Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 23 खेत से प्लेट तक Textbook Exercise Questions and Answers.
PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 23 खेत से प्लेट तक
EVS Guide for Class 5 PSEB खेत से प्लेट तक Textbook Questions and Answers
पृष्ठ – 166
प्रश्न 1.
नाना जी के बताने के अनुसार पहले पहल खेत की जुताई कैसे की जाती थी?
उत्तर :
पहले – पहल खेत की जुताई बैलों की सहायता से की जाती थी।
![]()
प्रश्न 2.
आजकल बिजाई के लिए खेत की तैयारी कैसे की जाती है ?
उत्तर :
आजकल खेत की तैयारी के लिए ट्रैक्टर का प्रयोग किया जाता है। हल को ट्रैक्टर के साथ जोड़ कर खेत की जुताई करके, सुहागे तथा कराहे आदि का प्रयोग करके क्रमशः मिट्टी के ढेले तोड़े जाते हैं तथा खेत को समतल किया जाता है।
प्रश्न 3.
अन्य कौन – सी फसलें पनीरी लगाकर उगाई जाती हैं, उनके नाम लिखें।
उत्तर :
टमाटर, बैंगन।
प्रश्न 4.
कोई पांच फसलों के नाम लिखें जो खेतों में बीजों के द्वारा उगाई जाती हैं।
उत्तर :
गेहूँ, बरसीम, कपास, अमरूद, चने, मक्की, सूर्यमुखी।
प्रश्न 5.
एक फ़सल का नाम लिखें जिसको बहुत अधिक पानी की आवश्यकता होती है ?
उत्तर :
धान।
प्रश्न 6.
फसलों की सिंचाई क्यों की जाती
उत्तर :
पौधों की वृद्धि तथा फलने – फूलने के लिए।
![]()
पृष्ठ – 168
प्रश्न 7.
क्या फसलों की सिंचाई के कुछ और साधन भी हैं, अध्यापक की सहायता से पता
उत्तर :
वर्षा, कुआँ, तालाब, नदियाँ, फव्वारा सिंचाई, ड्रिप सिंचाई।
प्रश्न 8.
नीचे कृषि कार्यों में प्रयोग किए जाने वाले औज़ारों की तस्वीरें नाम सहित दी गई हैं। इन औज़ारों का प्रयोग क्या – क्या काम करने के लिए किया जाता है, उसके बारे में लिखो।
ट्रैक्टर 
हल 
कराह 
सुहागा 
बीजपोर 
उत्तर :
ट्रैक्टर – इसके साथ कई प्रकार के यन्त्रों को जोड़कर खेत की तैयारी के लिए प्रयोग किया
जाता है तथा कई अन्य कार्यों के लिए भार ढोने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।
हल – इससे खेत की जुताई की जाती है।
कराह – खेत को समतल किया जाता है।
सुहागा – खेत में मिट्टी के ढेले तोड़े जाते हैं।
बीजपोर – बीजों को मिट्टी में पोर द्वारा बोआ जाता है।
![]()
पृष्ठ – 169
प्रश्न 9.
रिक्त स्थान भरें(हानिकारक, खाद, नदीन, कीटनाशक, नदीन नाशक)
(क) फ़सल को कीट मुक्त रखने के लिए ………………………………. का छिड़काव किया जाता है।
(ख) फ़सल को नदीनों से बचाने के लिए ………………………………. का छिड़काव किया जाता है।
(ग) खेत में पोषक तत्त्वों की पूर्ति के लिए ………………………………. डाली जाती है।
(घ) फ़सल के साथ – साथ कुछ ………………………………. भी उग आते हैं।
(ङ) कीट – नाशक मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए ………………………………. हैं।
उत्तर :
(क) कीट – नाशक
(ख) नदीन नाशक
(ग) खाद
(घ) नदीन
(ङ) हानिकारक।
पृष्ठ – 171
क्रिया – समाचार – पत्रों में से कृषि से संबंधित चित्र इकट्ठे करके स्क्रैप बुक पर लगाएं।
उत्तर :
स्वयं करें।
प्रश्न 10.
फ़सल को काटने और दाने निकालने की प्रक्रिया के बारे में लिखें।
उत्तर :
जब फ़सल पक जाती है तो इसे दरांती से काट कर गट्ठर बांध – बांध कर एक स्थान पर इकट्ठा किया जाता है। छड़ाई की मशीन का प्रयोग करके दाने तथा भूसी को अलग कर लिया जाता है।
![]()
प्रश्न 11.
पुराने समय में भूसे से दाने कैसे अलग किए जाते थे ?
उत्तर :
फ़सल की कटाई करके गट्ठर बांध कर इसे पक्की जगह पर रखा जाता है। बैलों की सहायता से गहाई करके दाने निकाले जाते थे।
प्रश्न 12.
कम्बाइन ने किसान का काम कैसे सरल कर दिया ?
उत्तर :
कम्बाई फ़सल को काटते – काटते ही दाने अलग कर देती है। इससे किसान का काम सरल हो गया है तथा समय भी बच जाता है।
पृष्ठ – 173
प्रश्न 13.
आपके घरों में गेहूँ के आटे से क्याक्या पकवान बनाए जाते हैं ?
