PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 1 पादपों में पोषण

PSEB 7th Class Science Guide पादपों में पोषण Textbook Questions and Answers

1. खाली स्थानों की पूर्ति कीजिए :-

(i) किसी जीव द्वारा भोजन ग्रहण करने तथा इसके उपयोग करने को ……………………. कहते हैं।
उत्तर-
पोषण

(ii) पत्तों के नीचे के सूक्ष्मछिद्रों के द्वारा प्रकाश संश्लेषण के लिए हवा से …………………….. ली जाती है।
उत्तर-
कार्बनडाइऑक्साइड

(iii) प्रकाश संश्लेषण का पहला उत्पाद …………………………… है।
उत्तर-
ग्लुकोज़ (कार्बोहाइड्रेट्स)

(iv) जो पादप, दूसरों द्वारा तैयार किए भोजन पर निर्भर करते हैं, उन्हें ……………………… कहते हैं।
उत्तर-
परपोषी।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण

2. नीचे लिखे वाक्यों में सही या गलत बताइए :-

(i) कार्बोहाइड्रेट्स भोजन का आवश्यक घटक नहीं है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) सभी हरे पादप स्वपोषी होते हैं।
उत्तर-
सही

(iii) एक ऐसा जीव है जिसमें पादप तथा जन्तुओं दोनों के गुण होते हैं।
उत्तर-
सही

(iv) प्रकाश-संश्लेषण के लिए सौर प्रकाश आवश्यक नहीं।
उत्तर-
ग़लत

3. सही विकल्पों का मिलान करो :-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) खुंभ (agaricus) (क) पत्ते
(ii) राइजोबियम (ख) परजीवी
(iii) क्लोरोफिल (ग) मृतजीवी
(iv) अमरबेल (घ) फलीदार पादप।

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) खुंभ (agaricus) (ग) मृतजीवी
(ii) राइजोबियम (घ) फलीदार पादप
(iii) क्लोरोफिल (क) पत्ते
(iv) अमरबेल (ख) परजीवी।

4. सही विकल्प चुनें :-

प्रश्न (i)
ऐसा सूक्ष्मजीव, जो हवा की नाइट्रोजन को मृदा में स्थिर करता है-
(क) अमरबेल
(ख) खुंब (मशरूम)
(ग) राइजोबियम
(घ) क्लोरोफिल।
उत्तर-
(ग) राइजोबियम।

प्रश्न (ii)
जो जीव अपना भोजन स्वयं तैयार नहीं कर सकते एवं अपने भोजन के लिए दूसरों पर निर्भर करते है-
(क) स्वपोषी
(ख) परपोषी
(ग) पोषक तत्त्व
(घ) खनिज।
उत्तर-
(ख) परपोषी।

प्रश्न (iii)
पादपों का भोजन का कारखाना है-
(क) पत्ता
(ख) तना
(ग) जड़
(घ) फूल।
उत्तर-
(क) पत्ता।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण

प्रश्न (iv)
इनमें से मृतजीवी है-
(क) राइजोबियम
(ख) खुंभ (agaricus)
(ग) अमरबेल
(घ) प्रोटीन।
उत्तर-
(ख) खुंभ।

5. अति लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
पोषण की परिभाषा लिखें।
उत्तर-
पोषण – जीव द्वारा भोजन प्राप्त करना तथा उसके प्रयोग को पोषण कहते हैं। सभी जीवों के लिए एक जैसा भोजन नहीं होता।

प्रश्न (ii)
प्रकाश-संश्लेषण क्रिया क्या होती है ?
उत्तर-
प्रकाश संश्लेषण – यह एक ऐसी क्रिया है जिसमें पौधों द्वारा भोजन (कार्बोहाइड्रेट्स) का निर्माण होता है। इस क्रिया के दौरान सौर-ऊर्जा, प्रकाश ऊर्जा तथा पौधों के हरे रंग का पदार्थ (क्लोरोफिल वर्णक) की मौजूदगी में कार्बन डाइऑक्साइड तथा जल को
कार्बन ग्लूकोज़ (सरल कार्बोहाइड्रेट्स) में परिवर्तित किया जाता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण 1

