PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी (2nd Language)

Hindi Guide for Class 8 PSEB ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी Textbook Questions and Answers

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी अभ्यास

1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर साइंस सिटी 4
PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर साइंस सिटी 5
उत्तर :
छात्र स्वयं पढ़ें एवं लिखने का अभ्यास करें।

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर साइंस सिटी 6
PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर साइंस सिटी 7
उत्तर :
छात्र स्वयं लिखने का अभ्यास करें।

3. शब्दार्थ :

  • अभिवादन = सम्मान करना
  • शिलान्यास = नींव पत्थर रखना
  • स्कूल का मुखिया
  • वरिष्ठ = पद या क्रम में बड़ा

उत्तर :
छात्र स्वयं अभ्यास करें।

4. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

(क) साइंस सिटी का पूरा नाम क्या है? यह किसके नाम पर रखा गया है?
उत्तर :
साइंस सिटी का पूरा नाम ‘पुष्पा गुजराल साइंस सिटी’ है। यह पूर्व प्रधानमन्त्री इंद्र कुमार गुजराल की पूज्य माता जी के नाम पर रखा गया है।

(ख) इसका उद्घाटन कब हुआ और किसने किया?
उत्तर :
इसका उद्घाटन 19 मार्च, सन् 2005 को हुआ। इसे माननीय राज्यपाल एस० एफ० रोडरिज ने किया।

(ग) दिल के मॉडल में क्या दिखाया गया है?
उत्तर :
दिल के मॉडल में रक्त संचार प्रणाली दिखाई गई है. छाती में फेफडों की स्थिति में दिखाई गई है। हड्डियों और जोड़ों की गति दिखाई गई है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

(घ) डायनासोर पार्क में कितनी तरह के डायनासोर हैं?
उत्तर :
डायनासोर पार्क में 26 तरह के डायनासोर हैं।

(ड) वोल्केनो आकृति की क्या विशेषता है?
उत्तर :
इस आकृति में चार हिलते-जुलते, मुँह फैलाते-आवाजें निकालते डायनासोर दिखाई देते हैं।

(च) डोम थियेटर की क्या विशेषता है?
उत्तर :
इसका फ्रेम आम थियेटर से दस गुणा बड़ा है। इसमें बड़ी पिक्चर आती है। आवाज़ बहुत साफ है।

(छ) फ्लाइट सिमुलेटर में क्या दिखाया गया है?
उत्तर :
इसमें वीडियो के माध्यम से स्क्रीन पर हवाई उड़ान दिखाई जाती है।

(ज) विजयन्त टैंक और एयर क्राफ्ट मिग 23 कहाँ पर हैं?
उत्तर :
ये दोनों साइंस सिटी के डिफैंस गैलरी में हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

5. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच पंक्तियों में लिखें :

(क) साइंस सिटी में आपको देखने में जो सबसे अच्छा लगा, उसके बारे में लिखें।
उत्तर :

साइंस सिटी में सबसे अच्छा डायनासोर पार्क लगा। इसमें सब तरह के अलग अलग डायनासोर हैं जिन्हें 45 अलग-अलग मॉडलों में दिखाया गया है। 35 फुट ऊँची विचित्र आकृति में चार हिलते-जुलते, मुँह फैलाते तथा आवाजें निकालते डायनासोर दिखाई देते हैं।

(ख) साइंस सिटी में ज्ञान के साथ-साथ मनोरंजन भी होता है, स्पष्ट करें।
उत्तर :
यह बात सच है कि साइंस सिटी में रोमांच के साथ-साथ मनोरंजन भी होता है क्योंकि एक तरफ इसमें हमें विज्ञान के बारे में ज्ञान मिलता है और दूसरी तरह-तरह के दृश्य देखने को मिलते हैं। नई-नई जानकारियों मिलती हैं और साथ ही डायनासोर तथा चारों शो देखने से मनोरंजन भी होता है।

6. शब्दों से नये शब्द बनायें :

  1. फैला – फैलाव
  2. भाव = ____________
  3. बोझ = ____________
  4. डर = ____________
  5. रोमांच = ____________
  6. मनोरंजन = ____________
  7. असल = ____________
  8. आनंद = ____________

