PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Vyakaran Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran (2nd Language)

प्रश्न 1.
भाषा किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जिस साधन द्वारा हम अपने विचार दूसरों पर प्रकट करते हैं, और दूसरों के विचारों तथा भावों को समझ सकते हैं; उसे भाषा कहते हैं जैसे – हिन्दी, मराठी, बांग्ला, पंजाबी आदि भाषाएँ हैं।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 2.
भाषा के प्रकार लिखो।
उत्तर :
भाषा के दो प्रकार हैं –

  • लिखित और
  • मौखिक।

प्रश्न 3.
लिपि किसे कहते हैं ? हिन्दी की लिपि का नाम लिखो।
उत्तर :
जिन वर्ण चिह्नों के द्वारा भाषा लिखी जाती है, उसे लिपि कहते हैं। हिन्दी भाषा की लिपि का नाम देवनागरी है।

प्रश्न 4.
व्याकरण किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद हैं ?
उत्तर :
जिस शास्त्र की सहायता से हमें किसी भाषा को शुद्ध लिखना और बोलना आता है, उसे व्याकरण कहते हैं। व्याकरण के तीन भेद होते हैं – वर्ण विचार, शब्द विचार और वाक्य विचार।

प्रश्न 5.
वर्ण या अक्षर किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वह छोटी – से – छोटी ध्वनि जिसका कोई खण्ड न हो सके, (वर्ण) अक्षर कहलाती है, जैसेअ, क्, स्, प, ह, इ, उ आदि।

प्रश्न 6.
वर्णमाला किसे कहते हैं ?
उत्तर :
वर्गों के समूह को वर्णमाला कहते हैं।

प्रश्न 7.
हिन्दी वर्णमाला में कितने वर्ण (अक्षर) हैं ?
उत्तर :
हिन्दी वर्णमाला में ग्यारह स्वर और तैंतीस व्यंजन हैं।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 8.
वर्ण के कितने भेद होते हैं ?
उत्तर :
वर्ण के दो भेद हैं –

  • स्वर
  • व्यंजन।

प्रश्न 9.
स्वर किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जो बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से बोले जाते हैं, उन्हें स्वर कहा जाता है। जैसे – अ, इ, उ, ऋ आदि ग्यारह स्वर हैं।

प्रश्न 10.
व्यंजन किसे कहते हैं ?
उत्तर :
जो वर्ण स्वर की सहायता के बिना बोले नहीं जा सकते, उन्हें व्यंजन कहते हैं।

प्रश्न 11.
शब्द किसे कहते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर :
अक्षरों और वर्णो के ऐसे समूह को शब्द कहते हैं जिसका अपना कोई अर्थ हो, जैसे – पुस्तक कलम, मेज़, गाय आदि।

प्रश्न 12.
संज्ञा की परिभाषा लिखो और उसके भेद बताओ।
उत्तर :
किसी व्यक्ति, स्थान, वस्तु आदि के नाम को संज्ञा कहा जाता है। जैसे – जालन्धर, दिल्ली, मेज, कुर्सी, मोहन, राकेश आदि।

संज्ञा के भेद – व्यक्तिवाचक, जातिवाचक, भाववाचक, समूहवाचक और द्रव्यवाचक।

प्रश्न 13.
सर्वनाम की परिभाषा व भेदों के नाम लिखो।
उत्तर :
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले विकारी शब्द को सर्वनाम कहते हैं, जैसे – सोहन, मोहन के साथ उसके घर गया। इस वाक्य में ‘उसके’ सर्वनाम मोहन के स्थान पर प्रयुक्त हुआ है।

सर्वनाम के भेद – सर्वनाम के छ: भेद माने जाते

  • पुरुषवाचक सर्वनाम।
  • निश्चयवाचक सर्वनाम।
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम।
  • सम्बन्धवाचक सर्वनाम।
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम।
  • निजवाचक सर्वनाम।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 14.
विशेषण किसे कहते हैं ? इसके भेदों के नाम लिखो।
उत्तर :
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता प्रकट करते हैं, उन्हें विशेषण कहा जाता है, जैसेवीर पुरुष। इसमें ‘वीर’ शब्द पुरुष की विशेषता प्रकट करता है। इसलिए यह विशेषण है।

विशेषण के भेद – विशेषण के चार भेद माने जाते हैं

  • गुणवाचक विशेषण।
  • संख्यावाचक विशेषण।
  • परिमाणवाचक विशेषण।
  • सार्वनामिक विशेषण।

प्रश्न 15.
क्रिया किसे कहते हैं ? क्रिया के |भेदों के नाम लिखो।
उत्तर :
जिन शब्दों द्वारा किसी काम का करना होना, सहना आदि पाया जाए, उसे क्रिया कहते हैं। जैसे – मोहन पढ़ता है। कमला लिखती है। क्रिया के भेद – क्रिया के दो भेद माने जाते

  • सकर्मक क्रिया
  • अकर्मक क्रिया।

1. लिंग परिवर्तन

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 1
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 2

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 3
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 4

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

2. वचन बदलो

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 5

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 6
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 7
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 8

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

3. विपरीतार्थक शब्द

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 9
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 10

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 11
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 12

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

4. समानर्थक शब्द

  • स्कूल – विद्यालय, पाठशाला
  • वार्षिक – सालाना, वर्ष का।
  • विद्यार्थी – छात्र, शिष्य।
  • अंक – नम्बर।
  • बधाई – मुबारक क्षमा – माफी।
  • समय – वक्त सही – ठीक, उचित।
  • सवाल – प्रश्न तारीफ – प्रशंसा, बढ़ाई।
  • मास्टर – गुरु, अध्यापक।
  • शरारती – नटखट, दुष्ट।
  • पेड़ – वृक्ष, विटप।
  • हिरण – मृग।
  • डर – भय।
  • मुख – मुँह।
  • अन्दर – भीतर।
  • सावधान – होशियार, चौकस।
  • खबर – समाचार पक्षी – पंछी, खग।
  • बगीचा – उपवन, बाग।
  • तीर – बाण, शर।
  • राजा – नृप, नरेश।
  • पंख – पर, पक्ष।
  • शरीर – तन, गात।
  • अध्यापक – शिक्षक, गुरुजन।
  • प्रतीक्षा – इन्तजार।
  • सहारा – सहायता, मदद।
  • आकाश – नभ, आसमान।
  • कहानी – कथा, गल्प।

शब्दों के अर्थ एवं वाक्य प्रयोग

(i) झरना = झरने।
(ii) मुस्काता = मुस्काते।
(iii) बहाता = बहाते।
(iv) फैलाता = फैलाते।
उत्तर :
उपरोक्त रेखांकित शब्दों के बहुवचन रूप सामने लिखे गए हैं। विद्यार्थी इनका ज्ञान भली प्रकार जान लें।

1. मिसरी सी (मीठी) – कोयल की मीठी कूक कानों में मिसरी सी घोलती है।
2. सच (सत्य) – सच – सच बताओ, कल तुम कहाँ थे ?
3. रच – रच (बना – बनाकर) – कभी भी बातें रच – रच कर मत कहो।
4. प्रणाम (नमन) – हमें अपने माता – पिता और गुरुजनों को प्रणाम करना चाहिए।
5. पवित्र (स्वच्छ) – बालक ने पवित्र – सरोवर में स्नान किया।
6. रेहड़ी (ठेला) – वह फलों की रेहड़ी लगाता है।
7. धूलि (मिट्टी) – गाड़ी धूलि उड़ाती चली गई।
8. वार्षिक (वर्ष का) – कल स्कूल की वार्षिक परीक्षा का परिणाम निकलेगा।
9. परिणाम (नतीजा) – अच्छे काम का परिणाम अच्छा ही होता है।
10. उदास (निराश) – पिता जी के न आने से रोहित उदास हो गया।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

