PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

PSEB 7th Class Science Guide मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन Textbook Questions and Answers

1. खाली स्थानों की पूर्ति कीजिए :-

(i) किसी स्थान का ………………………… दिन के समय बदल सकता है।
उत्तर-
तापमान

(ii) धरती के उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी ध्रुव के समीप के क्षेत्रों को ………………….. कहते हैं।
उत्तर-
ध्रुवीय क्षेत्र

(iii) हवा में विद्यमान जल वाष्पों की मात्रा को ………………….. कहते हैं।
उत्तर-
नमी (आर्द्रता)

(iv) ……………….. धरती पर सबसे ठंडा मरुस्थल है।
उत्तर-
एंटार्कटिक

(v) भारतीय गर्म मरुस्थल/थार मरुस्थल ………………… राज्यों में फैला है।
उत्तर-
राजस्थान तथा गुजरात।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

2. निम्नलिखित में ठीक या गलत बताएं :-

(i) कटिबंधीय (Tropical) क्षेत्रों का मुख्य पशु रेडियर है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) मौसम तथा जलवायु का एक अर्थ है।
उत्तर-
ग़लत

(iii) ऊँट अपने कूबड़ (Hump) में चर्बी (Fat) जमा करता है जिसका प्रयोग वह उन दिनों में करता है जब उसे भोजन/चारा नहीं मिलता।
उत्तर-
ठीक

(iv) व्हेल सबसे बड़ी मछली है।
उत्तर-
ठीक।

3. सुचित मिलान करें :-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) ध्रुवीय भालू के शरीर को कुचालक बनाती है तथा इसे गरमाहट प्रदान करती है। (क) जल समीर
(ii) इस यंत्र के साथ हवा की नमी/आर्द्रता मापी जाती है। (ख) गर्म तथा शुष्क
(iii) धरती के तल पर भू-मध्य रेखा के समानांतर काल्पनिक रेखाएँ (ग) चमड़ी के नीचे की परत
(iv) दिन के समय तटीय क्षेत्रों की ओर बहने वाली ठंडी हवा (घ) सूखा तथा गीला थर्मामीटर बल्ब
(v) राजस्थान की जलवायु है। (ङ) अक्षांश।

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) ध्रुवीय भालू के शरीर को कुचालक बनाती है तथा इसे गरमाहट प्रदान करती है। (ग) चमड़ी के नीचे की परत
(ii) इस यंत्र के साथ हवा की नमी/आर्द्रता मापी जाती है। (घ) सूखा तथा गीला थर्मामीटर बल्ब
(iii) धरती के तल पर भू-मध्य रेखा के समानांतर काल्पनिक रेखाएँ (ङ) रेखाँश
(iv) दिन के समय तटीय क्षेत्रों की ओर बहने वाली ठंडी हवा (क) जल समीर
(v) राजस्थान की जलवायु है। (ख) गर्म तथा शुष्क

4. सही विकल्प चुनें :-

प्रश्न (i)
किसी स्थान का मौसम निम्नलिखित में से किससे प्रभावित होता है ?
(क) हवा
(ख) तापमान
(ग) नमी
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपर्युक्त सभी।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

प्रश्न (ii)
तटीय क्षेत्रों की जलवायु कैसी होती है ?
(क) गर्म तथा शुष्क
(ख) सुहावनी
(ग) ठंडी तथा शुष्क
(घ) अत्यधिक ठंडी।
उत्तर-
(ख) सुहावनी।

प्रश्न (iii)
धरती पर सबसे अधिक ठंडा मरुस्थल कौन-सा है ?
(क) अरब मरुस्थल
(ख) सहारा मरुस्थल
(ग) थार मरुस्थल
(घ) लद्दाख।
उत्तर-
(घ) लद्दाख।

प्रश्न (iv)
आर्कटिक क्षेत्र पाया जाता है-
(क) 23°N
(ख) 23°s
(ग) 0°
(घ) 85°N से 90°S
उत्तर-
(घ) 85°N से 90°S.

