PSEB 9th Class Hindi Vyakaran भाषा और लिपि

Punjab State Board PSEB 9th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar bhasha aur lipi भाषा और लिपि Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 9th Class Hindi Grammar भाषा और लिपि

प्रश्न 1.
भाषा के कितने रूप हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर;
भाषा के दो रूप हैं। उनके नाम हैं-मौखिक भाषा और लिखित भाषा।

PSEB 9th Class Hindi Vyakaran भाषा और लिपि

प्रश्न 2.
भाषा (व्याकरण) के मुख्यतः कितने अंग हैं? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
व्याकरण के मुख्यतः तीन अंग हैं। उनके नाम हैं-

  1. वर्ण विचार
  2. शब्द विचार
  3. वाक्य विचार।

प्रश्न 3.
रचना की दृष्टि से भाषा की सबसे लघु इकाई का नाम लिखिए।
उत्तर:
रचना की दृष्टि से भाषा की सबसे लघु इकाई वर्ण है।

प्रश्न 4.
मौखिक भाषा की आधारभूत इकाई क्या है?
उत्तर:
मौखिक भाषा की आधारभूत इकाई ध्वनि है।

प्रश्न 5.
हिंदी की लिपि कौन-सी है?
उत्तर:
देवनागरी।

प्रश्न 6.
पंजाबी की लिपि का नाम लिखिए।
उत्तर:
गुरुमुखी।

प्रश्न 7.
रोमन लिपि किस भाषा की है?
उत्तर:
अंग्रेज़ी, फ्रेंच, जर्मन भाषा की।

प्रश्न 8.
बायीं ओर से दायीं ओर लिखी जाने वाली किसी एक भाषा और लिपि का नाम लिखिए।
उत्तर:
भाषा-नेपाली/मराठी/हिंदी
लिपि-देवनागरी।

प्रश्न 9.
दायीं ओर से बायीं ओर लिखी जाने वाली किसी एक भाषा ओर लिपि का नाम लिखिए।
उत्तर:
भाषा-अरबी/फ़ारसी/उर्दू
लिपि-फ़ारसी।

प्रश्न 10.
नेपाली और मराठी भाषाओं की लिपि कौन-सी है?
उत्तर:
देवनागरी।

एक वाक्य में उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
भाषा किसे कहते हैं?
उत्तर:
विचारों के आदान-प्रदान के साधन को भाषा कहते हैं।

प्रश्न 2.
भाषा के कितने रूप होते हैं?
उत्तर:
भाषा के दो रूप होते हैं।

प्रश्न 3.
भाषा के कितने और कौन-से रूप होते हैं?
उत्तर:
भाषा के दो रूप होते हैं-मौखिक और लिखित।

PSEB 9th Class Hindi Vyakaran भाषा और लिपि

प्रश्न 4.
मौखिक भाषा किसे कहते हैं?
उत्तर-मुँह से बोल कर प्रकट किए गए विचारों को मौखिक भाषा कहते हैं।

प्रश्न 5.
लिखित भाषा किसे कहते हैं?
उत्तर:
लिख कर प्रकट किए गए विचारों को लिखित भाषा कहते हैं।

प्रश्न 6.
बोली किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी छोटे क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा के स्थानीय रूप को बोली कहते हैं।

प्रश्न 7.
बोली के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
ब्रजभाषा, अवधी, हरियाणवी, मारवाड़ी आदि।

प्रश्न 8.
उपभाषा किसे कहते हैं?
उत्तर:
पाँच-दस किलोमीटर की दूरी पर किसी बोली के थोड़े-बहुत बदल जाने को उपभाषा कहते हैं।

प्रश्न 9.
हिन्दी की कितनी उपभाषाएँ मानी जाती हैं?
उत्तर:
पाँच।

प्रश्न 10.
पश्चिमी हिंदी की बोलियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
खड़ी बोली, कनौजी, बुंदेली, ब्रज, हरियाणवी।

