PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 16 हुसैनी वाला बार्डर

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 16 हुसैनी वाला बार्डर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 16 हुसैनी वाला बार्डर

Hindi Guide for Class 7 PSEB हुसैनी वाला बार्डर Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

अत्यन्त = बहुत अधिक
हर्ष = खुशी, प्रसन्नता
ग्रीष्म = गर्मी
भ्रमण = घूमना
दर्शनीय = देखने योग्य
सीमा = सरहद
दरिया = नदी
निकट = नज़दीक
मुक्ति = आज़ादी
जुल्म = अत्याचार
रोष = क्रोध
निर्धारित = निश्चित
पूर्व = पहले
परिजनों = रिश्तेदारों
आनन-फानन = तुरन्त
दाह-संस्कार = जलाने का कार्य
वंदनीय = सम्मान के योग्य
विभूषित = सुशोभित
बार्डर = सीमा, सरहद
रिट्रीट = पश्चगमन, वापसी
कुर्बानी = बलिदान
अजब = अनोखा
दास्तां = कहानी
बयान = वर्णन, बखाना
स्मृति = याद
शहादत = बलिदान
यादगार = स्मारक
अनपढ़ता = अशिक्षा

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 16 हुसैनी वाला बार्डर

2. इन मुहावरों के अर्थ समझते हुए वाक्यों में प्रयोग करें:

प्राणों की बाज़ी लगाना – प्राण न्योछावर करना _______________________
ठाठे मारना – राष्ट्रीयता की भावनाएँ हृदय में जागृत होना ________________________
प्राण न्योछावर करना – शहीद होना _______________________
उत्तर:
वीर सैनिक अपने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बाज़ी लगा देते हैं।
शिशु को रोते देखकर माँ के हृदय में ममता का सागर ठाठे मारने लगा।
आतंकवादियों से मुठभेड़ में मेजर साहब ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

3. इन शब्दों के विपरीत अर्थ वाले शब्द लिखें:

हर्ष = ………………
इच्छा = ………………..
न्याय = …………………
अनपढ़ = ……………
उत्तर:
शब्द विपरीत शब्द
हर्ष = शोक
इच्छा = अनिच्छा
न्याय = अन्याय
अनपढ़ = पढ़ा-लिखा

4. इन शब्दों में से मूल शब्द अलग करके लिखें:

दर्शनीय = …………………
वंदनीय = ……………….
आकर्षित = ………………..
शहीदी = ………………….
केन्द्रीय = …………………
सम्मानित = …………………
विभूषित = ………………….
उत्तर:
शब्द मूल शब्द
दर्शनीय = दर्शन
वंदनीय = वंदन
आकर्षित = कर्षित
शहीदी = शहीद
केन्द्रीय = केन्द्र
सम्मानित = सम्मान
विभूषित = भूषित
भारतीय = भारत

5. इन वाक्यों में उचित विशेषण शब्द लिखकर वाक्य पूरे करें :

  1. फिरोज़पुर पंजाब का ……………. नगर है।
  2. हुसैनीवाला में …………… भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधियाँ हैं।
  3. यहाँ पर भगतसिंह के ……………. बटुकेश्वरदत्त और ……………. विद्यावती की भी समाधियाँ हैं।
  4. शाने हिन्द देश की …………., ……………., ……………., ……………..  का प्रतीक है।
  5. बर्की मैमोरियल 1965 के युद्ध में ………….. सैनिकों की ………… बयान करते हैं।
  6. सारागढ़ी गुरुद्वारा ………….. सिक्ख सैनिकों की ………….. की यादगार है।

उत्तर:

  1. फिरोजपुर पंजाब का बहुत प्राचीन नगर है।
  2. हुसैनीवाला में देशभक्त भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधियाँ हैं।
  3. यहाँ पर भगतसिंह के पुराने साथी बटुकेश्वरदत्त और पंजाब माता विद्यावती की भी समाधियाँ हैं।
  4. शाने हिन्द देश की विशाल, महान, बड़े, शक्तिशाली का प्रतीक है।
  5. बर्की मैमोरियल 1965 के युद्ध में भारतीय सैनिकों की वीरता बयान करते हैं।
  6. सारागढ़ी गुरुद्वारा बहादुर सिक्ख सैनिकों की शहादत की यादगार है।