उत्तर :

  1. फैला = फैलाव
  2. भाव = भावना
  3. बोझ = बोझा
  4. डर = डरना
  5. रोमांच = रोमांचक
  6. मनोरंजक = मनोरंजन
  7. असल = असली
  8. आनन्द = आनन्दपूर्वक।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

7. लिंग बदलें :

  1. छात्र – छात्रा
  2. अध्यापक = अध्यापिका
  3. शिष्य = ____________
  4. नायक = ____________
  5. सुत = ____________
  6. सेवक = ____________
  7. प्रिय = ____________
  8. गायक = ____________
  9. लेखक = ____________

उत्तर :

  1. छात्र = छात्रा
  2. अध्यापक = अध्यापिका
  3. शिष्य = शिष्या
  4. नायक = नायिका
  5. सुत = सुता
  6. सेवक = सेविका
  7. प्रिय = प्रिया
  8. गायक = गायिका
  9. लेखक = लेखिका।

8. शुद्ध करके लिखें :

  1. छुटियाँ = ____________
  2. अभीवादन = ____________
  3. खेलकुद = ____________
  4. अधियापिका = ____________
  5. परणाली = ____________
  6. परदर्शनी = ____________
  7. थीयेटर = ____________
  8. कारयालय = ____________
  9. पराचारय = ____________
  10. ब्रहमंड = ____________
  11. द्रशक = ____________
  12. अनुरोद = ____________
  13. म्यूजिक = ____________
  14. ज्ञानवरधक = ____________
  15. दरासल = ____________
  16. आपरेशन = ____________

उत्तर :

  1. छुटियां = छुट्टियाँ
  2. खेलकुद = खेलकूद
  3. परणाली = प्रणाली
  4. थीयेटर = थियेटर
  5. पराचारय = प्राचार्य
  6. द्रशक = दर्शक
  7. म्यूजिक = म्यूजिक
  8. दरासल = दरअसल
  9. अभीवादन = अभिवादन
  10. अधियापिका = अध्यापिका
  11. परदर्शनी = प्रदर्शनी
  12. कारयालय = कार्यालय
  13. ब्रहमंड = ब्रह्मांड
  14. अनुरोद = अनुरोध
  15. ज्ञानवरधक = ज्ञानवर्धक
  16. आपरेशन = आप्रेशन।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

9. उचित योजक शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरें :

(क) ____________ उन्होंने अनुमति दी ____________ हम साइंस सिटी देखने कपूरथला जायेंगे। (यद्यपि……तथापि, यदि……तो)
उत्तर :
यदि उन्होंने अनुमति दी तो हम साइंस सिटी देखने कपूरथला जायेंगे।

(ख) ऐसा लगता है ____________ सब कुछ आपके पास हो रहा है। (ताकि, मानो)
उत्तर :
ऐसा लगता है मानो सब कुछ आपके पास हो रहा है।

(ग) इनके मुँह में हाथ मत डालना ____________ दुर्घटना हो सकती है। (नहीं तो, यानि)
उत्तर :
इनमें मुँह में हाथ मत डालना नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।

(घ) यहाँ 3डी में एक खास तरह का चश्मा पहनकर शो देखा जाता है ____________ दूर स्क्रीन पर दिखाए जा रहे चित्र आपके सामने लगते हैं। (और, जिससे कि)
उत्तर :
यहाँ 3 डी में एक खास तरह का चश्मा पहनकर शो देखा जाता है जिससे कि दूर स्क्रीन पर दिखाए जा रहे चित्र आपके सामने लगते हैं।

(ङ) हमने वहाँ बोटिंग की ____________ डायनासोर देखे। (या, और)
उत्तर :
हमने वहाँ बोटिंग की और डायनासोर देखे।

(च) मैंने वहाँ देखा तो सब कुछ था ____________ कुछ याद नहीं आ रहा। (चाहे, परन्तु)
उत्तर :
मैने वहाँ देखा तो सब कुछ था परन्तु कुछ याद नहीं आ रहा।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

10. इन शब्दों और मुहावरों के अर्थ लिखकर उन्हें वाक्यों में प्रयोग करें :

