PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 7 बालक सुभाष

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 7 बालक सुभाष Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 7 बालक सुभाष

Hindi Guide for Class 3 PSEB बालक सुभाष Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

1. बताओ

1. ‘जयहिन्द’ का नारा किसने दिया था ?
उत्तर-
जय हिन्द’ का नारा सुभाष चन्द्र बोस ने दिया था।

2. आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना कहाँ हुई की ?
उत्तर-
आज़ाद हिन्द फ़ौज की स्थापना बर्मा में हुई थी।

3. सुभाष चन्द्र बोस ने नवयुवकों से क्या कहा ?
उत्तर-
सुभाष चन्द्र बोस ने नवयुवकों से कहा, “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।”

4. बालक सुभाष की मातृभाषा क्या थी ?
उत्तर-
बालक सुभाष की मातृभाषा बंगाली थी।

5. बालक सुभाष के सद्गुण लिखो।
उत्तर-
बालक सुभाष बहुत दयालु स्वभाव के थे। वह किसी को भी दुखी नहीं देख सकते थे। जब भी कोई ग़रीब दिखाई देता वह उसकी सहायता छ करते हुए अपने वस्त्र तक दे देते थे।

II. वाक्य बनाओ

खिल्ली उड़ाना = मज़ाक करना = …………………..
लज्जित होना = शर्म महसूस करना = ……………………….
जिद्द का पक्का = दृढ़ निश्चय वाला = ……………………….
मातम छाना = दुःख होना = ……………………….
सीने से लगाना = प्यार करना = ……………………….
उत्तर-

  • खिल्ली उड़ाना = मजाक करना = बच्चों ने रवि की खूब खिल्ली उड़ाई।
  • लज्जित होना = शर्म महसूस करना = रवि अपने किए पर खूब लज्जित हुआ।
  • जिद्द का पक्का = दृढ़ निश्चय वाला = बालक सुभाष चन्द्र बोस अपनी जिद्द का पक्का था।
  • मातम छाना = दुःख होना = बेटे की मृत्यु का समाचार पाते ही रामू के घर में मातम छा गया।
  • सीने से लगाना = प्यार करना = माँ ने अपने बेटे को सीने से लगा लिया।

III. विपरीत शब्दों का मिलान करो

आज़ाद ग़रीब
दुःख प्यार
प्रशंसा नफ़रत
निन्दा गुलाम
अमीर सुख
संयम ज्ञान
सम्मान सरल
कठिन अपमान
असंयम अज्ञान
उत्तर-
विपरीत शब्दों का सही मिलान
(क)

  • आज़ाद = गुलाम।
  • ग़रीब = अमीर।
  • दुःख = सुख।
  • प्यार = नफ़रत।
  • प्रशंसा = निन्दा।

(ख) संयम = असंयम।
ज्ञान = अज्ञान। सम्मान = अपमान।
सरल = कठिन।

IV. गुब्बारे में से सही शब्द चुनकर अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द लिखो

पढ़ाई करने वाला = ……………………….
दूसरे देश का = ……………………….
भारत में रहने वाला = ……………………….
बीमार रहने वाला = ……………………….
साथ पढ़ने वाला = ……………………….
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 7 बालक सुभाष 1
उत्तर-

  • पढ़ाई करने वाला = विद्यार्थी।
  • दूसरे देश का = विदेशी।
  • भारत में रहने वाला = भारतीय।
  • बीमार रहने वाला = रोगी।
  • साथ पढ़ने वाला = सहपाठी।

V. अक्षरों से नए शब्द बनाओ

हिन्दी = न्द = ………………………………
स्थापना = स्थ = ………………………………
तुम्हें = म्ह जिद्द = ………………………………
अध्यापक = ध्य = ………………………………
उत्तर –

  • हिन्दी = न्द बिन्दी,= आनन्द।
  • चन्द्र = न्द्र नरेन्द्र,= सुरेन्द्र।
  • स्थापना = स्थ = स्वस्थ, तटस्थ।
  • तुम्हें = म्ह = लम्हे, तुम्हारा।
  • जिद्द = द्द = भद्दा, गद्दा।
  • अध्यापक = ध्य = मध्य, ध्यान।

