PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल

Punjab State Board PSEB 6th Class Social Science Book Solutions Civics Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Social Science Civics Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल

SST Guide for Class 6 PSEB सार्वजनिक सम्पति की संभाल Textbook Questions and Answers

I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो :

प्रश्न 1.
आप अपनी निजी सम्पत्ति को कैसे संभालते हैं ?
उत्तर-
हमारी निजी सम्पत्ति हमारे अपने धन तथा अपने परिश्रम से बनी होती है। इसका प्रयोग हम अपनी इच्छा से कर सकते हैं। इसलिए हम इसका पूरा ध्यान रखते हैं।
(i) हम इसे तोड़-फोड़ से बचाते हैं।
(ii) हम इसे चोरी होने से बचाते हैं।
वास्तव में हम इसकी हर प्रकार से रक्षा करते हैं ताकि इसे कोई हानि न पहुंचे।

प्रश्न 2.
भारतवर्ष के तीन ऐतिहासिक स्मारकों के नाम लिखें।
उत्तर-
ताजमहल, लाल किला, कुतुबमीनार, जामा मस्जिद आदि।

प्रश्न 3.
राष्ट्रीय सम्पत्ति की सम्भाल क्यों ज़रूरी है ?
उत्तर-
राष्ट्रीय सम्पत्ति हम सबके धन से बनी होती है। इस पर हम सबका अधिकार होता है। यदि इसे हानि पहुंचती है तो हम सबको असुविधा होती है। उदाहरण के लिए बसों तथा रेलगाड़ियों की तोड़-फोड़ से हमारी यात्रा में बाधा पड़ती है। इसी प्रकार पुस्तकालय की पुस्तकों में से पन्ने या चित्र फाड़ लेने पर हम उनका आनन्द नहीं ले पाते। इसके अतिरिक्त उस सम्पत्ति को पुनः बनाने के लिए हमें फिर से करों के रूप में धन खर्च करना पड़ता है। इसलिए राष्ट्रीय सम्पत्ति की सम्भाल ज़रूरी है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल

प्रश्न 4.
लोग सार्वजनिक सम्पत्ति क्यों खराब करते हैं ?
उत्तर-
कुछ लोग अज्ञानता के कारण सार्वजनिक सम्पत्ति को खराब करते हैं। वे इस बात को भूल जाते हैं कि सार्वजनिक सम्पत्ति की हानि उनकी अपनी हानि भी है। ऐसे लोग विरोध-प्रदर्शन के दौरान बसों, रेलगाड़ियों, सरकारी भवनों की तोड़फोड़ करते हैं अथवा उन्हें आग लगा देते हैं। कुछ शरारती तत्व अराजकता फैलाने के लिए भी सार्वजनिक सम्पत्ति को नष्ट करते हैं।

प्रश्न 5.
सार्वजनिक सम्पत्ति कितने प्रकार की होती है ?
उत्तर-
सार्वजनिक सम्पत्ति दो प्रकार की होती है –

  1. लोकोपयोगी सेवाएँ
  2. ऐतिहासिक भवन अथवा स्मारक।

प्रश्न 6.
लोक उपयोगी सेवाओं से आप क्या समझते हो ? दो उदाहरण दो।
उत्तर-
लोक उपयोगी सेवाओं से अभिप्राय सार्वजनिक संस्थाओं से है। सरकारी बसें, रेलगाड़ियां, स्कूल, बैंक आदि सेवाएं लोक उपयोगी सेवाओं के मुख्य उदाहरण हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल

प्रश्न 7.
ऐतिहासिक इमारतों और स्मारकों का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
ऐतिहासिक स्मारकों का हमारे जीवन में बड़ा महत्त्व है –

  1. इनसे हमें जुड़े इतिहास की जानकारी होती है।
  2. ये विदेशों में भारतीय संस्कृति की महानता का बखान करते हैं। अतः कई विदेशी इन्हें देखने के लिए भारत आते हैं।
  3. इनकी कला-शैलियां आज की भवन-निर्माण शैलियों के लिए प्रेरणा की स्रोत हैं।

प्रश्न 8.
सार्वजनिक सम्पत्ति का लोग दुरुपयोग कैसे करते हैं ?
उत्तर-
लोग सार्वजनिक सम्पत्ति का दुरुपयोग निम्नलिखित ढंग से करते हैं –

