PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 14 कुमारी काली बाई (2nd Language)

Hindi Guide for Class 6 PSEB कुमारी काली बाई Textbook Questions and Answers

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई

कुमारी काली बाई अभ्यास

1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई 1
PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई 2
उत्तर :
विद्यार्थी हिन्दी के शब्दों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में लिखने का अभ्यास करें।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई 3
PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई 4
उत्तर :
विद्यार्थी इन हिन्दी शब्दों को अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में लिखने का अभ्यास करें।

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में दें :

(क) कुमारी कालीबाई का स्मारक राजस्थान के किस गाँव में बना है?
उत्तर :
कुमारी कालीबाई का स्मारक राजस्थान के रास्तापाल गाँव में बना है।

(ख) कुमारी कालीबाई जब देश के लिए शहीद हुई तो उसकी उमर कितनी थी?
उत्तर :
कुमारी कालीबाई जब देश के लिए शहीद हुई तो उसकी उमर 13 वर्ष की थी।

(ग) रास्तापाल गाँव के कौन-से दो अध्यापक क्रांतिकारी गतिविधियाँ चलाते थे?
उत्तर :
रास्तापाल गाँव के नानाबाई खाँट और सेंगाभाई क्रांतिकारी गतिविधियाँ चलाते थे।

(घ) इस घटना में शहीद हुए अध्यापक का क्या नाम था?
उत्तर :
इस घटना में शहीद हुए अध्यापक का नाम था – नानाभाई खाँट।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर तीन-चार वाक्यों में दें :

(क) भोगीलाल पंडया और स्कूल के दो अध्यापक अंग्रेज़ सरकार के खिलाफ़ क्या काम करते थे?
उत्तर :
भोगीलाल पंडया और स्कूल के दो अध्यापक गुप्त रूप से अंग्रेज सरकार के खिलाफ़ काम किया करते थे। वे क्रांतिकारियों की सभाएँ करते, पर्चे बँटवाते और सूचनाएँ भिजवाते थे।

(ख) कुमारी कालीबाई ने अध्यापक सेंगाभाई को अंग्रेज़ों से कैसे बचाया?
उत्तर :
अध्यापक सेंगाभाई को अंग्रेजों ने जीप के पीछे रस्सियों से बाँध दिया था। उसकी इस हालत को देखकर कालीबाई दौड़कर जीप के सामने आ गई और मास्टर साहब को छोड़ देने को कहा। न मानने पर उसने स्वयं ही हँसिया से उसकी रस्सियाँ काट दी और सेंगाभाई को आजाद करवाया।

(ग) कुमारी कालीबाई देश के लिए कैसे शहीद हुई।
उत्तर :
कुमारी कालीबाई ने जब सेंगाभाई को अंग्रेजों से मुक्त करवाया तो अंग्रेजों ने गुस्से में आकर उस पर गोलियों की बौछार कर दी। कालीबाई की जीवनलीला समाप्त हो गई। इस तरह वह देश के लिए शहीद हो गई।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई

5. नीचे दिए गए मुहावरों के अर्थ दिए गए हैं, उनके वाक्य बनाओ।

मुहावरा – अर्थ – वाक्य

  1. प्राणों की बलि देना – जान देना – वीर सैनिक ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बलि दे दी।
  2. आग लगना – लगन पैदा होना
  3. ढेर करना – मार गिराना
  4. रफूचक्कर होना – गायब होना, खिसक जाना
  5. जीवन लीला समाप्त होना – मर जाना
  6. निछावर होना – किसी के लिए जान देना
  7. कहानी खत्म होना – मृत्यु हो जाना
  8. एक न एक दिन – कभी न कभी

उत्तर :

  1. प्राणों की बलि देना – जान देना – वीर सैनिक ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की बलि दे दी।
  2. आग लगना – प्रेम होना – सोहनी को महिवाल से मिलने की आग लगी हुई थी।
  3. ढेर करना – मार गिराना – हमारे सैनिकों ने दुश्मनों के चार सैनिक ढेर कर दिए।
  4. रफूचक्कर होना – गायब होना, खिसक जाना – सिपाही को देखते ही चोर रफूचक्कर हो गया।
  5. जीवन लीला समाप्त होना – मर जाना – गोली लगते ही कालीबाई की जीवन लीला समाप्त हो गई।
  6. निछावर होना – बलि जाना – कालीबाई अपने देश पर निछावर हो गई।
  7. कहानी ख़त्म होना – मृत्यु हो जाना – गोली लगते ही कालीबाई की कहानी ख़त्म हो गई।
  8. एक न एक दिन – कभी न कभी – एक न एक दिन मेरी फ़रियाद भी अवश्य सुनी जाएगी।