11. विश्वास (भरोसा) – मुझे अपने मित्र पर पूरा विश्वास है।
12. क्षमा (माफी) – उसने मुझसे क्षमा माँगी।
13. आत्मविश्वास (स्वयं पर भरोसा) – बालक ने आत्म – विश्वास से कहा।
14. जुर्माना (आर्थिक दण्ड) – प्रधानाचार्य ने मुझे दस रुपए जुर्माना कर दिया है।
15. राष्ट्रपति (राष्ट्र का संरक्षक) – श्री रामनाथ कोविंद हमारे वर्तमान राष्ट्रपति हैं।
16. नाखुश (नाराज) – वह आपसे नाखुश है।।
17. मार – मार (मारना) – पुलिस ने मार – मार कर चोर को अधमरा कर दिया।
18. डरते – डरते (डर कर) – बच्चा डरते – डरते मेरे सामने आया।
19. आज्ञाकारी (आज्ञा मानने वाला) – श्रवण कुमार एक आज्ञाकारी बालक था।
20. क्रोध (गुस्सा) – रमेश को जल्दी ही क्रोध आ जाता है।
21. मीठे – मीठे (मिठास से भरे) – शबरी ने श्री राम को मीठे – मीठे बेर खाने को दिए।
22. कनपटी (कान के पास वाला स्थान)गोली उसकी कनपटी पर लगी।
23. समय (वक्त) – हमें सब काम समय पर ही करना चाहिए।
24. नित (नित्य, प्रतिदिन) – हमें प्रतिदिन नहाना चाहिए।
25. मेहनत (परिश्रम) – परीक्षा में सफल होने के लिए मेहनत तो करनी ही पड़ेगी।
26. सुबकना (रोना) – पिता जी की डाँट खाकर वह सुबकने लगा।
27. तारीफ़ (प्रशंसा) – उसने कल मेरी खूब तारीफ़ की।
28. दण्ड (सजा) – शरारती रमेश को उसकी शरारतों के कारण अध्यापक ने दण्ड दिया।
29. साहसी (बहादुर) – रमा बहुत साहसी लड़की है।
30. प्रसन्न (खुश) – मुझसे सभी प्रसन्न हैं।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

31. पीठ – थपथपाना (शाबाशी देना) – रमा की बहादुरी पर अध्यापक ने उसकी पीठ थपथपाई।
32. नटखट (शरारती) – भील बहुत नटखट था।
33. परेशानी (तकलीफ) – मुझसे आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
34. आदत (स्वभाव) – शराब पीने की उसकी आदत बुरी है।
35. नज़र बचाकर (चुपक ) – वह स की नज़र बचाकर भाग गया।
36. लज्जित (शर्मिन्दा) – अपने बुर कार्यों के कारण वह लज्जित है।
37. व्यवहार (बर्ताव) – हमें सबसे अच्छा व्यवहार करना चाहिए।
38. कुम्हार (बर्तन बनाने वाला) – कुम्हार बर्तन बनाता है।
39. भाईचारा (भ्रातृत्व भावना) – त्योहार हमें परस्पर प्रेम और भाईचारे का सन्देश देते हैं।
40. भला (अच्छा) – वह बहुत भला आरमी
41. धड़ाम से (जोर से) – मोहन धड़ाम से। गिर पड़ा।
42. नुकसान (हानि) – वर्षा ने फसलों को काफ़ी नुकसान पहुंचाया।
43. पाठशाला (स्कूल) – वह रोज़ाना पाठशाला जाता है।
44. प्रतियोगिता (स्पर्धा) – मैंने स्कूल की खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
45. नन्हीं (छोटी) – नन्हीं सी चींटी भी परिश्रम में विश्वास रखती है।
46. पार्क (खेल का मैदान) – रमेश खेलने के लिए पार्क में गया है।
47. कण (छोटा सा टुकड़ा) – ईश्वर कणकण में विद्यमान है।
48. कतार (लाइन) – टिकट लेने के लिए सभी कतार में खड़े हैं।
49. हिम्मत (साहस) – हमें मुश्किल के समय हिम्मत से काम लेना चाहिए।
50. सहपाठी (साथ पढ़ने वाला) – वह लड़का मेरा सहपाठी है।
51. स्कूल (विद्यालय) – वह स्कूल में पढ़ाता है।
52. नृत्य (नाच) – भंगड़ा पंजाब का प्रसिद्ध नृत्य है।
53. उपहार (तोहफ़ा) – मुझे जन्मदिन पर खूब उपहार मिले।
54. मेहमान (अतिथि) – हमारे घर मेहमान आए हैं।
55. स्वागत करना (सत्कार करना) – हमें अपने अतिथि का स्वागत करना चाहिए। अथवा उन्होंने हमारा बड़ी गर्मजोशी से स्वागत किया।
56. अलविदा (जुदाई) – हमने अपने मित्रों को अलविदा कहा और लौट आए।
57. होशियार (सावधान) – होशियार! आगे खतरा है।
58. खबर (समाचार) – हमें सुनीता की कोई खबर नहीं मिली।
59. जीवित (जिन्दा) – वह अभी भी जीवित।
60. कोशिश (यत्न) – कोशिश करने पर सभी काम सफल होते हैं।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

61. निगलना (समूचा खा जाना) – अजगर ने छिप म्ली को समूचा ही निगल लिया।
62. चिल्लाना (शोर मचाना) – शेर को देखकर लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया।
63. सराहना (प्रशंसा) – सभी रीना की बहादरी की सराहना करने लगे।
64. पुरस्कार (इनाम) – अतिथि महोदय ने पुरस्कार बाँटे।
65. मगरमच्छ (कुंभीर) – मगरमच्छ शिकार की तलाश में था।
66. धन्यवाद (शुक्रिया) – मुख्याध्यापक महोदय ने सभी लोगों का धन्यवाद किया।
67. ठान लना (पक्का इरादा कर लेना) – मैंने इस प्रतियोगिता के नीतने की ठान ली है।
68. दुःख (कष्ट, तकलीफ) – दुःख में भी हिम्मत से काम लेना चाहिए।
69. उल्लंघन (नियम को तोडना) – नियमों का उल्लंघन नहीं करना चाहिए।
70. जोखिम (खतरा) – राधा ने जान जोखिम में डालकर मोहित को बचा लिया।
71. दुर्घटना (बुरी घटना, एक्सीडेंट) – कल शाम सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति मारे गए।
72. दुरुपयोग (बुरा उपयोग) – समय का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए।
73. सदुपयोग (अच्छा लगेग) – समय का सदुपयोग करना चाहिए।
74. गँवार (गाँव का रहने वाला) – मोहन गाँव में रहने के कारण गँवार कहलाता है।
75. बुत (मूर्ति) – मुस्लिम लोग बुत परस्ती (मूर्ति पूजा) नहीं करते।
76. प्रतीक्षा (इंतजार) – मुझे गाड़ी की प्रतीक्षा करनी पड़ी।
77. तीर (बाण) – श्रवण के सीने में तीर लगा।
78. छटपटाना (तड़पना) – तीर लगने पर हंस छटपटाने लगा।
79. चचेरा भाई (चाचा का बेटा) – देवदत्त, सिद्धार्थ का चचेरा भाई था।
80. शिकायत (दोष लगाना) – बच्चों ने अध्यापक से राम की शिकायत की।
81. अहिंसा (हिंसा न करना) – गाँधी जी अहिंसा के पुजारी थे।
82. प्रेम (प्यार) – सभी से प्रेमपूर्वक रहना चाहिए।
83. करुणा (दया) – ईश्वर करुणा के सागर
84. परोपकार (दूसरों का भला करना) – हमें सदा परोपकार करना चाहिए।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

महत्त्वपूर्ण गद्यांश एवं उनके प्रश्नोत्तर

निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर नीचे दिए ‘गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

1. एक बार ईश्वरचन्द्र विद्यासागर कहीं जा रहे थे। तभी एक बालक उनके पास आया और एक पैसा’ माँगने लगा। विद्यासागर ने उससे पूछा कि यदि मैं तुम्हें एक पैसे के स्थान पर एक रुपया दे दूँ तो तुम क्या करोगे? बालक ने उत्तर दिया कि मैं फिर भीख नहीं माँगूगा। उसका उत्तर सुनकर विद्यासागर ने उसे एक रुपया दे दिया।

प्रश्न 1.
बालक ने एक पैसा किससे मांगा?
(क) पिता से
(ख) माता से
(ग) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर से
(घ) गुरु जी से।
उत्तर :
(ग) ईश्वरचन्द्र विद्यासागर से

प्रश्न 2.
ईश्वरचन्द्र विद्यासागर ने बालक को कितने पैसे देने को कहा?
(क) एक – पैसा
(ख) एक रुपया
(ग) दस रुपये
(घ) सौ रुपये।
उत्तर :
(ख) एक रुपया

प्रश्न 3.
बालक ने विद्यासागर जी को क्या आश्वासन दिया?
(क) भीख माँगने का
(ख) भीख न माँगने का
(ग) पढ़ने का
(घ) न पढ़ने का।
उत्तर :
(ख) भीख न माँगने का

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 4.
जब ईश्वरचन्द्र विद्यासागर जी कहीं जा रहे थे तब उनके पास कौन आया?
(क) बालक,
(ख) ऋषि
(ग) राजा
(घ) भिखारी।
उत्तर :
(क) बालक।

2. कृष्णपुर गाँव की पाठशाला में गुरु जी गणित की कापियाँ देख रहे थे। वह गोपाल की कापी देखकर बहुत खुश हुए क्योंकि उसने सारे सवाल ठीक हल किए थे। उन्होंने कक्षा के सामने गोपाल की तारीफ भी!

