PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

PSEB 7th Class Science Guide भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Textbook Questions and Answers

1. खाली स्थानों की पूर्ति कीजिए :-

(i) वे परिवर्तन जिसमें भौतिक गुण परिवर्तित होते हैं, उन्हें …………………. परिवर्तन कहा जाता है।
उत्तर-
भौतिक परिवर्तन

(ii) परिवर्तन, जिनसे नया पदार्थ बनता है, को ……………………… परिवर्तन कहा जाता है।
उत्तर-
रासायनिक

(iii) कार्बन एवं कार्बन ईंधन जलने के उपरान्त …………………… गैस उत्पन्न करते हैं।
उत्तर-
कार्बन-डाइऑक्साइड

(iv) जब CO2 गैस को चूने के पानी में से प्रवाहित किया जाता है तो इसका रंग ……………………. हो जाता है।
उत्तर-
सफेद (या दुधिया)

(v) ………………….. ढंग से लोहे की वस्तुओं को जंग लगने से रोका जा सकता है।
उत्तर-
गैल्वेनाइज़ेशन।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

2. कॉलम ‘क’ के शब्दों का कॉलम ‘ख’ के शब्दों के साथ मिलान कीजिए :-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) भौतिक परिवर्तन (क) गैल्वीनीकरण
(ii) रासायनिक परिवर्तन (ख) एक नये पदार्थ का बनना
(iii) जंग लगने से बचाव (ग) सिरका एवं बेकिंग सोडा को मिलाना
(iv) CO2 का निकलना । (घ) उत्क्रमणीय परिवर्तन

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) भौतिक परिवर्तन (घ) उत्क्रमणीय परिवर्तन
(ii) रासायनिक परिवर्तन (ख) एक नये पदार्थ का बनना
(iii) जंग लगने से बचाव (क) गैल्वीनीकरण
(iv) CO2 का निकलना । (ग) सिरका एवं बेकिंग सोडा को मिलाना

3. सही उत्तर चुनिए :-

प्रश्न (i)
रासायनिक परिवर्तन का उदाहरण है :-
(क) ज्वालामुखी का फटना
(ख) मोमबत्ती का जलना
(ग) खाना पकाना
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

प्रश्न (ii)
जब ऐसिटिक अम्ल को बेकिंग सोडा के साथ मिलाया जाता है तो यह गैस उत्पन्न होती है :-
(क) हाइड्रोजन
(ख) ऑक्सीजन
(ग) कार्बन-डाइऑक्साइड
(घ) कार्बन मोनोऑक्साइड।
उत्तर-
(ग) कार्बन-डाइऑक्साइड।

प्रश्न (iii)
लोहे की बनी वस्तुओं को जंग लगने के लिए आवश्यकता क्या है ?
(क) हवा (ऑक्सीजन)
(ख) नमी (पानी)
(ग) लोहे की वस्तु की खुली सतह
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

प्रश्न (iv)
जंग की रोकथाम के लिए हम प्रयोग करते हैं-
(क) तेल या ग्रीस लगाकर
(ख) पेंट
(ग) गैल्वेनाइजेशन
(घ) उपरोक्त सभी।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सभी।

प्रश्न (v)
जंग का रासायनिक फार्मूला ……………………..
(क) Fe2O3
(ख) FeCO3
(ग) Fe2O3 × H2O
3 (8) FeCO3 × H2O.
उत्तर-
(ग) Fe2O3 × H2O

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

4. सही/गलत :-

(i) लकड़ी के टुकड़े को भागों में बाँटना एक रासायनिक परिवर्तन है। (सही/गलत)
उत्तर-
सही

(ii) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है। (सही/गलत)
उत्तर-
गलत

(iii) लोहे की पाइपों पर जिंक (जिस्त) की परत चढ़ाने से इन्हें आसानी से जंग नहीं लगता। (सही/गलत)
उत्तर-
सही

(iv) लोहा और जंग एक ही प्रकार के पदार्थ हैं। (सही/गलत)
उत्तर-
गलत

(v) भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है। (सही/गलत)
उत्तर-
सही।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए :-

प्रश्न (i)
जंग लगना क्या है ? इसका रासायनिक सूत्र लिखें।
उत्तर-
जंग लगना – ये वह परिवर्तन है जो पर्यावरण के संपर्क में आने से लोहे तथा लोहे से बनी वस्तुएँ प्रभावित करता है। वस्तुओं पर पर्यावरण में मौजूद ऑक्सीजन (हवा) तथा नमी द्वारा हमला किया जाता है। लोहे तथा लोहे के बने उत्पादों की सतह पर लाल, भूरे या संतरी रंग की परत बन जाती है। इस परत को जंग कहा जाता है। इस प्रक्रिया को जंग लगना कहा जाता है।
जंग का रासायनिक सूत्र – Fe2O3 × H2O

प्रश्न (ii)
लोहे को जंग लगने के लिए आवश्यक शर्ते लिखें।
उत्तर-
लोहे को जंग लगने के लिए आवश्यक शर्ते-

