PSEB 3rd Class EVS Solutions Chapter 2 जब दादा जी जवान थे

Punjab State Board PSEB 3rd Class EVS Book Solutions Chapter 2 जब दादा जी जवान थे Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 3 EVS Chapter 2 जब दादा जी जवान थे

EVS Guide for Class 3 PSEB जब दादा जी जवान थे Textbook Questions and Answers

पृष्ठ 8

प्रश्न 1.
आप अपने परिवार के बड़े-बूढ़ों के लिए क्या करते हो ?
उत्तर-
पानी पिलाते हैं, भोजन खिलाते हैं, समाचार पत्र पढ़ के सुनाते हैं।

प्रश्न 2.
परिवार के बड़े-बूढ़े तुम्हारे लिए क्या करते हैं ?
उत्तर-
दादा जी मुझे स्कूल छोड़ कर आते हैं तथा ले कर आते हैं। दादी जी मेरे लिए मनपसंद भोजन बनाती हैं तथा मुझे कई बार कहानी भी सुनाते हैं।

प्रश्न 3.
बड़े-बूढ़ों को हमारी सहायता की जरूरत क्यों पड़ती है ?
उत्तर-
बुजुर्गों की नज़र कमज़ोर हो जाती है। सुनने की शक्ति, बोलने की शक्ति, याद शक्ति तथा शरीर आदि भी कमज़ोर हो जाता है। इसलिए उनको हमारी सहायता की आवश्यकता पड़ती है।

पृष्ठ 9

क्रिया 1.

एक बच्चे की आँखों पर पट्टी बाँध दें। बाकी बच्चे एक-एक करके उसे छूएँगे। वह पट्टी वाला बच्चा इन बच्चों को छू कर पहचानेगा। देखना वह बहुत सारे बच्चों को पहचान लेगा। उसे छूते समय बच्चे हँसेंगे या कुछ न कुछ बोलेंगे और इस तरह आसानी से पहचाने जाएँगे। बच्चे जानेंगे कि बिना देखे, छूने से या आवाज़ सुनने से भी हम दूसरों को पहचान सकते हैं।
उत्तर-
स्वयं करें।

पष्ट 10

प्रश्न 4.
स्पर्श करके पढ़ी जाने वाली लिपि को क्या कहते हैं ?
उत्तर-
ब्रेल लिपि।

प्रश्न 5.
ब्रेल लिपि को किसने बनाया ?
उत्तर-
लुई ब्रेल।

क्रिया 2.

हम बिना बोलं. इशारों द्वारा आपनी बात समझा सकते हैं। नीचे दिये गये चित्रों को पहचानो व लिखो – (हम जीत गए, रुक जाओ, चुप हो जाओ)
PSEB 3rd Class EVS Solutions Chapter 2 जब दादा जी जवान थे 1
उत्तर-
1. रुक जाओ
2. चुप करो
3. हम जीत गए। पष्ट ।

पष्ट 11

क्रिया 3.

बच्चो, अब आप नीचे लिखें कामों के बारे ; बिना बोले इशारा करके कैसे समझाओगे ?
1. मैं पानी पीना चाहता हूँ।
2. मुझे कुछ खाने को चाहिए।
3. चले जाओ।
4. खड़े हो जाओ।
5. यहाँ आओ।
उत्तर-
स्वयं करें।

प्रश्न 6.
रिक्त स्थान भरो : (देखभाल, स्पर्श, पढ़ना, कहानियाँ)

(क) आँखों की रोशनी कम होने पर ……………… मुश्किल हो जाता है।
उत्तर-
पढ़ना

(ख) दादा-दादी हमें ……………… सुनाते हैं।
उत्तर-
कहानियाँ

(ग) अभ्यास से वस्तुओं को …… कर पहचान सकते हैं।
उत्तर-
स्पर्श

(घ) हमें बड़े-बूढ़ों की हम बड़-बूढ़ी की ……………… करनी चाहिए।
उत्तर-
देखभाल।

प्रश्न 7.
सही (✓) या गलत (✗) का निशान लगाए :

(क) हमें अपने बड़े-बूढ़ों का आदर करना चाहिए।
उत्तर-

(ख) जो बच्चे बोल या सुन नहीं सकते, उनकी नक्ल नहीं करनी चाहिए।
उत्तर-

(ग) हमें आँखें बंद करके खेलना चाहिए।
उत्तर-

(घ) ना बोल सकने वाले कुछ लोग इशारों की भाषा में बात कर सकते हैं।
उत्तर-

पृष्ठ 12

प्रश्न 8.
मिलान करें :

1. लुई ब्रेल (क) संकेत भाषा
2. कमज़ोर शरीर (ख) ब्रेल लिपि
3. इशारों से बातचीत (ग) बुढ़ापा।

उत्तर-

1. लुई ब्रेल (ख) ब्रेल लिपि
2. कमज़ोर शरीर (ग) बुढ़ापा।
3. इशारों से बातचीत (क) संकेत भाषा

Leave a Comment