PSEB 6th Class Hindi Vyakaran वचन परिवर्तन

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Vachan Parivartan वचन परिवर्तन Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 6th Class Hindi Grammar वचन परिवर्तन

(i) आकारान्त पुल्लिग शब्दों के ‘आ’ को ‘ए’ में बदलकर एकवचन से बहुवचन बनाया जाता है। जैसे-

एकवचन – बहुवचन
कुत्ता – कुत्ते
बेटा – बेटे
लड़का – लड़के
शीशा – शीशे
बच्चा – बच्चे
कपड़ा – कपड़े
घोड़ा – घोड़े
तोता – तोते
लोटा – लोटे
बटेरा – बेटे
हीरे – हीरा
पंखा – पंखे
तिनका – तिनके

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran वचन परिवर्तन

(ii) अकरान्त स्त्रीलिंग शब्दों के अन्त में ‘अ’ को एँ में बदलकर एकवचन से बहुवचन बनता है। जैसे-

कलम – कलमें
दवात – दवातें
पुस्तक – पुस्तकें
रात – रातें
आँख – आँखें
बात – बातें
मेज – मेजें
चाल – चालें
कसम – कसमें
बहन – बहनें
कपड़ा – कपड़े
इमारत – इमारतें

(iii) इकारान्त और ईकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओं के अन्तिम ‘ई’ को ह्रस्व करके अन्त में ‘याँ’ जोड़ कर एकवचन से बहुवचन बनाया जाता है; जैसे-

रीति – रीतियाँ
नदी – नदियाँ
तिथि – तिथियाँ
टोपी – टोपियाँ
शक्ति – शक्तियाँ
कापी – कापियाँ
नीति – नीतियाँ
रानी – रानियाँ
स्त्री – स्त्रियाँ
टोली – टोलियाँ
लडकी – लड़कियाँ
थाली – थालियाँ
नारी – नारियाँ
सखी – सखियाँ

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran वचन परिवर्तन

(iv) जिन शब्दों के अन्त में ‘या’ होता है, उनमें ‘या’ पर चन्द्र बिन्दु (*) लगाकर एकवचन से बहुवचन बनाया जाता है। जैसे-

गुड़िया – गुड़ियाँ
चिड़िया – चिड़ियाँ
बुढ़िया – बुढ़ियाँ
डिबिया – डिबियाँ
चुहिया – चुहियाँ
बिटिया – बिटियाँ

(v) आकारान्त, इकारान्त और ऊकारान्त स्त्रीलिंग शब्दों के अन्त में ‘एँ’ जोड़कर एकवचन से बहुवचन बनते हैं; जैसे-

कन्या – कन्याएँ
वस्तु – वस्तुएँ
कथा – कथाएँ
ऋतु – ऋतुएँ
माला – मालाएँ
वधू – वधुएँ
माता – माताएँ
बहू – बहुएँ
लता – लताएँ
धातु – धातुएँ
विद्या – विद्याएँ
सभा – सभाएँ
दिशा – दिशाएँ
शाखा – शाखाएँ

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran वचन परिवर्तन

फुटकर बहुवचन रूपावली

गुरु – गुरुओं
बन्धु – बन्धुओं
साधु – साधुओं
राजा – राजाओं

Leave a Comment