5. निम्नलिखित के संक्षिप्त उत्तर लिखें :-

प्रश्न (i)
ऐसे दो कारक बताएँ जो किसी स्थान के मौसम को प्रभावित करते हैं।
उत्तर-
किसी स्थान के मौसम को प्रभावित करने वाले कारक

  1. सूर्य
  2. वायु
  3. पानी/नमी/वर्षा
  4. तापमान
  5. समुद्र या महासागर से दूरी।

प्रश्न (ii)
जलवायु (Climate) की परिभाषा लिखें।
उत्तर-
जलवायु-किसी स्थान की 25 से 30 सालों के मौसम के हालातों की औसत को जलवायु कहते हैं।

प्रश्न (iii)
रेतीले टीले (Sand Dunes) क्या होते हैं ?
उत्तर-
रेतीले टीले – जब हवा बहती है उस समय रेत एक स्थान से उड़कर दूसरे स्थान पर चली जाती है। हवा बहना रुक जाती है, उस समय रेत एक स्थान पर गिर कर इकट्ठी होकर छोटी पहाड़ी की संरचनाएँ बना लेती है। इन्हें रेतीले टीले कहते हैं। यह आम तौर पर मरुस्थलों के क्षेत्र में मिलते हैं।

प्रश्न (iv)
ध्रुवीय क्षेत्र क्या होता है ?
उत्तर-
ध्रुवीय क्षेत्र – धरती के उत्तरी ध्रुव तथा दक्षिणी क्षेत्र के समीप के क्षेत्र को ध्रुवीय क्षेत्र कहते हैं। इन ध्रुवों पर केन्द्रित ध्रुवीय बर्थ की टोपियाँ हैं । उत्तर में यह आर्कटिक महासागर तथा दक्षिण में यह एंटार्कटिक महाद्वीप पर टिकी हुई है। इस क्षेत्र में हर समय बहुत ज्यादा ठंड होती है।

6. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 40-50 शब्दों में दें :-

प्रश्न (i)
जल समीर (Sea Breeze) कैसे पैदा होती है ?
उत्तर-
जल समीर-दिन के समय पानी की तुलना में धरती जल्दी गर्म हो जाती है। धरती के तल के समीप की हवा गर्म तथा हल्की हो कर ऊपर की ओर उठती है। धरती के ऊपर की हवा की तुलना में समुद्र के ऊपर की हवा ठंडी और भारी होती है। इसलिए यह हवा धरती की ओर बहती है। दिन के मुकाबले गर्म समय समुद्र से धरती की ओर बहने वाली ठंडी हवा को जल-समीर कहते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन 1

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

प्रश्न (ii)
जलीय-जीवों (Aquaic Animals) में पाई जाने वाली तीन अनुकूलताएं लिखें।
उत्तर-
जलीय-जीवों में पायी गई तीन अनुकुलताएं :-

  1. धारा रेखीय शरीर जो तैरने में सहायक होता है।
  2. गलफड़ों (Gills) की उपस्थिति में यह पानी में मौजूद ऑक्सीजन ले सकते हैं।
  3. पंखों (Fins) की उपस्थिति तैरने में सहायक होती है।

प्रश्न (iii)
हरित गृह प्रभाव (Green House Effect) क्या होता है ?
उत्तर-
हरित गृह प्रभाव – सूरज से निकली किरणों में इन्फ्रारेड तथा पराबैंगनी विकिरणें मौजूद हैं। वायुमंडल की ओजोन परत पराबैंगनी विकिरणों को अवशोषित कर लेती है परंत इन्फ्रारेड विकिरणें धरती पर पहंच जाती हैं। इनमें से कुछ विकिरणें परावर्तित होकर कार्बनडाइऑक्साइड द्वारा अवशोषित कर ली जाती हैं। क्योंकि इन्फ्रारेड किरणों में गर्मी होती है। इसलिए अवशोषित विकिरणें वातावरण को गर्म कर देती हैं। कार्बन डाइऑक्साइड के इस प्रभाव को हरित गृह प्रभाव कहते हैं।