उत्तर :
हल्वा, सूजी की खीर, सेवियाँ, दलिया, गेहँ को भूनकर गुड़ के साथ खाया जाता है।
प्रश्न 14.
क्या आपके घरों में गेहूँ के आटे के अतिरिक्त और किस आटे से रोटी बनती है ? यह किस ऋतु में बनाई जाती है ?
उत्तर :
मक्की के आटे से, बाजरे के आटे से (सर्दियों में) दडऊ के आटा से (नवरात्रों में)।
प्रश्न 15.
अपने घर में किसी विशेष अवसर पर या किसी त्योहार पर बनाए जाने वाले पकवानों के बारे में लिखें।
उत्तर :
संक्रांती वाले दिन हल्वा, वसंत को पीले चावल, लोहड़ी माघी के अवसर पर सरसों का साग, गन्ने के रस की खीर, कंजक वाले दिन पूरी हल्वा आदि।
![]()
प्रश्न 16.
फ़सल के पकने की खुशी में पंजाब में कौन – सा त्योहार मनाया जाता है ? उसके बारे में संक्षेप में लिखें।
उत्तर :
फ़सल के पकने की खुशी में वैसाखी का त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर फ़सल की कटाई शुरू होती है, कई स्थानों पर मेले भी लगते हैं। सभी खुशी मनाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं। गिद्दा, भंगड़ा डाला जाता है।
प्रश्न 17.
चावल से कौन – कौन से पकवान बनाए जा सकते हैं?
उत्तर :
मीठे चावल, खीर, पुलाव, डोसा, इडली आदि।
PSEB 5th Class EVS Guide खेत से प्लेट तक Important Questions and Answers
1. ठीक पर (✓) लगाएं
(i) रबी की फसलें हैं
(क) गेहूँ
(ख) सरसों
(ग) चने
(घ) सभी।
उत्तर :
(ग) चने
(ii) खरीफ फसलें हैं
(क) धान
(ख) मक्की
(ग) दोनों
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(घ) कोई नहीं।
![]()
(iii) घरों में गेहूँ के अलावा सर्दी में और किस अनाज से रोटी बनती है ? निम्न में कौनसा है ?
(क) ज्वार
(ख) मक्का
(ग) चावल
(घ) उपरोक्त में कोई नहीं।
उत्तर :
(ख) मक्का
(iv) फसल पकने की खुशी में पंजाब में कौनसा त्योहार मनाया जाता है ?
(क) दीवाली
(ख) राखी
(ग) दशहरा
(घ) वैशाखी।
उत्तर :
(घ) वैशाखी।
(v) ………………………………. डालने से फसलों की पैदावार बढ़ती है।
(क) मिट्टी
(ख) खाद
(ग) पत्थर
(घ) कूड़ा।
उत्तर :
(ख) खाद
2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें
प्रश्न 1.
रबी फसलों के नाम बताओ।
उत्तर :
गेहूँ, सरसों, चना।
![]()
प्रश्न 2.
रबी फसलें कब बोई जाती हैं ?
उत्तर :
अक्तूबर में तथा कटाई अप्रैल में।
प्रश्न 3.
ख़रीफ फसलें कब बोई जाती हैं ?
उत्तर :
जून – जुलाई में बिजाई, कटाई सितम्बर अक्तूबर।
3. रिक्त स्थान भरें
(i) ………………………………. की फसलें अप्रैल माह में काट ली जाती हैं।
(ii) धान ………………………………. की फसल है।
(iii) ………………………………. की सहायता से मिट्टी के ढेले तोड़े जाते हैं।
(iv) कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को ………………………………. कृषि की सलाह दी है।
उत्तर :
(i) रबी
(ii) ख़रीफ
(iii) सुहागा
(iv) आर्गेनिक।
4. ठीक/ग़लत
(i) कीटनाशक मनुष्यों के लिए हानिकारक है।
(ii) घास, बथुआ, चौलाई आदि नदीन है।
(iii) जब धरती के नीचे पानी समाप्त हो जाएगा तो धरती बंजर हो जाएगी।
(iv) कराहा से भूमि को समतल किया जाता
उत्तर :
(i) ठीक
(ii) ठीक
(iii) ठीक
(iv) ठीक।
![]()
5. मिलान करें
(i) धान (क) नदीन
(ii) कराहा (ख) रबी
(iii) घास (ग) ख़रीफ
(iv) गेहूँ (घ) मिट्टी को समतल करना।
उत्तर :
(i) (ग),
(ii) (घ),
(iii) (क),
(iv) (ख)।
6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

उत्तर :

![]()
7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें
प्रश्न 1.
धनी राम चात्रिक की वैसाखी से संबंधित कविता लिखें।
उत्तर :
तूड़ी तंद साँभ, हाड़ी बेच वट्ट के लंबडां ते शाहां दे हिसाब कट्ट के पग, झग्गा, चादरा नवां सवाइ के सम्मां वाली डांग उत्ते तेल लाइ के कच्छे मार वंझली आनंद छा गया मारदा दमामे जट्ट मेले आ गया।







































