धुली हुई दाल — 4 चम्मच
  2. गोभी — \(\frac{1}{2}\)फल
  3. आलू — 1
  4. शलगम — 1
  5. टमाटर — 1
  6. दूध — 1 प्याला
  7. पानी — 1 प्याला
  8. मक्खन — 1 चम्मच
  9. मैदा — 1 चम्मच

विधि—दाल को साफ़ करके कुछ देर के लिए भिगो दें। सब्जियों को काट लें। मक्खन को गर्म करके सब्जियों में डाल दें और साथ ही दाल, पानी, नमक और काली मिर्च डाल दें। जब गल जाए तो छलनी में छान लें। दूध में मैदा मिलाकर सूप में मिलाएं और उबालने तक पकाएँ और गर्म-गर्म पीने के लिए दें।

Leave a Comment