PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

Punjab State Board PSEB 7th Class Science Book Solutions Chapter 4 ऊष्मा Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Science Chapter 4 ऊष्मा

PSEB 7th Class Science Guide ऊष्मा Textbook Questions and Answers

1. खाली स्थानों की पूर्ति कीजिए :-

(i) किसी वस्तु की गर्मी का दर्जा …………………… द्वारा मापा जाता है।
उत्तर-
थर्मामीटर

(ii) बिना किसी माध्यम से होने वाले ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम को ………………….. कहते हैं।
उत्तर-
विकिरण

(iii) वायु ऊष्मा की ……………………. है।
उत्तर-
कुचालक

(iv) मानव शरीर का सामान्य ताप ……………………….. °C है।
उत्तर-
37.

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

2. निम्नलिखित में सही या ग़लत बताइए :-

(i) धातुएँ ऊष्मा की कुचालक होती हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) जल समीर चालन के कारण बनती है।
उत्तर-
ग़लत

(iii) हमें सूर्य से ऊष्मा विकिरण द्वारा मिलती है।
उत्तर-
सही

(iv) ऊन ऊष्मा की बढ़िया चालक है।
उत्तर-
ग़लत

(v) कलीनिकल थर्मामीटर का परिसर 35°C से 42°C है।
उत्तर-
सही।

3. सही/उचित विकल्पों का मिलान करो :-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख
(i) थल समीर बहती है (क) सर्दियों में
(ii) जल समीर बहती है (ख) रात को
(iii) हल्के रंग के कपड़े (ग) दिन के समय
(iv) गहरे रंग के कपड़े (घ) गर्मियों में।

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) थल समीर बहती है (ग) दिन के समय
(ii) जल समीर बहती है (ख) रात को
(iii) हल्के रंग के कपड़े (घ) गर्मियों में
(iv) गहरे रंग के कपड़े (क) सर्दियों में।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

4. सही विकल्प चुनें :-

प्रश्न (i)
मानव शरीर का औसत तापमान-
(क) 100°C
(ख) 0°C
(ग) 37°C
(घ) 98°C।
उत्तर-
(ग) 37°C1

प्रश्न (ii)
ताप का कुचालक-
(क) एल्युमीनियम
(ख) लोहा
(ग) ताँबा
(घ) लकड़ी।
उत्तर-
(घ) लकड़ी।

प्रश्न (ii)
30°C तापमान वाले जल में एक लीटर मात्रा 50°C तापमान वाले जल की एक लीटर मात्रा में मिला दी गयी है। दोनों को मिला कर अब जल का तापमान कितना होगा ?
(क) 80°C
(ख) 50°C से अधिक पर 80°C से कम ।
(ग) 20°C
(घ) 30°C तथा 50°C के मध्य।
उत्तर-
(घ) 30°C तथा 50°C के मध्य।

प्रश्न (iv)
एक लकड़ी का चम्मच एक आइसक्रीम के कप में डूबो दिया गया है। इस चम्मच का दूसरा सिरा-
(क) चालन क्रिया करके ठंडा हो जाएगा
(ख) संवहन क्रिया करके ठंडा हो जाएगा
(ग) विकिरण क्रिया करके ठंडा हो जाएगा
(घ) यह ठंडा नहीं होगा।
उत्तर-
(घ) यह ठंडा नहीं होगा।

प्रश्न (v)
थल समीर बहती है-
(क) ठंडी हवा धरती से समुद्र की ओर
(ख) ठंडी हवा समुद्र से धरती की ओर
(ग) गर्म हवा धरती से समुद्र की ओर
(घ) गर्म हवा समुद्र से धरती की ओर।
उत्तर-
(क) ठंडी हवा धरती से समुद्र की ओर।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

5. लघूत्तर प्रश्न :-

प्रश्न (i)
ऊष्मा का संचार किस स्थिति में होता है ?
उत्तर-
जब दो वस्तुओं को आपस में संपर्क में लाया जाता है, तो ताप हमेशा अधिक तापमान वाली वस्तु से कम तापमान वाली वस्तु की ओर प्रवाहित होता है।