प्रश्न 11.
पूर्वी हिंदी की बोलियां कौन-सी हैं?
उत्तर:
अवधी, बघेली, छत्तीसगढ़ी।

एक शब्द में उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
‘मारवाड़ी’ की उपभाषा कौन-सी है?
उत्तर:
राजस्थानी हिंदी।

प्रश्न 2.
जयपुरी का प्रयोग मुख्य रूप से किस राज्य में होता है?
उत्तर:
राजस्थान।

प्रश्न 3.
कुमाऊँ, गढ़वाल में किस उपभाषा का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर:
पहाड़ी हिंदी।

प्रश्न 4.
भोजपुरी हिंदी की किस उपभाषा से संबंधित है?
उत्तर:
बिहारी हिंदी से।

प्रश्न 5.
बायीं से दायीं ओर लिखी जाने वाली किसी विदेशी भाषा का नाम लिखिए।
उत्तर:
फ्रैंच, जर्मन।

PSEB 9th Class Hindi Vyakaran भाषा और लिपि

प्रश्न 6.
पंजाबी की लिपि का नाम लिखिए।
उत्तर:
गुरुमुखी।

प्रश्न 7.
नेपाली और मराठी भाषाओं की लिपि का नाम लिखिए।
उत्तर:
देवनागरी।

प्रश्न 8.
हिंदी की लिपि कौन-सी है?
उत्तर:
देवनागरी।

हाँ/नहीं में उत्तर दीजिए

प्रश्न 1.
भाषा के दो रूप होते हैं।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 2.
मौखिक भाषा की आधारभूत इकाई ध्वनि नहीं होती।
उत्तर:
नहीं।

प्रश्न 3.
‘ब्रजभाषा’ बोली का एक उदाहरण है।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 4.
तुलसीदास के काव्य की बोली अवधी है।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 5.
अजमेर और किशनगढ़ की बोली जयपुरी है।
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 6.
पंजाबी की लिपि गुरुमुखी है।’
उत्तर:
हाँ।

प्रश्न 7.
अरबी लिपि दायीं ओर से बायीं ओर लिखी जाती है।
उत्तर:
हाँ।

रिक्त स्थानों की पूर्ति करें

प्रश्न 1.
देवनागरी लिपि का भारत के अतिरिक्त ……… देश में प्रयोग किया जाता है।
उत्तर:
नेपाल में।

प्रश्न 2.
फ्रेंच भाषा की लिपि ……… होती है।
उत्तर:
रोमन।

प्रश्न 3.
मराठी की लिपि ………….. होती है।
उत्तर:
देवनागरी।

प्रश्न 4.
भाषा के मुख्य रूप ………….. होते हैं।
उत्तर:
मौखिक और लिखित।

PSEB 9th Class Hindi Vyakaran भाषा और लिपि

प्रश्न 1.
भाषा संकेतों से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर:
भाषा का प्रयोग किए बिना विभिन्न प्रकार के विचारों को जब व्यक्त किया जाता है तब उन्हें भाषा संकेत कहते हैं। ट्रैफिक लाइट, बस कंडक्टर की सीटी, रेलगाड़ी की सीटी, बच्चों का रोना, गूंगे व्यक्ति के संकेत, प्लेटफार्म पर गार्ड की हरी-लाल झंडी आदि भाषा संकेतों के उदाहरण हैं।

प्रश्न 2.
भाषा किसे कहते हैं? भाषा की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
मानव कंठ से उत्पन्न होने वाली सार्थक ध्वनियों को भाषा कहते हैं। इनका वाक्यों में प्रयोग किया जा सकता है। परिभाषा-जिस साधन के द्वारा मनुष्य अपने मन के भावों या विचारों को बोलकर या लिखकर प्रकट करता है. उसे भाषा कहते हैं।

प्रश्न 3.
भाषा के कितने रूप होते हैं? उन्हें स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
भाषा के दो रूप होते हैं-
(क) मौखिक भाषा
(ख) लिखित भाषा।
(क) मौखिक भाषा-जब मनुष्य के द्वारा मुँह खोल कर अपने विचारों को दूसरों तक प्रकट किया जाता है तो उसे मौखिक भाषा कहते हैं। मौखिक भाषा की आधारभूत इकाई ध्वनि होती है जिन के आपस में किए गए जोड़ से शब्द बनते हैं। शब्दों के सार्थक रूप से वाक्य बनते हैं।

