PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 24 संविधान तथा कानून

Punjab State Board PSEB 8th Class Social Science Book Solutions Civics Chapter 24 संविधान तथा कानून Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Social Science Civics Chapter 24 संविधान तथा कानून

SST Guide for Class 8 PSEB संविधान तथा कानून Textbook Questions and Answers

I. निम्नलिखित खाली स्थान भरो :

1. भारत का संविधान ……………… को लागू किया गया।
2. …………….. भारत के पहले राष्ट्रपति थे।
3. दहेज विरुद्ध कानून ………………. में बना था।
4. भारतीय संविधान ………….. साल ……………….. महीने …………….. दिनों में तैयार किया गया।
5. भ्रूण हत्या का मूल कारण ……………… रीति है।
उत्तर-

  1. 26 जनवरी, 1950
  2. डॉ० राजेंद्र प्रसाद
  3. 1961 ई०
  4. 2, 11, 18
  5. दहेज।

II. प्रत्येक वाक्य के सामने सही (✓) या ग़लत (✗) के चिन्ह लगाएं :

1. डांडी नामक स्थान पर गांधी जी ने नमक कानून तोड़ा। – (✓)
2. न्यायपालिका संविधान की रक्षा नहीं करती है। – (✗)
3. भारत में कानून का शासन चलता है। – (✓)
4. बुरे कानूनों की उल्लंघना करनी लोकतन्त्रीय सरकार की विशेषता है। – (✓)
5. कानून अनिश्चित नियम होते हैं। – (✗)

III. विकल्प वाले प्रश्न :

प्रश्न 1.
भारतीय संविधान कब लागू किया गया था ?
(क) 26 नवंबर, 1949
(ख) 26 जनवरी, 1950
(ग) 26 जनवरी, 1930
(घ) 26 जनवरी, 1940.
उत्तर-
26 जनवरी

प्रश्न 2.
संविधान सभा की मसौदा कमेटी के प्रधान कौन थे ?
(क) डॉ० राजेंद्र प्रसाद
(ख) डॉ० बी० आर० यावेदकर
(ग) महात्मा गांधी
(घ) पंडित जवाहर लाल नेहरू।
उत्तर-
डॉ० बी० आर० अम्बेदकर

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से भारत में कौन सर्वोच्च है ?
(क) प्रधानमंत्री
(ख) राष्ट्रपति
(ग) न्यायपालिका
(घ) संविधान।
उत्तर-
संविधान

प्रश्न 4.
मसौदा कमेटी के सदस्यों की संख्या बताओ।
(क) 11
(ख) 18
(ग) 07
(घ) 02.
उत्तर-
07.

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 24 संविधान तथा कानून

IV. निम्नलिखित प्रश्नों का उत्तर 1-15 शब्दों में दें :

प्रश्न 1.
संविधान से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
संविधान वह कानूनी दस्तावेज़ है जिसके द्वारा देश का प्रशासन चलाया जाता है। संविधान देश के सभी कानूनों से श्रेष्ठ होता है।

प्रश्न 2.
संविधान 26 जनवरी, 1950 से क्यों लागू किया गया ?
उत्तर-
हमारा संविधाम 26 जनवरी के ऐतिहासिक महत्त्व को देखते हुए इस तिथि को लागू किया गया। 26 जनवरी, 1930 को देश में पूर्ण स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया था।

प्रश्न 3.
कानून के शाब्दिक अर्थ लिखें।
उत्तर-
कानून अंग्रेज़ी भाषा के शब्द लॉ (Law) का अनुवाद है। लॉ शब्द टिऊटोनिक शब्द ‘लैग’ से निकला है जिसका अर्थ है निश्चित। इस प्रकार कानून का अर्थ है- निश्चित नियम।

प्रश्न 4.
कानून की क्या महत्ता है ?
उत्तर-
कानून किसी भी संस्था अथवा देश में व्यवस्था बनाये रखने में सहायक है। इसके बिना कोई भी संस्था सुचारु रूप से नहीं चल सकती। स्कूल के भी अपने कानून (नियम) होते हैं जिनके कारण स्कूल में अनुशासन बना रहता है।

