PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी

EVS Guide for Class 5 PSEB पसंद अपनी-अपनी Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-12

क्रिया 1.
अपने और अपने मित्रों का कद मा। इस माप को निम्नलिखित तालिका में दोनों प्रणालियों में अर्थात् इंचों और सैंटीमीटरों में लिखें –
उत्तर :

नाम लम्बाई इंचों में लम्बाई सैंटीमीटरों में
सौरभ 50 127.0
सुनीता 48 122.0
बलविंदर 51 129.5

नोट-अपने मित्रों की लम्बाई स्वयं मापें।

नोट
1 सेंटीमीटर = 0.394 इंच
1 इंच = 2.54 सैंटीमीटर

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी

सोचें और उत्तर दें-

प्रश्न 1.
आपके परिवार में सबसे ऊँची आवाज़ किसकी है ?
उत्तर :
मेरी दादी जी की।

प्रश्न 2.
आपके परिवार में सबसे ऊँचा कौन हँसता है ?
उत्तर :
मेरे माता जी।

प्रश्न 3.
आपके परिवार में सबसे धीमी आवाज़ में कौन बोलता है ?
उत्तर :
मेरी दीदी।

प्रश्न 4.
आपकी कक्षा में सबसे ऊँचा कौन बोलता है ?
उत्तर :
मेरा मित्र शमशेर सिंह।

प्रश्न 5.
आपकी कक्षा में सबसे सुन्दर लिखावट किसकी है ?
उत्तर :
मेरी दोस्त सुनैना की।

नोट-विद्यार्थियो ! यहाँ दिए गए सभी उत्तर काल्पनिक हैं। आप अपनी सुविधा अनुसार नाम लिखें।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी

पृष्ठ-13

क्रिया 2.
अपनी कक्षा में नोट करो कि

प्रश्न 1.
किस-किस बच्चे के बाल धुंघराले
उत्तर :
कोमल के।

प्रश्न 2.
किन-किन की गालों में गड्ढे पड़ते हैं ?
उत्तर :
सोनू के।

प्रश्न 3.
कौन-सा बच्चा अपनी नाक को जीभ 1 के द्वारा छू सकता है ?
उत्तर :
राहुल।

प्रश्न 4.
कौन सा बच्चा अपनी जीभ को दोनों तरफ से मोड़ कर एक नली की तरह बना सकता।
उत्तर :
जैसीका।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी

क्रिया 3.
निम्नलिखित में से कौन-कौन सी आदतें किस-किस में विद्यमान हैं ? ‘हाँ’ के लिए (✓) और ‘ना’ के लिए (✗) का चिह्न लगाएं :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी 1
उत्तर :
नोट : यहां काल्पनिक तथा x लगाए हैं। आप अपने परिवार अनुसार उत्तर दें।
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी 2

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी

पृष्ठ-14

प्रश्न 1.
निम्नलिखित वाक्यों के सामने सही (✓) या गलत (x) का चिह्न लगाएं :
(क) सभी लोग एक जैसी वस्तुएं पसंद करते
(ख) हरेक व्यक्ति में कोई-न-कोई गुण होता है।
(ग) सुंदर लिखाई सबको अच्छी लगती है।
(घ) हमें व्यायाम नहीं करना चाहिए।
(ङ) दूध में सारे तत्त्व मौजूद होते हैं।
उत्तर :
(क) ✗
(ख) ✓
(ग) ✓
(घ) ✗
(ङ) ✓

प्रश्न 2.
सही उत्तर के सामने सही (✓) का चिह्न लगाएं :
(क) कौन सा गुण हम परिश्रम करके प्राप्त करते हैं ?
नयन-नक्श
अच्छी सेहत
उत्तर :
अच्छी सेहत

(ख) कौन-से राज्य के लोग मछली ज्यादा खाते हैं ?
पंजाब के
बंगाल के
हरियाणा के
उत्तर :
बंगाल के

(ग) बिहार के लोग क्या खाना पसंद करते हैं ?
रोटी
चावल
मछली
उत्तर :
चावल

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी

प्रश्न 3.
हमें दूध क्यों पीना चाहिए ?
उत्तर :
दूध पूर्ण आहार है। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए उत्तम आहार है।

प्रश्न 4.
हमारे खाने-पीने की आदतों पर कौनसी बातों का असर होता है ?
उत्तर :
क्षेत्र में उपलब्ध खाने-पीने की वस्तुओं, जलवायु, क्षेत्र तथा परिवार के सभ्याचार का।

पृष्ठ-18

प्रश्न 5.
रिक्त स्थानों की पूर्ति करें :
(क) हैलन केलर …………… नहीं सकती थी।
(ख) छूकर पढ़ने वाली लिपि को कहते हैं।
(ग) …………. बिमारी के कारण बच्चे चलने फिरने में असमर्थ हो जाते हैं।
उत्तर :
(क) देख तथा सुन
(ख) ब्रेल,
(ग) पोलियो।

प्रश्न 6.
देख न सकने वाले व्यक्तियों की कौन-सी शक्तियाँ तेज़ होती हैं ?
उत्तर :
जो लोग देख नहीं सकते उनकी सुनने तथा छूने की शक्ति तेज़ होती है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी

