PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

Punjab State Board PSEB 6th Class Social Science Book Solutions Geography Chapter 6 संसार में भारत Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Social Science Geography Chapter 6 संसार में भारत

SST Guide for Class 6 PSEB संसार में भारत Textbook Questions and Answers

I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

प्रश्न 1.
कौन-सी अक्षांश रेखा भारत को दो भागों में बांटती है? उनके नाम । लिखो।
उत्तर-
भारत को कर्क रेखा दो बराबर भागों में बांटती है। उत्तरी भाग को उपउष्णखण्डीय भारत तथा दक्षिणी भाग को उष्णखण्डीय भारत कहा जाता है।

प्रश्न 2.
भारत के पड़ोसी देशों के नाम लिखो।
उत्तर-
भारत की सीमाएं 7 देशों को छूती हैं। उत्तर-पश्चिम तथा उत्तर में पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, चीन तथा नेपाल हमारे पड़ोसी देश हैं। भूटान, म्यांमार तथा बंगलादेश हमारे देश के उत्तर-पूर्व में स्थित हैं। दक्षिण में हमारे पड़ोसी श्रीलंका तथा मालदीव हैं।

प्रश्न 3.
ग्लोब पर भारत की अक्षांश तथा देशान्तर स्थिति लिखो।
उत्तर-
भारत 8°4′ उत्तर से 37°6′ उत्तर अक्षांशों तथा 68°7′ पू० से 97°25′ पू० देशान्तरों के बीच स्थित है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

प्रश्न 4.
भारत को उपमहाद्वीप क्यों कहते हैं?
उत्तर-
भारत एशिया महाद्वीप का एक भाग है। परंतु उत्तर के पर्वत तथा शेष तीन ओर से जल-भण्डार (सागर) इसे एशिया से अलग करते हैं। इसका विस्तार भी बहुत अधिक है। इसी कारण इसे उपमहाद्वीप कहा जाता है।

प्रश्न 5.
भारत को राजनीतिक दृष्टि से कितने राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है?
उत्तर-
राजनीतिक दृष्टि से भारत को 28 राज्यों तथा 9 केन्द्र शासित प्रदेशों में बांटा गया है।

प्रश्न 6.
उन तीन सागरों के नाम लिखो जिनसे भारतीय प्रायद्वीप घिरा हुआ है।
उत्तर-
हिन्द महासागर, अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

II. निम्नलिखित वाक्यों में खाली स्थान भरो

  1. आकार के अनुसार भारत का सबसे बड़ा राज्य …………… है।
  2. …………… भारत का सबसे छोटा राज्य है।
  3. इंदिरा पुवाइंट भारत के बिल्कुल ……………… सिरे पर है।
  4. कश्मीर से …………. तक भारत एक है।
  5. अरुणाचल प्रदेश भारत के ………….. भाग में है।

उत्तर-

  1. राजस्थान
  2. गोआ
  3. दक्षिणी
  4. कन्याकुमारी
  5. पूर्वी।

III. मिलान करो

स्तम्भ क – स्तम्भ ख

  1. अंडमान और निकोबार – हमारा पूर्वी पड़ोसी
  2. मालदीव – दक्षिण में हमारा पड़ोसी
  3. म्यांमार – भारत का द्वीप-समूह
  4. श्रीलंका – समुद्री सीमा से जुड़ा देश।

उत्तर-

  1. अंडमान और निकोबार-भारत का द्वीप-समूह।
  2. मालदीव-दक्षिण में हमारा पड़ोसी।
  3. म्यांमार-हमारा पूर्वी पड़ोसी।
  4. श्रीलंका-समुद्री सीमा से जुड़ा देश।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

PSEB 6th Class Social Science Guide संसार में भारत Important Questions and Answers

कम से कम शब्दों में उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
कौन-सा केंद्र शासित राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा है?
उत्तर-
लक्षद्वीप।

प्रश्न 2.
गंगा तथा यमुना क्रमशः किस-किस हिमखंड से निकलती है?
उत्तर-
गंगोत्री, यमुनोत्री।

प्रश्न 3.
भारत की तटरेखा कितनी लंबी है?
उत्तर-
6100 किलोमीटर।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

बहु-विकल्पीयप्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाब-हरियाणा के मैदान में निम्नलिखित शामिल नहीं –
क) बारी दोआब
(ख) बिस्त दोआब
(ग) थार मरुस्थल।
उत्तर-
(ग) थार मरुस्थल

