PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

Punjab State Board PSEB 12th Class Political Science Book Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 Political Science Chapter 6 मार्क्सवाद

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
मार्क्स के समाजवाद के कोई छः सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए। (Discuss any six Principles of Marxian Socialism.)
अथवा
मार्क्सवाद के मुख्य सिद्धान्तों का वर्णन करो। (Discuss the main principles of Marxism.)
अथवा
मार्क्सवाद क्या है ? कार्ल मार्क्स के चार महत्त्वपूर्ण सिद्धान्तों का वर्णन करें। (What is Marxism ? Discuss four important principles of Karl Marx.)
अथवा मार्क्सवाद के मुख्य सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।। (Explain the main principles of Marxism.)
उत्तर-
कार्ल मार्क्स को साम्यवाद का जन्मदाता माना जाता है। उसने ही समाजवाद को वैज्ञानिक और व्यावहारिक रूप देने का प्रथम प्रयत्न किया। मार्क्सवादी समाज को सर्वहारा समाजवींद (Proletarian Socialism) तथा वैज्ञानिक समाजवाद (Scientific Socialism) के नाम से पुकारा जाता है। मार्क्स इसलिए अपने समाजवाद को वैज्ञानिक कहता है, क्योंकि यह इतिहास के आधार पर आधारित है। मार्क्स से पहले साइमन, फोरियर तथा ओवन ने भी समाजवाद से सम्बन्धित विचार प्रस्तुत किए थे, परन्तु उनके समाजवाद को वैज्ञानिक इसलिए नहीं कहा जाता क्योंकि यह इतिहास पर आधारित न होकर केवल कल्पना पर आधारित था। वेपर (Wayper) के शब्दों में, “उन्होंने केवल सुन्दर गुलाब के नज़ारे लिए थे, गुलाब के वृक्षों के लिए जमीन तैयार नहीं की थी।” प्रो० जोड (Prof. Joad) ने लिखा है, “मार्क्स इसलिए पहला समाजवादी लेखक था जिसकी जातियों को हम वैज्ञानिक कह सकते हैं। क्योंकि उसने न केवल अपने उद्देश्यों के समाज की भूमिका तैयार की बल्कि उसने विस्तार में यह भी बताया है कि वह किन-किन स्थितियों में से होता हुआ स्थापित हो सकेगा।” ।

लुइस वाशरमैन (Washerman) ने मार्क्स के विषय में लिखा है, “उसने समाजवाद को एक षड्यन्त्र के रूप में पाया और उसे एक आन्दोलन के रूप में छोड़ा।” (“He found socialism a conspiracy and left it a movement.”) मार्क्स ने सामाजिक विकास का एक वैज्ञानिक तथा क्रमिक अध्ययन किया। मार्क्स की भौतिकवादी तथा आर्थिक व्याख्या ही मार्क्सवाद है।

मार्क्स ने न केवल अपने विचारों को क्रमबद्ध रूप में प्रतिपादित किया है बल्कि यह भी बताया है कि इनको किस प्रकार लागू किया जा सकता है। मार्क्सवादी विचारधारा एक अविभाज्य इकाई है जिसके चार आधार स्तम्भ हैं-

(1) द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद (Dialectical Materialism)
(2) इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या (Materialistic Interpretation of History)
(3) वर्ग-संघर्ष का सिद्धान्त (Theory of Class-Struggle)
(4) अतिरिक्त मूल्य का सिद्धान्त (Theory of Surplus Value)।

1. द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद (Dialectical Materialism) मार्क्सवादी साम्यवाद का मूलाधार उनका द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद (Dialectical Materialism) था। इस सिद्धान्त के द्वारा मार्क्स ने समाज के विकास के नियमों को खोजने का प्रयास किया। यह सिद्धान्त उसने अपने दार्शनिक गुरु हीगल से लिया जो कहता था, “संसार में समस्त विकास का कारण विरोधों का संघर्ष (Conflict of opposites) से होता है।” परन्तु मार्क्स ने हीगल के प्रथमवादी सिद्धान्त को भौतिकता के रंग में रंग दिया। इसलिए उसने कहा कि मानव समाज में प्रगति वर्गों में आर्थिक संघर्ष के कारण होती कार्ल मार्क्स के विचार द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद सारे दर्शन के आधार हैं। सभी नए विचार इसी आधार पर उत्पन्न होते हैं। मार्क्स जानता था कि समाज का विकास स्वाभाविक होता है। प्रकृति में चारों ओर संघर्ष चल रहा है जो अन्तर्विरोधी है। यह अन्तर्विरोध दो प्रकार का है अर्थात् एक वाद (Thesis) और दूसरा प्रतिवाद (Anti-thesis)। दोनों प्रकार के विरोधों में वाद तथा प्रतिवाद में संघर्ष निरन्तर चलता रहता है। जिस प्रकार वस्तुएं अपनी मूल प्रकृति में वाद तथा प्रतिवाद में एक-दूसरे की विरोधी होती हैं। जब ‘वाद’ का अपने ‘प्रतिवाद’ से टकराव होता है तो पारस्परिक प्रतिक्रियास्वरूप दोनों ही वस्तुओं के दिखलाई देने वाले स्वरूप का लोप हो जाता है तथा एक नवीन वस्तु का जन्म होता है। मार्क्स ने इसे ‘संवाद’ (Synthesis) का नाम दिया है। उसके अनुसार इस ‘संवाद’ का जन्म दोनों परस्पर विरोधी वस्तुओं के संयोग से हुआ है। अतः इनमें दोनों ही पूर्ववर्ती वस्तुओं के अंश विद्यमान रहते हैं। कालान्तर में यही ‘संवाद’ (Synthesis) ‘वाद’ (Thesis) का रूप धारण कर लेता है। विकास की यह प्रतिक्रिया अविरल रूप में चलती रहती है। ‘संवाद’ को मार्क्स ‘वाद’ एवं ‘प्रतिवाद’ का सुधरा हुआ रूप मानता है। इस प्रकार मार्क्स ने हीगल द्वारा प्रतिपादित द्वन्द्ववादी पद्धति को विचार जगत् में ला खड़ा किया। मार्क्स के शब्दों में, “हीगल का द्वन्द्ववाद सिर के बल खड़ा था मैंने उसे पैरों के बल पर खड़ा किया है।”

मार्क्स ने अपनी द्वन्द्ववादी पद्धति द्वारा समाज के विकास के इतिहास का विवरण प्रस्तुत किया तथा कहा कि समाज में विभिन्न वर्ग होते हैं। इन वर्गों में परस्पर संघर्ष होता रहता है। यह संघर्ष इस समय तक चलता रहता है जब तक समाय में सभी वर्ग समाप्त नहीं हो जाते। धीरे-धीरे ये वर्ग मज़दूर में लुप्त हो जाते हैं। तथा ‘श्रमिक वर्ग की तानाशाही’ (Dictatorship of the Proletariat) स्थापित हो जाती है।

2. इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या (Materialistic Interpretation of History) कार्ल मार्क्स ने द्वन्द्वात्मक ढंग से ही इतिहास की भी व्याख्या की है। उसका कहना था कि समस्त ऐतिहासिक घटनाओं में आर्थिक घटनाओं का ही प्रभाव पड़ता है। समस्त सामाजिक ढांचा आर्थिक ढांचे के अनुसार ही बदलता रहता है। किसी भी युग का इतिहास ले लिया जाए। उस युग की सभ्यता केवल उस वर्ग का ही इतिहास दिखाई देगी जिसके पास आर्थिक शक्ति थी और उत्पादन के साधनों पर जिसका नियन्त्रण था। उत्पादन के साधन परिवर्तनशील हैं, परन्तु जिस वर्ग के पास उन साधनों का नियन्त्रण होता है, वे इस परिवर्तन में बाधा डालते हैं। इससे समाज मे दो परस्पर विरोधी गुट पैदा हो जाते हैं। और संघर्ष आरम्भ हो जाता है। एक गुट के पास आर्थिक शक्ति होती है तथा दूसरा गुट उसे प्राप्त करना चाहता है। समस्त ऐतिहासिक घटनाओं पर आर्थिक ढांचे का प्रभाव पड़ता है। यहां तक कि धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक विचार-धाराएं भी आर्थिक विचारधारा से प्रभावित होती हैं।

3. वर्ग-संघर्ष (Class-Struggle) मार्क्स का कहना था कि आज तक सारा संघर्ष एक वर्ग-संघर्ष के अतिरिक्त कुछ नहीं है। आरम्भ में ही समाज दो विरोधी वर्गों में बंटा हुआ रहता है-पूंजीपति और मज़दूर, अमीर और ग़रीब, शोषक और शोषित अर्थात् एक वे जिनके पास आर्थिक व राजनीतिक शक्ति होती है और दूसरे वे जिनके पास कोई शक्ति नहीं होती (Haves and Have-note)। मालिक और नौकर तथा शासक और शासित के वर्ग परस्पर विरोधी ही हैं। आरम्भ से ही आर्थिक शक्ति के किसी-न-किसी एक वर्ग के पास रही है और राजनीतिक शक्ति भी आर्थिक शक्ति के साथ ही मिलती आई है। ऐसे वर्ग ने सदा दूसरे वर्ग पर अन्याय और अत्याचार किए और राज्य ने इसमें उसका साथ दिया। इन दोनों विरोधी वर्गों के हित कभी एक-दूसरे से मेल नहीं खा सकते। प्राचीनकाल में दास-प्रथा थी और दासों का शोषण होता था। राज्य की शक्ति का प्रयोग भी दासों के विरुद्ध होता आया है। सामन्त युग में आर्थिक शक्ति सामन्तों के पास थी जिससे किसानों का शोषण होता था। आधुनिक पूंजीवादी समाज में मजदूरों का शोषण होता है और इस कार्य में राज्य की शक्ति पूंजीवादियों का ही साथ देती है। शोषित वर्ग के पास अपनी दशा को सुधारने के लिए क्रान्ति के अतिरिक्त और कोई साधन नहीं है। विभिन्न देशों में हुई क्रान्तियां इस बात का प्रमाण हैं। साम्यवादी घोषणा-पत्र (Communist Manifesto) में कहा गया था, “स्वामी और गुलाम, उच्च कुल तथा निम्न कुल, ज़मींदार तथा कृषक संघ में अधिकारी और मज़दूर अर्थात् शोषण करने वाले तथा शोषित वर्ग सदैव एक दूसरे के विरोधी रहे हैं।”

4. अतिरिक्त मूल्य का सिद्धान्त (Theory of Surplus Value)-अतिरिक्त मूल्य के सिद्धान्त पर मार्क्स के विचार मुख्य रूप से आधारित हैं। उसका कहना था कि किसी वस्तु के उत्पादन में श्रम का ही मुख्य हाथ है। मजदूर ही कच्चे माल को पक्के माल में बदलता है। किसी भी वस्तु का मूल्य उस पर लगे श्रम और समय अनुसार ही निश्चित होता है। आधुनिक पूंजीवादी समाज में कच्चे माल अथवा पूंजी पर कुछ धनिकों का ही नियन्त्रण है और मज़दूर के पास अपना श्रम बेचने के अतिरिक्त और कोई रास्ता नहीं। पूंजीपति मज़दूर को उसकी पूरी मजदूरी नहीं देता। उसे केवल इतना वेतन दिया जाता है कि वह जीवित रह सके और पूंजीपतियों की सेवा करता रहे। मज़दूरी और वस्तु के मूल्य में जो अन्तर है, वह वास्तव में मज़दूर का भाग है, परन्तु पूंजीपति उसे लाभ कहकर अपने पास रख लेता है। यही अतिरिक्त मूल्य है जो मज़दूर को मिलना चाहिए, पूंजीपति का उस पर कोई अधिकार नहीं है। पूंजीपति का लाभ मजदूर की मज़दूरी में से छीने गए भाग के अतिरिक्त कुछ नहीं है। मजदूर की मजदूरी एक नाशवान् वस्तु है और वह अपनी उचित मज़दूरी के लिए अधिक दिन तक उसे नष्ट नहीं कर सकते। पूंजीपति मजदूरों की इस शोचनीय दशा का अनुचित लाभ उठाते हैं और उन्हें कम मज़दूरी पर काम करने को विवश करते हैं। पूंजीपति अधिक-से-अधिक लाभ उठा कर मज़दूरों को और भी ग़रीब बनाते हैं।

