PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 3 भूमि का माप एवम् रिकार्ड

Punjab State Board PSEB 8th Class Agriculture Book Solutions Chapter 3 भूमि का माप एवम् रिकार्ड Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Agriculture Chapter 3 भूमि का माप एवम् रिकार्ड

PSEB 8th Class Agriculture Guide भूमि का माप एवम् रिकार्ड Textbook Questions and Answers

(अ) एक-दो शब्दों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
प्राचीन समय में भू-माप (भूमि का माप) किस से किया जाता था?
उत्तर-
रस्सी के साथ।

प्रश्न 2.
भू-सुधारों का जनक किस सम्राट को कहा जाता है?
उत्तर-
मुगल बादशाह अकबर

प्रश्न 3.
एक हैक्टेयर में कितने एकड़ होते हैं ?
उत्तर-
2.5 एकड़।

प्रश्न 4.
एक कनाल में कितने मरले होते हैं ?
उत्तर-
20 मरले।

प्रश्न 5.
भारत के किन-किन प्रांतों में मुरब्बाबंदी सुनिश्चित ढंग से हुई है ?
उत्तर-
पंजाब तथा हरियाणा।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 3 भूमि का माप एवम् रिकार्ड

प्रश्न 6.
मुरब्बाबंदी किस दशक (दहाके) में आरम्भ हुई थी ?
उत्तर-
1950 के दशक में।

प्रश्न 7.
जमाबंदी फर्द देखने के लिए कौन-सी साइट ढूंढ़नी होगी ?
उत्तर-
www.plrs.org.in.

प्रश्न 8.
मुरब्बाबंदी अधिनियम के अनुसार भूमि को कितने एकड़ के भागों में बांटा गया ?
उत्तर-
25-25 एकड़ के टुकड़ों में।

प्रश्न 9.
रब्बी की गिर्दावरी किस समय होती है ?
उत्तर-
1 मार्च से 31 मार्च।

प्रश्न 10.
नई जमाबंदी कितने वर्षों के बाद तैयार होती है ?
उत्तर-
पहले 4 साल बाद होती थी पर अब 5 साल बाद होती है।

(आ) एक-दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
झगड़े वाली भूमि की गिर्दावरी सशुद्धि कौन करता है ?
उत्तर-
झगड़े वाली भूमि की गिर्दावरी तहसीलदार की कचहरी में जाकर सशुद्धि करवा सकते हैं।

प्रश्न 2.
जमाबंदी क्या होती है ?
उत्तर-
जमाबंदी फर्द पंजाब लैंड रैवन्यु एक्ट में भूमि की मालकी का एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ है। इसमें खेवट नंबर, खतौनी, गाँव की पत्ती का नाम, मालिक का नाम हिस्से के अनुसार, काबज़ काश्तकार और सिंचाई के साधन आदि का विवरण दर्ज होता है।

प्रश्न 3.
इन्तकाल क्या होता है ?
उत्तर-
भूमि के एक मालिक से दूसरे मालिक के नाम मालिकाना अधिकार परिवर्तित करने को इन्तकाल कहा जाता है।

प्रश्न 4.
निशानदेही करने के लिए कौन-कौन सी वस्तुओं की आवश्यकता पड़ती
उत्तर-
लडे के ऊपर बना नक्शा और ज़रीब की सहायता से पटवारी तथा कानूनगो खसरा नंबर की लंबाई-चौड़ाई को माप कर निशान लगा देते हैं।

प्रश्न 5.
गोशवारा क्या होता है ?
उत्तर-
सभी फसलों के सारणीबद्ध कुल जोड़ को गोशवारा कहा जाता है।

प्रश्न 6.
रहन अथवा गहना क्या होता है ?
उत्तर-
रहन या गहना से भाव है जब कोई भी भूमि का मालिक अपनी भूमि के एक टुकड़े को एक निश्चित की हुई कीमत पर आरजी तौर पर किसी अन्य व्यक्ति को दे दें। असली मालिक पैसे वापिस करके भूमि वापिस प्राप्त कर सकता है।

प्रश्न 7.
फसलों का खराबा (क्षति) क्या होता है ? इसे किस प्रकार मापा जा सकता है ?
उत्तर-
खेतों में बोई फसलों का बाढ़ या टिड्डी दल के हमले आदि जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण बड़े स्तर पर खराब होने को खराबा कहा जाता है। इलाके में फसल की पैदावार को 100 प्रतिशत मान कर खराबा की औसत निकाल सकते हैं।

प्रश्न 8.
शिज़रा क्या होता है एवम् इसके अन्य क्या नाम हैं?
उत्तर-
एक लट्ठे के कपड़े पर गाँव का नक्शा बना होता है जिस पर गाँव की भूमि के सारे खसरा नंबर उकरे होते हैं। इसको शिज़रा कहा जाता है। इसको विस्तवार, पारचा, लट्ठा भी कहा जाता है।