प्रश्न 2.
भारत का एक भू-भाग निरंतर लावा बहने से बना है? क्या आप उसका नाम बता सकते हैं?
(क) महान हिमालय
(ख) दक्षिणी पठार
(ग) तटीय मैदान
उत्तर-
(ख) दक्षिणी पठार।

सही (✓) या गलत (✗) कथन

  1. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का दूसरा बड़ा देश है।
  2. ब्यास तथा सतलुज नदी के मध्य क्षेत्र को बारी दोआब कहते हैं।
  3. भारत के पश्चिमी तटीय मैदान पूर्व के तटीय मैदानों से कम चौड़े हैं।

उत्तर-

  1. (✗)
  2. (✗)
  3.  (✓)

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत का क्षेत्रफल कितना है?
उत्तर-
लगभग 32.8 लाख वर्ग कि०मी०।

प्रश्न 2.
भारत को पूर्वी देश क्यों माना जाता है?
उत्तर-
भारत पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है। इसलिए इसे पूर्वी देश माना जाता है।

प्रश्न 3.
देश के उत्तर-पश्चिम में स्थित भारत के दो पड़ोसी देशों के नाम बताओ।
उत्तर-
पाकिस्तान तथा अफ़गानिस्तान।
PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत 1

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

प्रश्न 4.
क्षेत्रफल तथा जनसंख्या की दृष्टि से भारत का संसार में कौन-सा स्थान है?
उत्तर-
क्षेत्रफल की दृष्टि से सातवां तथा जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा।

प्रश्न 5.
हमारे देश के दक्षिण में स्थित कौन-से दो द्वीपीय देश भारत के पड़ोसी हैं?
उत्तर-
श्रीलंका तथा मालद्वीव।

प्रश्न 6.
श्रीलंका को कौन-सी जल-सन्धि तथा खाड़ी भारत से अलग करती है?
उत्तर-
पाक जल-सन्धि तथा मन्नार की खाड़ी।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

प्रश्न 7.
भारत में हिमालय की सबसे ऊँची चोटी कौन-सी है?
उत्तर-
सिक्किम में कंचनजंगा।

प्रश्न 8.
लद्दाख के पठार को ठण्डा मरुस्थल क्यों कहा जाता है?
उत्तर-
क्योंकि इसकी जलवायु अत्यन्त ठण्डी तथा शुष्क है।

प्रश्न 9.
भारत के उत्तरी मैदानों के पश्चिम में स्थित मरुस्थल का नाम बताओ।
उत्तर-
थार मरुस्थल।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

प्रश्न 10.
संसार का सबसे बड़ा डेल्टा कौन-सा है?
उत्तर-
गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टा संसार का सबसे बड़ा डेल्टा है।

प्रश्न 11.
भारत का कौन-सा भू-भाग प्राचीनतम है?
उत्तर-
भारत का प्राचीनतम भू-भाग दक्षिण का प्रायद्वीपीय पठार है। यह कठोर आग्नेय तथा रूपान्तरित शैलों से बना है।

प्रश्न 12.
तीन ओर से सागर (जल) से घिरा भू-भाग क्या कहलाता है?
उत्तर-
प्रायद्वीप।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

प्रश्न 13.
डेल्टा क्या होता है?
उत्तर-
नदी के मुहाने पर बनी त्रिभुजाकार भू-आकृति।

प्रश्न 14.
भारत के उत्तरी मैदानों में जनसंख्या क्यों घनी है?
उत्तर-
उत्तरी मैदानों की मिट्टी बहुत ही उपजाऊ है और कृषि उन्नत है। इसलिए यहां जनसंख्या घनी है।

प्रश्न 15.
प्रायद्वीपीय भारत की कौन-सी दो नदियां डेल्टा नहीं बनाती?
उत्तर-
नर्मदा तथा ताप्ती।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

प्रश्न 16.
उत्तर भारत के मैदान का निर्माण करने वाली तीन प्रमुख नदियों के नाम बताओ।
उत्तर-
उत्तर भारत के मैदान का निर्माण करने वाली तीन प्रमुख नदियां हैं –

  1. सिन्धु
  2. गंगा तथा
  3. ब्रह्मपुत्र।

प्रश्न 17.
कौन-सा केंद्र शासित राज्य क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा है?
उत्तर-
लक्षद्वीप।