मार्क्स के अन्य महत्त्वपूर्ण विचार इस प्रकार हैं-

5. पूंजीवाद का आत्मनाश (Self-destruction of Capitalism)-कार्ल मार्क्स ने कहा है कि वर्तमान पूंजीवाद स्वयं ही नाश की ओर जा रहा है। निजी सम्पत्ति और खुली प्रतियोगिता के कारण अमीर अधिक अमीर और ग़रीब अधिक ग़रीब होते जा रहे हैं। छोटे-छोटे पूंजीपति बड़े-बड़े पूंजीपतियों का मुकाबला नहीं कर सकते। कुछ समय बाद उसकी थोड़ी-बहुत सम्पत्ति नष्ट हो जाती है और वे मज़दूर वर्ग में मिल जाते हैं। इस प्रकार पूंजीपतियों की संख्या घटती जा रही है और मजदूरों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुछ समय के बाद पूंजीपतियों की संख्या इतनी कम रह जाएगी कि मजदूरों के लिए उनके विरुद्ध क्रान्ति करना बड़ा ही सरल हो जाएगा। उद्योगों के एक ही स्थान पर केन्द्रीयकरण तथा मशीनों के अधिक-से-अधिक प्रयोग के कारण भी पूंजीवाद स्वयं नाश की ओर जा रहा है। एक ही स्थान पर अधिक उद्योग हो ने से मजदूरों की संख्या भी बढ़ती जाती है। वे एक-दूसरे के सम्पर्क में आते हैं और उनमें एकता उत्पन्न होती है। मशीनों के कारण मज़दूरों में बेरोज़गारी बढ़ती है और वे पूंजीपतियों के विरोधी हो जाते हैं।

6. राज्य के लुप्त हो जाने में विश्वास (Faith in Withering away of the State)-मार्क्सवाद के अनुसार राज्य का प्रयोग शासक वर्ग श्रमिकों के शोषण के लिए करता है। इसलिए मार्क्सवादी राज्य को समाप्त कर देना चाहते हैं ताकि इसके द्वारा किसी का शोषण न हो सके। क्रान्ति के पश्चात् सर्वहारा वर्ग की तानाशाही की स्थापना हो जाएगी। सर्वहारा वर्ग धीरे-धीरे पूंजीवाद को समाप्त करके वर्ग-भेदों को समाप्त कर देगा। जब कोई वर्ग नहीं रहेगा तब राज्य की भी कोई आवश्यकता नहीं रहेगी और राज्य स्वयं लुप्त हो जाएगा।

7. क्रान्तिकारी साधनों में विश्वास (Faith in Revolutionary Methods)–मार्क्सवादी पूंजीवाद को समाप्त करने के लिए क्रान्ति में विश्वास रखता है। मार्क्स का विश्वास था कि शान्तिपूर्वक साधनों द्वारा पूंजीवाद को समाप्त करके साम्यवाद की स्थापना नहीं की जा सकती क्योंकि पूंजीवादी कभी सत्ता त्यागना नहीं चाहेंगे।

8. एक दल और दलीय अनुशासन में विश्वास (Faith in One Party and Party Discipline)मार्क्सवादी एक दल के शासन और दलीय अनुशासन में विश्वास रखते हैं। मार्क्सवाद के अनुसार शासन की बागडोर केवल साम्यवादी दल के हाथ में होनी चाहिए और किसी अन्य दल की स्थापना नहीं की जा सकती। मार्क्सवाद कठोर दलीय अनुशासन में विश्वास रखता है। कोई भी सदस्य पार्टी की नीतियों के विरुद्ध आवाज़ नहीं उठा सकता।

9. धर्म में कोई विश्वास नहीं (No Faith in Religion) मार्क्सवाद का धर्म में कोई विश्वास नहीं है। मार्क्स धर्म को लोगों के लिए अफीम मानता है। वह धर्म को पूंजीपतियों का समर्थक मानता है। पूंजीपतियों ने धर्म के नाम पर श्रमिकों और ग़रीबों को गुमराह किया है ताकि वे उनके विरुद्ध आवाज़ न उठाएं।

10. वर्गविहीन तथा राज्यविहीन समाजवादी समाज की स्थापना (Establishment of Classless and Stateless Socialist Society)-कार्ल मार्क्स का उद्देश्य अन्त में एक वर्गविहीन तथा राज्यविहीन समाज की स्थापना करना है। एक ऐसा समाज जिसमें विरोधी न हों बल्कि सब के सब मज़दूर हों और कार्य करके अपना पेट पालते हों, जिसमें कोई राज्य न हो क्योंकि राज्य शक्ति पर खड़ा है और जिसके पास भी इसकी शक्ति जाएगी, वह उसका प्रयोग करके दूसरों पर अत्याचार और शोषण करेगा। राज्य के होते हुए समाज का दो विरोधी गुटों में बंटना स्वाभाविक है। वर्गविहीन तथा राज्यविहीन समाय की स्थापना के लिए कार्ल मार्क्स ने निम्नलिखित स्तरों का उल्लेख किया-

(क) सामाजिक क्रान्ति (Social Revolution)-कार्ल मार्क्स ने साम्यवादी समाज की स्थापना के लिए प्रथम प्रयास सामाजिक क्रान्ति को बताया है। वैसे तो पूंजीवाद स्वयं ही नाश की ओर जा रहा है, परन्तु उसकी जड़ें काफ़ी गहरी हैं। मजदूरों को अपनी दशा सुधारने के लिए प्रयत्न अवश्य करने चाहिएं। मजदूरों को चाहिए कि वे अपने आपको संगठित करें और उनमें वर्ग जागृति (Class consciousness) लाने के प्रयत्न किए जाने चाहिएं। संगठित होकर अपनी शक्ति को बढ़ा कर उन्हें हिंसात्मक कार्यों का सहारा लेना चाहिए और हिंसा द्वारा इस वर्तमान पूंजीवादी व्यवस्था को नष्ट-भ्रष्ट करना चाहिए। शान्तिपूर्ण तरीकों से या हिंसा द्वारा जैसे भी हो मजदूरों को राज्यसत्ता अपने हाथ में लेनी चाहिए। कार्ल मार्क्स ने मज़दूरों द्वारा सत्ता की प्राप्ति के लिए सभी साधनों को उचित बताया।

(ख) सर्वहारा अर्थात् मज़दूर वर्ग की तानाशाही (Dictatorship of the Proletariat) क्रान्ति और वर्गविहीन तथा राज्यविहीन समाज की स्थापना के बीच के समय को मार्क्स ने मजदूर वर्ग की तानाशाही के रूप में रखा है। केवल क्रान्ति करके ही मज़दूरों का उद्देश्य पूरा नहीं होता और पूंजीवाद एकदम ही नष्ट नहीं हो सकता। राज्यसत्ता पर अधिकार करके मजदूरों को चाहिए कि वे इस मशीनरी का प्रयोग पूंजीपतियों के विरुद्ध और पूंजीवाद को मूलतः नष्ट करने में करें। निजी सम्पत्ति की समाप्ति राष्ट्रीयकरण, व्यापार और व्यवसाय पर नियन्त्रण, भारी कर व्यवस्था (Heavy Taxation), विशेषाधिकारी की समाप्ति, सबके लिए समान कार्य आदि के कानून बनाकर और बल प्रयोग करके पूंजीवाद को नष्ट किया जा सकता है। . कार्ल मार्क्स तथा अन्य समाजवादी राज्य को अच्छी नहीं समझते और अन्त में उसे समाप्त करने के पक्ष में हैं, परन्तु इस अन्तरिम क्रान्तिकारी काल (Transitional Stage) में वे उसे रखने के पक्ष में हैं। जिस शक्ति से पहले पूंजीपति ग़रीबों और मजदूरों का शोषण करते थे, उसी से अब मज़दूर पूंजीपतियों को नष्ट करेंगे। पूंजीपति वर्ग के पूर्ण रूप से समाप्त होने पर जब समाज में परस्पर विरोधी वर्ग न होंगे और सब लोग श्रमिक ही होंगे तो उस समय राज्य को तोड़ दिया जाएगा।

