PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 12 धर्मवीर भारती

Punjab State Board PSEB 12th Class Hindi Book Solutions Chapter 12 धर्मवीर भारती Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 12 Hindi Chapter 12 धर्मवीर भारती

Hindi Guide for Class 12 PSEB 12 धर्मवीर भारती Textbook Questions and Answers

(क) लगभग 40 शब्दों में उत्तर दो:

प्रश्न 1.
‘बाँध बाँधना’ निर्माण योजना का प्रथम चरण है। कवि किस प्रकार का बाँध बाँधकर कौन-सी शक्ति पैदा करना चाहता है ?
उत्तर:
नदियों के जल पर बाँध बाँधने से बिजली पैदा होती है। सिंचाई आदि के लिए काम में आती है। किन्तु कवि तो घृणा की नदी पर बाँध बाँधने अर्थात् रोकने की बात कहता है क्योंकि इससे जो शक्ति बनती है वह आग की तरह भस्म कर देने वाली है। यदि इस शक्ति को नियन्त्रित कर लिया जाए तो यह लाभकारी भी हो सकती है। घृणा को यदि आपसी सहयोग और सहानुभूति की भावना में बदल दिया जाए तो वह एक शक्ति बन सकती है जो जनकल्याण में सहायक सिद्ध हो सकती है।

प्रश्न 2.
‘यातायात’ में स्वच्छन्द विचारधारा को फलने-फूलने का मौका देने की बात की गई है-इसे स्पष्ट करें।
उत्तर:
कवि का मानना है यातायात की सुविधाएँ तभी साकार हो सकती हैं जब जीवन की राह में चलते हुए निराश हुए व्यक्ति को उसे उसकी इच्छानुसार नए गीतों को रचने और अपने विचारों को बिना किसी रोक-टोक के अभिव्यक्त करने की सुविधा प्राप्त हो जाए। तभी यातायात की उन्नति के लिए चलाई जा रही योजनाएँ सफल हो सकेंगी।

PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 12 धर्मवीर भारती

प्रश्न 3.
‘कृषि’ में कवि ने विषमता रूढ़िवादिता की फसलें काटने की बात की है ? कवि किस प्रकार की खेती करना चाहता है और कैसे ? स्पष्ट करें।
उत्तर:
कवि का मानना है कि हमारे बुजुर्गों ने जाने अनजाने जो विषमता और असमानता की फसलें बोई थीं। इन्हें काटना चाहिए क्योंकि इन्होंने समाज के दामन को तार-तार कर डाला है। उसकी जगह हमें आपसी प्रेम-प्यार, हमदर्दी, सुख-दुःख बाँटने की फसलें बोनी चाहिएँ क्योंकि भूमि सबकी है और दर्द सबका साँझा है।

प्रश्न 4.
‘स्वास्थ्य’ में भारती जी ने निर्माण योजना के अन्तिम चरण के रूप में अहम् के शिकार रोगियों के लिए अस्पतालों की व्यवस्था करने की बात की है। कवि का विचार स्पष्ट करें।
उत्तर:
कवि के मतानुसार निर्माण योजना तभी सफल हो सकती है जब हमारा नेता वर्ग स्वस्थ हो और वह स्वस्थ समाज का निर्माण कर सके और अतः समाज को चाहिए कि नेता वर्ग की इस बीमारी-अहम् की बीमारी का इलाज करने के लिए नए अस्पताल खोलने चाहिए अर्थात् ऐसे उपयुक्त वातावरण का निर्माण करना चाहिए जिससे हमारा नेता वर्ग स्वस्थ होकर देश की सेवा कर सके और देश को उन्नति और विकास के मार्ग पर आगे ले जा सके।

प्रश्न 5.
‘निर्माण योजना’ कविता का सार लिखो।
उत्तर:
‘सात गीत वर्ष’ काव्य संग्रह में संकलित ‘निर्माण योजना’ कविता में कवि ने निर्माण योजना को बाँध, यातायात, कृषि तथा स्वास्थ्य चार भागों में विभक्त किया है। बाँध शीर्षक कविता में कवि घृणा की नदी पर बाँध बनाने की बात कही है ताकि उससे पैदा होने वाली शक्ति हानिकारक न होकर लाभकारी सिद्ध हो सके। घृणा को आपसी प्रेम प्यार, हमदर्दी में बदला जाना चाहिए।