इस क्रिया द्वारा हरे पौधे प्रकाश ऊर्जा को रासायनिक क्लोरोफिल ऊर्जा में परिवर्तित करते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण 2

प्रश्न (iii)
प्रकाश-संश्लेषण के लिए आवश्यक सामग्री का नाम लिखें।
उत्तर-
प्रकाश संश्लेषण के लिए आवश्यक सामग्री-

  1. कार्बन-डाइऑक्साइड
  2. पानी
  3. सौर प्रकाश ऊर्जा।

प्रश्न (iv)
कीटभक्षी पौधे क्या होते हैं ?
उत्तर-
कीटभक्षी पौधे – ऐसे पौधे जिनके अंदर जीवों को पकड़ने तथा हज़म करने की प्रणाली मौजूद होती है, कीटभक्षी पौधे कहलाते हैं; जैसे-पिचर प्लांट। कीटों को पकड़ने के लिए पौधे के पत्तों के आकार घड़े के रूप में रूपांतरित होते हैं।

6. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
परजीवी पोषण से आप क्या समझते हो ?
उत्तर-
परजीवी पोषण – ऐसा पोषण जिसमें परजीवी जीव दूसरे जीव को हानि पहुँचा कर उससे अपना भोजन प्राप्त करते हैं, परजीवी पोषण कहलाता है।

प्रश्न (ii)
सहजीवन/सहजीवी संबंध का वर्णन करो।
उत्तर-
सहजीवी संबंध – दो भिन्न-भिन्न जीव एक-दूसरे के साथ सह-संबंध में रहते हैं तथा अपने पोषण के लिए एक-दूसरे पर निर्भर रहते हैं, इसे सहजीवी संबंध कहते हैं। इस प्रकार के संबंध में दोनों जीवों को एक-दूसरे से लाभ होता है। जैसे कि कई पौधों की जड़ों पर कवक पाये जाते हैं।

काई (कवक) – यह पौधे की जड़ों से पोषण प्राप्त करती है और बदले में पौधे को धरती में से पानी तथा लत्रण अवशोषित करने में सहायता करती है। लाइकेन तथा कवक सहजीवी संबंधों का एक अच्छा उदाहरण है। यहाँ काई (कवक) धरती में से पानी अवशोषित करते है और बदले में काई (कवक) प्रकाश संश्लेषण क्रिया द्वारा भोजन उपलब्ध करवाती है।

प्रश्न (iii)
घटपर्णी पादप कीड़ों को कैसे पकड़ता है ?
उत्तर-
घड़ा-बूटी (पिचर-प्लांट) पौधा कीटों को पकड़ने के लिए अपने पत्ते घड़े जैसी रचनाओं में परिवर्तित करता है। इस घड़े जैसी रचना के मुँह के नीचे की ओर मुड़े हुए बाल होते हैं। जब कोई कीट इस पर बैठता है तो वह नीचे की ओर फिसल जाता है। वह दोबारा ऊपर नहीं चढ़ पाता है तथा घड़े के अंदर के तल पर गिर जाता है। तल के ऊपर उपस्थित पाचक रसों से उस कीट का पाचन हो जाता है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण 3

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण

7. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)
मृदा में पोषकों की पूर्ति कैसे होती है ?
चित्र-घड़ा-बूटी
उत्तर-
मृदा में पोषकों की पुनः पूर्ति – पौधे मिट्टी में से पानी, लवण तथा पोषक तत्त्व अवशोषित करते रहते हैं जिस कारण मिट्टी में पोषकों की कमी हो जाती है। मिट्टी में इन पोषकों की पूर्ति समय-समय पर करनी चाहिए ताकि मिट्टी में उपजाऊ शक्ति बनी रहे। किसान आम तौर पर मिट्टी में मैन्योर तथा रासायनिक खाद (जिसमें एक से अधिक पोषक तत्त्व होते हैं), मिला कर इन पोषकों की कमी को दोबारा पूरा करते हैं।
जंगलों में विघटकों, पत्तों तथा जन्तुओं की बची सरल अणुओं के विघटन से पोषकों की पूर्ति करते रहते हैं।