प्रश्न (iv)
जलवायु परिवर्तन के दो प्रभाव लिखें।
उत्तर-
जलवायु परिवर्तन के प्रभाव
1. ग्लोबल वार्मिंग या विश्वतापन – अंधाधुंध जंगलों की कटाई तथा जीवाश्म ईंधन की जलने की क्रिया से हवा में कार्बन डाइऑक्साइड की प्रतिशतता बढ़ती है। कार्बन डाइऑक्साइड गैस ग्लास हाऊस की तरह कार्य करती है तथा सूरज के प्रकाश में से इन्फ्रारैड विकिरणों को अवशोषित कर लेती है, जिससे तापमान बढ़ता है। इस कारण हरा गृह प्रभाव बढ़ता जा रहा है। फलस्वरूप ग्लेशियर पिघल रहे हैं। ग्लेशियरों का पिघलना जलीय जीवों के लिए खतरे की घंटी है।

2. बर्फ पिघलने से समुद्रों का स्तर बढ़ रहा है, जिस कारण कई तटीय शहरों को खतरा पैदा हो गया है।

7. निम्नलिखित के निबंधात्मक रूप से उत्तर दें :-

प्रश्न (i)
ऊँट रेगिस्तान में रहने के लिए कैसे अनुकूलित होता है ? वर्णन करें।
उत्तर-

ऊँट की शारीरिक बनावट और आदतों ने इसको रेगिस्तान के गर्म और शुष्क जलवायु में जीवित रहने के लिए अनुकूलित बना लिया है। ऊँट में निम्नलिखित अनुकूलन पाए जाते हैं।

  1. रेत पर चलने के लिए इसके पैर चपटे होते हैं।
  2. इसकी नासिका पर्दो से ढकी होती है ताकि रेत नाक में दाखिल न हो सके।
  3. उपलब्ध होने पर यह बहुत अधिक पानी पी लेता है। यह पानी शरीर के ऊतकों में फैल जाता है, जो ऊँट को कई दिन बिना पानी के रहने में सहायक होता है।
  4. यह अपने कूबड़ में चर्बी जमा कर लेता है। जब इसे भोजन नहीं मिलता तब यह चर्बी का प्रयोग करता है।
  5. यह पेशाब द्वारा बहुत कम पानी का विसर्जन करता है।
  6. इसकी लम्बी टाँगे इसे रेत से ऊपर रखती हैं।

प्रश्न (ii)
किसी स्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारकों की सूची बनाएँ। किन्हीं दो कारकों का वर्णन करें।
उत्तर-
किसी स्थान की जलवायु को प्रभावित करने वाले कारक-

  1. समुद्र तल से दूरी
  2. पहाड़ों की दिशा
  3. विथकार भाव स्थान की भूमध्य रेखा से दूरी
  4. ऊँचाई भाव समुद्री तल से ऊँचाई।

1. समुद्र तल से दूरी – समुद्र के समीप के स्थानों की जलवायु सुहावनी होती है। दिन के समय धरती का तापमान अधिक होता है जबकि समुद्र का पानी धरती की तुलना में देर से गर्म होता है जिस कारण समुद्र के तल से धरती की ओर हवा बहती है, जिसे जल-समीर कहते हैं। रात के समय पानी की तुलना में धरती जल्दी ठंडी हो जाती है। इसलिए समुद्रों के ऊपर की हवा गर्म तथा हल्की होती है तथा ऊपर की वायु समुद्र की ओर बहती है। धरती के ऊपर जो ठंडी वायु रात को समुद्र की ओर बहती है, उसे थल समीर कहते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन 3

