PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2)

Punjab State Board PSEB 7th Class Computer Book Solutions Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Computer Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2)

Computer Guide for Class 7 PSEB एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें –

1. तस्वीर को सिलैक्ट करने के बाद ………… टैब दिखाई देता है।
(क) फारमैट
(ख) पेज़ ले-आऊट
(ग) इन्सर्ट
(घ) वियू।
उत्तर-
(क) फारमैट

2. हम रैप टैक्सट प्रयोग करते ……………….. ऑपशन का प्रयोग कर सकते हैं।
(क) स्केयर
(ख) टाइट
(ग) विहाइंड टैक्सट
(घ) उपरोक्त सारे ही।
उत्तर-
(घ) उपरोक्त सारे ही।

3. तस्वीर के गैर ज़रूरी हिस्से को हटाने के लिए ………….. ऑपशन का प्रयोग होता है।
(क) क्राप
(ख) रोटेट
(ग) ग्रुप
(घ) कंप्रेस।
उत्तर-
(क) क्राप

4. हम अपने डाक्यूमैंट में विभिन्न रंग, टैक्सचर या तस्वीर को …………. ऑपशन की मदद से लगा सकते हैं।
(क) पेज़ डिजाइन
(ख) पेज़ बैकग्राऊंड
(ग) पेज़ कलर
(घ) पेज़ स्टाइल।
उत्तर-
(क) पेज़ डिजाइन

5. हम अक्षरों की गिनती की विंडो के निचली तरफ ……………. बार में ढूंढ़ सकते हैं।
(क) टास्क बार
(ख) स्टेटस बार
(ग) टाइटल बार
(घ) स्क्रोल बार।
उत्तर-
(ख) स्टेटस बार|

2. सही या ग़लत बताएँ

1. कॉलम ऑपशन टैक्सट को दो या ज्यादा भागों में बांटता है।
उत्तर-
ग़लत

2. लैंडस्केप का अर्थ है पेज़ को होरीजोंटल सैट करना।
उत्तर-
सही

3. ग्रुप ऑपशन की मदद से दो या दो ऑबजैक्ट इक्ट्ठे हो जाते हैं जैसे कि एक ही ऑबजैक्ट हो।
उत्तर-
सही

4. 3D रोटेशन इफैक्ट की एक किस्म नहीं है।
उत्तर-
ग़लत

5. हमें तस्वीर की ब्रैक ग्राऊंड हटाने के साथ साफ़ तस्वीर प्राप्त होती है।
उत्तर-
सही।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
कलर ऑपशन की तीन श्रेणियां कौन-सी हैं ?
उत्तर-
कलर ऑपशन की तीन श्रेणियां निम्न हैं-

  1. कलर सैचुरेशन
  2. कलर टोन
  3. रीकलर।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) 1

 

प्रश्न 2.
कम्प्रेस पिक्चर से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
कम्प्रेस पिक्चर का प्रयोग करके हम अपनी तस्वीर का आकार कम कर सकते हैं। इसके द्वारा तस्वीर के कटे हिस्से हटाये जाते हैं तथा इसके द्वारा फाइल का आकार कम हो जाता है।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) 2

प्रश्न 3.
रीसैट पिक्चर के बारे में लिखें।
उत्तर-
रीसैट पिक्चर वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा किसी पिक्चर पर किए गए सारे कार्यों के प्रभावों को खत्म करके वापिस असली तस्वीर मिल जाती है।

प्रश्न 4.
क्राप ऑपशन के बारे में लिखें।
उत्तर-
क्राप ऑपशन का प्रयोग किसी भी तस्वीर का कुछ हिस्सा काटने के लिए किया जाता है। क्राप करने के बाद बाकी कटी पिक्चर दिखाई नहीं देती। सिर्फ क्राप किया भाग ही दिखाई देता है।

प्रश्न 5.
ओरिएंटेशन से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
ओरिएंटेशन का अर्थ तस्वीर/ पेज़ का ले-आऊट किस प्रकार का है। यह लैंडस्केप या पोट्रेट प्रकार का हो सकता है। अपनी आवश्यकता अनुसार हम किसी भी प्रकार की ओरीएंटेशन कर सकते हैं।

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
वाटर मार्क क्या होता है ? वर्ड डाक्यूमैंट में वाटरमार्क दाखिल करने के स्टैप लिखो।
उत्तर-
वाटरमार्क एक प्रकार का टैक्सट ही होता है। जो हमारे दस्तावेज़ में बैकग्राऊंड में दिखाई देता है। यह टैक्सट आम टैक्सट से कम काला होता है। इसका प्रयोग दस्तावेज़ की प्रकृति को दर्शाने में किया जाता है। इसमें अक्सर Draft, Confidential, या Do Not Copy जैसे शब्द भरे जाते हैं। अपनी आवश्यकता अनुसार कोई भी टैक्सट भरा जा सकता है। वाटर मार्क लगाने के पग-