प्रश्न (ii)
कलीनिकल थर्मामीटर क्या है ? इसका परिसर लिखिए।
उत्तर-
कलीनिकल थर्मामीटर एक ऐसा यंत्र है जिससे मानवीय शरीर का तापमान मापा जाता है। क्लीनिकल थर्मामीटर का परिसर 35°C से 42°C होता हैं।

प्रश्न (iii)
कलीनिकल थर्मामीटर में गांठ का क्या कार्य है ?
उत्तर
-कलीनिकल थर्मामीटर में बल्ब से थोड़ा सा ऊपर एक गांठ अर्थात् टेढ़ापन (kink) होता है जिस का काम यह है कि पारे का लेवल (स्तर) उसके भार के कारण नीचे न गिरने दे। यदि गाँठ नहीं होगी तो पारे के भार से पारे का लेबल (स्तर) नीचे गिर जाएगा जिस से मनुष्य का वास्तविक तापमान नहीं मापा जा सकेगा।

प्रश्न (iv)
चालक और रोधक क्या होते हैं ?
उत्तर-
चालक – ऐसे पदार्थ जिसमें से ताप का उचित संचार होता है अर्थात् उनमें से ताप आसानी से गुजर जाता है, उनको सुचालक या चालक कहते हैं। सभी धातुएँ ताप की चालक हैं।
रोधक – ऐसे पदार्थ जिनमें से ताप का संचार आसानी से नहीं होता, उन्हें रोधक कहा जाता है। जैसे-रबड़, लकड़ी आदि।

प्रश्न (v)
प्रयोगशाला थर्मामीटर क्या होता है ? इसका परिसर लिखिए।
उत्तर-
प्रयोगशाला थर्मामीटर – मनुष्य या सजीव वस्तुओं के अलावा अन्य वस्तुओं के तापमान को मापने के लिए प्रयोग किया गया यंत्र प्रयोगशाला थर्मामीटर होता है।
प्रयोगशाला थर्मामीटर का परिसर-10°C से 110°C तक होता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

प्रश्न (vi)
हम सर्दियों में गहरे और गर्मियों में हल्के रंग के कपड़े क्यों पहनते हैं ?
उत्तर-
गहरे रंग के कपड़े हल्के रंग के कपड़ों के मुकाबले ताप को अधिक सोखते हैं। इसलिए सर्दियों में हम गहरे रंग के कपड़े पहनते हैं ताकि यह अधिक ताप को अवशोषित कर हमारे शरीर को गर्म रखें, जबकि हल्के रंग वाले कपड़े कम ताप को अवशोषित करते हैं तथा अच्छे परावर्तक होते हैं जिस कारण हमारे शरीर को और गर्मी नहीं महसूस होती।

प्रश्न (vii)
हम सर्दियों में ऊन के वस्त्र क्यों पहनते हैं ?
उत्तर-
ऊन के रेशों में हवा फंसी होती है। हवा ताप की कुचालक है, जिस कारण ताप को हमारे शरीर से बाहर के ठंडे वातावरण की ओर प्रवाहित नहीं होने देती। इसलिए हम सर्दियों में ऊन के कपड़े पहन कर गर्मी या गर्माहट महसूस करते हैं।

6. निबंधात्मक प्रश्न :-

प्रश्न (i)
ऊष्मा संचार के भिन्न-भिन्न ढंग कौन से हैं ?
उत्तर-
ताप संचार के भिन्न-भिन्न ढंग-ताप संचार के नीचे लिखे तीन तरीके हैं-

  1. चालन – यह वह ताप संचार का ढंग है जिस में ताप का संचार वस्तु के गर्म सिरे से ठंडे सिरे की ओर वस्तु के कणों के द्वारा होता है परंतु कण अपने स्थान पर बने रहते हैं। ठोस पदार्थ चालन विधि द्वारा गर्म होते हैं।
  2. संवहन – यह ताप संचार का वह तरीका है जिस में द्रव (तरल) या गैस पदार्थ के गर्म हुए कणों की असल में गति होती है, संवहन कहलाता है। द्रव और गैस संवहन ढंग द्वारा गर्म होते हैं।
  3. विकिरण – यह वह ढंग है जिसमें वस्तु गर्म वस्तु द्वारा ताप विकिरणें छोड़ने के कारण बिना किसी माध्यम के ताप का संचार ठंडी वस्तु तक होता है। ताप विकिरण के लिए किसी माध्यम की आवश्यकता नहीं होती।

