PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 साहसी दीपा

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 11 साहसी दीपा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 11 साहसी दीपा (2nd Language)

साहसी दीपा अभ्यास

नीचे गुरुमुखी और देवनागरी लिपि में दिये गये शब्दों को पढ़ो और हिन्दी शब्दों को लिखने का अभ्यास करो :

  • ਲੜਕੀ = लड़की
  • ਨੌਕਰੀ = नौकरी
  • ਸਹੇਲੀ = सहेली
  • ਨਦੀ = नदी
  • ਬਹਾਦੁਰ = बहादुर
  • ਮਗਰਮੱਛ = मगरमच्छ

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 साहसी दीपा

नीचे एक ही अर्थ के लिए पंजाबी और हिन्दी भाषा में शब्द दिये गये हैं। इन्हें ध्यान से पढ़ो और हिन्दी शब्दों को लिखो :

  • ਬਾਰ੍ਹਾਂ = बारह
  • ਜੀਉਂਦੇ = जीवित
  • ਪ੍ਰਸੰਸਾ = सराहना।
  • ਇਨਾਮ = पुरस्कार

पढ़ो, समझो और लिखो

(क) च् + छ = च्छ = अच्छा, मगरमच्छ
न् + य = न्य = धन्यवाद
ल् + द = ल्द = जल्दी
स् + क = स्क = पुरस्कार

बताओ

प्रश्न 1.
दीपा कैसी लड़की थी?
उत्तर :
दीपा साहसी लड़की थी।

प्रश्न 2.
दीपा नदी के किनारे क्या कर रही थी?
उत्तर :
दीपा नदी के किनारे कपड़े धो रही थी।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 साहसी दीपा

प्रश्न 3.
‘बचाओ-बचाओ’ की आवाजें किसने लगाईं?
उत्तर :
बचाओ-बचाओ’ की आवाजें हरीश ने लगाईं।

प्रश्न 4.
दीपा की सहेली ने उसे नदी में कूदने से मना क्यों किया?
उत्तर :
पानी में तेजी से बढे आ रहे मगरमच्छ को देखकर दीपा की सहेली ने दीपा को पानी में कूदने से मना किया।

प्रश्न 5.
दीपा ने रवि को डूबने से कैसे बचाया?
उत्तर :
दीपा झट से पानी में कूद गई और रवि को पानी से निकाल कर बाहर ले आई। इस प्रकार उसने रवि को डूबने से और मगरमच्छ से बचाया।

प्रश्न 6.
दीपा को कौन-सा पुरस्कार, कब मिला?
उत्तर :
दीपा को वीरता का पुरस्कार 26 जनवरी को मिला।

वाक्य पूरे करो

होशियार किनारे मगरमच्छ बहादुर धन्यवाद वीरता पुरस्कार।

  1. दीपा ………………………. और ………………………. लड़की थी।
  2. नदी में ………………………. था।
  3. दीपा रवि को ………………………. पर ले आई।
  4. रवि और हरीश के माता-पिता ने दीपा का ………………………. किया।
  5. दीपा को 26 जनवरी के दिन ………………………. मिला।

उत्तर :

  1. दीपा बहादुर और होशियार लड़की थी।
  2. नदी में मगरमच्छ था।
  3. दीपा रवि को किनारे पर ले आई।
  4. रवि और हरीश के माता-पिता ने दीपा का धन्यवाद किया।
  5. दीपा को 26 जनवरी के दिन वीरता पुरस्कार मिला।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 साहसी दीपा

वाक्य बनाओ

  1. हिम्मत,
  2. धन्यवाद,
  3. बहादुरी,
  4. पुरस्कार,
  5. ठान लेना,
  6. हिम्मत बंधाना,
  7. एक न मानना,
  8. खाली हाथ लौटना,
  9. अपना-सा मुँह लेकर रह जाना।

उत्तर :

  1. हिम्मत-वह बहुत हिम्मत करके मेरे पास आया।
  2. धन्यवाद-मुख्याध्यापक ने अतिथि का धन्यवाद किया।
  3. मगरमच्छ-मगरमच्छ पानी में रहता है।
  4. पुरस्कार-दीपा को उसकी बहादुरी पर वीरता पुरस्कार मिला।
  5. ठान लेना-मैंने इस प्रतियोगिता को जीतने की ठान ली है।
  6. एक न मानना-वह अपने माता-पिता की एक नहीं मानता, अपने मन की करता है।
  7. हिम्मत बँधाना-दीपा ने हरीश को हिम्मत बँधाई।
  8. खाली हाथ लौटना-मगरमच्छ को खाली हाथ लौटना पड़ा।
  9. अपना सा मुँह लेकर रह जाना-मगरमच्छ शिकार हाथ से निकलते देखकर अपना सा मुँह लेकर रह गया।

पढ़ो, समझो और लिखो

साल = वर्ष
लड़की = बालिका
किनारा = तट
जीवित – ज़िन्दा
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों के पर्यायवाची शब्द सामने दर्शाये गए हैं। विद्यार्थी इन पर्याय-शब्दों को स्मरण रखें।

लिंग बदलो

  1. माता = ……………………….
  2. लड़की = ……………………….