2. पर्वतों की दिशा – धरती का आकार पूरी तरह गोलाकार नहीं है। यह भूमध्य रेखा के समीप थोड़ी उभरी हुई | है। इसलिए सूरज की किरणें भूमध्य रेखा के समीप सीधी पड़ती हैं। भू-मध्य रेखा का रेखांश (Latitude) 0° होता है तथा यह ध्रुवों की ओर अधिक है। उत्तरी ध्रुव का रेखांश 90°N तथा दक्षिणी ध्रुव का रेखांश 90°S होता है। भूमध्य रेखा के समीप की जलवायु पूरा वर्ष गर्म तथा आर्द्रतापूर्ण रहती है।रेखांश के बढ़ने से जलवायु ठंडा होता जाता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन 4

प्रश्न (iii)
ध्रुवीय भालू में पाई जाने वाली भिन्न-भिन्न अनुकूलताएँ लिखें।
उत्तर-
ध्रुवीय भालू में निम्नलिखित अनुकूलताएं पायी जाती हैं –

  1. इसके बाल सफेद होते हैं जो बर्फीले क्षेत्र में भ्रम पैदा करते हैं।
  2. लंबे बाल इसे ठंडे जलवायु की ठंड से बचाते हैं।
  3. चमड़ी के नीचे की चर्बी की परत इसे गर्म रखती है।
  4. इसके पैरों का आकार इस प्रकार का होता है कि यह बर्फ पर आसानी से दौड़ सके।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

Science Guide for Class 7 PSEB मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 73)

प्रश्न 1.
सापेक्ष नमी मापने वाले यंत्र का नाम लिखें।
उत्तर-
गीले तथा सूखे बल्ब वाले थर्मामीटर का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 2.
वर्षा को मापने के लिए कौन-सा यंत्र प्रयुक्त होता है ?
उत्तर-
वर्षामापी यंत्र (रेन गाज)

प्रश्न 3.
मौसम संबंधी रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए आप किस स्त्रोत का प्रयोग करेंगे ?
उत्तर-
मौसम विभाग की प्रयोगशाला से मौसम के आँकड़े प्राप्त किए जा सकते हैं।

PSEB Solutions for Class 7 Science मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(i) दीर्घ अवधि के मौसम का औसत ………………… कहलाता है।
उत्तर-
जलवायु

(ii) किसी स्थान पर बहुत कम वर्षा होती है और उस स्थान का ताप वर्ष भर उच्च रहता है, उस स्थान की जलवायु ………………… और …………………. होगी।
उत्तर-
गर्म, शुष्क

(iii) चरम जलवायवी परिस्थितियों वाले पृथ्वी के दो क्षेत्र ………………. और …………………….. हैं।
उत्तर-
ध्रुवीय, उष्ण कटिबंधीय क्षेत्र

(iv) दिन के समय ज्यादा तापमान होने की संभावना ……………………….. समय होती है।
उत्तर-
दोपहर

(v) ……………… यंत्र से वर्षा मापी जाती है।
उत्तर-
वर्षामापी।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

प्रश्न 2.
कॉलम A में दिए शब्दों को कॉलम B में दिए गए वाक्यों से मिलाइए-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(i) पृथ्वी पर सबसे ठंडा मरुस्थल (क) नमी (आर्द्रता)
(ii) हवा में जलवाष्पों की मात्रा (ख) अंधाधुंध जंगलों की कटाई तथा जीवाश्म ईंधन का जलना
(iii) थार मरुस्थल (ग) ऐंटार्कटिका
(iv) ग्लोबल वार्मिंग (घ) राजस्थान

उत्तर-

कॉलम ‘A’ कॉलम ‘B’
(i) पृथ्वी पर सबसे ठंडा मरुस्थल (ग) ऐंटार्कटिका
(ii) हवा में जलवाष्पों की मात्रा (क) नमी (आर्द्रता)
(iii) थार मरुस्थल (घ) राजस्थान
(iv) ग्लोबल वार्मिंग (ख) अंधाधुंध जंगलों की कटाई तथा जीवाश्म ईंधन का जलना

