PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 11 कराहती दहाड़

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Chapter 11 कराहती दहाड़ Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Hindi Chapter 11 कराहती दहाड़

Hindi Guide for Class 6 कराहती दहाड़ Textbook Questions and Answers

भाषा-बोध

1. शब्दार्थ नोट : पाठ के आरम्भ में शब्दार्थ दिए गए हैं।

वन- मानुष = एक तरह का बंदर
पिंजरानुमा = पिंजरे के आकर का
प्रजाति = पशु पक्षियों आदि का वह समूह, जिसमें सभी सदस्यों के नाक, कान, कपाल, केश आदि के आकार- प्रकार, रूपरंग आदि में समानता हो।
आश्रय- स्थल = शरण/ ठिकाने का स्थान
आदमखोर = नर मांस भक्षी
सुरक्षा कमी = सुरक्षा करने वाली कर्मचारी
खूंखार = जालिम, खुनी, डरावना

2. मुहावरों के अर्थ दे दिए हैं। अर्थ समझते हुए वाक्य बनाओ।

1. जख्म कुरेदना = बीते हुए कष्ट की याद दिलाना = …………………………..
2. नामोनिशान मिटाना = कुछ भी निशान शेष न रहना = ……………………………..
3. चल बसना = मर जाना = ……………………………
4. प्राणों के लाले पड़ना = जान खतरे में पड़ना = …………………………….
5. मगरमच्छ के आंसू बहाना = झूठा रोना = …………………………
उत्तर:
1. जख्म कुरेदना = बीते हुए कष्ट की याद दिलाना – तुम पुरानी बातों को छेड़कर हमारे जख्म मत कुरेदो।
2.  नामोनिशान मिटाना = कुछ भी निशान शेष न रहना – कुछ वन्य जीवों का तो नामोनिशान तक मिट गया है।
3. चल बसना = मर जाना – लम्बी बीमारी के पश्चात् कल रामू के पिता जी चल बसे।
4. प्राणों के लाले पड़ना = जान खतरे में पड़ना-शेर ने कहा कि हमें तो अपने प्राणों के लाले पड़े हुए हैं। मनुष्यों के डर से हम खुलकर घूम – फिर भी नहीं सकते।
5. मगरमच्छ के आंसू बहाना = झूठा रोना – सेठ की हत्या कर नौकर पुलिस से बचने के लिए मगरमच्छ के आँसू बहाने लगा।

3. लिंग परिवर्तित करो

1. बिल्ली = …………,.
2. देवी = …………..
3. युवक = …………….
4. ब्राह्मण = ……………….
5. बाघ = ………………….
6. माली = ……………
उत्तर:
1. बिल्ली = बिलाव
2.  ब्राह्मण = ब्राह्मणी
3. देवी – देव
4. बाघ = बाघिन
5. युवक = युवती
6. माली = मालिन

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 11 कराहती दहाड़

4. वचन बदलो

1. बिल्ली = ………………….
2. कहानी = ………………
3. हड्डी = ……………….
4. देवी = …………………
5. धारी = ………………..
6. नदी = ………………….
उत्तर:
एकवचन बहुवचन
1. बिल्ली = बिल्लियाँ
2. कहानी = कहानियाँ
3. हड्डी = हड्डियाँ
4. देवी = देवियाँ
5. धारी = धारियाँ
6. नदी = नदियाँ

5. पर्यायवाची शब्द लिखो

1. नदी = ………………….
2. धरा = ………………….
3. वन = ………………….
4. प्राणी = …………………..
5. मानव = ……………………
उत्तर:
1. नदी = सरिता, तटिनी
2. प्राणी = जीव, चेतन
3. वन = कानन, विपिन
4. पुष्प = फूल, कुसुम
5. धरा = धरती, भूमि
6. मानव = मनुष्य, आदमी

6. कोष्ठक में दिए शब्द का सही रूप प्रयोग कर वाक्य बनाओ

1. आज मानव कितना ………………. बन गया है। (स्वार्थ)
2. मानव …………….. सम्पदा के विनाश पर तुला है। (प्रकृति)
3. बाघ हमारा ……………….. प्राणी है। (राष्ट्र)
4. साँप ……………….. होता है (विष)
5. जादूगर का खेल देखकर बच्चे ……… हो रहे थे। (आनन्द)
उत्तर:
1. स्वार्थी
2. प्राकृतिक
3. राष्ट्रीय
4. विषैला
5. आनन्दित

विचार-बोध

(क) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखें

प्रश्न 1.
बाघ किस प्रजाति का प्राणी है ?
उत्तर:
बाघ बिल्ली प्रजाति का प्राणी है।

प्रश्न 2.
पेड़ों पर कौन-से जानवर उछलते-कूदते हैं ?
उत्तर:
पेड़ों पर बन्दर उछलते-कूदते हैं।

