PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

Punjab State Board PSEB 6th Class Social Science Book Solutions History Chapter 18 भारत तथा विश्व Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Social Science History Chapter 18 भारत तथा विश्व

SST Guide for Class 6 PSEB भारत तथा विश्व Textbook Questions and Answers

I. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
रेशमी-मार्ग से क्या अभिप्राय है?
उत्तर-
चीन को यूरोप के साथ जोड़ने वाले मार्ग को रेशमी-मार्ग कहा जाता है। प्राचीन काल में इस मार्ग द्वारा सबसे अधिक रेशम का व्यापार होता था।

प्रश्न 2.
सातवाहन काल की कुछ महत्त्वपूर्ण बन्दरगाहों के नाम बताएं।
उत्तर-
सातवाहन काल में भारत के दक्षिणी तथा पश्चिमी समुद्री तट के साथ-साथ अनेक महत्त्वपूर्ण बन्दरगाहें थीं।
1. दक्षिणी तट की प्रमुख बन्दरगाहें- (1) कावेरीपट्टनम, (2) महाबलिपुरम, (3) पुहार, (4) कोरकई।
2. पश्चिमी तट की प्रमुख बन्दरगाहें-(1) शूरपारक, (2) भृगुकच्छ।

प्रश्न 3.
भारत के ईरान से सम्बन्ध कैसे स्थापित हुए?
उत्तर-
600 ई० पू० में ईरान के वेचेमिनीड वंश के शासकों ने आक्रमण करके भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों पर अपना अधिकार जमा लिया। फलस्वरूप भारत के ईरान के साथ सम्बन्ध स्थापित हुए।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

प्रश्न 4.
भारत से रोम को कौन-सी वस्तुएँ निर्यात की जाती थीं?
उत्तर-
भारत से रोम को मसाले, कीमती हीरे, बढ़िया कपड़ा, इत्र, हाथी दांत का सामान, लोहा, रंग, चावल, तोते तथा मोर आदि पक्षियों तथा बन्दर आदि जानवरों का निर्यात किया जाता था।

प्रश्न 5.
यूरोप से कौन-सी वस्तुएं आयात की जाती थीं?
उत्तर-
यूरोप से शीशा तथा शीशे की बनी वस्तुओं का आयात किया जाता था।

II. रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

  1. ……….. ई० पू० में ईरान के …………… वंश के शासकों ने भारत के उत्तरपश्चिमी भागों पर अधिकार कर लिया।
  2. अशोक तथा कनिष्क शासकों के राज्यकाल में बौद्ध भिक्षुओं को बौद्ध धर्म का प्रचार करने ………, ………, ……… तथा …………….. में भेजा गया।
  3. …………. तथा …………… शासकों ने जहाज़ बनाने तथा समुद्रं पार की खोजों को प्रोत्साहित किया।
  4. अरबों ने सिंध पर …………… ई० में अधिकार कर लिया।
  5. कम्पूचिया के …………… मंदिर में भारत के महाकाव्य ………… तथा ………… में से दृश्यों को मूर्ति कला में चित्रण किया गया है।

उत्तर-

  1. 600, वेचेमिनीड
  2. श्रीलंका, बर्मा/चीन/मध्य एशिया
  3. चेर, चोल तथा पाण्डेय
  4. 712
  5. अंगकोरवाट, रामायण, महाभारत।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

III. सही जोड़े बनायें

  1. सोने के सिक्के – (क) शूरपारक
  2. बन्दरगाह – (ख) रेशम
  3. चीन – (ग) स्थल-मार्ग
  4. रेशमी-मार्ग – (घ) रोम

उत्तर-
सही जोड़े

  1. सोने के सिक्के – रोम
  2. बन्दरगाह – शूरपारक
  3. चीन – रेशम
  4. रेशमी-मार्ग – स्थल-मार्ग