प्रश्न 3.
सही विकल्प चुनेंप्रश्न-

(i) मौसम में सभी परिवर्तन किस कारण से होते हैं ?
(क) चंद्रमा
(ख) ग्रह
(ग) उपग्रह
(घ) सूर्य।
उत्तर-
(घ) सूर्य।

(ii) जम्मू एवं कश्मीर में किस प्रकार का जलवायु होता है ?
(क) गर्म और आर्द्र
(ख) गर्म शुष्क
(ग) मध्यम गर्म और मध्यम आर्द्र
(घ) आर्द्र।
उत्तर-
(ग) मध्यम गर्म और मध्यम आर्द्र।

(iii) केरल में किस प्रकार का जलवायु होता है ?
(क) गर्म और शुष्क
(ख) गर्म और आर्द्र
(ग) आर्द्र
(घ) मध्यम गर्म और मध्यम आर्द्र।
उत्तर-
(क) गर्म और शुष्क।

(iv) हमें प्रतिदिन मौसम की जानकारी कहाँ से मिलती है ?
(क) टेलीविज़न
(ख) रेडियो
(ग) समाचार-पत्र
(घ) उपरोक्त सभी से।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी से।

(v) दिन में किस समय ताप के न्यूनतम होने की संभावना है ?
(क) सायं
(ख) सुबह
(ग) दोपहर
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) सुबह।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

(vi) दिन का अधिकतम ताप होता है ?
(क) सूर्य उदय के समय
(ख) दोपहर
(ग) दोपहर के बाद
(घ) सूर्यास्त के समय।
उत्तर-
(ग) दोपहर के बाद।

प्रश्न 4.
दिए गये कथनों में सही तथा ग़लत कथन बताएँ-

(क) मौसम में सारे परिवर्तन सूर्य के कारण होते हैं।
उत्तर-
सही

(ख) दिन का उच्चतम तापमान शाम के समय होता है।
उत्तर-
गलत

(ग) विभिन्न स्थानों का तापमान एक जैसा होता है।
उत्तर-
गलत

(घ) ध्रुवीय क्षेत्र, ध्रुवों के निकट स्थित होते हैं।
उत्तर-
सही

(ङ) पेंगुइन मैदानी क्षेत्रों में रहते हैं।
उत्तर-
गलत

(च) सर्दियों में दिन की लम्बाई छोटी होती है।
उत्तर-
सही।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
हमें प्रतिदिन मौसम की जानकारी कहाँ से मिलती है ?
उत्तर-
टेलीविज़न, रेडियो, समाचार-पत्र।

प्रश्न 2.
मौसम कौन-से कारकों पर निर्भर करता है ?
उत्तर-
तापमान, आर्द्रता, वर्षा ।

प्रश्न 3.
आर्द्रता क्या है ?
उत्तर-
आर्द्रता – वायु में नमी की मात्रा के माप को आर्द्रता कहते हैं।

प्रश्न 4.
कौन-सा विभाग मौसम की जानकारी देने को बाध्य है ?
उत्तर-
मौसम विज्ञान विभाग।

प्रश्न 5.
वर्षा मापने की युक्ति कौन-सी है ?
उत्तर-
वर्षामापी यंत्र।

प्रश्न 6.
क्या अधिकतम और न्यूनतम तापमान किसी सप्ताह में समान रहता है ?
उत्तर-
नहीं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

प्रश्न 7.
धरती पर प्रकाश और ऊष्मा का स्त्रोत क्या है ?
उत्तर-
सूर्य (Sun)।

प्रश्न 8.
सूर्य से निष्कासित ऊर्जा कहाँ जाती है ?
उत्तर-
ऊर्जा पृथ्वी की सतह पर अवशोषित और परावर्तित होती है।