प्रश्न 5.
निष्पक्ष न्यायपालिका से आपका क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
न्यायपालिका की निष्पक्षता से भाव यह है कि वह कार्यपालिका अथवा विधानपालिका के दबाव के बिना स्वतन्त्र रूप से न्याय करे। भारत में भी न्यायपालिका को निष्पक्ष बनाया गया है। यदि कोई संस्था संविधान के अनुसार कार्य नहीं करती तो न्यायपालिका उसे असंवैधानिक घोषित कर सकती है।

प्रश्न 6.
महात्मा गाँधी जी द्वारा कब-कब आन्दोलन चलाए गए ?
उत्तर-
महात्मा गाँधी ने 1921 में असहयोग आन्दोलन, 1930 में सिविल अवमानना (अवज्ञा) आन्दोलन तथा 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन चलाया।

V. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 50-60 शब्दों में दें:

प्रश्न 1.
संविधान की सर्वोच्चता से आपका क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
संविधान एक कानूनी दस्तावेज़ है। यह देश का सर्वोच्च कानून है। सरकार के सभी महत्त्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति से पहले पद ग्रहण करने वाले व्यक्ति को संविधान को सर्वोच्च मानने तथा इसकी पालना करने की शपथ दिलाई जाती है। यदि कोई संस्था संविधान के अनुसार कार्य नहीं करती, तो उसे न्यायपालिका द्वारा गैर-संवैधानिक घोषित कर दिया जाता है। इसी प्रकार संविधान-विरोधी कानूनों को भी रद्द कर दिया जाता है।

प्रश्न 2.
भारतीय संविधान का निर्माण कैसे हुआ ?
उत्तर-
स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् एक संवैधानिक कमेटी बनाई गयी। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को इस कमेटी (संविधान सभा) का स्थायी प्रधान चुना गया। यह संविधान सभा पूर्ण प्रभुसत्ता सम्पन्न थी।

मसौदा कमेटी का गठन तथा संविधान का निर्माण-संविधान को नियमित रूप देने के लिए 29 अगस्त, 1947 को सात सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया। इसके प्रधान डॉ० बी० आर० अम्बेदकर थे। इस मसौदा कमेटी ने भिन्न-भिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन करके अन्य देशों के संविधानों से बहुत-से सिद्धान्तों को इकट्ठा किया। संविधान सभा की कुल 11 बैठकें हुईं। 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान बनकर तैयार हो गया। यह संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया।

प्रश्न 3.
भारत में न्यायपालिका को निष्पक्ष कैसे बनाया गया है ?
उत्तर-
न्यायपालिका को संविधान की रक्षा के लिए सर्वोच्च तथा निष्पक्ष बनाया गया है। न्यायपालिका संविधान की. पालना को सुनिश्चित बनाती है। यदि कोई संस्था संविधान के अनुसार कार्य नहीं करती तो उसे असंवैधानिक घोषित कर दिया जाता है। न्यायपालिका को न्यायिक पुन:निरीक्षण का अधिकार प्राप्त है। इसका अर्थ यह है कि यदि किसी विधानमण्डल द्वारा बनाया गया कानून संविधान की भावना का उल्लंघन करता है तो न्यायपालिका उसे रद्द कर सकती है। इसी प्रकार यह कार्यपालिका द्वारा लागू किसी भी संविधान विरोधी आदेश को असंवैधानिक घोषित कर सकती है।

प्रश्न 4.
गांधी जी ने अंग्रेजों के विरुद्ध कौन-कौन से आंदोलन चलाये ?
उत्तर-
अंग्रेजी सरकार की बहुत सी मीतियां जनहित विरोधी थीं। अपना हित साधने के लिए उन्होंने समय समय पर अनेक काले कानून पास किए। गांधी जी ने उनकी इन नीतियों तथा काले कानूनों का विरोध करने के लिए निम्नलिखित आंदोलन चलाए –

  1. 1920 में असहयोग आंदोलन।
  2. 1930 में सिविल अवमानना (अवज्ञा) आंदोलन।
  3. 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन।