IV. सही (✓) अथवा ग़लत (✗) बताएं

  1. भारतीय संस्कृति ने भारतीयों की पहचान बनाई।
  2. भारत के मिस्र के साथ कोई सम्बन्ध नहीं थे।
  3. बुद्ध की पाषाण-तराशी की बड़ी प्रतिमाएँ बामियान (अफ़गानिस्तान) में पाई गई थीं।
  4. भारतीय वस्तुएं रोम की मण्डियों में अधिक दामों पर बिकती थीं।
  5. चेर, चोल तथा पांड्य शासकों ने समुद्र पार जहाज़ बनाने तथा खोजों को प्रोत्साहित किया।

उत्तर-

  1. (✓)
  2. (✗)
  3. (✓)
  4. (✓)
  5. (✗)

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

PSEB 6th Class Social Science Guide भारत तथा विश्व Important Questions and Answers

कम से कम शब्दों में उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
चीन को यूरोप के साथ जोड़ने वाला व्यापारिक मार्ग क्या कहलाता था?
उत्तर-
रेशमी मार्ग, सिल्क मार्ग।।

प्रश्न 2.
बामियान (अफगानिस्तान) में प्रसिद्ध बौद्ध स्मारकों को किसने नष्ट किया?
उत्तर-
तालिबान शासकों ने।

प्रश्न 3.
अरबों ने सिंध पर कब अधिकार किया?
उत्तर-
712 ई० में।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

बहु-विकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
अंगकोरवाट का मंदिर कहां स्थित है?
(क) चम्पा
(ख) चीन
(ग) कम्पूचिया।
उत्तर-
(ग) कम्पूचिया

प्रश्न 2.
शून्य संख्या भारत की देन है। विश्व में इस संख्या का प्रसार निम्न में से किसने किया?
(क) हिन्दुओं ने
(ख) अरबों ने
(ग) बौद्धों ने।
उत्तर-
(ख) अरबों ने

प्रश्न 3.
प्राचीन काल में भारतीय राजाओं के प्रयत्नों से मध्य एशिया तथा एशिया के कुछ अन्य देशों में बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ? इस कार्य में निम्न में से किस राजा का योगदान नहीं था?
(क) समुद्रगुप्त
(ख) कनिष्क
(ग) अशोक।
उत्तर-
(क) समुद्रगुप्त

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के दूसरे देशों के साथ सम्बन्धों का मुख्य कारण क्या था?
उत्तर
भारत के दूसरे देशों के साथ सम्बन्धों का मुख्य कारण व्यापार था।

प्रश्न 2.
अंगकोरवाट का मन्दिर कहां है तथा इसका निर्माण किसने करवाया?
उत्तर-
अंगकोरवाट का मन्दिर कम्बुज में है। इस मन्दिर का निर्माण राजा सूर्यवर्मा द्वितीय ने करवाया।

प्रश्न 3.
चम्पा (वियतनाम) के कोई दो भारतीय राजाओं के नाम बताएं।
उत्तर-
चम्पा (वियतनाम) के दो भारतीय राजा थे –

  1. भद्रवर्मा तथा
  2. रुद्रदमन।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

प्रश्न 4.
चम्पा (वियतनाम) की राजधानी का नाम बताएं।
उत्तर-
चम्पा (वियतनाम) की राजधानी माइसन थी।

प्रश्न 5.
इण्डोनेशिया के प्रमुख द्वीपों के नाम लिखें जहां भारतीय सभ्यता का प्रचार हुआ।
उत्तर-
भारतीय सभ्यता का प्रचार इण्डोनेशिया के जावा, सुमात्रा, बाली तथा बोर्नियो द्वीपों में हुआ।

प्रश्न 6.
बोरबुदुर का मन्दिर कहां है?
उत्तर-
बोरबुदुर का मन्दिर जावा में है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

प्रश्न 7.
चीन में कौन-से बौद्ध विद्वान् को कैद करके ले गए थे?
उत्तर-
चीन में बौद्ध विद्वान् कुमारजीव को कैद करके ले गए थे।

प्रश्न 8.
चीन में प्रमुख रूप से कौन-से भारतीय धर्म का प्रसार हुआ?
उत्तर–
चीन में प्रमुख रूप से बौद्ध धर्म का प्रसार हुआ।

प्रश्न 9.
अरबों के हमले के दो कारण बताएं।
उत्तर-

  1. अरब लोग अपने साम्राज्य का विस्तार करना चाहते थे।
  2. वे भारत में इस्लाम धर्म का प्रचार करना चाहते थे।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

