PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

Punjab State Board PSEB 6th Class Agriculture Book Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Agriculture Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

PSEB 6th Class Agriculture Guide पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ Textbook Questions and Answers

(क) एक-दो शब्दों में उत्तर दो –

प्रश्न 1.
प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिदिन कितनी सब्जी की आवश्यकता है ?
उत्तर-
300 ग्राम।

प्रश्न 2.
पंजाब में सब्जियों की काश्त कितने क्षेत्रफल में होती है ?
उत्तर-
दो लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल।

प्रश्न 3.
दो गर्मियों की सब्जियों के नाम बताओ।
उत्तर-
भिण्डी, कद्दू जाति की सब्जियाँ।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 4.
एक एकड़ आलू की बुवाई के लिए कितने बीज की आवश्यकता होती है ?
उत्तर-
8-12 क्विंटल बीज प्रति एकड़ की आवश्यकता होती है।

प्रश्न 5.
मिर्च की दो किस्मों के नाम बताओ।
उत्तर-
पंजाब तेज़, सी०एच०-1, पंजाब सुर्ख।

प्रश्न 6.
टमाटर की बुवाई कौन-से महीने में की जाती है ?
उत्तर-
नवंबर के महीने।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 7.
भिण्डी का औसत झाड़ प्रति एकड़ कितना होता है ?
उत्तर-
50 क्विंटल।

प्रश्न 8.
कदू जाति की दो सब्जियों के नाम लिखो।
उत्तर-
पेठा, करेला, टीडा, चप्पन कदू।

प्रश्न 9.
जड़ वाली सब्जियों के नाम बताओ।
उत्तर-
मूली, गाजर, शलगम।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 10.
मिर्च की फसल के लिए प्रति एकड़ बीज की मात्रा बताओ।
उत्तर-
200 ग्राम।

(ख) एक-दो वाक्यों में उत्तर दो –

प्रश्न 1.
सब्जियों को सुरक्षित भोजन क्यों कहा जाता है ?
उत्तर-
सब्जियों में प्रोटीन, विटामिन, खनिज पदार्थ होते हैं जो शरीर की रक्षा के लिए बहुत ज़रूरी हैं। इसलिए इनको सुरक्षित भोजन कहा जाता है।

प्रश्न 2.
सब्जियों का उदाहरण देते हुए उन्हें मौसम अनुसार बांटिए।
उत्तर-
गर्मी की सब्ज़ियां-टमाटर, बैंगन, भिंडी, कद्र जाति की सब्जियां आदि। सर्दी की सब्जियां-पालक, मटर, गोभी, गाजर, मेथी आदि।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 3.
संतुलित खुराक से क्या भाव है ?
उत्तर-
संतुलित खुराक ऐसी खुराक है जिसमें मनुष्य के शरीर के लिए आवश्यक सभी खुराकी तत्त्व; जैसे–प्रोटीन, विटामिन, चर्बी, धातुएं; जैसे-कैल्शियम, लोहा, कार्बोज़ आदि आवश्यक मात्रा में मौजूद होते हैं।

प्रश्न 4.
चार गर्मियों की तथा चार सर्दियों की सब्जियों के नाम लिखो।
उत्तर-
गर्मी की सब्जियां-भिंडी, मिर्च, टमाटर, बैंगन। सर्दी की सब्जियां-पालक, मेथी, मूली, गाजर।

प्रश्न 5.
सब्जियों में पाए जाने वाले भोजन के तत्त्वों के बारे में बताओ।
उत्तर-
सब्जियों में प्रोटीन, विटामिन, खनिज पदार्थ आदि तत्त्व मिलते हैं।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 6.
आलू की प्रमुख किस्मों के नाम बताओ।
उत्तर-
कुफरी पुखराज, कुफरी ज्योति, कुफरी संधुरी तथा कुफरी बादशाह।

प्रश्न 7.
पत्तेदार सब्जियां कौन-कौन सी हैं तथा ये कब और अधिकतर कहां उगाई जाती हैं ?
उत्तर-
पत्तेदार सब्जियां हैं-धनिया, पालक, मेथे, मेथी आदि। इनको सर्दी ऋतु में बोया जाता है।

प्रश्न 8.
मिर्च की पनीरी की बुवाई की सिफ़ारिश कब की जाती है ?
उत्तर-
मिर्च की पनीरी के लिए बुवाई अंत अक्तूबर से मध्य नबंवर में की जाती है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 9.
मटर भूमि की उत्पादन क्षमता कैसे बढ़ाते हैं ?
उत्तर-
मटर की जड़ों में लाभदायक जीवाणु होते हैं जोकि भूमि में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाते हैं। इस तरह भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ जाती है।