  1. लोहे की वस्तु की खुली सतह।
  2. हवा (ऑक्सीजन) की उपस्थिति।
  3. नमी (पानी) की उपस्थिति।

प्रश्न (iii)
लोहे की वस्तुओं को अक्सर पेंट क्यों किया जाता है ?
उत्तर-
लोहे की वस्तुओं पर पेंट करके सतह को हवा तथा पानी के संपर्क में नहीं आने दिया जाता। ऐसे करने से लोहे की वस्तु की सतह पर जंग लगने से रोका जाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न (iv)
गैल्वीनीकरण क्या है ?
उत्तर-
गैल्वीनीकरण किसी अक्रियाशील धातु जैसे एल्युमीनियम या जिंक की एक परत लोहे की वस्तुओं की सतह पर चढ़ाने की प्रक्रिया को मुलंमाकरण कहा जाता है।

प्रश्न (v)
दो धातुओं का नाम बताइए जो गैल्वीनीकरण की प्रक्रिया के दौरान वस्तुओं की सतह पर जमा होती
उत्तर-
धातुओं की गैल्वीनीकरण प्रक्रिया के दौरान लोहे की वस्तुओं की सतह पर जमा की जाती है-

  1. क्रोमीयम,
  2. निक्कल।

प्रश्न (vi)
मोमबत्ती जलाना किस प्रकार का उदाहरण है-भौतिक परिवर्तन या रासायनिक परिवर्तन ? कारण बताइए।
उत्तर-
मोमबत्ती का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि मोमबत्ती, कार्बन तथा हाइड्रोजन से बनी है।

मोमबत्ती जलने पर ऑक्सीजन से क्रिया करके कार्बन-डाइऑक्साइड तथा पानी बनता है, जो पर्यावरण में प्रवेश करता है। इसलिए मोमननी की मोम पिघल जाती है जिसके फलस्वरूप उसकी लंबाई कम हो जाती है।

प्रश्न (vii)
आतिशबाजी का आनंद लेना हानिकारक कैसे है ?
उत्तर-
आतिशबाजी का विस्फोट रासायनिक परिवर्तन है। ऐसे विस्फोट में ताप, प्रकाश, ध्वनि तथा ज़हरीली गैसें पैदा होती हैं, जो पर्यावरण, वायुमंडल को दूषित करती हैं। इसलिए आतिशबाजी के विस्फोट का आनंद नुकसानदेह है, इसलिए पटाखे न चलाने की सलाह दी जाती है।

प्रश्न (viii)
क्रिस्टलीकरण क्या है ?
उत्तर-
क्रिस्टलीकरण – किसी पदार्थ के शुद्ध तथा बड़े आकार के रवे उनके घोल से प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रक्रिया क्रिस्टलीकरण (रवे बनाना) कहलाती है।

6. छोटे उत्तर वाले प्रश्न :-

प्रश्न (i)
मीठे सोडे और सिरके का मिलाना एक रासायनिक परिवर्तन है या भौतिक परिवर्तन, चर्चा करो।
उत्तर-
सिरका (ऐसीटिक ऐसिड) और मीठे सोडे (सोडियम कार्बोनेट) से मिलाने से कार्बन डाइऑक्साइड, सोडियम ऐसीटेट तथा पानी बनता है। इन उत्पादों की संरचना तथा गुण मूल पदार्थ सिरका तथा मीठे सोडे से बिल्कुल अलग है तथा नए गुण वाले नए पदार्थ बने हैं। इसलिए यह एक रासायनिक परिवर्तन है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न (ii)
व्याख्या करें कि लकड़ी का कटना तथा जलना अलग प्रकार के परिवर्तन कैसे हैं।
उत्तर-
लकड़ी का कटना एक भौतिक परिवर्तन है क्योंकि कोई नये गुणों वाला नया पदार्थ नहीं बना है। दूसरी ओर लकड़ी का जलना रासायनिक परिवर्तन है क्योंकि लकड़ी के जलने के बाद दोबारा लकड़ी प्राप्त नहीं कर सकते।

प्रश्न (iii)
चूने के पानी में से कार्बन-डाइऑक्साइड को गुजारने से क्या होगा ?
उत्तर-
जब कार्बन-डाइऑक्साइड को चूने के पानी में से गुजारा जाता है तो चूने का पानी कैल्शियम कार्बोनेट बनने पर दुधिया हो जाता है।

प्रश्न (iv)
लोहे की कीलें डालने में कॉपर सल्फेट (Cuso.) के घोल (विलयन) का रंग क्यों बदल जाता है ? रासायनिक समीकरण भी लिखें।
उत्तर-
लोहे की कीलें कॉपर सल्फेट के घोल में डालने पर कॉपर सल्फेट घोल का रंग नीले से हरे रंग में बदल जाता है। कुछ समय पड़ा रहने पर ही लोहे की कीलों पर भूरी परत जमा हो जाएगी। लोहे तथा कॉपर सल्फेट के बीच निम्नलिखित रासायनिक क्रिया होती है
रासायनिक समीकरण :
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन 1
इस क्रिया में आयरन सल्फेट तथा कॉपर (तांबा) बनता है। यह एक रासायनिक क्रिया है।