(ख) लिखित भाषा-जब मनुष्य के द्वारा अपने विचारों को लिख कर व्यक्त किया जाता है तो उसे लिखित भाषा कहते हैं। लिखित भाषा की आधारभूत इकाई वर्ण कहलाती है।

प्रश्न 4.
बोली किसे कहते हैं? उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर:
किसी छोटे क्षेत्र में बोले जाने वाले भाषा के स्थानीय रूप को बोली कहते हैं; जैसे-ब्रजभाषा, बुन्देली, अवधी, बघेली, मारवाड़ी, मैथिली, भोजपुरी, छत्तीसगढ़ी, मगही, हरियाणवी (बाँगरू) आदि।

प्रश्न 5.
उपभाषा किसे कहते हैं? उदाहरण भी दीजिए।
उत्तर:
भाषा परिवर्तनशील होती है। लगभग हर पाँच-दस किलोमीटर की दूरी पर बोली थोड़ी-बहुत बदल जाती है। लेकिन उसके सामान्य रूप में बड़ा अंतर नहीं आता। उसे उपभाषा कहते हैं। किसी उपभाषा के क्षेत्र में अनेक बोलियाँ हो सकती हैं। उपभाषा के उदाहरण हैं-पश्चिमी हिंदी, पूर्वी हिंदी, राजस्थानी, पहाड़ी और बिहारी।

प्रश्न 6.
हिंदी की बोलियों और उपभाषाओं में रचित कुछ प्रमुख रचनाओं के नाम और उनके रचयिताओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
PSEB 9th Class Hindi Vyakaran भाषा और लिपि 1

प्रश्न 7.
हिंदी की उपभाषाएँ संख्या में कितनी हैं ? उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
हिंदी की पाँच उपभाषाएँ हैं। उनके नाम हैं-पश्चिमी हिंदी, पूर्वी हिंदी, राजस्थानी हिंदी, पहाड़ी हिंदी, बिहारी हिंदी।

प्रश्न 8.
पश्चिमी हिंदी की बोलियों और बोली क्षेत्रों को सारणीबद्ध रूप में लिखिए।
उत्तर:

उपभाषा बोली बोली क्षेत्र
पश्चिमी हिंदी खड़ी बोली/कौरवी दिल्ली, मेरठ, बिजनौर, देहरादून, सहारनपुर, मुजफ्फर नगर
कन्नौज कन्नौजी (उत्तर प्रदेश)
बुन्देली उत्तर प्रदेश में जालौन, झाँसी तथा मध्य प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर
ब्रजभाषा आगरा, मथुरा, अलीगढ़
हरियाणवी (बाँगरू) करनाल, रोहतक, नाभा, हिसार, जिले के पूर्वी भाग, पटियाला के पूर्वी भाग, दिल्ली के ग्रामीण क्षेत्र

प्रश्न 9.
पूर्वी हिंदी की बोलियों और बोली क्षेत्रों को सारणीबद्ध कीजिए।
उत्तर:

उपभाषा बोली बोली क्षेत्र
पूर्वी हिंदी अवधी उत्तर प्रदेश के लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, फैजाबाद, इलाहाबाद, फतेहपुर, कानपुर, जौनपुर
बघेली छत्तीसगढ़ में रीवा, दमोह, मांडला, जबलपुर, बालाघाट
छत्तीसगढ़ी मध्य प्रदेश के रायपुर, रामपुर, बिलासपुर

प्रश्न 10.
राजस्थानी हिंदी की बोलियों और बोली क्षेत्रों को एक सारणी में दर्शाइए।
उत्तर:

उपभाषा बोली बोली क्षेत्र
राजस्थानी हिंदी जयपुरी जयपुर, अजमेर, किशनगढ़ (राजस्थान)
मालवी उज्जैन, भोपाल, इन्दौर
मारवाड़ी मेवाड़, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर
भीली राजस्थान, गुजरात तथा मध्य प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्र

