PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 8 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 8 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 8 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र

Hindi Guide for Class 7 PSEB मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

उपहार = भेंट, इनाम
हर्षित = प्रसन्न, खुश
चार चाँद लगाना = मान बढ़ाना
बल्लियों उछलना = बहुत प्रसन्न होना
निकट = नज़दीक
लिफ्ट = ऊपर-नीचे लाने-लेजाने वाला बिजली से चलने वाला वाहन
अपाहिज = अपंग
स्वचालित = अपने आप काम करने वाले
वातानुकूलित = हवा को तापमान के अनुकूल बनाना
विस्फोटक सामग्री = धमाका करने वाली वस्तु
दण्डनीय अपराध = दण्ड देने लायक अपराध
उद्घोषणा = सूचना देना, घोषणा करना
भूमिगत = ज़मीन के नीचे

2. निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ स्पष्ट करते हुए उन्हें वाक्यों में प्रयोग करें:

दिल बल्लियों उछलना ___________________ _________________________
दंग रह जाना _______________ _______________________
खुशी से झूम उठना _______________ ____________________
मन बहलाना _____________ _______________
उत्तर:
दिल बल्लियों उछलना (बहुत खुश होना)-परीक्षा में प्रथम स्थान आने पर मनमोहन सिंह का दिल बल्लियों उछलने लगा।
दंग रह जाना (हैरान होना) – भूमिगत प्लेटफार्म पर स्वचालित सीढ़ियों से उतरते हुए सुजान सिंह दंग रह गया कि ये अपने आप कैसे नीचे पहुँचा देती है।
खुशी से झूम उठना (बहुत प्रसन्न होना) – सचिन का शथक बनते ही दर्शक खुशी से झूम उठे।
मन बहलाना (दिलखुश करना) – सोहन ने रोते हुए बच्चे को चाकलेट देकर उसका मन बहला दिया।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 8 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र

3. नीचे लिखे शब्दों में अक्षरों को उचित क्रम में रखकर सार्थक शब्द बनाएँ:

गालरेड़ी = ………………….
नुशाअसन = ……………………..
लासफा = …………………………
पहाउर = …………………….
ममसंरंगर = ………………….
प्लेफाटर्म = …………………….
लीजबि = ……………………
टवसजा = ……………………..
अरोधनु = ……………………
पआराध = ……………………….
किललाला = …………………….
वानुकूतलिता = ……………………
जापंब = ………………………
लतारगा = ……………………
भूतगमि = ……………………
कानिस = …………………..
रीजाकान = …………………
अबाजू = ………………………..
उत्तर:
गालरेड़ी = रेलगाड़ी
नुशाअसन = अनुशासन
लासफा = फासला
पहाउर = उपहार
ममसंरंगर =  संगमरमर
प्लेफाटर्म = प्लेटफार्म
लीजबि = बिजली
टवसजा = सजावट
अरोधनु = अनुरोध
पआराध =  अपराध
किललाला = लालकिला
वानुकूतलिता = वातानुकूलिता
जापंब = पंजाब
लतारगा = लगातार
भूतगमि = भूमिगत
कानिस = विकास
रीजाकान =  जानकारी
अबाजू =  अजूबा

4. संज्ञा शब्दों पर गोला लगायें तथा सर्वनाम शब्दों को रेखांकित करें:

  1. बच्चों ! आज हम सभी मैट्रो रेल के द्वारा लाल किला देखने जायेंगे।
  2. हम सीढ़ियों से क्यों जा रहे हैं?
  3. यह स्वचालित प्रवेशद्वार है।
  4. मैं आपको गाड़ी में बिठा कर आता हूँ।
  5. हम सभी विमान से उड़ रहे हैं।
  6. यह तो कोई सुरंग सी लगती है।

उत्तर:

  1. बच्चों ! आज हम सभी मेट्रो रेल के द्वारा लाल किला देखने जायेंगे।
  2. हम सीढ़ियों से क्यों जा रहे हैं ?
  3. यह स्वचालित प्रवेशद्वार है।
  4. मैं आपको गाड़ी में बिठा कर आता हूँ।
  5. हम सभी विमान से उड़ रहे हैं।
  6. यह तो कोई सुरंग सी लगती है।