(ग) वर्गविहीन तथा राज्यविहीन समाजवादी समाज (Classless and Stateless Socialist Society)जब पूंजीपतियों की समाप्ति हो जाएगी तो समाज में कोई वर्ग-संघर्ष नहीं होगा। सभी व्यक्ति श्रमिक वर्ग के होंगे इस प्रकार समाज वर्गविहीन हो जाएगा। समाज में आर्थिक समानता उत्पन्न हो जाएगी। ऐसी दशा में राज्य की कोई आवश्यकता नहीं होगी और इसे समाप्त कर दिया जएगा। राज्य का स्थान ऐसे समुदाय ले लेंगे जो व्यक्तियों द्वारा स्वतन्त्र और स्वेच्छा से बनाए जाएंगे ऐसा समाज स्थापित करना साम्यवाद का अन्तिम उद्देश्य है। अधिकतर साम्यवादी परिवार धार्मिक संस्थाओं को उचित नहीं मानते और इस समाज में उनके लिए भी कोई स्थान नहीं देते।

11. उद्देश्य साधनों का औचित्य बताते हैं (Ends Justify The Means)-मार्क्सवाद के अनुसार उद्देश्य साधनों का औचित्य बताते हैं। अत: मार्क्सवादी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए कोई भी साधन अपनाने के पक्ष में हैं।

12. निजी क्षेत्र का विरोध (Against Private Ownership)—मार्क्सवादी निजी क्षेत्र का विरोध करता है। मार्क्सवाद के अनुसार निजी क्षेत्र को समाप्त करके सामूहिक अधिकार क्षेत्र स्थापित करना चाहिए।

13. बेगानगी का सिद्धान्त (Theory of Alienation)-मार्क्सवाद के अनुसार मज़दूर मजदूरी करते-करते तथा पूंजीपति अधिक-से-अधिक लाभ कमाने की लालसा में अपने आस-पास के वातावरण से कट जाते हैं।

14. मार्क्सवाद को संसार में फैलना (Global Spread of Marxsim)-मार्क्सवादी मार्क्सवाद को एक आन्दोलन बनाकर पूरे विश्व में फैला देना चाहते हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
मार्क्सवाद क्या है?
उत्तर-
कार्ल मार्क्स की रचनाओं में दिए गए विचारों को सामूहिक रूप में मार्क्सवाद का नाम दिया जाता है। मार्क्स को साम्यवाद का जन्मदाता माना जाता है जिसने समाजवाद को वैज्ञानिक और व्यावहारिक रूप देने का प्रथम प्रयत्न किया। मार्क्स इसलिए अपने समाजवाद को वैज्ञानिक कहता है, क्योंकि यह इतिहास पर आधारित है। मार्क्स ने सामाजिक विकास का वैज्ञानिक तथा क्रमिक अध्ययन किया। मार्क्स की भौतिकवादी और आर्थिक व्याख्या ही मार्क्सवाद है। मार्क्स ने न केवल अपने विचारों को क्रमबद्ध रूप में प्रतिपादित किया है बल्कि यह भी बताया है कि इनको किस प्रकार लागू किया जा सकता है। मार्क्सवादी विचारधारा एक अविभाज्य इकाई है जिसके चार आधार स्तम्भ हैं-(1) द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद, (2) इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या (3) वर्ग-संघर्ष का सिद्धान्त, (4) अतिरिक्त मूल्य का सिद्धान्त।

प्रश्न 2.
कार्ल मार्क्स की प्रमुख रचनाओं के नाम लिखें।
अथवा
कार्ल मार्क्स की तीन रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर-
कार्ल मार्क्स जर्मनी का एक प्रसिद्ध विद्वान् था। मार्क्स ने अपने जीवन काल में अनेक ग्रन्थ व लेख लिखे उनमें से प्रमुख के नाम निम्नलिखित हैं

  • The Poverty of Philosophy 1874.
  • कम्युनिस्ट मेनिफेस्टो 1848.
  • दास कैपीटल 1867.
  • Value, Price and Profit 1865.

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 3.
कार्ल मार्क्स का वर्ग संघर्ष का सिद्धान्त लिखो।
अथवा
कार्ल मार्क्स का श्रेणी युद्ध का सिद्धान्त क्या है ?
उत्तर-
वर्ग संघर्ष का सिद्धान्त मार्क्स का एक प्रमुख सिद्धान्त है जो समाज में होने वाले परिवर्तनों को सूचित करता है। मार्क्स के अनुसार समाज में सदैव दो विरोधी वर्ग रहे हैं। एक वह वर्ग जिसके पास उत्पादन के साधनों का स्वामित्व है और दूसरा वह जो केवल शारीरिक श्रम करता है। अपने-अपने हितों की रक्षा के लिए इन दोनों वर्गों के बीच सदैव संघर्ष होता रहता है। मार्क्स का कथन है कि आज तक का समाज का इतिहास वर्ग संघर्ष का इतिहास है। मार्क्स ने वर्ग संघर्ष के सिद्धान्त को ऐतिहासिक आधार पर प्रमाणित किया है। आदिम युग में मनुष्य की आवश्यकताएं बहुत कम थीं। सम्पत्ति व्यक्तिगत न होकर सामूहिक थी। इसलिए कोई वर्ग नहीं था और न ही वर्ग संघर्ष था। परन्तु इसके पश्चात् उत्पादन के साधनों पर थोड़े-से व्यक्तियों ने स्वामित्व स्थापित कर लिया और शेष दास बन गए। इस प्रकार वर्गों की उत्पति हुई जिससे वर्ग संघर्ष उत्पन्न हो गया। कार्ल मार्क्स के अनुसार, यह संघर्ष तभी समाप्त होगा जब पूंजीवाद का नाश होगा और साम्यवाद की स्थापना होगी।

