PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

Hindi Guide for Class 8 PSEB सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

I. शब्दार्थ:

अन्यथा = नहीं तो।
हेलमेट = सिर की रक्षा करने वाला टोप।
सेफ्टी बैल्ट = सुरक्षा बैल्ट।
निर्धारित = नियत, निश्चित किया हुआ।
संकेत = इशारा।
पार्क = गाड़ी खड़ा करना।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

(ख) विषय बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

(क) सड़क पर दिनों-दिन बढ़ती दुर्घटनाओं का लेखक ने क्या कारण बताया
उत्तर:
लापरवाही और सुरक्षा नियमों का पालन न करना ही दिनों दिन बढ़ती दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है।

(ख) सड़क-सुरक्षा-जीवन रक्षा से लेखक का क्या अभिप्राय है ?
उत्तर:
सड़कों पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा से ही जीवन की सुरक्षा की जा सकती

(ग) स्कूटर तथा कार चलाने के लिए कम-से-कम कितनी उम्र होनी चाहिए ?
उत्तर:
स्कूटर तथा कार चलाने के लिए कम से कम उम्र 16 वर्ष होनी चाहिए।

(घ) वाहन चलाते समय मोबाइल सुनना क्यों खतरनाक हो सकता है ?
उत्तर:
वाहन चलाते समय मोबाइल सुनने से ध्यान बंट जाता है जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना बढ़ जाती है। इसलिए यह खतरनाक हो सकता है।

(ङ) निश्चित स्थान पर वाहन पार्किंग का क्या फायदा है ?
उत्तर:
निश्चित स्थान पर वाहन पार्किंग से किसी को भी असुविधा नहीं होती।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

(च) चौराहे में लाल-हरी बत्ती के पास सड़क पर काली-सफेद लकीरें क्या दर्शाती हैं ?
उत्तर:
चौराहे में लाल-हरी बत्ती के पास काली-सफेद लकीरें यह दर्शाती हैं कि पैदल सड़क पार करने वाले वहाँ से जाएँ।

II. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :

(क) वाहन चलाते समय सेफ्टी बैल्ट लगाना क्यों अनिवार्य है ?
उत्तर:
वाहन चलाते समय चालक और अगली सीट पर बैठे दूसरे व्यक्ति को सेफ्टी बैल्ट लगानी अनिवार्य है। अचानक किसी कारण ब्रेक लगाने पर उनके सिर का भाग आगे को तेजी से झुकते हैं जो वाहन में सामने की किसी भी वस्तु से टकरा सकते हैं। दुर्घटना हो जाने की स्थिति में सिर और चेहरे पर गम्भीर चोट लग सकती है। सेफ्टी बेल्ट लगाने से शरीर और छाती आगे गति नहीं कर पाते जिससे व्यक्ति की सुरक्षा बढ़ जाती है।

(ख) कौन-से वाहनों पर काले रंग के शीशे और लाल रंग की बत्ती लगायी जा सकती है ?
उत्तर:
विशेष अधिकार प्राप्त लोगों के द्वारा ही अपने वाहनों पर काले रंग के शीशे और लाल रंग की बत्ती लगवाई जा सकती है। इसके लिए अधिकार प्राप्त व्यक्ति ट्रैफिक विभाग से लिखित आज्ञा प्राप्त करते हैं। बिना आज्ञा के ऐसा नहीं किया जा सकता। बिना आज्ञा काले रंग के शीशे और लाल बत्ती का प्रयोग करने वालों को दण्डित किया जा सकता है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

(ग) हमें सड़क पर दुर्घटना से बचने के लिए किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ?
उत्तर:
हमें सड़क पर दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन की गति कम और नियन्त्रित रखनी चाहिए। सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। सड़क पर लाल-हरी बत्तियों का ध्यान रखना चाहिए। सड़कों का प्रयोग करने के लिए बनाए गए नियमों का पालन करना चाहिए। स्कूटर-मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. शुद्ध करके लिखें :

पराथना = …………….
चारट = …………….
टरैफिक = …………….
दाँयी = …………….
मंतर = …………….
सिखना = …………….
किन्तू = …………….
रफतार = …………….
मोबाईल = …………….
रूकावट = …………….
मतबल = …………….
निचित = …………….
उबड़-खबड़ = …………….
रस्ते = …………….
धन्यावाद = …………….
उत्तर:
पराथना = प्रार्थना
चारट = चार्ट
टरैफिक = ट्रैफिक
दाँयी = दायीं
मंतर = मंत्र
सिखना = सीखना
किन्तू = किंतु
रफतार = रफ़्तार
मोबाईल = मोबाइल
रूकावट = रुकावट
मतबल = मतलब
निचित = निश्चित
उबड़-खबड़ = ऊबड़-खाबड़
रस्ते = रास्ते
धन्यावाद = धन्यवाद