‘यातायात’ कविता में कवि ने मानव को, किसान को, कवि को मन मुताबिक चलने की सुविधा प्राप्त करने की बात कही है ताकि वे सब देश की उन्नति और विकास में योगदान दे सकें।

कृषि शीर्षक कविता में कवि ने समाज में उत्पन्न भेदभाव की फसलों को काटकर ऐसी खेती करने की सलाह देता है जिसमें आपसी प्रेम प्यार हो, आपसी सुख-दुःख बाँटने की बात हो, जिससे यह संसार, यह धरती फिर से हरी भरी हो जाए। क्योंकि धरती सबकी साँझी है और दर्द भी सबका साँझा होना चाहिए।
‘स्वास्थ्य’ शीर्षक कविता में कवि नेता वर्ग के अहम्भाव पर व्यंग्य करते हुए कहता है कि जिस तरह से नेता लोग मंच पर जाकर भाषण देते हैं और व्यर्थ की बातें करते हैं उनसे लगता है कि वे अहम् रोग से पीड़ित हैं। समाज को ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए जिससे नेता वर्ग का यह रोग दूर हो सके और वे भी देश के लिए समाज के लिए हितकारी काम कर सकें।

(ख) सप्रसंग व्याख्या करें:

प्रश्न 6.
बाँधो …. घृणा की है।
उत्तर:
कवि कहता है कि यह घृणा की नदी है काली चट्टानों की छाती चीर कर फूट निकली है और इसका गवाह अन्धकारमय विषैली गुफाओं में से उबल-कर बाहर आया है। नदी के इस भयानक प्रवाह को बाँधने की आवश्यकता है। ऐसी नदी पर ही हमें बाँध बाँधना चाहिए।

यह घृणा की नदी है अतः आग की तरह भस्म कर देने की शक्ति इसमें है। यदि इसे बढ़ने दिया गया तो इसकी लपेट में आकर बड़े-बड़े और हरे-भरे पेड़ भी जलकर राख का ढेर हो जाएंगे। केवल इतना जान लेने से कि यह घृणा की नदी है, यह बेमतलब नहीं है यदि इस को बाँध लिया जाए अर्थात् इस पर काबू पा लिया जाए तो यही नदी लाभकारी भी सिद्ध हो सकती है।

प्रश्न 7.
ये फसलें ………. दर्द सबका है।
उत्तर:
कवि धरती को, समाज को सुधारने के लिए भेदभाव पैदा करने वाले विचारों को दूर कर, आपसी भाईचारा, प्रेम, प्यार एवं एक-दूसरे से सहानुभूति पैदा करने का सन्देश देता हुआ कहता है कि जाने अनजाने हमारे पूर्वजों ने समाज के विभिन्न वर्गों में भेदभाव उत्पन्न करने की जो भावना भरी थी, समाज की भलाई के लिए हमें उस विषैली खेती को काट देना चाहिए भाव यह है समाज का, व्यक्ति का कल्याण इन भावनाओं को नष्ट करने में ही है बल्कि हमें तो आज मेहनत के, समान दुःख की भावना के, आपसी प्रेम प्यार के, एक दूसरे से सहानुभूति रखने वाले भावों को बढ़ावा देना चाहिए। हमें ऐसी सीमाएँ नहीं बाँधनी हैं जिससे समाज विभिन्न वर्गों में बँट जाए बल्कि इसके विपरीत कार्य करना चाहिए क्योंकि यह धरती सबकी है, दर्द सबके साँझे हैं।

PSEB 12th Class Hindi Guide धर्मवीर भारती Additional Questions and Answers

अति लघुत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
डॉ० धर्मवीर भारती का जन्म कब और कहाँ पर हुआ था?
उत्तर:
डॉ० भारती का जन्म 25 दिसम्बर, सन् 1926 में इलाहाबाद में हुआ था।