प्रश्न 1.
पाठशाला किस गाँव में थी?
(क) कृष्णनगर
(ख) कृष्णपुर
(ग) कृष्णा
(घ) कान्हापुर।
उत्तर :
(ख) कृष्णपुर

प्रश्न 2.
पाठशाला में कौन थे?
(क) बच्चे
(ख) शिक्षक
(ग) गुरु जी
(घ) शिष्य।
उत्तर :
(ग) गुरु जी

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 3.
गुरु जी किस विषय की कापियाँ देख रहे थे?
(क) गणित की
(ख) हिंदी की
(ग) साइंस की
(घ) पंजाबी की।
उत्तर :
(क) गणित की

प्रश्न 4.
गुरु जी किसकी कापी देखकर खुश हुए?
(क) बच्चे की
(ख) शिष्य की
(ग) गोपाल की
(घ) शिक्षक की।
उत्तर :
(ग) गोपाल की

प्रश्न 5.
गुरु जी ने कक्षा के सामने किसकी तारीफ की?
(क) गोपाल की
(ख) अरुण की
(ग) विद्यार्थी की
(घ) रवि की।
उत्तर :
(क) गोपाल की।

3. भोलू अपने किए पर शर्मिन्दा था। उसके पिता जी ने उसे समझाते हुए कहा कि बेटा, हमें दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे दूसरों का नुकसान हो।

प्रश्न 1.
भोलू किस पर शर्मिन्दा था?
(क) अपने किए पर
(ख) अपने वादे पर
(ग) अपने मित्र पर
(घ) अपनी बात पर।
उत्तर :
(क) अपने किए पर

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 2.
भोलू को किसने समझाया?
(क) मित्र ने
(ख) भाई ने
(ग) पिता जी ने
(घ) माता जी ने।
उत्तर :
(ग) पिता जी ने

प्रश्न 3.
भोलू को पिता जी ने दूसरों के साथ कैसे व्यवहार की शिक्षा दी?
(क) अच्छे
(ख) बुरे
(ग) सहनशील
(घ) निड़र।
उत्तर :
(क) अच्छे

प्रश्न 4.
हमें कैसा कार्य करना चाहिए?
(क) श्रेष्ठ
(ख) बुरा
(ग) खर्चीला
(घ) बेकार।
उत्तर :
(क) श्रेष्ठ।

4. किसी पेड़ पर बंदर और बंदरिया का जोड़ा रहता था। उसका एक छोटा बच्चा भी था। जिसका नाम भोलू था। वह बड़ा ही नटखट था। वह हमेशा ऐसी शरारतें करता था। जिससे दूसरों को परेशानी होती। उसकी इस आदत से सभी दखी थे।

प्रश्न 1.
बंदर और बंदरिया का जोड़ा कहां रहता था?
(क) पेड़ पर
(ख) घर में
(ग) जंगल में
(घ) खोखर में।
उत्तर :
(क) पेड़ पर

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 2.
बंदर और बंदरिया के बच्चे का क्या नाम था?
(क) काला
(ख) भोल
(ग) डोलु
(घ) गोलू।
उत्तर :
(ख) भोलू

प्रश्न 3.
भोलू कैसा बच्चा था?
(क) नन्हा
(ख) मुन्ना
(ग) नटखट
(घ) बड़बड़।
उत्तर :
(ग) नटखट

प्रश्न 4.
भोलू हमेशा क्या काम करता था?
(क) मारता
(ख) खेलता
(ग) नहाता
(घ) शरारतें।
उत्तर :
(घ) शरारतें।

5. रानी आज बहुत उदास है। कल उसकी पाठशाला में खेल प्रतियोगिता होने जा रही है। वह कितने ही दिनों से इसकी तैयारी कर रही थी? परंतु जब इसकी फाइनल रिहर्सल हई तो वह उसमें चौथा स्थान ही प्राप्त कर सकी।

प्रश्न 1.
रानी आज कैसी थी?
(क) हास
(ख) उदास
(ग) परिहास
(घ) खुश।
उत्तर :
(ख) उदास

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 2.
रानी की पाठशाला में कल कौन – सी प्रतियोगिता होनी थी?
(क) क्रिकेट
(ख) खो – खो
(ग) कुश्ती
(घ) खेल।
उत्तर :
(घ) खेल

प्रश्न 3.
प्रतियोगिता में रानी को कौन – सा स्थान प्राप्त हुआ?
(क) पहला
(ख) दूसरा
(ग) तीसरा
(घ) चौथा।
उत्तर :
(घ) चौथा

प्रश्न 4.
रानी किस कारण उदास हो रही थी?
(क) खेल प्रतियोगिता के
(ख) फेल होने के
(ग) अंक कम आने के
(घ) चोट लगने के।
उत्तर :
(क) खेल प्रतियोगिता के

प्रश्न 5.
रानी आज बहुत…………… है। (उदास/परिहास)
उत्तर :
उदास।

6. रानी ने देखा कि चींटियों ने उस गीली मिट्टी से भी अपने लिए रास्ता बना लिया और अपने कार्य में जुट गईं। रानी समझ गई कि हिम्मत न हारने और लगातार मेहनत करने से ही सफलता मिलती है। वह उठी और बाहर पार्क में जाकर प्रतियोगिता की तैयारी में जी जान से जुट गई · और अगले दिन प्रतियोगिता में उसने पहला स्थान पाया।

प्रश्न 1.
रानी ने किसको देखा?
(क) चींटियों को
(ख) माता को
(ग) पिता को
(घ) बंदर को।
उत्तर :
(क) चींटियो को

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 2.
रानी को किनसे प्रेरणा मिली?
(क) गुरु जी से
(ख) पिता जी से
(ग) चींटियों से
(घ) माता जी से।
उत्तर :
(ग)चींटियों से

प्रश्न 3.
रानी ने चींटियों से क्या करने की प्रेरणा ली?
(क) मेहनत
(ख) काम
(ग) पढ़ाई
(घ) कार्य।
उत्तर :
(क) मेहनत

प्रश्न 4.
लगातार मेहनत करने से क्या मिलता है?
(क) धन
(ख) सफलता
(ग) असफलता
(घ) संपत्ति।
उत्तर :
(ख) सफलता

प्रश्न 5.
तैयारी करने पर रानी को प्रतियोगिता में कौन – सा स्थान मिला?
(क) पहला
(ख) दूसरा
(ग) तीसरा
(घ) चौथा।
उत्तर :
(क) पहला

प्रश्न 6.
रानी प्रतियोगिता की तैयारी में से जुट गई। (जी – जान/मुश्किल)
उत्तर :
जी – जान।

7. माधोपुर गाँव में दीपा नामक लड़की रहती थीं। उसकी आयु 12 वर्ष की थी। उसके पिता जी शहर में नौकरी करते थे और माँ घर में बीमार रहती थी। दीपा बड़ी बहादुर लड़की थी। सारे घर के काम – काज़ करती और नदी पर कपड़े धोने भी जाती थी।

प्रश्न 1.
दीपा कहाँ रहती थी?
(क) माधोपुर
(ख) साधोपुर
(ग) बाधोपुर
(घ) नवीनपुर।
उत्तर :
(क) माधोपुर

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 2.
दीपा की आयु कितने वर्ष थी?
(क) 10
(ख) 11
(ग) 12
(घ) 13
उत्तर :
(ग) 12

प्रश्न 3.
दीपा कैसी लड़की थी?
(क) निडर
(ख) साहसी
(ग) बहादुर
(घ) डरपोक।
उत्तर :
(ग) बहादुर

प्रश्न 4.
दीपा नदी पर क्या करने जाती थी?
(क) कपड़े धोने
(ख) नहाने
(ग) घूमने
(घ) देखने।
उत्तर :
(क) कपड़े – धोने

प्रश्न 5.
दीपा की माँ घर में……………. रहती (बीमार/सुमार)
उत्तर :
बीमार।

8. एक दिन दीपा अपनी सहेली के साथ नदी के किनारे कपड़े धो रही थी और थोड़ी ही दूरी पर रवि और हरीश नदी में नहा रहे थे। नहाते – नहाते अचानक रवि नदी में डूबने लगा तो हरीश ने उसे बचाने की कोशिश की और सहायता के लिए चिल्लाने लगा।

प्रश्न 1.
दीपा नदी पर किसके साथ कपड़े धो रही थी?
(क) सहेली के
(ख) मित्र के
(ग) माँ के
(घ) पिता के।
उत्तर :
(क) सहेली के

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 2.
नदी में कौन नहा रहे थे?
(क) रवि
(ख) हरीश
(ग) रवि और हरीश
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(ग) रवि और हरीश

प्रश्न 3.
नदी में अचानक कौन डूबने लगा?
(क) रवि
(ख) हरीश
(ग) रवि और हरीश
(घ) दीपा।
उत्तर :
(क) रवि

