PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 6 पर्यावरण संरक्षण

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 6 पर्यावरण संरक्षण Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 6 पर्यावरण संरक्षण

Hindi Guide for Class 7 PSEB पर्यावरण संरक्षण Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

पर्यावरण = वातावरण, परिवेश
संरक्षण = रक्षा करना
सर्जना = सृष्टि, निर्माण, पैदा करना
हक = अधिकार
उत्पादित = पैदा करना
दुष्परिणामों = बुरे नतीजों
आपदाएं = मुसीबतें
प्रलयंकारी = प्रलय करने वाली
विलुप्त = नष्ट
विषाक्त = ज़हरीला
कीटनाशक = कीड़ों को मारने वाली
पल्लवित = विकसित

2. अर्थ समझते हुए वाक्य बनाएं:

पर्यावरण ___________ ______________________
प्रदूषण ________________ ___________________
संरक्षण ______________ _____________________
रासायनिक ______________ _________________
उत्साहित ______________ ___________________
उत्तर:
पर्यावरण – हमें अपने पर्यावरण को दूषित होने से बचाना चाहिए।
प्रदूषण – कारखानों से निकलने वाला विषैला धुआँ वातावरण में प्रदूषण फैलाता है।
संरक्षण – पर्यावरण का संरक्षण करने के लिए अधिक-से-अधिक पेड़ लगाने चाहिए।
रासायनिक – खेतों में रासायनिक खादों का प्रयोग भूमि को दूषित करता है।
उत्साहित – अध्यापिका जी ने विद्यार्थियों को वन-महोत्सव मनाने के लिए उत्साहित किया

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 6 पर्यावरण संरक्षण

3. ‘अ’ और ‘अन्’ लगाकर विपरीतार्थक शब्द बनाएँ:

अ+संतुलित = ………………….
अ+शुद्ध = ………………
अ+सुरक्षा = …………………
अ+साधारण = ………………..
अ+भाव = …………………
अन्+उचित = ……………….
अन्+आदर = ………………..
अन्+उपयोग = …………………
अन्+आदि = ………………
अन्+आवश्यक = …………………
उत्तर:
शब्द विपरीत शब्द
अ+संतुलित = असंतुलित
अ+शुद्ध = अशुद्ध
अ+सुरक्षा = असुरक्षा
अ+साधारण = असाधारण
अ+भाव = अभाव
अन्+उचित = अनुचित
अन्+अदार = अनुदार
अन्+ उपयोग = अनुपयोग
अन्+आदि = अनादि
अन्+आवश्यक = अनावश्यक

4. पर्यायवाची शब्द लिखें:

नदी = ……………..
हवा = ……………..
जल = ……………..
पहाड़ = ………………
पृथ्वी = ……………
मनुष्य = …………..
उत्तर:
शब्द पर्यायवाची शब्द
नदी = सरिता, तटिनी, नद
हवा = पवन, वायु, समीर
जल = नीर, वारि, पानी
पहाड़ = पर्वत, गिरि, शैल
पृथ्वी = वसुधा, धरती, धरा
मनुष्य = मानव, आदमी, इन्सान

5. प्रयोगात्मक व्याकरण

(1) अति + अधिक = अत्यधिक
इ + अ = य (इ को य् + अ-य)
(2) परि + आवरण = पर्यावरण
इ + आ = या (अ को य् + आ – या)

(3) प्रति + एक इ + ए
ये (इ को य् + ए – ये) (4) सु + अच्छ
स्वच्छ उ + अ
व (उ को व् + अ – व) अतः इ, ई, उ, ऊ के बाद यदि कोई स्वर आ जाए तो इ, ई को य, उ, ऊ को व हो जाता है। यह यण संधि स्वर संधि का तीसरा भेद है। नीचे लिखे शब्दों की संधि करें:
अति + आचार सु + आगत यदि + अपि
इति + आदि उत्तर-अत्याचार, स्वागत, यद्यपि, इत्यादि।
प्रत्येक