प्रश्न (ii)
पोषकों से क्या अभिप्राय है ? पादपों में पोषण की भिन्न-भिन्न विधियों का वर्णन करो।
उत्तर-
पोषक – कार्बोहाइड्रेट्स, वसा, प्रोटीन, विटामिन तथा लवण भोजन के मुख्य अंश हैं। यह शरीर के निर्माण तथा वृद्धि के लिए सहायक होते हैं तथा इन्हें पोषक तत्त्व कहते हैं।

पोषण के विभिन्न ढंग-पौधों (पादपों) में पोषण की दो विधियाँ मुख्य हैं-
(i) स्वपोषी पोषण
(ii) विषमपोषी पोषण

(i) स्वपोषी पोषण – जो पौधे सरल पदार्थों से अपना भोजन स्वयं तैयार करते हैं उन्हें स्वपोषी कहा जाता है। ऐसे पौधों के भोजन तैयार करने की विधि को स्वपोषी पोषण कहते हैं। सारे हरे पौधे स्वपोषी होते हैं। इस विधि में पौधों में मौजूद हरे रंग का वर्णक क्लोरोफिल हवा से कार्बन-डाइऑक्साइड तथा पानी लेकर सौर प्रकाश ऊर्जा की उपस्थिति में कार्बोहाइड्रेट के रूप में भोजन बनाते हैं। इस क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। उदाहरण-सारे हरे पौधे।

(ii) परपोषी पोषण – कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनमें हरे रंग का वर्णक (क्लोरोफिल) नहीं होता है तथा वह अपना भोजन स्वयं तैयार नहीं कर सकते जिस कारण वह भोजन के लिए दूसरे पौधों द्वारा तैयार किए भोजन पर निर्भर करते हैं। ऐसे पौधों को विषमपोषी पौधे कहते हैं तथा भोजन प्राप्त करने के इस ढंग को विषमपोषण कहते हैं। विषमपोषी उदाहरण–अमरबेल।

PSEB Solutions for Class 7 Science पादपों में पोषण Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) क्योंकि हरे पादप अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, इसलिए उन्हें …………………….. कहते हैं।
उत्तर-
स्वपोषी

(ख) पादपों द्वारा संश्लेषित भोजन का भंडारण ………………………. के रूप में किया जाता है।
उत्तर-
मंड (स्टार्च)

(ग) प्रकाश संश्लेषण के प्रक्रम में जिस वर्णक द्वारा सौर ऊर्जा संग्रहित की जाती है, उसे ……………………….. कहते हैं।
उत्तर-
क्लोरोफिल

(घ) प्रकाश संश्लेषण में पादप वायुमंडल से …………………. लेते हैं तथा ………………….. का उत्पादन करते हैं।
उत्तर-
कार्बन डाइऑक्साइड, ऑक्सीजन।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण

प्रश्न 2.
निम्नलिखित कथनों में से ठीक/गलत बताएं-

(i) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है।
उत्तर-
ग़लत

(ii) ऐसे पौधे जो अपना भोजन स्वयं संश्लेषण करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iii) प्रकाश संश्लेषण का उत्पाद प्रोटीन नहीं है।
उत्तर-
ग़लत

(iv) प्रकाश संश्लेषण में सूर्य ऊर्जा का रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरण हो जाता है।
उत्तर-
ठीक ।

प्रश्न 3.
कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के शब्दों से कीजिए-

कॉलम A कॉलम B
(क) क्लोरोफिल (i) जीवाणु
(ख) नाइट्रोजन (ii) परपोषित
(ग) अमरबेल (iii) घटपर्णी (पिचर पादप)
(घ) जंतु (iv) पत्ते
(च) कीटभक्षी (v) परजीवी