प्रश्न 4.
रवि को किसने बचाने की कोशिश की?
(क) दीपा ने
(ख) सहेली ने
(ग) हरीश ने
(घ) सभी ने।
उत्तर :
(ग) हरीश ने

9. राजकुमार सिद्धार्थ बहुत ही दयालु था। उसे पशु – पक्षियों से बहुत प्यार था। एक दिन वह बगीचे में घूम रहा था। ठण्डी – ठण्डी हवा चल रही थी। पक्षी चहचहा रहे थे।

प्रश्न 1.
सिद्धार्थ कैसा व्यक्ति था?
(क) दयालु
(ख) निडर
(ग) साहसी
(घ) डरपोक।
उत्तर :
(क) दयालु

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 2.
सिद्धार्थ किन से प्यार करते थे?
(क) पशुओं से
(ख) पक्षियों से
(ग) पशु – पक्षियों से
(घ) प्रजा से।
उत्तर :
(ग) पशु – पक्षियों से

प्रश्न 3.
सिद्धार्थ कहाँ घूम रहे थे?
(क) नदी पर
(ख) बगीचे में
(ग) जंगल में
(घ) वन में।
उत्तर :
(ख) बगीचे में

10. अचानक पक्षियों का चहचहाना बन्द हो गया। सिद्धार्थ ने ऊपर देखा। तभी अचानक एक हंस उसके पैरों के पास आकर गिरा। वह छटपटा रहा था, उसके शरीर में तीर लगा हुआ था।

प्रश्न 1.
सिद्धार्थ के पैरों में कौन आकर गिरा?
(क) हंस
(ख) वंश
(ग) दंश
(घ) भंस।
उत्तर :
(क) हंस

प्रश्न 2.
हंस का शरीर किससे घायल था?
(क) गोली से
(ख) तीर से
(ग) तलवार से
(घ) भाले से।
उत्तर :
(ख) तीर से

प्रश्न 3.
किसका चहचहाना बन्द हो गया ?
(क) पक्षियों का
(ख) बच्चों का
(ग) जानवरों का
(घ) हंसों का।
उत्तर :
(क) पक्षियों का

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

11. सिद्धार्थ ने हंस को ऊपर उठाया। उसके पंखों पर प्यार से हाथ फेरते हुए तीर को निकाला और उसके घाव को धोकर उस पर पट्टी बाँधी। इतने में सिद्धार्थ का चचेरा भाई देवदत्त वहाँ आया। उसके हाथ में धनष बाण था। आते ही उसने सिद्धार्थ से कहा, “यह हंस मेरा है, इसे मुझे दे दो।”

प्रश्न 1.
सिद्धार्थ ने किसको उठाया?
(क) हंस को
(ख) पक्षी को
(ग) व्यक्ति को
(घ) जानवर को।
उत्तर :
(क) हंस को,

प्रश्न 2.
सिद्धार्थ ने हंस के शरीर से क्या निकाला?
(क) तलवार
(ख) तीर
(ग) गोली
(घ) कांटा।
उत्तर :
(ख) तीर,

प्रश्न 3.
जब सिद्धार्थ हंस को पट्टी बांध रहे थे तब वहाँ कौन आया?
(क) देवदत्त
(ख) देवीदत्त
(ग) देवव्रत
(घ) देवीदूत।
उत्तर :
(क) देवदत्त,

प्रश्न 4.
देवदत्त क्या लेना चाहता था?
(क) हंस
(ख) बाण
(ग) तीर
(घ) धन।
उत्तर :
(क) हंस।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

12. लोहड़ी पंजाब का प्रसिद्ध त्योहार है। यह त्योहार जनवरी महीने की 13 तारीख को मनाया जाता है। लड़के – लड़कियाँ टोलियाँ बनाकर लोहड़ी का गीत गाते हुए घर – घर जाकर लोहड़ी माँगते हैं। सायंकाल के समय मोहल्ले के सभी लोग इकट्ठे होकर लकड़ियाँ इकट्ठी कर आग जलाते हैं। उस आग में तिल, रेवड़ियाँ आदि डाली जाती हैं।

प्रश्न 1.
पंजाब का प्रसिद्ध त्योहार कौन – सा है?
(क) लोहड़ी
(ख) वैशाखी
(ग) गिद्दा
(घ) होली।
उत्तर :
(क) लोहड़ी

प्रश्न 2.
लोहड़ी का त्योहार कब मनाया जाता है?
(क) 11 जनवरी
(ख) 12 जनवरी
(ग) 13 जनवरी
(घ) 14 जनवरी।
उत्तर :
(ग) 13 जनवरी

प्रश्न 3.
लड़के – लड़कियाँ घर – घर जाकर क्या माँगते हैं?
(क) लोहड़ी
(ख) वैशाखी
(ग) पैसे
(घ) कपड़े।
उत्तर :
(क) लोहड़ी

प्रश्न 4.
सायंकाल मोहल्ले के सभी लोग क्या करते
(क) आग जलाते हैं
(ख) लकड़ियों में आग जलाते हैं
(ग) नाचते हैं
(घ) गाते हैं।
उत्तर :
(ख) लकड़ियों में आग जलाते हैं।

13. सिक्ख धर्म के प्रथम गुरु, गुरु नानक देव जी ने मानवता के कल्याण के लिए अनेकों यात्राएँ की। इन यात्राओं में भाई मरदाना सदा उनके साथ रहते थे। एक बार यात्रा करते – करते गुरु जी एक गाँव में पहुंचे।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 1.
सिख धर्म के प्रथम गुरु कौन थे?
(क) गुरु नानक देव जी
(ख) गरु गोबिन्द सिंह जी
(ग) गुरु अंगद देव जी
(घ) गुरु अर्जन देव जी।
उत्तर :
(क) गुरु नानक देव जी

प्रश्न 2.
गुरु जी ने किनके कल्याण के लिए यात्राएँ की?
(क) देव के
(ख) राजाओं के
(ग) मानवता के
(घ) धर्म के
उत्तर :
(ग) मानवता के

प्रश्न 3.
गुरु जी के साथ सदा कौन रहते थे?
(क) गुरु भाई.
(ख) भाई मरदाना
(ग) भाई साहब
(घ) भाई रवि।
उत्तर :
(ख) भाई मरदाना।

14. चलते – चलते वे दूसरे गाँव पहुँचे। वहाँ के लोगों ने इनका खूब सत्कार किया और इनके विचार बड़े प्यार से सुने। जब गुरु जी इस गाँव से जाने लगे तो उन्होंने कहा – “यह गाँव उजड़ जाए।”

प्रश्न 1.
गाँव के लोगों ने किनका सत्कार किया?
(क) गुरु जी का
(ख) गुरु भाई का
(ग) देव का
(घ) देवी का।
उत्तर :
(क) गुरु जी का

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 2.
गुरु जी ने गाँव से जाते समय किसका आशीर्वाद दिया?
(क) बसने का
(ख) उजड़ने का
(ग) आने का
(घ) जाने का।
उत्तर :
(ख) उजड़ने का

प्रश्न 3.
गाँव के लोगों ने गुरु जी का …………………………………………..किया। (सत्कार/उपकार)
उत्तर :
सत्कार

15. वह बहुत आज्ञाकारी बालक था। उसके माता पिता अन्धे थे। वही उनका एकमात्र सहारा था। वह अपने माता – पिता की हर इच्छा पूरी करता था। एक बार श्रवण के माता – पिता ने तीर्थ यात्रा पर जाने की इच्छा प्रकट की। उन दिनों उसके पास उन्हें तीर्थ यात्रा पर ले जाने के लिए कोई साधन नहीं था। उसने सोच – विचार कर एक तरकीब निकाली। उसने लकड़ी की एक बहँगी बनाई। उसमें माता – पिता को बिठाया और उन्हें तीर्थ यात्रा पर लेकर निकल पड़ा।

प्रश्न 1.
श्रवण कुमार कैसा बालक था ?
(क) आज्ञाकारी
(ख) अवज्ञाकारी
(ग) मेहनती
(घ) निड़र।
उत्तर :
(क) आज्ञाकारी

प्रश्न 2.
श्रवण कुमार अपने माता – पिता की क्या पूरी करता था ?
(क) प्यास
(ख) भूख
(ग) इच्छा
(घ) मेहनत।
उत्तर :
(ग) इच्छा

प्रश्न 3.
श्रवण के माता – पिता ने कहाँ जाने की इच्छा प्रकट की ?
(क) घर पर
(ख) ननिहाल
(ग) तीर्थ यात्रा पर
(घ) ससुराल।
उत्तर :
(ग) तीर्थ यात्रा पर

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 4.
श्रवण ने माता – पिता को तीर्थयात्रा किसमें कराई ?
(क) बहँगी में
(ख) कार में
(ग) गाड़ी में
(घ) घोड़ा गाड़ी में।
उत्तर :
(क) बहँगी में

