PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख

Punjab State Board PSEB 5th Class EVS Book Solutions Chapter 16 समूह और सुख Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 EVS Chapter 16 समूह और सुख

EVS Guide for Class 5 PSEB समूह और सुख Textbook Questions and Answers

पृष्ठ-107-108

प्रश्न 1.
किसी ऐसी घटना का वर्णन करें जब आपके किसी पड़ोसी ने आपकी या फिर अपने किसी पड़ोसी की सहायता की हो।
उत्तर :
हमारे पड़ोस में एक बुजुर्ग औरत अकेली रहती थी। उन्हें सभी नानी कहते थे। एक दिन उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। मेरी माता-पिता जी ने डॉक्टर को बुलाकर उनको चैक करवाया तथा वहीं उनके घर रह कर उनकी देखभाल की। उन्हें भोजन बनाकर दिया, फल भी दिए, चाय आदि बना कर दी। दो दिन में नानी जी ठीक हो गईं।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख

प्रश्न 2.
मनुष्य को इकटे रहने से क्या-क्या लाभ होते हैं ?
उत्तर :
मनुष्य गाँव, शहर, कस्बों में इकट्ठे रहते हैं। आस-पड़ोस में रहने से एक-दूसरे के दुःख में सहायता कर सकते हैं, दूसरे से सहायता माँग सकते हैं। साथ रहने से सुरक्षित रहने की भावना भी जुड़ी हुई है। जब भी कोई आपदा आ जाए या कोई खतरा पैदा होता है तो मिल-जुल कर खतरे का सामना कर सकते हैं।

प्रश्न 3.
आपके पड़ोस में आपको कौन-सा परिवार सबसे अच्छा लगता है और क्यों ?
उत्तर :
हमारे पड़ोस में एक परिवार रहता है जिसमें पति-पत्नी रहते हैं। वे दोनों स्कूल में अध्यापन का काम करते हैं। आस-पड़ोस में किसी को भी समस्या होती है तो वे तुरंत सहायता के लिए पहुँच जाते हैं। कोई भिखारी भी उनके घर से भूखा नहीं जाता है। वे बहुत मीठी भाषा का प्रयोग करते हैं। वे आस-पड़ोस के बच्चों को भी मुफ़्त में पढ़ा देते हैं।

प्रश्न 4.
आपके मुहल्ले या गाँव में कौन-कौन से सार्वजनिक स्थान हैं और लोग इनका प्रयोग किसकिस कार्य के लिए करते हैं ? (उदाहरण के लिए धर्मशाला, धार्मिक स्थान, बारात घर आदि)
उत्तर :
हमारे गाँव में एक ‘कम्यूनिटी हाल’ है जिसका प्रयोग शादी-विवाह के समय तथा गाँव में मनाए जाते अन्य पर्व-त्योहारों पर किया जाता है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख

पृष्ठ-111

क्रिया-1
अपने माता-पिता से बातचीत करके पता करें कि क्या उन्हें कभी किसी प्राकृतिक विपत्ति का सामना करना पड़ा था ? उस समय उनकी किसने और क्या सहायता की थी ?
उत्तर :
स्वयं करें।

पृष्ठ-112

प्रश्न 5.
खाली स्थान भरो (अकेला, गर्मी-सर्दी, कच्चे घर, एम्बुलेंस, बीमारियाँ)
1. मनुष्य ………………………………… नहीं रह सकता।
2. वर्षा के मौसम में ………………………………… ढह सकते हैं।
3. मरीज़ को अस्पताल ………………………………… में ले जाया जाता है।
4. बाढ़ के बाद ………………………………… फैल जाती है।
5. घर हमें ………………………………… से बचाते हैं।
उत्तर :
(1) अकेला,
(2) कच्चे घर,
(3) एम्बुलेंस,
(4) बीमारियाँ,
(5) गर्मी-सर्दी।

प्रश्न 6.
सही कथन पर (✓) और गलत कथन पर (✗) का निशान लगाएं :

(क) इकट्ठे रहने से सुरक्षा का अहसास नहीं होता है।
(ख)सार्वजनिक इमारतें सामाजिक वर्गों के लिए बनाई जाती हैं।
(ग) घर को प्राकृतिक आपदाओं से नहीं बचाया जा सकता।
(घ) पड़ोस के परिवार दुख-सुख में मदद करते
(ङ) शहद की मक्खियां झुण्ड में रहती हैं।
उत्तर :
(क) ✗
(ख) ✓
(ग) ✗
(घ) ✓
(ङ) ✗

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख

प्रश्न 7.
बाढ़ आने पर लोगों को कौन-कौन सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है ?
उत्तर :
लोगों के घर टूट जाते हैं। जानवर मर जाते हैं। फ़सल खराब हो जाती है। घर का सामान बह जाता है। रोग फैलते हैं। दवाइयों की कमी हो जाती है। जब तक पानी नीचे नहीं चला जाता, तब तक लोगों के रहने की भी समस्या रहती है।

प्रश्न 8.
मनुष्य अपने रहने के लिए घर क्यों बनाता है ?
उत्तर :
घर मनुष्य को सुरक्षा प्रदान करता है। घर मनुष्य को वर्षा, आँधी, तूफान, गर्मी, सर्दी से बचाता है। मनुष्य सामाजिक जीव है। वह एक-दूसरे के आस-पास घर बनाकर कस्बों, कॉलोनियों, गाँव आदि में रहता है।

