PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 12 रेणुका झील Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 12 रेणुका झील (2nd Language)

Hindi Guide for Class 6 PSEB रेणुका झील Textbook Questions and Answers

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

रेणुका झील अभ्यास

1. नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखने का अभ्यास करें:

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील 1
PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील 2
उत्तर :
विद्यार्थी हिन्दी के शब्दों का लेखन अभ्यास करें।

2. नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिंदी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ें और हिंदी शब्दों को लिखें :

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील 3
PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील 4
उत्तर :
विद्यार्थी हिन्दी भाषा के शब्दों को समझें और इनका लेखन अभ्यास करें।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

3. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक वाक्य में लिखें :

(क) क्षितिज अपने माता-पिता व भाई के साथ कहाँ घूमने गया ?
उत्तर :
क्षितिज अपने माता – पिता और भाई के साथ हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रेणुका जी घूमने गया था।

(ख) श्री बाला सुन्दरी जी का मन्दिर कहाँ पर है?
उत्तर :
श्री बालाजी सुन्दरी जी का मन्दिर काला अम्ब से 6 ‘किलोमीटर की दूरी पर त्रिलोकपुर ग्राम में है।’

(ग) तालाबों का शहर किसे कहा जाता है?
उत्तर :
नाहन को तालाबों का शहर कहा जाता है।

(घ) रेणुका जी किस की माता थीं?
उत्तर :
रेणुका जी परशुराम जी की माता थीं।

(ङ) रेणुका का मेला कहाँ आयोजित किया जाता है?
उत्तर :
रेणुका का मेला हर वर्ष नवम्बर महीने में रेणुका झील के किनारे आयोजित किया जाता है।

(च) पाँवटा साहब गुरुद्वारे का संबंध किस गुरु से है?
उत्तर :
पाँवटा साहिब गुरुद्वारे का सम्बन्ध दशम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी से है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

4. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :

(क) नाहन शहर की विशेषताएँ लिखें।
उत्तर :
शिवालिक की पहाड़ियों में बसा नाहन शहर देखने में बहुत खूबसूरत है। सन् 1921 में बसाया गया यह शहर समद्र तल से 933 मीटर ऊँचा है। नाहन को तालाबों का शहर कहा जाता है। यहाँ का रानी ताल तालाब सबसे सुन्दर है। सर्वधर्म सद्भाव के इस शहर में मन्दिर, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च मौजूद हैं।

(ख) रेणुका जी से संबंधित दंत कथा लिखें।
उत्तर :
हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील रेणुका झील है। माना जाता है कि यह झील परशुराम जी की माता रेणुका जी है जिन्होंने अपने पति ऋषि यमदाग्नि के शाप के कारण एक झील का रूप धारण कर लिया था।

(ग) रेणुका झील की विशेषताएँ लिखें।
उत्तर :
रेणुका झील हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है। यह झील परशुराम जी की माता रेणुका के नाम पर है। इसकी लम्बाई 3241 मीटर की है तथा यह समुद्र तल से 672 मीटर ऊँचाई पर है। यहाँ पर बच्चों के लिए मिनी चिड़िया घर है। यहाँ की लायन सफारी कई एकड़ में फैली हुई है। इस झील के किनारे प्रत्येक वर्ष नवम्बर महीने में बड़ा मेला लगता है।

(घ) पाँवटा साहिब गुरुद्वारे की जानकारी एकत्रित कर लिखें।
उत्तर :
पाँवटा साहिब गुरुद्वारा सिक्खों का एक प्रमुख और पवित्र धार्मिक स्थल है। यह हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यमुना नदी के तट पर बसा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल गुरुद्वारा पाँवटा साहिब बड़ा ही रमणीय है। पाँवटा साहिब में गुरु गोबिन्द सिंह जी कई वर्षों तक रहे। आज पाँवटा साहब एक तीर्थ स्थान के रूप में परिणत हो चुका है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

5. उपयुक्त शब्द भरकर वाक्य पूरे करें :