प्रश्न 5.
श्रवण के माता – पिता ………………………………………….. थे। (अंधे/बहरे)
उत्तर :
अंधे

चित्र देखकर पाँच वाक्य लिखो

(1)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 13
उत्तर :

  • दो बच्चे खेल रहे हैं।
  • एक बच्चा रो रहा है।
  • एक बच्चा पुस्तक पढ़ रहा है।
  • एक बच्चे के हाथ में फुटबाल है।
  • एक बच्चा बैठा है।

(2)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 14
उत्तर :

  • तालाब बहुत सुंदर है।
  • तालाब में अनेक पर्यटक नावों में घूम रहे हैं।
  • इसमें अनेक नावें हैं।
  • एक नाव में चार बच्चे हैं।
  • तालाब के बीच में एक लाइट लगी है।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

3. ‘लोहड़ी का चित्र’ जिसमें लड़के – लड़कियां (में चित्र बनाएं) महिला – पुरुष सभी नाच रहे हैं। मोहल्ले के बीच में लोहड़ी जल रही है। चारों तरफ लोग पूजा कर रहे हैं।
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 15
उत्तर :

  • आज लोहड़ी का पवित्र त्योहार है।
  • यह पंजाब का मुख्य त्योहार है।
  • लोहड़ी के दिन सभी लड़के – लड़कियाँ महिला – पुरुष नाच रहे हैं।
  • मोहल्ले के बीच में लोहड़ी जल रही है।
  • सभी लोग उसके चारों तरफ इक्ट्ठे होकर पूजा कर रहे हैं।

(4)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 16
उत्तर :

  • श्रवण कुमार के कन्धे पर बहँगी है।
  • श्रवण कुमार ने बहँगी में अपने अंधे – माता पिता को बिठा रखा है।
  • वह अपने माता – पिता को तीर्थ यात्रा पर ले जा रहा है।
  • उसके हाथों में एक लाठी है।
  • वह माता – पिता को बहँगी में बिठाकर जंगल से गुजर रहा है।

शब्दों को दो अलग – अलग वाक्यों में प्रयोग करते हुए अर्थ स्पष्ट करें –

(1) गृह – यह गृह मेरा है।
ग्रह – पृथ्वी एक बड़ा ग्रह है।

(2) सुत – सिमरजीत मेरा सुत है।
सूत – इस कपड़े में अनेक सूत हैं।

(3) ओर – मीरा स्कूल की ओर गई।
और – मीरा और नीर कक्षा में बैठी हैं।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(4) अलि – फूल पर अलि मंडरा रहा है।
अली – वह मेरी अली है।

(5) अनल – अनल जल रही है।
अनिल – अनिल चल रही है।

(6) अपेक्षा – मुझे सौ अंक की अपेक्षा है।
उपेक्षा – मैं झूठे लोगों की उपेक्षा करती हूँ।

(7) कर्म – हमें सदा कर्म करना चाहिए।
‘क्रम – कक्षा में मेरा दसवां क्रम है।

(8) कर्ण – मनुष्य के दो कर्ण हैं।
करण – कारक का एक भेद करण है।

(9) अचार – मुझे अचार पसंद है।
आचार – हमारा आचार अच्छा होना चाहिए।

(10) अचल – हिमालय अचल भारत का पहरेदार
अचला – अचला पर असंख्य प्राणी रहते हैं।

(11) आदि – हमें अपने आदि की पहचान होनी चाहिए।
आदी – हमें किसी का आदी नहीं होना चाहिए।

(12) खाद – फसल में खाद डाला जाता है।
खाद्य – आम एक खाद्य वस्तु है।

(13) कुल – हम सब रघु कुल की संतान हैं।
कूल – नदी का कूल बहुत दूर है।

(14) दिन – आज का दिन अच्छा है।
दीन – मोहन बहुत दीन है।

(15) परिमाण – इस वस्तु का परिमाण कितना है ?
परिणाम – अमरजीत का परिणाम बहुत अच्छा रहा।

(16) समान – हम सब एक समान हैं।
सामान – यह मेरा सामान है।

(17) हरि – मुझे अपने हरि पर भरोसा है।
हरी – यह कुटिया हरी है।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(18) हँस – हमें सदा हँसना चाहिए।
हंस – हंस बहुत सुंदर होते हैं।

(19) शोक – मुझे इस घटना पर शोक है।
शौक – मुझे पढ़ने का शौक है।

(20) मास – यह जनवरी मास है।
माँस – माँस खाना बुरा है।

चित्र देखकर दिए गए शब्दों की सहायता से वाक्य पूरा करें –

(1)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 17
(भोजन, बेटी, आग, धूआँ, खाना)

  1. माँ ……………………………………………… बना रही है।
  2. पिता जी ……………………………………………… खा रहे हैं।
  3. ……………………………………………… खाना परोस रही है।
  4. खाना ……………………………………………… पर बन रहा है।
  5. चूल्हे से ……………………………………………… उठ रहा है।

उत्तर :

  1. भोजन,
  2. खाना,
  3. बेटी,
  4. चूल्हे,
  5. धूआँ।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(2)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 18
(खेल, सरस्वती विद्यामंदिर, अध्यापिका, विद्यालय, हरे – भरे)

  1. यह हमारा ……………………………………………… है।
  2. विद्यालय का नाम ……………………………………………… है।
  3. बच्चे ……………………………………………… रहे हैं।
  4. ……………………………………………… पढ़ा रही हैं।
  5. विद्यालय में बहुत ……………………………………………… पेड़ हैं।

उत्तर :

  1. विद्यालय,
  2. सरस्वती विद्या मंदिर,
  3. खेल,
  4. अध्यापिका,
  5. हरे – भरे।

(3)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 19
(शेर, हाथी, तालाब, जंगल, पेड़)

  1. यह ……………………………………………… बहुत सुंदर है।
  2. इसमें एक ……………………………………………… है।
  3. जंगल में एक ……………………………………………… बैठा है।
  4. जंगल में अनेक ……………………………………………… हैं।
  5. यहाँ एक ……………………………………………… है।

उत्तर :

  1. जंगल,
  2. तालाब,
  3. शेर,
  4. पेड़,
  5. हाथी।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(4)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 20
(बीज़, बादल, किसान, बैल, वर्षा)

  1. खेत में ……………………………………………… हल जोत रहा है।
  2. एक महिला ……………………………………………… बो रही है।
  3. आकाश में घंने ……………………………………………… छाए हैं।
  4. धीमी – धीमी ……………………………………………… हो रही है।
  5. किसान के ……………………………………………… बहुत तेज़ चल रहे

उत्तर :

  1. किसान,
  2. बीज़,
  3. बादल,
  4. वर्षा,
  5. बैल।

माईंड मैपिंग से संबंधित प्रश्न

(i)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 21
उत्तर :
रंगों के नाम

  • लाल।
  • हरा।
  • पीला।
  • नीला।
  • काला।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(ii)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 22
उत्तर :
फलों के नाम

  • आम।
  • अंगूर।
  • अनार।
  • अमरूद।
  • संतरा।

(iii)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 23
उत्तर :
फूलों के नाम

  • कमल।
  • गुलाब।
  • गेंदा।
  • सूरजमुखी।
  • चमेली।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(iv)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 24
उत्तर :
सब्जियों के नाम

  • फूल गोभी।
  • आलू।
  • मटर।
  • बैंगन।
  • शलगम।

(v)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 25
उत्तर :
दिनों के नाम

  • सोमवार।
  • मंगलवार।
  • बुधवार।
  • वीरवार।
  • शुक्रवार।
  • शनिवार।
  • रविवार।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(vi)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 26
उत्तर :
पेड़ों के नाम

  • आम।
  • पीपल।
  • जामुन।
  • बरगद।
  • शीशम।

(vii)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 27
उत्तर :
पशुओं के नाम

  • शेर।
  • हाथी।
  • भालू।
  • बंदर।
  • चीता।

(viii)
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 28
उत्तर :
पक्षियों के नाम –

  • कौआ।
  • कोयल।
  • तोता।
  • चिड़िया।
  • कबूतर।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

विकल्पों से सही उत्तर चुन कर उन पर सही (✓) का निशान लगाएं।

प्रश्न 1.
(1) हमें ………………………………… बोलना चाहिए।
(i) हंसकर
(ii) रोकर
(iii) चिल्लाकर।
उत्तर :
(i) हंसकर

(2) हमें सदा ………………………………… बोलना चाहिए।
(i) झूठ
(ii) सच
(iii) कड़वा।
उत्तर :
(ii) सच

(3) हमारी बातचीत में ………………………………… होनी चाहिए।
(i) मिठास
(ii) हड़बड़ाहट
(iii) कड़वाहट।
उत्तर :
(i) मिठास