प्रश्न 3.
भारत का राष्ट्रीय प्राणी कौन-सा है ?
उत्तर:
भारत का राष्ट्रीण प्राणी बाघ है।

प्रश्न 4.
वन्य जीवों का वास्तविक आवास कहाँ हैं?
उत्तर:
वन्य जीवों का वास्तविक आवास वन हैं।

प्रश्न 5.
बाघ का प्रिय आहार क्या है ?
उत्तर:
बाघ का प्रिय आहार मांस है।

प्रश्न 6.
बाघ कितने वर्ष में युवा हो जाता है ?
उत्तर:
बाघ 4 वर्ष की आयु में युवा हो जाता है।

प्रश्न 7.
एशिया में लगभग कितने बाघ पाए जाते हैं ? और कहाँ-कहाँ ?
उत्तर:
एशिया में लगभग 2100 बाघ पाए जाते हैं। ये बाघ भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान में पाए जाते हैं।

प्रश्न 8.
बाघ आदमखोर कब बन जाता है ?
उत्तर:
अपनी रक्षा करते हुए, बीमारी के कारण या बुढ़ापे में आकर बाघ आदमखोर बन जाता है।

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 11 कराहती दहाड़

(ख) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखें

प्रश्न 1.
बाघ की प्रमुख विशेषताएं लिखो।
उत्तर:
बाघ की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं

  1. बाघ बिल्ली की प्रजाति का एक जीव है।
  2. इसकी चमड़ी पीली और संतरी रंग की होती है जिस पर काली धारियाँ पड़ी होती हैं।
  3. यह बहुत फुर्तीला होता है।
  4. यह जंगल का राजा कहलाता है।
  5. इसका शरीर 11 फुट तक लम्बा होता है और भार 300 किलो तक का होता है।
  6. यह अकेले रहना पसन्द करता है।
  7. मांस इसका प्रिय खाद्य है।

प्रश्न 2.
बचपन से युवा होने तक बाघ किसके संरक्षण में रहता है और क्या करता है ?
उत्तर:
बचपन से युवा होने तक बाघ अपनी मां के संरक्षण में रहता है और शिकार के दांव-पेच सीखता है।

प्रश्न 3.
बाघ हमारे गौरव का प्रतीक है, कैसे ?
उत्तर:
बाघ हमारे गौरव का प्रतीक है। इसे हमारे देश का राष्ट्रीय पशु होने का गौरव प्राप्त है।

प्रश्न 4.
बाघ को बचाने के लिए भारत सरकार ने क्या कदम उठाए हैं ?
उत्तर:
भारत क्या संपूर्ण विश्व में बाघों का अस्तित्व खतरे में है। इनकी संख्या दिनप्रतिदिन कम होती जा रही है। शिकारी अपने स्वार्थ के लिए इनका शिकार कर रहे हैं। भारत सरकार ने इसके अस्तित्व को बचाने के लिए अनेक उपाय आरम्भ किये हैं। बाघों का शिकार निषेध है। इनके लिए अभ्यारण्य बनाए गए हैं तथा टाइगर परियोजना भी चल रही है। इस प्रकार से बाघों को बचाया जा रहा है।

प्रश्न 5.
मानव बाघों का शिकार क्यों करता है ?
उत्तर:
मानव अपने स्वार्थ पूर्ति के लिए बाघों का शिकार करता है। वह शेर का । शिकार करके उसकी खाल, हड्डियों और नाखून आदि को अधिक दामों में बेचकर पैसा . कमाता है। इसीलिए वह उनका शिकार करता है।

आत्म-बोध

1. चिड़ियाघर की सैर पर जाओ और अपने प्रिय जानवर के बारे में जानकारी एकत्र करो।
2. वन्य-जीवों के चित्रों का संग्रह करो।
3. लुप्त हो रहे प्राणियों की सूची बनाओ। उत्तर-विद्यार्थी इनके लिए स्वयं प्रयास करें।

रचनात्मक-अभिव्यक्ति

प्रश्न 1.
आपने चिड़ियाघर की सैर की है वहाँ आपने जो-जो देखा, अपना अनुभव दस पंक्तियों में लिखो।
उत्तर:
पिछले वर्ष गर्मियों की छुट्टियों में हमने जयपुर के चिड़ियाघर की सैर की। हमने वहाँ पर कई प्रकार के जीवों को देखा। जंगल का राजा बाघ को पिंजरे में आराम करते देखा। सफ़ेद मोर हमारे लिए विशेष उत्साह का कारण था। वह पंख फैलाकर नाच रहा था। राष्ट्रीय पंक्षी मोर भी एक अन्य पिंजरे में मस्त घूम रहा था। एक पिंजरे में गोरिल्ला को देखा। पानी के किनारे मगरमच्छ को आराम से सुस्ताते हुए देखा। पिंजरे में भालू भी गुर्राता हुआ मिला। सफ़ेद भालू भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा। रंगबिरंगा तोता देखकर हम मोहित हो उठे।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
बच्चे क्या देखने गए थे ?
(क) चिड़िया
(ख) चिड़ियाघर
(ग) पिंजरे
(घ) शेर
उत्तर:
(ख) चिड़ियाघर

