PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

Punjab State Board PSEB 8th Class Hindi Book Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 8 Hindi Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

Hindi Guide for Class 8 PSEB उम्मीद का अन्तिम पत्ता Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

I. शब्दार्थ :

फुसफुसाना = धीमी, अस्फुट आवाज़ में बोलना।
लता = बेल।
आग्रह = किसी बात पर बार-बार ज़ोर देना।
खनिक = खोदने वाला।
ज्वर = बुखार, ताप।
सर्वश्रेष्ठ = सबसे उत्तम।
कलाकृति = कलामयी रचना।
निमोनिया = सर्दी से फेफड़े में श्लेष्मा के जमा हो जाने से होने वाली सूजन या प्रदाह ।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

II. इन शब्दों के अर्थ समझते हुए वाक्य बनायें :लता, आग्रह, अनचाहा, चित्र, मूर्ति, सर्वश्रेष्ठ, कलाकृति।

उत्तर:
लता-स्वीटपी की लता फूलों से लदी हुई थी। आग्रह-आप मेरे आग्रह को मत ठुकराइए और सभा में अवश्य आइए। अनचाहा-अनचाहा मेहमान किसी को भी अच्छा नहीं लगता। चित्र-अनीता ने गांधी जी का सुंदर चित्र बनाया था। मूर्ति-गणेश जी की मूर्ति बहुत ही सुंदर है। सर्वश्रेष्ठ-प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ वक्ता को पुरस्कार दिया गया। कलाकृति-प्राचीन मंदिरों में अनेक कलाकृतियाँ बड़ी ही भव्य हैं।

(ख) विषय – बोध

I. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें :

प्रश्न (क)
स्यू और जॉनसी कौन थीं ?
उत्तर;
स्यू और जॉनसी दोनों सहेलियाँ थीं और दोनों ही अच्छी कलाकार थीं।

प्रश्न (ख)
जॉनसी को क्या हो गया था ?
उत्तर;
जॉह्नसी को निमोनिया हो गया था।

प्रश्न (ग)
उसके मन में क्या बात बैठ गई थी ?
उत्तर:
उसके मन में बैठ गया था कि आईवीलता का आखिरी पत्ता गिर जाएगा तो वह भी मर जाएगी।

प्रश्न (घ)
जॉनसी का मन बहलाने के लिए स्यू ने क्या किया ?
उत्तर:
जॉनसी का मन बहलाने के लिए उसने फैशन और कपड़ों की बातें कीं और उनके कमरे में ही चित्र बनाने का कार्य किया।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

प्रश्न (ङ)
आईवी लता से गिरते पत्ते को देखकर उसने स्यू से क्या कहा ?
उत्तर:
आईवी लता के गिरते पत्ते को देखकर उसने स्यू से कहा कि उसके आखिरी पत्ते गिरने के बाद वह भी मर जाएगी।

प्रश्न (च)
बहरमैन कौन था ?
उत्तर:
बहरमैन साठ साल का बूढ़ा कलाकार था जो चित्र बनाया करता था।

प्रश्न (छ)
उसकी सर्वश्रेष्ठ कलाकृति क्या थी ?
उत्तर:
बहरमैन की सर्वश्रेष्ठ कलाकृति वह हरे-पीले रंग का पत्ता था जिसे उसने आई वी लता पर लगाया था।

प्रश्न (ज)
अन्तिम पत्ते को लता पर लगा देखकर जॉनसी को क्या विश्वास हो गया था ?
उत्तर:
अन्तिम पत्ते को लता पर लगे देखकर जॉनसी को विश्वास हो गया था कि वह अभी नहीं मरेगी। वह अभी और जियेगी।

II. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें :

प्रश्न (क)
जॉनसी में जीने की चाह क्यों नहीं थी ?
उत्तर:
जॉनसी को निमोनिया था। बिस्तर पर लेटे-लेटे उसने बाहर लगी आईवी लता से गिरते पत्ते देखे थे तो उसे वहम हो गया था कि जिस प्रकार पत्ते गिर रहे थे वह भी उसी तरह मौत की ओर जा रही थी। बेल के आखिरी पत्ते के गिरने के बाद वह भी मर जाएगी। निराशा और हताशा के कारण उसमें जीने की चाह नहीं रही थी।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