प्रश्न (v)
मैग्नीशियम रिब्बन (फीते) को जलाने से पैदा हुई भस्म को जल में घोला जाता है। अब निम्नलिखित के उत्तर दें-
(i) मैग्नीशियम के जलने का समीकरण लिखें।
(ii) क्या होगा जब राख तथा पानी के घोल को निम्नलिखित में मिलाया जाता है
(a) नीला लिटमस घोल (b) लाल लिटमस घोल।
(iii) राख तथा जल के घोल से कौन सा उत्पाद बनता है ? यह तेज़ाबी है या क्षारीय।
उत्तर-
(i) 2Mg + O2 → 2MgO (मैग्नीशियम ऑक्साइड)

(ii) जब मैग्नीशियम राख तथा पानी के घोल में नीला लिटमस डालने से रंग में कोई परिवर्तन नहीं होता है। परन्तु लाल लिटमस डालने से लिटमस का रंग नीला हो जाता है। ऐसा इसलिए होता है कि मैग्नीशियम ऑक्साइड का विलयन क्षारीय होने के कारण लाल लिटमस नीला हो जाता है।

(iii) मैग्नीशियम ऑक्साइड की राख तथा पानी का घोल क्षारीय होता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

7. बड़े उत्तर वाले प्रश्न :-

प्रश्न (i)
रासायनिक तथा भौतिक परिवर्तन क्या होते हैं ? रासायनिक तथा भौतिक परिवर्तनों में अन्तर लिखें।
उत्तर-
भौतिक परिवर्तन – वे अस्थायी परिवर्तन, जिसमें किसी पदार्थ के केवल भौतिक गुणों (रंग, आकार, लंबाई आदि) में परिवर्तन होता है, भौतिक परिवर्तन कहलाता है। भौतिक परिवर्तन सामान्यतः उत्क्रमणीय होता है। अर्थात् परिस्थितियों के उलटने से मूल पदार्थ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे परिवर्तन में कोई नया पदार्थ नहीं बनता।
उदाहरण – मोम का पिघलना, पानी का जमना, लोहे की चुम्बकीयता।
रासायनिक परिवर्तन – वे परिवर्तन जिसमें एक या अधिक नये गुणों वाले नये पदार्थ बनते हैं, रासायनिक परिवर्तन कहलाता है। रासायनिक परिवर्तन अनुत्क्रमणीय परिवर्तन होता है।
उदाहरण-कोयले का जलना, दूध से दही बनना, उदासीनीकरण, मैग्नीशियम के रिबन का जलना, भोजन सामग्री का गल-सड़ जाना आदि।

भौतिक तथा रासायनिक परिवर्तन में अन्तर-

भौतिक परिवर्तन रासायनिक परिवर्तन
1. यह एक अस्थायी परिवर्तन है। 1. यह एक स्थायी परिवर्तन है।
2. इसमें कोई नया पदार्थ नहीं बनता। 2. इसमें नये गुणों वाले नये पदार्थ उत्पन्न होते हैं।
3. उत्पादों को साधारण विधि द्वारा परिवर्तित किया जा सकता है। 3. उत्पादों को साधारण विधि का परिवर्तित नहीं किया जा सकता।
4. पदार्थ की बनावट में कोई अन्तर नहीं होता। 4. पदार्थों की बनावट में बहुत अन्तर आता है।
5. कोई ऊर्जा परिवर्तन नहीं होता है। 5. ऊर्जा परिवर्तन होता है।

प्रश्न (ii)
लोहे को जंग लगने से क्या अर्थ है ? लोहे की वस्तुओं को जंग लगने की आवश्यक परिस्थितियां (शर्ते) कौन-सी हैं ? लोहे और लोहे की वस्तुओं को जंग लगने से कैसे बचाया जा सकता है ?
उत्तर-
लोहे को जंग लगना – यह एक ऐसा परिवर्तन है जिसमें लोहे तथा लोहे से बनी वस्तुओं का पर्यावरण की वायु (ऑक्सीजन) तथा नमी (पानी) के संपर्क में आने से हमला होता है। जिसके परिणाम में लोहे की सतह के ऊपर एक लाल भूरी परत बन जाती है जो लोहे की मजबूती को कमजोर कर देती है। इसे लोहे को जंग लगना कहते हैं। लोहे की इस लाल परत को जंग कहते हैं।

लोहे को जंग लगने की शर्ते-

  1. लोहे की वस्तु की खुली सतह
  2. हवा की उपस्थिति
  3. नमी की उपस्थिति।

लोहे को जंग लगने से बचाने के उपाय – लोहे की वस्तुओं को ऑक्सीजन, पानी के संपर्क में आने से रोककर हम लोहे को जंग लगने की प्रक्रिया को रोक सकते हैं या कम कर सकते हैं। निम्नलिखित उपायों से लोहे को जंग लगने से रोका जा सकता है- .

