PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 11 रहना जरा संभल के

Punjab State Board PSEB 3rd Class Hindi Book Solutions Chapter 11 रहना जरा संभल के Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 Hindi Chapter 11 रहना जरा संभल के

Hindi Guide for Class 3 PSEB रहना जरा संभल के Textbook Questions and Answers

अभ्यास के प्रश्नों के उत्तर

I. बताओ

1. बड़ दादा अपनी खुशी कैसे प्रकट कर रहे थे ?
उत्तर-
बड़ दादा अपनी बड़ी-बड़ी पत्तियाँ लहरा कर अपनी खुशी प्रकट कर रहे थे।

2. पेड़-पौधों का अस्तित्व क्यों ख़तरे में पड़ गया है ?
उत्तर-
नगरीकरण और बढ़ती जनसंख्या के कारण पेड़-पौधों का अस्तित्व ख़तरे में पड़ गया है।

3. पेड़-पौधों से हमें क्या लाभ हैं ?
उत्तर-
पेड़-पौधे न केवल हमें फल प्रदान करते हैं बल्कि इनकी लकड़ी हमारे घर के दरवाज़ों, खिड़कियों व अन्य वस्तुएँ आदि बनाने के काम आती है। इनके फूलों से इत्र और तेल आदि बनते हैं। पेड़-पौधे न केवल वातावरण को शुद्ध करके हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं बल्कि कई पेड़ तो औषधि के काम भी आते हैं।

4. पत्तलों का क्या उपयोग होता है ?
उत्तर-
पेड़ों-पौधों के पत्तों से बने पत्तलों का उपयोग भोजन खाने में किया जाता है।

5. नीम गुणकारी कैसे है ?
उत्तर-
नीम बहुत गुणकारी है। इसकी पत्तियाँ, छाल व फल दवा बनाने के काम आते हैं। इससे चमड़ी के रोगों का इलाज होता है। इसकी सूखी पत्तियाँ कीटनाशक के रूप में काम आती हैं। इसकी दातुन करने से कभी दाँतों को कीड़े नहीं लगते।

6. तुलसी के पत्ते कैसे लाभकारी हैं ?
उत्तर-
तुलसी का पौधा पवित्र माना जाता है। कोई भी पावन कार्य इसकी पत्तियों के बिना अधूरा | माना जाता है। तुलसी की पत्तियों का रस शहद में मिलाकर पीने से सर्दी-जुकाम, खाँसी और बुखार दूर होते हैं।

II. वाक्य पूरे करो

मेरी मज़बूत डालियों पर युवतियों ने ………………………. डाला है।
हम मानव को ………………………. ऑक्सीजन देते हैं।
तुम्हारी झब्बेदार जड़ धरती से लग पुनः ………………………. बन जाती है।
नीम रक्त विकार औषधि का ………………………. है।
छुटकी तुलसी ………………………. की मूर्ति है।
उत्तर-
(i) मेरी मज़बूत डालियों पर युवतियों ने झूला डाला है।
(ii) हम मानव को जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं।
(iii) तुम्हारी झब्बेदार जड़ धरती से लग पुनः तना बन जाती है।
(iv) नीम रक्त-विकार औषधि का खजाना है।
(v) छुटकी तुलसी पवित्रता की मूर्ति है।

III. वाक्य बनाओ

फूले नहीं समाना = बहुत खुश होना = ……………………….
आँखों के तारे = बहुत प्यारे = ……………………….
जाल में फँसाना = बन्धन में डालना = ……………………….
अक्ल का कच्चा = बुद्धू, मूर्ख = ……………………….
ज़िदद का पक्का = दृढ़ इरादा = ……………………….
उत्तर-
(i) फूले नहीं समाना = बहुत खुश होना = कक्षा में अध्यापक से अपनी प्रशंसा सुनकर महेश फूले नहीं समाया।
(ii) आँखों के तारे = बहुत प्यारे = बच्चे अपनी माता-पिता की आँखों के तारे होते हैं।
(iii) जाल में फँसाना = बन्धन में डालना = सेठ ने अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से रामू को अपने जाल में फँसा लिया।
(iv) अक्ल का कच्चा = बुद्ध, मूर्ख = महेश से अपने मन की बात मत कहना, वह तो अक्ल का कच्चा है।
(v) ज़िद्द का पक्का = दृढ़ इरादा = राजा अपनी ज़िद्द का पक्का है।

IV. विराम चिह्न लगाओ –

1. अरे वाह दादा पोती में क्या गपशप हो रही
उत्तर-
अरे वाह ! दादा-पोती में क्या गपशप हो रही है ?