प्रश्न 10.
अरबों के आक्रमण के समय सिन्ध का राजा कौन था?
उत्तर-
अरबों के आक्रमण के समय सिन्ध का राजा दाहिर था।

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कम्बोडिया के साथ भारतीय सम्बन्धों की जानकारी दीजिए।
उत्तर-
कम्बोडिया में चौथी शताब्दी में हिन्दू राज्य की स्थापना हुई। 357 ई० में यहां चन्द्रगुप्त नामक राजा सिंहासन पर बैठा। पांचवीं शताब्दी में यहां कौंडन्य नामक एक व्यक्ति ने अपना राज्य स्थापित किया। उसके प्रभावाधीन कम्बोडिया के बहुत-से लोगों ने भारतीय संस्कृति को अपना लिया। कम्बोडिया के एक शासक गुणवर्मन ने एक विष्णु मंदिर बनवाया।

प्रश्न 2.
प्राचीन काल में जावा के भारत के साथ क्या सम्बन्ध थे?
उत्तर-
जावा राज्य की स्थापना 56 ई० में एक हिन्दू राजा ने की। दूसरी शताब्दी में वहां भारतीय उपनिषदों का प्रचार हुआ। चीनी यात्री फाह्यान ने 418 ई० में जावा की यात्रा की। उसने देखा कि वहां हिन्दू धर्म का काफ़ी प्रभाव है। जावा में कई मन्दिर बनवाए गए थे। इन मन्दिरों में शिव, विष्णु तथा ब्रह्मा की पूजा होती थी। वहां हिन्दू धर्म के साथ-साथ बौद्ध धर्म भी लोकप्रिय हआ। वहां का बोरोबुदर का बौद्ध मन्दिर संसार भर में प्रसिद्ध है।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

प्रश्न 3.
बर्मा (म्यांमार) में भारतीय सभ्यता के प्रसार के बारे में बताएं।
उत्तर-
बर्मा (म्यांमार) के साथ भारत के सम्बन्ध महात्मा बुद्ध के समय से ही थे। हिन्दू उपनिवेश की स्थापना के पश्चात् यहां भारतीय सभ्यता तथा संस्कृति का प्रसार होने लगा। यहां के अधिकतर लोग बौद्ध धर्म की हीनयान शाखा के अनुयायी थे। 11वीं शताब्दी में अनिरुद्ध ने बर्मा (म्यांमार) में अपना राज्य स्थापित किया। उसके उत्तराधिकारियों ने यहां प्रसिद्ध आनन्द मन्दिर बनवाया। आज भी बर्मा (म्यांमार) में बौद्ध धर्म प्रचलित है।

प्रश्न 4.
अरबों के हमलों का तात्कालिक कारण क्या था?
उत्तर-
अरबों के कुछ व्यापारियों को देवल (सिन्ध राज्य) बन्दरगाह पर डाकुओं ने लूट लिया था। उनके खलीफा ने सिन्ध के राजा दाहिर से इस घटना का मुआवज़ा मांगा। परन्तु राजा दाहिर ने यह कह कर मुआवजा देने से इन्कार कर दिया कि देवल के डाकू उसके अधीन नहीं हैं। यह सुनकर बसरा के गवर्नर ने राजा दाहिर पर हमला कर दिया, जिसे दाहिर ने हरा दिया।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

निबन्धात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
इण्डोनेशिया तथा भारत के सम्बन्धों के बारे में बताएं।
उत्तर-
इण्डोनेशिया में जावा, सुमात्रा, बाली, बोर्नियो आदि द्वीप शामिल थे। यहां प्रथम शताब्दी में भारतीयों का आगमन शुरू हो गया था।
1. जावा-जावा में 56 ई० में हिन्दु राज्य की स्थापना हुई थी। वहां कई मन्दिर बने जिनमें शिव, विष्णु, ब्रह्मा आदि भारतीय देवताओं की पूजा होती थी। जावा में 15वीं शताब्दी तक भारतीय संस्कृति का प्रचलन रहा।