(क) नाहन को _________________ का शहर कहा जा सकता है।
(ख) पूरा रास्ता _________________ घुमावदार था।
(ग) _________________ झील हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है।
(घ) _________________ में गुरु गोबिन्द सिंह जी कई वर्षों तक रहे।
(ङ) बच्चों के लिए यहाँ मिनी _________________ है।
उत्तर :
(क) तालाबों
(ख) हरा – भरा
(ग) रेणुका
(घ) पाँवटा साहिब
(ङ) चिड़िया घर।

6. पर्यायवाची शब्द लिखें :

  1. माता = माँ, जननी
  2. वर्षा = ___________, ___________
  3. रात = ___________, ___________
  4. हवा = ___________, ___________
  5. पेड़ = ___________, ___________
  6. फूल = ___________, ___________
  7. समुद्र = ___________, ___________
  8. बादल = ___________, ___________

उत्तर :

  1. माता = माँ, जननी।
  2. वर्षा = बरखा, बारिश।
  3. रात = रात्रि, रजनी।
  4. हवा = अनिल, समीर।
  5. पेड़ = वृक्ष, विटप।
  6. फूल = सुमन, कुसुम।
  7. समुद्र = सागर, रत्नाकर।
  8. बादल = घन, मेघ।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

7. विपरीत शब्दों का मिलान करें :
PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील 5
उत्तर :

  • भीतर – बाहर।
  • आरम्भ – अन्त।
  • शान्ति – युद्ध।
  • अधूरी – पूरी।
  • शाप – वरदान।

8. रेखांकित शब्दों के लिंग बदल कर वाक्य दोबारा लिखें :

  1. इस मन्दिर का निर्माण राजा ने करवाया।
    _____________________
  2. बंदर वृक्ष पर कूद रहा था।
    _____________________
  3. क्षितिज अपनी माता के साथ घूमने गया।
    _____________________
  4. शेर चिड़ियाघर में विश्राम कर रहा था।
    _____________________

उत्तर :

  1. इस मन्दिर का निर्माण रानी ने करवाया।
  2. बन्दरिया वृक्षों पर कूद रही थी।
  3. क्षितिज अपने पिता के साथ घूमने गया।
  4. शेरनी चिड़ियाघर में विश्राम कर रही थी।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

9. लिखिये :
यदि आप किसी अन्य पर्वतीय/ऐतिहासिक स्थान पर घूमकर आये हैं, तो अपने अनुभव अपने मित्र को पत्र में लिखें।
उत्तर :
विद्यार्थी इसके लिए व्याकरण में निबन्ध भाग देखें।

10. पाठ में से पाँच-पाँच व्यक्तिवाचक, जातिवाचक तथा भाववाचक संज्ञाएँ छाँटकर लिखें :

व्यक्तिवाचक – जातिवाचक – भाववाचक
____________ – ____________ – ____________
____________ – ____________ – ____________
____________ – ____________ – ____________
____________ – ____________ – ____________
____________ – ____________ – ____________
उत्तर :
उत्तर :
व्यक्तिवाचक – जातिवाचक – भाववाचक
उल्लास – बादल – हरियाली
आकाश – तालाब – ऊँचाई
परशुराम – गाँव – सुरम्य
रेणुका – बन्दर – सौन्दर्य
नाहन – शेर – मधुर।

प्रयोगात्मक व्याकरण

झरनों से पानी गिर रहा था।

इस वाक्य में ‘झरनों से’ पानी के अलग होने का बोध हो रहा है इसलिए यहाँ अपादान कारक है। अतः संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से अलग होना पाया जाये, वह अपादान कारक कहलाता है।

2. (i) रेणुका का मेला रेणुका झील के किनारे आयोजित होता है।
(ii) रेणुका परशुराम की माता का नाम है।

यहाँ पहले वाक्य में ‘रेणुका का’ मेले से, ‘झील का’ किनारे से तथा दूसरे वाक्य में ‘परशुराम का’ माता से सम्बन्ध प्रकट हो रहा है। अतः यहाँ सम्बन्ध कारक है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

अतः संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से उसका सम्बन्ध किसी दूसरे शब्द के साथ प्रकट हो, उसे सम्बन्ध कारक कहते हैं। विशेष :- क्रिया के साथ सम्बन्ध न कराने के कारण कुछ विद्वान सम्बन्ध कारक को कारक नहीं मानते हैं।

3. (i) हमने कमरों में सामान रख दिया।
(ii) बन्दर वृक्षों पर कूदते नज़र आ रहे थे।

इन वाक्यों में ‘कमरों में’, ‘वृक्षों पर’ पद उन स्थानों को सूचित कर रहे हैं, जहाँ क्रिया के आधार का बोध होता है। अत: यहाँ अधिकरण कारक है।

अतएव संज्ञा या सर्वनाम के जिस रूप से क्रिया के आधार का बोध हो, उसे अधिकरण कारक कहते है।

4. हे ईश्वर! मेरी रक्षा करो।
अरे बच्चो! तुम क्या कर रहे हो?