उत्तर-

कॉलम A कॉलम B
(क) क्लोरोफिल (iv) पत्ते
(ख) नाइट्रोजन (i) जीवाणु
(ग) अमरबेल (v) परजीवी
(घ) जंतु (ii) परपोषित
(च) कीटभक्षी (iii) घटपर्णी (पिचर पादप)।

प्रश्न 4.
सही विकल्प चुनें-

(i) वे जीव जो अपने भोजन के लिए दूसरे जीवों पर निर्भर करते हैं, क्या कहलाते हैं ?
(क) सहजीवी
(ख) परजीवी
(ग) स्वपोषी
(घ) मृतजीवी।
उत्तर-
(ख) परजीवी।

(ii) रंध्र प्रायः पौधे के किस भाग में पाए जाते हैं ?
(क) जड़
(ख) तना
(ग) पत्ते
(घ) फूल।
उत्तर-
(ग) पत्ते।

(iii) प्रकाश संश्लेषण में कौन-सी गैस मुक्त होती है ?
(क) ऑक्सीजन
(ख) कार्बन डाइऑक्साइड
(ग) नाइट्रोजन
(घ) हाइड्रोजन।
उत्तर-
(क) ऑक्सीजन।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण

(iv) सजीवों की इकाई को क्या कहते हैं ?
(क) अंग
(ख) अंग प्रणाली
(ग) सैल
(घ) उत्तक।
उत्तर-
(ग) सैल।

(v) सजीवों में ऊर्जा का चरम स्रोत क्या है ?
(क) चंद्रमा
(ख) सूर्य
(ग) तारे
(घ) ग्रह।
उत्तर-
(ख) सूर्य।

(vi) एक खाने योग्य कवक है।
(क) शैवाल
(ख) जीवाणु
(ग) राइज़ोपस
(घ) मशरूम।
उत्तर-
(घ) मशरूम।

(vii) पादप निम्न में से किस अंग द्वारा साँस लेते हैं ?
(क) ऐपिडर्मिस
(ख) झली
(ग) स्टोमेटा
(घ) मूल रोम।
उत्तर-(ग) स्टोमेटा।

(vii) तालाबों में पानी पर हरे रंग के धागों जैसी संरचनाओं को क्या कहते हैं ?
(क) फंगस
(ख) शैवाल
(ग) अमीबा
(घ) पैरामीशियम।
उत्तर-
(ख) शैवाल।

(ix) पौधे के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण के लिए हवा में से कार्बनडाइऑक्साइड ली जाती है ?
(क) मूलरोम
(ख) स्टोमैटा (रंध्र)
(ग) पत्ता शिराएँ
(घ) सैपल।
उत्तर-
(ख) स्टोमैटा (रंध्र)।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण

(x) वायुमंडल में मुख्य रूप में जिस भाग द्वारा पौधे कार्बनडाइऑक्साइड प्राप्त करते हैं। वह है-
(क) जड़
(ख) तना
(ग) फूल
(घ) पत्ते।
उत्तर-
(घ) पत्ते।

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
पोषकों के नाम लिखो ।
उत्तर-
पोषक – कार्बोहाइड्रेट्स, विटामिन, वसा, प्रोटीन, लवण।

प्रश्न 2.
पादप खाद्य पदार्थों को कैसे संश्लेषित करते हैं ?
उत्तर-
पादप खाद्य पदार्थों को कार्बनडाइऑक्साइड, जल और सूर्य प्रकाश से क्लोरोफिल की उपस्थिति में संश्लेषित करते हैं। इस प्रक्रम को प्रकाश संश्लेषण क्रिया कहते हैं।

प्रश्न 3.
विभिन्न पोषण विधियों के नाम लिखिए।
उत्तर-
स्वपोषी, विषमपोशी (परपोषी, मृतजीवी, परजीवी)।

प्रश्न 4.
पत्तियों पर पाए जाने वाले छोटे-छोटे छिद्रों को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
रंध्र (Stomata)।