  1. शिलान्यास ____________
  2. कार्यालय ____________
  3. नाकों चने चबाना ____________
  4. खुशी में गद्गद् होना ____________
  5. करारा जवाब देना ____________
  6. छक्के छुड़ाना ____________

उत्तर :

  1. शिलान्यास-नींव रखना-इस साइंस सिटी का शिलान्यास हमारे देश के पूर्व प्रधानमन्त्री ने किया था।
  2. कार्यालय-दफ्तर-यह रोज़गार-कार्यालय है।
  3. नाकों चने चबाना-परेशान करना-रवि ने आयु में छोटा होकर भी उनको नाकों चने चबा दिए।
  4. खुशी में गद्गद् होना-बहुत खुश होना-राज्य में प्रथम आते ही प्रिया खुशी में गद्गद् हो गई।
  5. करारा जवाब देना-उल्टा जवाब देना-रवि ने विवेक को थप्पड़ मारकर करारा जवाब दे दिया।
  6. छक्के छुड़ाना-बुरी तरह हराना-भारत ने विश्व कप जीत कर अन्य सभी देशों के छक्के छुड़ा दिए।

11. उचित विराम चिह्न लगायें :

(क) बच्चो आप सब कैसे हो
उत्तर :
बच्चो ! आप सब कैसे हो?

(ख) क्या आपको इसका पूरा नाम पता है
उत्तर :
क्या आपको इसका पूरा नाम पता है?

(ग) हाँ सावधानी जरूर रखनी होगी
उत्तर :
हाँ, सावधानी ज़रूर रखनी होगी।

(घ) ओ शरारती वहाँ इस तरह की फिल्में नहीं होती
उत्तर :
ओ शरारती, वहाँ इस तरह की फिल्में नहीं होती।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

(छ) दीपशिखा पढ़ाई के साथ साथ संगीत खेलकूद ज्ञान विज्ञान में सब से आगे रहती थी
उत्तर :
दीपशिखा पढ़ाई के साथ-साथ संगीत, खेलकूद, ज्ञान-विज्ञान में सबसे आगे रहती थी।

निम्नलिखित पंजाबी वाक्यों का हिंदी में अनुवाद करें :

(क) ਗਰਮੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਕੂਲ ਦਾ ਅੱਜ ਪਹਿਲਾ ਦਿਨ ਸੀ।
(ख) ਇਹ ਅਸਲੀ ਡਾਇਨਾਸੋਰ ਨਹੀਂ ਹਨ।
(ग) ਹੈਲਥ ਗੈਲਰੀ ਵਿੱਚ 12 ਫੁੱਟ ਉੱਚਾ ਦਿਲ ਦਾ ਮਾਡਲ ਸੀ।
(घ) ਸਾਰੇ ਬੱਚੇ ਇੱਕਠੇ ਹੱਸ ਪਏ।
(छ) ਅਧਿਆਪਕਾ ਸਟਾਫ ਰੂਮ ਵੱਲ ਚਲ ਪਏ।

रचनात्मक अभिव्यक्ति :

(क) मौखिक अभिव्यक्ति -आप कभी शैक्षिक भ्रमण पर कहीं गये हों तो अपना अनुभव कक्षा में सुनायें।
उत्तर :
छात्र अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

(ख) लिखित अभिव्यक्ति – अपने मित्र/सहेली को पत्र द्वारा साइंस सिटी की विशेषतायें बताते हुए उसे देखने के लिए प्रोत्साहित करें।
उत्तर :
मकान नं० 181,
प्रेम विहार,
कपूरथला।
दिनांक 1 जनवरी, सन् 2020,
प्रिय अंकिता,
सप्रेम नमस्ते।