(4) हमें बड़ों का ………………………………… करना चाहिए।
(i) सम्मान
(ii) अपमान
(iii) उपकार।
उत्तर :
(i) सम्मान

प्रश्न 2.
(1) ईश्वर चन्द्र विद्यासागर से एक बालक ने ………………………………… मांगा।
(i) एक पैसा
(ii) एक बंगला
(iii) खाना।
उत्तर :
(i) एक पैसा

(2) विद्यासागर ने उस बालक को ………………………………… दिया।
(i) भोजन
(ii) एक रुपया
(iii) दस रुपया।
उत्तर :
(ii) एक रुपया

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(3) मैंने उससे ………………………………… की रेहड़ी लगाई।
(i) फलों
(i) सब्जी
(iii) चाय।
उत्तर :
(i) फलों

(4) इसी ………………………………… में मेरी फलों की दुकान है।
(i) गली
(ii) शहर
(iii) बाजार।
उत्तर :
(iii) बाजार।

प्रश्न 3.
(1) प्रिंसिपल ने ………………………………… विद्यार्थियों के नाम बताए।
(i) फेल हुए
(ii) पास हुए
(iii) होनहार।
उत्तर :
(ii) पास हुए

(2) लड़के को ………………………………… पूरा विश्वास था।
(i) अपने माता – पिता पर
(ii) अपने प्रिंसिपल पर
(iii) अपने पर।
उत्तर :
(iii) अपने पर।

(3) प्रिंसिपल ने उसे ………………………………… रुपए जुर्माना कर दिया।
(i) दस रुपए
(ii) बीस रुपए
(iii) पचास रुपए।
उत्तर :
(i) दस रुपए

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(4) एक नाम ………………………………… होना रह गया था।
(i) पास
(ii) टाइप
(iii) फेल।
उत्तर :
(ii) टाइप

प्रश्न 4.
(1) महाराजा रणजीत सिंह एक बार जंगल में ………………………………… पर गए।
(i) सैर
(ii) शिकार
(iii) भ्रमण।
उत्तर :
(ii) शिकार

(2) एक ………………………………… उनकी कनपटी पर आकर लगा।
(i) पत्थर
(ii) तीर
(iii) बेर।
उत्तर :
(i) पत्थर

(3) बच्चे ………………………………… मार – मार कर बेर तोड़ रहे थे।
(i) तीर
(ii) पत्थर
(iii) हाथ।
उत्तर :
(ii) पत्थर

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(4) महाराजा ने बच्चों को मीठे…… और मिठाइयां दिलवाईं।
(i) सेब
(ii) आम
(iii) बेर।
उत्तर :
(iii) बेर।

प्रश्न 5.
(1) गुरु जी ………………………………… की कापियां जांच रहे थे।
(i) बच्चों
(ii) गणित
(iii) विज्ञान।
उत्तर :
(ii) गणित

(2) गोपाल एक ………………………………… बालक था।
(i) ईमानदार
(ii) चालाक
(iii) शरारती।
उत्तर :
(i) ईमानदार

(3) वह ………………………………… के लायक नहीं था।
(i) तारीफ
(ii) पढ़ने
(iii) खेलने।
उत्तर :
(i) तारीफ

(4) गुरु जी बहुत ………………………………… हुए।
(i) नाराज
(ii) प्रसन्न
(iii) दुखी।
उत्तर :
(ii) प्रसन्न

(5) गोपाल के सारे ………………………………… ठीक थे।
(i) कपड़े
(ii) कागज़
(iii) सवाल।
उत्तर :
(iii) सवाल।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 6.
(1) पेड़ पर ………………………………… का जोड़ा रहता था।
(i) बन्दर और बन्दरिया
(ii) कौवे और कौवी
(iii) तोता और मैना।
उत्तर :
(i) बन्दर और बन्दरिया

(2) छोटे बच्चे का नाम ………………………………… था।
(i) भालू
(ii) भोलू
(iii) गोलू।
उत्तर :
(ii) भोलू

(3) लाली संभल न पाया और ………………………………… में जा गिरा।
(i) दलदल
(ii) गढ्ढे
(iii) कुएं।
उत्तर :
(i) दलदल

(4) हमें दूसरों के साथ ………………………………… करना चाहिए।
(i) अच्छा व्यवहार
(ii) दुष्ट व्यवहार
(iii) छेड़छाड़।
उत्तर :
(i) अच्छा व्यवहार

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 7.
(1) पाठशाला में ………………………………… प्रतियोगिता होने जा रही है।
(i) नृत्य
(ii) खेल
(iii) गायन।
उत्तर :
(ii) खेल

(2) दादी मां ने रानी की ………………………………… का कारण पूछा।
(i) खुशी
(ii) उदासी
(iii) हंसी।
उत्तर :
(ii) उदासी

(3) लगातार ………………………………… करने से ही सफलता मिलती है।
(i) बातचीत
(ii) कसरत
(iii) मेहनत।
उत्तर :
(iii) मेहनत।

(4) फाइनल रिहर्सल में वह ………………………………… स्थान ही पा सकी।
(i) दूसरा
(ii) चौथा
(iii) तीसरा।
उत्तर :
(ii) चौथा

प्रश्न 8.
(1) चार्वी ने अनाथालय में बच्चों को ………………………………… बाँटी।
(i) कापियाँ
(ii) टाफियाँ
(iii) मिठाई।
उत्तर :
(iii) मिठाई।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(2) स्कूल जाकर चार्वी ने अपने सहपाठियों को ………………………………… बाँटी।
(i) पुस्तकें।
(ii) टाफियाँ
(iii) मिठाई।
उत्तर :
(ii) टाफियाँ

(3) चार्वी का ………………………………… जन्म दिन था।
(i) आठवाँ
(ii) सातवाँ
(iii) पाँचवां।
उत्तर :
(i) आठवाँ

(4) आज चार्वी बहुत ………………………………… है।
(i) नाराज
(ii) उदास
(iii) खुश।
उत्तर :
(iii) खुश।

प्रश्न 9.
(1) दीपा की आयु ………………………………… वर्ष थी।
(i) दस
(i) बारह
(iii) आठ।
उत्तर :
(i) बारह

दीपा के पिता…… में नौकरी करते थे।
(i) गाँव
(ii) शहर
(iii) विदेश।
उत्तर :
(ii) शहर

(3) रवि ………………………………… में डूबने लगा।
(i) तालाब
(i) नदी
(iii) कुएँ।
उत्तर :
(i) नदी

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(4) दीपा की बहादुरी पर उसे दिया।
(i) ईनाम
(ii) पुरस्कार
(iii) शाबाश।
उत्तर :
(ii) पुरस्कार

(5) नदी में ………………………………… था।
(i) सांप
(ii) मगरमच्छ
(iii) कछुआ।
उत्तर :
(ii) मगरमच्छ

(6) दीपा ………………………………… कपड़े धो रही थी।
(i) घर के बाहर
(ii) नदी के किनारे
(iii) तालाब के पास।
उत्तर :
(ii) नदी के किनारे

प्रश्न 10.
(1) चुन्नू – मुन्नू ………………………………… मोटरगाड़ी से टकरा गए।
(i) खेलते – खेलते
(ii) चलते – चलते
(iii) दौड़ते – दौड़ते।
उत्तर :
(i) खेलते – खेलते

(2) ………………………………… चलने का संकेत देती है।
(i) पीली बत्ती
(ii) लाल बत्ती
(iii) हरी बत्ती।
उत्तर :
(iii) हरी बत्ती।

(3) हमें सड़क के……… चलना चाहिए।
(i) बायीं ओर
(ii) दायीं ओर
(iii) बीचो – बीच।
उत्तर :
(i) बायीं ओर

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

लाल बत्ती हमें ………………………………… का संकेत
(i) चलने
(ii) रुकने
(iii) तैयार रहने।
उत्तर :
(ii) रुकने

प्रश्न 11.
(1)……….. गमले, घड़े बनाता है।
(i) नाई
(ii) ललारी
(iii) कुम्हार।
उत्तर :
(iii) कुम्हार।

(2) ………………………………… खेतों में हल चलाता है।
(i) माली
(ii) किसान
(iii) नाई।
उत्तर :
(ii) किसान

(3) सुख का आधार है …………………………………।
(i) काम
(ii) आराम
(iii) प्रचार।
उत्तर :
(i) काम

(4) रंगाई का काम ………………………………… करता है।
(i) कुम्हार
(ii) ललारी
(iii) माली।
उत्तर :
(ii) ललारी

प्रश्न 12.
(1) राजकुमार सिद्धार्थ बहुत ही ………………………………… था।
(i) लोभी
(ii) नटखट
(iii) दयालु।
उत्तर :
(iii) दयालु।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(2) अचानक पक्षियों का ………………………………… बन्द हो गया।
(i) चहचहाना
(ii) चिल्लाना
(iii) उछलना।
उत्तर :
(i) चहचहाना