प्रश्न 4.
कार्ल मार्क्स का भौतिकवाद द्वन्द्ववाद का सिद्धान्त क्या है?
उत्तर-
मार्क्स के अनुसार प्रत्येक समाज में विरोधी शक्तियां होती हैं और इनके परस्पर विरोध से समाज का विकास होता है। मार्क्स के अनुसार, पूंजीवादी व्यवस्था में पूंजीवादी वर्ग तथा मजदूर वर्ग दो विरोधी शक्तियां पाई जाती हैं। दोनों के परस्पर संघर्ष से पूंजीवाद का नाश हो जायेगा तथा एक नया समाजवादी समाज अस्तित्व में आएगा। मार्क्स ने यह सिद्धान्त हीगल से ग्रहण किया है। द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद में निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं-

  • पदार्थ एक हकीकत है, जो सभी परिवर्तनों के लिए उत्तरदायी है।
  • प्रत्येक वस्तु व स्थिति परिवर्तनशील है।
  • प्रत्येक तथ्य (Fact) में अन्तर्विरोध किया है।
  • स्थान और स्थितियां विकास को अवश्य प्रभावित करती हैं।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 5.
मार्क्सवादी इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या की विवेचना कीजिए।
अथवा
कार्ल मार्क्स के इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या का सिद्धान्त लिखो।
उत्तर-
इतिहास की द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद द्वारा व्याख्या को मार्क्स ने इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या का नाम दिया। मार्क्स ने इतिहास का विश्लेषण भौतिकवाद के माध्यम से किया। मार्क्स का कहना था कि समस्त ऐतिहासिक घटनाओं में आर्थिक घटनाओं का ही प्रभाव पड़ता है। समस्त सामाजिक ढांचा आर्थिक ढांचे के अनुसार ही बदलता रहता है। किसी भी युग का इतिहास ले लिया जाए, उस युग की सभ्यता केवल उस वर्ग के ही इतिहास में दिखाई देगी जिसके पास आर्थिक शक्ति थी और उत्पादन के साधनों पर जिसका नियन्त्रण था। उत्पादन के साधन परिवर्तनशील हैं, परन्तु जिस वर्ग के पास उन साधनों का नियन्त्रण होता है, वे इस परिवर्तन में बाधा डालते हैं। इससे समाज में दो परस्पर विरोधी गुट पैदा हो जाते हैं और संघर्ष आरम्भ हो जाता है। एक गुट के पास आर्थिक शक्ति होती है तथा दूसरा गुट उसे प्राप्त करना चाहता है। समस्त ऐतिहासिक घटनाओं पर आर्थिक ढांचे का प्रभाव पड़ता है। यहां तक कि धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक विचारधाराएं भी आर्थिक विचारधारा से प्रभावित होती हैं।

प्रश्न 6.
कार्ल मार्क्स का अतिरिक्त मूल्य का सिद्धान्त क्या है ?
अथवा
मार्क्स का अधिक मूल्य का सिद्धान्त क्या है?
उत्तर-
अतिरिक्त मूल्य के सिद्धान्त पर मार्क्स के विचार मुख्य रूप से आधारित हैं। उसका कहना था कि किसी वस्तु के उत्पादन में श्रम का ही मुख्य हाथ है। मज़दूर ही कच्चे माल को पक्के माल में बदलता है। किसी भी वस्तु का मूल्य उस पर लगे श्रम और समय अनुसार ही निश्चित होता है। आधुनिक पूंजीवादी समाज में कच्चे माल अथवा पूंजी पर कुछ धनिकों का ही नियन्त्रण है और मजदूर के पास अपना श्रम बेचने के अतिरिक्त और कोई स्रोत नहीं। पूंजीवादी मजदूर को उसकी पूरी मज़दूरी नहीं देता। उसे केवल इतनी मज़दूरी दी जाती है कि वह जीवित रह सके और पूंजीपतियों की सेवा करता रहे। मज़दूरी और वस्तु के मूल्य में जो अन्तर है, वह वास्तव में मज़दूर का भाग है, परन्तु पूंजीपति उसे लाभ कहकर अपने पास रख लेता है। यही अतिरिक्त मूल्य है जो मज़दूर को मिलना चाहिए, पूंजीपति का उस पर कोई अधिकार नहीं है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 7.
कार्ल मार्क्स के पूंजीवाद के आत्मनाश के सिद्धान्त के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर-
कार्ल मार्क्स ने कहा कि वर्तमान पूंजीवाद स्वयं ही नाश की ओर जा रहा है। निजी सम्पत्ति और खुली प्रतियोगिता के कारण अमीर अधिक अमीर और ग़रीब और अधिक गरीब होते जा रहे हैं। छोटे-छोटे पूंजीपति बड़ेबड़े पूंजीपतियों का मुकाबला नहीं कर सकते। कुछ समय बाद उसकी थोड़ी-बहुत सम्पत्ति नष्ट हो जाती है और वे मज़दूर वर्ग में मिल जाते हैं। इस प्रकार पूंजीपतियों की संख्या घटती जा रही है और मज़दूरों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुछ समय के बाद पूंजीपतियों की संख्या इतनी कम रह जाएगी कि मज़दूरों के लिए उनके विरुद्ध क्रान्ति करना बड़ा ही सरल हो जाएगा। उद्योगों के एक ही स्थान पर केन्द्रीयकरण तथा मशीनों के अधिक-से-अधिक प्रयोग के कारण भी पूंजीवाद स्वयं नाश की ओर जा रहा है। एक ही स्थान पर अधिक उद्योग होने से मजदूरों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। वे एक-दूसरे के सम्पर्क में आते हैं जिससे उनमें एकता उत्पन्न होती है। मशीनों के कारण मजदूरों में बेरोजगारी बढ़ती जाती है जिससे वे पूंजीपतियों के विरोधी हो जाते हैं।

प्रश्न 8.
मार्क्सवाद के मुख्य सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-