5. बहुवचन रूप लिखें:

खेल = ………………….
वृद्ध = …………………
स्टेशन = ……………….
पंक्ति = ………………..
सीढ़ी = ……………….
खिड़की = ………………….
उत्तर:
एकवचन बहुवचन
खेल = खेलों
वृद्ध = वृद्धों
स्टेशन = स्टेशनों
पंक्ति = पंक्तियाँ
सीढ़ी = सीढ़ियाँ
खिड़की = खिड़कियाँ

6. अति+आधुनिक – अत्याधुनिक, स्वचालित = स्वचालित इसी प्रकार अन्य शब्द बनाएँ।

अति + ………………. = अत्यावश्यक
अति + ………………. = ……………….
स्व + ………………. = स्वदेश
स्व + रक्षा = …………………….
उत्तर:
अति + आवश्यक = अत्यावश्यक
अति + रिक्त = अतिरिक्त
स्व + देश = स्वदेश
स्व + रक्षा = स्वरक्षा

7. असीमित शब्दों में ‘अ’ लगाकर विपरीत शब्द बना है। इसी प्रकार अन्य विपरीत शब्द बनाएँ:

अ + सुविधा =
अ + सहयोग =
अ + ………….. = असुर
अ + ………… = अभिन्न
उत्तर:
अ + सुविधा = असुविधा
अ + सहयोग = असहयोग
अ + सुर = असुर
अ + भिन्न = अभिन्न

8. निम्नलिखित वाक्यों में रेखांकित पदों में कारक बताएँ:

  1. भास्कर रेलगाड़ी देखने के लिए प्लेटफार्म के किनारे पर जा पहुँचा। ………………….
  2. आज हम सभी मैट्रो रेल के द्वारा जाएँगे।………………….
  3. प्रतिभा खिड़की वाली सीट पर बैठ गयी। ………………
  4. सभी स्वचालित सीढ़ियों के द्वारा भूमिगत प्लेटफार्म पर पहुँच गए ………………
  5. गुरुजी ने बच्चों को बड़े प्यार से समझाया। ………………..
  6. हमने राष्ट्रीय खेलों में भाग लिया।

उत्तर:

  1. संप्रदान तत्पुरुष
  2. करण तत्पुरुष
  3. अधिकरण तत्पुरुष
  4. करण तत्पुरुष
  5. कर्ता तत्पुरुष
  6. अधिकरण तत्पुरुष

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 8 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र

(ख) विचार-बोध

1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

प्रश्न 1.
गुरुजी ने बच्चों को क्या वचन दिया था?
उत्तर:
गुरु जी ने बच्चों को वचन दिया था कि यदि वे राष्ट्रीय खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे तो उन्हें मैट्रो रेल की सैर करवाएँगे।

प्रश्न 2.
कैसे पता चला कि ये बच्चे पंजाब से आए हैं ?
उत्तर:
उन बच्चों ने पंजाब छपे हुए नीले रंग के ट्रैक-सूट पहने हुए थे।

प्रश्न 3.
मैट्रो रेल की पटरी कहाँ-कहाँ बिछाई जाती है ?
उत्तर:
मैट्रो रेल की पटरी ज़मीन पर, सड़क पर पुल बना कर तथा ज़मीन के नीचे सुरंग खोद कर बिछाई जाती है।

प्रश्न 4.
लिफ्ट का प्रयोग किन लोगों के लिए किया जाता है ?
उत्तर:
लिफ्ट का प्रयोग वृद्धों, बीमारों तथा अपाहिजों को पहिया-कुर्सी सहित ले जाने के लिए किया जाता है।।

प्रश्न 5.
स्टेशन पहुँचने पर बच्चे क्या देखकर हैरान हो गए?
उत्तर:
स्टेशन पहुँचने पर बच्चे स्टेशन की साफ-सफाई और सजावट देख कर हैरान हो गए।

प्रश्न 6.
स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा-जांच कैसे की जाती है?
उत्तर:
स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा जांच सुरक्षा-यंत्र में से निकलने से होती है। यह यंत्र किसी के पास विस्फोटक सामग्री होने पर अपने आप ही एक विशेष ध्वनि निकाल कर चेतावनी दे देता है।