प्रश्न 18.
गंगा तथा यमुना क्रमशः किस-किस हिमखंड से निकलती हैं?
उत्तर-
गंगोत्री, यमुनोत्री।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

प्रश्न 19.
भारत की तटरेखा कितनी लंबी है?
उत्तर-
6100 किलोमीटर।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के पाँच भौतिक विभाग कौन-कौन से हैं?
उत्तर-
भारत के पाँच भौतिक विभाग हैं –

  1. उत्तर के महान् पर्वत
  2. उत्तरी भारत के विशाल मैदान
  3. प्रायद्वीपीय पठार
  4. तटीय मैदान
  5. द्वीप समूह।

प्रश्न 2.
सुन्दरवन डेल्टा पर एक टिप्पणी लिखो।
उत्तर-
सुन्दरवन डेल्टा संसार का सबसे बड़ा डेल्टा है। इसका निर्माण गंगा तथा ब्रह्मपुत्र नदियों ने अपने मुहाने पर किया है। संसार के अन्य डेल्टों की तरह यह डेल्टा भी बहुत उपजाऊ है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

प्रश्न 3.
भारत के प्रायद्वीपीय पठार की कोई चार भौगोलिक विशेषताएं बताओ।
उत्तर-

  1. भारत के प्रायद्वीपीय पठार की आकृति एक त्रिभुज जैसी है।
  2. यह तीन ओर से क्रमशः अरब सागर (पश्चिम में), बंगाल की खाड़ी (पूर्व में) तथा हिन्द महासागर (दक्षिण में) से घिरा हुआ है।
  3. पश्चिम में पश्चिमी घाट तथा पूर्व में पूर्वी घाट इसकी सीमाएं बनाते हैं।
  4. यह पठार खनिज पदार्थों में बहुत अधिक धनी है।

प्रश्न 4.
थार (भारत के महान्) मरुस्थल पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
उत्तर-
थार मरुस्थल उत्तरी मैदान के पश्चिम में स्थित है। यह पथरीला प्रदेश रेत से ढका हुआ है। इसकी जलवायु अति गर्म तथा शुष्क है। इस प्रदेश में पेड़-पौधे नाममात्र ही हैं।

प्रश्न 5.
भारत के पश्चिमी तट तथा पूर्वी तट की तुलना कीजिए।
उत्तर-
पश्चिमी तट

  1. यह तट अपेक्षाकृत कम चौड़ा है।
  2. इस भाग में नदियां डेल्टा नहीं बनातीं।
  3. यह तट पूर्वी तट की अपेक्षा कम उपजाऊ है।

पूर्वी तट

  1. यह तट अधिक चौड़ा है।
  2. इसमें कावेरी, कृष्णा और महानदी के उपजाऊ डेल्टे हैं।
  3. यह तट डेल्टा प्रदेशों के कारण अधिक उपजाऊ है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

प्रश्न 6.
हिमालय पर्वतों की तीन समान्तर श्रृंखलाओं के नाम लिखो और प्रत्येक की एक-एक विशेषता बताओ।
उत्तर-
1. सर्वोच्च हिमालय या हिमाद्रि-यह हिमाचल की सबसे उत्तरी तथा सबसे ऊंची श्रेणी है। हिमालय के सर्वोच्च शिखर इस श्रेणी में हैं। इनमें माउंट एवरेस्ट (नेपाल में 8848 मी० ऊंची) तथा कंचनजुंगा (सिक्किम-भारत) प्रमुख हैं।

2. मध्य या लघु हिमालय (अथवा हिमालय श्रेणी)-यह पर्वत श्रेणी हिमालय के दक्षिण में फैली है। इसमें डल्हौज़ी, धर्मशाला, शिमला, मसूरी, नैनीताल आदि प्रमुख पर्वतीय नगर स्थित हैं।

3. बाह्य हिमालय या शिवालिक श्रेणी-यह हिमालय की सबसे दक्षिणी श्रेणी है। यह जलोढ़ अवसादों से बनी है।

प्रश्न 7.
भारत के उत्तरी मैदान को विभाजित करने वाले दो नदी-तन्त्रों के नाम बताइए। प्रत्येक नदी-तन्त्र की दो महत्त्वपूर्ण विशेषताएं लिखिए।
उत्तर-
उत्तरी मैदान को विभाजित करने वाले दो नदी-तन्त्र हैं-पश्चिम में सिन्धु नदी-तन्त्र तथा पूर्व में गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी-तन्त्र।