प्रश्न (ख)
स्यू ने अपनी सहेली के लिए क्या-क्या काम किये ?
उत्तर:
स्यू ने अपनी सहेली के लिए वे सब काम किए जो कोई भी बहुत अच्छी सहेली कर सकती थी। उसने उसके मानसिक वहम को दूर करने के लिए उसे समझायाबुझाया। उसका ध्यान बदलने के लिए फैशन और वस्त्रों की बातें कीं। उसके कमरे में ही चित्रकला की। डॉक्टर और बहरमैन से उसके बारे में बातचीत की। उसे दुलारा, प्यार किया और सब प्रकार से उसकी सेवा-सुश्रुषा की।

प्रश्न (ग)
बहरमैन ने जॉनसी के लिए ऐसा क्या किया जिससे उसके मन में जीने की चाह उत्पन्न हो गई ?
उत्तर:
बहरमैन एक अच्छा चित्रकार था। जब उसे स्यू से पता चला कि जॉनसी के मन में एक वहम घर कर गया था कि लता पर लगा आखिरी-पत्ता जब गिर जाएगा तब वह भी मर जाएगी तो उसने आखिरी पत्ते के गिर जाने के बाद तूफ़ानी रात में एक पत्ता बनाकर बेल पर लगा दिया जो दूर से असली लगता था। उसे तुफ़ान में भी गिरता न देखकर उसके मन में जीने की चाह उत्पन्न हो गई थी।

(घ) व्यावहारिक व्याकरण

I. इन शब्दों में से मूल शब्द अलग करके लिखें :

1. चिन्तित = ………………..
2. तूफ़ानी = ………………..
3. दिलचस्पी = ………………..
4. बर्फीली = ………………..
5. शान्ति = ………………..
6. स्वास्थ्य = ………………..
7. उत्सुकता = ………………..
8. परेशानी = ………………..
9. अन्तिम = ………………..
उत्तर:
मूल शब्द
1. चिन्ता
2. तूफ़ान
3. दिल
4. बर्फ
5. शान्त
6. स्वस्थ
7. उत्सुक
8. परेशान
9. अन्त।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

II. विपरीत शब्द लिखें :

स्वस्थ = ………………..
सहयोग = ………………..
अन्धेरा = ………………..
इच्छा = ………………..
निराश = ………………..
दुर्व्यवहार = ………………..
परेशानी = ………………..
उत्सुकता = ………………..
उत्तर:
स्वस्थ = अस्वस्थ
सहयोग = असहयोग
अन्धेरा = उजाला
इच्छा = अनिच्छा
निराश = आशावान
दुर्व्यवहार = सद्व्यवहार
परेशानी = आसानी
उत्सुकता = अनौत्सुकता

III. पर्यायवाची शब्द लिखें :

उम्मीद = ………………..
लता = …………………
बारिश = ………………..
पत्ता = ………………..
उत्तर:
उम्मीद = आशा , अपेक्षा
लता = बेल , वल्लरी।
बारिश = वर्षा , बरखा
पत्ता = पत्र , पर्ण

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

IV. ‘अनचाहा’ में ‘अन’ और दुर्व्यवहार में ‘दुर’ उपसर्ग है। ‘अन’ और ‘दुर’ लगाकर नये शब्द बनायें :

अन + जान = ………………..
अन + ……. = ………………..
अन + ………. = ………………..
दुर् + दशा = ………………..
दुर् + …………… = ………………..
दुर् + …………… = ………………..
उत्तर
अन + जान = अनजान
अन + होनी = अनहोनी
अन + मेल = अनमेल
दुर् + दशा = दुर्दशा
दुर् + भाग्य = दुर्भाग्य
दुर् + गम = दुर्गम।

(घ) रचना – बोध

आपको सहेली/मित्र का पत्र मिला है जिससे आपको मालूम हुआ कि उसके पिता/माता दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। उनकी स्थिति गम्भीर है। ऐसे में पत्र लिखकर उसका उत्साह बढ़ायें।