2. सुमात्रा-सुमात्रा का पुराना हिन्दू राजा श्री विजय था। इसकी स्थापना चौथी शताब्दी में हुई। चीनी यात्री इत्सिंग लिखता है कि सुमात्रा बौद्ध ज्ञान का केन्द्र था। 684 ई० में सुमात्रा में एक बौद्ध राजा शासन करता था।

3. बाली-बाली भी हिन्दू उपनिवेश था। यहां भी हिन्दू मन्दिर थे। यहां के लोगों को वेदों, महाभारत तथा रामायण का ज्ञान था। समाज में चार जातियां थीं। चीनी वृत्तांत से पता चलता है कि बाली एक सभ्य तथा अमीर हिन्दू समाज था।

4. बोर्नियो-बोर्नियो भी हिन्दू उपनिवेश था। यहां के राजा मूलवर्मा का वर्णन मिलता है कि उसने एक यज्ञ में 20,000 गऊएं दान दी थीं। ब्राह्मणों का समाज में ऊंचा स्थान था। यहां भी मन्दिरों का निर्माण किया गया।

प्रश्न 2.
श्रीलंका, चीन तथा तिब्बत में बौद्ध धर्म का प्रचार किस प्रकार हुआ?
उत्तर-
श्रीलंका, चीन तथा तिब्बत में बौद्ध धर्म के प्रचार का वर्णन इस प्रकार है –
1. श्रीलंका-श्रीलंका में सबसे पहले अशोक ने बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए प्रचारक भेजे। उसने अपने पुत्र महेन्द्र तथा पुत्री संघमित्रा को वहां भेजा। इसके पश्चात् अन्य कई बौद्ध भिक्षु भी श्रीलंका गए तथा उन्होंने वहां बौद्ध धर्म का प्रचार किया। उन्होंने वहां पर कई बौद्ध ग्रन्थ भी लिखे। आज भी श्रीलंका में ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं।

2. चीन-चीन में बौद्ध भिक्षु प्रथम शताब्दी में गए। भिक्षु कुमारजीव ने यहां बौद्ध धर्म के प्रसार में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। उसने कई बौद्ध ग्रन्थों का चीनी भाषा में अनुवाद किया। धीरे-धीरे यह धर्म सारे देश में फैल गया। इस धर्म से प्रभावित होकर कई चीनी यात्री बौद्ध धर्म के सिद्धान्तों का अध्ययन करने के लिए भारत आए। इनमें से फाह्यान तथा ह्यूनसांग प्रमुख थे।

3. तिब्बत-तिब्बत एक पहाड़ी प्रान्त है जो चीन तथा भारत के मध्य स्थित है। यहां बौद्ध धर्म का प्रचार सातवीं शताब्दी में शुरू हुआ। कुछ तिब्बती विद्वान् भारत आए तथा यहां उन्होंने बौद्ध धर्म का अध्ययन किया। दो भारतीय विद्वानों शांति रक्षक तथा पद्म संभव ने तिब्बत में जाकर बौद्ध धर्म का प्रचार किया। यहां की राजधानी ल्हासा में अनेक बौद्ध मठ बनवाए गए। आज भी तिब्बत के अधिकतर लोग बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

प्रश्न 3.
अरबों के सिन्ध पर आक्रमण के कारण लिखें।
उत्तर-
मुहम्मद-बिन-कासिम ने 712 ई० में सिन्ध पर आक्रमण किया था।
कारण-
1. अरब के मुसलमान शासक भारत पर आक्रमण करके इसे अरब साम्राज्य का एक भाग बनाना चाहते थे।

2. उन्होंने भारत की अपार धन-दौलत के बारे में सुन रखा था। वे भारत पर हमला करके यहां का धन लूटना चाहते थे।