उत्तर :

  1. माता = पिता।
  2. लड़की = लड़का।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 साहसी दीपा

समझो

गाँव = शहर
घर = बाहर
डूबना = तैरना
वीर = कायर
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों के विपरीतार्थक शब्द उनके सामने लिखे गए हैं। विद्यार्थी इन्हें समझकर कण्ठस्थ कर लें।

इनसे नये शब्द बनाओ

  1. च्छ
  2. न्य
  3. स्क
  4. ल्द

उत्तर :

  1. च्छ = स्वच्छ।
  2. न्य = अन्य।
  3. स्क= पुरस्कार।
  4. ल्द = जल्द।

रचनात्मक अभिव्यक्ति

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 साहसी दीपा 1
चित्र देखकर नीचे दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य पूरे करो

साहसी दुकान दीवाली पटाखों आग बच्चा बचा

…………………………………. का त्योहार है। बाज़ार में …………………………………. की दुकानें सजी हुई हैं। एक दुकान में अचानक …………………………………. लग गई है। एक …………………………………. आग में फँस गया है। वह ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला रहा है। एक बालिका उसे जान पर खेलकर …………………………………. रही है। वह …………………………………. बालिका है।
उत्तर :
दीवाली का त्योहार है। बाज़ार में पटाखों की दुकानें सजी हुई हैं। एक दुकान में अचानक आग लग गई है। एक बच्चा आग में फँस गया है। वह ज़ोर-ज़ोर से चिल्ला रहा है। एक बालिका उसे जान पर खेलकर बचा रही है। वह साहसी बालिका है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 साहसी दीपा

साहसी दीपा बहुवैकल्पिक प्रश्न

प्रश्न 1.
दीपा कैसी लड़की थी?
(i) साहसी
(i) निडर
(iii) योगी
(iv) सुंदर।
उत्तर :
(i) साहसी

प्रश्न 2.
दीपा नदी किनारे क्या कर रही थी?
(i) कपड़े धो रही थी
(ii) कपड़े सिल रह थे
(iii) खेल रही थी
(iv) सो रही थी।
उत्तर :
(i) कपड़े धो रही थी

प्रश्न 3.
‘ठान लेना’ का अर्थ है
(i) पक्का इरादा
(ii) पक्की बात
(iii) पक्के लोग
(iv) पक्की रस्सी।
उत्तर :
(i) पक्का इरादा

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 साहसी दीपा

प्रश्न 4.
अगर ‘गाँव’-शहर है तो ‘घर ………………………………. है।
(i) बाहर
(ii) बाह्य
(iii) बाहरी
(iv) बाहु।
उत्तर :
(i) बाहर।

साहसी दीपा Summary in Hindi

पाठ का सार माधोपुर गाँव में दीपा नामक लड़की रहती थी। उसकी आयु बारह वर्ष की थी। उसके पिता शहर में नौकरी करते थे और माँ घर में बीमार रहती थी। दीपा बड़ी बहादुर लड़की थी। सारे घर के कामकाज करती और नदी में कपड़े धोने भी जाती थी।

एक दिन दीपा अपनी सहेली के साथ नदी के किनारे कपडे धो रही थी और थोड़ी ही दूरी पर रवि और हरीश नदी में नहा रहे थे। नहाते-नहाते रवि नदी में डूबने लगा तो हरीश ने उसे बचाने की कोशिश की और सहायता के लिए चिल्लाने लगा।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 साहसी दीपा 2

उसकी आवाज़ सुनकर दीपा उसकी सहायता के लिए दौड़ी तो उसकी सहेली ने उसे मना कर दिया क्योंकि उसने देखा कि पानी में मगरमच्छ रवि की ओर चला आ रहा था। लेकिन दीपा ने इसकी परवाह नहीं की और पानी में कूद गई। उसने जल्दी से रवि को पकड़ा और किनारे पर ले आई।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 11 साहसी दीपा

इस प्रकार उसने रवि को मगरमच्छ से बचा लिया। इतने में दीपा की सहेली रवि और हरीश के माता-पिता को ले आई। अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर वे बहुत खुश हुए और दीपा का धन्यवाद किया। गाँव के सभी लोगों ने भी दीपा के साहस की सराहना की।

दीपा की बहादुरी पर उसे 26 जनवरी को पुरस्कार दिया गया।

साहसी दीपा शब्दार्थ Meanings

  • होशियार = सावधान, चौकस
  • कोशिश = प्रयास, यत्न
  • मगरमच्छ = गहरे जल में पाया जाने वाला बहुत बड़ा, भीषण एवं हिंसक जंतु, घड़ियाल
  • चंगुल = हाथ की उँगलियों के मोड़ने से बनी मुद्रा, पकड़, काबू
  • धन्यवाद = कृतज्ञता
  • सराहना = प्रशंसा प्रकट करने का शब्द
  • पुरस्कार = इनाम

Leave a Comment