  • द्वन्द्वात्मक सिद्धान्त-मार्क्सवादी साम्यवाद का मूलाधार उनका भौतिक द्वन्द्वावाद था। इस सिद्धान्त के द्वारा मार्क्स ने समाज के विकास के नियमों को खोजने का प्रयास किया।
  • इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या-मार्क्स ने द्वन्द्वात्मक ढंग से ही इतिहास की भी व्याख्या की है। उसका कहना था कि समस्त ऐतिहासिक घटनाओं में आर्थिक घटनाओं का ही प्रभाव पड़ता है। किसी भी युग का इतिहास ले लिया जाए तो उस युग की सभ्यता केवल उस वर्ग का ही इतिहास दिखाई देगी जिसके पास आर्थिक शक्ति थी और उत्पादन के साधनों पर जिसका नियन्त्रण होता था।
  • वर्ग संघर्ष-मार्क्स का कहना था कि समाज दो विरोधी वर्गों में बंटा हुआ होता है-पूंजीवादी और मज़दूर, शोषक और शोषित। इन दोनों विरोधी वर्गों के हित कभी एक-दूसरे से मेल नहीं खा सकते। शोषित वर्ग के पास अपनी दशा सुधारने के लिए क्रान्ति के अतिरिक्त कोई साधन नहीं है। विभिन्न देशों में हुई क्रान्तियां इस बात का प्रमाण हैं।
  • मार्क्सवाद का एक अन्य महत्त्वपूर्ण सिद्धान्त अतिरिक्त मूल्य का सिद्धान्त है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 9.
मार्क्स का मज़दूरों की तानाशाही का क्या अर्थ है ?
अथवा
मार्क्सवाद का ‘मज़दूरों की तानाशाही’ से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
मार्क्स का यह विश्वास था कि जब श्रमिक संगठित हो जाएंगे और क्रान्ति का बीड़ा उठाएंगे तो पूंजीपति वर्ग अवश्य ही समाप्त हो जाएगा और सर्वहारा वर्ग अर्थात् श्रमिक वर्ग की तानाशाही स्थापित हो जाएगी। क्रान्ति और वर्ग विहीन समाज की स्थापना के बीच के समय को मार्क्स ने सर्वहारा वर्ग की तानाशाही के रूप में माना है। सर्वहारा के अधिनायकतन्त्र के अन्तर्गत राज्य में वर्ग विरोध का अन्त हो जाएगा। सर्वहारा वर्ग के अधिनायकतन्त्र के समय में राज्य एक वर्ग का न होकर सम्पूर्ण समाज का प्रतिनिधि बन जाता है। सर्वहारा वर्ग का अधिनायकतन्त्र एक प्रकार से श्रमिकों के प्रजातन्त्र का रूप धारण करता है। पूंजीपति वर्ग के पूर्ण रूप से समाप्त होने पर जब समाज में परस्पर विरोधी वर्ग नहीं होंगे और सब लोग श्रमिक ही होंगे तब राज्य अनावश्यक हो जाएगा और स्वयं ही समाप्त हो जाएगा।

प्रश्न 10.
मार्क्सवादियों के धर्म के सम्बन्ध में विचार लिखो।
अथवा
कार्ल मार्क्स का धर्म के सम्बन्ध में क्या विचार था ?
उत्तर-
मार्क्सवादियों का धर्म में कोई विश्वास नहीं था। वह धर्म को लोगों के लिए अफ़ीम समझते थे, क्योंकि जनता धर्म के चक्कर में पड़ कर अन्ध-विश्वासी, रूढ़िवादी, अप्रगतिशील और कायर बन जाती है। मार्क्सवादी धर्म को पूंजीपतियों की रक्षा का यन्त्र मानते हैं। उनका मत है कि पूंजीपति वर्ग धर्म की आड़ में ग़रीब या श्रमिक वर्ग का शोषण करते हैं। इसलिए मार्क्सवादियों ने धर्म को कोई महत्त्व नहीं दिया। साम्यवादी देशों में धर्म को कोई महत्त्व नहीं दिया जाता है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 11.
मार्क्सवादियों के राज्य के सम्बन्ध में विचार लिखिए।’
अथवा
मार्क्सवादियों के राज्य के बारे में विचार लिखो।
उत्तर-
मार्क्सवादी राज्य को न तो ईश्वरीय संस्था मानते हैं और न ही किसी समझौते का परिणाम। मार्क्सवादियों के विचारानुसार राज्य का उदय सामाजिक विकास के फलस्वरूप हुआ है। यह समाज के दो वर्गों के बीच संघर्ष का परिणाम है। मार्क्स के अनुसार राज्य कभी कल्याणकारी संस्था नहीं हो सकती क्योंकि राज्य की सत्ता का प्रयोग शोषक वर्ग अपने हितों के लिए करता है। राज्य का सही विकास पूंजीपति युग में हुआ जिसकी शुरुआत मध्य युग के बाद हुई। पंजीपति वर्ग ने श्रमिक वर्ग का शोषण करने के लिए राज्य रूपी यन्त्र का प्रयोग किया और राज्य को और शक्तिशाली बनाया। मार्क्स का विचार है कि वर्तमान बुर्जुआ राज्य को श्रमिक वर्ग क्रान्ति द्वारा समाप्त कर देगा और उसके स्थान पर मज़दूर राज्य (Proletarian State) की स्थापना होगी। मज़दूर राज्य में श्रमिक वर्ग अथवा सर्वहारा वर्ग की तानाशाही की स्थापना होगी। जब पूंजीवाद का पूर्ण विनाश हो जाएगा और राज्य समस्त समाज का वास्तविक प्रतिनिधि बन जाएगा तब राज्य अनावश्यक हो जाएगा। अन्त में राज्य अपने आप लोप हो जाएगा और वर्ग-विहीन तथा राज्य-विहीन समाज की स्थापना हो जाएगी।

प्रश्न 12.
कार्ल मार्क्स के वर्ग विहीन समाज से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
मार्क्सवाद के अनुसार पूंजीवाद ही समाज में संघर्ष का प्रमुख कारण है। पूंजीपति अपने निहित स्वार्थों के लिए श्रमिकों का शोषण करते हैं। अतः जब तक पूंजीवाद का नाश नहीं होगा तब तक न तो समाज से संघर्ष की समाप्ति होगी और न ही वर्ग विहीन समाज का सपना साकार होगा। मार्क्सवाद के अनुसार जब पूंजीपतियों की समाप्ति हो जाएगी तो समाज में कोई वर्ग-संघर्ष नहीं होगा । सभी व्यक्ति श्रमिक वर्ग के होंगे। इस प्रकार समाज वर्ग विहीन हो जाएगा। समाज में आर्थिक समानता उत्पन्न हो जाएगी। ऐसी दशा में राज्य की कोई आवश्यकता नहीं होगी और राज्य विलुप्त हो जाएगा। राज्य का स्थान ऐसे समुदाय ले लेंगे जो व्यक्ति द्वारा स्वतन्त्रता और स्वेच्छा से बनाए जाएंगे। ऐसा समाज स्थापित करना साम्यवाद का अन्तिम उद्देश्य है। अधिकतर साम्यवादी धार्मिक संस्थाओं को उचित नहीं मानते और इस समाज में इन्हें कोई स्थान नहीं देते।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 13.
मार्क्सवाद की आलोचना के किन्हीं चार आधारों का वर्णन कीजिए।
उत्तर-
मार्क्सवाद की आलोचना मुख्यत: निम्नलिखित आधारों पर की गई है
1. इतिहास वर्ग संघर्ष की कहानी मात्र नहीं है-कार्ल मार्क्स का यह कहना भी सर्वथा उचित नहीं है कि समस्त इतिहास वर्ग संघर्ष की कहानी है। सभी देशों के इतिहास इस बात के साक्षी हैं कि यहां पर बहुत-से शासक ऐसे हुए जिन्होंने अपनी शक्ति का दुरुपयोग न करके शान्ति और व्यवस्था का साम्राज्य स्थापित किया और लोगों ने परस्पर विरोध की बजाय एकता के सूत्र में बंध कर राष्ट्र और समाज की उन्नति के कार्य किए। इतिहास को वर्ग संघर्ष की कहानी कहना इतिहास का गलत चित्रण करना है।

