PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 6 ऐनकू

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 6 ऐनकू Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 6 ऐनकू

Hindi Guide for Class 3 PSEB ऐनकू Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. बच्चे रवि को क्या कहकर चिढ़ाते थे ?
उत्तर-
बच्चे रवि को ‘ऐनकू-ऐनकू’ कहकर चिढ़ाते थे।

2. रवि कक्षा में सबसे पीछे वाली सीट पर जाकर क्यों बैठ गया ?
उत्तर-
कक्षा में कोई भी बच्चा ऐसा न था जो रवि को अपने साथ बिठा ले इसीलिए रवि को कक्षा में सबसे पीछे वाली सीट पर जाकर बैठना पड़ा।

3. अध्यापिका के पूछने पर रवि ने अपने रोने का क्या कारण बताया ?
उत्तर-
अध्यापिका के पूछने पर रवि ने अपने रोने का कारण बताते हुए कहा कि सभी मुझे ऐनकूऐनकू कह कर चिढ़ाते हैं।

4. रवि की ऐनक कैसे ट गई ?
उत्तर-
मनीष ने रवि के रास्ते में टाँग अड़ा दी और रवि मुँह के बल नीचे गिर गया। इससे ऐनक दूर जा गिरी और टूट गई।

5. अध्यापिका ने रवि की देखभाल कैसे की ?
उत्तर-
अध्यापिका ने घायल रवि के घाव पर अपना रूमाल लगा दिया और फिर अपने पर्स में से दवा निकाल कर मरहम पट्टी कर दी।

6. रवि को फोन करना क्यों नहीं आता था?
उत्तर-
रवि के घर पर कोई टेलीफोन नहीं था। इसी कारण रवि को फोन करना भी नहीं आता था।

7. अध्यापिका ने बच्चों को क्या समझाया ?
उत्तर-
अध्यापिका ने बच्चों को समझाया कि हमें सदा अपने साथियों की मदद करनी चाहिए।

8. मनीष की आँखों से आँसू क्यों टपकने लगे ?
उत्तर-
मनीष को अपनी ग़लती का एहसास हुआ। इस कारण उसकी आँखों से पश्चात्ताप के आँसू टपक पड़े।

II. वाक्य बनाओ

(i) नीचा दिखाना = छोटा समझना
(ii) आँसुओं की धारा बहना = लगातार रोना
(ii) फफक पड़ना = रोने लग जाना
(iv) सहम जाना = डर जाना .
(v) सन्नाटा छाना = चुप्पी होना
(vi) होंठों पर मुस्कान तैरना = खुश होना
(vii) आँखें दिखाना = डराना
(viii) मुँह के बल गिरना = अचानक ज़मीन पर गिरना
उत्तर-
(i) नीचा दिखाना = छोटा समझना = हमें कभी किसी को नीचा नहीं दिखाना चाहिए।
(ii) आँसुओं की धारा बहना = लगातार रोना = अध्यापक के पूछने पर रवि की आँखों से आँसुओं की धारा बहने लगी।
(iii) फफक पड़ना = रोने लग जाना = वृद्ध पिता अपने जवान बेटे की लाश देखकर फफक पड़ा।
(iv) सहम जाना = डर जाना = शेर की दहाड़ सुनकर जंगल के सभी प्राणी सहम गए।
(v) सन्नाटा छाना = चुप्पी होना = कक्षा में सन्नाटा छा गया।
(vi) होंठों पर मुस्कान तैरना = खुश होना = अध्यापक के मुँह से अपनी प्रशंसा सुनकर रवि के होंठों पर मुस्कान तैर गई।
(vii)आँखें दिखाना = डराना = मोहन रवि को आँखें दिखाने लगा।
(viii) मुँह के बल गिरना = अचानक ज़मीन पर गिरना = ठोकर लगने पर धावक अचानक मुँह के बल गिर पड़ा।

III. किसने कहा

(i) “आपकी कक्षा से इतना शोर कैसा आ रहा था।”
(ii) “सभी मुझे ‘ऐनकू-ऐनकू’ कहकर चिढ़ाते
(iii) “ओह्फो ‘ इसके माथे से तो खून बह रहा है।”
(iv) “मैं रवि का बैस्ट फ्रैंड बनूँगा।”
उत्तर-
(i) अध्यापिका ने कहा।
(ii) रवि ने कहा।
(iii) अध्यापिका ने कहा।
(iv) राकेश ने कहा।

IV. विराम चिह्न लगाओ

बड़ा बनने के लिए गुण चाहिए मनीष तुम बताओ क्या बात थी अध्यापक ने कहा ओह्फो इसके माथे से खून बह रहा है |
उत्तर-

  • बड़ा बनने के लिए गुण चाहिए।
  • मनीष, तुम बताओ क्या बात थी ?” अध्यापक ने कहा।
  • ओह्फो ‘ इसके माथे से खून बह रहा है।

V. एक जैसे शब्दों से वाक्य बनाओ

जोर-ज़ोर से = …………………………
पीछे-पीछे बार-बार = ……………………
गरम-गरम = …………………………
उत्तर-

  • ज़ोर-ज़ोर से = गडरिया ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाने लगा।
  • पीछे-पीछे = वह मेरे पीछे-पीछे आने लगा।
  • बार-बार = वह बार-बार मुझे तंग कर रहा था।
  • गरम-गरम = गरम-गरम दूध पीने से आराम मिलेगा।