प्रश्न 9.
जलवायु किसी क्षेत्र के मौसम की लंबी अवधि के आंकड़ों का पैटर्न है। यह अवधि लगभग कितनी है ?
उत्तर-
25 वर्ष।

प्रश्न 10.
केरल में कैसी जलवायु मिलती है ?
उत्तर-
गर्म और आई।

प्रश्न 11.
मरुस्थलीय जलवायु कैसा है ?
उत्तर-
गर्म और शुष्क।

प्रश्न 12.
भारत में कौन-सा क्षेत्र आई है ?
उत्तर-
उत्तर-
पूर्व।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

प्रश्न 13.
जंतुओं द्वारा अनुकूलन क्यों आवश्यक है ?
उत्तर-
जीवनयापन के लिए।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
उन घटकों के नाम बताइए, जो किसी स्थान के मौसम को निर्धारित करते हैं।
उत्तर-
मौसम के घटक-

  1. तापमान,
  2. आर्द्रता,
  3. वायु वेग तथा
  4. वर्षा।

प्रश्न 2.
दिन में किस समय ताप के अधिकतम और न्यूनतम होने की संभावना होती है ?
उत्तर-
अधिकतम तापमान सामान्यतः दोपहर के बाद और न्यूनतम तापमान सामान्यतः भोर (सुबह) में होता है।

प्रश्न 3.
वर्षामापी यंत्र क्या है ? .
उत्तर-
वर्षामापी यंत्र – वर्षा को मापने का यह एक यंत्र है। यह एक मापक सिलिंडर है, जिसके ऊपर वर्षा जल एकत्रित करने के लिए एक कीप लगी रहती है।

प्रश्न 4.
मौसम को परिभाषित करें।
उत्तर-
मौसम – किसी स्थान पर तापमान, आर्द्रता, वर्षा, वायु वेग आदि के संदर्भ में वायुमंडल की प्रतिदिन की परिस्थिति ही उस स्थान का मौसम है।

प्रश्न 5.
उष्णकटिबंधीय वर्षा वन जंतुओं की विशाल जनसंख्या को आवास प्रदान करते हैं। यह समझाइए कि ऐसा क्यों है ?
उत्तर-
उष्णकटिबंधीय वर्षावनों की जलवायवी परिस्थितियाँ अत्यधिक उपयुक्त होने के कारण यहाँ विभिन्न प्रकार के जंतुओं की विशाल जनसंख्या निवास करती है। यहाँ का जलवायु गर्म और आर्द्र है। यह भूमध्य रेखा के आस-पास स्थित है। यहाँ का न्यूनतम तापमान 15°C से ऊपर, दिन और रात की अवधि एक समान और इन स्थानों में बहुत वर्षा होती है। यह सब परिस्थितियाँ विशाल जनसंख्या के अनुकूल हैं।

प्रश्न 6.
ठंडा मरुस्थल किस क्षेत्र को कहते हैं। ठंडे मरुस्थल में जीवित रहने के लिए याक में कौन-से अनुकूलन हैं ?
उत्तर-
ऐसे क्षेत्रों जहां तापमान 20°C से भी नीचे चला जाता है पहाड़ पथरीले होते हैं, वनस्पति बहुत कम होती है, को ठंडे मरुस्थल कहते हैं। भारत में ठंडा मरुस्थल लद्दाख तथा हिमाचल प्रदेश की लाहौल तथा स्पीति घाटी के मधय का क्षेत्र है।

ठंडे मरुस्थल में रहने के लिए याक का अनुकूलन – ठंडे मरुस्थल में जीवित रहने के लिए याक में निम्नलिखित अनुकूलन पाये जाते हैं

  1. उसका शरीर लंबे बालों या जत से ढका होता है।
  2. जत का रंग काला होता है ताकि ज्यादा से ज्यादा गर्मी सोख सके।
  3. पैरों में तीखे खुर होते हैं जो इसे ऊँचे नीचे रास्ते पर चलने में मदद करते हैं।
  4. चमड़ी के नीचे चर्बी की मोटी परत होती है जो इसको ठंड से बचाती है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 7 मौसम, जलवायु तथा जलवायु के अनुसार जंतुओं में अनुकूलन