  1. ग्रीस या तेल की परत चढ़ा कर – लोहे की वस्तु की सतह पर ग्रीस या तेल की परत-चढ़ाकर जंग लगने से रोका जा सकता है।
  2. पेंट करके – सतह के ऊपर एक समान तथा निरंतर पेंट की परत चढ़ाकर जंग लगने से रोका जा सकता है।
  3. गैल्वेनीकरण करके – किसी अक्रियशील धातु की लोहे की सतह पर परत जमा कर के लोहे की सतह को हवा तथा नमी के संपर्क में आने से रोका जा सकता है। इस प्रक्रम को गैल्वेनीकरण कहते हैं। लोहे के गैल्वेनीकरण के लिए आमतौर पर एल्युमीनियम तथा जिंक (जिस्त) धातुओं का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न (iii)
कॉपर सल्फेट (CusO4) के क्रिस्टलीकरण की प्रक्रिया का विस्तार से वर्णन कीजिए।
उत्तर-
कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बनाने की विधि-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन 2
एक बीकर \(\frac{2}{3}\) पानी से भरो। अब इसमें हल्के सल्फ्यूरिक ऐसिड की कुछ बूंदें डालो। इसे सैप्टिक लैंप पर गर्म करो। जब यह पानी उबलना आरंभ हो तब उसमें कॉपर सल्फेट का पाउडर मिलाओ तथा घोल को लगातार हिलाते रहो। कॉपर सल्फेट के धुल जाने पर और कॉपर सल्फेट मिलाओ ताकि – और अधिक पाउडर घोलना संभव न हो। यह चित्र-कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल बनाना कॉपर सल्फेट का संतृप्त घोल है। अब इस घोल को ठंडा होने के लिए रख दो। कुछ समय बाद आप इसमें कॉपर सल्फेट (रवे) बने देखोगे। इसे फिल्टर कर लो तथा क्रिस्टलों को सूखने को रख दें।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

Science Guide for Class 7 PSEB भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 58)

प्रश्न 1.
बताएं कि कागज़ को काटना उत्क्रमणीय परिवर्तन है या अनुत्क्रमणीय।
उत्तर-
अनुत्क्रमणीय परिवर्तन।

प्रश्न 2.
क्या कागज़ को काटना भौतिक परिवर्तन है, या रासायनिक परिवर्तन ?
उत्तर-
कागज़ को काट कर टुकड़ों में बाँटने से इसके आकार में परिवर्तन होता है, परन्तु कोई नया पदार्थ नहीं बनता है। इसलिए स्पष्ट तौर पर यह एक भौतिक परिवर्तन है।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 58)

प्रश्न 1.
क्या आप चॉक पाउडर से चॉक प्राप्त कर सकते हैं ?
उत्तर-
हाँ, हम चॉक पाउडर से चॉक प्राप्त कर सकते हैं। इसलिए चॉक पाउडर में पानी मिला कर पेस्ट बना लें फिर इसे बेलकर चॉक के आकार का बनाकर सुखा लें।

प्रश्न 2.
क्या चॉक पाउडर जल में घुल जाता है ?
उत्तर-
नहीं, चॉक पाउडर जल में घुलता नहीं है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 3.
उपरोक्त परिवर्तन की स्थिति भौतिक है या रासायनिक ?
उत्तर-
चॉक पाऊडर से चॉक बनाया जा सकता है, भाव आप मूल पदार्थ (चाक पाऊडर) को उसके मूल आकार में प्राप्त कर सकते हो जिसके गुण पहले वाले हैं, परन्तु उसकी शकल तथा आकार में परिवर्तन हुआ है। इसे पीस कर दोबारा चाक पाऊडर बनाया जा सकता है। इसलिए यह एक भौतिक परिवर्तन है।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 59)

प्रश्न 1.
तापमान के ……………………… से बर्फ पिघल कर पानी बन जाती है ?
उत्तर-
बढ़ने।

प्रश्न 2.
तापमान के …………………… से जल बर्फ के रूप में जम जाता है ?
उत्तर-
घटने।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 60 )

प्रश्न 1.
वाष्पीकरण की परिभाषा दें।
उत्तर-
वाष्पीकरण – यह वह प्रक्रिया है जिसमें तरल एक निश्चित तापमान तक गर्म करने से गैसें के रूप में बदल जाता है।

प्रश्न 2.
संघनन की परिभाषा दें।
उत्तर-
संघनन – यह वह प्रक्रिया है जिसमें वाष्प को ठंडा करने से तरल रूप में बदला जाता है। यह वाष्पीकरण से उल्ट प्रक्रिया है।
इसी तरह अगर भाप को ठंडा किया जाए तो यह पानी में परिवर्तित हो जाती है।

प्रश्न 3.
तापमान के ………………….. से जल तरल से गैसीय अवस्था में बदल जाता है।
उत्तर-
बढ़ने।

प्रश्न 4.
तापमान के ………………………. से जल गैसीय से तरल अवस्था में बदल जाता है।
उत्तर-
घटने।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 60)