(ख) विचार-बोध

1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

प्रश्न 1.
फिरोज़पुर से हुसैनीवाला बार्डर कितनी दूर है ?
उत्तर:
फिरोज़पुर से हुसैनीवाला बार्डर लगभग ग्यारह किलोमीटर दूर है।

प्रश्न 2.
हुसैनीवाला में किन-किन शहीदों के समाधि स्थल हैं ?
उत्तर:
हुसैनीवाला में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधियाँ हैं। इसके साथ भगतसिंह के मित्र बटुकेश्वर दत्त और भगत सिंह की माता पंजाब माता विद्यावती की समाधियाँ भी हैं।

प्रश्न 3.
इन शहीदों को ब्रिटिश सरकार ने निर्धारित समय से पूर्व फाँसी कब और क्यों दे दी ?
उत्तर:
ब्रिटिश सरकार ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी 24 मार्च, 1931 से पहले 23 मार्च, सन् 1931 की शाम को इसलिए दे दी गई जिससे भारतीय जनता के रोष और विद्रोह का उन्हें सामना न करना पड़े।

प्रश्न 4.
किस व्यक्ति के प्रयासों से इस बार्डर पर रिट्रीट समारोह आरम्भ हुआ ?
उत्तर:
रिट्रीट समारोह का आरम्भ इंस्पैक्टर जनरल बी० एस० अश्वनी कुमार के प्रयासों से हुआ ।

प्रश्न 5.
सीमा रेखा पर शाने-हिन्द और फक्र-ए-पाक किसका प्रतीक है ?
उत्तर:
सीमा रेखा पर शाने-हिन्द और फक्र-ए-पाक भारत-पाकिस्तान के प्रतीक हैं।

प्रश्न 6.
बर्की मैमोरियल किनकी स्मृति में बनाया गया ?
उत्तर:
बी मैमोरियल सन् 1965 ई० में शहीद हुए सैनिकों की स्मृति में बनाया गया है।

प्रश्न 7.
सारागढ़ी गुरुद्वारा किस शहादत की यादगार है ?
उत्तर:
सारागढ़ी गुरुद्वारा वर्जिस्तान के सारागढ़ी किले की रक्षा में शहीद हुए 36 सिक्ख रेजीमेंट के 21 सिक्ख सैनिकों की यादगार में बनाया गया है।

2. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
फिरोज़पुर के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर:
फिरोज़पुर पंजाब का बहुत प्राचीन शहर है। इसे चौदहवीं शताब्दी में फिरोजशाह तुग़लक ने बसाया था। फिरोज़पुर शहर और छावनी दो भागों में बंटा हुआ है। फिरोज़पुर भारत-पाकिस्तान सीमा के नज़दीक बसा हुआ है। यहाँ से हुसैनीवाला बार्डर लगभग ग्यारह किलोमीटर दूर है। यहाँ सारागढ़ी काम्पलैक्स में बर्की मैमोरियल और सारागढ़ी मैमोरियल दर्शनीय स्थल हैं।

प्रश्न 2.
हुसैनीवाला बार्डर के निकट कौन-कौन से तीर्थ स्थल हैं ?
उत्तर:
हुसैनीवाला बार्डर के निकट वह तीर्थ है जहाँ भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फाँसी देकर उनका दाह संस्कार किया गया था। यहीं पर भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधियाँ बनाई गई हैं। इनके पास असैम्बली बम कांड के भगतसिंह के साथी शहीद बटुकेश्वर दत्त की समाधि है। पंजाब माता तथा भगतसिंह की माँ विद्यावती की समाधि भी यहीं बनाई गई है।

प्रश्न 3.
शहीदों का बलिदान हमें क्या याद दिलाता है ?
उत्तर:
शहीदों का बलिदान हमें याद दिलाता है कि हम उनके बलिदानों को व्यर्थ न जाने दें। हम भी अपने देश की रक्षा के लिए सदा तैयार रहें। जब भी देश को हमारी आवश्यकता हो; हम अपना निजी स्वार्थ त्याग कर देश के लिए कुर्बानी देने के लिए सबसे आगे हों; क्योंकि देश है तो हम हैं, देश नहीं तो कुछ भी नहीं।