  1. अपना दस्तावेज़ खोलें।
  2. Design टैब पर क्लिक करें।
  3. Page Background ग्रुप में Watermark पर क्लिक करें।
  4. अपनी आवश्यकता अनुसार वाटरमार्क का चुनाव करें। (वाटरमार्क लग जाएगा)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) 3

प्रश्न 2.
हम अपना पेज़ बार्डर किस प्रकार डिजाइन कर सकते हैं ? बताएँ।
उत्तर-
पेज़ बार्डर हमारे पेज़ के चारों तरफ दिखाई देता है। इसको अग्र प्रकार से डिजाइन किया जाता|
पेज़ बार्डर डिजाइन करने के पग-

  1. अपना दस्तावेज़ खोलें।
  2. Design टैब पर क्लिक करें।
  3. Page Background के Page Border पर क्लिक करें। (एक डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।)
  4. अपनी आवश्यकता अनुसार सैंटिग, स्टाइल, रंग, मोटाई आदि का चुनाव करें।
  5. OK पर क्लिक करें। (पेज़ बार्डर लग जाएगा)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) 4

प्रश्न 3.
स्पैलिंग तथा ग्रामर चैक करने के स्टैप बताएं।
उत्तर-
स्पैलिंग तथा ग्रामर वर्ड की एक महत्त्वपूर्ण यूटिलिटी है। इसके द्वारा अपने दस्तावेज़ में ग़लतियों को ठीक कर सकते हैं।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) 5
स्पैलिंग तथा ग्रामर चैक करने के पग-

  1. अपना दस्तावेज़ खोलें।
  2. Renew टैब पर क्लिक करें।
  3. Proofing ग्रुप में Spelling & Grammar पर क्लिक करें। (एक पैन नज़र आएगा।)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) 6

इसमें पहली ग़लती तथा उसके उपलब्ध विकल्प दिखाई देंगे। अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प चुन कर Change पर क्लिक करें।
इसी प्रक्रिया का प्रयोग करके हम सारी ग़लतियां ठीक कर सकते हैं।

प्रश्न 4.
डाक्यूमैंट प्रिंट करने के स्टैप लिखो।
उत्तर-
डाक्यूमैंट प्रिंट करने के निम्न स्टैप हैं-

  1. अपना डाक्यूमैंट खोलें।
  2. File मीनू पर क्लिक करें।
  3. Print कमांड पर क्लिक करें। (प्रिंट डायलॉग बॉक्स दिखाई देगा।)
  4. अपनी आवश्यकता अनुसार प्रिंटर, कॉपी, पेज़, पेपर आदि का चुनाव करें।
  5. Print बटन पर क्लिक करें।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) 7

प्रश्न 5.
आर्टिस्टिक इफैक्ट क्या हैं ? आर्टिस्टिक इफैक्ट का प्रयोग किस प्रकार किया जा सकता है।
उत्तर-
आर्टिस्टिक इफैक्ट पहले से परिभाषित इफैक्ट होते हैं। जिनका प्रयोग अपनी तस्वीर पर किया जा सकता है। इसके द्वारा तस्वीर को बढ़िया ढंग से पेश किया जा सकता है।

आर्टिस्टिक इफैक्ट लगाने के पग-

  1. अपना दस्तावेज़ खोलें।
  2. तस्वीर पर क्लिक करें। (Format मीनू दिखाई देगा।) .
  3. Format टैब पर Proofing ग्रुप में Artistic Effects पर क्लिक करें।
  4. अपनी आवश्यकता अनुसार इफैक्ट चुनें। (इफैक्ट लागू हो जाएगा।)

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) 8

PSEB 7th Class Computer Guide एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें-

1. Remove Background ……………. टैब में उपलब्ध होता है।
(क) फाईल
(ख) एडिट
(ग) पिक्चर टूल (फारमैट टैब)
(घ) पेज लेआऊट।
उत्तर-
(ग) पिक्चर टूल (फारमैट टैब)

2. Watermark ………………. टैब में होता है।
(क) फाईल
(ख) फारमैट
(ग) Design
(घ) एडिट।
उत्तर-
(ग) Design

3. दस्तावेज को प्रिंट करने से पहले देखना ………………. कहलाता है।
(क) प्रिंटिंग
(ख) प्रिंट प्रीवियु
(ग) एडिट
(घ) फारमैट।
उत्तर-
(ख) प्रिंट प्रीवियु