प्रश्न 5.
शराबबन्दी से क्या अभिप्राय है और इसे लागू क्यों करना चाहिए ?
उत्तर-
शराबबन्दी का अर्थ है-शराब बनाने, शराब की बिक्री तथा शराब पीने पर कानूनी प्रतिबन्ध।।
मद्यपान एक बहुत बड़ी बुराई है। एक सर्वेक्षण के अनुसार हमारे देश में हर चौथा व्यक्ति मद्यपान करता है। शराब ‘पर प्रतिदिन करोड़ों रुपये व्यय होते हैं। इतना ही नहीं शराब पीने से धन के साथ-साथ समय तथा स्वास्थ्य की भी हानि. होती है। शराब मनुष्य को नैतिक पतन की ओर भी ले जाती है। इसलिए मद्य निषेध को लागू करना आवश्यक ही नहीं अनिवार्य है।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 24 संविधान तथा कानून

PSEB 8th Class Social Science Guide संविधान तथा कानून Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Multiple Choice Questions)

सही जोड़े बनाइए :

1. संविधान – न्यायपालिका
2. संविधान की रक्षा – 31 दिसंबर, 1929
3. संविधान तैयार हुआ – कानूनी दस्तावेज
4. कांग्रेस द्वारा सम्पूर्ण स्वतंत्रता की घोषणा – 26 नवम्बर 1949.
उत्तर-

  1. कानूनी दस्तावेज़
  2. न्यायपालिका
  3. 26 नवम्बर, 1949
  4. 31 दिसंबर 1929.

अति छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत कब स्वतन्त्र हुआ ?
उत्तर-
भारत 15 अगस्त, 1947 को स्वतन्त्र हुआ।

प्रश्न 2.
भारत का संविधान किसने बनाया ? इसके प्रधान (अध्यक्ष) कौन थे ?
उत्तर-
भारत का संविधान एक संविधान सभा (संवैधानिक कमेटी) ने बनाया। इसके अध्यक्ष डॉ० राजेन्द्र प्रसाद थे।

प्रश्न 3.
संविधान सभा की मसौदा कमेटी का गठन कब हुआ ? इसके अध्यक्ष कौन थे ?
उत्तर-
संविधान सभा की मसौदा कमेटी का गठन 29 अगस्त, 1947 को हुआ। इसके अध्यक्ष डॉ० बी० आर० अम्बेदकर थे।

प्रश्न 4.
भारत के प्रथम राष्ट्रपति कौन थे ? उन्हें संविधान सभा की किस बैठक में राष्ट्रपति चुना गया ?
उत्तर-
भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ० राजेन्द्र प्रसाद थे। उन्हें संविधान सभा की अन्तिम बैठक में 25 जनवरी, 1950 को राष्ट्रपति चुना गया।

प्रश्न 5.
न्यायपालिका को निष्पक्ष तथा स्वतन्त्र बनाने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं ?
उत्तर-
इस उद्देश्य से न्यायाधीशों की नियुक्ति, वेतन तथा भत्ते और कार्यकाल अन्य कर्मचारियों से अलग किए गए

प्रश्न 6.
सिविल अवमानना तथा असहयोग आन्दोलन के कार्यक्रम में शामिल दो बातें बताओ।
उत्तर-

  1. अंग्रेज़ी सरकार द्वारा बनाए गए सामान का प्रयोग न करना।
  2. उनके द्वारा बनाये गए वस्त्र धारण न करना।

प्रश्न 7.
नमक कानून कहाँ और किस प्रकार तोड़ा गया ? .
उत्तर-
नमक कानून महात्मा गाँधी के नेतृत्व में डांडी नामक स्थान पर तोड़ा गया। वहाँ अंग्रेजी सरकार द्वारा बनाये गए नमक को नष्ट किया गया और समुद्र के पानी से स्वयं नमक बना कर खाने के आदेश दिए गए।