प्रश्न (ii)
तटवर्ती क्षेत्रों में जल समीर तथा थल समीर कैसे बनती है ?
उत्तर-
जल समीर-दिन के समय सूरज की गर्मी से थल (जमीन) गर्म होता है जिससे थल की हवा गर्म होती है, फैलती है तथा ऊपर उठती है। इसका
स्थान लेने के लिए समुद्र से ठंडी हवा तट की ओर बहना आरंभ हो जाती है, जिस कारण संवहन धाराएं उत्पन्न हो जाती हैं। समुद्र से तट की ओर बहने वाली वायु जल समीर कहलाती है।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा 1

थल समीर – अधिक ताप अवशोषित करने की समर्था कारण जल, थल से अधिक देरी से ठंडा होता है, जिस कारण
गम हवा ऊपर रात के समय थल की ठंडी वायु समुद्री समीर कहते हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा 2

Science Guide for Class 7 PSEB ऊष्मा Intext Questions and Answers

सोचें तथा उत्तर दें:- (पेज 35)

प्रश्न 1.
फिर कैसे पता करें कि कोई वस्तु कितनी गर्म है ? एक विश्वसनीय ढंग है- उस वस्तु का तापमान पता करना।
उत्तर-
तापमान किसी वस्तु की गर्माहट या ठंडक का दर्जा है। यह एक यंत्र थर्मामीटर से मापा जा सकता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 36)

प्रश्न 1.
हमारे शरीर का सामान्य तापमान ………………….. °C है।
उत्तर-
हमारे शरीर का सामान्य तापमान 37°C है।

प्रश्न 2.
क्लीनिकल थर्मामीटर 45°C तापमान माप सकता है। (सही /ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पेज 38)

प्रश्न 1.
थर्मामीटर को उसके बल्ब से पकड़ो। (सही /ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

प्रश्न 2.
थर्मामीटर बीकर के ………………….. को छूना नहीं चाहिए।
उत्तर-
थर्मामीटर बीकर के तल या दीवारों को छूना नहीं चाहिए।

सोचें तथा उत्तर दें :-(पेज 39)

प्रश्न 1.
भोजन पकाने वाले बर्तनों के हैंडल ………………………. बने होते हैं।
उत्तर-
ताप के कुचालक के

प्रश्न 2.
कपड़े इस्त्री करने वाली इस्त्री का हैंडल ऊष्मा का सुचालक होता है। (सही /ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पेज 40)

प्रश्न 1.
कमरों की खिड़कियों के द्वारा ठंडी हवा बाहर निकलती है। (सही /ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

प्रश्न 2.
तरल पदार्थों को सदा नीचे से गर्म किया जाता है। (सही /ग़लत)
उत्तर-
सही।

सोचें तथा उत्तर दें:-(पेज 43)

प्रश्न 1.
हम सर्दियों में गहरे रंग के वस्त्र पहनते हैं। (सही /ग़लत)
उत्तर-
सही।

प्रश्न 2.
हल्के रंग के वस्त्रों में हमें गर्मी बहुत लगती है। (सही /ग़लत)
उत्तर-
ग़लत।

PSEB Solutions for Class 7 Science ऊष्मा Important Questions and Answers

वस्तुनिष्ठ प्रश्न

प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(क) कोई वस्तु कितनी गरम है इसकी जानकारी ………………….. द्वारा प्राप्त होती है।
उत्तर-
उष्णता

(ख) उबलते हुए पानी का ताप ……………………….. तापमापी से नहीं मापा जा सकता।
उत्तर-
डॉक्टरी

(ग) ताप को डिग्री ……………………… में मापते हैं।
उत्तर-
सेल्सियस

(घ) बिना किसी माध्यम द्वारा ऊष्मा स्थानांतरण के प्रक्रम को ……………………….. कहते हैं।
उत्तर-
विकिरण

(च) स्टील की एक ठंडी चम्मच गर्म दूध के प्याले में रखी गई है। यह अपने दूसरे सिरे तक ऊष्मा का स्थानांतरण ……………….. प्रक्रम द्वारा करेगी।
उत्तर-
चालन