प्रश्न 7.
स्वचालित प्रवेश द्वार किस प्रकार कार्य करता है?
उत्तर:
स्वचालित प्रवेश-द्वार टोकन, स्मार्ट कार्ड अथवा पर्यटक कार्ड मशीन के निकट लाने से स्वयं खुल जाता है।

प्रश्न 8.
स्मार्ट-कार्ड का क्या उपयोग है?
उत्तर:
स्मार्ट-कार्ड रोज़ाना यात्रा करने वालों को रोज़ टोकन खरीदने के समय से बचाता है।

प्रश्न 9.
पर्यटक-कार्ड द्वारा कितने दिन तक यात्रा कर सकते हैं?
उत्तर:
पर्यटक कार्ड द्वारा उतने दिनों तक यात्रा कर सकते हैं जितने दिनों के लिए वह बनवाया गया हो।

प्रश्न 10.
गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय कौन-से रंग की पट्टी से आगे नहीं जाना चाहिए?
उत्तर:
गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय प्लेटफार्म पर बनी पीली पट्टी से आगे नहीं जाना चाहिए।

प्रश्न 11.
प्लेटफार्म पर हमें क्या-क्या नहीं करना चाहिए?
उत्तर:
प्लेटफार्म पर हमें थूकना नहीं चाहिए; गंदगी नहीं फैलानी चाहिए और कुछ खाना-पीना नहीं चाहिए।

प्रश्न 12.
मैट्रो गाड़ी की खिड़कियाँ क्यों नहीं खुलती?
उत्तर:
मैट्रो रेल पूरी तरह से वातानुकूलित है। इसलिए इस की खिड़कियाँ स्थाई रूप से बन्द होने के कारण नहीं खुलती हैं।

प्रश्न 13.
इलैक्ट्रॉनिक सूचना पट्ट पर क्या सूचनाएँ दी जाती हैं ?
उत्तर:
इलैक्ट्रॉनिक सूचना पट्ट पर लगातार आने वाले स्टेशनों की जानकारी हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दी जाती है।

2. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
मैट्रो स्टेशन आम स्टेशन से किस प्रकार भिन्न है ?
उत्तर:
मैट्रो स्टेशन आम स्टेशनों के समान नहीं होते। ये ज़मीन पर, सड़क पर पुल बना कर तथा जमीन के नीचे सुरंग खोद कर भी बनाए जाते हैं। इन स्टेशनों पर बहुत साफसफाई और सजावट होती है। स्थान-स्थान पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सहायता के लिए सुरक्षा-कर्मी तैनात होते हैं। स्टेशन पर रेस्टरां, कॉफी शॉप, बुक शॉप, ए०टी०एम० आदि की सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं।

प्रश्न 2.
टोकन, स्मार्ट कार्ड और पर्यटक-कार्ड में क्या अन्तर है ?
उत्तर:
टोकन एक यात्रा के लिए प्रतियात्री को दिया जाता है। रोज़ाना यात्रा करने वाले स्मार्ट कार्ड लेते हैं, जिसे स्वचालित प्रवेश-द्वार की मशीन को दिखाने पर द्वार खुल जाता है तथा यात्रा के अनुसार उसमें से किराया भी कट जाता है। इस से यात्रियों के प्रतिदिन टोकन खरीदने में समय नहीं गंवाना पड़ता। पर्यटक कार्ड पर्यटकों की सुविधा के अनुसार बनाया जाता है।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 8 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र

प्रश्न 3.
मैट्रो गाड़ी के स्वचालित द्वार द्वारा जाने और निकलने में किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
मैट्रो रेल के स्वचालित द्वार में प्रवेश करते समय पहले गाड़ी से उतरने वाले लोगों को उतरने देना चाहिए। उसके बाद पंक्ति बना कर एक के बाद एक को स्वचलित द्वार से अन्दर प्रवेश करना चाहिए। द्वार को अपने हाथों से नहीं पकड़ना चाहिए तथा द्वार के सामने भी नहीं खड़ा होना चाहिए। स्वचालित द्वार से निकलते समय जब गाड़ी प्लेटफार्म पर खड़ी हो जाए तथा द्वार अपने आप पूरा खुल जाए तभी एक-एक करके उतरना चाहिए। धक्का-मुक्का मार कर बाहर नहीं निकलना चाहिए।