प्रश्न 9.
मुरब्बाबंदी क्या होती है एवम् इसका क्या लाभ है ?
उत्तर-
किसी ज़मींदार की भूमि को भिन्न-भिन्न स्थानों पर भूमि के टुकड़ों को एक स्थान पर इकट्ठा करने को मुरब्बाबंदी या चकबंदी कहा जाता है। मुरब्बाबंदी करने से भूमि से संबंधित सभी कार्य आसान हो जाते हैं।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 3 भूमि का माप एवम् रिकार्ड

प्रश्न 10.
ज़रीब क्या होती है ?
उत्तर-
यह लोहे की कड़ियों की बनी हुई चैन होती है जिसको भूमि की पैमाइश के लिए प्रयोग किया जाता है। यह 55 फुट लम्बी होती है।

(इ) पाँच-छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
गिर्दावरी क्या होती है और कब की जाती है ?
उत्तर-
यह फसलों का सर्वेक्षण होता है। इसको गिर्दावरी या गरदौरी कहा जाता है। यह मौके पर किया गया सर्वेक्षण है जो कि की गई कृषि को दर्शाता है। गिर्दावरी वर्ष में दो बार की जाती है।
आषाढ़ी में एक मार्च से 31 मार्च तक तथा सावनी में एक अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक। जायद की फसलों के लिए (आषाढी तथा सावनी तथा सावनी से आषाढ़ी के बीच वाली फसलों) भी दो बार गिरदावरी की जाती है। 1 मई से 15 मई तथा 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक।

प्रश्न 2.
विभाजन (तकसीम) क्यों और कैसे किया जाता है?
उत्तर-
जब किसी भूमि के भागीदार मालिक (अंशधारी स्वामी) दो या अधिक हो जाएं तो भागीदारों की सहमति से उस भूमि को हिस्सों में बांटने को तकसीम करना कहते हैं। बांटने के बाद प्रत्येक भागीदार अपनी भूमि का स्वयंभू मालिक होता है। वह अपनी इच्छा से भूमि को गहने या बैअ या बैंक से ऋण ले सकता है।

प्रश्न 3.
भू-रिकार्ड का कम्प्यूटरीकरण क्या है ?
उत्तर-
सरकार द्वारा आजकल सारी भूमि के रिकार्ड का कम्प्यूटरीकरण किया जा रहा है। तसदीकशुदा साक्ष्यांकित जमाबंदी या इन्तकाल का रिकार्ड लेने के लिए नज़दीक की उपतहसील में आवश्यक फीस भर कर तुरन्त भूमि का रिकार्ड मिल जाता है। इस रिकार्ड को www.plrs.org.in वैबसाइट पर देखा जा सकता है।

प्रश्न 4.
जमाबन्दी फर्द देखने के लिए कौन-सी साइट देखनी पड़ेगी?
उत्तर-
जमाबन्दी फर्द देखने के लिए www.plrs.org.in साइट को देखना पड़ता है। इससे हम घर बैठे ही भूमि का रिकार्ड देख सकते हैं।

प्रश्न 5.
ठेका अथवा चकोता क्या होता है ?
उत्तर-
भूमि का मालिक अपनी भूमि को किसी अन्य व्यक्ति को निश्चित समय के लिए, जैसे-एक वर्ष या पाँच वर्ष के लिए कृषि करने के लिए आपस में दोनों पक्षों द्वारा निश्चित धन राशि पर दे देता है तो इसको ठेका या चकोता कहा जाता है।

प्रश्न 6.
भूमि के पंजीकरण (रजिस्ट्री) पर संक्षिप्त नोट लिखो।
उत्तर-
भूमि, मकान, दुकान आदि को जब एक व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति को निश्चित कीमत पर बेच दिया जाता है या गहने किया जाता है तो दोनों पार्टियां तहसीलदार के कार्यालय में जाकर संबंधित पक्षों की सहमति से फोटो सहित रजिस्टर में दर्ज करवाया जाता है इसको रजिस्ट्री या रजिस्टर्ड वाकिया कहा जाता है। रजिस्ट्री की भिन्न-भिन्न किस्में हैं-रजिस्ट्री बैअ, गहना, हिस्सा (विभाजन), तबदील मलकीयत (हस्तांतरित) आदि।

Agriculture Guide for Class 8 PSEB भूमि का माप एवम् रिकार्ड Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मुग़ल सम्राट अकबर के शासनकाल में भूमि के माप में किसका मुख्य योगदान रहा ?
उत्तर-
टोडर मल।