  1. कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हैं।
  2. वे सड़कों के किनारे लगे बल्बों तथा ट्यूबों को तोड़-फोड़ देते हैं।
  3. वे स्मारकों पर अपने नाम आदि लिख कर उन्हें गन्दा करते हैं।
  4. वे सार्वजनिक पार्कों से पेड़-पौधे उखाड़ कर ले जाते हैं और फूल तोड़ लेते हैं।
  5. वे विरोध प्रदर्शन के समय सार्वजनिक सम्पत्ति को जला देते हैं।
  6. वे अजायबघरों से वस्तुएं चुरा ले जाते हैं।

प्रश्न 9.
स्कूल की सम्पत्ति किसके पैसे से बनाई जाती है ?
उत्तर-
स्कूल की सम्पत्ति हम सबके पैसे से बनाई जाती है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल

प्रश्न 10.
निजी सम्पत्ति और सार्वजनिक सम्पत्ति में अन्तर बताओ।
उत्तर-
निजी सम्पत्ति किसी एक व्यक्ति या परिवार की सम्पत्ति होती है। इसकी हानि परिवार को ही उठानी पड़ती है। इसके विपरीत सार्वजनिक सम्पत्ति हम सबकी सांझी सम्पत्ति होती है। इसे हानि पहुंचाने पर हम सभी को हानि पहुंचती है।

प्रश्न 11.
स्कूल की सम्पत्ति के प्रति आपका क्या कर्त्तव्य है ?
उत्तर-
स्कूल की सम्पत्ति के प्रति आपके निम्नलिखित कर्त्तव्य हैं –

  1. हमें स्कूल को साफ़-सुथरा रखना चाहिए। हमें स्कूल की दीवारों, खिड़कियों तथा दरवाजों को खराब नहीं करना चाहिए।
  2. हमें स्कूल के डैस्कों, कुर्सियों, बिजली के पंखों आदि को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए।
  3. हमें स्कूल के पार्क को साफ़-सुथरा रखना चाहिए। वहां से फूल-पत्ते नहीं तोड़ना चाहिए।
  4. हमें खेल के मैदान को ठीक प्रकार से उपयोग करना चाहिए। हमें वहाँ पत्थर और फलों के छिलके नहीं फेंकने चाहिए।
  5. स्कूल से प्राप्त खेलों के सामान का प्रयोग हमें बड़ी सावधानी से करना चाहिए।
  6. लाइब्रेरी की पुस्तकों से पन्ने नहीं फाड़ने चाहिए।
  7. पीने के पानी की टूटियों को खुला नहीं छोड़ना चाहिए।

प्रश्न 12.
ऐतिहासिक स्मारकों की संभाल आप कैसे करोगे ?
उत्तर-
ऐतिहासिक स्मारकों की संभाल के लिए हमें निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए –
PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल 1

  1. हमें ऐतिहासिक स्मारकों को वर्षा, बाढ़ आदि के समय नष्ट होने से बचाने का प्रयत्न करना चाहिए।
  2. हमें अजायबघरों आदि में पड़ी हुई वस्तुओं को हाथ लगा कर खराब नहीं करना चाहिए।
  3. हमें ऐतिहासिक यादगारों को तोड़ना-फोड़ना नहीं चाहिए।
  4. हमें ऐतिहासिक यादगारों में से किसी भी वस्तु को चुराना नहीं चाहिए।
  5. हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि अन्य व्यक्ति भी ऐतिहासिक स्मारकों को हानि न पहुँचाए।
  6. हमें ऐतिहासिक स्मारकों पर लिखे हुए या खुदे अक्षरों को न तो मिटाना चाहिए और न ही स्वयं कुछ लिखना चाहिए।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल

II. निम्नलिखित रिक्त स्थान भरो

  1. हमारी अपनी सभी निजी वस्तुएं हमारी ……….. सम्पत्ति हैं।
  2. पुरानी ऐतिहासिक इमारतों को ……… कहा जाता है।
  3. सार्वजनिक सम्पत्ति को ……….. नहीं पहुंचाना चाहिए।
  4. सभी की सांझी सम्पत्ति को ………… सम्पत्ति कहा जाता है।
  5. परिवार की सभी वस्तुओं को ……………सम्पत्ति कहा जाता है।

उत्तर-

  1. निजी
  2. स्मारक
  3. नुकसान
  4. सार्वजनिक
  5. पारिवारिक।

III. निम्नलिखित वाक्यों के आगे सही (✓ ) या ग़लत (✗) का निशान लगाओ

  1. पार्क और अस्पताल हमारी निजी सम्पत्ति हैं।
  2. हमें राष्ट्रीय सम्पत्ति को हानि नहीं पहुंचानी चाहिए क्योंकि यह हमारी है।
  3. ऐतिहासिक स्मारकों की रक्षा 1958 में पास किए गए नियम द्वारा की जाती है।
  4. लोक हित सेवाएं सरकार द्वारा लोगों की सुविधा के लिए बनाई जाती है।