गत सप्ताह मैं अपने स्कूल की तरफ से साइंस सिटी कपूरथला को देखने गई थी। उसे देखकर मैं गद्गद् हो गई। वास्तव में वह तो मुझे एक अजूबा-सी लगी। उसकी हर वस्तु जहाँ ज्ञान प्रदान करती थी वहाँ हमारा मनोरंजन भी करती थी। यहाँ की हैल्थ गैलेरी में बारह फुट ऊँचा दिल का मॉडल है जिसमें रक्त संचार प्रणाली दिखाई गई है। डायनासोर पार्क तो बिल्कुल अलग तरह का है जिसमें छब्बीस प्रकार के अलग-अलग डायनासोरों के पैंतालीस मॉडल हैं। डोम थियेटर भी बहुत बड़ा है। इसका प्रेम सामान्य थियेटर से दस गुणा बड़ा है और इतना ही नहीं बल्कि वहाँ सभी कुछ बहुत अनोखा एवं ज्ञानवर्धक था। मुझे लगता है कि तुम्हें भी इसे देखना चाहिए। यह तुम्हारे मनोरंजन के लिए बहुत लाभदायक होगा।

तुम्हारी सहेली
सुप्रिया।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

(ग) रचनात्मक कार्य – साइंस सिटी के चित्र इकट्ठे करें और स्क्रैप बुक में लगायें।
उत्तर :
छात्र अध्यापक की सहायता से स्वयं करें।

परीक्षोपयोगी अन्य प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1.
साइंस सिटी कहाँ स्थित है?
उत्तर :
साइंस सिटी कपूरथला में है। यह जालन्धर-कपूरथला सड़क पर स्थित है।

प्रश्न 2.
साइंस सिटी का शिलान्यास कब और किसने किया?
उत्तर :
साइंस सिटी का शिलान्यास 17 अक्टूबर, सन् 1997 को तत्कालीन प्रधानमन्त्री श्री इन्द्र कुमार गुजराल ने किया।

प्रश्न 3.
साइंस सिटी का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर :
साइंस सिटी 72 एकड़ भूमि में फैला है।

प्रश्न 4.
साइंस सिटी के मुख्य आकर्षण क्या हैं?
उत्तर :
साइंस सिटी के मुख्य आकर्षण इस प्रकार हैं :-

  • डोम थियेटर
  • थ्री डी
  • लेज़र शो
  • फ्लाइट सिमुलेटर।

प्रश्न 5.
डोम थियेटर की क्या विशेषता है?
उत्तर :
डोम थियेटर की विशेषता इस प्रकार है :

  • डोम थियेटर एक विशेष प्रकार का थियेटर है।
  • इसका फ्रेम सामान्य थियेटर से दस गुणा बड़ा है।
  • इसमें बड़े आकार की तस्वीर दिखाई देती है।
  • इसकी आवाज़ बहुत साफ़ है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

प्रश्न 6.
डोम थियेटर मे कैसी फिल्में दिखाई जाती हैं?
उत्तर :
डोम थियेटर में ब्रह्माण्ड, नील नदी का रहस्य जैसी ज्ञानवर्धक फिल्में दिखाई जाती हैं।

बहुविकल्पीय प्रश्न

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
साइंस सिटी कहाँ स्थित है?
(क) जालंधर-अमृतसर सड़क पर
(ख) जालंधर-कपूरथला सड़क पर
(ग) जालंधर-फिरोजपुर सड़क पर
(घ) जालंधर-पठानकोट सड़क पर।
उत्तर :
(ख) जालंधर-कपूरथला सड़क पर

प्रश्न 2.
साइंस सिटी कितने एकड़ भूमि पर फैला हुआ है?
(क) 70
(ख) 72
(ग) 74
(घ) 76.
उत्तर :
(ख) 72

प्रश्न 3.
साइंस सिटी का शिलान्यास कब हुआ था?
(क) 17-10-1997
(ख) 17-11-1997
(ग) 17-12-1997
(घ) 17-9-1997.
उत्तर :
(क) 17-10-1997

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

प्रश्न 4.
साइंस सिटी का जनता के लिए कब उद्घाटन हुआ?
(क) 19-2-2005
(ख) 19-3-2005
(ग) 19-4-2005
(घ) 19-5-2005.
उत्तर :
(ख) 19-3-2005

प्रश्न 5.
हैल्थ गैलरी में बारह फुट ऊँचा किसका मॉडल है?
(क) मानव कंकाल का
(ख) दिल का
(ग) किडनी का
(घ) पाचन तन्त्र का।
उत्तर :
(ख) दिल का

प्रश्न 6.
साइंस सिटी में डायनासोर के कितने मॉडल हैं?
(क) 40
(ख) 42
(ग) 44
(घ) 45
उत्तर :
(घ) 45