3. वे भारत में इस्लाम धर्म का प्रसार करना चाहते थे।

4. अरब के कुछ व्यापारी अपने जहाज़ लेकर देवल बन्दरगाह पर रुके। वहां कुछ समुद्री डाकुओं ने उनका माल लूट लिया। खलीफा को जब इस बात का पता चला तो उसे बहुत गुस्सा आया। उसने बसरा के गर्वनर को सिन्ध पर हमला करने की आज्ञा दी। बसरा के गर्वनर ने सिन्ध के राजा दाहिर से लूटेरों द्वारा लूटे गए माल का मुआवजा मांगा। परन्तु दाहिर ने यह कहकर मुआवजा देने से इन्कार कर दिया कि समुद्री लुटेरे उसके अधीन नहीं हैं। यह जवाब मिलते ही बसरा के गर्वनर ने सिन्ध पर आक्रमण कर दिया, लेकिन वह हार गया। इस पराजय के पश्चात् उसने एक विशाल सेना तैयार की तथा 712 ई० में मुहम्मदबिन-कासिम को सिन्ध पर आक्रमण करने के लिए भेज दिया।

प्रश्न 4.
अरबों के सिन्ध पर आक्रमण का क्या प्रभाव पड़ा?
उत्तर-
अरबों के सिन्ध पर आक्रमण का प्रभाव बहुत थोड़े समय के लिए ही रहा क्योंकि उनकी जीत स्थायी नहीं थी। लेकिन इस आक्रमण के कुछ अप्रत्यक्ष परिणाम निकले, जिनका वर्णन इस प्रकार है –

  1. अरब देशों को भारत की राजनीतिक कमज़ोरी का पता चल गया।
  2. भारत तथा पश्चिमी देशों के मध्य एक नवीन रास्ता खुल गया।
  3. भारत में इस्लाम धर्म का प्रवेश तथा प्रचार हुआ।
  4. अरब लोगों ने भारत से बहुत कुछ सीखा, जैसे तारों की विद्या, चित्रकारी, दवाइयां तथा संगीत आदि।
  5. कई भारतीय विद्वानों को बगदाद बुलाया गया। वहां उन्होंने भारतीय संस्कृति का प्रचार किया।

PSEB 6th Class Social Science Solutions Chapter 18 भारत तथा विश्व

भारत तथा विश्व PSEB 6th Class Social Science Notes

  • सातवाहन काल में भारत की महत्त्वपूर्ण बन्दरगाहें – सातवाहन राजाओं के शासन काल में भारत के समुद्र तट के साथ-साथ अनेक महत्त्वपूर्ण बन्दरगाहें थीं। इनमें से प्रमुख बन्दरगाहें कावेरीपट्टनम, महाबलिपुरम, पुहार, कोरकई, शूरपारक तथा भृगुकच्छ आदि थीं।
  • रेशमी-मार्ग – रेशमी-मार्ग एक स्थल मार्ग है जो चीन को यूरोप के साथ जोड़ता है। प्राचीन काल में इस मार्ग द्वारा सबसे अधिक रेशम का व्यापार होता था।
  • पलिनी – पलिनी रोम का एक लेखक था। प्राचीन काल में भारत रोम से अपनी वस्तुओं का मूल्य सोना लेकर वसूल करता था तथा पलिनी को इस बात का बहुत दुःख था।
  • भारत का निर्यात – भारत दूसरे देशों को मसाले, कीमती हीरे, बढ़िया कपड़ा, इत्र, हाथी दांत का सामान, लोहा, रंग, चावल तथा कई प्रकार के जानवरों एवं पक्षियों का निर्यात करता था।
  • भारत का आयात – भारत दूसरे देशों से सोने तथा चांदी के सिक्के, धातुएं, शराब तथा काँच एवं काँच की वस्तुएं आदि आयात करता था।
  • वेचेमिनीड – वेचेमिनीड वंश ईरान का शासक वंश था। 600 ई० पू० में इस वंश के शासकों ने भारत के उत्तर-पश्चिमी भागों पर अपना अधिकार जमा लिया था।
  • अंगकोरवाट – अंगकोरवाट कम्पूचिया में स्थित एक मन्दिर है। इस मन्दिर में रामायण तथा महाभारत में से | दृश्यों को मूर्तिकला में चित्रित किया गया है।
  • अरबों का सिन्ध पर अधिकार – अरबों ने 712 ई० में सिन्ध पर अधिकार कर लिया तथा भारत में अपनी व्यापारिक बस्तियां स्थापित की।

Leave a Comment