करो-नीचे दिए गए चित्रों को देखो और बताओ इन्होंने कौन-सा नारा दिया ?
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 7 बालक सुभाष 2
उत्तर-
(क) नेता जी सुभाष चन्द्र बोस- “जय हिन्द”। “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा।” ।
(ख) श्री लाल बहादुर शास्त्री- “जय जवान जय किसान”
(ग) सरदार भगत सिंह-‘इन्कलाब जिन्दाबाद”
(घ) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी-“अहिंसा परमोधर्म।”

बालक सुभाष Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

बच्चो! जानते हो ‘जय हिन्द’ का नारा किसने लगाया था ? किसने कहा था-“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” यह नारा सुभाष चन्द्र बोस ने लगाया था जिन्होंने बर्मा में आजाद हिन्द फ़ौज की स्थापना की थी। सुभाष भी बचपन में बहुत नटखट और खेलकूद करने वाले बालक थे, लेकिन वे आरम्भ से ही निडर, जिद्दी और दयालु स्वभाव के थे। दूसरों के | दु:ख उनसे देखे न जाते थे और वह उनकी सहायता के लिए अपने वस्त्र तक दे देते थे।

उनके जीवन पर उनकी माता तथा स्वामी रामतीर्थ एवं स्वामी विवेकानंद जी के विचारों का बहुत प्रभाव था। वे अंग्रेज़ों को छोड़कर किसी से भी नफ़रत नहीं करते थे। अंग्रेजों | की भेदभावपूर्ण नीति तथा भारतीयों पर उनके अत्याचारों के कारण वे उनसे घृणा करते थे। सुभाष अभी चौथी कक्षा के विद्यार्थी थे जब उन्हें | पता चला कि साथ के गाँव में हैजा फैल गया है, तो वे घर में बताए बिना ही गाँव वालों की सेवा को . दौड़ गए। माता-पिता उनके लिए परेशान थे। कुछ दिनों बाद जब गाँव की स्थिति में सुधार हुआ तो वे घर लौट आए।

एक बार इन्हें कक्षा में ‘गाय’ का निबन्ध मातभाषा बंगाली में लिखने को कहा गया। इन्हें बंगाली भाषा अच्छी प्रकार नहीं आती थी जिस कारण कक्षा में इनका खूब मज़ाक उड़ा। जिद्द के पक्के सुभाष ने इस विषय पर इतनी मेहनत की कि वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान पर आए। . इन्हें पढ़ाई से खूब प्यार था। वे अपनी किताबों के अतिरिक्त शिक्षाप्रद कहानियाँ भी पढ़ते थे। पढ़ाई के साथ-साथ इन्हें प्रकृति से भी प्रेम था। अपने बंगले के सामने इन्होंने एक बगीचा भी लगा रखा था जिसकी देखभाल वह स्वयं करते थे। ऐसे थे बालक सुभाष जो बड़े होकर एक वीर और सम्मानीय नेता बने। राष्ट्र आज भी उनके प्रति नतमस्तक है।

कठिन शब्दों के अर्थ

नारा = जयघोष।
आजाद = स्वतन्त्र ।
नटखट = शरारती।
धमाचौकड़ी = उछल-कूद।
निडर = न डरने वाला।
दयालु = दया करने वाला।
वस्त्र = कपड़े।
स्वभाव = आदत।
अत्यन्त = बहुत अधिक।
प्रभावित = प्रभाव या असर में आया हुआ।
इन्सान = मनुष्य।
विदेशियों = दूसरे देश के, अंग्रेज़ों।
नफ़रत = घृणा।
भेदभाव = दो लोगों से अलगअलग व्यवहार करना।
निन्दा = बुरे शब्द कहना, बुराई करना।
भिड़ गए = लड़ पड़े।
संयम = धैर्य, हौंसला।
तत्पर = तैयार।
हैजा = मक्खियों से फैली बीमारी।
मातम = दुःख, शोक।
सहपाठियों = साथ पढ़ने वालों।
खिल्ली उड़ाई = मज़ाक उड़ाया।
अज्ञानता = ज्ञान न होना।
लज्जित = शर्मिंदा।
अध्ययन = पढ़ाई।
परीक्षा = पेपर।
प्रथम = पहला।
सम्मान = आदर, मान।
तबादले= बदली, स्थानांतरण।
व्याख्यान = भाषण।
शिक्षाप्रद = शिक्षा देने वाली।
स्थापना = बनाना।

Leave a Comment