PSEB 7th Class Hindi Vyakaran भाषा, व्याकरण और वर्ण

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Bhasha, Vyakaran Aur Varn भाषा, व्याकरण और वर्ण Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 7th Class Hindi Grammar भाषा, व्याकरण और वर्ण

प्रश्न 1.
भाषा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
विचारों के आदान-प्रदान करने के साधन को भाषा कहते हैं; जैसे-हिन्दी, मराठी, पंजाबी, बंगला आदि भाषाएँ हैं।

प्रश्न 2.
भाषा के प्रकार लिखो ।
उत्तर:
भाषा के दो प्रकार हैं-
(i) मौखिक
(ii) लिखित।

प्रश्न 3.
लिपि किसे कहते हैं ? हिन्दी की लिपि का नाम लिखो।
उत्तर:
जिन वर्ण चिहनों के द्वारा भाषा लिखी जाती है, उसे लिपि कहते हैं। हिन्दी भाषा की लिपि का नाम देवनागरी है।

प्रश्न 4.
व्याकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जिस शास्त्र के द्वारा हमें भाषा के शुद्ध या अशुद्ध रूप का ज्ञान प्राप्त हो, उसे व्याकरण कहते हैं।

PSEB 7th Class Hindi Vyakaran भाषा, व्याकरण और वर्ण

प्रश्न 5.
हिन्दी व्याकरण के कितने भाग हैं ?
उत्तर:
हिन्दी व्याकरण के तीन भाग हैं :
(i) वर्ण विचार
(ii) शब्द विचार और
(iii) वाक्य विचार।

प्रश्न 6.
वर्ण या अक्षर किसे कहते हैं ?
उत्तर:
उस छोटी-से-छोटी ध्वनि को जिसके टुकड़े न हो सकें, वर्ण या अक्षर कहा जाता है।
जैसे – अ, इ, उ, ऋ, क, च, टु, तु, प।

प्रश्न 7.
वर्णमाला किसे कहते हैं ?
उत्तर:
वर्णों के समूह को वर्णमाला कहते हैं।

प्रश्न 8.
हिन्दी वर्णमाला में कितने वर्ण ( अक्षर ) हैं ?
उत्तर:
ग्यारह स्वर और तैंतीस व्यंजन।

प्रश्न 9.
वर्ण के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
वर्ण के दो भेद हैं–स्वर और व्यंजन।

प्रश्न 10.
स्वर किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
जो बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से बोले जाते हैं, उन्हें स्वर कहा जाता है। जैसे – अ, इ, उ, ऋ आदि ग्यारह स्वर हैं।

स्वरों के तीन भेद हैं-
(i) ह्रस्व
(ii) दीर्घ
(ii) प्लुत।
हस्व – जिनके बोलने में समय कम लगे; जैसे-अ, इ, उ, ऋ इन्हें एक मात्रिक स्वर भी कहा जाता है।
दीर्घ – जिनके बोलने में ह्रस्व से दुगुना समय लगे; जैसे-आ, ई, ऊ, ए, ऐ, ओ,औ।
प्लुत – जिनके बोलने में ह्रस्व स्वर से तिगुना समय लगे; जैसे- ओ३म्, हे राम !

PSEB 7th Class Hindi Vyakaran भाषा, व्याकरण और वर्ण

प्रश्न 11.
व्यंजन किसे कहते हैं और उसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
जो स्वरों की सहायता से बोले जाएं, उन्हें व्यंजन कहते हैं; जैसे-
क (क् + अ),
च (च् + अ),
ट (ट् + अ),
त (त् + अ),
प (प् + अ)।

व्यंजनों के भेद-
(i) स्पर्श
(ii) अन्तस्थ
(iii) ऊष्म।
(i) स्पर्श – ऊ से लेकर म तक = 25 वर्ण।
(ii) अन्तस्थ वर्ण – य , र, ल, व।
(iii) ऊष्म-श, ष, स, ह।

प्रश्न 12.
वर्गों के उच्चारण स्थान लिखो।
उत्तर:
वर्णों के उच्चारण स्थान इस प्रकार हैं :
उच्चारण स्थान तालिका

वर्ण स्थान नाम
अ, आ, कवर्ग (क, ख, ग, घ, ङ), ह, विसर्ग ( : ) कण्ठ कण्ठ्य
इ, ई, चवर्ग (च, छ, ज, झ, ञ), य, श तालु तालव्य
ऋ, टवर्ग (ट, ठ, ड, ढ, ण), र, ष मूर्धा मूर्धन्य
तवर्ग (त, थ, द, ध, न), ल, स दन्त दन्त्य
उ, ऊ, पवर्ग (प, फ, ब, भ, म) ओष्ठ ओष्ठ्य
ङ, ञ, ण, न, म, अनुस्वार नासिका नासिक्य
ए, ऐ कण्ठ-तालु कण्ठ-तालव्य
ओ, औ कण्ठ-ओष्ठ कण्ठौष्ठ्य
दन्त-ओष्ठ दान्तौष्ठ्य

नोट – हिन्दी वर्णमाला में संयुक्त अक्षर भी सम्मिलित किए गए हैं।क्ष, त्र, ज्ञ।
क् + ष् + अ = क्ष
त् + र् + अ = त्र
ज् + ञ् + अ = ज्ञ

Leave a Comment