प्रश्न 4.
भूमिगत प्लेटफार्म से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
भूमिगत प्लेटफार्म ज़मीन खोद कर ज़मीन के नीचे सुरंग बना कर बनाया जाता है। जिन क्षेत्रों में मैट्रो रेल जमीन के अन्दर सुरंग में चलती है वहाँ के प्लेटफार्म भी ज़मीन के अन्दर ही बने होते हैं। इन प्लेटफार्मों पर पहुँचने और वहाँ से स्टेशन पर आने के लिए स्वचालित सीढ़ियों, लिफ्टों तथा सामान्य सीढ़ियों का प्रबंध होता है।

प्रश्न 5.
मैट्रो रेल यात्रा का अनुभव डायरी में लिखें।
उत्तर:
मैंने भी मैट्रो रेल में राजीव चौक से विश्वविद्यालय तक यात्रा की थी। यह सारा मार्ग भूमि के नीचे है। राजीव चौक स्टेशन से स्वचालित सीढ़ियों द्वारा भूमिगत प्लेटफार्म पर पहुँच कर मुझे यह मैट्रो मिली थी। वातानुकूलित मैट्रो में बैठना पाँच सितारा होटल के वातानुकूलित वातावरण का आनन्द दे रहा था। मैट्रो की गति विमान जैसी लग रही थी। मेरी घण्टों की यात्रा मिनटों में पूरी हो गई थी।

(ग) रचना बोध

प्रश्न 1.
अपनी सहेली/मित्र को पत्र लिखो जिसमें मैट्रो यात्रा का वर्णन किया गया हो।
56- सराभा नगर,
लुधियाना।
दिनांक 25 अप्रैल, 20…..
प्रिय सखी मनप्रीत,
सस्नेह नमस्ते।
मैं पिछले दिनों अपने मामा जी के विवाह में दिल्ली गई हुई थी, इसलिए तुम्हारे पत्र का उत्तर नहीं दे सकी थी। यहाँ आकर देखा तो तुम्हारा एक और पत्र मेरी प्रतीक्षा कर रहा था। मैं बिलकुल ठीक हूँ। चिन्ता मत करना। दिल्ली में विवाह ठीक हो गया था। वहाँ मुझे मैट्रो रेल में यात्रा करने का अवसर मिला था। बहुत मज़ा आया। तुम होती तो और भी अधिक आनन्द आता। मैटो रेलवे स्टेशन सड़क पर पल बनाकर ऊपर ज़मीन पर और ज़मीन के नीचे भी हैं। बड़े साफ-सुथरे स्टेशन और प्लेटफार्म थे। मैट्रो सारी की सारी वातानुकूलित थी। उसके दरवाजे अपने आप खुलते और बंद हो जाते थे। मेरी मैट्रो की यात्रा हवा में सड़कों पर बने पुलों और जमीन के अन्दर बनी सुरंगों में थी। सुरंग में तो अंधेरा हो जाता था परन्तु हवा में तो खिड़की से खूब अच्छे नज़ारे दिखाई देते थे जैसे उड़ते चले जा रहे हों। तुम भी कभी दिल्ली जाओ तो मैट्रो का आनन्द अवश्य लेना।
तुम्हारी अभिन्न सखी,
जसप्रीत।

प्रश्न 2.
जिन शहरों में मैट्रो रेल की सुविधा हो वहाँ इस रेल की यात्रा का आनन्द ज़रूर लें और अपने अनुभव सहपाठियों को बताएँ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।

PSEB 7th Class Hindi Guide मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
पंजाब की कौन-सी टीम राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने गई थी ?
(क) योग टीम
(ख) सांस्कृतिक टीम
(ग) जिमनास्टिक टीम
(घ) क्रिकेट टीम
उत्तर:
(क) योग टीम

प्रश्न 2.
पंजाब की योग टीम के कोच का क्या नाम था ?
(क) अजीत सिंह
(ख) गुरु श्री सुरेन्द्र मोहन
(ग) दिलीप सिंह
(घ) मंगत सिंह
उत्तर:
(ख) गुरु श्री सुरेन्द्र मोहन