सिन्धु नदी तन्त्र-

  1. इसका विस्तार जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश तथा पंजाब राज्यों में है।
  2. इसकी लम्बाई 2900 किलोमीटर से भी अधिक है।

गंगा-ब्रह्मपुत्र नदी तन्त्र-

  1. गंगा नदी उत्तर प्रदेश के हिमालय क्षेत्र में गंगोत्री से निकलती है, जबकि ब्रह्मपुत्र का उद्गम स्थल तिब्बत में सिन्धु तथा सतलुज के उद्गम के निकट है।
  2. दक्षिण में पहुंचकर ब्रह्मपुत्र नदी गंगा में मिल जाती है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

प्रश्न 8.
उत्तर भारत के पर्वतों (हिमालय) तथा प्रायद्वीपीय भारत (दक्षिण पठार) के पर्वतों में अन्तर स्पष्ट करो।
उत्तर-
उत्तर भारत के पर्वत-उत्तर भारत के पर्वत नवीन वलित पर्वत हैं। ये बहुत ऊंचे हैं तथा बर्फ से ढके हुए हैं। इन पर्वतों पर वन भी हैं।
प्रायद्वीपीय भारत के पर्वत-प्रायद्वीपीय भारत के पर्वत प्राचीन पर्वतों के शेष भाग हैं। ये न तो अधिक ऊंचे हैं और न ही उन पर हिमानियां होती हैं। इन पर्वतों की ढाल तिरछी है।

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
उत्तरी भारत के विशाल मैदान पर एक नोट लिखो। इनकी रचना किस प्रकार हुई?
उत्तर-
उत्तरी भारत के विशाल मैदानों को सतलुज गंगा का मैदान भी कहा जाता है। यह मैदान हिमालय तथा दक्षिण पठार के बीच स्थित है। यह राजस्थान से असम तक फैला हुआ है। इस मैदान की रचना नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी से हुई है। इसलिए यह अत्यन्त उपजाऊ है।

मैदान के भाग-इस मैदान को चार भागों में बांटा जा सकता है –
(i) पंजाब-हरियाणा का मैदान,
(ii) थार मरुस्थल का मैदान,
(iii) गंगा का मैदान तथा
(iv) ब्रह्मपुत्र का मैदान।

(i) पंजाब-हरियाणा का मैदान-यह मैदान मुख्य रूप से पंजाब तथा हरियाणा में फैला हुआ है। यह सतलुज तथा उसकी सहायक नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी से बना है। इसलिए यह काफ़ी उपजाऊ है।

(ii) थार मरुस्थल का मैदान-यह मैदान पंजाब और हरियाणा के दक्षिणी क्षेत्र का शुष्क भाग है। यह गुजरात की कच्छ की खाड़ी तक फैला हुआ है। अरावली पर्वत इसकी पूर्वी सीमा बनाते हैं। यहां स्थान-स्थान पर रेत के टीले दिखाई देते हैं। इसके कुछ भाग उपजाऊ भी हैं। यहां की खारे पानी की सांभर झील बहुत ही प्रसिद्ध है। थार मरुस्थल का मैदान यमुना, राम गंगा, चम्बल, बेतवा आदि नदियों द्वारा बना है।

(iii) गंगा का मैदान-गंगा का मैदान एक महत्त्वपूर्ण मैदान है। यह उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखण्ड तथा पश्चिम बंगाल राज्यों में फैला हुआ है। यह मैदान गंगा, यमुना तथा उनकी सहायक नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी के जमा होने से बना है।।

(iv) ब्रह्मपुत्र का मैदान-ब्रह्मपुत्र का मैदान असम राज्य के मध्य में स्थित है। इस मैदान की रचना ब्रह्मपुत्र तथा उसकी सहायक नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी से हुई है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

प्रश्न 2.
भारत को कितनी भौतिक इकाइयों में बांटा जा सकता है? प्रत्येक भौतिक इकाई का संक्षेप में वर्णन करो।
उत्तर-
भारत एक विशाल देश है। इस देश में कहीं ऊंचे पर्वत हैं तो कहीं गहरी घाटियां हैं। कहीं समतल विस्तृत मैदान हैं, तो कहीं ऊंची-नीची पथरीली भूमि है। हम अपने देश को भौतिक रचना के आधार पर निम्नलिखित छ: इकाइयों में बांट सकते हैं –