6. निम्नलिखित गद्यांश में संज्ञा शब्दों पर गोला लगायें तथा सर्वनाम शब्दों को रेखांकित करें:

(कालीबाई) के मरने की खबर सुनकर हज़ारों की संख्या में भील आदिवासी वहाँ इकट्ठा हो गये। (उन्होंने) अपना मारू बिगुल बजा दिया और घेर लिया उन अंग्रेज़ों को। भारी भीड़ देखकर वे जीप में सवार होकर भागे वहाँ से। आदिवासियों ने उनका पीछा किया। वे भागते रहे। आदिवासी तब तक उनका पीछा करते रहे जब तक उनकी जीप दूर ओझल नहीं हो गयी।
उत्तर :
(कालीबाई) के मरने की खबर सुनकर हजारों की संख्या में भील (आदिवासी) वहाँ इकटठा हो गए। उन्होंने अपना मारू (बिगुल) बजा दिया और घेर लिया उन अंग्रेजों को। भारी भीड देखकर वे जीप में सवार होकर भागे वहाँ से। आदिवासियों ने उनका पीछा किया। वे भागते रहे। (आदिवासी) तब तक उनका पीछा करते रहे जब तक उनकी (जीप) दूर ओझल नहीं हो गई।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई

7. निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर लिखें :

  1. शिक्षक – शिक्षिका
  2. बालिका
  3. लड़की
  4. कुमारी
  5. अध्यापक
  6. युवती

उत्तर :

  1. शिक्षक – शिक्षिका।
  2. बालिका – बालक।
  3. लड़की – लड़का।
  4. कुमारी – कुमार।
  5. अध्यापक – अध्यापिका।
  6. युवती – युवक।

8. दिए गए शब्द-जोड़ों के अर्थ दे दिये गये हैं। शब्द के अर्थ को समझते हुए वाक्य बनायें :

शब्द – अर्थ – वाक्य
पता – किसी काम, वस्तु, जगह का परिचायक :
पत्ता – वृक्ष की टहनी से निकलने वाला वह हरा अंग जिससे छाया रहती है और जो
सूखने पर झड़ जाता है।
जाति – वंश, कुल, वर्ग
जाति – ______________ – ______________
पड़ी – ______________ – ______________
पढ़ी – ______________ – ______________
बस – ______________ – ______________
बस – ______________ – ______________
उत्तर :
(क) (i) पता = किसी काम, वस्तु जगह का परिचायक – मुझे आपके घर का पता चाहिए।
(ii) पत्ता = वृक्ष की टहनी से निकलने वाला हरा अंग – वृक्षों पर नए पत्ते आ गए हैं।

(ख) (i) जाति = वंश, कुल, वर्ग – परशुराम ब्राह्मण जाति के थे।
(ii) जाती = जाना – वह हर रोज़ स्कूल जाती है।

(ग) (i) पड़ी = पड़ी हुई, रखी हुई – वह बेसुध पड़ी थी। – मुझे यह किताब मेज पर पड़ी हुई मिली।
(ii) पढ़ी = पढ़ी – लिखी – वह कितनी पढ़ी – लिखी है ?

(घ) (i) बस = वाहन – मैं बस से दिल्ली गया।
(ii) बस = बन्द करना – अब बस भी करो। कब से शोर मचा रहे हो।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई

9. सोचिए और लिखिए

कालीबाई के जीवन से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर :
कालीबाई के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि कभी भी अन्याय और अत्याचार होता देख चुप मत रहो, उसका विरोध करो ताकि अन्यायी और अत्याचारी के अत्याचार को रोका जाए। ऐसा करते हुए यदि प्राणों की आहुति भी देनी पड़े तो कभी पीछे न हटें।

प्रयोगात्मक व्याकरण

(i) राजस्थान में एक ज़िला है डूंगरपुर।
(ii) कालीबाई अगर साधारण जिंदगी जीतीं तो उनका नाम शायद कोई नहीं जानता।
(iii) यह प्रेरक कहानी है।
(iv) वह निडर थी।

उपर्युक्त वाक्यों में ‘एक’ शब्द ज़िले (संज्ञा) की, ‘साधारण’ शब्द जिंदगी (संज्ञा) की, ‘प्रेरक’ शब्द कहानी (संज्ञा) की तथा ‘निडर’ शब्द वह (सर्वनाम) की विशेषता बता रहे हैं इसलिए ये विशेषण शब्द हैं।