प्रश्न 3.
योग टीम कहाँ ठहरी हुई थी ?
(क) झलाकारीबाई राजकीय उच्चतर विद्यालय
(ख) अशोका होटल
(ग) गोकुल विदयालय
(घ) डी०ए०वी विद्यालय
उत्तर:
(क) झलाकारीबाई राजकीय उच्चतर विद्यालय

प्रश्न 4.
पंजाब की योग टीम प्रतियोगिता में किस स्थान पर आई थी ?
(क) द्वितीय
(ख) प्रथम
(ग) आखिरी
(घ) चतुर्थ
उत्तर:
(ख) प्रथम

प्रश्न 5.
सभी खिलाड़ियों ने मैट्रों का सफ़र किस रंग के ट्रैक सूट में किया था ?
(क) गुलाबी रंग
(ख) हरे रंग
(ग) पीले रंग
(घ) नीले रंग
उत्तर:
(घ) नीले रंग

2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

प्रश्न 1.
खिलाड़ियों ने मैट्रो की यात्रा ………… स्टेशन से शुरू की।
(क) राजीव चौंक
(ख) चाँदनी चौंक
(ग) कन्हैया नगर
(घ) गोपाल गंज
उत्तर:
(ग) कन्हैया नगर

प्रश्न 2.
गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय किसी को भी ………. पट्टी पार करने की आज्ञा नहीं थी।
(क) पीली
(ख) नीली
(ग) हरी
(घ) गुलाबी
उत्तर:
(क) पीली

प्रश्न 3.
…………. को लग रहा था जैसे विमान में बैठे हों।
(क) किरन
(ख) राजीव
(ग) विवेक
(घ) संतोष
उत्तर:
(ख) राजीव

प्रश्न 4.
………… को वह स्थान सुरंग जैसा लगा।
(क) सिमरन
(ख) किरन
(ग) विवेक
(घ) राजीव
उत्तर:
(क) सिमरन

प्रश्न 5.
मैट्रो स्टेशन पर टोकन एक यात्रा के लिए ………. को दिया जाता है।
(क) अध्यापक
(ख) नौकर
(ग) मालिक
(घ) प्रतियात्री
उत्तर:
(घ) प्रतियात्री

3. दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
स्वचालित:
अपने-आप चलने वाली
सूत से बनी
संगमरमर से बनी
उत्तर:
अपने-आप चलने वाली

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 8 मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र

प्रश्न 2.
सूचना पट्ट:
पट्टियां
सूचना लगाने या बताने का स्थान
सूचना की पट्टी
उत्तर:
सूचना लगाने या बताने का स्थान

प्रश्न 3.
गति:
गत
गंत्वय
चाल
उत्तर:
चाल

प्रश्न 4.
नज़ारे:
नज़र
असर
दृश्य
उत्तर:
दृश्य

मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र Summary

मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र पाठ का सार

‘मैट्रो रेल का सुहाना सफ़र’ पाठ में लेखक ने दिल्ली में चल रही मैट्रो रेल की सैर कराई है। पंजाब की योग टीम अपने कोच गुरुश्री सुरेन्द्र मोहन के साथ दिल्ली में राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने गई थी। वे अशोक विहार के झलाकारीबाई राजकीय उच्चतर विद्यालय में ठहरे थे। गरु जी ने उन्हें कहा था कि यदि वे राष्ट्रीय खेलों में प्रथम आए तो उन्हें मैट्रोरेल की सैर करवाएँगे। उनकी टीम प्रथम आई थी इसलिए गुरु जी उन्हें मैट्रो रेल से लाल किला दिखाने ले जा रहे थे। सभी खिलाड़ी पंजाब छपे नीले रंग के ट्रैक सूट पहने मैट्रो रेल के कन्हैया नगर स्टेशन पर पहुँच गए। वहाँ राजीव ने गुरु जी से कहा कि रेलगाड़ी तो ज़मीन पर चलती है, पर यह स्टेशन तो सड़क के ऊपर बने पुल के ऊपर है। तब गुरु जी ने उसे समझाया कि मैट्रो रेल ज़मीन, पुल पर या ज़मीन के नीचे सुरंग में बिछी पटरियों पर चल सकती हैं, जिससे कम समय में अधिक दूरी तय की जा सके। प्रतिभा के यह पूछने पर कि गाड़ी किस रास्ते से जाएगी? गुरु जी ने उत्तर दिया कि गाड़ी की खिड़की के पास बैठकर स्वयं ही देख लेना।