2. अरे तुम्हारी निम्मी दीदी क्या कम गुणकारी
उत्तर-
अरे, तुम्हारी निम्मी दीदी क्या कम गुणकारी है।

3. बेटी ये बच्चे ही धरती पर अच्छे हैं मन के सच्चे हैं ज़िदद के पक्के हैं|
उत्तर-
‘बेटी ! ये बच्चे ही धरती पर अच्छे हैं, मन के सच्चे हैं, ज़िद्द के पक्के हैं।

V. दिए गए शब्दों के विलोम शब्द गोले में से ढूँढ़कर सही स्थान पर लिखो –

(1) जीवन = ……………………….
(2) उजाड़ = ……………………….
(3) पढ़ना = ……………………….
(4) गमी = ……………………….
(5) पाप = ……………………….
(6) गुण = ……………………….
(7) समझदार = ……………………….
(8) सुखी = ……………………….
(9) खुशी = ……………………….
(10) दिन = ……………………….
(11) पुरानी = ……………………….
(12) शुद्ध = ……………………….
PSEB 3rd Class Hindi Solutions Chapter 11 रहना जरा संभल के 1
उत्तर-
(1) जीवन = मृत्यु।
(2) उजाड़ = आबाद।
(3) पढ़ना = लिखना।
(4) गर्मी = सर्दी।
(5) पाप = पुण्य।
(6) गुण = अवगुण।
(7) समझदार = नासमझ।
(8) सुखी = दुःखी।
(9) खुशी = गमी।
(10) दिन = रात।
(11) पुरानी = नई।
(12) शुद्ध = अशुद्ध।

VI. नए शब्द बनाओ-

पत्ती = पत्ती = त्त = ……………………….
निम्मी = म्म = ……………………….
चच्चू = च्च = ……………………….
पक्का = क्क = ……………………….
झब्बेदार = ब्ब = ……………………….
ज़िद्द = द्द = ……………………….
उत्तर –
(i) त्त = पत्तल, पत्ता।
(ii) म्म = जुम्मन, चम्मच।
(iii) च्च = सर्वोच्च, बच्चा।
(iv) क्क = धक्का, चक्का।
(v) ब्ब = डिब्बा, अब्बा।
(vi) द्द = दद्दा, भद्दा।

VII. श्रुत लेख

हम मानव को जीवनदायिनी ऑक्सीजन देते हैं। कुछ पेड़ों से रात में कार्बनडाइ-ऑक्साइड निकलती है। बच्चो हमको रखना याद। हमसे है-जीवन आबाद।
उत्तर-
विद्यार्थी उपरोक्त पंक्तियों का श्रुतलेख लिखने का अभ्यास करें।

VIII. करो

(i) पेड़ों पर नारे लिखकर कक्षा में लगाओ।
(ii) पेड़ों की रक्षा करने का व्रत लो।
(iii) इस पाठ का अभिनय सही वेशभूषा धारण कर करो।
उत्तर-
निर्देश-विद्यार्थी उपरोक्त कार्यों को करने का प्रयास करें।

IX. सम्बन्ध जोड़ो

दादा फूफा
मामा चाची
चाचा बहन
बुआ मौसी
भाई दादी
मौसा मामी

उत्तर-
(i) दादा = दादी।
(ii) मामा = मामी।
(iii) चाची = चाचा।
(iv) बुआ = फूफा।
(v) भाई = बहन।
(vi) मौसा = मौसी।

अध्यापन निर्देश-अध्यापक बच्चों को समझाए कि जब किसी शब्द में एक अक्षर आधा और दूसरा वही अक्षर पूरा हो तो, ऐसे शब्दों को ‘द्वित्व शब्द’ कहते हैं। जैसे–’पत्ती’ में एक ‘त्’ आधा और उसके बाद ‘त’ पूरा है। इसी प्रकार अन्य शब्द लेकर समझाएं।

रहना जरा संभल के Summary & Translation in Hindi

कठिन शब्दों के अर्थ

लहरा कर = हिला कर।
अवसर = मौका।
फूला नहीं समाना = बहुत खुश होना।
चहलपहल = लोगों की रौनक, भीड़।
पंचायत = पंचों की मंडली।
सैंकड़ों = कई सौ।
नगरीकरण = शहरों में बसना।
अस्तित्व = विद्यमानता।
आँखों के तारे = प्रिय, प्यारे।
जीवनदायिनी = जीवन-देने वाले।
स्वार्थी = मतलबी।
मानव = मनुष्य।
दूषित = गन्दा।
नासमझ = नादान, मूर्ख।
पत्तल = पत्तों को जोड़कर बनाई गई थाली।
सर्वाधिक = सबसे अधिक।
गुणकारी = लाभकारी।
रक्त विकार = खून के रोग।
औषधि = दवाई।
निबौलियों = नीम के फल।
कोमल = नर्म ।
शाखाएँ = टहनियाँ।
कीटनाशक = कीड़ों का नाश करने वाली दवा।
अनाज = गेहूँ, दालें आदि।
पावन = पवित्र, शुद्ध ।
मूर्ति = तस्वीर, छवि।
अक्ल के कच्चे = नादान, नासमझ।
फुलवारी = वाटिका, बगीचा।
कीटनाशक = कीटों को नष्ट करने वाली दवा।

Leave a Comment