प्रश्न 4.
आज हमें अपने देश का सम्मान और गौरव बढ़ाने के लिए क्या करना चाहिए ?
उत्तर:
हम अपने देश का गौरव और सम्मान बढ़ाने के लिए अशिक्षा, भ्रष्टाचार, अन्याय, कालाबाजारी, जमाखोरी आदि समाप्त करा के देशवासियों को उनके अधिकारों तथा कर्त्तव्यों के प्रति जागरूक करेंगे। सब को उन्नति के समान अवसर मिलेंगे तथा किसी प्रकार का ऊँच-नीच, जातिगत, अमीर-गरीब का भेद मिटा कर समतावादी समाज की स्थापना करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सभी सुखी तथा देश के प्रति समर्पित होंगे।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 16 हुसैनी वाला बार्डर

(ग) रचना बोध

* अपने देश के लिए शहीद होने वाले महान् पुरुषों की जीवनियाँ पढ़ो और उन के गुण आचरण में लाओ।
* जब भी किसी शहीदी स्मारक को देखने जाओ तब अपने साथ डायरी लेकर जाओ ताकि संबंधित स्मारक के बारे में जानकारी नोट कर सको।
* ‘शहीद भगत सिंह’ पर लेख लिखो।
* देश भक्ति के बारे लिख कर कक्षा में टाँगें।
उत्तर:
अपने अध्यापक/अध्यापिका की सहायता से स्वयं कीजिए।

PSEB 7th Class Hindi Guide हुसैनी वाला बार्डर Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
वाघा बार्डर के सामने कौन-सा समारोह होता है ?
(क) रिट्रीट समारोह
(ख) स्ट्रीट समारोह
(ग) भजन समारोह
(घ) भाषण समारोह
उत्तर:
(क) रिट्रीट समारोह

प्रश्न 2.
रश्मि ने किसे पत्र लिखा था ?
(क) रीटा
(ख) वैशाली
(ग) सीता
(घ) गीता
उत्तर:
(ख) वैशाली

प्रश्न 3.
वैशाली छुट्टियों में कहाँ घूमने गई थी ?
(क) दिल्ली
(ख) आगरा
(ग) शिमला
(घ) फ़िरोजपुर
उत्तर:
(ग) शिमला

प्रश्न 4.
रश्मि के भाई का क्या नाम था ?
(क) पंकज
(ख) अंकित
(ग) वैभव
(घ) राहुल
उत्तर:
(ख) अंकित

प्रश्न 5.
फिरोजपुर को किसने बसाया था ?
(क) जहाँगीर
(ख) शाहजहाँ
(ग) अकबर
(घ) फिरोजशाह तुगलक
उत्तर:
(घ) फिरोजशाह तुग़लक

2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

प्रश्न 1.
फिरोजपुर शहर और ………. दो भागों में बंटा है।
(क) छावनी
(ख) शहर
(ग) नगर
(घ) गांव
उत्तर:
(क) छावनी

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 16 हुसैनी वाला बार्डर

प्रश्न 2.
भगतसिंह को उसके साथियों के साथ ………… को फांसी दी गई।
(क) 24 मार्च, 1931
(ख) 23 मार्च, 1931
(ग) 25 मार्च, 1931
(घ) 26 मार्च, 1931
उत्तर:
(ख) 23 मार्च, 1931

प्रश्न 3.
बी मैमोरियल …………….. के अमर शहीदों की याद में है।
(क) सन् 1965
(ख) सन् 1966
(ग) सन् 1967
(ग) सन् 1968
उत्तर:
(क) सन् 1965

प्रश्न 4.
36 सिक्ख रेजीमेंट के ………. सिक्खों ने अपना बलिदान दिया था।
(क) 22
(ख) 23
(ग) 21
(घ) 24
उत्तर:
(ग) 21

प्रश्न 5.
सारागढ़ी मैमोरियल ………. में है।
(क) फिरोजपुर
(ख) रामपुर
(ग) करनाल
(घ) गुरदासपुर
उत्तर:
(क) फिरोज़पुर