(छ) हल्के रंग के वस्त्रों की अपेक्षा ……………………….. रंग के वस्त्र ऊष्मा का अधिक अवशोषण करते हैं।
उत्तर-
गहरे।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

प्रश्न 2.
कॉलम A में दिए शब्दों को कॉलम B में दिए गए वाक्यों से मिलाइए-

कॉलम ‘A’ कालम ‘B’
(i) डॉक्टरी थर्मामीटर (क) अधिक तापमान से कम तापमान की ओर
(ii) काले रंग की वस्तुएँ (ख) सर्दियों में
(iii) ऊनी कपड़े (ग) गर्मियों में
(iv) ताप का संचार (घ) अच्छा शोषक तथा अच्छा विकीरक

उत्तर-

कॉलम ‘A’ कालम ‘B’
(i) डॉक्टरी थर्मामीटर (ङ) मनुष्यों का तापमान मापने वाला
(ii) काले रंग की वस्तुएँ (घ) अच्छा शोषक तथा अच्छा विकीरक
(iii) ऊनी कपड़े (ख) सर्दियों में
(iv) ताप का संचार (क) अधिक तापमान से कम तापमान की ओर

प्रश्न 3.
सही विकल्प चुनेंप्रश्न

(i) डॉक्टरी थर्मामीटर द्वारा हम तापमान माप सकते हैं-
(क) 30°C से 42°C तक
(ख) 35°C से 42°C तक
(ग) 35°C से 45°C तक
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर-
(ख) 35°C से 42°C तक।

(ii) किसी वस्तु की गर्मी (उष्णता) का विश्वसनीय माप है
(क) उस वस्तु का ताप
(ख) उस वस्तु की उष्णता की डिग्री
(ग) इंद्रिय-स्पर्श
(घ) इनमें से कोई नहीं!
उत्तर–(ख) उस वस्तु की उष्णता की डिग्री ।

(iii) प्रयोगशाला तापमापी का परिसर होता है-
(क) -10°C से 100°C
(ख) 35°C से 42°C
(ग) -10°C से 110°C
(घ) -94°F से 108°F
उत्तर-
(ग) -10°C से 110°C।

(iv) सूर्य से हम तक ऊष्मा किस प्रक्रिया द्वारा पहुँचती है ?
(क) चालन
(ख) संवहन
(ग) विकिरण
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ग) विकिरण।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

(v) द्रव तथा गैसों से ऊष्मा का स्थानांतरण होता है-
(क) चालन विधि द्वारा
(ख) विकिरण विधि द्वारा
(ग) संवहन विधि द्वारा
(घ) इनमें से कोई भी नहीं।
उत्तर-
(ग) संवहन विधि द्वारा।

(vi) डॉक्टरी थर्मामीटर में भरा जाता है-
(क) पानी
(ख) सिक्का
(ग) पारा
(घ) वायु।
उत्तर-
(ग) पारा।

(vii) गर्मियों में किस किस्म के कपड़े पहनने चाहिए ?
(क) सूती
(ख) रेशमी
(ग) सिल्की
(घ) ऊनी।
उत्तर-
(क) सूती।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित में से ठीक या गलत बताओ-

(i) हम गर्मी की ऋतु में हल्के रंग तथा गहरे रंग दोनों तरह के कपड़े पहनते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(ii) तटवर्ती क्षेत्रों में रात के समय समुद्र से तट की ओर बहती हवा को थल समीर कहते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iii) ऊन के कपड़े सर्दियों में गर्मी देते हैं क्योंकि ऊन के रेशों में हवा फँसी होती है जो ताप की कुचालक
उत्तर-
ठीक

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

(iv) द्रव तथा गैसों में ताप का संचार संवहन विधि द्वारा होता है।
उत्तर-
ठीक

(v) थर्मामीटर को ताप मापने के लिए प्रयोग करने से पहले गुनगुने पानी में धो लेना चाहिए ।
उत्तर-
ग़लत

अति लघु उत्तरात्मक प्रश्न हा

प्रश्न 1.
ताप क्या है ?
उत्तर-
ताप : उष्णता की कोटि है।

प्रश्न 2.
तापमापी क्या है ?
उत्तर-
तापमापी – ऐसा यंत्र, जो किसी वस्तु की उष्णता को मापता है, उसे तापमापी कहते हैं।

