PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान

Punjab State Board PSEB 7th Class Computer Book Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Computer Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान

Computer Guide for Class 7 PSEB मल्टीमीडिया से जान-पहचान Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरो –

1. मल्टीमीडिया शब्द दो शब्दों का मेल है …………… तथा …………………… .
(क) तस्वीर, आवाज
(ख) आडियो, विडियो
(ग) मल्टी, मीडिया
(घ) हार्डवेयर, साफ्टवेयर।
उत्तर-
(ग) मल्टी, मीडिया

2. एनीमेशन दो प्रकार की होती है ………….. तथा …………………
(क) एनालाग, डिजिटल
(ख) स्टैटिक, हाइपर
(ग) गास्टर, विटमैप
(घ) पाथ, फ्रेम।
उत्तर-
(घ) पाथ, फ्रेम।

3. मल्टीमीडिया के लिए ……………. तथा …………. ज़रूरी होता है।
(क) तस्वीरें, आवाज
(ख) एनालॉग, डिजीटल
(ग) हार्डवेयर, साफ्टवेयर
(घ) मल्टी, मीडिया।
उत्तर-
(ग) हार्डवेयर, साफ्टवेयर

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान

4. इनपुट यंत्रों में …………. तथा ………… शामिल होते हैं।
(क) मानीटर, प्रिंटर
(ख) रैम, हार्ड डिस्क।
(ग) कीअ-बोर्ड, माऊस
(घ) हार्डवेयर, साफ्टवेयर।
उत्तर-
(ग) कीअ-बोर्ड, माऊस

5. मल्टीमीडिया में टैक्स्ट ………….. तथा ……….. होता हैं।
(क) एनालॉग, डिजीटल
(ख) गस्टर, विटमैप
(ग) स्टैटिक, हाइपर
(घ) पाथ, फ्रेम।
उत्तर-
(ग) स्टैटिक, हाइपर।

2. सही या ग़लत –

1. मल्टीमीडिया में हार्डवेयर तथा साफ्टवेयर ज़रूरी तत्व हैं।
उत्तर-
सही

2. वीडियो की दो किस्में होती हैं-एनालॉग तथा डिजीटल।
उत्तर-
सही

3. टैक्सट की तीन किस्में होती हैं।
उत्तर-
ग़लत

4. एनीमेशन दो प्रकार की होती है-पाथ, टैक्सट।
उत्तर-
ग़लत

5. शिक्षा के क्षेत्र में मल्टीमीडिया की ज़रूरत नहीं होती।
उत्तर-
ग़लत।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मल्टीमीडिया क्या है ?
उत्तर-
मल्टीमीडिया का अर्थ है एक से ज्यादा मीडिया। इसका प्रयोग असल में टैक्सट, पिक्चर, आडियो, वीडियो तथा एनीमेशन के प्रयोग करने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 2.
मल्टीमीडिया के भागों के नाम लिखों।
उत्तर-
मल्टीमीडिया के विभिन्न भाग निम्न हैं।

  1. टैक्सट
  2. पिक्चर
  3. आडियो
  4. वीडियो
  5. एनीमेशन।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान

प्रश्न 3.
एनीमेशन क्या होती है ?
उत्तर-
एनीमेशन का अर्थ है बनावटी तस्वीरों को लगातार इस प्रकार दिखाना कि वे चलती-फिरती नज़र आएं।

प्रश्न 4.
वीडियो क्या होती है ?
उत्तर-
वीडियो का अर्थ है तस्वीरों को चलते दिखाना। इसमें काफी तस्वीरों को लगातार दिखाया जाता है। जिससे वे चलती नज़र आती हैं। हमारी फिल्में इसी प्रकार दिखाई जा सकती है।

प्रश्न 5.
स्लाइड प्रेजेंटेशन पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
स्लाइड प्रेजेंटेशन वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा यूजर द्वारा बनाई हई स्लाइड को एक-एक करके स्क्रीन या प्रोजैक्टर पर दिखाया जा सकता है। इसका प्रयोग लैक्चर आदि में किया जाता है।

प्रश्न 6.
मल्टीमीडिया कानफ्रेंसिंग क्या होती है ?
उत्तर-
मल्टीमीडिया कानफ्रेंसिंग वह कानफ्रेंसिंग होती है जिसमें कम्प्यूटर, नैटवर्क तथा मल्टीमीडिया का प्रयोग करके लोग आपस में वार्तालाप करते है। ये वार्तालाप दूर बैठे लोग कर सकते हैं।

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मल्टीमीडिया के भागों के बारे में लिखें। .
उत्तर-
मल्टीमीडिया के निम्न भाग होते हैं-
1. टैक्सट : टैक्सट मल्टीमीडिया का बेसिक भाग होता है। किसी भी प्रकार के मल्टीमीडिया प्रोजैक्ट में जानकारी या शाब्दिक रूप देने के लिए टैक्सट का प्रयोग होता है। टैक्सट किसी भी भाषा में लिखा जा सकता है।