उत्तर-

  1. (✗)
  2. (✓ )
  3. (✓ )
  4. (✓ )

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल

IV. दी गई सूची में से प्राइवेट तथा सार्वजनिक सम्पत्ति की अलग-अलग सूची बनाएं।

पुस्तक, डाकघर, पॅन, रेलवे स्टेशन, स्कूटर, बस स्टैंड, स्मारक, अलमारी, सीवरेज, कार, सड़कें, नहरें, बस्ता, पुल, स्कूल, वाटर वर्क्स, कोठी, झीलें, पार्क, अजायब घर, टेलीविज़न।
उत्तर-प्राइवेट (निजी) सम्पत्ति – पुस्तक, पॅन, स्कूटर, अलमारी, कार, बस्ता, कोठी तथा टेलीविज़न।
सार्वजनिक सम्पत्ति-डाकघर, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्मारक, सीवरेज, सड़कें, नहरें, पुल, वाटर वर्क्स, स्कूल, झीलें, पार्क तथा अजायब घर।

PSEB 6th Class Social Science Guide सार्वजनिक सम्पति की संभाल Important Questions and Answers

कम से कम शब्दों में उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
अधिकारों के साथ क्या चीज़ जुड़ी है ?
उत्तर-
कर्त्तव्य।

प्रश्न 2.
लोकोपयोगी सेवाएं अथवा संस्थाएं किस प्रकार की सम्पत्ति हैं ?
उत्तर-
सार्वजनिक।

प्रश्न 3.
प्राचीन स्मारकों की सुरक्षा के लिए भारत सरकार ने कब कानून बनाया ?
उत्तर-
1958 ई० में।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
सार्वजनिक सम्पत्ति से क्या भाव है ?
(क) हमारी सम्पत्ति
(ख) सांझी संपत्ति।
(ग) विदेशी सम्पत्ति
उत्तर-
(ख) सांझी सम्पत्ति।

प्रश्न 2.
सरकार के तीन अंग होते हैं। इनमें निम्न में कौन-सा अंग शामिल नहीं है ?
(क) नगरपालिका
(ख) विधानपालिका
(ग) कार्यपालिका।
उत्तर-
(क) नगरपालिका।

प्रश्न 3.
निम्न में से क्या हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है ?
(क) ऐतिहासिक स्मारक।
(ख) लोकतंत्रीय सरकार
(ग) पंचायती राज संस्थाएं।
उत्तर-
(क) ऐतिहासिक स्मारक।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
हमारे देश में किस प्रकार की सरकार है ? इसकी क्या विशेषता होती है ?
उत्तर-
हमारे देश में लोकतान्त्रिक सरकार है। इसमें लोग अपने प्रतिनिधि चुनते हैं जो सरकार चलाते हैं। ऐसी सरकार अपने अधिकतर कार्य लोगों की भलाई के लिए करती है।

प्रश्न 2.
हमारी सरकार के कितने अंग हैं ? प्रत्येक का एक-एक कार्य बताओ।
उत्तर-
हमारी सरकार के तीन अंग हैं-विधानपालिका, कार्यपालिका तथा न्यायपालिका। इनके कार्य निम्नलिखित हैं –

  1. विधानपालिका-इसका कार्य कानून बनाना है।
  2. कार्यपालिका-इसका कार्य कानूनों को लागू करना है।
  3. न्यायपालिका-यह कानूनों का उल्लंघन करने वालों को दण्ड देती है।

प्रश्न 3.
कौन-सी तीन विधियों द्वारा हम निजी सम्पत्ति का ध्यान रखते हैं ?
उत्तर-
(1) हम ध्यान रखते हैं कि कोई हमारी निजी वस्तुओं को खराब या गन्दा न करे।
(2) हम उन्हें सम्भाल कर रखते हैं, ताकि उनकी तोड़-फोड़ न हो।
(3) हम अपनी बहुमूल्य वस्तुओं को घर में ताला लगा कर रखते हैं या फिर बैंक के लॉकर में रखते हैं।
PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल 2

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल

प्रश्न 4.
सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा के उपायों का वर्णन करो।
उत्तर-
सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा के निम्नलिखित उपाय हैं –