प्रश्न 7.
फ्लाइट सिमुलेटर में स्क्रीन पर क्या दिखाया जाता है?
(क) बुलट ट्रेन की रफ्तार
(ख) हवाई उड़ान
(ग) पनडुब्बी की यात्रा
(घ) अंतरिक्ष की मात्रा।
उत्तर :
(ख) हवाई उड़ान

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

प्रश्न 8.
पुष्पा गुजराल का श्री इन्द्र कुमार गुजराल से क्या सम्बन्ध था?
(क) माता
(ख) पत्नी
(ग) बहन
(घ) बेटी।
उत्तर :
(क) माता

प्रश्न 9.
छाती के मॉडल में किसकी स्थिति दिखाई गई है?
(क) रक्त संचार
(ख) फेफड़े
(ग) हड्डियों
(घ) लीवर।
उत्तर :
(ख) फेफड़े

प्रश्न 10.
डोम थियेटर का फ्रेम आम थियेटर से कितने गुणा बड़ा है?
(क) दो
(ख) चार
(ग) आठ
(घ) दस।
उत्तर :
(घ) दस।

ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी Summary in Hindi

ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी पाठ का सार

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

प्रस्तुत पाठ लेखक विनोद शर्मा द्वारा रचित है। इसमें लेखक ने साइंस सिटी कपूरथला का चित्रण किया है। कपूरथला साईंस सिटी बहुत बड़ा है। यह जालन्धर कपूरथला सड़क पर स्थित है। यह 72 एकड़ भूमि में फैली है। इस का पूरा नाम पुष्पा गुजराल साइंस सिटी है। यह पूर्व प्रधानमन्त्री श्री इन्द्र कुमार गुजराल की पूज्य माता जी के नाम पर है। इसका शिलान्यास 17 अक्टूबर, सन् 1997 ई० के तत्कालीन प्रधानमन्त्री श्री इन्द्र कुमार गुजराल ने किया था। इसका उद्घाटन माननीय राज्यपाल एस० एस० रोडरिज ने 19 मार्च, सन् 2005 को किया। तब से यह लगातार लोगों को ज्ञान प्रदान कर रहा है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर साइंस सिटी 2

साइंस सिटी की हैल्थ गैलरी में 12 फुट ऊँचा दिल का मॉडल बना है। वहाँ रक्त संचार प्रणाली दिखाई गई है। फेफड़ों की स्थिति एक मॉडल में दिखाई गई है। वहाँ एक ऑप्रेशन थियेटर भी दिखाया गया है। वहाँ एक डायनासोर पार्क, एक डिफैंस गैलरी और फन साइंस बहुत अनूठे हैं। डायनासोर पार्क में बहुत बड़े-बड़े डायनसोर खड़े हैं। इसमें 26 तरह के अलग-अलग डायनासोरों को 45 अलग-अलग मॉडलों में दिखाया गया है।

पैंतीस फुट ऊँची वोल्केनों आकृति में चार हिलते-जुलते, मुँह फैलाते-आवाजें निकालते डायनसोर दिखाई देते हैं। यह सब साऊंड और इलैक्ट्रॉनिक प्रणाली से है। यहाँ डोम थियेटर, लेजर थियेटर और थ्री० डी थियेटर तथा हवाई जहाजों में उड़ने जैसा कुछ है। ये सब साइंस सिटी के मुख्य आकर्षण हैं। यहाँ डोम थियेटर लेज़र शो, थ्री डी और फ्लाइट सिमुलेटर नामक थियेटर हैं।

इसमें डोम थियेटर आम थियेटर से दस गुणा बड़ा है। इनमें 40-50 मिनट की ज्ञानवर्धक ब्रह्माण्ड, नील नदी का रहस्य जैसी फिल्में दिखाई जाती हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर साइंस सिटी 3

लेज़र शो में लेज़र को मनोरंजन के लिए प्रयोग में लाया जाता है जिसमें म्यूजिक और लेज़र के साथ दशकों का मनोरंजन होता है। यहाँ थ्री डी शो विशेष प्रकार का चश्मा पहनकर देखा जाता है। फ्लाइट सिमुलेटर एक हवाई जहाज़ जैसे आकार का मॉडल है जिसमें दर्शक बैठ कर वीडियो के द्वारा हवाई जहाज़ देखते हैं। डिफैंस गैलरी में हमारे रक्षक एवं दुश्मनों का जबाव देने वाले टैंक हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी शब्दार्थ :