2. पिक्चर : पिक्चर या तस्वीर मल्टीमीडिया का एक महत्त्वपूर्ण भाग है। जो जानकारी हम टैक्सट रूप में नहीं पेश कर सकते उसे हम तस्वीर के रूप में पेश कर सकते हैं। तस्वीर द्वारा पेश की जानकारी ज्यादा प्रभावशाली होती है। तस्वीरें कई प्रकार तथा फारमैट की होती हैं।

3. आवाज : आवाज़ भी मल्टीमीडिया का महत्त्वपूर्ण भाग है। इससे हमारे मल्टीमीडिया ऑबजैक्ट में प्रभाव बढ़ता है। आवाज़ दो प्रकार की होती है। एनालॉग तथा डिजीटल। डिजीटल प्रकार से स्टोर की आवाज़ ज्यादा प्रभावशाली होती है।

4. वीडियो : वीडियो को चलचित्र भी कहते हैं। ये असल में तस्वीरें ही होती हैं जिनको क्रमवार तेजी से चलाया जाता है। जिससे वे हमें चलती दिखाई देती हैं।

5. एनीमेशन: एनीमेशन तस्वीरों को तेज़ी से चलता दिखाने से ही बनती है। इसमें तस्वीरें कृत्रिम होती है। कई प्रकार के कार्टून इसी तकनीक से बनते हैं।

प्रश्न 2.
मल्टीमीडिया की क्या ज़रूरतें हैं ?
उत्तर-
मल्टीमीडिया की निम्नलिखत ज़रूरतें हैं-
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान 1
(1) हार्डवेयर ज़रूरतें : मल्टीमीडिया के लिए प्रयोग होने वाले इनपुट डिवाइस निम्न हैं –

  • कीअ-बोर्ड
  • माऊस
  • स्क्रीन
  • स्केनर
  • वॉयस रैकोगनीशन सिस्टम
  • डिजीटल कैमरा।

(2) आऊटपुट यंत्र : मल्टीमीडिया के लिए निम्न आऊटपुट डिवाइस चाहिए

  • मॉनीटर
  • आडियो डिवाइस
  • वीडियो डिवाइस
  • प्रोजैक्टर
  • प्रिंटर

(3) स्टोरेज डिवाइस : मल्टीमीडिया के लिए निम्न स्टोरेज डिवाइस चाहिए

  • रैम
  • हार्ड डिस्क ड्राइव
  • मैगनेटिक टेप
  • CD/DVD
  • USB पैन ड्राइव।

(4) साफ्टवेयर : मल्टीमीडिया के लिए कई साफ्टवेयर प्रयोग होते हैं, उनमें से कुछ निम्न प्रकार हैं

  • अडोव डायरैक्टर
  • मीडिया वलैंडर
  • मीडिया वर्कस
  • क्रिऐट टूगेदर
  • पूले एम ओ
  • मल्टीमीडिया बिल्डर।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान

प्रश्न 3.
मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन क्या है ? इसको बनाने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
उत्तर-
किसी खास विषय से संबंधित जानकारी को मल्टीमीडिया की मदद से पेश करने के ढंग को मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन कहते हैं। इसके लिए सबसे पहले स्क्रिप्ट लिखी जाती है। इसमें यह दर्शाया जाता है कि प्रेजेंटेशन के लिए कौन-कौन सी ज़रूरतें होती हैं। इसको दर्शकों के सामने किस प्रकार पेश किया जाता है। इसके बाद इसके भागों जैसे टैक्सट, आडियो, वीडियो आदि की तैयारी की जाती है। मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन बनाने के लिए निम्न बातों का ध्यान रखना चाहिए –

  1. प्रेजेंटेशन में टैक्सट कम रखें।
  2. आडीयो तथा संगीत की क्वालिटी बढ़िया रखें।
  3. कीअ-बोर्ड तथा माऊस के प्रयोग की सहूलतें रखें।
  4. प्रेजेंटेशन प्रभावशाली होना चाहिए। 5. यह छोटे आकार का होना चाहिए।

प्रश्न 4.
मल्टीमीडिया के क्षेत्रों के बारे में लिखें।
उत्तर-
मल्टीमीडिया के प्रयोग के निम्न क्षेत्र हैं –
1. शिक्षा-शिक्षा के क्षेत्र में इसका प्रयोग विद्यार्थियों को सामग्री देने के लिए किया जाता है। ई-लर्निंग भी इसी का एक भाग है। इसके प्रयोग से अध्यापन को काफी प्रभावशाली बनाया जा सकता है।

2. व्यापार-मल्टीमीडिया के प्रयोग से एक व्यापारी अपने व्यापार की पेशकारी बढ़िया ढंग से कर सकता है। इसके अलावा इसका प्रयोग ट्रेनिंग, बाजारीकरण तथा मशहूरी करने के लिए भी किया जाता है। वीडियो कानफ्रेंसिंग द्वारा व्यापारी एक-दूसरे से दूर बैठे बात कर सकते हैं।

3. मैडीकल सेवा-मल्टीमीडिया के प्रयोग से मैडीकल क्षेत्र में कृत्रिम वस्तुएं बनाई जा सकती हैं। इसके लिए एनीमेशन या वरचुयल टैकनालॉजी का प्रयोग किया जाता है।