प्रश्न 1.
गर्म करने पर ब्लेड के अगले स्वतन्त्र भाग के रंग में आपने क्या परिवर्तन देखा ?
उत्तर-
गर्म होने पर ब्लेड का अगला भाग लाल रंग का हो जाता है और जब उसे आग से हटाकर ठंडा किया जाता है तो यह पहले वाले मूल रंग में वापिस आ जाता है।

प्रश्न 2.
यह परिवर्तन उत्क्रमणीय है या अनुत्क्रमणीय ?
उत्तर-
यह उत्क्रमणीय परिवर्तन है क्योंकि परिवर्तन में कोई नये गुण नहीं बदले हैं तथा परिस्थितियां उल्टाने से यह वापिस मूल रूप में आ जाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 61)

प्रश्न 1.
भौतिक परिवर्तन की परिभाषा लिखो।
उत्तर-
भौतिक परिवर्तन – यह एक अस्थायी परिवर्तन है जिसमें थोड़े समय के लिए वस्तु के गुणों जैसे आकार, रंग, लंबाई, अवस्था में परिवर्तन होता है, भौतिक परिवर्तन कहलाता है।

प्रश्न 2.
क्या कोई नया पदार्थ भौतिक परिवर्तन के दौरान बनता है?
उत्तर-
भौतिक परिवर्तन के दौरान कोई नये गुणों वाला पदार्थ नहीं बनता।

प्रश्न 3.
अपने आस-पास से भौतिक परिवर्तनों की दो उदाहरण बताइए।
उत्तर-

  1. मोम का पिघलना,
  2. बर्फ का पिघलना,
  3. पानी का जमना,
  4. पानी में चीनी का घुलना।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 62)

प्रश्न 1.
मैग्नीशियम की पट्टी जलने पर किस प्रकार की धातु ऑक्साइड बनाती है ?
उत्तर-
मैग्नीशियम रिबन जलते समय हवा में ऑक्सीजन से मिल कर मैग्नीशियम ऑक्साइड बनाता है।

प्रश्न 2.
उपरोक्त क्रियाकलाप में बने मैग्नीशियम ऑक्साइड का रंग क्या है ?
उत्तर-
मैग्नीशियम रिबन जलने के बाद मैग्नीशियम ऑक्साइड का सफेद रंग का पाउडर बनाता है।

प्रश्न 3.
आप विलयन की अम्लीय या क्षारीय रूप की जाँच करने के लिए किस पत्र का प्रयोग करते हैं ?
उत्तर-
मैग्नीशियम ऑक्साइड के पानी में घोल की जाँच करने के लिए लाल लिटमस पेपर का प्रयोग किया जाता है जिसे यह घोल नीले रंग का कर देता है क्योंकि यह घोल क्षारीय प्रकृति का होता है।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 63)

प्रश्न 1.
तांबे के सल्फेट (कॉपर सल्फेट) का सामान्य नाम क्या है ?
उत्तर-
तांबे के सल्फेट का साधारण नाम ‘नीला थोथा’ है।

प्रश्न 2.
फैरस सल्फेट का रंग और रासायनिक सूत्र लिखिए।
उत्तर-
आयरन सल्फेट का रंग-हरा। आयरन सल्फेट का रासायनिक मूत्र (फार्मूला)-FeSO4

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 64)

प्रश्न 1.
चूने का फार्मूला क्या है ?
उत्तर-
चूने का रासायनिक सूत्र : Ca(OH)2

प्रश्न 2.
उपरोक्त क्रिया में CO2 गैस की उपस्थिति का पता कैसे लगाया जा सकता है ?
उत्तर-
जब कार्बन डाइऑक्साइड गैस को चूने के पानी में से गुजारा जाता है तो कैल्शियम कार्बोनेट बनने से चूने का पानी दुधिया हो जाता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन 3

(दुधियापन) सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 66)

प्रश्न 1.
रासायनिक परिवर्तन क्या है ?
उत्तर-
रासायनिक परिवर्तन – वे परिवर्तन जिसमें एक या एक से अधिक नये पदार्थ बनते हैं जिनकी संरचना तथा गुण पहले क्रिया करने वाले पदार्थों से भिन्न हैं, को रासायनिक परिवर्तन कहते हैं।

प्रश्न 2.
रासायनिक परिवर्तन को देखने के लिए दो निरीक्षण लिखें।
उत्तर-

  1. नये गुणों वाले पदार्थ का बनना।
  2. रासायनिक संरचना में तबदीली।

प्रश्न 3.
चूने का पानी क्या है ?
उत्तर-
चूने का पानी कैल्शियम हाइड्रोक्साइड का घोल।

प्रश्न 4.
जब कार्बन डाइऑक्साइड चूने के पानी से प्रवाहित होता है तो क्या होता है ?
उत्तर-
जब कार्बन डाइऑक्साइड गैस चूने के पानी में से गुज़रती है तो कैल्शियम कार्बोनेट बनने के कारण पानी दुधिया हो जाता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन 4

प्रश्न 5.
जब एसिटिक एसिड (सिरका) बेकिंग सोडा के साथ प्रतिक्रिया करता है, तो कौन-सी गैस उत्पन्न होती है ?
उत्तर-
जब सिरका (ऐसीटिक ऐसिड) बेकिंग सोडा (मीठा सोडा) से प्रतिक्रिया करता है, तो कार्बन डाइऑक्साइड गैस पैदा होती है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन 5

