PSEB 7th Class Hindi Vyakaran वाक्य

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Vakya वाक्य Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 7th Class Hindi Grammar वाक्य

PSEB 7th Class Hindi Vyakaran वाक्य

प्रश्न 1.
वाक्य किसे कहते हैं ? रचना के विचार से वाक्य के प्रकार भी लिखो।
उत्तर:
दो या दो से अधिक सार्थक शब्दों के मेल को वाक्य कहते हैं; जैसे- वह कक्षा में प्रथम आया है।

रचना के विचार से वाक्य के प्रकार-
1. सरल वाक्य – जिस वाक्य में एक उद्देश्य और एक विधेय हो उसे सरल वाक्य कहते हैं जैसे राम जी वन को गए।

2. संयुक्त वाक्य – जिस वाक्य में दो या दो से अधिक सरल वाक्य और तथा आदि योजक शब्दों के द्वारा जुड़कर बने हों, उसे संयुक्त वाक्य कहते हैं जैसे- राम और लक्ष्मण वन को गए।

3. मिश्र या मिश्रित वाक्य – जिस वाक्य में एक प्रधान उपवाक्य तथा अन्य उस पर आश्रित उप-वाक्य हों उसे मिश्र वाक्य कहते हैं जैसे- यदि राम वन न जाते तो राजा दशरथ बच जाते।

Leave a Comment