PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 9 पथ की पहचान

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 9 पथ की पहचान Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 9 पथ की पहचान

Hindi Guide for Class 8 PSEB पथ की पहचान Textbook Questions and Answers

(क) भाषा – बोध

I. शब्दार्थ-देखिए सप्रंसग व्याख्या में।

बटोही = मुसाफिर।
बाट = रास्ता।
अनगिनत = जिनकी गिनती न की जा सके, असंख्य।
निशानी = चिह्न।
मूक = खामोशी।
पंथी = मुसाफिर।
पंथ = मार्ग।
व्यर्थ = बेकार ।
असम्भव = नामुमकिन।
पथ = रास्ता।
पग = पैर।
अवधान = मन लगाना।
सरित् = नदी।
गिरि = पहाड़।
गह्वर = गड्ढा, खाई।
सुमन = फूल।
कंटकों = कांटों।
शर = तीर।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 9 पथ की पहचान

II. इन शब्दों/मुहावरों के अर्थ बताकर वाक्यों में प्रयोग करेंपथ, सुमन, अनगिनत, सहसा, बटोही, पैरों की निशानी छोड़ना, मन में बिठाना।

उत्तर:
पथ = मार्ग-व्यक्ति को. महापुरुषों के बताए हुए पथ का अनुसरण करना चाहिए।
सुमन = फूल-वाटिका में खिले हुए सुमन सबको अपनी ओर आकर्षित करते हैं। – अनगिनत = असंख्य, जिनकी गणना न हो सके-अनगिनत कीड़े-मकोड़े खेत पर मंडरा रहे हैं।
सहसा = अचानक-सीढ़ियों से सहसा पाँव फिसलने से मोहन को गम्भीर चोट लगी। बटोही = यात्री, मुसाफिर-थके-हारे बटोही ने वट-वृक्ष के नीचे आराम किया।
पैरों की निशानी छोड़ना = संकेत छोड़ना-श्रीकृष्ण ने गीता में पैरों की निशानी छोड़कर ही हमें कर्म का पाठ पढ़ाया है।
मन में बिठाना = याद रखना-अरे राघव, मन में बिठा लो कि तुम्हें कल तक वापस लौटना ही है।

(ख) विषय – बोध

प्रश्न 1.
कवि ने कविता में किस पथ की पहचान कर लेने का भाव प्रस्तुत किया
उत्तर:
कवि ने कविता में व्यक्ति को जीवन-पथ की पहचान कर लेने का भाव प्रस्तुत किया है।

प्रश्न 2.
‘अनगिनत राहियों’ से कवि ने किस ओर जाने का संकेत दिया है ?
उत्तर:
व्यक्ति के जीवन पथ में अनेक साथी मिलते हैं, परन्तु जो अपने पाँव के निशान छोड़ गए हैं, उन पर ही आगे बढ़ना चाहिए।

प्रश्न 3.
राही पथ पर अपनी निशानी कैसे छोड़ जाते हैं ?
उत्तर:
अपने अच्छे कारनामों से यात्री पथ पर अपनी निशानियाँ छोड़ जाते हैं, जो सबके लिए अनुकरणीय होती हैं।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 9 पथ की पहचान

प्रश्न 4.
सफल यात्री राह पर कैसे बढ़ता है ?
उत्तर:
सफल यात्री मार्ग की विघ्न-बाधाओं की परवाह किये बिना आगे बढ़ता है। वह अपने मार्ग को पूरी तरह पहचान कर लेता है।

प्रश्न 5.
राही को कब नहीं रुकना चाहिए ?
उत्तर:
साथियों के छोड़ जाने पर और बाधाएं आने पर भी राही को नहीं रुकना चाहिए।