अतः जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताते हैं, उन्हें विशेषण कहते हैं।
(i) कालीबाई बहादुर बालिका थी।
(ii) कच्ची उम्र की लड़की ने अपना बलिदान दे दिया।
(iii) राजस्थान में रास्तापाल छोटा गाँव है।

उपर्युक्त वाक्यों में ‘बहादुर’ ‘कच्ची’ तथा ‘छोटा’ शब्द क्रमश: बालिका, उम्र तथा गाँव संज्ञा शब्दों की गुण सम्बन्धी विशेषता का बोध करा रहे हैं। अतः ये गुणवाचक विशेषण हैं।

अतः जिन शब्दों से संज्ञा या सर्वनाम की गुण सम्बन्धी विशेषता का बोध हो, उसे गुणवाचक विशेषण कहते हैं।
(i) स्कूल के दो अध्यापक क्रांतिकारी गतिविधियाँ चलाते थे।
(ii) तेरह साल की लड़की आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़ी।
(iii) कुछ लोग तथा कुछ सिपाही वहाँ पहुँचे।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई

उपर्युक्त वाक्यों में ‘दो’ शब्द से अध्यापक की तथा ‘तेरह’ शब्द से ‘साल’ की निश्चित संख्या का बोध हो रहा है अत: निश्चित संख्यावाचक विशेषण हैं और ‘कुछ’ शब्द से लोग तथा सिपाही की अनिश्चित संख्या का बोध हो रहा है अतः ‘कुछ’ शब्द अनिश्चित संख्या वाचक विशेषण हैं।

अतः जिन शब्दों से संज्ञा/सर्वनाम की निश्चित संख्या का बोध हो वे निश्चित संख्यावाचक तथा जिनसे निश्चित संख्या का बोध न हो, उन्हें अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहते है।

निम्नलिखित वाक्यों में से विशेषण शब्द छाँटकर रेखांकित करें :

  1. घटना 1947 की है।
  2. 13 साल की लड़की आज़ादी की लड़ाई में कूद पड़ी।
  3. उन्होंने मारू बिगुल बजा दिया।
  4. यह ऐतिहासिक कहानी बन गयी।
  5. बालिका में राजनीतिक जागरूकता कहाँ से आयी?

उत्तर :

  1. 1947
  2. 13 साल
  3. मारू
  4. ऐतिहासिक
  5. राजनीतिक

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
कुमारी कालीबाई देश के लिए कितनी उम्र में शहीद हो गई ?
(क) 13
(ख) 14
(ग) 15
(घ) 16.
उत्तर :
(क) 13

प्रश्न 2.
घटना में शहीद हुए अध्यापक का क्या नाम था ?
(क) नाना
(ख) नानाभाई खाँट
(ग) मेहरा सिंह
(घ) निर्माण सिंह।
उत्तर :
(ख) नानाभाई खाँट

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई

प्रश्न 3.
कुमारी कालीबाई का स्मारक राजस्थान के किस गाँव में बना है ?
(क) रास्तापाल गाँव में
(ख) खेतीपाल गाँव
(ग) हस्तीपुर गाँव
(घ) मेखलीपुर गाँव।
उत्तर :
(क) रास्तापाल गाँव में

प्रश्न 4.
कुमारी कालीबाई ने संगाभाई को किससे मुक्त करवाया ?
(क) अंग्रेजों से
(ख) मुगलों से
(ग) आंतकवादियों से
(घ) गुंडों से।
उत्तर :
(क) अंग्रेजों से

प्रश्न 5.
कालीबाई बहादुर बालिका थी।-वाक्य में कौन सा शब्द विशेषण है ?
(क) कालीबाई
(ख) बहादुर
(ग) बालिका
(घ) थी।
उत्तर :
(ख) बहादुर

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई

प्रश्न 6.
पाँच लड़कियाँ खेल रही हैं।-वाक्य में कौन-सा शब्द विशेषण है ?
(क) पाँच
(ख) लड़कियाँ
(ग) खेल
(घ) रही हैं।
उत्तर :
(क) पाँच

प्रश्न 7.
‘वह चतुर है’।-वाक्य में कौन-सा शब्द विशेषण है ?
(क) वह
(ख) चतुर
(ग) है
(घ) वह चतुर।
उत्तर :
(घ) वह चतुर।

प्रश्न 8.
आठ बकरियाँ चर रही हैं।-वाक्य में कौन-सा विशेषण है ?
(क) संख्यावाचक
(ख) गुणवाचक
(ग) भविष्यवाचक
(घ) सार्वनामिक।
उत्तर :
(क) संख्यावाचक