प्रश्न 2.
डॉ० भारती ने किस हिंदी पत्रिका का संपादन कार्य किया था?
उत्तर:
साप्ताहिक धर्मयुग।

PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 12 धर्मवीर भारती

प्रश्न 3.
डॉ० भारती के द्वारा रचित दो रचनाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
अंधायुग, कनुप्रिया।

प्रश्न 4.
‘निर्माण योजना’ कविता के कितने अंश हैं?
उत्तर:
चार।

प्रश्न 5.
‘निर्माण योजना’ के अंशों के नाम लिखिए।
उत्तर:
बाँध, यातायात, कृषि, स्वास्थ्य।

प्रश्न 6.
कवि ने काली चट्टानों से निकली नदी को क्या नाम दिया है ?
उत्तर:
घृणा की नदी।

प्रश्न 7.
घृणा की नदी के छते ही कौन सड़ जाएंगे?
उत्तर:
हरे-भरे वृक्ष सड़ जायेंगे।

प्रश्न 8.
घृणा की नदी में कौन सोये हुए हैं ?
उत्तर:
बिजली के शक्तिवान घोड़े सोये हुए हैं।

प्रश्न 9.
कवि ने पसीने से सींची हुई फसलों को कहाँ से लेकर कहाँ तक पहुंचाने की सुविधा मांगी है?
उत्तर:
खेतों से आंतों तक।

प्रश्न 10.
अतीत में कैसे बीज समाज में बोये गए थे?
उत्तर:
विषमता/भेदभाव के बीज समाज में बोये गए थे।

प्रश्न 11.
लेखक ने आज के सभी नेताओं को क्या माना है?
उत्तर:
लेखक ने उन्हें रोगी माना है जो अहम् से पीड़ित हैं।

PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 12 धर्मवीर भारती

प्रश्न 12.
‘निर्माण योजना’ किस संकलन से ली गई है?
उत्तर:
‘सात गीत वर्ष’ से।

वाक्य पूरे कीजिए

प्रश्न 13.
इनके छूते ही……..
उत्तर:
हरे वृक्ष सड़ जायेंगे।

प्रश्न 14.
इनकी लहरों में…………..
उत्तर:
बिजली के शक्तिवान घोड़े हैं सोये हुए।

प्रश्न 15.
सिंची हुई फसलों को………………।
उत्तर:
खेतों से आंतों तक जाने की सुविधा दो।

प्रश्न 16.
बस्ती-बस्ती में………..।
उत्तर:
नये अहम् के अस्पताल खुलवाओ।

हाँ-नहीं में उत्तर दीजिए

प्रश्न 17.
कवि ने बीमार राजनीति पर अपनी चिंता व्यक्त की है।
उत्तर:
हाँ।

बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर

1. धर्मवीर भारती किस पत्रिका के संपादक रहे ?
(क) धर्मात्मा
(ख) धर्मयग
(ग) धर्म
(घ) धर्माधिकारी।
उत्तर:
(ख) धर्मयग

2. धर्मवीर भारती को भारत सरकार ने किस सम्मान से अलंकृत किया ?
(क) पद्मश्री
(ख) पद्मभूषण
(ग) पद्मविभूषण
(घ) पद्मालंकार।
उत्तर:
(क) पद्मश्री

PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 12 धर्मवीर भारती

3. ‘निर्माण योजना’ कविता के कितने अंश हैं ?
(क) एक
(ख) दो
(ग) तीन
(घ) चार
उत्तर:
(घ) चार

4. कवि के अनुसार अतीत में समाज में कैसे बीज बोये गये थे ?
(क) विषमता
(ख) अविषमता
(ग) घृणा
(घ) अंतर।
उत्तर:
(क) विषमता

धर्मवीर भारती सप्रसंग व्याख्या

बांध

1. बाँधो।
नदी यह घृणा की है
काली चट्टानों के
सीने से निकली है
अन्धी जहरीली गुफाओं से
उबली है।
इसको छते ही
हरे वृक्ष सड़ जायेंगे
नदी यह घृणा की है।
लेकिन नहीं है निरर्थक यह
बँधने से इसको भी अर्थ मिल जाता है।