प्रश्न 6.
कॉपर सल्फेट का रंग और सूत्र क्या है ?
उत्तर-
कॉपर सल्फेट का रंग : नीला। कॉपर सल्फेट का रासायनिक सूत्र : Cuso4

प्रश्न 7.
रासायनिक क्रियाओं के परिणामस्वरूप बने कुछ यौगिकों के नाम बताएँ।
उत्तर-
रासायनिक क्रियाओं के फलस्वरूप बने कुछ यौगिकों के नाम-

  1. कैल्शियम कार्बोनेट,
  2. सोडियम क्लोराइड
  3. सोडियम नाइट्रेट,
  4. कॉपर सल्फेट,
  5. पानी,
  6. कार्बन डाइऑक्साइड,
  7. मैग्नीशियम ऑक्साइड।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 8.
अध्याय 5 में आपने अम्ल और क्षारक को परस्पर मिलाकर उदासीन किया था ? क्या उदासीनीकरण की अभिक्रिया रासायनिक परिवर्तन है ?
उत्तर-
उदासीनीकरण एक रासायनिक परिवर्तन हैं क्योंकि अम्ल तथा क्षारक को आपस में मिलाने से नमक तथा पानी उत्पाद बनते हैं। नमक की संरचना तथा गुण बिल्कुल भिन्न हैं जो न तो वे अम्ल से मिलते हैं तथा न ही क्षारक से। अर्थात् इस प्रतिक्रिया के दौरान नये गुणों वाला तथा नयी संरचना वाला पदार्थ नमक बनता है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि उदासीनीकरण रासायनिक परिवर्तन है।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 68)

प्रश्न 1.
क्रिस्टलीकरण की प्रक्रिया का अंतिम उत्पाद क्या होता है ?,
उत्तर-
क्रिस्टलीकरण की प्रक्रिया के दौरान अवस्था में परिवर्तन होता है। इस प्रतिक्रिया में साफ तथा शुद्ध क्रिस्टल (रवे) बनते हैं। इसलिए यह एक भौतिक परिवर्तन है।

प्रश्न 2.
आप गर्म पानी में कॉपर सल्फेट पाउडर घोलना कब बंद करोगे ?
उत्तर-
कॉपर सल्फेट के पाउडर को तब तक गर्म पानी में घोलना जारी रखेंगे। जब तक उसमें और कॉपर सल्फेट घोलना संभव न हो। इस अवस्था को संतृप्त अवस्था कहते हैं तथा घोल को संतृप्त घोल कहते हैं। जब अधिक कॉपर सल्फेट घुल न सके तथा कॉपर सल्फेट घोलना बंद कर दो तथा घोल को ठंडा होने के लिए रख दो।

PSEB Solutions for Class 7 Science भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थानों को भरिए-

(क) जब कार्बन-डाइऑक्साइड को चूने के पानी में प्रवाहित किया जाता है, तो यह ……………….. के बनने के कारण दूधिया हो जाता है।
उत्तर-
कैल्शियम कार्बोनेट

(ख) खाने के सोडे का रासायनिक नाम ………………………. है।
उत्तर-
सोडियम बाइकार्बोनेट

(ग) ऐसी दो विधियाँ, जिनके द्वारा लोहे को जंग लगने से बचाया जा सकता है ……………… और …………………. हैं।
उत्तर-
पेंट करना, गैल्वेनीकरण

(घ) ऐसे परिवर्तन भौतिक परिवर्तन कहलाते हैं, जिनमें किसी पदार्थ के केवल ………………………… गुणों में परिवर्तन
होता है।
उत्तर-
भौतिक

(ङ) ऐसे परिवर्तन जिनमें नए पदार्थ बनते हैं, ………………………. परिवर्तन कहलाते हैं।
उत्तर-
रासायनिक।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 2.
कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के शब्दों से कीजिए-

कॉलम ‘A’ कालम ‘B’
(i) कार्बनडाइऑक्साइड (क) अस्थायी परिवर्तन
(ii) रासायनिक परिवर्तन (ख) चूने के पानी को दुधिया
(iii) मैग्नीशीयम की तार का हवा में जलना (ग) वाष्पीकरण
(iv) भौतिक परिवर्तन (घ) रासायनिक परिवर्तन
(v) पानी का भाप बनना (ङ) नये गुणों वाला नया पदार्थ बनना

उत्तर-

कॉलम ‘A’ कालम ‘B’
(i) कार्बनडाइऑक्साइड (ख) चूने के पानी को दुधिया
(ii) रासायनिक परिवर्तन (ङ) नये गुणों वाला नया पदार्थ बनना
(iii) मैग्नीशीयम की तार का हवा में जलना (घ) रासायनिक परिवर्तन
(iv) भौतिक परिवर्तन (क) अस्थायी परिवर्तन
(v) पानी का भाप बनना (ग) वाष्पीकरण