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई

प्रश्न 9.
लोगो कुछ सिपाही वहाँ पहुँचे – वाक्य में निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द विशेषण है ?
(क) लोगो
(ख) कुछ
(ग) सिपाही
(घ) वहाँ।
उत्तर :
(ख) कुछ

कुमारी काली बाई Summary in Hindi

कुमारी काली बाई पाठ का सार

राजस्थान में डूंगरपुर जिले के गाँव रास्तापाल में एक 13 वर्षीय आदिवासी बालिका कालीबाई का स्मारक है। इस बालिका ने देश की खातिर अपने प्राणों का बलिदान दिया। कुमारी कालीबाई के माँ – बाप कौन थे इसका तो पता नहीं चला, लेकिन उसके द्वारा दिए गए बलिदान का किस्सा प्रसिद्ध है।

सन् 1947 में देश की आजादी मिलने से कुछ ही समय पहले यह घटना रास्तापाल गाँव में घटी। गाँव में एक स्कूल था। इस स्कूल को भोगीलाल पंडया नामक व्यक्ति चलाते थे। भोगीलाल एक क्रान्तिकारी व्यक्ति थे और स्कूल क्रान्तिकारी गतिविधियों का अड्डा। इस स्कूल में दो अध्यापक थे – नानाभाई खाँट और सेंगाभाई। दोनों इन क्रान्तिकारी गतिविधियों में शामिल थे। धीरे – धीरे ये बात अंग्रेजों को पता चल गई।

अंग्रेज़ सरकार ने डूंगरपुर के महारावत लक्ष्मण सिंह को सूचित किया कि वे इस स्कूल को बन्द करवा दें। वे लक्ष्मणसिंह के कुछ लोगों, सिपाहियों और सेना के जवानों को लेकर गाँव में पहुँचे और जिलाधीश को लेकर पहुंचे और सिपाहियों ने नानाभाई खाँट और सेंगाभाई से स्कूल बन्द कर देने को कहा।

उन दोनों ने कहा कि स्कूल तो पंडया जी चलवाते हैं। हम लोग कौन होते हैं स्कूल बंद करने वाले। जिलाधीश ने भी स्कूल बंद कर देने को कहा तो उन्हें भी यही उत्तर सुनने को मिला। जिलाधीश ने पुलिस को आदेश दे दिया कि वे डंडे मार – मार कर इन्हें ठीक कर दें। पुलिस डंडे बरसाने लगी। नानाभाई खाँट तो पुलिस की मार से वहीं ढेर हो गए और सेंगाभाई को जीप के पीछे रस्सियों से बाँध दिया।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 14 कुमारी काली बाई

सेंगाभाई की यह हालत देखकर कालीबाई दौड़कर जीप के सामने आ गई और बोली, छोड़ दो मास्टर साहब को। इन्होंने क्या गलती की है ? एक सिपाही ने उसे डाँटते हुए कहा – “भाग जा सामने से, नहीं तो गोली मार दूंगा।” लड़की इससे बिलकुल भी न डरी। वह दौड़कर जीप के पीछे आ गई और हँसिया से उसने रस्सियों को काट दिया। आजाद होते ही सेंगाभाई तो भाग गया। अब सामने रह गई अकेली कालीबाई।

अंग्रेजों ने गुस्से से भरकर कालीबाई पर गोलियों की बौछार कर दी। कालीबाई ने वहीं पर प्राण त्याग दिए।

कालीबाई के मरने की खबर सुनते ही हजारों भील और आदिवासी वहाँ इकट्ठा हो गए। उन्होंने अंग्रेजों को घेर लिया। भीड़ इकट्ठा होता देख अंग्रेज़ जीप में सवार होकर आगने लगे। आदिवासियों ने उनका पीछा किया लेकिन अंग्रेज़ जीप में भाग निकले।

कालीबाई ने अपने साहस का ऐसा परिचय दिया जिससे वह सदा – सदा के लिए अमर हो गई।

कुमारी काली बाई कठिन शब्दों के अर्थ :

  • स्मारक = समाधि।
  • प्राणों की बलि देना = शहीद होना।
  • अनोखी = निराली, अद्भुत।
  • शिक्षक = अध्यापक।
  • खिलाफ = विरुद्ध।
  • चिढ़कर = नाराज होकर।
  • निडर = न डरने वाली, बहादुर।
  • कचिया = दरांती, हँसिया।
  • आनन – फानन में = जल्दबाजी में।
  • रफूचक्कर = दौड़ जाना।
  • जीवन लीला समाप्त हो गई = मर गई।
  • मारू बिगुल = युद्ध का बिगुल।
  • ओझल होना = छिप जाना, आँखों के सामने न होना।
  • निछावर = बलिदान।

Leave a Comment