कठिन शब्दों के अर्थ:
घृणा = नफरत। सीना = छाती। जहरीली = विषैली। निरर्थक = व्यर्थ, बेमतलब।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश श्री धर्मवीर भारती जी द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘सात गीत वर्ष’ में संकलित ‘निर्माण योजना’ शीर्षक के अन्तर्गत लिखी कविता ‘बाँध’ में से लिया गया है। प्रस्तुत कविता में स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद देश की आर्थिक अवस्था को सुधारने के लिए कई निर्माण योजनाओं पर कार्य चल रहा है। नदियों पर बाँध बाँधे जा रहे हैं जिससे जल को, सिंचाई के लिए और बिजली पैदा करने के लिए. प्रयोग में लाया जा सके।

कवि ने यहाँ किसी प्राकृतिक नदी पर बाँध बाँधने की आवश्यकता पर बल नहीं दिया बल्कि मानव मात्र में एक दूसरे के प्रति जो घृणा भाव पैदा हो गया है उसके भयानक प्रवाह पर मानव को बाँध लगाने की अर्थात् उस पर नियन्त्रण पाने की प्रेरणा दी है।

व्याख्या:
कवि कहता है कि यह घृणा की नदी है काली चट्टानों की छाती चीर कर फूट निकली है और इसका गवाह अन्धकारमय विषैली गुफाओं में से उबल-कर बाहर आया है। नदी के इस भयानक प्रवाह को बाँधने की आवश्यकता है। ऐसी नदी पर ही हमें बाँध बाँधना चाहिए।

यह घृणा की नदी है अतः आग की तरह भस्म कर देने की शक्ति इसमें है। यदि इसे बढ़ने दिया गया तो इसकी लपेट में आकर बड़े-बड़े और हरे-भरे पेड़ भी जलकर राख का ढेर हो जाएंगे। केवल इतना जान लेने से कि यह घृणा की नदी है, यह बेमतलब नहीं है यदि इस को बाँध लिया जाए अर्थात् इस पर काबू पा लिया जाए तो यही नदी लाभकारी भी सिद्ध हो सकती है।

विशेष:

  1. कवि का तात्पर्य यह है संसार में कुछ अच्छा या बुरा नहीं होता उसके अच्छा या बुरा होने की कसौटी उसके सद्पयोग अथवा मानवीय हित सापेक्ष होने में है।
  2. भाषा भावपूर्ण तथा प्रतीकात्मक है।

2. इसकी ही लहरों में ।
बिजली के शक्तिवान घोड़े हैं सोये हुए।
जोतो उन्हें खेतों में, हलों में
भेजो उन्हें नगरों में, कलों में
बदलो घृणा को उजियाले में
ताकत में,
नये-नये रूपों में साधो
बाँधो
नदी यह घृणा की है।

कठिन शब्दों के अर्थ:
शक्तिवान घोड़े = यहाँ भाव हार्स पावर से है। साधो = सिद्ध करो, बदलो।

प्रसंग:
प्रस्तुत पंक्तियाँ धर्मवीर भारती द्वारा रचित कविता निर्माण योजना के प्रथम खंड बांध से ली गई हैं, जिसमें कवि ने घृणारूपी नदी पर बाँध बनाकर (प्रेम की सरिता)बहाने का संदेश दिया है।

व्याख्या:
कवि घृणा का सद्पयोग कर उसे मानवीय हित सापेक्ष बनाने की सलाह देता हुआ कहता है कि-कौन नहीं जानता कि नदी के प्रवाह में बिजली के शक्तिशाली घोड़ों की ताकत छिपी हुई है उस ताकत का प्रयोग हम खेतों में, हल जोतने में, नगरों में, कल कारखानों में प्रयोग कर सकते हैं कवि का संकेत जल से प्राप्त ऊर्जा की ओर है। कवि संदेश देते हुए कहता है कि उस ऊर्जा रूपी घृणा को हम उजाला पैदा करने वाली बना सकते है। उसकी शक्ति को हम विभिन्न रूपों में विकसित कर सकते हैं जिससे मानवता का कल्याण हो सके। अतः इस घृणा की नदी को स्वतन्त्र मत छोड़ो। इस पर नियन्त्रण करो। इस पर ऐसा बाँध बनाओ जो कल्याणकारी हो न कि विनाशकारी।