प्रश्न 6.
इन पंक्तियों की व्याख्या करो-
है अनिश्चित किस जगह पर सरित, गिरि, गह्वर मिलेंगे,
है अनिश्चित किस जगह पर बाग़-वन सुन्दर मिलेंगे।
उत्तर:
हे यात्री ! यह पहले से निश्चित नहीं है कि जीवन-पथ पर कहाँ नदी, पर्वत और खाई मिलेंगे, किस समय कौन-सी कठिनाई का सामना करना पड़े, इस विषय में पहले से कोई अनुमान लगाना सम्भव नहीं। किस मार्ग पर सुन्दर बाग और वन मिलेंगे अर्थात् किस समय सुख का अनुभव होगा, इस विषय में भी पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता। किस स्थान पर जीवन-यात्रा समाप्त हो जाएगी, यह भी पहले से नहीं जाना जा सकता। यह भी निश्चित नहीं कि कब सुख रूपी फूल और कब तीव्र चुभन पैदा करने वाले दुःख रूपी कांटे मिलेंगे। इस जीवन-पथ पर बढ़ते हुए कौन-से साथी अलग हो जाएंगे और कौन-से नए आ मिलेंगे यह भी पहले से जानना सम्भव नहीं। बस तू केवल इतना फैसला कर ले कि तुम्हारे मार्ग में भले ही कुछ आ जाए पर तू अपने पथ पर रुकेगा नहीं, अपितु निरन्तर आगे बढ़ता जाएगा। अतः हे पथिक ! तू चलने से पूर्व अपने मार्ग की पहचान कर ले। भाव है कि जीवन-पथ के यात्री के लिए यह अनिश्चित होता है कि उसे कहाँ सुख मिलेंगे और कहाँ दुःख।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 9 पथ की पहचान

(ग) व्यावहारिक व्याकरण

I. इन शब्दों के दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखें

आँख – ……………….
पहाड़ – ……………….
नदी – ………………..
मुसाफिर – ………..
वन – ……………….
उत्तर:
आँख – नेत्र, नयन।
पहाड़ – पर्वत, गिरि।
नदी – सरिता, तटिनी।
मुसाफिर – यात्री, बटोही।
वन – अरण्य, कानन।

II. इन शब्दों के आगे ‘अ’ लगाकर विलोम शब्द बनाएँ

ज्ञात – ……………..
निश्चित – ……………..
सम्भव – ……………..
सफल – ……………..
सत्य – ……………..
उत्तर:
ज्ञात – अज्ञात।
निश्चित-अनिश्चित।
सम्भव – असम्भव।
सफल – असफल।
सत्य – असत्य।

III. अनेक शब्दों के लिए एक शब्द लिखें

(1) जो गिना न जा सके
(2) जो निश्चित न हो
(3) पथ पर चलने वाला।
उत्तर:
(1) अनगिनत
(2) अनिश्चित
(3) पथिक।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 9 पथ की पहचान

IV. ‘अनगिनत’, ‘अनुमान’ शब्द में ‘अन’ और ‘अनु’ उपसर्ग हैंइसी प्रकार ‘अन’ और ‘अनु’ उपसर्ग लगाकर नये शब्द बनाएँ

अन + होनी =………….
अन + जान =…………..
अन + मोल =………….
अन + अन्य =…………..
अनु + सार =………….
अनु + शासन =………….
अनु + मति =………….
अनु + करण। = ……….
उत्तर:
अन + होनी = अनहोनी
अन + जान = अनजान
अन + मोल = अनमोल
अन + अन्य = अनन्य
अनु + सार = अनुसार
अनु + शासन = अनुशासन
अनु + मति = अनुमति
अनु + करण = अनुकरण।

(घ) रचना बोध

प्रश्न 1.
कविता के आधार पर सभी विद्यार्थी जीवन का लक्ष्य’ विषय पर निबन्ध करें।
उत्तर:
‘जीवन का लक्ष्य’ निबन्ध के लिए विद्यार्थी व्याकरण के निबन्ध भाग में देखें।

PSEB 8th Class Hindi Guide पथ की पहचान Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
चलने से पहले बटोही को किसकी पहचान करनी चाहिए ?
(क) साथी की
(ख) बाट की
(ग) बाहर की
(घ) वातावरण की।
उत्तर:
बाट की।

प्रश्न 2.
कवि किस पथ की पहचान की बात कर रहा है ?
(क) घर के
(ख) वन के
(ग) जीवन के
(घ) समाज के।
उत्तर:
जीवन के।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 9 पथ की पहचान

प्रश्न 3.
राही पथ पर अपने निशान कैसे छोड़ जाते हैं ?
(क) निशान लगाकर
(ख) धर्मशाला बनाकर
(ग) पक्का रास्ता बनाकर
(घ) अच्छे कार्य करने से।
उत्तर:
अच्छे कार्य करने से।

प्रश्न 4.
सफल यात्री किसकी चिंता नहीं करता ?
(क) साथी की
(ख) रास्ते की
(ग) वस्त्रों की
(घ) विघ्न बाधाओं की
उत्तर:
विघ्न बाधाओं की।

प्रश्न 5.
राही की आन क्या है ?
(क) सड़कें बनाना
(ख) साथी के साथ रहना
(ग) किसी की चिंता नहीं करना
(घ) सदा चलते रहना।
उत्तर:
सदा चलते रहना।