यहाँ ‘हे ईश्वर’ में ईश्वर को पुकारा जा रहा है तथा ‘अरे बच्चो’ में बच्चों को सम्बोधित किया जा रहा है, अत: यहाँ सम्बोधन कारक है।

अतः शब्द के जिस रूप से किसी को पुकारने अथवा सम्बोधन करने का ज्ञान हो, वहाँ सम्बोधन कारक होता है।

सम्बोधन कारक का प्रयोग कारक चिह्न के बिना भी होता है। जैसे-भाई ! ज़रा इधर आओ।

विशेष :- सम्बोधन कारक का सम्बन्ध वाक्य में क्रिया अथवा किसी दूसरे शब्द से नहीं होता, अतएव कुछ विद्वान इसे कारक नहीं मानते। रेखांकित शब्दों के स्थान पर उचित सर्वनाम शब्द का प्रयोग करके वाक्य दोबारा लिखिए :

  1. क्षितिज पिछले सप्ताह क्षितिज के माता-पिता के साथ रेणुका जी घूमने गया।
  2. क्षितिज की माँ ने क्षितिज को बुलाया।
  3. सामने ही दिखाई दे रही सुरम्य रेणुका झील हमें रेणुका झील की ओर आकर्षित कर रही थी।
  4. क्षितिज ने उल्लास से कहा कि यदि उल्लास भी साथ होते तो और भी आनन्द आता।

उत्तर :

  1. क्षितिज पिछले सप्ताह अपने माता – पिता के साथ रेणुका जी घूमने गया।
  2. क्षितिज की माँ ने उसे बुलाया।
  3. सामने ही दिखाई दे रही सुरम्य रेणुका झील हमें अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
  4. क्षितिज ने उल्लास से कहा कि यदि तुम भी साथ होते तो और भी आनन्द आता।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न 1.
क्षितिज अपने मित्र को किस झील की जानकारी देता है ?
(क) रेणुका
(ख) धेनुका
(ग) कर्ण
(घ) डल।
उत्तर :
(क) रेणुका

प्रश्न 2.
रेणका झील समद्र तल से कितने मीटर ऊंचाई पर स्थित है ?
(क) 671
(ख) 672
(ग) 673
(घ) 674
उत्तर :
(ख) 672

प्रश्न 3.
परशुराम की माता का क्या नाम था ?
(क) रेणुका
(ख) धेनुका
(ग) वेणुका
(घ) रमणीक।
उत्तर :
(क) रेणुका

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

प्रश्न 4.
तालाबों का शहर किसे कहा जाता है ?
(क) रेणुका को
(ख) धेनुका को
(ग) नाहन को
(घ) वाहन को।
उत्तर :
(ग) नाहन को

प्रश्न 5.
नाहन किसकी पहाड़ियों में बसा है ?
(क) शिवालिक की
(ख) हिमालय की
(ग) विध्यांचल की
(घ) तीनों की।
उत्तर :
(क) शिवालिक की

प्रश्न 6.
रेणुका कैसी झील है ?
(क) कृत्रिम
(ख) प्राकृतिक
(ग) पहाड़ी
(घ) नाहनी।
उत्तर :
(ख) प्राकृतिक

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

प्रश्न 7.
झरनों से पानी गिरता है।-वाक्य में रेखांकित पद में कौन-सा कारक है ?
(क) अपादान
(ख) कर्ता
(ग) अधिकरण
(घ) सम्बन्ध।
उत्तर :
(क) अपादान

प्रश्न 8.
रेणुका परशुराम की माता है।-वाक्य में रेखांकित पद में कौन-सा कारक है ?
(क) कर्म
(ख) संबंध
(ग) अपादान
(घ) अधिकरण।
उत्तर :
(ख) संबंध