प्रश्न 2.
वर्ष 1580 से पहले भूमि का टैक्स (कर अथवा मामला) सरकार को किस रूप में दिया जाता था ?
उत्तर-
फसल के रूप में।

प्रश्न 3.
वर्ष 1580 के बाद भूमि का मामला (कर) किस रूप में दिया जाने लगा ?
उत्तर-
नकद अदायगी।

प्रश्न 4.
ज़रीब की लम्बाई बताओ।
उत्तर-
10 करम या 55 फुट।

प्रश्न 5.
मुसतील क्या है ?
उत्तर-
मुरब्बाबंदी में बड़े टुकड़े को मुरब्बा या मुसतील कहा जाता है।

प्रश्न 6.
इन्तकाल के कितने खाने होते हैं ?
उत्तर-
15 कालम होते हैं।

प्रश्न 7.
जमाबंदी फर्द के कितने खाने होते हैं ?
उत्तर-
1-12 तक।

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 3 भूमि का माप एवम् रिकार्ड

प्रश्न 8.
सावनी की गिर्दावरी कब होती है ?
उत्तर-
1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक।

प्रश्न 9.
जैद फसलों की गिर्दावरी कब की जाती है ?
उत्तर-
1 मई से 15 मई, 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर।

प्रश्न 10.
खराबे की औसत कैसे पता की जाती है ?
उत्तर-
क्षेत्र में फसल की उपज को 100 प्रतिशत मान कर।

प्रश्न 11.
1 फुट = ………..
उत्तर-
12 इंच।

प्रश्न 12.
1 गज़ = ………
उत्तर-
3 फुट।

प्रश्न 13.
1 फर्लाग = ……….
उत्तर-
220 गज़।

प्रश्न 14.
1 मील = ……………….. गज़ = ……….. फलांग।
उत्तर-
1760 गज़ = 8 फल्ग।

प्रश्न 15.
1 करम = ……………………. इंच = ……………..
उत्तर-
66 इंच = 5.5 फुट।

प्रश्न 16.
1 वर्ग करम = …………….. सरसाही।
उत्तर-
1 सरसाही।

प्रश्न 17.
1 मरला = …………….. सरसाहियां।
उत्तर-
9.

प्रश्न 18.
1 मरला = …………….. वर्ग फुट।
उत्तर-
272.

प्रश्न 19.
1 मरला = …………….. वर्ग गज़।
उत्तर-
30.

प्रश्न 20.
1 कनाल = …………….. मरले।
उत्तर-
20.

प्रश्न 21.
1 कनाल = ……………. बिस्वा।
उत्तर-
2.

प्रश्न 22.
1 किला = ……………. एकड़
उत्तर-
1.

प्रश्न 23.
1 किला = …………….. कनाल।
उत्तर-
8.

प्रश्न 24.
1 किला = …………….. मरले = ……………. वर्ग फुट।
उत्तर-
160 मरले = 220 × 198 वर्ग फुट।

प्रश्न 25.
1 किला = …………….. वर्ग मीटर।
उत्तर-
4000.

प्रश्न 26.
1 बिस्वा खाम = …………….. वर्ग गज़।
उत्तर-
50.

प्रश्न 27.
1 मुरब्बा या मस्तील = …………….. एकड़।
उत्तर-
25.

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 3 भूमि का माप एवम् रिकार्ड

प्रश्न 28.
1 हेक्टेयर = …………….. एकड़।
उत्तर-
2.5.

प्रश्न 29.
1 हेक्टेयर = ………….. वर्ग मीटर।
उत्तर-
10000.

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
अकबर के समय भूमि का मामला (कर) किस रूप में दिया जाता था ?
उत्तर-
पहले यह मामला (कर) फसल के रूप में दिया जाता था तथा वर्ष 1580 के बाद मामला नकद रूप में दिया जाने लगा।

प्रश्न 2.
इन्तकाल की भिन्न-भिन्न किस्में बताओ।
उत्तर-
इन्तकाल की किस्में हैं-बै, रहन, आधिकारिक स्थानांतरण, तकसीम (विभाजन), विरासत आदि।

प्रश्न 3.
इन्तकाल दर्ज करने की कारवाई बताएं।
उत्तर–
पटवारी इन्तकाल दर्ज करता है, फील्ड कानूगो इसको रिकार्ड के अनुसार चैक करता है, फिर नायब या तहसीलदार मौके पर जाकर दोनों पक्षों (दलों) को बुला कर, नंबरदार को साक्ष्यांकित करने पर इन्तकाल स्वीकार करता है।