प्रश्न 8.
किन-किन राज्यों की सरकारों ने मद्य निषेध विधेयक पारित किए ? क्या ये सार्थक सिद्ध हुए ?
उत्तर-
मद्य निषेध विधेयक गुजरात, हरियाणा, केरल तथा आन्ध्र प्रदेश की सरकारों ने पारित किए। परन्तु ये अधिक सार्थक सिद्ध नहीं हुए।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 24 संविधान तथा कानून

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
भारत के संविधान के निर्माण तथा लागू होने पर एक नोट लिखो।
उत्तर-
स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् एक संवैधानिक कमेटी बनाई गयी। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को इस कमेटी (संविधान सभा) का स्थायी प्रधान चुना गया। यह संविधान सभा पूर्ण प्रभुसत्ता सम्पन्न थी।

मसौदा कमेटी का गठन तथा संविधान का निर्माण-संविधान को नियमित रूप देने के लिए 29 अगस्त, 1947 को सात सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया। इसके प्रधान डॉ० बी० आर० अम्बेदकर थे। इस मसौदा कमेटी ने भिन्न-भिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन करके अन्य देशों के संविधानों से बहुत-से सिद्धान्तों को इकट्ठा किया। संविधान सभा की कुल 11 बैठकें हुईं। 26 नवम्बर, 1949 को भारतीय संविधान बनकर तैयार हो गया। इसे तैयार होने में 2 वर्ष, 11 महीने तथा 18 दिन लगे। यह संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। 25 जनवरी, 1950 को संविधान सभा की अन्तिम बैठक हुई। इसमें डॉ० राजेन्द्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति चुना गया।

प्रश्न 2.
दहेज प्रथा पर क्यों और कैसे रोक लगाई गई ?
उत्तर-
दहेज की कुप्रथा हमारे समाज के लिए बहुत बड़ा अभिशाप थी। निर्धन वर्ग के लिए तो यह शताब्दियों से एक समस्या बनी हुई थी। निर्धन लोग प्रायः ऋण लेकर अपनी लड़कियों को दहेज देते थे। इससे समाज में स्त्री जाति का मान-सम्मान कम हो गया। अत: लोग कन्या भ्रूण हत्या करने लगे। इससे लड़कों की तुलना में लड़कियों का अनुपात कम होता गया। अतः दहेज प्रथा पर रोक लगाने के लिए सरकार को कानून बनाना पड़ा। इसके अनुसार दहेज लेना या देना अवैध घोषित कर दिया गया, परन्तु आज भी इस कानून को दृढ़ता से लागू करने की आवश्यकता है।

प्रश्न 3.
भारतीय संविधान की भूमिका लिखें।
उत्तर-
भारतीय संविधान को सर्वोच्च दस्तावेज़ माना गया है।

  1. सरकार में विशिष्ट पदों पर नियुक्ति से पूर्व व्यक्ति को संविधान की पालना की शपथ दिलाई जाती है।
  2. सभी राजकीय तथा अराजकीय संस्थाएँ संविधान के अनुसार ही कार्य करती हैं।
  3. न्यायपालिका को स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष बनाया गया है। उसे संविधान की रक्षा के लिए बहुत से अधिकार दिए गए हैं। इनमें से एक महत्त्वपूर्ण अधिकार संविधान की रक्षा तथा व्याख्या का है।
  4. संविधान के अनुसार देश में पूर्ण लोकतन्त्रीय ढांचा स्थापित किया गया है। इसमें नागरिकों को बहुत से अधिकार दिए गए हैं। इनमें से सरकार की आलोचना करने का अधिकार बहुत ही महत्त्वपूर्ण है।

प्रश्न 4.
संविधान तथा कानून से आप क्या समझते हो ?
उत्तर-
संविधान संविधान एक मौलिक दस्तावेज़ है। यह सर्वोच्च है। ये उन नियमों का समूह है जिनके अनुसार देश का शासन चलाया जाता है। इसी के अनुसार राज्य तथा नागरिकों के आपसी सम्बन्ध निश्चित किए गए हैं। सभी राजकीय तथा अराजकीय संस्थाओं को संविधान के अनुसार ही कार्य करना पड़ता है।
कानून-कानून वे नियम हैं जो देश में शान्ति और व्यवस्था बनाये रखते हैं। इनका निर्माण केन्द्रीय तथा राज्य विधानपालिकाएं करती हैं। सभी नागरिकों के लिए देश के कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। कानूनों को भंग करने पर दण्ड दिया जा सकता है।

