PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 4 करें प्यार बनें वफ़ादार

Punjab State Board PSEB 3rd Class Welcome Life Book Solutions Chapter 4 करें प्यार बनें वफ़ादार Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Welcome Life Chapter 4 करें प्यार बनें वफ़ादार

Welcome Life Guide for Class 3 PSEB करें प्यार बनें वफ़ादार Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-29

मौखिक प्रश्न

प्रश्न 1.
वह जगह जहाँ हम पैदा होते हैं, उसे क्या कहते हैं ?
उत्तर-
उसे मातृभूमि कहा जाता है।

प्रश्न 2.
क्या आप अपने माता-पिता को दरिया में गंदगी फेंकने से रोकेंगे ?
उत्तर-
हाँ।

प्रश्न 3.
क्या आपने वास्तव में पहाड़ों को देखा है या टी.वी. पर देखा है ?
उत्तर-
हाँ, मैंने वास्तव में पहाड़ देखे हैं।

प्रश्न 4.
आपने कौन-कौन सी फ़सल के खेत को देखा है ?
उत्तर-
हमने गेहूँ, गन्ना और सरसों के खेतों को देखा है।

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 4 करें प्यार बनें वफ़ादार

प्रश्न 5.
क्या आपने कभी मातृभूमि या पंजाब के लिए प्यार के बारे में गीत सुना है ?
उत्तर-
हाँ, ‘मेरे देश की धरती’ का गीत मेरा पसंदीदा गीत है।

पृष्ठ-32

मौखिक प्रश्न

प्रश्न 1.
महान् लोग कौन होते हैं ?
उत्तर-
जिन्हें अपने सुख की चिंता कभी नहीं होती। वे लोगों के लिए जीते और मरते हैं। वे महान् लोग हैं।

प्रश्न 2.
हमारे देश के महान् लोगों को क्यों याद किया जाना चाहिए ?
उत्तर-
क्योंकि हमारा देश हमारे देश के महान् लोगों के कारण ही प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।

प्रश्न 3.
रिक्त स्थान भरें : अपने सुख की चिंता कभी वह नहीं करते।
उत्तर –
अपने सुख की चिंता कभी वह नहीं करते। लोगों के लिये जीते लोगों के लिये मरते।

प्रश्न 4.
मिलान करो:
संविधान ए० पी० जे० अब्दुल कलाम
सेवा डॉ० बी०आर० अम्बेडकर
फांसी मदर टेरेसा
विज्ञान शहीद भगत सिंह।
उत्तर –
PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 4 करें प्यार बनें वफ़ादार 1

प्रश्न 5.
इन महान् लोगों के अतिरिक्त आप देश के अन्य किन महान् लोगों के नाम ले सकते हैं ?
उत्तर-
महात्मा गांधी, लाला लाजपत राय, झांसी की रानी लक्ष्मी बाई, पंडित जवाहर लाल नेहरू आदि कई महान् लोग हैं।

पृष्ठ-33

मौखिक प्रश्न

1. पूरी दुनिया कैसी होनी चाहिए ?
(क) जहां प्यार ही प्यार हो।
(ख) जहां लड़ाई लगी हो।
उत्तर-
(क) जहां प्यार ही प्यार हो।

2. हमें क्या कहना चाहिए ?
(क) जो मुंह में आता है।
(ख) केवल अच्छे शब्द।
उत्तर-
(ख) केवल अच्छे शब्द।

3. यह संसार एक परिवार जैसा कब होगा ?
(क) जब सभी लोग प्यार से रहेंगे।
(ख) जब लोग एक-दूसरे की परवाह नहीं करेंगे।
उत्तर-
(क) जब सभी लोग प्यार से रहेंगे।

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 4 करें प्यार बनें वफ़ादार

Welcome Life Guide for Class 3 PSEB करें प्यार बनें वफ़ादार Important Questions and Answers

(i) बहुविकल्पीय प्रश्न :

1. हमें क्या नहीं करना चाहिए ?
(क) पहाड़ को काटना
(ख) नदी में कचरा फेंकना
(ग) वनों की कटाई
(घ) यह सब कुछ।
उत्तर-
(घ) यह सब कुछ।

2. पंडित जवाहर लाल नेहरू
(क) देश को प्यार करते थे
(ख) बस खुद से प्यार करते थे
(ग) किसी से प्रेम नहीं करते थे
(घ) उपरोक्त कोई नहीं।
उत्तर-
(क) देश को प्यार करते थे।

3. महान् लोग कौन होते हैं ?
(क) जो दूसरों के लिए महान् काम करते
(ख) जो अपने लिए काम करते हैं
(ग) जो केवल अपने परिवार के बारे में सोचते हैं
(घ) जो किसी का भी नहीं सोचते।
उत्तर-
(क) जो दूसरों के लिए महान् काम करते हैं।

4. शहीद कौन थे ?
(क) डॉ० बी०आर० अम्बेडकर
(ख) सरदार भगत सिंह
(ग) मदर टेरेसा
(घ) कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) सरदार भगत सिंह।

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 4 करें प्यार बनें वफ़ादार

5. सरदार भगत सिंह के साथी कौन थे ?
(क) गरीब
(ख) मज़दूर
(ग) महिलाएँ
(घ) राजगुरु और सुखदेव।
उत्तर-
(घ) राजगुरु और सुखदेव।

6. हमें कैसे जीना चाहिए ?
(क) मिल-जुल कर
(ख) झगड़ा करके
(ग) नाराज़ होकर
(घ) कड़वा बोलकर।
उत्तर-
(क) मिल-जुल कर।

(ii) एक वाक्य से छोटे उत्तरों वाले प्रश्न :

प्रश्न 1.
महान् लोग कौन होते हैं ?
उत्तर-
जो महान् कार्य करते हैं।

प्रश्न 2.
सेवा की भावना किसमें थी ?
उत्तर-
मदर टेरेसा में।

प्रश्न 3.
संविधान किसने बनाया था ?
उत्तर-
डॉ० बी०आर० अम्बेडकर जी ने।

प्रश्न 4.
देश के लिए मरने का जुनून कौन रखता था ?
उत्तर-
सरदार भगत सिंह।

(iii) दिमागी कसरत :

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 4 करें प्यार बनें वफ़ादार 2
उत्तर-
PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 4 करें प्यार बनें वफ़ादार 3

(iv) बड़े उत्तरों वाले प्रश्न :

प्रश्न 1.
हम सभी में किस तरह का प्यार होना चाहिए ?
उत्तर-
मिल-जुल कर रहने वाला, प्रसन्नता देने वाला, एक-दूसरे पर भरोसा, सबसे मधुर बोलना जैसा प्यार होना चाहिए। यह दुनिया एक परिवार की तरह है। हम सभी को मिलकर रहना चाहिए।

PSEB 3rd Class Welcome Life Solutions Chapter 4 करें प्यार बनें वफ़ादार

प्रश्न 2.
महान् लोगों की कहानियां हमें क्या प्रेरणा देती हैं ?
उत्तर–
महान् लोगों की कहानियां हमें देश-सेवा, लोक-सेवा, मेहनत, सादगी तथा उच्च विचार रखने की प्रेरणा देती हैं।

Leave a Comment