प्रश्न 10.
सर्द ऋतु की सब्जियों के बारे में बताइए।
उत्तर-
ऐसी सब्जियां जिनको विकसित होने के लिए अधिक ठण्डे मौसम की आवश्यकता होती है, को सर्द ऋतु वाली सब्जियां कहते हैं; जैसे-मटर, गोभी, पालक, मेथी, मेथे, गाजर आदि।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

(ग) पाँच-छ: वाक्यों में उत्तर दो –

प्रश्न 1.
निम्नलिखित सब्जियों के बारे में संक्षेप में बताइए :

  • मिर्च
  • प्याज
  • आलू
  • भिंडी।

उत्तर-
1. मिर्च की काश्त-

  1. किस्म-सी० एच०-1, सी०एच०-3, पंजाब तेज़, पंजाब सुर्ख।
  2. काश्त अधीन क्षेत्रफल-7.67 हज़ार हैक्टेयर।
  3. मौसम-गर्म तथा नमीयुक्त मौसम।
  4. बीज की मात्रा-एक एकड़ के लिए 200 ग्राम बीज की आवश्यकता होती है। इसको एक मरले में बो कर पनीरी तैयार की जाती है।
  5. बुवाई का समय-अंत अक्तूबर से मध्य नबंवर तक पनीरी की बुवाई तथा खेत में पनीरी की बुवाई फरवरी-मार्च महीने में की जाती है।

2. प्याज की काश्त –

  1. किस्में-पंजाब व्हाइट, पंजाब नरोया तथा पी०आर०ओ०-6.
  2. मौसम-यह सर्दियों की महत्त्वपूर्ण फसल है।
  3. पनीरी लगाने का समय-अक्तूबर से नंवबर तथा दिसम्बर या जनवरी।
  4. बीज की मात्रा-4-5 किलो बीज।

3. आलू की काश्त

  1. काश्त अधीन क्षेत्रफल-पंजाब में सबसे अधिक क्षेत्रफल आलू की कृषि के अधीन है।
  2. किस्में-कुफरी पुखराज, कुफरी ज्योति, कुफरी संधुरी तथा कुफरी बादशाह।
  3. मौसम-ठण्डा मौसम।
  4. बीज की आवश्यकता-एक एकड़ के लिए 8-12 क्विंटल बीज।
  5. बुवाई का समय-सितंबर-अक्तूबर।
  6. बुवाई का ढंग-हाथ से या ट्रांसप्लांटर से बुवाई की जाती है।
  7. उपज-100 क्विंटल से 140 क्विंटल तक।

4. भिण्डी की काश्त-

  1. किस्में-पंजाब-7 तथा पंजाब-8
  2. बुवाई का समय-फरवरी-मार्च तथा बरसात ऋतु में जून-जुलाई।
  3. उत्पादन-प्रति एकड़ 50 क्विटल।

प्रश्न 2.
सब्जियां मनुष्य के भोजन का अभिन्न अंग क्यों हैं ?
उत्तर-
सब्ज़ियां मनुष्य के भोजन का अभिन्न अंग हैं। सब्जियों में मनुष्य के शरीर के लिए आवश्यक खुराकी तत्त्व मौजूद होते हैं; जैसे कि इनमें प्रोटीन, खनिज, विटामिन आदि सभी तत्त्व भिन्न-भिन्न मात्रा में होते हैं। इसी कारण सब्जियों को सुरक्षित भोजन भी कहा जाता है।
खुराकी विशेषज्ञों के अनुसार एक व्यक्ति को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन 300 ग्राम सब्जियों की आवश्यकता होती है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 3.
मटरों में कौन-सा टीका लगता है तथा क्यों ?
उत्तर-
मटर एक फलीदार फसल है। मटर भूमि की उपजाऊ शक्ति बढ़ाते हैं । यह भूमि में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ाने में सहायक है। इसके बीज को बोने से पहले राइज़ोबीयम के टीके द्वारा शोधित किया जाता है। इससे फलियों का उत्पादन तथा फलियों में दानों की मात्रा बढ़ती है। यह टीका पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना से प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 4.
विभिन्न जड़ वाली सब्जियाँ कौन-कौन सी हैं ? इनकी उन्नत किस्में तथा बुवाई के समय के बारे में बताओ।
उत्तर-
गाजर-पी.सी.-34, पंजाब ब्लैक ब्यूटी
मूली-पंजाब पसंद, पूसा चेतकी
शलगम-एल-1
जड़ वाली सब्जियों की बुवाई सितम्बर-अक्तूबर में की जाती है।