प्रश्न 5.
कानून का अर्थ तथा इसकी भूमिका क्या है ?
उत्तर-
अर्थ-कानून अंग्रेजी भाषा के शब्द लॉ (Law) का अनुवाद है। Law (लॉ) शब्द टिऊटोनिक शब्द ‘लैग’ से निकला है। इसका अर्थ है-निश्चित। इस प्रकार ‘कानून’ शब्द का अर्थ है-निश्चित नियम।

कानून की भूमिका-सामाजिक जीवन में कानूनों का बहुत अधिक महत्त्व है। ये हमारे सामाजिक जीवन को नियन्त्रित करते हैं। इनके बिना हमारा सामाजिक जीवन सुचारु रूप से नहीं चल सकता। उदाहरण के लिए यदि स्कूल के नियमों (कानूनों) का पालन न किया जाए तो अनुशासनहीनता का वातावरण बन जाएगा। इसी प्रकार यदि कानून अपराधों को नियन्त्रित न करें, तो चारों ओर अराजकता फैल जाएगी और जन-जीवन सुरक्षित नहीं रह पायेगा।

प्रश्न 6.
नागरिक के अधिकार कौन-से हैं ? आलोचना के अधिकार की व्याख्या करें।
उत्तर-
संविधान द्वारा नागरिकों को जो अधिकार दिए गए हैं, उन्हें मूल अथवा मौलिक अधिकार कहते हैं। इन __ अधिकारों में निम्नलिखित अधिकार शामिल हैं-

  1. समानता का अधिकार
  2. स्वतन्त्रता का अधिकार
  3. शोषण के विरुद्ध अधिकार
  4. धार्मिक स्वतन्त्रता का अधिकार
  5. संस्कृति और शिक्षा का अधिकार
  6. संवैधानिक उपचारों का अधिकार।

आलोचना का अधिकार-आलोचना का अधिकार स्वतन्त्रता के अधिकार में शामिल है। इसका अर्थ है कि नागरिकों को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतन्त्रता है। इसके अनुसार जब कोई सरकार लोगों के हितों के विरुद्ध कोई कानून बनाती है, तो लोग इसका विरोध कर सकते हैं।

PSEB 8th Class Social Science Solutions Chapter 24 संविधान तथा कानून

संविधान तथा कानून PSEB 8th Class Social Science Notes

  • संविधान – संविधान वह कानूनी दस्तावेज़ है जिसके अनुसार किसी देश का प्रशासन चलाया जाता है। यह देश का सर्वोच्च मौलिक कानून है।
  • भारत के संविधान का निर्माण – भारत का संविधान एक मसौदा कमेटी ने तैयार किया। इसके निर्माण में 2 वर्ष 11 महीने तथा 18 दिन लगे। यह 26 नवम्बर, 1949 को बनकर तैयार हुआ।
  • संविधान का लागू होना – भारत का संविधान 26 जनवरी, 1950 को लागू हुआ। 1930 में इसी दिन देश में पहली बार स्वतन्त्रता दिवस मनाया गया था।
  • कानून – कानून का अर्थ है-निश्चित नियम। कानून सामाजिक जीवन को नियमित करते हैं।
  • न्यायपालिका भारत की न्यायपालिका को स्वतन्त्र एवं निष्पक्ष बनाया गया है। यह देश के संविधान तथा कानूनों की रक्षा करती है।
  • मद्य निषेध – मद्य निषेध का अर्थ है मदिरापान पर कानूनी रोक। कई प्रान्तीय सरकारों ने मद्य निषेध लागू करने के लिए कानून बनाए, परन्तु वे पूर्ण रूप से सार्थक सिद्ध नहीं हुए।

Leave a Comment