विशेष:

  1. कवि का तात्पर्य यह है कि यदि हम घृणा के वश में हो जाएँगे तो यह मनोवृत्ति विनाशकारी हो जाएगी और यदि हम इसे अपने वश में कर लेंगे तो यह हमारे लिए कल्याणकारी बन जाएगी।
  2. भाषा भावपूर्ण तथा प्रतीकात्मक है। पुनरुक्ति प्रकाश तथा रूपक अलंकार हैं।

PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 12 धर्मवीर भारती

यातायात

1. बिना किसी बाधा के
नित नयी दिशाओं में
जाने की
सुविधा दो
बिना किसी बाधा के
श्रम के पसीने से
सिंची हुई फसलों को
खेतों से आंतों तक जाने की सुविधा दो।

कठिन शब्दों के अर्थ:
बाधा = रुकावट। सविधा = सहूलियत। श्रम = मेहनत।

प्रसंग;
प्रस्तुत पद्यांश श्री धर्मवीर भारती जी की काव्यकृति ‘सात गीत वर्ष’ में संकलित ‘निर्माण योजना’ शीर्षक के अन्तर्गत लिखी कविता ‘यातायात’ में से लिया गया है। देश में स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् आर्थिक विकास के लिए अनेक निर्माण योजनाओं को शुरू किया गया जिनमें यातायात के क्षेत्र में भी विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की गयी हैं किन्तु कवि का मानना है कि ‘यातायात’ केवल ट्रैफिक अथवा वाहनों की सुकर और सुविधापूर्वक गमन-आगमन की सुविधा नहीं, अपितु प्राप्त अवसरों के अधिकतम और आरोपित बँधनों से रहित, बन्धनहीन प्रयोग से है।

व्याख्या:
कवि सब के लिए आवागमन की सुविधाओं के लिए कहता है कि प्रत्येक व्यक्ति को यह पूरी सुविधा प्राप्त होनी चाहिए कि वह जिस भी नयी दिशा की ओर आगे बढ़ना चाहे उसे उस पर चलने के लिए बढ़ने के लिए कोई रुकावट नहीं आनी चाहिए। समाज में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि जो किसान अपनी मेहनत के पसीने से अपनी फसलों को सींचता है। उन फसलों की पैदावार बिना किसी रोक-टोक के उसके पेट की आँतों तक पहुँच कर उसकी भूख मिटा सके। यह न हो कि सारे समाज की भूख मिटाने वाला, अन्न उपजाने वाला किसान स्वयं भूखा रहे।

विशेष:

  1. कवि सब के लिए समान तथा स्वच्छन्द विचरण की सुविधाएँ चाहता है।
  2. भाषा भावपूर्ण एवं प्रतीकात्मक है। अनुप्रास अलंकार है।

2. बिना किसी बँधन के
हर चलते राही को
यात्रा में
अक्सर थक जाने पर
मनचाहे नये गीत गाने की
सुविधा दो
कभी कभी अजब सी रहस्यमयी पुकारों पर
मन को अपरिचित नक्षत्रों की राहों में
जाकर खो जाने की सुविधा दो।

कठिन शब्दों के अर्थ:
अक्सर = प्रायः । अजब सी = विचित्र सी।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश श्री धर्मवीर भारती द्वारा रचित कविता ‘निर्माण योजना’ के यातायात खंड से ली गई हैं, जिसमें कवि सब के लिए स्वच्छन्द विचरण की कामाना की हैं।