(ख) दुःपरिणाम = दुष्परिणाम
उपर्युक्त उदाहरण में विसर्ग से परे य होने से विसर्ग को ष हो गया। यह विसर्ग संधि का उदाहरण है।
अन्य उदाहरण निः+कपट
निष्कपट दु:+फल
दुष्फल नि:+फल
निष्फल धनुः+टंकार
धनुष्टंकार अर्थात् विसर्ग से पहले ‘इ’ या ‘उ’ स्वर हो और बाद में ‘क ख ट प फ’ तो विसर्ग को ‘ष’ हो जाता है।

(ख) विचार-बोध

1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
प्रकृति ने हमें क्या-क्या प्रदान किया है ?
उत्तर:
प्रकृति ने हमें वायु, जल, नदियाँ, पहाड़, नीला-आकाश, पशु, पक्षी, पेड़-पौधे, आदि प्रदान किया है।

प्रश्न 2.
पर्यावरण से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर:
पर्यावरण से तात्पर्य हमारे आस-पास का प्राकृतिक परिवेश है, जिस की रचना जीव-जन्तु, पेड़-पौधे, भूमि, जल तथा वायु करते हैं।

प्रश्न 3.
वनों की कटाई किस लिए की जा रही है ?
उत्तर”
वनों की कटाई नगर बसाने, कारखाने लगाने तथा ईंधन के लिए की जा रही है।

प्रश्न 4.
एक पत्ता पूरे जीवन में कितनी आक्सीजन उत्पन्न करता है ?
उत्तर:
एक पत्ता अपने जीवन-काल में इतनी ऑक्सीजन पैदा करता है, जिससे एक आदमी चार दिन तक सांस ले सकता है।

प्रश्न 5.
वृक्षों की जड़ें भूमि का कटाव रोकने में किस प्रकार सहायक हैं ?
उत्तर:
वृक्ष अपनी जड़ों से भूमि को मजबूती से जकड़े रहते हैं। वृक्षों की जड़ों के इस जकड़ाव के कारण भूमि का कटाव नहीं होता।

प्रश्न 6.
किसानों के द्वारा रासायनिक खादों और कीटनाशकों का क्या दुष्प्रभाव होता है?
उत्तर:
किसानों द्वारा प्रयोग की गई रासायनिक खाद तथा कीटनाशक दवाओं से भूमि प्रदूषित हो जाती है तथा उससे पैदा होने वाला अन्न, फल, सब्जियाँ अपने अंदर के रसायन को हमारे शरीर में पहुँचाकर अनेक बीमारियाँ पैदा करते हैं।

प्रश्न 7.
वायु में प्रदूषण कैसे हो रहा है ?
उत्तर:
वायु में प्रदूषण कारखानों, मोटरों, बसों के धुएं तथा पॉलीथीन और प्लास्टिक को जलाने से पैदा हुए विषैले धुएँ से होता है।

प्रश्न 8.
जल कैसे प्रदूषित हो रहा है ?
उत्तर:
कारखानों में उपयोग होने के बाद बाहर आने वाला पानी नदियों के जल को दूषित कर रहा है तथा घरों का कूड़ा-कर्कट नदियों, झीलों, तालाबों में मिलकर उन के जल को प्रदूषित करता है।

2. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए आप क्या सहयोग दे सकते हैं ?
उत्तर:
पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए हम अपने आस-पास पेड़-पौधे लगाकर, घर का कूड़ा-कर्कट कूड़ेदान में डालकर, रासायनिक खादों तथा कीटनाशक दवाओं का प्रयोग न करके, पालीथीन का उपयोग न करके, पानी-बिजली की बचत करके, कम दूरी के लिए वाहन का उपयोग न करके तथा पुरानी कापी के साफ पृष्ठों का उपयोग करके कर सकते हैं।