प्रश्न 2.
बाघ किस प्रजाति का प्राणी है ?
(क) बिल्ली
(ख) कुत्ता
(ग) शेर
(घ) बाघ
उत्तर:
(क) बिल्ली

प्रश्न 3.
भारत का राष्ट्रीय पशु कौन-सा है ?
(क) शेर
(ख) बाघ
(ग) चीता
(घ) हाथी
उत्तर:
(ख) बाघ

प्रश्न 4.
बड़ा होने पर बाघ का वज़न लगभग कितने किलो हो जाता है ?
(क) 350
(ख) 375
(ग) 300
(घ) 450
उत्तर:
(ग) 300

PSEB 6th Class Hindi Solutions Chapter 11 कराहती दहाड़

प्रश्न 5.
बाघ कितने वर्ष में युवा हो जाता है ?
(क) 4
(ख) 5
(ग) 6
(घ) 7
उत्तर:
(क) 4

प्रश्न 6.
निम्नलिखित में से ‘प्राणी’ का पर्याय है :
(क) जीव
(ख) जगत
(ग) भगत
(घ) जानवर
उत्तर:
(क) जीव

प्रश्न 7.
निम्नलिखित में से ‘मानव’ का पर्याय है :
(क) सुर
(ख) देव
(ग) दानव
(घ) मनुष्य
उत्तर:
(घ) मनुष्य

कराहती दहाड़ Summary

कराहती दहाड़ पाठ का सार

बच्चे चिड़ियाघर देखने गए थे। वे पेड़ों पर उछलते-कूदते प्राणियों को देख कर खुश थे। अचानक बाघ की दहाड़ सुन कर वे सहम गए। एक पिंजरे जैसे आवास में बहुत बड़ा बाघ बंद था। कुछ साहसी बच्चे उसके निकट चले गए। बाघ ने उनसे कहा कि डरो मत। धरती का सब भयानक जानवर वह नहीं था। धरती का सबसे भयानक जानवर तो मनुष्य है, वह तो जंगल में अपनी माँ के साथ रहता था। वह बहुत ही छोटा था। उसका वजन केवल एक किलो था और आँखें बंद। पर अब तो वह पिंजरे में बंद है। बड़ा होने पर बाघ का शरीर 11 फुट तक लंबा और वजन लगभग 300 किलो हो जाता है। चार वर्ष के वे युवा हो जाते हैं। जन्म के बाद छः से आठ सप्ताह तक वे अपनी माँ का दूध पीते हैं और बाद में मांस खाने लगते हैं। बाघ प्रायः अकेले रहना पसंद करते हैं। एक विशेष गंध से वे अपनी सीमा निश्चित कर लेते हैं। जंगल में वे तरह-तरह के पशुओं का शिकार करते हैं पर चिड़ियाघर में तो उन्हें जीने के लिए जैसा भी हो वैसा मांस खाना ही पड़ता है। वे मनुष्य को आत्मरक्षा, बीमारी, कमज़ोरी की अवस्था में ही मारते है। मनुष्य तो अपने स्वार्थ के कारण उन्हें मारता है। एशिया में तो अब केवल 2100 बाघ शेष बचे हैं जिन में से भारत में इनकी संख्या 1400 है। अब इनकी सुरक्षा के लिए टाइगर-परियोजना चलाई गई है।

कठिन शब्दों के अर्थ:

वन मानुष = जंगलों में रहने वाला मनुष्य प्रजाति का बन्दर। चिड़ियाघर = वह स्थान जहां अनेक प्रकार के वन्य पशु-पक्षी रहते हैं। करतब = काम। आनन्दित = खुश। दहाड़ = गर्जना। सहम = डर। विशाल = बड़ा। पिंजरानुमा = पिंजरे । के आकार का। आवास = घर। ओर = तरफ। खूखार = भयानक, डरावना। कुरेदना = खोदना, छेड़ना। आश्रय-स्थल = रहने का स्थान। आदमखोर = आदमियों (मनुष्यों) को खाने वाले।आत्मरक्षा = अपनी रक्षा, बचाव। बर्ताव = व्यवहार। शावक = किसी भी पशु का छोटा बच्चा। सृष्टि = संसार। आश्चर्यचकित = हैरान।

Leave a Comment