(3) देवदत्त के हाथ में ………………………………… था।
(i) धनुष बाण
(ii) घायल हंस
(iii) एक तीर।
उत्तर :
(i) धनुष बाण

(4) ………………………………… वाले से ………………………………… वाला बड़ा होता है।
(i) बचाने, मारने
(ii) मारने, बचाने
(iii) हंसाने, रुलाने।
उत्तर :
(ii) मारने, बचाने

(5) देवदत्त, सिद्धार्थ का ………………………………… भाई था।
(i) चचेरा
(ii) ममेरा
(iii) फुफेरा।
उत्तर :
(i) चचेरा

प्रश्न 13.
(1) श्रवण कुमार एक ………………………………… बालक था।
(i) आज्ञाकारी
(ii) नटखट
(iii) चतुर।
उत्तर :
(i) आज्ञाकारी

(2) श्रवण के माता – पिता ने ………………………………… पर जाने की इच्छा प्रकट की।
(i) यात्रा
(ii) सैर
(iii) तीर्थ – यात्रा।
उत्तर :
(iii) तीर्थ – यात्रा।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

(3) एक दिन वे ………………………………… नदी के किनारे पहुँचे।
(i) सरयू
(ii) गंगा
(iii) यमुना।
उत्तर :
(i) सरयू

(4) राजा ने समझा कि कोई ………………………………… जानवर पानी पी रहा है।
(i) पालतू
(ii) जंगली
(iii) बड़ा।
उत्तर :
(ii) जंगली

प्रश्न 14.
(1) बच्चे ………………………………… में बैठकर पिकनिक मनाने गए।
(i) कार
(ii) रिक्शा
(iii) बस।
उत्तर :
(iii) बस।

(2) अध्यापिका ने उन्हें ………………………………… की कहानी सुनाई।
(i) कबूतरों
(ii) बन्दरों
(iii) मोर।
उत्तर :
(i) कबूतरों

(3) बस का पहिया ………………………………… में धंस गया।
(i) सड़क
(ii) गड्डे
(ii) नदी।
उत्तर :
(ii) गड्डे

(4) बच्चों ने ………………………………… लगाया और बस गड्ढे से बाहर निकल गई।
(i) शोर
(ii) ज़ोर
(ii) कहकहा।
उत्तर :
(ii) ज़ोर

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 15.
(1) गुरु नानक सिक्खों के ………………………………… थे।
(i) प्रथम गुरु
(ii) पाँचवें गुरु
(iii) दसवें गुरु।
उत्तर :
(i) प्रथम गुरु

(2) यात्रा करते – करते गुरु जी एक ………………………………… में पहुँचे।
(i) शहर
(ii) गाँव
(iii) नगर।
उत्तर :
(ii) गाँव

(3) सत्कार करने वाले ग्रामीणों को गुरु जी ने कहा …………………………………
(i) बसे रहो
(ii) चलते रहो
(iii) उजड़ जाओ।
उत्तर :
(iii) उजड़ जाओ।

(4) पहले गाँव के लोगों का व्यवहार ………………………………… था।
(i) अच्छा नहीं
(ii) बहुत अच्छा
(iii) ठीक – ठाक।
उत्तर :
(i) अच्छा नहीं

वाक्य पूरे करो

प्रश्न 1.
सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे करो – (सोच समझकर, हँसकर, सच, झुककर, मिठास)

  1. हमें …………………………………….. बोलना चाहिए।
  2. हमारी बातचीत में …………………………………….. होनी चाहिए।
  3. हमें सदा …………………………………….. बोलना चाहिए।
  4. हमें …………………………………….. अपनी बात कहनी चाहिए।
  5. हमें अपनी बात …………………………………….. कहनी चाहिए।

उत्तर :

  1. हँसकर
  2. मिठास
  3. सच
  4. सोच – समझकर
  5. झुककर।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 2.
(समय पर, नित, पढ़ने, बड़े)

  1. समय पर …………………………………….. उठ जाओ।
  2. ठीक …………………………………….. खाना खाओ।
  3. तुम बहुत …………………………………….. कहलाओगें।
  4. समय पर …………………………………….. जाओ।

उत्तर :

  1. नित
  2. समय पर
  3. बड़े
  4. पढने।

प्रश्न 3.
(केक, पोशाक, जन्मदिन, गाना, उपहार)

  1. आज मेरा ……………………………………..।
  2. मैंने नयी …………………………………….. पहनी है।
  3. मेरे माता – पिता …………………………………….. लाए हैं।
  4. मैंने सबके साथ मिलकर …………………………………….. काटा।
  5. सभी ने मिलकर …………………………………….. गाया।

उत्तर :

  1. जन्मदिन
  2. पोशाक
  3. उपहार
  4. केक
  5. गाना।।

प्रश्न 4.
(वीरता – पुरस्कार, किनारे, मगरमच्छ, धन्यवाद, बहादुर)

  1. दीपा, रवि को …………………………………….. पर ले आई।
  2. दीपा बहुत …………………………………….. लड़की थी।
  3. नदी में …………………………………….. था।
  4. दीपा को बहादुरी के लिए …………………………………….. मिला।
  5. माता – पिता ने दीपा का …………………………………….. किया।

उत्तर :

  1. किनारे
  2. बहादुर
  3. मगरमच्छ
  4. वीरता पुरस्कार
  5. धन्यवाद।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 5.
(रंग – बिरंगे, बचाने वाले, गौतम – बुद्ध, देवदत्त, तीर)

  1. सिद्धार्थ बड़ा होकर …………………………………….. बना।
  2. बगीचे में …………………………………….. फूल खिले हुए थे।
  3. मारने वाले से …………………………………….. का हक ज्यादा होता है।
  4. हंस के शरीर में …………………………………….. लगा हुआ था।
  5. …………………………………….. सिद्धार्थ का चचेरा भाई था।

उत्तर :

  1. गौतम – बुद्ध
  2. रंग – बिरंगे
  3. बचाने वाले
  4. तीर
  5. देवदत्त।

प्रश्न 6.
(आज्ञाकारी, अन्धे, बहँगी, दशरथ, माता पिता)

  1. मरते वक्त भी उसे अपने …………………………………….. की चिन्ता थी।
  2. श्रवण एक …………………………………….. बालक था।
  3. श्रवण राजा …………………………………….. के बाण से घायल हुआ।
  4. श्रवण के माता – पिता …………………………………….. थे।
  5. श्रवण ने एक …………………………………….. बनाई।

उत्तर :

  1. माता – पिता
  2. आज्ञाकारी
  3. दशरथ
  4. अन्धे
  5. बहँगी।

प्रश्न 7.
(रोशनी, पानी, हरियाली, बारिश, इन्द्रधनुष)

  1. वर्षा के बाद आकाश में …………………………………….. दिखाई देता है।
  2. नदियाँ हमें …………………………………….. देती हैं।
  3. बादल हमें …………………………………….. देते हैं।
  4. चाँद और सूरज हमें …………………………………….. देते हैं।
  5. पेड़ हमें …………………………………….. देते हैं।

उत्तर :

  1. इन्द्रधनुष
  2. पानी
  3. बारिश
  4. रोशनी
  5. हरियाली।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 8.
(जुर्माना, खुश, राष्ट्रपति, परीक्षा, क्लर्क)

  1. एक विद्यार्थी …………………………………….. नहीं था।
  2. उसका …………………………………….. परिणाम बोला नहीं गया था।
  3. प्रिंसीपल ने उसे …………………………………….. कर दिया।
  4. वह बालक बड़ा होकर भारत का …………………………………….. बना।
  5. …………………………………….. ने अपनी गलती मानी।

उत्तर :

  1. खुश
  2. परीक्षा
  3. जुर्माना
  4. राष्ट्रपति
  5. क्लर्क।

प्रश्न 9.
(शिकार, पत्थर, बेर, कनपटी, डरने)

  1. बच्चे बेरी से …………………………………….. तोड़ रहे थे।
  2. पत्थर महाराजा की …………………………………….. पर लगा।
  3. महाराजा रणजीत सिंह …………………………………….. खेलने जा रहे थे।
  4. महाराजा ने कहा, “बच्चो …………………………………….. की कोई बात नहीं।”
  5. बच्चे …………………………………….. से बेर तोड़ रहे थे।

उत्तर :

  1. बेर
  2. कनपटी
  3. शिकार
  4. डरने
  5. पत्थर।

प्रश्न 10.
(पीठ थपथपाई, ईमानदारी, तारीफ, गणित, सवाल)