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

II. रिक्त स्थान में उचित सम्बन्धबोधक शब्द भरकर वाक्य पूरे करें

(क) इसे अन्य नियमों ……. कठोरता से लागू नहीं किया जा सका है। (की ओर, की अपेक्षा)
(ख) आज्ञा ……….. किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए। (के लिए, के बिना)
(ग) सड़क ………… काली सफ़ेद लकीरें लगाई गयी हैं। (के पास, पर)
(घ) हमें भारी गाड़ियों …….. से नहीं गुज़रना चाहिए। (के बीच, के बदले)
(ङ) चालक …….. बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए। (के बगैर, के पीछे)
उत्तर:
(क) इसे अन्य नियमों की अपेक्षा कठोरता से लागू नहीं किया जा सका है।
(ख) आज्ञा के बिना किसी को ऐसा नहीं करना चाहिए।
(ग) सड़क पर काली सफ़ेद लकीरें लगाई गयी हैं।
(घ) हमें भारी गाड़ियों के बीच से नहीं गुज़रना चाहिए।
(ङ) चालक के पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना चाहिए।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

III. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें

(i) स्कूल का सर्वप्रमुख अध्यापक
(ii) स्कूल में सुबह आयोजित की जाने वाली सभा
(iii) स्कूटर चलाने वाला व्यक्ति
(iv) विद्या प्राप्त करने वाला
(v) जो बीमार हो
(vi) जहाँ बीमारों का इलाज हो
(vii) चौराहे में लाल बत्ती के पास सड़क पर लगी काली सफेद लाइनें
उत्तर:
(i) मुख्याध्यापक
(ii) प्रार्थना सभा
(iii) स्कूटर चालक
(iv) विद्यार्थी
(v) रोगी/बीमार/रुग्ण
(vi) अस्पताल
(vii) जैबरा लाइनें

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

IV. एक शब्द में अलग-अलग अक्षरों व मात्राओं के प्रयोग से कई शब्द बना सकते हैं। ‘खतरनाक’ शब्द से बनने वाले विविध शब्द कैसे बनते हैं। देखो

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा 1
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं इसका अभ्यास करें।

V. इस तरह निम्नलिखित शब्दों में अलग-अलग अक्षरों व मात्राओं के प्रयोग से नए शब्द बनायें

अचानक, जानकारी
अचानक = अचकन, चना, आक, नाच, कन, चाक।
जानकारी = जान, जारी, कान, कार, जनक, करी।

इन्हें भी याद रखिये-
1. स्कूटर चालक के साथ-साथ पीछे बैठे व्यक्ति को भी बढ़िया किस्म का हेलमे पहनना चाहिए।
2. महिलाओं को भी अपनी सुरक्षा हेतु हेलमेट पहनना चाहिए।
3. यदि लाल बत्ती हुई हो और उस समय किसी भी तरफ से कोई न आता जाता | दिखाई दे तो भी हमें लाल बत्ती पर खड़े रहना चाहिए।
4. केवल हरी बत्ती पर ही चलना चाहिए।
5. हमें हरी बत्ती दिखाई देने पर जल्दी लाँघने के लिए अपने वाहन की गति बढ़ा नहीं देनी चाहिए। इससे जल्दबाजी में दुर्घटना घट सकती है।
6. हमें हेलमेट सुरक्षा के लिए पहनना है न कि नियमों का पालन करने के लिए। हेलमेट होते हुए भी उसे सिर पर न पहन कर हाथ में पकड़ना या स्कूटर पर लटका कर रखना नियमों की अवहेलना के साथ-साथ बेवकूफी है।
7. हमें सड़क पर अपने वाहन से किसी से रेस नहीं लगानी चाहिए।
8. हमें अपना वाहन निश्चित जगह पर ही खड़ा करना चाहिए।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

PSEB 8th Class Hindi Guide सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
हमें सड़क पर किस ओर चलना चाहिए ?
(क) दायीं
(ख) बायीं
(ग) किसी भी दिशा में
(घ) बीच में।
उत्तर:
बायीं।

प्रश्न 2.
वाहन कहाँ खड़े करने चाहिए ?
(क) कहीं भी
(ख) फुटपाथ पर
(ग) सड़क पर
(घ) निश्चित स्थान पर।
उत्तर:
निश्चित स्थान पर।

प्रश्न 3.
‘P’ के दोनों ओर तीर (2) क्या दर्शाते हैं ?
(क) वाहन दायीं ओर खड़ा करें
(ख) वाहन बायीं ओर खड़ा करें
(ग) वाहन खड़ा नहीं करें
(घ) वाहन दोनों ओर खड़ा करें
उत्तर:
वाहन दोनों ओर खड़ा करें

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

प्रश्न 4.
चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल की कितनी बत्तियाँ होती हैं ?
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पाँच।
उत्तर:
तीन।

प्रश्न 5.
स्कूटर/कार चलाने के लिए कम-से-कम कितनी आयु होनी चाहिए ?
(क) 14
(ख) 15
(ग) 16
(घ) 18.
उत्तर:
16.