PSEB 9th Class Hindi Vyakaran भाषा और लिपि

प्रश्न 11.
पहाड़ी हिंदी की बोलियों और बोली क्षेत्रों को सारणीबद्ध कीजिए।
उत्तर:

उपभाषा बोली बोली क्षेत्र
पहाड़ी हिंदी पश्चिमी पहाड़ी मंडी, शिमला, चंबा और सीमावर्ती प्रदेश
मध्यवर्ती पहाड़ी कुमाऊँ, गढ़वाल

प्रश्न 12.
बिहारी हिंदी की बोलियों और बोली क्षेत्रों को सारणीबद्ध कीजिए।
उत्तर:

उपभाषा बोली बोली क्षेत्र
बिहारी हिंदी भोजपुरी गोरखपुर, बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़
मगही गया, पटना
मैथिली दरभंगा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर

प्रश्न 13.
लिपि किसे कहते हैं?
उत्तर:
मौखिक ध्वनियों को लिखकर प्रकट करने के लिए निश्चित किए गए चिह्नों को लिपि कहते हैं।

प्रश्न 14.
विश्वभर में अनेक लिपियों की आवश्यकता क्यों पडती है ?
उत्तर:
विश्वभर में अनेक भाषाएँ बोली जाती हैं। उन सब को लिखने के लिए अनेक लिपियों की आवश्यकता पड़ती है; जैसे हिंदी और संस्कृत भाषाओं के लिए देवनागरी, पंजाबी के लिए गुरुमुखी; अंग्रेज़ी के लिए रोमन आदि।

प्रश्न 15.
अरबी, फारसी, उर्दू, फ्रेंच, जर्मन और नेपाली भाषाओं की लिपि और उन्हें लिखने का ढंग लिखिए।
उत्तर:

भाषा लिपि लिखने का ढंग
अरबी अरबी दायीं ओर से बायीं ओर
फ़ारसी फ़ारसी दायीं ओर से बायीं ओर
उर्दू फ़ारसी दायीं ओर से बायीं ओर
फ्रैंच रोमन बायीं ओर से दायीं ओर
जर्मन रोमन बायीं ओर से दायीं ओर
नेपाली देवनागरी बायीं ओर से दायीं ओर
अंग्रेज़ी रोमन बायीं ओर से दायीं ओर
मराठी रोमन बायीं ओर से दायीं ओर

प्रश्न 16.
लिखित भाषा की मूल इकाई क्या है? इसका महत्त्व क्या है?
उत्तर:
लिखित भाषा की मूल इकाई ‘वर्ण’ है। यह भाषा का स्थायी रूप है। इससे हमारे विचार स्थायी रूप से सुरक्षित रह सकते हैं।

प्रश्न 17.
देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली चार भाषाओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
हिंदी, मराठी, नेपाली, संस्कृत।

प्रश्न 18.
व्याकरण किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी भाषा को शुद्ध रूप में बोलना, लिखना और पढ़ना सिखाने वाले शास्त्र को व्याकरण कहते हैं। व्याकरण हमें भाषा के वर्णों के उच्चारण स्थान की जानकारी देता है जिससे हमें शुद्ध भाषा बोलने में सहायता प्राप्त होती है।

PSEB 9th Class Hindi Vyakaran भाषा और लिपि

प्रश्न 19.
व्याकरण के मुख्य रूप से कितने अंग माने जाते हैं ? उनका संक्षिप्त परिचय दीजिए।
उत्तर:
व्याकरण के मुख्य रूप से तीन अंग माने जाते हैं-
वर्ण विचार, शब्द विचार, वाक्य विचार।
(I) वर्ण विचार-इसमें वर्णों, उनके भेद, उच्चारण और उनके मेल से बनने वाले शब्दों के नियम और वर्णों के विच्छेद पर विचार किया जाता है।
(II) शब्द विचार-इसमें शब्द, उसके भेद, उत्पत्ति, रचना और रूपांतर पर विचार किया जाता है।

Leave a Comment