प्रश्न 9.
पक्षी घोंसलों में रहते हैं।-वाक्य में रेखांकित पद में कौन-सा कारक है ?
(क) अपादान
(ख) संबंध
(ग) अधिकरण
(घ) कर्म।
उत्तर :
(ग) अधिकरण

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

रेणुका झील Summary in Hindi

रेणुका झील पाठ का सार

क्षितिज अपने मित्र उल्लास को पत्र द्वारा रेणुका झील के पर्यटन की जानकारी देते हुए बताता है कि वह पिछले सप्ताह अपने माता – पिता और भाई आकाश के साथ हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रेणुका जी घूमने गया। चण्डीगढ़ – अम्बाला सड़क के रास्ते से होते हुए वे काला – अम्ब पहुंचे। वहां से 6 किलोमीटर की दूरी पर त्रिलोकपुर ग्राम में स्थित श्री बाला सुन्दरी जी के मन्दिर भी गए। बाला सुन्दरी मन्दिर का निर्माण सोहलवीं शताब्दी में हुआ था। यहां से वे लोग 26 किलोमीटर दूर रेणुका जी की ओर चल पड़े। रेणुका के मार्ग में चलते हुए नाहन शहर आया।

शिवालिक की पहाड़ियों में बसे नाहन को तालाबों का शहर कहा जाता है। यह शहर समुद्र तल से 933 मीटर ऊंचाई पर है। यहां पर थोड़ी देर रुकने और खाना खाने के पश्चात् वे लोग फिर से रेणुका झील के लिए चल पड़े। रेणुका झील हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील 6

परशुराम जी की माता के नाम पर स्थापित रेणुका झील समुद्र तल से 672 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। दंतकथा है कि परशुराम की माता रेणुका ने अपने पति ऋषि यमदाग्नि के शाप के कारण एक झील का रूप धारण कर लिया था। रेणुका झील से कुछ आगे छोटा – सा तालाब है जिसे परशुराम ताल कहते हैं। यहां माता रेणुका और परशुराम जी के मन्दिर विशेष हैं। यहां पर बच्चों के लिए मिनी चिडियाघर है।

नवम्बर के महीने में यहां पर रेणका का मेला लगता है। इस मेले में विभिन्न मन्दिरों में शोभायमान मूर्तियां लाई जाती हैं। हज़ारों लोग इस उत्सव में भाग लेते हैं और इस पवित्र सरोवर में स्नान करते हैं। यह झील 3 किलोमीटर तक फैली हुई है। यहां हमने झील की परिक्रमा की। सूर्यास्त से पहले हमने मन्दिरों में दर्शन किए और होटल वापिस आ गए। अगली सुबह हम जल्दी से तैयार होकर पांवटा साहब के दर्शनों के लिए चल पड़े।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 12 रेणुका झील

यहां से 35 किलोमीटर दूर यमुना नदी के तट पर बसा ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब वह स्थान है जहां पर गुरु गोबिन्द सिंह जी ने कई वर्ष बिताए। हमने वहां माथा टेका और लंगर खाया तथा चण्डीगढ़ के लिए चल पड़े। सचमुच यह एक बड़ी सुखद यात्रा थी। यदि तुम भी साथ होते तो और भी मजा आता।

रेणुका झील कठिन शब्दों के अर्थ :

  • दिव्य शक्ति = अलौकिक ताकत।
  • धाम = स्थान।
  • बाल = बचपन।
  • निर्माण = बनाना।
  • तत्कालीन = उस समय का।
  • प्रस्थान = जाना।
  • बोटिंग = नौका चलाना।
  • चहलकदमी = आराम से चलना, सैर।
  • अद्भुत = निराला।
  • दृश्य = नजारा।
  • पगडंडियां = पैदल चलने का कच्चा रास्ता।
  • रमणीय = सुन्दर।
  • सुरम्य = सुन्दर।
  • वर्जित = मनाही।
  • मांसाहार = मांस खाना।
  • शोभायमान = आकर्षक, सुन्दर।
  • उत्सव = मेला।
  • परिक्रमा = चारों ओर का चक्कर लगाना।
  • कलरव = पक्षियों का चहचहाना।
  • परिणत = बदल।

Leave a Comment