2. राज्य एक बुराई नहीं है-मार्क्सवाद राज्य को एक बुराई मानता है जो वर्ग संघर्ष को बढ़ावा देती है और पूंजीवादियों को मज़दूरों के शोषण में सहायता देती है, परन्तु यह बात ग़लत है। राज्य एक बुराई नहीं बल्कि अच्छाई है। राज्य लोगों की इच्छा पर आधारित शक्ति पर नहीं।

3. धर्म पर आघात अन्यायपूर्ण-मार्क्सवाद ने धर्म को अफ़ीम कहा है, जो कि उचित नहीं है।
4. मार्क्स के अनुसार राज्य लुप्त हो जाएगा, परन्तु राज्य पहले से भी अधिक शक्तिशाली हुआ है।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न-

प्रश्न 1.
मार्क्सवाद क्या है ?
उत्तर-
कार्ल मार्क्स की रचनाओं में दिए गए विचारों को सामूहिक रूप में मार्क्सवाद का नाम दिया जाता है। मार्क्स को साम्यवाद का जन्मदाता माना जाता है जिसने समाजवाद को वैज्ञानिक और व्यावहारिक रूप देने का प्रथम प्रयत्न किया। मार्क्स ने न केवल अपने विचारों को क्रमबद्ध रूप में प्रतिपादित किया है बल्कि यह भी बताया है कि इनको किस प्रकार लागू किया जा सकता है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 2.
आप कार्ल मार्क्स के वर्ग संघर्ष के सिद्धांत के विषय में क्या जानते हैं ? .
उत्तर-
मार्क्स के अनुसार समाज में सदैव दो विरोधी वर्ग रहे हैं। एक वह वर्ग जिसके पास उत्पादन के साधनों का स्वामित्व है और दूसरा वह जो केवल शारीरिक श्रम करता है। अपने-अपने हितों की रक्षा के लिए इन दोनों वर्गों के बीच सदैव संघर्ष होता रहता है।

प्रश्न 3.
कार्ल मार्क्स का अतिरिक्त मूल्य का सिद्धान्त क्या है ?
उत्तर-
अतिरिक्त मूल्य के सिद्धान्त पर मार्क्स के विचार मुख्य रूप से आधारित हैं। उसका कहना था कि किसी वस्तु के उत्पादन में श्रम का ही मुख्य हाथ है। परन्तु पूंजीवादी मजदूर को उसकी पूरी मज़दूरी नहीं देता। उसे केवल इतनी मज़दूरी दी जाती है कि वह जीवित रह सके और पूंजीपतियों की सेवा करता रहे। मज़दूरी और वस्तु के मूल्य में जो अन्तर है, वह वास्तव में मज़दूर का भाग है, परन्तु पूंजीपति उसे लाभ कहकर अपने पास रख लेता है। यही अतिरिक्त मूल्य है जो मज़दूर को मिलना चाहिए।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 4.
मार्क्सवाद के दो मुख्य सिद्धान्तों का वर्णन करें।
उत्तर-
1. द्वन्द्वात्मक सिद्धान्त-मार्क्सवादी साम्यवाद का मूलाधार उनका भौतिक द्वन्द्ववाद था। इस सिद्धान्त के द्वारा मार्क्स ने समाज के विकास के नियमों को खोजने का प्रयास किया।

2. इतिहास की भौतिकवादी व्याख्या-मार्क्स ने द्वन्द्वात्मक ढंग से ही इतिहास की भी व्याख्या की है। उसका कहना था कि समस्त ऐतिहासिक घटनाओं में आर्थिक घटनाओं का ही प्रभाव पड़ता है।

प्रश्न 5.
कार्ल मार्क्स (मार्क्सवाद) राज्य के विरुद्ध क्यों है ?
उत्तर-
कार्ल मार्क्स राज्य को शोषण का यन्त्र मानता है। यह समाज के दो वर्गों बीच संघर्ष का परिणाम है। मार्क्स के अनुसार राज्य कभी कल्याणकारी संस्था नहीं हो सकती क्योंकि राज्य की सत्ता का प्रयोग शोषक वर्ग अपने हितों के लिए करता है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 6.
मार्क्सवाद की वर्गहीन और राज्यहीन धारणा से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
मार्क्सवाद के अनुसार जब पूंजीपतियों की समाप्ति हो जाएगी तो समाज में कोई वर्ग-संघर्ष नहीं होगा। सभी व्यक्ति श्रमिक वर्ग के होंगे। इस प्रकार समाज वर्ग विहीन हो जाएगा। समाज में आर्थिक समानता उत्पन्न हो जाएगी। ऐसी दशा में राज्य की कोई आवश्यकता नहीं होगी और राज्य विलुप्त हो जाएगा।

प्रश्न 7.
मार्क्स का मज़दूरों की तानाशाही का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
मार्क्स का यह विश्वास था कि जब श्रमिक संगठित हो जाएंगे और क्रान्ति का बीड़ा उठाएंगे तो पूंजीपति वर्ग अवश्य ही समाप्त हो जाएगा और सर्वहारा वर्ग अर्थात् श्रमिक वर्ग की तानाशाही स्थापित हो जाएगी। क्रान्ति और वर्ग विहीन समाज की स्थापना के बीच के समय को मार्क्स ने सर्वहारा वर्ग की तानाशाही के रूप में माना है। सर्वहारा के अधिनायकतन्त्र के अन्तर्गत राज्य में वर्ग विरोध का अन्त हो जाएगा।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 8.
कार्ल मार्क्स के धर्म सम्बन्धी विचारों का वर्णन करें।
उत्तर-
मार्क्सवादियों का धर्म में कोई विश्वास नहीं था। वह धर्म को लोगों के लिए अफ़ीम समझते थे, क्योंकि जनता धर्म के चक्कर में पड़ कर अन्ध-विश्वासी, रूढ़िवादी, अप्रगतिशील और कायर बन जाती है। मार्क्सवादी धर्म को पूंजीपतियों की रक्षा का यन्त्र मानते हैं। उनका मत है कि पूंजीपति वर्ग धर्म की आड़ में ग़रीब या श्रमिक वर्ग का शोषण करते हैं।