उत्तर:
810-प्रेम नगर,
पटियाला।
28 नवम्बर, 20……….
प्रिय नीरजा,

नमस्ते। मुझे अभी कुछ मिनट पहले ही पंजाब केसरी में छपे समाचार से पता लगा है कि तुम्हारे पापा दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। उनके बाईक को पीछे से एक कार वाले ने टक्कर मार दी। उनका नाम और घर का पता पढ़कर एक बार तो मैं सिर से पाँव तक काँप गई थी। मेरी आँखें सोचने मात्र से आँसुओं से भर गई थीं। मैं तुम्हारी और आंटी की स्थिति की कल्पना भलीभांति कर सकती हूँ। समाचार-पत्र में जिस अस्पताल का नाम छपा है वह अच्छा है और वहाँ के डॉक्टर भी बहुत कुशल हैं। ईश्वर अंकल को निश्चित रूप से ठीक करेंगे। ईश्वर बहुत दयालु हैं। वह गम्भीर से गम्भीर स्थिति को भी पल भर में ठीक कर देते हैं। तुम हौंसला बनाए रखना। अपनी मम्मी को सहारा देना। मैं भी अपने पापा के साथ शीघ्र तुम्हारे पास आऊंगी। तुम चिन्ता न करना। चाची जी को नमस्कार।
तुम्हारी सखी,
अनुराधा

चिन्तन एवं मनन :
जीवन में कई बार ऐसे क्षण आते हैं जब मन निराशा से भर जाता है। ऐसे क्षणों में भी हमें छोटी-छोटी चीजों में आशा की एक किरण दिखाई दे सकती है। अत: निराश होने की कोई आवश्यकता नहीं है। ऐसे सुख के छोटे-छोटे क्षण ढूंढें।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

PSEB 8th Class Hindi Guide उम्मीद का अन्तिम पत्ता Important Questions and Answers

बहुविकल्पीय प्रश्न निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखें

प्रश्न 1.
स्यू और जॉनसी छोटे से घर की किस मंजिल पर रहती थी ?
(क) पहली
(ख) दूसरी
(ग) तीसरी
(घ) चौथी।
उत्तर:
तीसरी।

प्रश्न 2.
जॉनसी को कौन-सी बीमारी थी ?
(क) निमोनिया
(ख) कैंसर
(ग) टी०वी०
(घ) डायरिया।
उत्तर:
निमोनिया।

प्रश्न 3.
स्यू और जॉनसी क्या थी ?
(क) कलाकार
(ख) डॉक्टर
(ग) नर्स
(घ) अध्यापक।
उत्तर:
कलाकार।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

प्रश्न 4.
जॉह्नसी किस लता को देख रही थी ?
(क) आईवी
(ख) सीवी
(ग) जीवी
(घ) ओवी।
उत्तर:
आईवी।

प्रश्न 5.
स्यू क्या बना रही थी ?
(क) सूप
(ख) चित्र
(ग) दवा
(घ) टीका।
उत्तर:
चित्र।

प्रश्न 6.
बहरमैन की उम्र कितनी थी ?
(क) पचास वर्ष
(ख) साठ वर्ष
(ग) पैंसठ वर्ष
(घ) चालीस वर्ष।
उत्तर;
साठ वर्ष।

प्रश्न 7.
बहरमैन ने आईवी लता पर क्या लगाया था ?
(क) झंडा
(ख) तूफ़ान से बचाने के लिए तिरपाल
(ग) हरे-पीले रंग का आईवी लता के पत्ते का चित्र
(घ) छतरी।
उत्तर:
हरे-पीले रंग का आईवी लता के पत्ते का चित्र।

PSEB 8th Class Hindi Solutions Chapter 22 उम्मीद का अन्तिम पत्ता

प्रश्न 8.
बहरमैन कैसे मरा ?
(क) निमोनिया से
(ख) डायरिया से
(ग) कैंसर से
(घ) टी० वी० से।
उत्तर:
निमोनिया से।