प्रश्न 3.
सही विकल्प चुनें-

(i) जंग है-
(क) कार्बनडाइऑक्साइड
(ख) आयरन
(ग) ऑक्सीजन
(घ) आयरन ऑक्साइड
उत्तर-
(घ) आयरन ऑक्साइड।

(ii) निम्नलिखित में से कौन-सा भौतिक परिवर्तन नहीं है ?
(क) लोहे को जंग लगना
(ख) बर्फ का पिघलना
(ग) बर्फ का जमना
(घ) चीनी को पानी में घोलना।
उत्तर-
(क) लोहे को जंग लगना।

(iii) ………………….. एक भौतिक परिवर्तन है ।
(क) लोहे को जंग लगना
(ख) मैग्नीशीयम रिबन का जलना
(ग) बिजली बल्ब का जलना
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ग) बिजली बल्ब का जलना।

(iv) किसके क्रिस्टल (रवे) नहीं प्राप्त किए जा सकते ?
(क) सोडियम क्लोराइड
(ख) कार्बन (ग) कॉपर सल्फेट
(घ) आयरन सल्फेट।
उत्तर-
(ख) कार्बन।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

(v) अम्ल तथा क्षारक की आपसी क्रिया है-
(क) उदासीनीकरण
(ख) मिश्रित धातु
(ग) गैलवेनीकरण
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर-
(क) उदासीनीकरण।

(vi) लोहे की शीट पर जिस्त की पर्त चढ़ाने की विधि है-
(क) मिश्रित धातु बनाना
(ख) गैल्वेनीकरण
(ग) किस्टलीकरण
(घ) उदासीनीकरण
उत्तर-
(ख) गैल्वेनीकरण।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित कथनों में से ठीक अथवा गलत बताएं।

(क) लकड़ी के लट्ठे को टुकड़ों में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है।
उत्तर-
ग़लत

(ख) पत्तियों से खाद का बनना एक भौतिक परिवर्तन है।
उत्तर-
ग़लत

(ग) जस्ते (जिंक) लेपित लोहे के पाइपों में आसानी से जंग नहीं लगती है।
उत्तर-
ठीक

(घ) लोहा और जंग एक ही पदार्थ हैं।
उत्तर-
ग़लत

(च) भाप का संघनन रासायनिक परिवर्तन नहीं है।
उत्तर-
ठीक।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जब रबड़ को खींचा जाता है, तो यह किस प्रकार का परिवर्तन होता है ?
उत्तर-
भौतिक परिवर्तन।

प्रश्न 2.
हवा से संबंधित किसी भौतिक परिवर्तन का उदाहरण दीजिए।
उत्तर-
गुब्बारे को फुलाना।

प्रश्न 3.
रासायनिक परिवर्तन से क्या होता है ?
उत्तर-
नए पदार्थ बनते हैं।

प्रश्न 4.
जंग क्या है ?
उत्तर-
जंग-लोहे की वस्तुओं पर गहरे लाल भूरे रंग की परत जंग कहलाती है।

प्रश्न 5.
जंग लगने के लिए कौन-सी दो परिस्थितियाँ आवश्यक हैं ?
उत्तर-

  1. जल,
  2. ऑक्सीजन अथवा वायु।

प्रश्न 6.
मैग्नीशियम फीता जलाने से जो राख मिलती है, उसे पानी में घोलने से क्या होता है ?
उत्तर-
मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड बनता है।

प्रश्न 7.
लिटमस कागज़ के परीक्षण से मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड की प्रकृति क्या है ?
उत्तर-
क्षारकीय।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 8.
कॉपर सल्फेट विलयन का रंग क्या है ?
उत्तर-
नीला।

प्रश्न 9.
कॉपर सल्फेट के विलयन में लोहे की कील डुबोने से क्या होता है ?
उत्तर-
विलयन का नीला रंग हरा हो जाता है।

प्रश्न 10.
जब बेकिंग सोडे में सिरका मिलाया जाता है तो कौन-सी गैस उत्पन्न होती है ?
उत्तर-
कार्बन डाइऑक्साइड।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्नलिखित को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तनों में वर्गीकृत करो-
(क) काँच का पिघलना
(ख) अगरबत्ती का जलना
(ग) कपड़े का फाड़ना
(घ) फूल से बीज का बनना
(च) खाने का पकना
(छ) बादल का बनना।
उत्तर-
भौतिक परिवर्तन – काँच का पिघलना, कपड़े का फाड़ना, बादल का बनना। रासायनिक परिवर्तन अगरबत्ती का जलना, फूल से बीज बनना, खाने का पकना।

प्रश्न 2.
भौतिक परिवर्तनों की विशेषताएं लिखो
उत्तर-
भौतिक परिवर्तनों की विशेषताएं

  1. अंतिम उत्पाद अभिकारकों से मिलते-जुलते हैं।
  2. कोई नया पदार्थ नहीं बनता।
  3. परिवर्तन उत्कर्मणीय होते हैं।
  4. एक अस्थायी परिवर्तन है।
  5. ऊर्जा बहुत कम खर्च होती है।
  6. अभिकारकों और उत्पादों का कुल पुँज समान रहता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 3.
रासायनिक परिवर्तनों के गुण लिखो।
उत्तर-
रासायनिक परिवर्तनों के गुण-