4. पैराग्राफ तथा Arrange ग्रुप ……………. टैब में होते हैं।
(क) फाईल
(ख) एडिट
(ग) फारमैट
(घ) पेज-लेआऊट।
उत्तर-
(घ) पेज-लेआऊट।

सही या गलत बताएँ

1. हम पिक्चर की बैकग्राऊंड नहीं हटा सकते।
उत्तर-
गलत

2. पिक्चर पर की गई एडिटिंग वापिस नहीं की जा सकती।
उत्तर-
गलत

3. वर्ड में हम व्याकरण चैक कर सकते हैं।
उत्तर-
सही

4. किसी दस्तावेज की ज्यादा कापी भी प्रिंट की जा सकती है।
उत्तर-
सही।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
दस्तावेज़ प्रिन्ट करने के स्टैप लिखो।
उत्तर-
आप अपने दस्तावेज़ को निम्न तरीके से प्रिन्ट कर सकते हैं। इसके लिए निम्न स्टैप प्रयोग किये जाते हैं

  1. File → Print मीनू पर क्लिक करो। (Print डायलाग बाक्स दिखाई देगा।)
  2. अपने दस्तावेज़ की पेज रेंज बताएं।
  3. कितनी कापियां प्रिन्ट करनी हैं वो बताएं।
  4. कौन-सा प्रिन्टर प्रयोग करना है वो बताएं।
  5. OK बटन पर क्लिक करें।

प्रश्न 2.
प्रिन्ट तथा प्रिन्ट प्रिवियू में अन्तर बताएं।
उत्तर-
प्रिन्ट तथा प्रिन्ट प्रिवियू में निम्न अन्तर हैं-

प्रिन्ट प्रिन्ट प्रिवियू
1. इसका प्रयोग दस्तावेज़ प्रिन्ट करने के लिए किया जाता है। 1. इसका प्रयोग दस्तावेज़ देखने के लिए किया जाता है।
2. इसकी कमांड File → Print है। 2. इसका कमांड File → Print Preview है।
3. इसकी शार्टकट की Ctrl + P है। 3. इसकी शार्टकट की Ctrl + Alt + I है।
4. इसके लिए प्रिन्टर आन चाहिए। 4. इसका प्रयोग ऑफ प्रिन्टर पर भी किया जा सकता है।

प्रश्न 3.
वर्ड में स्पैलिंग तथा ग्रामर चैक की विशेषता का वर्णन करो।
उत्तर-
वर्ड में हम दस्तावेज़ में स्पैलिंग तथा ग्रामर ठीक कर सकते हैं। इसके लिए वर्ड ग़लत स्पैलिंग के नीचे लाल तथा ग़लत व्याकरण के नीचे हरी लाइन लगाता है। इन को वर्ड की सहायता से ठीक किया जा सकता है। हमें ग़लतियां ढूंढने की आवश्यकता नहीं होती।
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) 9
इसके लिए निम्न तरीका अपनाया जाता है-
1. ग़लती वाले शब्द पर राइट क्लिक करें। (एक मीनू दिखाई देगा। इसमें कुछ सुझाव भी होंगे।)
2. सही सुझाव पर क्लिक करें। (ग़लती ठीक हो जाएगी।)
PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 5 एमएस वर्ड में फारमैटिंग (भाग-2) 10

प्रश्न 4.
स्पैलिंग तथा ग्रामर ठीक करने के तरीके बताओ।
उत्तर-
जिस शब्द या वाक्य में ग़लती है उस पर राईट क्लिक करो। एक शार्टकट मीनू दिखाई देगा। उसमें कुछ सुझाव नज़र आ रहे होंगे। अपनी आवश्यकता अनुसार विकल्प पर क्लिक करें।

प्रश्न 5.
स्पैलिंग तथा ग्रामर (Spelling and Grammer) फक्शन क्या होती है ? .
उत्तर-
वर्ड में टाइप करते समय हम से कई प्रकार के शब्द जोड़ तथा व्याकरण की गल्तियां हो जाती हैं। इन गल्तियों को वर्ड क्रमश लाल तथा हरी लाईनों से दर्शाता है। साथ ही वर्ड हमें एक सुविधा प्रदान करता है जिसमें वर्ड इन गल्तियों को ढूंढता है तथा हम उनको सही कर सकते हैं। इसी सुविधा को स्पैलिंग तथा ग्रामर फंक्शन कहते हैं। .

Leave a Comment