पथ की पहचान Summary

सप्रसंग व्याख्या

1. पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले।
पुस्तकों में है नहीं, छापी गई इसकी कहानी,
हाल इसका ज्ञात होता है न औरों की जबानी,
अनगिनत राही गये इस राह से, उनका पता क्या,
पर गए कुछ लोग इस पर छोड़ पैरों की निशानी,
यह निशानी मूक होकर भी बहुत कुछ बोलती है,
खोल इसका अर्थ पंथी, पंथ का अनुमान कर ले,
पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले।

शब्दार्थ:
बटोही = मुसाफिर। बाट = रास्ता। अनगिनत = जिनकी गिनती न की जा सके, असंख्य। निशानी = चिह्न। मूक = खामोशी। पंथी = मुसाफिर। पंथ = मार्ग।

प्रसंग:
प्रस्तुत पद्यांश हमारी हिन्दी की पाठ्य-पुस्तक में संकलित श्री हरिवंश राय ‘बच्चन’ द्वारा रचित ‘पथ की पहचान’ नामक कविता में से लिया गया है। इसमें कवि ने जीवन मार्ग पर निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। जीवन-मार्ग पर चलने वाले मनुष्य को सावधान किया गया है।

व्याख्या:
कवि कहता है कि जीवन के मार्ग पर चलने वाले हे यात्री ! तू चलने से पहले रास्ते को समझ ले। इस जीवन के रास्ते की कहानी पुस्तकों में नहीं छापी गई है। दूसरे के मुँह से सुनकर भी इसका हाल ज्ञात नहीं होता। आज तक इस रास्ते पर अनगिनत यात्री जा चुके हैं, परन्तु उन सब का आज कुछ भी पता नहीं कि कहाँ गए, परन्तु कुछ लोग इस रास्ते पर अपने पैरों की निशानी छोड़ गए हैं। यह निशानी चुप रह कर भी बहुत कुछ बताती है। हे यात्री ! तू इसका अर्थ समझ कर अपने रास्ते का अनुमान लगा ले। मुसाफिर ! तू चलने से पहले अपने मार्ग की पहचान कर ले। भाव है कि जीवन-पथ का रास्ता बड़ा विस्तृत है। इस पर सोच-समझ कर चलना चाहिए।

विशेष:

  1. कवि ने मानव को जीवन पथ पर आगे बढ़ते हुए जिन बातों को जानने की आवश्यकता होती है उसका पाठ पढ़ाया है।
  2. भाषा सरल और सरस है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 9 पथ की पहचान

2. यह बुरा है या कि अच्छा व्यर्थ दिन इस पर बिताना,
जब असम्भव छोड़ यह पथ दूसरे पर पग बढ़ाना,
तू इसे अच्छा समझ यात्रा सरल इससे बनेगी,
सोच मत केवल तुझे ही, यह पड़ा मन में बिठाना,
हर सफल पंथी यही विश्वास ले इस पर बढ़ा है,
तू इसी पर आज अपने चित्त का अवधान कर ले,
पूर्व चलने के बटोही बाट की पहचान कर ले।

शब्दार्थ : व्यर्थ = बेकार । असम्भव = नामुमकिन। पथ = रास्ता। पग = पैर। अवधान = मन लगाना।

प्रसंग:
यह पद्यांश ‘श्री हरिवंश राय बच्चन द्वारा लिखित ‘पथ की पहचान’ नामक कविता से लिया गया है। इसमें कवि ने मनुष्य को जीवन पथ पर निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। कवि जीवन-मार्ग पर चलने वाले मनुष्य को सावधान करते हुए कहते हैं

व्याख्या:
कवि कहता है कि हे पथिक! यह मार्ग बुरा है या अच्छा, इस बात के लिए सोच-सोचकर दिन बिता देना बेकार है। तू अपने पथ पर निरन्तर आगे बढ़ता जा, जबकि .इस रास्ते को छोड़कर दूसरे रास्ते पर चलना असम्भव है। जीवन का रास्ता एक ही है, उस पर चलना ही पड़ेगा, इसलिए यह सोचना व्यर्थ है कि यह बुरा है या अच्छा। तू इसी मार्ग को अच्छा जान ले, इससे तू रास्ते पर आसानी से चल सकेगा। यह मत सोच कि केवल तुझे ही मन में यह निश्चय करना पड़ा है, बल्कि हर एक सफल यात्री ने इसी विश्वास को लेकर इस रास्ते पर अपना मन लगा कर चलना शुरू किया है। तू भी आज. इसी रास्ते पर अपना मन लगा ले। हे यात्री ! चलने से पहले अपने मार्ग की पहचान कर ले। भाव है कि जब व्यक्ति कोई रास्ता अपना ले तो फिर उस पर बढ़ते रहना चाहिए।