  1. गोपाल के सारे …………………………………….. ठीक थे।
  2. अध्यापक ने उसकी …………………………………….. ।
  3. उन्होंने गोपाल की …………………………………….. की।
  4. …………………………………….. अच्छी नीति है।
  5. अध्यापक …………………………………….. विषय का काम देख रहे थे।

उत्तर :

  1. सवाल
  2. पीठ – थपथपाई
  3. तारीफ
  4. ईमानदारी
  5. गणित।

प्रश्न 11.
(दलदल, नटखट, नज़रें, लाली, शरारत)

  1. भोलू बहुत …………………………………….. था।
  2. वह …………………………………….. बचाकर भाग गया।
  3. उसके मन में …………………………………….. सूझी।
  4. उसने एक …………………………………….. देखी।
  5. हिरण का बच्चा …………………………………….. आ रहा है।

उत्तर :

  1. नटखट
  2. नज़रें
  3. शरारत
  4. दलदल
  5. लाली।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 12.
(मज़बूत, सहायता, माता – पिता, चिल्लाने, शर्मिन्दा)

  1. वह …………………………………….. के लिए …………………………………….. लगा।
  2. भोलू के …………………………………….. दौड़े आए।
  3. उन्होंने एक …………………………………….. लता को खींचा।
  4. भोलू अपने किए पर …………………………………….. था।

उत्तर :

  1. सहायता, चिल्लाने
  2. मातापिता
  3. मज़बूत
  4. शर्मिन्दा।

प्रश्न 13.
(आँगन, उदास, चीटियाँ, कतार, रिहर्सल, चौथे – स्थान)

  1. रानी आज …………………………………….. है।
  2. …………………………………….. मेहनत करती हैं।
  3. दादी माँ उसे …………………………………….. में ले गई।
  4. वह …………………………………….. में …………………………………….. पर आई थी।
  5. उसने चींटियों की लम्बी …………………………………….. देखी।

उत्तर :

  1. उदास
  2. चींटियाँ
  3. आँगन
  4. रिहर्सल, चौथे स्थान
  5. कतार।

प्रश्न 14.
(रोटी, प्रेरणा, हिम्मत, गीली, बन्द, सफलता)

  1. रानी ने चींटियों से …………………………………….. ली।
  2. मेहनत से व्यक्ति …………………………………….. अवश्य पाता
  3. दादी माँ ने बिल को …………………………………….. मिट्टी से …………………………………….. कर दिया।
  4. चींटियाँ …………………………………….. के टुकड़े को खींच रही थीं।
  5. हमें …………………………………….. नहीं हारनी चाहिए।

उत्तर :

  1. प्रेरणा
  2. सफलता
  3. गीली, बन्द
  4. रोटी
  5. हिम्मत।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न 15.
(बधाई, जन्मदिन, गुब्बारों, अनाथाश्रम, बहन)

  1. आज चार्वी का …………………………………….. है।
  2. उसकी …………………………………….. का नाम एलीका है।
  3. दोनों ने …………………………………….. से घर सज़ा दिया।
  4. माँ ने सबसे पहले …………………………………….. दी।
  5. अभी …………………………………….. जाकर मिठाई बाँटनी है।

उत्तर :

  1. जन्मदिन
  2. बहन
  3. गुब्बारों
  4. बधाई
  5. अनाथाश्रम।

शुद्ध करके लिखो

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 29
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 30

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 31
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 32
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 33
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 34

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

1. निम्नलिखित पंक्तियों को शुद्ध करके लिखो :

प्रश्न –

  1. हमें चाहिए बोलना हँसकर।
  2. सच सदा चाहिए बोलना हमें।
  3. जा रहे थे कहीं एक बार ईश्वरचन्द्र विद्यासागर।
  4. फलों की रेहड़ी लगाई उससे मैंने।
  5. भीख माँगूगा नहीं फिर मैं।
  6. दुकान है फलों की बाज़ार इसी में मेरी।
  7. विद्यासागर ने दिया उसे रुपया एक।
  8. घूम रहे थे वह बाज़ार में।
  9. एक बालक उनके पास आया और माँगने लगा ‘एक पैसा’
  10. अच्छी नीति है ईमानदारी सबसे।

उत्तर :

  1. हमें हँसकर बोलना चाहिए।
  2. हमें सदा सच बोलना चाहिए।
  3. एक बार ईश्वरचन्द्र विद्यासागर कहीं जा रहे थे।
  4. मैंने उससे फलों की रेहड़ी लगाई।
  5. फिर मैं भीख नहीं माँगूगा।
  6. इसी बाज़ार में मेरी फलों की दुकान है।
  7. विद्यासागर ने उसे एक रुपया दिया।
  8. वह बाज़ार में घूम रहे थे।
  9. एक बालक उनके पास आया और ‘एक पैसा’ माँगने लगा।
  10. ईमानदारी सबसे अच्छी नीति है।

प्रश्न –

  1. उसने मुझसे माँगी क्षमा।
  2. बालक पणिराम से नाखुश था।
  3. घोषित होगा कल हमारा वार्षिक परीक्षा परिणाम।
  4. हमारे देश के थे प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद।
  5. बालक बोला बड़े आत्मविश्वास से।
  6. उठ जाओ ठीक समय पर नित।
  7. पढ़ने जाओ समय पर ठीक।
  8. प्रत्येक काम करें समय पर सही।
  9. सुनकर गोपाल रोने लगा अपनी प्रशंसा।
  10. गुरु जी हुए प्रसन्न बहुत बात उसकी सुनकर।

उत्तर :

  1. उसने मुझसे क्षमा माँगी।
  2. बालक परिणाम से नाखुश था।
  3. कल हमारा वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होगा।
  4. डॉ० राजेन्द्र प्रसाद हमारे देश के प्रथम राष्ट्रपति थे।
  5. बालक बड़े आत्मविश्वास से बोला।
  6. ठीक समय पर नित उठ जाओ।
  7. ठीक समय पर पढ़ने जाओ।
  8. प्रत्येक काम सही समय पर करें।
  9. अपनी प्रशंसा सुनकर गोपाल रोने लगा।
  10. उसकी बात सुनकर गुरु जी बहुत प्रसन्न हुए।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

प्रश्न

  1. देखी दलदल उसने एक।
  2. लाली का बच्चा हिरण आ रहा है।
  3. मुझे पकड़ो लाली, उसने कहा लाली को।
  4. दलदल लाली धंसता जा रहा था में।
  5. जान बच गई इस तरह लाली की।
  6. बहुत उदास है आज रानी।
  7. पाठशाला में जा रही है होने खेल प्रतियोगिता।
  8. सफलता मिलती है मेहनत करने से लगातार।
  9. रानी ने स्थान पाया पहला प्रतियोगिता में।
  10. करती हैं कितनी मेहनत चींटियाँ।

उत्तर :

  1. उसने एक दलदल देखी।
  2. हिरण का बच्चा लाली आ रहा है।
  3. उसने लाली को कहा, “लाली! मझे पकड़ो।”
  4. लाली दलदल में फँसता जा रहा था।
  5. इस तरह लाली की जान बच गई।
  6. आज रानी बहुत उदास है।
  7. पाठशाला में खेल प्रतियोगिता होने जा रही है।
  8. लगातार मेहनत करने से सफलता मिलती
  9. प्रतियोगिता में रानी ने पहला स्थान पाया।
  10. चींटियाँ कितनी मेहनत करती हैं।

प्रश्न

  1. आज है जन्मदिन मेरा।
  2. लाए हैं उपहार माता – पिता मेरे।
  3. बहादुर बड़ी दीपा थी लड़की।
  4. उसने मगरमच्छ को रवि से बचा लिया।
  5. दयालु सिद्धार्थ बहुत था राजकुमार।
  6. सिद्धार्थ को हँस ने ऊपर उठाया।
  7. चचेरा भाई था देवदत्त सिद्धार्थ का।
  8. आज्ञाकारी बालक था कुमार श्रवण।
  9. अन्धे थे उसके माता – पिता।
  10. सुनकर यह मरदाना हुआ हैरान बहुत।

उत्तर :

  1. आज मेरा जन्मदिन है।
  2. मेरे माता – पिता उपहार लाए हैं।
  3. दीपा बड़ी बहादुर लड़की थी।
  4. उसने रवि को मगरमच्छ से बचा लिया।
  5. राजकुमार सिद्धार्थ बहत दयाल था।
  6. सिद्धार्थ ने हंस को ऊपर उठाया।
  7. देवदत्त, सिद्धार्थ का चचेरा भाई था।
  8. श्रवण कुमार आज्ञाकारी बालक था।
  9. उसके माता – पिता अन्धे थे।
  10. यह सुनकर मरदाना बहुत हैरान हुआ।

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

पंजाबी शब्दों का रूपान्तर

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 35
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 36

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 37
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 38

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran

PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 39
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 40
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 41
PSEB 5th Class Hindi Grammar Vyakaran 42

Leave a Comment