प्रश्न 2.
प्लास्टिक का प्रयोग किस प्रकार हानिकारक सिद्ध हो रहा है ?
उत्तर:
प्लास्टिक एक ऐसा रासायनिक पदार्थ है जो सड़-गल कर भी नष्ट नहीं होता है। इसे जलाने पर इस में से ज़हरीली गैस निकलती है, जो पर्यावरण को दूषित करती है। प्लास्टिक नालियों, नालों में फंस कर गंदे पानी की निकासी को बाधित करते हैं; जिस से गंदा पानी सड़ कर बीमारियाँ पैदा करता है।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 6 पर्यावरण संरक्षण

PSEB 7th Class Hindi Guide पर्यावरण संरक्षण Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
अध्यापिका ने कक्षा में किसके बारे में बताया ?
(क) पर्यावरण संरक्षण
(ख) देशभक्ति
(ग) भूगोल
(घ) नदियों
उत्तर:
(क) पर्यावरण संरक्षण

प्रश्न 2.
मनुष्य प्रकृति पर विजय पाने के लिए किसे नष्ट कर रहा है ?
(क) मकान
(ख) पर्यावरण
(ग) मोबाइल
(घ) टी.वी.
उत्तर:
(ख) पर्यावरण

प्रश्न 3.
मनुष्य पर्यावरण को कैसे नष्ट कर रहा है ? यह प्रश्न किसने पूछा था ?
(क) राहुल
(ख) मुकेश
(ग) विदुषी
(घ) साधवी
उत्तर:
(ग) विदुषी

प्रश्न 4.
एक पत्ता अपने जीवनकाल में कितनी ऑक्सीजन छोड़ता है ?
(क) एक व्यक्ति द्वारा चार दिन सांस लेने जितनी
(ख) क और ग दोनों
(ग) दस व्यक्तियों द्वारा बीस दिन सांस लेने जितनी
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(क) एक व्यक्ति द्वारा चार दिन सांस लेने जितनी

प्रश्न 5.
वृक्ष अपनी जड़ों से क्या रोकते हैं ?
(क) वर्षा
(ख) भूमि का कटाव
(ग) फल
(घ) पत्तियाँ
उत्तर:
(ख) भूमि का कटाव

2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

प्रश्न 1.
ज्योत्सना वनों के कटने से जीव, जन्तुओं तथा पक्षियों के ……. होने का कारण बताती है।
(क) लुप्त
(ख) आने
(ग) रंग-बिरंगे
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) लुप्त

प्रश्न 2.
कारखानों, मोटरों का धुआं ……… को प्रदूषित करता है।
(क) सड़क
(ख) वातावरण
(ग) कमीज
(घ) पैंट
उत्तर:
(ख) वातावरण

प्रश्न 3.
हमें …………. लगाकर वन महोत्सव मनाना चाहिए।
(क) पेड़-पौधे
(ख) खंबे
(ग) तार
(घ) बाड़
उत्तर:
(क) पेड़-पौधे

प्रश्न 4.
हमें ……….. खाद का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
(क) देसी
(ख) गोबर
(ग) रासायनिक
(घ) क और ख
उत्तर:
(ग) रासायनिक।

प्रश्न 5.
हमें प्लास्टिक के थैले के स्थान पर ………… का प्रयोग करना चाहिए।
(क) कागज़
(ख) जूट
(ग) कपड़े
(घ) सभी
उत्तर:
(घ) सभी

3. दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
शैल:
शलगम
पहाड़
शलहज
उत्तर:
पहाड़