  • स्टाफ रूम = स्टाफ के बैठने का कमरा।
  • अभिवादन = नमस्कार।
  • स्नेहपूर्वक = प्रेम के साथ हर प्रत्येक।
  • बोटिंग = किश्ती (नौका) चलाना।
  • दिलचस्पी-मनपसंदगी।
  • पूर्व = पहले।
  • मैम = मैडम।
  • पिक्चर = तस्वीर।
  • अनुरोध = प्रार्थना, आग्रह।

ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी सप्रसंग व्याख्या

1. हैल्थ गैलरी में 12 फुट ऊँचा दिल का मॉडल था। वहाँ रक्त संचार प्रणाली दिखाई गई थी। छाती में फेफड़ों की स्थिति एक मॉडल में दिखाई गयी थी और मैम एक साइकिल पर चढ़कर पैडल चलाकर हड्डियों और जोड़ों की गति दिखाई गई थी। ऐसे एक ऑप्रेरशन थियेटर भी दिखाया गया था। वहाँ और भी बहुत कुछ था।

प्रसंग-यह गद्यांश लेखक विनोध शर्मा द्वारा लिखित ज्ञान और मनोरंजन का घर साइंस सिटी नामक पाठ से लिया गया है। इसमें लेखक ने साइंस सिटी कपूरथला में स्थित दिल के मॉडल के बारे में बताया है।

व्याख्या-जागृति ने अध्यापिका को बताया कि हैल्थ गैलरी में 12 फुट ऊँचा दिल का मॉडल बना था। वहाँ मानव शरीर की रक्त संचार प्रणाली को दिखाया गया था। छाती में फेफड़ों की स्थिति के एक मॉडल के द्वारा दिखाया गया था। एक साइकिल पर चढ़कर पैडल चलाकर हड्डियों तथा जोड़ों की गति को दिखाया गया था। इसी तरह से एक ऑप्रेशन थियेटर भी दिखाया गया था। इसके साथ-साथ वहाँ और भी बहुत कुछ था।

भावार्थ-साइंस सिटी में स्थित दिल के मॉडल को दर्शाया गया है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर साइंस सिटी 1

2. ‘अरे, नहीं बच्चे-ये असल के डायनासोर नहीं हैं-दरअसल पार्क में 26 तरह के अलग-अलग डायनासोरों को 45 अलग-अलग मॉडलों में दिखाया गया है। पैंतीस फुट ऊँची ‘वोल्केनो’ आकृति में चार हिलते-जुलते, मुँह फैलाते-आवाजें निकालते डायनासोर दिखाई देते हैं। यह सब साऊंड और इलैक्ट्रॉनिक प्रणाली से है पर इनसे डरने की ज़रूरत नहीं। हाँ, सावधानी ज़रूर रखनी होगी। इनके मुँह में हाथ मत डालना नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।”

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

प्रसंग-यह पंक्तियाँ विनोद शर्मा द्वारा लिखित ज्ञान और मनोरंजन का घर साइंस सिटी पाठ से ली गई हैं। इसमें हरमन मैडम के साइंस सिटी में डायनासोर पार्क में स्थित डायनासोरों के बारे में समझाते हुए मैडम ने सावधान रहने के लिए कहा।

व्याख्या-मैडम हरमन ने कहा कि अरे बच्चे ! नहीं, ये वास्तव में डायनासोर नहीं हैं। वास्तव में इस पार्क में 26 प्रकार के अलग-अलग डायनासोरों को 45 अलग-अलग मॉडलों में दिखाया गया है। पैंतीस फुट ऊँची ‘वोल्केनो’ आकृति में चार हिलते-जुलते तथा अपना मुँह को फैलाते हुए, आवाजें निकालते हुए डायनासोर दिखाई देते हैं। ये सब साऊंड और इलैक्ट्रानिक प्रणाली से होते हैं। किन्तु इनसे डरने की ज़रूरत नहीं है। पर हमें सावधानी अवश्य रखनी चाहिए। इनके मुँह में हाथ नहीं डालना चाहिए अथवा कोई दुर्घटना अवश्य ही संभव हो सकती है।