प्रश्न 7.
हैलन केलर के जीवन से हमें क्या प्रेरणा मिलती है ? .
उत्तर :
हमें किसी भी स्थिति में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए तथा प्रत्येक मुश्किल का सामना डट कर करना चाहिए।

PSEB 5th Class EVS Guide पसंद अपनी-अपनी Important Questions and Answers

1. ठीक पर (✓) लगाएं

(i) ……… पूर्ण आहार है
(क) दूध
(ख) दालें
(ग) चाय
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(क) दूध

(ii) शारीरिक विशेषताएँ हैं
(क) चेहरा
(ख) लम्बाई
(ग) नैन नक्श
(घ) सभी।
उत्तर :
(घ) सभी।

(iii) हैलन केलर
(क) सुन नहीं सकती थी
(ख) देख नहीं सकती थी
(ग) पाँच भाषाएँ जानती थीं
(घ) सभी ठीक।
उत्तर :
(घ) सभी ठीक।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
माता-पिता से कौन-से गुण अनुवांशिक मिलते हैं ?
उत्तर :
रंग-रूप, लम्बाई, नैन-नक्श आदि।

प्रश्न 2.
हैलन केलर की सुनने की शक्ति, देखने की शक्ति कब समाप्त हो गई ?
उत्तर :
जब वह अभी डेढ़ वर्ष की थी तो एक रोग के कारण सुनने तथा देखने की शक्ति समाप्त हो गई।

प्रश्न 3.
हैलन केलर के अध्यापक का नाम लिखें।
उत्तर :
एनी सुलीवान।

प्रश्न 4. हैलन केलर ने एक दिन में कितने शब्द सीख लिए ?
उत्तर :
उसने एक दिन में 30 शब्द सीख लिए।

प्रश्न 5.
हैलन केलरको कितनी भाषाएँ आती थीं ?
उत्तर :
उसको पाँच भाषाएँ आती थीं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी

प्रश्न 6.
आप दांतों की संभाल के लिए क्या करते हो ? कोई एक काम लिखो।
उत्तर :
दाँतों की ब्रुश से सफाई करता हूँ, दूध पीता हूँ।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) अर्श की लम्बाई …………………………………… थी।
(ii) दूध में सारे आवश्यक …………………………………… तत्त्व होते हैं।
(iii) भिन्न-भिन्न लोगों में भिन्न-भिन्न …………………………………… होते
(iv) हमें शारीरिक विशेषताएँ अपने …………………………………… से …………………………………… में प्राप्त होती हैं।
(v) हैलन केलर न …………………………………… सकती थी तथा न …………………………………… सकती थी।
उत्तर :
(i) 4 फुट 7 इंच
(ii) पौष्टिक
(iii) गुण
(iv) माता-पिता, विरासत
(v) सुन, देख।

4. ठीक/गलत

(i) ब्रेल लिपि का प्रयोग जो सुन नहीं सकते वे लोग करते हैं।
(ii) बंगाली लोग मछली नहीं खाते हैं।
(iii) दूध को सम्पूर्ण भोजन कहा गया है।
(iv) ऐनी सुलीवान, हेलन केलर की अध्यापिका थी।
(v) दूरदर्शन पर उन व्यक्तियों के लिए भी समाचार आते हैं जो बोल सुन नहीं सकते।
उत्तर :
(i) गलत,
(ii) गलत,
(iii) ठीक,
(iv) ठीक,
(v) ठीक।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी

5. मिलान करें

(i) हैलन केलर (क) अध्यापिका
(ii) एनी सुलीवान (ख) ब्रेल
(iii) न देख सकने वाले लोगों की लिपि – (ग) देख नहीं सकती थी
उत्तर :
(i) (ग),
(ii) (क),
(iii) (ख)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी 3
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी 4

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
विशेष रूप से योग्य व्यक्ति की अन्य शक्तियों में वृद्धि क्यों हो जाती है ?
उत्तर :
विशेष रूप से योग्य व्यक्ति में किसी एक या एक से अधिक शक्ति की कमी हो जाती है। उनका दिमाग अन्य शक्तियों पर केन्द्रित होकर उनमें वृद्धि करता है। जैसे सुनने में कमज़ोर लोग अपनी आँखों का अधिक तथा बढ़िया प्रयोग करते हैं। जो लोग देख नहीं सकते उनकी सुनने तथा छूने की शक्ति मजबूत होती है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 3 पसंद अपनी-अपनी

प्रश्न 2.
हैलन केलर के संबंध में कुछ वाक्य लिखें।
उत्तर :
हैलन केलर बहरी तथा अन्धी थी। जब वह डेढ़ वर्ष की थी तब उसको एक रोग हुआ जिसके कारण उसने अपनी इन शक्तियों को खो दिया। उसके माता-पिता ने उसके लिए एक योग्य अध्यापिका का प्रबन्ध किया जिसका नाम ऐनी सुलीवान था। उसने हैलन केलर को अच्छे ढंग से सिखाया।

हैलन केलर एक अच्छी लेखिका बनी, उसने बहुत-सी पुस्तकें लिखीं। उसे पाँच भाषाओं का ज्ञान था जो उसने ब्रेल लिपि द्वारा सीखीं। वह बहुत सारे लोगों के लिए प्रेरणादायक व्यक्तित्व तथा प्रकाश स्तम्भ है।

Leave a Comment