प्रश्न 2.
पृष्ठ:
पन्ना
पेठा
पेड़ा
उत्तर:
पन्ना

प्रश्न 3.
विषाक्त:
मीठा
अमृत
जहरीला
उत्तर:
ज़हरीला

प्रश्न 4.
वार्तालाप:
व्रत
बातचीत
वृत
उत्तर:
बातचीत

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 6 पर्यावरण संरक्षण

पर्यावरण संरक्षण Summary

पर्यावरण संरक्षण कविता का सार

‘पर्यावरण संरक्षण’ नामक पाठ में अध्यापिका जी ने विद्यार्थियों को हमारे पर्यावरण को बचाने के लिए, कक्षा में वार्तालाप के द्वारा समझाया है। उनके द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या मनुष्य हवा चला सकता है; पशु-पक्षी पैदा कर सकता है; नदिया, पहाड़ और नीला आकाश बना सकता है? सभी विद्यार्थी एक स्वर में उत्तर देते हैं कि नहीं मैडम। तब वे उन्हें समझाती हैं कि जब ऐसा है तो हमें इन्हें नष्ट भी नहीं करना चाहिए क्योंकि जीवजन्तु, पेड़-पौधे, भूमि, जल तथा वायु ही पर्यावरण की रचना करते हैं, जिन्हें मनुष्य प्रकृति पर विजय पाने के लिए नष्ट करता जा रहा है।

विदुषी के यह पूछने पर कि मनुष्य पर्यावरण को कैसे नष्ट कर रहा है; अध्यापिका जी बताती हैं कि मनुष्य नगर बसाने, कारखाने लगाने तथा ईंधन के लिए हरे-भरे वृक्षों को काट कर शुद्ध वायु और ऑक्सीजन कम कर के पर्यावरण को हानि पहुँचा रहा है। इस पर मीताली बताती है कि उसने पढ़ा था कि एक पत्ता अपने जीवनकाल में इतनी ऑक्सीजन पैदा करता है कि उससे एक आदमी चार दिन तक सांस ले सकता है। अध्यापिका जी कहती हैं कि साधारण व्यक्ति यह बात नहीं समझता और वनों को उजाड़ता रहता है जिससे सही समय पर वर्षा नहीं होती, रेगिस्तान बढ़ रहे हैं तथा बाढ़ आ जाती है। तन्मय के यह पूछने पर कि पेड़ों के कटने का इनसे क्या संबंध है, वे बताती हैं कि ऊँचे-ऊँचे वृक्षों की हरी-भरी पत्तियाँ बादलों को खींचकर वर्षा कराती हैं, अपनी जड़ों से भूमि को जकड़ कर भूमि के कटाव को रोकते हैं। तभी ज्योत्सना वनों के कटने से वन के जीव, जन्तुओं और पक्षियों पर पड़ने वाले प्रभाव की बात करती है तो वे इसे ही इन सब के लुप्त होने का कारण बताती हैं।

शाश्वत भूमि, जल तथा वायु के प्रदूषित होने को भी पर्यावरण प्रदूषण की बात मानने के लिए पूछता है तो अध्यापिका जी कहती हैं कि ऐसा ही हैं। मीताली फसलों में प्रयोग करने वाली रासायनिक खादों और कीट नाशकों के प्रयोग को भी पर्यावरण प्रदूषण का कारण मानने के लिए पूछती है तो वे कहती हैं कि इनके अतिरिक्त दूषित जल, घर का कूड़ा-कर्कट, कारखानों-मोटरों का धुंआ भी वातावरण को प्रदूषित करता है। विदुषी पॉलीथीन और प्लास्टिक के प्रयोग के बारे में पूछती है तो वे बताती हैं कि इन से भी पर्यावरण दूषित होता है क्योंकि ये गलते नहीं हैं। वे विद्यार्थियों को यह वचन देने के लिए कहती हैं कि वे पेड़-पौधे लगाकर उन्हें बड़ा करेंगे, घर का कूड़ा-कर्कट कूड़ेदान में डालेंगे, रासायनिक खादों और कीटनाशकों का प्रयोग नहीं करेंगे, पॉलीथीन की बजाय कागज़, जूट, कपड़े के थैले प्रयोग करेंगे, पानी बचायेंगे, बिजली व्यर्थ नहीं जलाएंगे, कम दूरी के लिए वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे, पुरानी कापी के पृष्ठों का उपयोग करेंगे तथा वन महोत्सव मना कर पेड़-पौधे लगाने के लिए लोगों को उत्साहित करेंगे। सब विद्यार्थी मैडम को वचन देते हैं।

Leave a Comment