भावार्थ-डायनासोर पार्क में स्थित डायनासोर मॉडलों के बारे में बताया है।

3. ‘हाँ बच्चों, ये सब साइंस सिटी के मुख्य आकर्षण हैं-इन चारों शो के लिए एक विशेष टिकट भी खरीदनी पड़ती है। इसमें है डोम थियेटर, लेज़र शो, थ्री डी और फ्लाइट सिमुलेटर। डोम थियेटर एक विशेष आकार का थियेटर है। जिसका फ्रेम आम थियेटर से दस गुणा बड़ा है। इसमें बहुत बड़े आकार की पिक्चर आती है और ऐसे लगता है मानो सब कुछ आपके पास हो रहा है। इसकी आवाज़ बहुत ही साफ़ है।

प्रसंग-यह गद्यांश लेखक ‘विनोद शर्मा’ द्वारा लिखित है। यह ज्ञान और मनोरंजन का घर साइंस सिटी शीर्षक पाठ से लिया गया है। इसमें साइंस सिटी के मुख्य आकर्षणों के बारे में बताया गया है।

व्याख्या-मैडम बच्चों को संबोधित कर कहती है कि डोम थियेटर, लेज़र शो, थ्री० डी० और फ्लाइट सिमुलेटर में सभी साइंस सिटी के मुख्य आकर्षण हैं। इन चारों शो के लिए एक विशेष टिकट भी खरीदनी होती है। इनमें डोम थियेटर एक विशेष आकार का थियेटर है जिसका फ्रेम सामान्य थियेटर से दस गुणा बड़ा होता है। इसमें बहुत बड़े आकार की तस्वीर होती है। उसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सब कुछ आपके पास घटित रहा है। इसकी आवाज़ बहुत ही साफ है।

भावार्थ-साइंस सिटी के चार मुख्य आकर्षणों पर विचार किया गया है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 12 ज्ञान और मनोरंजन का घर : साइंस सिटी

4 बच्चो ! उसे फ्लाईट सिमुलेटर कहते हैं दरअसल इसमें एक हवाई जहाज जैसे आकार का मॉडल है जिसमें दर्शक बैठते हैं। वहाँ वीडियो के माध्यम से स्क्रीन पर हवाई उड़ान दिखाई जाती है। इधर हवाई जहाज जैसे मॉडल के नीचे लिफ्ट जैसी कोई मशीन होती है जो उसे दाएँ-बाएँ, ऊपर नीचे करता है। इस तरह दर्शकों को ऐसे लगता है जैसे वायुयान ही उड़ान भर रहे हों। यह बहुत ही मनोरंजक व रोमांचक लगता है,” अध्यापिका ने बताया।

प्रसंग-यह गद्यांश ‘ज्ञान और मनोरंजन का घर साइंस-सिटी’ नामक पाठ से लिया गया है जो विनोद शर्मा द्वारा लिखित है। कलजीत ने मैम से फ्लाइट के बारे में पछा तो मैम ने उसे इस के बारे में बताया।

व्याख्या-अध्यापिका ने कुलजीत तथा अन्य बच्चों को बताया कि उसे फ्लाइट सिमुलेटर कहते हैं। वास्तव में इसमें एक हवाई जहाज़ जैसे आकार का मॉडल है जिसमें दर्शक बैठते हैं। वहाँ वीडियो के माध्यम से स्क्रीन पर हवाई जहाज उडान दिखाई जाती है। इधर हवाई जहाज़ जैसे मॉडल के नीचे लिफ्ट जैसी कोई मशीन होती है जो उसे दाएँ से बाएँ, ऊपर-नीचे करती है। इसे देखकर दर्शकों को ऐसा लगता है जैसे वे वायुयान की उड़ान भर रहे हों। यह बहुत ही रोमांचक एवं मनोरंजक लगता है।

भावार्थ-साइंस सिटी के प्रमुख आकर्षण फ्लाइट सिमुलेटर के बारे में बताया है।

Leave a Comment