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
ऊषण कटिबंध वर्षा वनों की स्थिति है? ऐसे वर्षा वन में रहने वाले जंत कौन-से हैं? इन जंतओं के मुख्य गुण लिखो।
उत्तर-
ऊषण कटिबंधीय वर्षा वनों की स्थिति – कर्क रेखा तथा मकररेखा के निकट या इर्द-गिर्द के क्षेत्रों को कटिबंधीय क्षेत्र कहते हैं। इन क्षेत्रों की जलवायु गर्म तथा नमी वाली होती है। यहाँ सर्दियों में भी तापमान 15°C होता है तथा गर्म ऋतु में तापमान 40°C होता है। ‘भू-मध्य रेखीय क्षेत्रों में पूरे वर्ष वर्षा होती है। इस क्षेत्र का सबसे खास स्थान ऊष्ण कटिबंधीय वर्षा वन है जो कि उस क्षेत्र पर चंदोया बना देते हैं। वर्षा वनों में पाए जाने वाले जीव-हाथी, बाघ, तेंदुआ, साँप, पंछी तथा कीट हैं।

वर्षा वनों में पाए जाने वाले जंतुओं के मुख्य गुण –

  1. रेंगना-साँप, छिपकलियां, गोह (Monitor) घने जंगलों में रेंग सकते हैं।
  2. मज़बूत शरीर-घने जंगलों में से गुजरने के लिए मज़बूत शरीर की आवश्यकता होती है। इसलिए हाथी, गुरिल्ला, बाघ, तेंदुआ आदि के शरीर शक्तिशाली होते हैं।
  3. खास इन्द्रियाँ – कई ऊष्ण कटिबंधीय जन्तुओं की नज़र तेज़ होती है, तेज़ सुनने की शक्ति होती है तथा कुछ जंतुओं की चमड़ी का रंग इर्द-गिर्द से मिलता-जुलता भ्रम पैदा करने वाला है।
  4. मज़बूत पूँछ
  5. ऊंची आवाज़
  6. तीखे पैटर्न
  7. फलों के आहार
  8. लम्बी तथा बड़ी चोंच

प्रश्न 2.
जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार मनुष्य की क्रियाओं की चर्चा करें।
उत्तर-
जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार मनुष्य की क्रियाएँ – निम्नलिखित मनुष्य की क्रियाओं के कारण जलवायु परिवर्तन बढ़ रहा है।

  • जनसंख्या में वृद्धि – जनसंख्या में वृद्धि तथा लोगों के रहन-सहन के स्तर में आए परिवर्तन के कारण . पथराट ईंधन की खपत में वृद्धि हो रही है।
  • जंगलों की कटाई – बढ़ी जनसंख्या की आवश्यकताएँ जैसे-घरों, इमारतों, उद्योगों, सड़कों आदि के
    निर्माण के लिए बड़े स्तर पर जंगल काटे जा रहे हैं।
  • खदानों की खुदाई करना – अंधाधुंध खदानों की खुदाई से बाढ़ में वृद्धि होती है।
  • विश्वपात या ग्लोबल वार्मिंग – जंगलों की कटाई तथा जीवाश्मी ईंधनों के जलने से हवा में कार्बनडाइऑक्साइड की प्रतिशत मात्रा बढ़ती है। यह कार्बनडाइऑक्साइड गैस तथा सूर्य के प्रकाश में से इन्फ्रारैड विकिरणों को अवशोषित कर लेती है जिसके फलस्वरूप तापमान बढ़ता है। इस कारण हरा ग्रह प्रभाव निरन्तर बढ़ता जा रहा है तथा परिणामस्वरूप ग्लेशियर पिघल रहे हैं।

Leave a Comment