प्रश्न 5.
पत्तियों में क्लोरोफिल का क्या कार्य है?
उत्तर-
क्लोरोफिल, सौर प्रकाश की ऊर्जा को संग्रहित करते हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण

प्रश्न 6.
सजीवों में ऊर्जा का मुख्य स्रोत क्या है ?
उत्तर-
सूर्य ऊर्जा का मुख्य स्रोत है।

प्रश्न 7.
प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रम के उत्पाद क्या हैं ?
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट्स और ऑक्सीजन।

प्रश्न 8.
पत्तियों के अतिरिक्त पादप के अन्य भागों के नाम लिखिए जो प्रकाश-संश्लेषण में भाग लेते हैं ?
उत्तर-
हरे तने और हरी शाखाएँ।

प्रश्न 9.
हरी पत्तियों के अतिरिक्त किन रंगों की पत्तियाँ पादपों में पाई जाती हैं ?
उत्तर-
लाल तथा भूरे रंग की पत्तियाँ।

प्रश्न 10.
शैवाल क्या है?
उत्तर-
शैवाल – तालाबों या ठहरे पानी में हरे अवपंकी (काई जैसा पादप) ही शैवाल है।

प्रश्न 11.
क्या शैवाल खाद्य संश्लेषण करते हैं ? कैसे?
उत्तर-
हाँ, क्योंकि उनमें क्लोरोफिल नाम का हरा वर्णक पाया जाता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण

प्रश्न 12.
कार्बोहाइड्रेट्स कौन-कौन से तत्वों से बनते हैं ?
उत्तर-
कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन।

प्रश्न 13.
कोई चार मानवी परजीवियों के नाम बताएं।
उत्तर-

  1. मच्छर,
  2. जूं,
  3. खटमल,
  4. जोंक।

प्रश्न 14.
एक आहारीय (कवक) का नाम लिखें।
उत्तर-
खुंभ (मशरूम)।

प्रश्न 15.
कवक कहां उगती है ?
उत्तर-
नमी तथा वर्षा वाले स्थान पर।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
निम्न कथनों से संबद्ध पारिभाषिक शब्द बनाइए-
(क) दुर्बल तने वाला परजीवी पादप
(ख) एक पादप जिसमें स्वपोषण एवं विषमपोषण दोनों ही प्रणालियां पाई जाती हैं।
(ग) वे रंध्र, जिनके द्वारा पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान (विनिमय) होता है।
उत्तर-
(क) अमरबेल (Cuscutta)
(ख) घटपर्णी (Pitcher plant)
(ग) रंध्र (Stomata)।

प्रश्न 2.
स्वपोषी और विषमपोषी पोषण में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-
स्वपोषी और विषमपोषी पोषण में अंतर-

स्वपोषी (Autotrophs) विषमपोषी (Heterotrophs)
ये सजीव सूर्य की रोशनी में अपना भोजन स्वयं तैयार करते हैं। ये सजीव अपना भोजन पादपों या अन्य जीवों से प्राप्त करते हैं।
उदाहरण-हरे पादप, नीली हरित शैवाल। उदाहरण-परजीवी, कवक, जीवाणु, जंतु।

प्रश्न 3.
रंगदार पत्तियाँ हरी नहीं होती फिर भी प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम में सहायक होती हैं। क्यों?
उत्तर-
रंगदार पत्तियाँ (लाल, भूरी) में हरा वर्णक क्लोरोफिल होता है परंतु दूसरे रंग हरे रंग को प्रच्छादित (दबा) कर देते हैं। क्लोरोफिल के अस्तित्व कारण रंगदार पत्ते प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में सहायक होते हैं।

प्रश्न 4.
काई (कवक) कहाँ उगती है ?
उत्तर-
नमी तथा वर्षा वाले स्थान पर।

प्रश्न 5.
लाइकेन सहजीवी संबंध कैसे दर्शाते हैं?
उत्तर-
लाइकेन में दो भागीदार होते हैं-एक शैवाल और दूसरा कवक। कवक आवास, जल एवं पोषक शैवाल को देता है जबकि शैवाल प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रम से प्राप्त खाद्य पदार्थ कवक को देता है। इस तरह दोनों सहजीवी संबंध दर्शाते हैं।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण

प्रश्न 6.
राइजोबियम तथा पौधों का परजीवी संबंध बताएं।
उत्तर-
राइजोबियम एक बैक्टीरिया है जो फलीदार पौधों की जड़ों पर मौजूद गांठों में रहता है। यह हवा में मौजूद नाइट्रोजन को प्रयोग योग्य बना देता है। जिसका प्रयोग पौधे द्वारा किया जाता है तथा बदले में पौधे इस बैक्टीरिया को आश्रय तथा भोजन प्रदान करते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण 4

प्रश्न 7.
परजीवी, सहजीवी संबंध और मृतजीवी से क्या अभिप्राय है? प्रत्येक का एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर-

  1. परजीवी – वे पादप और जंतु जो अपने भोजन के लिए सजीव परपोषी पर निर्भर करते हैं इन्हें परजीवी कहते हैं। उदाहरण-अमरबेल, कवक, जीवाणु आदि।
  2. सहजीवी संबंध – यह एक ऐसा प्रबंध है जिसमें दोनों सजीवों को लाभ होता है। एक जीव आवास, जल और पोषक तत्व उपलब्ध कराता है जबकि दूसरा जीव खाद्य पदार्थ संश्लिष्ट करता है। उदाहरण-लाइकेन।
  3. मृतजीवी – वे जीव जो मृत एवं विघटनकारी वस्तुओं पर पनपते हैं और अपना भोजन प्राप्त करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं। उदाहरण-जीवाणु, कवक।

प्रश्न 8.
परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
परजीवी और मृतजीवी में अंतर-

परजीवी (Parasites) मृतजीवी (Saprophytes)
(1) ये जीव दूसरे सजीवों पर खाद्य के लिए निर्भर होते हैं। (1) ये जीव मृत पदार्थों से अपनी खाद्य सामग्री प्राप्त करते हैं।
(2) ये पोषण के लिए कुछ विशेष अंग विकसित करते हैं।
उदाहरण-अमरबेल, फीताकृमि, गोलकृमि।
(2) ये कुछ एंजाइमों का रिसाव करते हैं जो भोजन को विलयन में परिवर्तित कर देते हैं।
उदाहरण-कवक, जीवाणु।

प्रश्न 9.
स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ तथा इसके मूल तथा उप-उत्पाद क्या हैं?
उत्तर-
स्वपोषी पोषण के लिए प्रकाश संश्लेषण आवश्यक है जिसके लिए आवश्यक स्थितियाँ हैं-

  1. सूर्य प्रकाश
  2. क्लोरोफिल (हरा वर्णक)
  3. कार्बनडाइऑक्साइड तथा
  4. जल।

मूल उत्पाद – प्रकाश संश्लेषण क्रिया के मूल उत्पाद ऑक्सीजन गैस तथा ग्लूकोज़ हैं। ग्लूकोज़ को बाद में स्टार्च के रूप में जमा किया जाता है। उप-उत्पाद- इस प्रक्रिया के सह अथवा उप-उत्पाद हैं-जल तथा ऑक्सीजन ।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण

दीर्य उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
सहजीवी संबंध दोनों भागीदारों के लिए लाभदायक है। स्पष्ट कीजिए।
उत्तर-
वह संबंध जो दोनों भागीदारों के लिए लाभदायक हो, सहजीवी संबंध कहलाता है।
लाइकेन जैसे पादपों में, कवक और शैवाल भागीदार दोनों होते हैं। कवक, हरित वर्णक रहित है। यह शैवाल को आवास, जल एवं लवण उपलब्ध कराता है जबकि शैवाल हरित वर्णक होने के कारण कवक के लिए खाद्य पदार्थ संश्लेषित करता है जिसे कवक को उपलब्ध कराता है। इस तरह दोनों एक दूसरे पर निर्भर करते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 1 पादपों में पोषण 5

Leave a Comment