प्रश्न 9.
कौन-कौन से कीट बस्तियाँ बना कर रहते हैं ?
उत्तर :
चींटियाँ, दीमक, मधुमक्खियाँ, ततैया आदि कीट, बस्तियाँ बनाकर रहते हैं।

प्रश्न 10.
एम्बुलेंस क्या होती है ?
उत्तर :
यह एक वाहन है जो पेट्रोल या डीज़ल से चलता है। इसके अन्दर खुली जगह होती है जिसमें प्राथमिक उपचार से कुछ अधिक प्रबन्ध होते हैं। इसका प्रयोग किसी रोगी व्यक्ति को अस्तपाल ले जाने के लिए होता है।

PSEB 5th Class EVS Guide समूह और सुख Important Questions and Answers

1. ठीक पर / लगाएं

(i) मनुष्य एक जीव है।
(क) सामाजिक
(ख) कोई भी
(ग) क्रूर
(घ) कोई नहीं।
उत्तर :
(क) सामाजिक

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख

(ii) ठीक कथन चुनें
(क) इकट्ठे रहना सुरक्षित है
(ख) श्रमिक मधुमक्खी फूलों से परागकण लाती है।
(ग) बाढ़ आने से फसल नष्ट हो जाती है।
(घ) सभी ठीक।
उत्तर :
(घ) सभी ठीक।

(iii) यदि कोई बच्चा रोगी हो तो उसे तुरन्त …………………………………….. से इलाज करवाना चाहिए।
(क) डाकिये
(ख) अध्यापक
(ग) मोची
(घ) डॉक्टर।
उत्तर :
(घ) डॉक्टर।

2. एक/दो वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
अमनदीप स्कूल क्यों नहीं आया था ?
उत्तर :
क्योंकि उसके दादा जी का स्वर्गवास हो गया था।

प्रश्न 2.
मधुमक्खियों के कितने प्रकार हैं ?
उत्तर :
ये तीन प्रकार की होती हैं। रानी, नर तथा श्रमिक।

3. रिक्त स्थान भरो

(i) अमनदीप स्कूल नहीं आया क्योंकि उसके दादा जी का …………………………………. हो गया था।
(ii) मनुष्य एक …………………………………. प्राणी (जीव) है।
(iii) अपने लोगों के साथ रहना …………………………………. होता है।
(iv) …………………………………. मक्खी तथा ड्रोन केवल प्रजनन करते हैं।
(v) मधुमक्खी जैसे कीट …………………………………. में रहते हैं।
उत्तर :
(i) स्वर्गवास,
(ii) सामाजिक,
(iii) लाभदायक,
(iv) रानी,
(v) कॉलोनियों

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख

4. ठीक/गलत

(i) दीमक कॉलोनियों में रहती है।
(ii) एक साथ रहना लाभदायक है।
(iii) एक श्रमिक मधुमक्खी अपने छत्ते को बचाने के लिए अपनी जान न्योछावर कर देती है।
उत्तर :
(i) ठीक
(ii) ठीक
(iii) ठीक।

5. मिलान करें

1. अस्पताल (ख) इमारतों का टूटना
2. प्राकृतिक आपदा (ख) सुरक्षा
3. भूकंप (ग) ऐंबुलेंस
4. घर (घ) बाढ़
उत्तर :
1. (ग),
2. (घ),
3. (क),
4. (ख)

6. दिमागी कसरत (माइंड मैप)

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख 1
उत्तर :
PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख 2

7. पाँच/छः वाक्यों में उत्तर दें

प्रश्न 1.
मधुमक्खियों के बारे में आप क्या जानते हैं ?
उत्तर :
मधुमक्खियाँ कॉलोनियों में रहती हैं। ये तीन प्रकार की होती हैं-रानी मक्खी, ड्रोन मक्खी, श्रमिक मक्खी । श्रमिक मक्खियाँ भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्य करती हैं। वे फूलों से परागकण इकट्ठा करती हैं, छत्ता बनाती हैं, मोम बनाती हैं। रानी मक्खी तथा ड्रोन का काम सन्तान उत्पत्ति करना होता है। जब कोई ख़तरा पैदा हो तो श्रमिक मक्खी दुश्मन को डंक मारती है तथा स्वयं की जान न्योछावर कर देती है।

PSEB 5th Class EVS Solutions Chapter 16 समूह और सुख

प्रश्न 2.
आपके पड़ोस में कौन-कौन से सार्वजनिक स्थान हैं तथा उनका कौन से कार्यों के लिए प्रयोग होता है ?

सार्वजनिक स्थान जिस कार्य के लिए प्रयोग होता है

उत्तर :

सार्वजनिक स्थान जिस कार्य के लिए प्रयोग होता है
अस्पताल रोगियों के इलाज के लिए
स्कूल बच्चे पढ़ते हैं
बस स्टैंड अन्य स्थानों पर जाने के लिए
पार्क बच्चे खेलते हैं, बड़े सैर करते हैं।

Leave a Comment