प्रश्न 4.
भूमि की मालकी में किस तरह के परिवर्तन जमाबंदी में दर्ज होती है ?
उत्तर-
भूमि को गहने करना, वै करना, बारानी (ऊसर) से नहरी (उर्वरा) होना, आय अथवा विभाजन में परिवर्तन, भू-स्वामी का बदलना, स्थानांतरण करना आदि।

प्रश्न 5.
खराबा होने के क्या कारण हैं ?
उत्तर-
खराबा होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-वर्षा का पानी रुकना, प्राकृतिक आपदा, जैसे-टिड्डी दल का हमला आदि।

बड़े उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
गिरदावरी, भूमि की रजिस्ट्री पर नोट लिखें।
उत्तर-
देखे उपरोक्त प्रश्नों में।

प्रश्न 2.
ठेका, तकसीम पर नोट लिखें।
उत्तर-
देखे उपरोक्त प्रश्नों में।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

ठीक/गलत

  1. ज़रीब की लम्बाई 10 करम होती है।
  2. जमाबंदी फर्द में 1-12 खाने होते हैं।
  3. 1 कनाल = 40 मरले।

उत्तर-

बहुविकल्पीय

प्रश्न 1.
एक कनाल में कितने मरले हैं—
(क) 20
(ख) 50
(ग) 10
(घ) 60.
उत्तर-
(क) 20

PSEB 8th Class Agriculture Solutions Chapter 3 भूमि का माप एवम् रिकार्ड

प्रश्न 2.
जमाबंदी फर्द ढूंढने के लिए साइट है—
(क) www.Jamabandi.dk
(ख) www.plrs.org.in
(ग) www.plrs.ac.
(घ) www.org.plrs.in
उत्तर-
(ख) www.plrs.org.in

प्रश्न 3.
शिज़रा किसे कहते हैं—
(क) नक्शा
(ख) घर
(ग) सड़क
(घ) स्कूल।
उत्तर-
(क) नक्शा

रिक्त स्थान भरें

  1. ………… में बड़े टुकड़े को मुसतील कहा जाता है ।
  2. …………… की लम्बाई 55 फुट होती है।
  3. लट्ठे के ऊपर बने नक्शे को ………….. कहा जाता है।

उत्तर-

  1. मुरब्बाबंदी,
  2. ज़रीब,
  3. शिज़रा

भूमि का माप एवम् रिकार्ड PSEB 8th Class Agriculture Notes

  • भारत में भूमि के माप का काम मुग़ल बादशाह अकबर के शासनकाल में शुरू हुआ था और टोडर मल का इसमें महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
  • लगभग वर्ष 1580 में सम्राट अकबर ने कर की अदायगी नकद शुरू की थी।
  • आज़ादी के बाद भूमि के माप में और भी सुधार हुए और 1950-60 के दौरान भूमि का मुरब्बाबंदी एक्ट एक महत्त्वपूर्ण कड़ी था।
  • भूमि को मापने वाली लोहे की कड़ियों की चेन (शृंखला) को ज़रीब कहा जाता
  • पंजाब में भूमि का माप एकड़, कनाल या मरलों में किया जाता है।
  • ज़रीब की लंबाई 10 करम या 55 फुट होती है।
  • शिज़रा, लठे के कपड़े पर बनाया हुआ गाँव का नक्शा होता है और इस पर गाँव की भूमि के सारे नंबर खसरे उकरे होते हैं।
  • पंजाब मुरब्बाबंदी एक्ट के अनुसार भूमि को 25-25 एकड़ के बड़े टुकड़ों में बांटा गया है।
  • सारी फसलों के सारणीबद्ध कुल जोड़ को गोशवारा कहते हैं।
  • भूमि के एक मालिक (स्वामी) से दूसरे मालिक के नाम मलिकाना अधिकार परिवर्तित करने को इंतकाल कहते हैं।
  • जमाबंदी फर्द पंजाब लैंड रैवन्यु एक्ट में भूमि की मालकी (स्वामित्व) का एक महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़ है।
  • जमाबंदी पहले चार साल बाद तैयार की जाती थी पर अब पाँच साल बाद तैयार की जाती है।
  • जमाबंदी फर्द में 1-12 खाने होते हैं। 14. गिर्दावरी या गरदौरी भूमि अथवा फसलों का सर्वेक्षण है जो मौके पर खेत में की कृषि को दिखाता है।
  • घर पर बैठे भूमि का रिकार्ड देखने के लिए www.plrs.org.in. वैबसाइट देखी जा सकती है।
  • 1 फुट = 12 ईंच, 1 गज़ = 3 फुट
  • 1 मरला = 9 सरसाहियाँ = 272 वर्ग फुट
  • 1 कनाल = 20 मरले
  • 1 किला (एकड़) = 8 कनाल
  • 1 हैक्टेयर = 2.5 एकड़ = 20 कनाल।

Leave a Comment