व्याख्या:
कवि कहता है कि कोई भी व्यक्ति जीवन की राह पर चलते हुए जब कभी थक जाए अर्थात् निराश हो जाए तो उसे बिना किसी बन्धन के मनचाहे नये गीत गाने की सहूलियत होनी चाहिए और जब कभी रहस्यमयी विचित्र-सी पुकारों को सुनकर व्यक्ति का मन अनजाने नक्षत्रों की राहों पर बढ़ने के लिए लालायित हो उठे, तो उसे ऐसा करने की सुविधा मिलनी चाहिए।

विशेष:

  1. कवि ने अनुसंधान करने वाले वैज्ञानिकों को पर्याप्त सुविधा प्रदान करने की बात कही है जिससे वे अपने देश की ही नहीं समूची मानवता की सेवा कर सकें।
  2. भाषा भावपूर्ण तथा प्रतीकात्मक है। पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है।

कृषि

ये फसलें काटो ……………
पिछले जमाने में
बीज जो बोये विषमता के
आज वहाँ साँपों की खेती उग आई है।
धरती को फिर से सँवारो
क्यारी में बीज नये डालो
पसीने के, आँसू के,
प्यार के, हमदर्दी के,
मेंड़ें मत बाँधो,
भूमि सबकी
दर्द सबका है।

कठिन शब्दों के अर्थ:
जमाने में = युग में, समय में। विषमता = भेद-भाव। हमदर्दी = सहानुभूति। मेंहें = खेत की हदबन्दी, सिंचाई के लिए खेत में बनाया गया मिट्टी का घेरा, यहाँ भाव अवरोध या रुकावट खड़ी करने से है।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश श्री धर्मवीर भारती द्वारा लिखित काव्य संग्रह ‘सात गीत वर्ष’ में संकलित ‘निर्माण योजना’ शीर्षक के अन्तर्गत लिखी ‘कृषि’ कविता से लिया गया है, जिसमें कवि उन भेदभावों और असमानताओं की फसलों को काटने का आह्वान करता है जिन्हें जाने अनजाने हमारे पूर्वजों ने बो दिया था और जिसने समाज के दामन को तार-तार कर दिया है। अतः अब हमारे सामने एकमात्र यही एक रास्ता है कि उन फसलों को काट कर परिश्रम, प्यार और हमदर्दी की फसल के बीज बोये जायें क्योंकि भूमि सबकी है और दर्द भी सबका साँझा है।

व्याख्या:
कवि धरती को, समाज को सुधारने के लिए भेदभाव पैदा करने वाले विचारों को दूर कर, आपसी भाईचारा, प्रेम, प्यार एवं एक-दूसरे से सहानुभूति पैदा करने का सन्देश देता हुआ कहता है कि जाने अनजाने हमारे पूर्वजों ने समाज के विभिन्न वर्गों में भेदभाव उत्पन्न करने की जो भावना भरी थी, समाज की भलाई के लिए हमें उस विषैली खेती को काट देना चाहिए भाव यह है समाज का, व्यक्ति का कल्याण इन भावनाओं को नष्ट करने में ही है बल्कि हमें तो आज मेहनत के, समान दुःख की भावना के, आपसी प्रेम प्यार के, एक दूसरे से सहानुभूति रखने वाले भावों को बढ़ावा देना चाहिए। हमें ऐसी सीमाएँ नहीं बाँधनी हैं जिससे समाज विभिन्न वर्गों में बँट जाए बल्कि इसके विपरीत कार्य करना चाहिए क्योंकि यह धरती सबकी है, दर्द सबके साँझे हैं।

विशेष:

  1. कवि ने समस्त प्रकार के भेदभावों को मिटाकर कर समतावादी समाज की स्थापना की कामना की है।
  2. भाषा तत्सम प्रधान, भावपूर्ण तथा प्रतीकात्मक है।

PSEB 12th Class Hindi Solutions Chapter 12 धर्मवीर भारती

स्वास्थ्य

वे सब बीमार हैं,
वे जो उन्मादग्रस्त रोगी से
मंचों पर जाकर चिल्लाते हैं
बकते हैं
भीड़ में भटकते हैं
वात पित्त कफ़ के बाद
चौथे दोष अहम् से पीड़ित हैं।
बस्ती-बस्ती में
नये अहम् के अस्पताल खुलवाओ।
वे सब बीमार हैं।
डरो मत-तरस खाओ।