  1. उत्तर के महान् पर्वत
  2. उत्तर के विशाल मैदान
  3. प्रायद्वीपीय पठार
  4. तटीय मैदान
  5. भारत का महान् मरुस्थल
  6. द्वीप-समूह।

भारत का महान् मरुस्थल वास्तव में उत्तर के विशाल मैदानों का ही एक भाग है। इसलिए यहां पांच इकाइयों का वर्णन किया जा रहा है।
PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत 2

1. उत्तर के महान् पर्वत-हमारे देश की उत्तरी सीमा पर हिमालय पर्वत फैला हुआ है। हिमालय पर्वत में तीन श्रेणियां हैं। ये एक-दूसरे के समानान्तर फैली हुई हैं। इन समानान्तर श्रेणियों के मध्य में पूर्व-पश्चिम में फैली हुई कई लम्बी घाटियां हैं, जिन्हें ‘दून’ कहते हैं।

हिमालय का सबसे ऊंचा शिखर ‘माऊंट एवरेस्ट’ है। यह 8848 मीटर ऊंचा है। भारत में हिमालय का सबसे ऊंचा शिखर कंचनजंगा है। इस पर्वत की सभी ऊंची-ऊंची चोटियां बर्फ से ढकी रहती हैं। इस क्षेत्र की जलवायु अत्यन्त ठण्डी है।

2. उत्तर के विशाल मैदान-उत्तरी भारत के विशाल मैदान हिमालय पर्वतों के दक्षिण में फैले हैं। पश्चिम में रावी नदी से लेकर पूर्व में ब्रह्मपुत्र नदी तक इनकी लम्बाई 2500 किलोमीटर से भी अधिक है। ये मैदान रावी, ब्यास, सतलुज, गंगा और ब्रह्मपुत्र तथा उनकी सहायक नदियों द्वारा लाई गई उपजाऊ मिट्टी से बने हैं। इसलिए इनकी गणना संसार के सबसे अधिक उपजाऊ मैदानों में की जाती है।

3. प्रायद्वीपीय पठार-भारत का प्रायद्वीपीय पठार उत्तरी मैदानों के दक्षिण में विस्तृत है। यह भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे प्राचीन भाग है। इस पठार को दो भागों में विभाजित किया जाता है। मालवा का पठार तथा दक्कन का पठार। दक्कन का पठार लावे से बना है। इस त्रिकोणे पठार के दो मुख्य भाग हैं-मालवे का पठार तथा दक्षिणी पठार।
पश्चिम में पश्चिमी घाट तथा पूर्वी घाट इसकी सीमा बनाते हैं। यह पठार खनिज पदार्थों में बहुत ही धनी है।

4. तटीय मैदान-दक्कन के पठार के पश्चिम तथा पूर्व में तटीय मैदान फैले हैं। अरब सागर के तटीय मैदानों को पश्चिमी तटीय मैदान तथा बंगाल की खाड़ी की तटीय पट्टी को पूर्वी तटीय मैदान कहते हैं। पूर्वी तटीय मैदान पश्चिमी मैदानों की अपेक्षा अधिक चौड़े तथा समतल हैं। यहां नदियों द्वारा बनाये गये उपजाऊ डेल्टा भी हैं।

5. द्वीप-समूह-भारत में मुख्य रूप से दो द्वीप समूह हैं –
(1) लक्षद्वीप,
(2) अण्डमान-निकोबार।

(1) लक्षद्वीप समूह केरल के पश्चिम में अरब सागर में स्थित है। यह मूंगे की चट्टानों से बने छोटे-छोटे द्वीपों का एक समूह है। इनकी कुल संख्या 25 है।

(2) अण्डमान-निकोबार द्वीप समूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है। यह ज्वालामुखी चट्टानों से बना है। इन द्वीपों की कुल संख्या 120 है। समुद्र तट से दूर स्थित इन द्वीपों के अतिरिक्त ‘कुछ द्वीप तट के निकट भी स्थित हैं। इनमें व्हीलर, न्यूमर, दियु आदि द्वीप शामिल हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

प्रश्न 3.
भारत के राजनीतिक विभाजन पर प्रकाश डालिए।
उत्तर-
भारत में 28 राज्य तथा 8 केन्द्र शासित प्रदेश हैं। ये राज्य तथा केन्द्र शासित प्रदेश जिलों में बंटे हुए हैं। भारत के राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों की सूची नीचे दी गई है –