गुरु जी ने सबको सीढ़ियों से ऊपर जाने के लिए कहा तो भास्कर ने लिफ्ट लगे होने की बात कही। गुरु जी ने बताया कि लिफ्ट वृद्धों, बीमारों तथा अपाहिजों के पहिया कुर्सी के साथ लाने ले जाने के लिए है। जैसे ही वे स्टेशन पर पहुँचे तो वहाँ की साफ़-सफाई देखकर हैरान रह गए। वहाँ तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें एक जांच-यंत्र से अन्दर जाने दिया। स्टेशन पर रेस्तरां, कॉफी शॉप, बुक-शॉप, ए०टी०एम० आदि सेवाएँ भी उपलब्ध थीं। उन्हें स्वचालित प्रवेश द्वारा, जो टोकन, स्मार्ट कार्ड तथा पर्यटक कार्ड द्वारा खुलता है, के स्थान पर समूह-पास होने के कारण विशेष प्रवेश-द्वार तथा प्लेटफार्म की ओर प्रवेश कराया गया। प्लेटफार्म पर भी बहुत साफ-सफाई थी तथा गाड़ी की प्रतीक्षा करते समय किसी को भी प्लेटफार्म पर बनी पीली-पट्टी पार करने की आज्ञा नहीं थी। गाड़ी की प्रतीक्षा करते हुए जिस दिशा में यात्रा करनी हो, उसी दिशा में मुँह करके खड़ा होना चाहिए। सूचना पट्ट पर गाड़ी के आने का समय जान कर गुरु जी ने बच्चों को तैयार रहने के लिए कहा कि तभी घोषणा हुई कि रिठाला से इन्द्रलोक और कश्मीरी गेट होते हुए दिलशाद गार्डन जाने वाली मैट्रो कुछ समय में प्लेटफार्म पर पहँच रही है।

किरन उद्घोषणा में लाल किले का नाम न सुन पाने के कारण गुरुजी से पूछती है, तो वे बताते हैं कि उन्हें कश्मीरी गेट से चाँदनी चौक की मैटो पकडनी होगी तथा वहाँ उतर कर पैदल लाल किले जाना होगा। गाड़ी में सभी बच्चे लम्बी सीटों पर खिड़कियों के पास बैठ गए। स्वचालित द्वार स्वयं बन्द हो गए। राजीव को ऐसा लग रहा था जैसे वे सब किसी विमान पुस्तकीय भाग में उड़ रहे हो। वातानुकूलित होने के कारण खिड़कियाँ स्थाई तौर पर बन्द थीं। बच्चे खिड़कियों से बाहर के दृश्य देख रहे थे। स्टेशन आने से पहले गाड़ी में आने वाले स्टेशन और द्वार किधर खुलेंगे की घोषणा हो रही थी। कश्मीरी गेट स्टेशन आने की घोषणा होते ही गुरु जी ने बच्चों को उतरने के लिए तैयार हो जाने के लिए कहा। वहाँ जैसे ही गाड़ी रुकी और द्वार खुला मैट्रो का एक कर्मचारी इनकी सहायता के लिए खड़ा था जिसे कन्हैया नगर स्टेशन से अधिकारियों ने सूचना दे दी थी। इन बच्चों के ट्रैक सूट पर पंजाब छपा देख कर उसने इन्हें पहचान लिया था। वह इन्हें स्वचालित सीढ़ियों से भूमिगत प्लेटफार्म पर ले गया, जहाँ से इन्हें चाँदनी चौक की मैट्रो मिलनी थी। सिमरन को वह स्थान सुरंग जैसा लगा। चाँदनी चौक स्टेशन से बाहर भी वे विशेष द्वार से आए तथा लाल किले की तरफ जाते हुए मैट्रो के इसी अजूबे सफर की बातें कर रहे थे।

Leave a Comment