3. दिए गए शब्द का सही अर्थ से मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
छावनी:
फ़ौजी ठिकाना
छाने वाला
छाता।
उत्तर:
फ़ौजी ठिकाना

प्रश्न 2.
शहादत:
शहद
बलिदान
शहतूत।
उत्तर:
बलिदान

प्रश्न 3.
तत्पर
तर बतर
तैरना
तैयार
उत्तर:
तैयार

प्रश्न 4.
रोष:
आशा
क्रोध
गर्मी
उत्तर:
क्रोध

हुसैनीवाला बार्डर Summary

हुसैनीवाला बार्डर पाठ का सार

‘हसैनीवाला बार्डर’ पत्र के रूप में लिखा पाठ है, जो रश्मि ने वैशाली को लिखा है। इस में फिरोज़पुर के पास पाकिस्तान सीमा पर स्थित हुसैनीवाला बार्डर के महत्त्व पर प्रकाश डाला गया है। वैशाली छुट्टियों में शिमला घूम आई थी जबकि रश्मि अपने अंकित भैया और पापा के साथ फिरोज़पुर रजनी दीदी के घर गई थी। वहाँ उसने फिरोज़पुर में देखे महत्त्वपूर्ण स्थलों का इस पत्र में वर्णन किया है।

फिरोज़पुर पंजाब का बहुत पुराना शहर है, जिसे चौदहवीं शताब्दी में फिरोज़शाह तुग़लक ने बसाया था। यह फिरोज़पुर शहर और छावनी दो भागों में बँटा हुआ है। भारतपाकिस्तान सीमा का हुसैनीवाला बार्डर यहाँ से लगभग ग्यारह किलोमीटर है। यह सतलुज नदी के किनारे पर स्थित है। यहाँ अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव की समाधियाँ हैं। सांडर्स की हत्या के कारण इन्हें 24 मार्च, सन् 1931 को फाँसी देने की सज़ा सुनाई गई थी परन्तु ब्रिटिश सरकार ने इन्हें 23 मार्च, सन् 1931 की शाम को फाँसी देकर इनके शवों को यहीं जला दिया था, जिस कारण यह स्थान आज भी वंदनीय है। इन समाधियों के पास बटुकेश्वर दत्त तथा भगतसिंह की माता श्रीमती विद्यावती की समाधियां भी हैं। सन् 1962 तक बार्डर का एक किलोमीटर का यह क्षेत्र पाकिस्तान के पास था, जिसे सन् 1962 में फाजिल्का बार्डर के नज़दीक हैडसुलेमान के बारह गाँव पाकिस्तान को देकर इस अमर शहादत वाली भूमि को ले लिया था।

सन् 1970 से यहाँ वाघा बार्डर के समान रिट्रीट समारोह होने लगा है, जो देखने लायक होता है। यहाँ उस समय ‘वन्देमातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ का स्वर गूंज उठता है तथा सीमा रेखा का शाने हिन्द, पाकिस्तान के फक्र-ए-पाक से ऊँचा होकर भारत की विशालता, महानता, बड़प्पन और शक्ति के गुण गाता है। फिरोजपुर के बर्की मैमोरियल और सारागढ़ी मैमोरियल भारतीय सैनिकों की वीरता और बलिदान के प्रतीक हैं। बर्की मैमोरियल सन् 1965 के अमर शहीदों की स्मृति में 11 सितम्बर, सन् 1969 को लै० ज० हरबख्श सिंह वी०सी० द्वारा स्थापित किया गया था तथा सारागढ़ी मैमोरियल 12 सितम्बर, सन् 1897 को वर्जिस्तान के सारागढ़ी किले की रक्षा करते हुए 36 सिक्ख रेजीमेंट के 21 सिक्ख सैनिकों की वीरता की याद दिलाता है।

इन समाधि स्थलों के दर्शनों से हम इन सैनिकों के बलिदान के प्रति नतमस्तक हो जाते हैं। हमें भी भारत-माता के गौरव और सम्मान के लिए सदा तत्पर रहने का प्रण लेना चाहिए।

Leave a Comment