PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 15 झंडा ऊँचा रहे हमारा

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 15 झंडा ऊँचा रहे हमारा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 15 झंडा ऊँचा रहे हमारा

Hindi Guide for Class 3 PSEB झंडा ऊँचा रहे हमारा Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर ।

I. बताओ

1. हमारे देश के झण्डे को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
हमारे देश के झंडे को तिरंगा कहते हैं।

2. इसे तिरंगा क्यों कहते हैं ?
उत्तर-
हमारा झंडा तीन रंगों का होने के कारण तिरंगा कहलाता है।

3. केसरी रंग की पट्टी किन शहीदों की याद दिलाती है ?
उत्तर-
केसरी रंग की पट्टी हमें उन शहीदों की याद दिलाती है जिन्होंने अपने देश को आजाद करवाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

4. सफेद रंग किसका प्रतीक है ?
उत्तर-
सफेद रंग शान्ति और सत्य का प्रतीक

5. नीले रंग का चक्र किस सम्राट् का धर्म चक्र है ?
उत्तर-
नीले रंग का चक्र अशोक सम्राट् का धर्म चक्र है।

6. नीले रंग के चक्र में कितने तार हैं ?
उत्तर-
नीले रंग के चक्र में 24 तार हैं.

7. हरा रंग किसका प्रतीक है ?
उत्तर-
हरा रंग हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है।

8. सबसे पहले राष्ट्रीय झंडे को किसने, कब और कहाँ फहराया था ?
उत्तर-
स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री पं० जवाहर लाल नेहरू जी ने सर्वप्रथम 15 अगस्त, सन् 1947 को राष्ट्रीय झण्डे को दिल्ली के लाल किले से फहराया था।

9. हमें राष्ट्रीय झण्डे का सम्मान कैसे करना चाहिए ?
उत्तर-
जब भी राष्ट्रीय-ध्वज फहराया जाये या राष्ट्रीय गान गाया जाये, तब हमें इसका सम्मान करते हुए शान्तिपूर्वक खड़े रहना चाहिए।

II. वाक्य पूरे करो

(i) झण्डे में तीन रंग की बराबर ……………………. की पट्टियाँ हैं।
(ii) हम सबके साथ ………………. और …………….. चाहते हैं।
(iii) नीला रंग ……………… आकाश और ………….. समुद्र का प्रतीक है।
(iv) चक्र के 24 तार ……………. और …………….. की ओर संकेत करते हैं।
(v) हमें राष्ट्रीय ध्वज की सदैव …. करनी चाहिए।
उत्तर-
(i) झण्डे में तीन रंगों की बराबर अनुपात की पट्टियाँ हैं।
(ii) हम सबके साथ शान्ति और मित्रता चाहते हैं।
(iii) नीला रंग विशाल आकाश और गहरे समुद्र का प्रतीक है।
(iv) चक्र के 24 तार निरन्तर गति और विकास की ओर संकेत करते हैं।
(v) हमें राष्ट्रीय ध्वज की सदैव रक्षा करनी चाहिए। |

III. पढ़ो, समझो और लिखो

(क) राष्ट + ईय = राष्ट्रीय।
भारत + ईय = …………………………
देश + ईय = …………………………

(ख) मित्र + ता = …………………………
वीर + ता = …………………………
दास + ता = ……………
स्वतन्त्र + ता = …………………………
उत्तर-
‘ईय’ और ‘ता’ प्रत्यय से बने शब्द –
(क)
(i) राष्ट्र + ईय = राष्ट्रीय।
(ii) भारत + ईय = भारतीय।
(ii) देश + ईय = देशीय।

(ख)
(i) मित्र + ता = मित्रता।
(ii) वीर + ता = वीरता।
(iii) दास + ता = दासता।
(iv) स्वतन्त्र + ता = स्वतन्त्रता।

IV. ‘इक’ लगाकर नये शब्द बनाओ

(i) उद्योग + इक = …………………………
(ii) संकेत + इक = …………………………
(iii) व्यापार + इक = …………………………
(iv) धर्म + इक = …………………………
उत्तर-
(i) उद्योग + इक = औद्योगिक।
(ii) संकेत + इक = सांकेतिक।
(iii) व्यापार + इक = व्यापारिक।
(iv) धर्म + इक = धार्मिक।

V. विलोम शब्द मिलान करो

आज़ाद गुप्त युद्ध अनेकता उन्नति अवनति प्रकट गुलाम एकता शान्ति
उत्तर-
विलोम शब्द मिलानआज़ाद गुलाम युद्ध शान्ति उन्नति अवनति प्रकट गुप्त एकता अनेकता

VI. ‘राष्ट्र’ शब्द में ‘ट’ के नीचे ‘र’ का रूप ध्यान से देखें। ‘राष्ट्र’ शब्द से अन्य शब्द बनाओ –

राष्ट्र + पति = राष्ट्रपति।
राष्ट्र + ईय = …………………………
राष्ट्र + पिता = …………………………
राष्ट्र + गान = …………………………
उत्तर
(i) राष्ट्र + पति = राष्ट्रपति।
(ii) राष्ट्र + ईय = राष्ट्रीय।
(iii) राष्ट्र + पिता = राष्ट्रपिता।
(iv) राष्ट्र + गान = राष्ट्रगान।

VII. नीचे राष्ट्रीय और धार्मिक पर्व घुल मिल गए हैं। उन्हें अलग-अलग करके सही स्थान पर लिखो।

दशहरा, पन्द्रह अगस्त, ईद, गणतन्त्र दिवस, गाँधीजयन्ती, दीवाली, होली, वैशाखी।
उत्तर-
राष्ट्रीय पर्व धार्मिक पर्व
1. पन्द्रह अगस्त।
1. दशहरा
2. गणतन्त्र दिवस।
2. ईद
3. गांधी जयन्ती।
3. दीवाली
4. होली।
5. वैशाखी।