उम्मीद का अन्तिम पत्ता Summary

उम्मीद का अन्तिम पत्ता कहानी का सार

मन में उत्पन्न होने वाले आशा के भाव किसी में भी नया जीवन भर देने की ताकत रखते हैं। स्यू और जॉनसी दो सहेलियां थीं। वे कलाकार थीं और एक साथ एक पुराने मकान की तीसरी मंजिल पर रहती थीं। नवम्बर महीने में जॉनसी को निमोनिया हो गया था। वह बिना हिले-डुले बिस्तर पर लेटी रहती थी। डॉक्टर उसका इलाज कर रहा था पर उस पर दवाई का कोई असर ही नहीं हो रहा था। एक दिन डॉक्टर ने स्यू से कहा कि उसे लगता था कि उसकी सहेली ने अपने दिमाग में यह बात बिठा ली थी कि वह अब ठीक नहीं हो सकती थी। ऐसा होने के कारण दवाइयाँ उस पर असर नहीं कर रही थीं। स्यू ने अपनी सहेली के ध्यान बंटाने के लिए फैशन, वस्त्रों, चित्रकला आदि से जुड़ी हुई बातें कीं लेकिन उसने कोई उत्तर नहीं दिया। वह अपना ड्राइंग बोर्ड भी उसके कमरे में ले आई थी। एक दिन स्यू ने जॉनसी को खिड़की के बाहर लेटे-लेटे आइवी-लता के झड़ते पत्तों को गिनते देखा। वह बेल खिड़की के सामने ईंटों की दीवार के मध्य तक चढ़ी हुई थी।

बाहर लगातार बढ़ती ठंड के कारण बेल के पत्ते गिर रहे थे। जब स्यू ने उससे इस बारे में पूछा तो जानसी ने उत्तर दिया कि तीन दिन पहले वहाँ लगभग सौ पत्ते थे। अब केवल पाँच पत्ते शेष रह गए थे। जब अन्तिम पत्ता गिर जाएगा तो वह भी मर जाएगी। स्यू ने उसे समझाया कि झड़ते पत्तों का उसके जीवन से कोई सम्बन्ध नहीं था लेकिन वह भी कुछ नहीं बोली। अब बेल पर केवल तीन पत्ते शेष रह गए थे। जाह्नसी अन्धेरा होने से पहले पके हुए अन्तिम पत्ते को भी गिरते हुए देखना चाहती थी और सोचती थी कि उसके बाद वह भी सदा के लिए सो जाएगी। स्यू ने उसे दुलारा, प्यार किया और उसे समझाया। उसने उससे कहा कि जब तक वह चित्र पूरा नहीं बना लेती तब तक वह खिड़की के बाहर उस पत्ते की ओर न देखे। वह बूढ़े खनिक का चित्र बनाने के लिए सबसे नीचे वाली मंजिल की ओर चली गई जहां बहरमैन नामक बूढ़ा चित्रकार रहता था। वह उसे अपने चित्र का मॉडल बनाना चाहती थी। वह बूढ़ा चित्रकार एक सर्वश्रेष्ठ कलाकृति बनाना चाहता था। स्य ने अपनी सहेली से सम्बन्धित सारी परेशानियाँ बहरमैन को बताईं। वे दोनों जब कमरे में आए तो जाह्नसी सो रही थी। बेल पर अब केवल एक पत्ता शेष बचा था, बाहर तेज़ बारिश हो रही थी और बर्फीली हवा चल रही थी, ऐसा लगता था कि आखिरी पत्ता भी गिर जाएगा। बहरमैन बिना कुछ बोले वापस अपने कमरे में चला गया।

अगली सुबह जब पर्दा हटाया तो तेज़ हवाओं के बावजूद आखिरी पत्ता नहीं गिरा था। वह काफी हरा और स्वस्थ लग रहा था। कुछ-कुछ देर बाद जाह्नसी अपनी आँखें खोलकर उस पत्ते की ओर देख लेती थी। शाम को एक बार फिर तूफ़ान आया वह पत्ता फिर भी नहीं गिरा। कुछ देर बाद उसने स्यू से कहा कि उसके विचार ठीक नहीं थे। वह जान गई थी कि मौत की चाह रखना पाप था। दोपहर बाद डॉक्टर साहब ने उसे जाँच कर कहा कि अब ठीक थी और शीघ्र पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगी। उसने यह भी बताया कि बहरमैन को भी निमोनिया हो गया था और कोई उम्मीद नहीं थी कि वह जिन्दा रह पाएगा। अगली सुबह स्यू ने जॉनसी को बताया कि बहरमैन की मृत्यु हो गई थी। उसे दो दिन से निमो िथा। चौकीदार ने बताया कि वह गीले कपड़े और गीले जूते पहने हुए बिस्तर पर पड़ा काँप रहा था। वह तूफ़ानी रात में बाहर निकला था। उसने आईवीलता का आखिरी पत्ता गिर जाने के बाद हरे-पीले रंगों का पत्ता बनाकर वहां लगाया था जो फड़फड़ाता नहीं था। वह उसकी सर्वश्रेष्ठ कलाकृति थी।

Leave a Comment