VI. अक्षरों से नए शब्द बनाओ

ध्य = ………………………………..
न्ध = ………………………………..
स्व = ………………………………..
च्च = ………………………………..
स्ट = ………………………………..
स्त = ………………………………..
उत्तर-

  • ध्य = मध्यम।
  • न्ध = स्वाधीन।
  • स्ट = स्टेशन।
  • न्ध = बन्धन।
  • च्च = बच्चा ।
  • स्त = अभ्यस्त।

VII. शब्द में से शब्द बनाओ।

PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 6 ऐनकू 1
उत्तर-

  • सुनकर = सुन, कर।
  • बोलता = बोल, लता।
  • आपकी = आप, पकी।
  • आराम = आम, राम।
  • चुनाव = चुन, नाव।

ऐनकू Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

रवि के कक्षा के प्रवेश करते ही शरारती बच्चे उसे ‘ऐनकू बई ऐनकू’ कहकर चिढ़ाने लगते। सारी कक्षा के बच्चे भी उनकी लय में बोलने लगते। रवि मन ही मन सोचता कि यदि उसको ऐनक लगी है तो इसमें उसका क्या दोष ? पढ़ाई में तो वह किसी से कम नहीं है। हाँ, यह बात और है कि कक्षा के सभी बच्चे अमीर घरों से हैं और वह एक मध्यम परिवार से है। यही सोचता हुआ रवि अपना बस्ता आगे वाली सीट पर रखकर बैठने ही लगा था कि अभिषेक ने उसका बस्ता उठा कर दूर फेंक दिया और कहा, | “अबे ऐनक, यहाँ नहीं बैठना, ये मेरे दोस्त की सीट है।” रवि का कोई भी दोस्त नहीं था इसलिए वह अपना बस्ता उठाकर चुपचाप सबसे पीछे वाली सीट पर जाकर बैठ गया। उसकी आँखों से आँसू बहने लगे। इतने में अध्यापिका कक्षा में आ गई। अध्यापिका ने कक्षा में आते ही बच्चों से शोर मचाने का कारण पूछा।

अचानक उसकी नज़र पीछे बैठे रवि पर पड़ी। उसे रोते हुए देखकर उसने रवि से रोने का कारण पूछा। रवि ने रोते-रोते बताया कि सब मुझे ‘ऐनकू-ऐनकू’ कह कर चिढ़ाते हैं। अध्यापिका प्यार के साथ उसे अपने साथ आगे ले आई। उसे आगे बिठाकर वह किसी काम से कक्षा के बाहर चली गई। उसके बाहर जाते ही बच्चे रवि को तंग करने लगे। मनीष ने टाँग अड़ा दी जिससे रवि गिर गया और उसके माथे पर चोट लग गई और उसकी ऐनक भी टूट गई। इतने में अध्यापिका कक्षा में आ गई। उसने दौड़कर रवि को उठाया। उसके माथे पर खून देखकर अपने रूमाल से उसे रोका फिर पर्स में से निकाल कर मरहम-पट्टी कर दी।

उन्होंने रवि से पूछा कि उसे किसने गिराया ? डर के कारण रवि ने झूठ बोल दिया कि पाँव फिसलने से वह गिर गया। अध्यापिका ने कन्टीन से उसके लिए गरम दूध मँगवाया और घर पर फोन करने को कहा। रवि के मुँह से यह सुनकर कि मुझे फोन करना नहीं आता, सारी कलास ज़ोर-ज़ोर से हँसने लगी। अध्यापिका के समझाने पर सभी बच्चों को अपनी गलती का एहसास हुआ और मनीष ने अपनी गलती के लिए रवि के माफ़ी मांगी और उसकी ऐनक भी बनवा देने को कहा। उसने रवि को अपना ‘बैस्ट फ्रैंड’ भी माना। राकेश ने भी रवि को गले से लगा लिया। रवि के होंठों पर मुस्कान तैर गई।

कठिन शब्दों के अर्थ

ऐनकू = ऐनक लगाने वाले बच्चे को चिढ़ाने पर पड़ा नाम।
प्रवेश = दाखिल होना, अन्दर जाना।
विपक्षी = दूसरे पक्ष वाला, विरोधी।
दोष = गलती। मध्यम परिवार = साधारण परिवार।
क्रोध से = गुस्से से।
आँखें दिखाना = गुस्सा करना।
बरबस = न चाहते हुए भी, ज़बरदस्ती।
अश्रुओं की = आँसुओं की।
टीचर = अध्यापक।
सहम = डर।
फफक पड़ा = रो पड़ा।
टाँग अड़ाना = रुकावट, बाधा डालना।
चकनाचूर = टुकड़े-टुकड़े होना।
टिका दिया = लगा दिया।
मरहम = मलहम।
सन्नाटा छाया = चुप्पी छाई, शान्ति, खामोशी।
एकाएक =. अचानक। मासूमियत = भोलेपन।
दुलारना = प्यार करना।
कन्टीन = वह स्थान जहाँ से खाने-पीने आदि का सामान मिलता है।
आफ़िस = दफ्तर। काफ़ी = बहुत।
ठहाका = ज़ोर से हँसना।
आश्चर्य = हैरानी।
मदद = सहायता।
मज़ाक उड़ाना = हँसी उड़ाना, नीचा दिखाना।
दोस्त = मित्र, साथी।
अहसास = अनुभव होना|

Leave a Comment