राज्य – राजधानी
PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत 3

  1. हिमाचल प्रदेश – शिमला
  2. पंजाब – चण्डीगढ़
  3. हरियाणा – चण्डीगढ़
  4. उत्तर प्रदेश – लखनऊ
  5. मध्य प्रदेश – भोपाल
  6. राजस्थान – जयपुर
  7. गुजरात – गांधी नगर
  8. महाराष्ट्र – मुम्बई
  9. कर्नाटक – बंगलौर (बंगलुरू)
  10. गोवा – पणजी
  11. केरल – तिरुवनन्तपुरम्
  12. तमिलनाडु – चेन्नई
  13. आंध्र प्रदेश – अमरावती
  14. तेलंगाना – हैदराबाद
  15. उड़ीसा – भुवनेश्वर
  16. बिहार – पटना
  17. पश्चिमी बंगाल – कोलकाता
  18. सिक्किम – गंगटोक
  19. असम – दिसपुर
  20. अरुणाचल प्रदेश – इटानगर
  21. नागालैण्ड – कोहिमा
  22. मणिपुर – इम्फाल
  23. मिज़ोरम – आइज़ोल
  24. त्रिपुरा – अगरतला
  25. मेघालय – शिलांग
  26. छत्तीसगढ़ – रायपुर
  27. उत्तराखंड – देहरादून
  28. झारखण्ड – रांची

केन्द्र शासित क्षेत्र

नाम – मुख्यालय

  1. चण्डीगढ़ – चण्डीगढ़
  2. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली – दिल्ली
  3. दमन और दीव – दमन
  4. दादरा नगर हवेली – सेलवास
  5. लक्षद्वीप – कवरत्ति
  6. पुड्डुचेरी – पुड्डचेरी
  7. अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह – पोर्ट ब्लेयर
  8. जम्मू और कश्मीर – श्रीनगर
  9. लद्दाख – लेह

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 6 संसार में भारत

संसार में भारत PSEB 6th Class Social Science Notes

  • भारत के पड़ोसी देश – उत्तर-पश्चिम में अफ़गानिस्तान तथा पाकिस्तान, उत्तर में चीन, नेपाल तथा भूटान और पूर्व में बंगलादेश तथा म्यांमार भारत के पड़ोसी देश हैं।
  • भारत के भौतिक भाग – धरातल के अनुसार भारत को 6 भागों में बांटा जा सकता है-(1) उत्तर के महान् पर्वत, (2) उत्तर के विशाल मैदान, (3) प्रायद्वीपीय पठार, (4) तटीय मैदान, (5) भारत का महान् मरुस्थल, (6) द्वीप समूह।
  • हिमालय पर्वत – ये पर्वत भारत के उत्तर में कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक फैले हुए हैं। ये संसार के सबसे ऊंचे पर्वत हैं। इनकी लंबाई 2400 किलोमीटर तथा चौड़ाई 150 से 400 किलोमीटर तक है।
  • उत्तर के विशाल मैदान – ये मैदान हिमालय पर्वत और दक्षिणी पठार के बीच फैले हुए हैं। ये मैदान नदियों द्वारा लाई गई मिट्टी से बने हैं और बड़े ही उपजाऊ हैं।
  • प्रायद्वीपीय पठार – यह पठारी भाग भारत का सबसे प्राचीन भाग है जो पहाड़ियों से घिरा है। यह आग्नेय चट्टानों से बना है।
  • तटीय मैदान – ये मैदान पूर्वी और पश्चिमी घाट के साथसाथ फैले हुए हैं। पूर्वी तट के मैदान पश्चिमी तट के मैदानों से अधिक चौड़े हैं।
  • भारतीय द्वीप समूह – बंगाल की खाड़ी तथा अरब सागर में अनेक भारतीय द्वीप हैं। ये समूहों के रूप में मिलते हैं। इनमें से लक्षद्वीप समूह तथा अण्डमाननिकोबार द्वीप समूह प्रमुख हैं।
  • भारत की नदियां – भारत की नदियों को दो भागों में बांटा जा सकता है-उत्तरी भारत की नदियां और दक्षिणी भारत की नदियां। उत्तरी भारत की नदियां सारा साल बहती हैं, परन्तु दक्षिणी भारत की नदियां केवल वर्षा ऋतु में ही बहती हैं।
  • राजनीतिक विभाजन – भारत संघ में 28 राज्य तथा 9 केन्द्र शासित क्षेत्र सम्मिलित हैं।

Leave a Comment