  1. हमें इस सम्पत्ति की तोड़-फोड़ नहीं करनी चाहिए। हमें दूसरों को भी इस काम से रोकना चाहिए।
  2. हमें इनकी दीवारों को गन्दा नहीं करना चाहिए और इनमें गन्दगी नहीं फैलानी चाहिए।
  3. हमें बिना टिकट यात्रा नहीं करनी चाहिए।
  4. हमें पुस्तकालय की पुस्तकों को खराब नहीं करना चाहिए।
  5. हमें फूल आदि तोड़ कर सार्वजनिक पार्कों की शोभा को कम नहीं करना चाहिए।
  6. हमें स्कूल के सामान को हानि नहीं पहुँचानी चाहिए।
  7. हमें प्राचीन स्मारकों, संग्रहालयों और सार्वजनिक भवनों को साफ़-सुथरा रखना चाहिए।

प्रश्न 5.
विद्यार्थी पार्कों की सुरक्षा में क्या योगदान दे सकते हैं ?
उत्तर-
विद्यार्थी पार्कों की सुरक्षा के लिए निम्नलिखित कार्य कर सकते हैं –

  1. वे पार्कों में कूड़ा-कर्कट न फैलाएँ।
  2. वे घास को खराब न करें।
  3. वे फूलों को न तोड़ें।
  4. वे पार्कों में निश्चित स्थान पर ही खेलें।

प्रश्न 6.
ऐतिहासिक इमारतों और स्मारकों का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
ऐतिहासिक इमारतों और स्मारकों का हमारे जीवन में बड़ा महत्त्व है। इनसे हमें भारत के प्राचीन इतिहास का ज्ञान होता है। हमें यह भी पता चलता है कि हमारी प्राचीन संस्कृति कितनी महान् थी। ये भवन विदेशियों के लिए भी आकर्षण का केंद्र हैं। संसद भवन, राष्ट्रपति भवन आदि कुछ इमारतें भारतीय प्रशासन की केन्द्र हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल

प्रश्न 7.
सार्वजनिक सम्पत्ति की हानि हमारी अपनी हानि कैसे है ?
उत्तर–
सार्वजनिक सम्पत्ति के टूटने या खराब होने पर ठीक करने के लिए फिर से धन खर्च करना पड़ता है। यह धन हमारे करों से एकत्रित राशि से ही खर्च किया जाता है। यह राशि किसी और सुधार कार्य में लगने की बजाय व्यर्थ हो जाती है। इससे यह स्पष्ट है कि सार्वजनिक सम्पत्ति की हानि हमारी अपनी हानि है।

प्रश्न 8.
आप जल प्रबन्ध की देख-रेख के लिए सरकार की कैसे सहायता करेंगे ?
उत्तर-
जल प्रबन्ध से भाव उस प्रबन्ध से है जिसके द्वारा हमें नहाने और पीने के लिए जल प्राप्त होता है। इसकी सुरक्षा के लिए हमें अग्रलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए –

  1. हमें नल को आवश्यकता से अधिक नहीं चलाना चाहिए।
  2. सार्वजनिक स्थानों पर जल का प्रयोग बहुत सावधानी से करना चाहिए।
  3. सार्वजनिक नलों को किसी प्रकार की हानि नहीं पहुंचानी चाहिए।
  4. यदि जल प्रबन्ध में कोई रुकावट उत्पन्न हो जाए तो तुरन्त इसकी सूचना सम्बन्धित दफ्तर को देनी चाहिए।

प्रश्न 9.
आप विद्यालय में खेल के मैदान की देख-रेख के लिए अपने विद्यालय के व्यवस्थापकों की कैसे सहायता कर सकते हो?
उत्तर-
(1) विद्यालय के खेल के मैदान में खेलते समय वस्तुओं को टूटने से बचाना चाहिए तथा अन्य बच्चों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
(2) हम खेल के मैदान को साफ़-सुथरा रख कर भी विद्यालय के व्यवस्थापकों की सहायता कर सकते हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 22 सार्वजनिक सम्पति की संभाल

सार्वजनिक सम्पति की संभाल PSEB 6th Class Social Science Notes

  • सार्वजनिक सम्पत्ति – राज्य की अथवा हम सब की साँझी सम्पत्ति।
  • सार्वजनिक सम्पत्ति की हानि – सार्वजनिक सम्पत्ति की हानि से हम सब को हानि पहुँचती है।
  • स्कूल, अस्पताल – सार्वजनिक सम्पत्ति के दो उदाहरण।
  • ताजमहल – भारत की ऐतिहासिक सम्पत्ति का एक उदाहरण।
  • जलियाँवाला बाग – अमृतसर में स्थित एक ऐतिहासिक यादगार।
  •  पारिवारिक निजी सम्पत्ति – हमारा घर, स्कूटर आदि पारिवारिक निजी सम्पत्ति हैं ।

Leave a Comment