4. मनोरंजन-मनोरंजन क्षेत्र में मल्टीमीडिया का प्रयोग रेडियो, टेलीविज़न, गेम, वीडियो तथा फिल्मों में किया जाता है। इससे इनकी कवालिटी को बढ़िया बनाया जा सकता है।

5. जनतक स्थान-मल्टीमीडिया का प्रयोग लाइब्रेरी, शापिंग मॉल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन तथा होटलों आदि में ज़रूरी सूचना देने के लिए किया जाता है।

6. मल्टीमीडिया कानफ्रंस-मल्टीमीडिया कानफ्रंस दूर बैठ कर दूसरे व्यक्तियों से बात करने की प्रक्रिया को कहते हैं। इसके द्वारा हम अपनी बातें दूसरों के आगे रख सकते हैं।

PSEB 7th Class Computer Guide मल्टीमीडिया से जान-पहचान Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें –

1. तस्वीरें …………. का एक भाग हैं ।।
(क) टैक्सट
(ख) वर्ड
(ग) मल्टीमीडिया
(घ) विंडो।
उत्तर-
(ग) मल्टीमीडिया

2. मल्टीमीडिया के ……….. भाग होते हैं।
(क) दो
(ख) तीन
(ग) चार
(घ) पांच।
उत्तर-
(घ) पांच।

3. वैक्टर तथा ……….. तस्वीर के दो प्रकार हैं।
(क) टैक्सट
(ख) बिटमैप
(ग) वैक्टर
(घ) वियू।
उत्तर-
(ख) बिटमैप

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान

4. ………….. की तीन किस्में होती हैं।
(क) वर्ड
(ख) मीडिया
(ग) टैक्सट
(घ) तस्वीर।
उत्तर-
(ग) टैक्सट

5. पाथ तथा फ्रेम ……….. की किस्में हैं।
(क) टैक्सट
(ख) विडियो
(ग) आडीओ
(घ) एनीमेशन।
उत्तर-
(घ) एनीमेशन।

सही और ग़लत बताएँ।

1. अलग-अलग मीडिया के की एकत्रता को मल्टीमीडिया कहा जाता है।
उत्तर-
सही

2. मल्टीमीडिया में तस्वीरें गतिमान की जा सकती हैं और स्रोतों को आवाज़ भी सुनाई जा सकती है।
उत्तर-
सही

3. बिटमैप इमेज का आकार वैक्टर इमेज से छोटा होता है।
उत्तर-
गलत

4. मल्टीमीडिया में अधिक-से-अधिक टैक्सट भरा होना चाहिये।
उत्तर-
गलत।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
मल्टीमीडिया बनाने वाले अलग-अलग मीडिया के नाम बताएं।
उत्तर-

  1. टैक्सट : मल्टीमीडिया में कुछ लिखित शामिल होती हैं, जिस को टैक्सट कहा जाता है।
  2. चित्र : अगर लिखित की जगह पर चित्र पेश किये जायें तो यह दिलचस्प लगते हैं।
  3. एनीमेशन : स्थिर चित्र में पैदा की हिल-जुल को एनीमेशन कहा जाता है।
  4. आवाज़ : प्रेजेंटेशन को प्रभावशाली बनाने के लिए उसमें आवाज़ का होना बहुत ज़रूरी है क्योंकि मनुष्य पढ़ने के स्थान पर सुन के सीखना ज्यादा पसन्द करता है।
  5. फिल्म : यह मल्टीमीडिया का एक ज़रूरी अंग है। फिल्में दर्शकों को बहुत ज्यादा प्रभावित करती हैं।

प्रश्न 2.
मल्टीमीडिया के लिए कौन-कौन से हार्डवेयर की जरूरत होती है ?
उत्तर-
मल्टीमीडिया के लिए ज़रूरी हार्डवेयर नीचे दिए अनुसार हैं

  1. साउट कार्ड
  2. मॉनीटर
  3. सी० डी० रोम ड्राइव
  4. माइक्रोफोन
  5. वैब या डिजीटल कैमरा
  6. हैंड फोन।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 6 मल्टीमीडिया से जान-पहचान

प्रश्न 3.
अलग-अलग प्रकार की मल्टीमीडिया प्रेजेंटेशन की सूची बनायें।
उत्तर-

  1. सलाइड प्रेजेंटेशन : इसमें सलाइडें तैयार की जाती हैं। सलाइडों में टैक्सट, तस्वीरें, आवाजें, वीडियो आदि भरे जा सकते हैं।
  2. प्रेजेंटेशन : इनमें यूज़र कम्प्यूटर से सीधा ही जुड़ जाता है। यूज़र काम करने या उत्तरों के चुनाव के लिए सक्रीन पर नज़र आने वाली तस्वीरों का चुनाव करता है।
  3. वैब पेज : मल्टीमीडिया की प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए वैब पेज़ों को इस्तेमाल किया जा सकता है। वैब पेज़ों को एकत्रित करके वैब साईट तैयार की जा सकती है।

Leave a Comment