PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 24 कम्प्यूटर का उपयोग

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 24 कम्प्यूटर का उपयोग Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 24 कम्प्यूटर का उपयोग

EVS Guide for Class 5 PSEB कम्प्यूटर का उपयोग Textbook Questions and Answers

पृष्ठ – 176

प्रश्न 1.
दिए गए शब्दों द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति करें(प्रोजैक्ट, क्षेत्र, गेमज़, इंटरनैट, इलाज)
(क) आजकल लगभग हर ……………………………………….. में कम्प्यूटर का प्रयोग किया जा रहा है।
(ख) विद्यार्थी कम्प्यूटर पर ……………………………………….. तैयार करते हैं।
(ग) बच्चे कम्प्यूटर पर ……………………………………….. खेलते हैं।
(घ) कम्प्यूटर की सहायता से रोगी का ……………………………………….. दूर बैठे ही हो जाता है।
(ङ) अब तो टी० वी० कार्यक्रम ……………………………………….. पर भी देखे जा सकते हैं।
उत्तर :
(क) क्षेत्र,
(ख) प्रोजैक्ट,
(ग) गेमज़,
(घ) इलाज,
(ङ) इंटरनैट।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 24 कम्प्यूटर का उपयोग

प्रश्न 2.
निम्नलिखित में से सही कथन के आगे (✓) और गलत के आगे (✗) का चिह्न लगाएं :
(क) कम्प्यूटर का प्रयोग केवल स्कूलों में ही किया जाता है ।
(ख) कम्प्यूटर मनोरंजन का बढ़िया साधन है।
(ग) हम कम्प्यूटर द्वारा घर बैठे ही बिलों का भुगतान कर सकते हैं।
(घ) स्वास्थ्य के क्षेत्र में कम्प्यूटर कोई सहायता नहीं करता।
(ङ) कम्प्यूटर पर गाने सुने जा सकते हैं।
उत्तर :
(क) ✗
(ख) ✓
(ग) ✓
(घ) ✗
(ङ) ✓

पृष्ठ-177

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दें :

प्रश्न 3.
(क) कम्प्यूटर का प्रयोग जिन-जिन क्षेत्रों में किया जाता है उनके नाम बताएँ।
उत्तर :
कम्प्यूटर का प्रयोग लगभग प्रत्येक क्षेत्र में हो रहा है; जैसे- बैंक, घर, शिक्षा, मनोरंजन, सेहत, खेलें तथा बहुत से और क्षेत्रों में।

(ख) घर में आप कम्प्यूटर से कौन-कौन से कार्य कर सकते हैं ?
उत्तर :
घर में कम्प्यूटर की सहायता से मनोरंजन, हिसाब-किताब रखना, इंटरनेट पर बिलों की अदायगी, दूर बैठे रिश्तेदारों से बातचीत, बहुत से और भी काम कर सकते हैं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 24 कम्प्यूटर का उपयोग

प्रश्न 4.
कॉलम ‘अ’ का कॉलम ‘ब’ से सही मिलान करें।
अ. किया जाने वाला काम – ब. क्षेत्रों का नाम
1. डिजीटल स्कोर बोर्ड (क) मनोरंजन
2. एक्स-रे (ख) बैंक
3. गेमज़ (ग) शिक्षा
4. ए०टी०एम० (घ) क्रीड़ा क्षेत्र (खेल क्षेत्र)
5. टाईम टेबल (ङ) स्वास्थ्य
उत्तर :
1. (घ)
2. (ङ)
3. (क)
4. (ख)
5. (ग)

PSEB 5th Class EVS Guide कम्प्यूटर का उपयोग Important Questions and Answers

1. सही पर (✓) लगाएं

(i) कम्प्यूटर की सहायता से नीचे लिखे काम होते हैं-
(क) व्यापार
(ख) बैंक
(ग) शिक्षा
(घ) सभी ठीक।
उत्तर :
(घ) सभी ठीक।

(ii) विद्यार्थी कम्प्यूटर से तैयार करते हैं
(क) रोटी
(ख) प्रोजैक्ट
(ग) कापी
(घ) कुछ भी।
उत्तर :
(ख) प्रोजैक्ट

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 24 कम्प्यूटर का उपयोग

(iii) ए.टी.एम. का संबंध किससे है ?
(क) स्कूल
(ख) अस्पताल
(ग) बैंक
(घ) सभी।
उत्तर :
(ग) बैंक

(iv) हम कम्प्यूटर की सहायता से कौन-सा कार्य नहीं कर सकते ?
(क) सामान खरीदना बेचना
(ख) पैसों का लेन देन
(ग) गाने सुनना
(घ) पानी पीना।
उत्तर :
(घ) पानी पीना।

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
कौन सी कम्प्यूटर मशीन से पैसे निकाले जाते हैं ?
उत्तर :
ए.टी.एम.।

प्रश्न 2.
कम्प्यूटर द्वारा कौन से बिलों का प्रयोग किया जाता है ।
उत्तर :
बिजली, पानी टैलीफोन आदि।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 24 कम्प्यूटर का उपयोग

प्रश्न 3.
अध्यापक कम्प्यूटर लैब का प्रयोग किस काम के लिए करते हैं ?
उत्तर :
वह रिकार्ड रखने, टाइम, टेबल, आदि बनाने के लिए कम्प्यूटर का प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 4.
कम्प्यूटर की कोई एक विशेषता लिखें।
उत्तर :
कम्प्यूटर में बहुत-सा डाटा सुरक्षित रखा जाता है।

3. रिक्त स्थान भरें

(i) ………………………………… का प्रयोग बैंक, व्यापार, घर के कामों में होता है।
(ii) ………………………………… तथा चिकित्सा के क्षेत्र में कम्प्यूटर स ने क्रान्ति ला दी है।
(iii) ………………………………… की सहायता से घर बैठे ही आन लाइन पढ़ाई की जा सकती है।
उत्तर :
(i) कम्प्यू टर
(ii) स्वास्थ्य
(iii) इंटरनैट।

4 ठीक/ग़लत

(i) कम्प्यूटर की सहायता से काम आसान नहीं होते।
(ii) नैट बैंकिग द्वारा हम बैंक के सारे काम घर बैठे ही अपने कम्प्यू टर से कर सकते हैं।।
उत्तर :
(i) गलत
(ii) ठीक।

5. मिलान करें

1. ए०टी०एम (क) दस्तावेज भेजना
2. फैक्स (ख) बैंक
3. टी.वी. (ग) मनोरंजन
उत्तर :
1. (ख),
2. (क),
3. (ग)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 24 कम्प्यूटर का उपयोग

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 24 कम्प्यूटर का उपयोग 1
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 24 कम्प्यूटर का उपयोग 2

7. पाँच/छ: वाक्यों में उत्तर दें

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 24 कम्प्यूटर का उपयोग

प्रश्न-
घर पर कम्प्यूटर का प्रयोग किस काम के लिए होता है ?
उत्तर :
हिसाब किताब रखने, खर्च के बजट तैयार करने के लिए, देखभाल करने के लिए, बिजली, पानी, टैलीफोन के बिलों की अदायगी करने के लिए घर पर कम्प्यूटर का प्रयोग किया जाता है।

Leave a Comment