विशेष:

  1. कवि ने मनुष्य को जीवन में स्थिरता का परिचय दिया है और माना है कि उसे बार-बार अपने लक्ष्य को बदलना नहीं चाहिए।
  2. भाषा सरल, सरस और भावपूर्ण है।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 9 पथ की पहचान

3. है अनिश्चित किस जगह पर सरित्, गिरि, गह्वर मिलेंगे,
है अनिश्चित किस जगह पर बाग, वन सुन्दर मिलेंगे,
किस जगह यात्रा खत्म हो जाएगी, यह भी अनिश्चित,
है अनिश्चित, कब सुमन, कब कंटकों के शर मिलेंगे,
कौन सहसा छूट जाएंगे, मिलेंगे कौन सहसा,
आ पड़े कुछ भी, रुकेगा तू न, ऐसी आन कर लें,
पूर्व चलने के बटोही, बाट की पहचान कर ले।

शब्दार्थ : सरित् = नदी। गिरि = पहाड़। गह्वर = गड्ढा, खाई। सुमन = फूल। कंटकों = कांटों। शर = तीर।

प्रसंग:
यह पद्यांश ‘पथ की पहचान’ नामक कविता से लिया गया है। यह श्री हरिवंश राय बच्चन द्वारा रचित है। इसमें कवि ने मनुष्य को जीवन पथ पर निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है। कवि जीवन-मार्ग पर चलने वाले मनुष्य को सावधान करते हुए कहते हैं

व्याख्या:
हे यात्री ! यह पहले से निश्चित नहीं है कि जीवन-पथ पर कहाँ नदी, पर्वत और खाई मिलेंगे, किस समय कौन-सी कठिनाई का सामना करना पड़े, इस विषय में पहले से कोई अनुमान लगाना सम्भव नहीं। किस मार्ग पर सुन्दर बाग और वन मिलेंगे अर्थात् किस समय सुख का अनुभव होगा, इस विषय में भी पहले से कुछ नहीं कहा जा सकता। किस स्थान पर जीवन-यात्रा समाप्त हो जाएगी, यह भी पहले से नहीं जाना जा सकता। यह भी निश्चित नहीं कि कब सुख रूपी फूल और कब तीव्र चुभन पैदा करने वाले दुःख रूपी कांटे मिलेंगे। इस जीवन-पथ पर बढ़ते हुए कौन-से साथी अलग हो जाएंगे और कौन-से नए आ मिलेंगे यह भी पहले से जानना सम्भव नहीं। बस तू केवल इतना फैसला कर ले कि तुम्हारे मार्ग में भले ही कुछ आ जाए पर तू अपने पथ पर रुकेगा नहीं, अपितु निरन्तर आगे बढ़ता जाएगा। अतः हे पथिक ! तू चलने से पूर्व अपने मार्ग की पहचान कर ले। भाव है कि जीवन-पथ के यात्री के लिए यह अनिश्चित होता है कि उसे कहाँ सुख मिलेंगे और कहाँ दुःख।

विशेष:

  1. कवि ने मनुष्य को निरन्तर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
  2. भाषा सरल और सरस है।।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 9 पथ की पहचान

पथ की पहचान कविता का सार

‘पथ की पहचान’ कविता श्री हरिवंश राय ‘बच्चन’ की श्रेष्ठ रचना है। इसमें कवि मनुष्य को सम्बोधित करते हुए कहता है कि हे मनुष्य ! जीवन के मार्ग पर चलने से पहले तू उसकी पहचान कर ले, क्योंकि इसका ज्ञान लोगों के बताने या पुस्तकों से प्राप्त नहीं होगा। कुछ लोग जो जीवन-पथ पर अपने चिह्न छोड़ गए हैं, उनके आधार पर अपनी यात्रा आरम्भ करनी चाहिए। एक बार रास्ते में चलने के बाद अच्छे या बुरे का विचार नहीं करना चाहिए। दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस रास्ते पर चलते हुए यह निश्चित नहीं कि कहाँ सुख मिलेंगे और कहाँ दुःख। कौन रास्ते में छोड़ जाएगा और कब तुम्हारी जीवनयात्रा समाप्त हो जाएगी। ये सारी बातें अनिश्चित हैं, परन्तु तू दृढ़ता के साथ आगे बढ़ता चल।

Leave a Comment