कठिन शब्दों के अर्थ:
उन्मादग्रस्त = पागलपन।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश श्री धर्मवीर भारती के काव्य संग्रह ‘सात गीत वर्ष’ में ‘निर्माण योजना’ शीर्षक के अन्तर्गत रचित ‘स्वास्थ्य’ कविता से लिया गया है। स्वास्थ्य निर्माण योजना का अन्तिम पड़ाव है। कवि ने वर्तमान युग के नेता वर्ग पर व्यंग्य करते हुए बताया है कि आज के नेता अहम् रोग के शिकार हैं अतः उनके इलाज के लिए भी नए अस्पताल खुलवाने चाहिए।

व्याख्या:
कवि कहते हैं कि आज के नेता सभी बीमार हैं जो एक पागल रोगी के समान मंचों पर जाकर चिल्लाते हैं और बकवास करते हैं अर्थात् व्यर्थ की बातें करते हैं और जनता की भीड़ में मारे-मारे फिरते हैं। वे रोग ग्रस्त हैं। वे वात, पित्त और कफ रोगों के अतिरिक्त चौथे रोग अहम् से भी पीड़ित हैं। आज आवश्यकता इस बात की है कि इन नेताओं के इलाज के लिए बस्ती-बस्ती में अहम् का इलाज करने वाले नए अस्पताल खोले जाएँ जिससे ये समाज का स्वस्थ निर्माण कर सकें। इसके लिए हमें उपयुक्त वातावरण का निर्माण करना चाहिए। इन नेताओं से हमें डरना नहीं चाहिए क्योंकि ये सब तो बीमार हैं। हमें तो इन पर तरस खाना चाहिए। अर्थात् इनके प्रति सहानुभूति दर्शानी चाहिए क्योंकि ये अस्वस्थ हैं, बीमार हैं।

विशेष:

  1. कवि ने बीमार राजनीति पर चिंता व्यक्त करते हुए उसे सही दिशा देने की प्रेरणा दी है।
  2. भाषा तत्सम प्रधान, भावपूर्ण तथा प्रतीकात्मक है। पुनरुक्ति प्रकाश अलंकार है।

धर्मवीर भारती Summary

धर्मवीर भारती जीवन परिचय

धर्मवीर भारती जी का जीवन परिचय लिखिए।

धर्मवीर भारती का जन्म 25 दिसम्बर, सन् 1926 में इलाहाबाद में हुआ। यहीं से आपने हिन्दी विषय में एम० ए० तथा ‘सिद्ध साहित्य’ पर डी० फिल० की उपाधि प्राप्त की तथा इलाहाबाद में ही प्राध्यापक की नौकरी की। इनकी विशेष रुचि पत्रकारिता में थी। सन् 1960 में आप साप्ताहिक धर्मयुग के सम्पादक बन कर मुम्बई आ गए और सेवानिवृत्त होकर यहीं बस गए। यहीं 4 सितंबर, सन् 1997 को इनकी मृत्यु हो गई। भारत सरकार ने इन्हें पद्मश्री से अलंकृत किया था। ठंडा लोहा, अंधा युग, सात मीत वर्ष और कनुप्रिया आपके प्रसिद्ध काव्यसंग्रह हैं।

निर्माण योजना कविताओं का सार

‘निर्माण योजना’ कविता के चार अंश हैं। प्रथम अंश ‘बाँध’ में कवि ने समाज में व्याप्त घृणा रूपी नदी को बाँध कर उसे प्रेम में परेशत कर मानव कल्याण का संदेश दिया है। ‘यातायात’ में कवि ने समाज को बन्धन मुक्त होकर स्वच्छंदतापूर्वक जीवनयापन करने की सुविधा प्रदान करने के लिए कहा है। ‘कृषि’ में समस्त भेदभाव समाप्त कर समाज को सुख की खेती करने का संदेश दिया है तथा अंतिम अंश ‘स्वास्थ्य’ में अहंकार को त्याग कर वास्तविकता को पहचानने पर बल दिया है।

Leave a Comment