प्रश्न 6.
चौराहे पर लगी काली-सफेद लकीरों वाले क्षेत्र का प्रयोग कौन करते हैं ?
(क) कार चालक
(ख) स्कूटर चालक
(ग) पैदल यात्री
(घ) ट्रक चालक।
उत्तर:
पैदल यात्री।

प्रश्न 7.
अस्पताल के पास हार्न के कटे हुए निशान का क्या अर्थ है ?
(क) हार्न बजायें
(ख) हार्न न बजायें
(ग) हार्न ज़ोर से बजायें
(घ) हार्न बार-बार बजायें।
उत्तर:
हार्न न बजायें।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

प्रश्न 8.
वाहन चलाते समय मोबाइल सुनने से क्या हो सकता है ?
(क) कुछ नहीं
(ख) दुर्घटना
(ग) कान का फटना
(घ) मोबाइल का गिरना।
उत्तर:
दुर्घटना।

प्रश्न 9.
ट्रैफिक सिग्नल पर कौन-सी बत्ती जल रही हो तो वाहन चलाना चाहिए ?
(क) लाल
(ख) पीली
(ग) हरी
(घ) कोई भी नहीं।
उत्तर:
हरी।

प्रश्न 10.
वाहन किस बत्ती के जलने पर चलाना नहीं चाहिए ?
(क) हरी
(ख) पीली
(ग). नीली
(घ) लाल।
उत्तर:;
लाल।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 20 सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा Summary

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा पाठ का सार

स्कूल में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी आमन्त्रित किए गए थे। प्रधानाचार्य ने उनका परिचय देते हुए स्कूल में आने के लिए स्वागत किया। सभी विद्यार्थी यातायात के नियमों को जानना चाहते थे। स्टेज पर लगे यातायात नियमों तथा चिह्नों से सम्बन्धित चार्यों को समझना चाहते थे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि यातायात के नियमों का पालन न करने और सड़क पर लापरवाही के कारण दुर्घटनाओं की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इनसे बचने का एक ही मूल तरीका है कि हमें स्वयं सड़क पर सुरक्षित ढंग से चलना चाहिए और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। विद्यार्थियों की जानकारी बढ़ाते हुए उन्होंने बताया कि हमें हमेशा सड़क के बायीं ओर ही चलना चाहिए। यदि सड़क पार करनी हो तो दायीं-बायीं ओर देखकर सावधानी से ऐसा करना चाहिए।

हमें सड़क के किनारे फुटपाथ पर ही चलना चाहिए। तेज़ रफ्तार से वाहन नहीं चलाना चाहिए। पुरुषों और महिलाओं को हेलमेट का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। वाहन चलाते समय सुरक्षा बैल्ट का प्रयोग करना चाहिए। यदि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन की घण्टी बज जाती है तो वाहन को सड़क के किनारे रोककर बात करनी चाहिए। ट्रैफिक पुलिस ने जगह-जगह सड़क किनारे बोर्ड लगवाए हुए हैं। स्कूल के सामने बोर्ड पर जो बैग ले जाते बच्चे का चित्र बना होता है उसका अर्थ होता है कि यहाँ स्कूल है इसलिए वाहन की गति कम करो। अस्पताल के पास हार्न के कटे हुए निशान का अर्थ होता है कि व्यर्थ में हार्न न बजाया जाए क्योंकि ऊँची आवाज़ से रोगियों को परेशानी होती है।

पार्किंग के लिए अलग-अलग तीर लगे होते हैं। ‘P’ के नीचे दायीं ओर लगा तीर यह दर्शाता है कि वाहन दायीं ओर खड़ा करें। यही तीर का चिह्न बाईं ओर लगा हो तो वाहन को बाईं तरफ खड़ा करना चाहिए। ‘P’ के दोनों तरफ लगे तीर यह दर्शाते हैं कि वाहन दोनों तरफ खड़े किए जा सकते हैं। यदि ‘P’ के नीचे ‘साइकिल’ या ‘कार’ का चिह्न लगा हो तो वहाँ वहीं सम्बन्धित वाहन ही खड़ा करना चाहिए। सड़क पर लगी काली-सफेद लाइनों को ज़ेबरा लाइनें कहते हैं। पैदल चलने वालों को सदा उन्हीं पर चलते हुए सड़क पार करनी चाहिए। ऊबड़-खाबड़ सड़क की चेतावनी भी बोर्ड पर अंकित की जाती है। सड़क पर बायें, दायें या घूमने के संकेत बोर्डों द्वारा चालकों को दिए जाते हैं। हमें सड़क पर न तो खेलना चाहिए और न कूड़ा-कर्कट फेंकना चाहिए। भारी गाड़ियों के बीच में से हमें नहीं निकलना चाहिए। यातायात के नियम हमें और दूसरों को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Leave a Comment