वस्तुनिष्ठ प्रश्न-

प्रश्न I. एक शब्द/वाक्य वाले प्रश्न-उत्तर

प्रश्न 1.
मार्क्सवाद का संस्थापक कौन है ?
उत्तर-
मार्क्सवाद का संस्थापक कार्ल मार्क्स है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 2.
कार्ल मार्क्स कौन था ?
उत्तर-
कार्ल मार्क्स साम्यवादी विचारक था जिसका जन्म जर्मनी में 5 मई, 1818 ई० को हुआ। कार्ल मार्क्स को वैज्ञानिक समाजवाद का जनक माना जाता है।

प्रश्न 3.
कार्ल मार्क्स की दो प्रसिद्ध रचनाओं के नाम लिखो।
अथवा
कार्ल-मार्क्स की एक प्रसिद्ध रचना का नाम लिखो।
उत्तर-

  1. दास कैपिटल
  2. कम्युनिस्ट मैनीफेस्टो।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 4.
मार्क्सवाद से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर-
मार्क्स की रचनाओं में प्रकट किए गए विचारों के सामूहिक रूप को मार्क्सवाद कहा जाता है।

प्रश्न 5.
मार्क्सवाद का कोई एक आधारभूत सिद्धान्त लिखो।
उत्तर-
वर्ग संघर्ष का सिद्धान्त मार्क्सवाद का एक प्रमुख सिद्धान्त है। मार्क्स के अनुसार अब तक का इतिहास वर्ग संघर्ष का इतिहास है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 6.
द्वन्द्ववाद किस भाषा के किस शब्द से लिया गया है ?
उत्तर-
द्वन्द्ववाद (Dialictic) ग्रीक भाषा के शब्द डाइलगो (Dialogo) से लिया गया है, जिसका अर्थ है, वादविवाद करना।

प्रश्न 7.
मार्क्सवाद की एक आलोचना लिखो।
उत्तर-
मार्क्सवाद राज्य को समाप्त करने के पक्ष में है, परन्तु यह सम्भव नहीं है।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 8.
मार्क्सवाद का अन्तिम उद्देश्य क्या है ?
उत्तर-
मार्क्सवाद का अन्तिम उद्देश्य वर्ग-विहीन और राज्य-विहीन साम्यवादी समाज की स्थापना करना है।

प्रश्न 9.
वर्ग-विहीन समाज का क्या अर्थ है ?
उत्तर-
मार्क्स के अनुसार साम्यवादी क्रान्ति के बाद श्रमिक वर्ग का आधिपत्य स्थापित हो जाएगा और समाज में कोई वर्ग नहीं होगा। ऐसा समाज वर्ग-विहीन समाज कहलाएगा।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 10.
द्वन्द्ववाद किस भाषा के किस शब्द से लिया गया है?
उत्तर-
द्वन्द्ववाद (Dialictic) ग्रीक भाषा के शब्द डाइलगो (Dialogo) से लिया गया है जिसका अर्थ है, वादविवाद करना।

प्रश्न 11.
कार्ल-मार्क्स के दो मुख्य सिद्धान्तों के नाम लिखो।
उत्तर-

  1. द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद
  2. वर्ग संघर्ष का सिद्धान्त।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न II. खाली स्थान भरें-

1. …………….. को साम्यवाद का जन्मदाता माना जाता है।
2. वर्ग-संघर्ष का सिद्धान्त ……………. ने दिया।
3. मार्क्स के अनुसार हीगल का द्वन्द्ववाद ……………. के बल खड़ा था मैंने उसे पैरों के बल पर खड़ा किया।
4. मार्क्सवाद के अनुसार ……………. समाप्त हो जायेगा।
5. ऐंजलस के अनुसार राज्य पूंजीपतियों की ……………. मात्र है।
उत्तर-

  1. कार्ल मार्क्स
  2. कार्ल मार्क्स
  3. सिर
  4. राज्य
  5. प्रबन्धक समिति।

प्रश्न III. निम्नलिखित वाक्यों में से सही एवं ग़लत का चुनाव करें-

1. मार्क्सवाद का जन्मदाता लॉस्की है।
2. राज्य सम्बन्धी मार्क्स की भविष्यवाणी सही साबित नहीं हुई।
3. मार्क्स के अनुसार पूंजीपति का उद्देश्य सदैव अधिक-से-अधिक मुनाफा कमाने का होता है।
4. मार्क्स ने सर्वहारा के अधिनायक तन्त्र का समर्थन नहीं किया।
5. सोरल ने मार्क्सवादी वर्ग को एक अमूर्त कल्पना कहा है।
उत्तर-

  1. ग़लत
  2. सही
  3. सही
  4. ग़लत
  5. सही।

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न IV. बहुविकल्पीय-

प्रश्न 1.
वर्ग संघर्ष का सिद्धान्त किसने दिया है ?
(क) हॉब्स
(ख) लॉक
(ग) मार्क्स
(घ) रूसो।
उत्तर-
(ग) मार्क्स

प्रश्न 2.
“दास कैपिटल’ नामक पुस्तक किसने लिखी ?
(क) मार्क्स
(ख) लेनिन
(ग) माओ
(घ) लॉस्की।
उत्तर-
(क) मार्क्स

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 3.
यह कथन किसका है, “राज्य केवल एक ऐसा यन्त्र है जिसकी सहायता से एक वर्ग दूसरे वर्ग का शोषण करता है।”
(क) कार्ल मार्क्स
(ख) लेनिन
(ग) फ्रेडरिक एंजल्स
(घ) हीगल।
उत्तर-
(क) कार्ल मार्क्स

प्रश्न 4.
मार्क्सवाद के अनुसार राज्य के अस्तित्व से पूर्व आदिम समाज कैसा था ?
(क) वर्ग-विहीन समाज
(ख) दो वर्गों वाला समाज
(ग) वर्ग संघर्ष वाला समाज
(घ) अनेक वर्गों वाला समाज।
उत्तर-
(क) वर्ग-विहीन समाज

PSEB 12th Class Political Science Solutions Chapter 6 मार्क्सवाद

प्रश्न 5.
मार्क्सवाद का सिद्धान्त किसने दिया था ?
(क) लेनिन
(ख) कार्ल मार्क्स
(ग) स्टालिन
(घ) माओ।
उत्तर-
(ख) कार्ल मार्क्स

प्रश्न 6.
यह कथन किसका है, “प्रत्येक समाज में दो वर्ग होते हैं।”
(क) आल्मण्ड पावेल
(ख) एस० एस० उलमार
(ग) रॉबर्ट डाहल
(घ) कार्ल मार्क्स।
उत्तर-
(घ) कार्ल मार्क्स।

Leave a Comment