VIII. नए शब्द बनाओ-

शान्ति + प्रिय = …………………………
शान्ति + पूर्वक = …………………………
सम्मान + पूर्वक = …………………………
प्रधान + मन्त्री = …………………………
स्व + अभिमान = …………………………
सर्व + प्रथम = …………………………
राष्ट्र + गान = …………………………
राष्ट्रीय + पर्व = …………………………
प्रति + वर्ष =…………………………
उत्तर
(i) शान्ति + प्रिय = | शान्तिप्रिय।
(ii) शान्ति + पूर्वक = शान्तिपूर्वक।
(iii) सम्मान + पूर्वक = सम्मानपूर्वक।
(iv) प्रधान + मन्त्री = प्रधानमन्त्री।
(v) स्व + अभिमान = स्वाभिमान।
(vi) सर्व + प्रथम = सर्वप्रथम।
(vii) राष्ट्र + गान = राष्ट्रगान।
(viii) राष्ट्रीय + पर्व = राष्ट्रीय पर्व।
(ix) प्रति + वर्ष = प्रतिवर्ष।

IX. झण्डे पर एक नारा लिखो

जैसे-
1. झण्डा ऊँचा रहे हमारा, यह है हमें प्राणों से प्यारा।
2. तिरंगा है भारत की शान, रखेंगे हम इसका मान।
उदाहरणस्वरूप उत्तर
मेरा तिरंगा है बड़ा न्यारा। ‘
मुझे है अपनी जान से भी प्यारा॥ (विद्यार्थी इसी प्रकार कुछ और भी नारे लिखने का प्रयास कर सकते हैं।)
करो:-1. राष्ट्रीय झण्डे का चित्र बनाओ। उसमें | रंग भरो और उस पर पाँच वाक्य लिखो।
2. भारत के पड़ोसी देशों के नाम पता करो और उनके झण्डे चिपकाओ।
निर्देश-विद्यार्थी उपरोक्त दोनों कार्य अपने अध्यापक और अभिभावक की सहायता से इन्हें पूरा कर सकते हैं। अध्यापन निर्देश-अध्यापक बच्चों को समझाएं कि ‘इक’ जुड़ने पर पहला स्वर दीर्घ हो जाता है; जैसे ‘अ’ आ में और ‘उ’ औ में बदल जाता है।

झंडा ऊँचा रहे हमारा Summary & Translation in Hindi

पाठ का सार

प्रत्येक देश का अपना एक झंडा होता है। हमारे देश के झंडे का नाम तिरंगा है। सबसे ऊपर की पट्टी का रंग केसरी है। यह रंग वीरता और त्याग का सूचक है। मध्य की पट्टी का रंग सफेद है। यह रंग शान्ति और सत्य का प्रतीक है। सफेद पट्टी के मध्य एक नीले रंग का चक्र है। यह चक्र सम्राट अशोक के धर्म चक्र से लिया गया है। इस चक्र में 24 तार हैं जो निरन्तर गति और विकास की ओर संकेत करते हैं। तीसरी पट्टी हरे रंग की है। यह रंग हरियाली और समृद्धि का सूचक है।

पन्द्रह अगस्त हमारा स्वतंत्रता दिवस है। इस दिन’ हमारा देश अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ाद हुआ था। हमारे देश के पहले प्रधानमन्त्री पं० जवाहर लाल नेहरू ने दिल्ली के लाल किले से तिरंगा 15 अगस्त, सन् 1947 को फहराया था। हर वर्ष 15 अगस्त और राष्ट्रीय पर्वो पर लाल किले तथा पूरे देश में तिरंगा | झंडा फहराया जाता है। हम सबका यह कर्त्तव्य है कि हम सब इसका सम्मान करें। जब राष्ट्र ध्वज फहराया जाए या राष्ट्रगान गाया जाए तब हमें सम्मान देने के लिए शान्तिपूर्वक खड़े रहना चाहिए।

हमारा झण्डा हमारी आज़ादी, हमारी एकता व सम्मान का प्रतीक है। यह तिरंगा हम सबका है। हमारा कर्त्तव्य है कि हम इसकी शान में कोई कमी न आने दें।

कठिन शब्दों के अर्थ

तिरंगा = तीन रंगों का समूह ।
सम्राट अशोक = मौर्य वंश का एक राजा।
महात्मा बुद्ध = बौद्ध धर्म को चलाने वाले।
प्रत्येक = हर-एक, सभी।
बराबर = समान।
शहीदों = देश पर बलिदान होने वाले।
प्राण = जान।
न्यौछावर = बलिदान ।
युद्ध = लड़ाई।
मित्रता = दोस्ती।
शान्तिप्रिय = शान्ति को चाहने वाला।
प्रतीक = चिह्न ।
शरण = आश्रय, पनाह।
निरन्तर = लगातार।
विकास = उन्नति, तरक्की।
मार्ग = रास्ता।
समृद्धि = खुशहाली, उन्नति, तरक्की।
सर्वप्रथम = सबसे पहले।
पर्व = त्योहार।
फहराया = लहराया।
दासता = गुलामी।
स्मृति = याद।
प्रतिवर्ष = हर वर्ष।
मुक्त = आज़ाद।
राष्ट्र-ध्वज = देश का झंडा।
सम्मान = इज़्ज़त।
असीम = सीमा रहित।
स्रोत = धारा।
विकास = उन्नति, प्रगति।
प्रधानमंत्री = किसी देश का सबसे बड़ा मंत्री।
स्वर्गीय = मृत्यु को प्राप्त।
राष्ट्रीय पर्व = देश का त्योहार

Leave a Comment