प्रश्न 5.
कद्दू जाति के सब्जियों के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
कद्दू जाति की सब्जियां-घीया-कद्, घीया तोरी, चप्पन कद्दू, टींडा, करेला, काली तोरी, खरबूजा, तर, तरबूज, पेठा, खीरा आदि।
बुवाई का समय-फरवरी से मार्च
बीज की मात्रा-प्रति एकड़ लगभग 2 किलो बीज
तैयारी-पेठा तैयार होने को 4-5 महीने लगते हैं तथा अन्य सब्जियाँ 2-3 महीने में तैयार हो जाती हैं।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

Agriculture Guide for Class 6 PSEB पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ Important Questions and Answers

बहुत छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
आलू कौन-से मौसम की सब्जी है ?
उत्तर-
ठण्डे मौसम की।

प्रश्न 2.
प्रतिदिन सब्जियों की आवश्यकता बारे बताएं।
उत्तर-
300 ग्राम प्रतिदिन।

प्रश्न 3.
आलू की बुवाई के लिए बीज की आवश्यकता बताएं।
उत्तर-
8-12 क्विंटल।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 4.
मिर्च के लिए बीज की आवश्यकता बताएं।
उत्तर-
200 ग्राम बीज प्रति एकड़।

प्रश्न 5.
पंजाब में मिर्च की काश्त के अधीन क्षेत्रफल बताएं।
उत्तर-
7.67 हज़ार हैक्टेयर।

प्रश्न 6.
पंजाब छुहारा किस की किस्म है ?
उत्तर-
टमाटर की।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 7.
टमाटर के लिए बीज की मात्रा बताएं।
उत्तर-
एक एकड़ के लिए 100 ग्राम बीज की आवश्यकता है।

प्रश्न 8.
कद् जाति के लिए बीज की मात्रा बताएं।
उत्तर-
2 किलो बीज प्रति एकड।

प्रश्न 9.
भिण्डी की किस्मों के बारे में लिखें।
उत्तर-
पंजाब-7, पंजाब-8.

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 10.
गोभी की उन्नत किस्मों के बारे में लिखें।
उत्तर-
पूसा स्नोवाल-1, पूसा स्नोवाल-के-1.

प्रश्न 11.
गोभी की फसल कितने दिनों में तैयार हो जाती है ?
उत्तर-
90-100 दिनों में।

प्रश्न 12.
गोभी की बुवाई का समय बताएं।
उत्तर-
सितंबर-अक्तूबर।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 13.
मटर की बुवाई के लिए बीज की मात्रा बताएं।
उत्तर-
30-45 किलो प्रति एकड़।

प्रश्न 14.
मटर के बीज को बोने से पहले कौन-सा टीका लगाया जाता है ?
उत्तर-
राइजोबियम का।

प्रश्न 15.
पंजाब नगीना किसकी किस्म है ?
उत्तर-
बैंगन।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 16.
प्याज़ की किस्मों के नाम लिखो।
उत्तर-
पंजाब व्हाइट, पंजाब नरोया, पी०आर०ओ०-6.

प्रश्न 17.
मूली, गाजर के लिए बीज की मात्रा बताएं।
उत्तर-
4-5 किलो बीज प्रति एकड़।

प्रश्न 18.
शलगम के लिए बीज की मात्रा बताओ।
उत्तर-
प्रति एकड़ 2-3 किलो बीज।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 19.
पी०सी० 34 किसकी किस्म है ?
उत्तर-
गाजर की।

प्रश्न 20.
टमाटर किस ऋतु की फसल है ?
उत्तर-
गर्मी की।

छोटे उत्तरों वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
बैंगन की काश्त के बारे में बताएं।
उत्तर-
बैंगन की किस्में-पंजाब सदाबहार, पी०बी०एच०-3, पंजाब नगीना।
बुवाई का ढंग-पहले पनीरी लगाई जाती है तथा फिर उखाड़ कर, पौधे कतारों में लगाए जाते हैं।
वर्ष में फसलों की संख्या-वर्ष में 4 बार फसल ली जा सकती है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

प्रश्न 2.
गोभी की फसल के बारे में बताएं।
उत्तर-
किस्में-पूसा स्नोवाल-1, पूसा स्नोवाल-के-1
मौसम-सर्द मौसम की सब्जी।
तैयारी के लिए समय-90-100 दिन
बीज की आवश्यकता-250-500 ग्राम बीज प्रति एकड़
बुवाई का समय-सितम्बर-अक्तूबर
बुवाई का ढंग-पहले पनीरी तैयार की जाती है।