  1. एक या दो नए उत्पादन उत्पन्न होते हैं।
  2. एक स्थाई परिवर्तन है और आसानी से उत्क्रमित नहीं हो सकता।
  3. रासायनिक क्रिया में ऊर्जा परिवर्तन काफ़ी अधिक होता है।
  4. अभिकारकों और उत्पादों का कुल पुँज क्रिया दौरान स्थिर रहता है।

प्रश्न 4.
मैग्नीशियम का जलना एक रासायनिक परिवर्तन क्यों है ?
उत्तर-
मैग्नीशियम फीते का जलना-जब मैग्नीशियम फीते को वायु में जलाया जाता है, तो यह चमकीला प्रकाश देता है और राख उत्पन्न करता है। क्योंकि राख (मैग्नीशियम ऑक्साइड) एक नया पदार्थ है, इसलिए मैग्नीशियम फीते का जलना एक रासायनिक परिवर्तन है।

प्रश्न 5.
पानी में शक्कर घोलना एक भौतिक परिवर्तन है। क्यों ?
उत्तर-
जब शक्कर के दाने पानी में घोले जाते हैं, तब एक साफ विलयन प्राप्त होता है। इस परिवर्तन के भौतिक होने के निम्नलिखित कारण हैं-

  1. कोई नया पदार्थ नहीं बनता।
  2. शक्कर क्रिस्टलीकरण द्वारा वापिस प्राप्त की जा सकती है।
  3. परिवर्तन में कोई ऊष्मा की ज़रूरत नहीं है।
  4. शक्कर विलयन का कुल पुँज, जल और शक्कर के दानों के पुँज के समान है।

प्रश्न 6.
जब नींबू के रस में खाने का सोडा मिलाया जाता है, तो बुलबुले बनते हैं और गैस निकलती है। यह किस प्रकार का परिवर्तन है ? समझाइए।
उत्तर-
जब खाने का सोडा (क्षारक) नींबू के रस (तनु सिट्रिक अम्ल) में मिलाया जाता है तो कार्बन-डाइऑक्साइड पैदा होती है जो बुलबुलों के रूप में बाहर निकलती है। यह एक रासायनिक परिवर्तन का उदाहरण है।

प्रश्न 7.
समझाइए कि लकड़ी के जलने और उसे छोटे टुकड़ों में काटने को दो भिन्न प्रकार के परिवर्तन क्यों माना जाता है।
उत्तर-
लकड़ी का जलना – एक रासायनिक परिवर्तन है, क्योंकि लकड़ी जल कर राख और गैस उत्पन्न करती है। टुकड़ों में काटना-एक भौतिक परिवर्तन है, क्योंकि लकड़ी के टुकड़ों और लकड़ी के भौतिक गुण समान हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन

प्रश्न 8.
समझाइए कि लोहे के गेट को पेंट करने से उसका जंग लगने से बचाव किस कारण से होता है।
उत्तर-
पेंट द्वारा जंग लगने से बचाव-जंग लगने के लिए ऑक्सीजन और जल दोनों आवश्यक हैं। यदि लोहे के गेट को पेंट कर दिया जाता है, तो इसका संपर्क वायु से टूट जाता है जिसके फलस्वरूप जंग नहीं लगता।

प्रश्न 9.
समझाइए कि रेगिस्तानी क्षेत्रों की अपेक्षा समुद्रतटीय क्षेत्रों में लोहे की वस्तुओं में जंग अधिक क्यों लगती है।
उत्तर-
समुद्रतटीय क्षेत्रों में जंग लगने की तीव्र गति का कारण – समुद्रतटीय क्षेत्रों की हवा नमी से भरी होती है जो जंग लगने की दर को बढ़ाती है। परंतु रेगिस्तान के क्षेत्रों में हवा में नमी नहीं होती इसलिए वहाँ जंग लगने की दर कम है।

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
क्रिस्टलीकरण क्या है ? फिटकरी के क्रिस्टल कैसे प्राप्त किए जा सकते हैं ?
उत्तर-
क्रिस्टलीकरण-किसी पदार्थ के शुद्ध तथा बड़ी आमाप के क्रिस्टल, उनके विलयन से प्राप्त करने की विधि को क्रिस्टलीकरण कहते हैं। यह प्रक्रम अक्सर शुद्ध पदार्थ प्राप्त करने के लिए अपनाया जाता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 6 भौतिक एवं रासायनिक परिवर्तन 6
क्रिस्टल बनाना फिटकरी के क्रिस्टल बनाना – एक बीकर में आसुत जल लें। इसमें फिटकरी पाऊडर घोलें। विलयन को गर्म करें और फिटकरी पाउडर तब तक मिलाएं जब तक फिटकरी का घुलना संभव हो। गर्म विलयन को छान लें और ठंडा होने के लिए रख दें। फिटकरी के बड़े क्रिस्टल बन जाएंगे।

Leave a Comment