प्रश्न 3.
टमाटर की काश्त के बारे में बताएं।
उत्तर–
किस्में-पंजाब वर्षा बहार-

1. पंजाब रत्ता, पंजाब वर्षा बहार-2, टी०एच०-1, पंजाब छुहारा।
मौसम-गर्म ऋतु की फसल
बुवाई का समय-नवंबर
बीज की आवश्यकता-एक एकड़ की पनीरी के लिए 100 ग्राम बीज की आवश्यकता है।

प्रश्न 4.
पंजाब में कुल सब्जियों के अधीन क्षेत्रफल बताएं।
उत्तर-
पंजाब में सब्जियों की कृषि लगभग दो लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल में की जाती है।

PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ

बड़े उत्तर वाला प्रश्न

प्रश्न-
आलू, मिर्च, टमाटर, गोभी, प्याज़ के लिए किस्में तथा बीज की मात्रा बताएं।
उत्तर –
PSEB 6th Class Agriculture Solutions Chapter 8 पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ 1

पंजाब की मुख्य सब्ज़ियाँ PSEB 6th Class Agriculture Notes

  • सब्जियों में प्रोटीन, विटामिन, खनिज होते हैं।
  • शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिदिन 300 ग्राम सब्जियां खानी चाहिएं।
  • पंजाब में सब्जियों की काश्त लगभग दो लाख हैक्टेयर क्षेत्रफल में की जाती है।
  • गर्मियों की सब्जियां हैं-कदू जाति की सब्जियां, भिण्डी, टमाटर, बैंगन आदि।
  • सर्दियों की सब्जियां हैं-मटर, गोभी, पालक, मेथी, मूली, गाजर, आदि।
  • पंजाब में सब्जियों में सबसे अधिक क्षेत्रफल आलू की फसल के अधीन है।
  • आलू ठण्डे मौसम की सब्जी है, इसलिए बुवाई का उपयुक्त समय सितम्बर अक्तूबर का है।
  • आलू की किस्में हैं-कुफरी पुखराज, कुफरी ज्योति, कुफरी संधुरी, कुफरी बादशाह।
  • आलू के लिए एक एकड़ के लिए 8-12 क्विंटल बीज की आवश्यकता है।
  • मिर्च की काश्त के अधीन पंजाब में 7.67 हज़ार हैक्टेयर क्षेत्रफल है।
  • मिर्च की किस्में हैं-सी०एच०-1, सी०एच०-3, पंजाब तेज़ आदि।
  • मिर्च की बुवाई के लिए 200 ग्राम बीज एक मरले में पनीरी के लिए बहुत
  • टमाटर की किस्में हैं-पंजाब रत्ता, पंजाब वर्षा बहार-1, पंजाब वर्षा बहार-2, टी०एच०-1, पंजाब छुहारा।।
  • टमाटर के एक एकड़ पनीरी के लिए 100 ग्राम बीज की आवश्यकता है।
  • घीया कद्रू, चप्पन कद्दू, करेला, टीडा, घीया तोरी, खरबूजा, तरबूज, तर, खीरा, पेठा आदि कद्रू जाति की सब्जियां हैं।
  • कद् जाति के लिए प्रति एकड़ 2 किलो बीज की आवश्यकता है।
  • भिण्डी की किस्में हैं-पंजाब-7, पंजाब-8.
  • बैंगन की किस्में हैं, बी०एच०-2, पंजाब सदाबहार, पी०बी०एच०-3, पंजाब नगीना।
  • बैंगन की पहले पनीरी लगाई जाती है।
  • गोभी की किस्में हैं-पूसा स्नोवाल-1, पूसा स्नोवाल-के-1.
  • एक एकड़ की पनीरी के लिए गोभी के 250-500 ग्राम बीज की आवश्यकता है।
  • मटर की किस्में हैं-मिट्ठी फली, पंजाब-88, पंजाब-89.
  • मटर का 30-45 किलो बीज एक एकड़ के हिसाब से आवश्यक है।
  • प्याज की किस्में हैं-पंजाब व्हाइट, पंजाब नरोआ, पी०आर०ओ०-6.
  • प्याज की पनीरी तैयार करने के लिए 4-5 किलो बीज की आवश्यकता है।
  • जड़ वाली सब्जियां हैं-मूली, गाजर, शलगम।
  • धनिया, पालक, मेथी आदि पत्तेदार सब्जियां हैं।

Leave a Comment