प्रश्न 3.
दो प्रकार की तापमापियों के नाम लिखिए। उत्तर-

  1. डॉक्टरी तापमापी और
  2. प्रयोगशाला तापमापी।

प्रश्न 4.
कौन-सी धातु का उपयोग तापमापी में किया जाता है ?
उत्तर-
पारा (Hg)।

प्रश्न 5.
कौन-कौन सी स्केल ताप मापने के लिए उपयोग में लाई जाती है ?
उत्तर-
सामान्य तौर पर दो प्रकार की स्केल उपयोग में लाई जाती है-

  1. सेल्सियस
  2. फारेनहाइट।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

प्रश्न 6.
डॉक्टरी थर्मामीटर का परिसर क्या है ?
उत्तर-
35°C से 42°C.

प्रश्न 7.
थर्मामीटर का ताप देखने से पहले झटका क्यों दिया जाता है ?
उत्तर-
पारे की सतह को 37°C से नीचे लाने के लिए।

प्रश्न 8.
एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य ताप कितना होता है ?
उत्तर-
37°C.

प्रश्न 9.
वातावरण का ताप मापने के लिए कौन-सा थर्मामीटर उपयुक्त होता है ?
उत्तर-
अधिकतम-न्यूनतम थर्मामीटर।

प्रश्न 10.
प्रयोगशाला थर्मामीटर का परिसर क्या है ?
उत्तर-
-10°C से 110°C.

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

प्रश्न 11.
थर्मामीटर को उपयोग करने से पहले और बाद में थर्मामीटर को कौन-से घोल में धोना चाहिए ?
उत्तर-
रोगाणुरोधक (प्रतिरोधी)।

प्रश्न 12.
कौन-सी चीज़ पारे को डॉक्टरी थर्मामीटर में स्थिर रखती है ?
उत्तर-
बल्ब के पास विभंग (टेड़ापन)।

लघु उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
जब गर्म चाय में ठंडा दूध डाला जाता है तब ऊष्मा स्थानांतरण कैसे होता है ?
उत्तर-
जब गर्म चाय में ठंडा दूध डाला जाता है तब दोनों द्रवों का परस्पर मेल होता है और गर्म अणु ठंडे अणुओं की तरफ स्थानांतरण होने लगते हैं। यह संवहन विधि द्वारा संभव होता है।

प्रश्न 2.
ऊष्मा प्रवहन के लिए कौन-सी परिस्थितियाँ आवश्यक हैं ?
उत्तर-
ऊष्मा प्रवहन के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ-

  1. दो पदार्थों का आपस में संपर्क।
  2. दोनों पदार्थों के ताप में अंतर।
  3. ऊष्मा का उच्च ताप से निम्न ताप की ओर प्रवाहित होना।

प्रश्न 3.
यदि एक चम्मच को आग पर रखा जाए तो यह गर्म हो जाएगा। इसके गर्म होने के प्रक्रम का वर्णन
करें।
उत्तर-
एक ठोस में अणु बहुत पास-पास सटे होते हैं। जब चम्मच का एक सिरा आग पर रखते हैं तो अणु गर्म होकर कंपन पैदा करते हैं। यह अणु अपने पड़ोसी अणुओं में कंपन शुरू कर देते हैं। यह प्रक्रम आगे बढ़ता जाता है और ऊष्मा का स्थानांतरण दूसरे सिरे तक हो जाता है। थोड़ी देर बाद दूसरा सिरा भी गर्म हो जाता है। इस विधि को चालन कहते हैं।

प्रश्न 4.
गर्मियों में सफ़ेद कपड़े और सर्दियों में गहरे रंग के कपड़े पहनना क्यों अच्छा है ?
उत्तर-
गहरे रंग ऊष्मा के अच्छे अवशोषक हैं। यह ऊष्मा अवशोषित करके गर्म हो जाते हैं जबकि सफ़ेद रंग सूर्य की ऊष्मा को परिवर्तित कर देते हैं। इसलिए गर्मियों में सफ़ेद और सर्दियों में गहरे रंग के कपड़े उपयोग में लाए जाते हैं।

प्रश्न 5.
चालन की परिभाषा लिखें। खाना बनाने वाले बर्तनों के हत्थे ऊष्मारोधी क्यों बनाए जाते हैं ? ।
उत्तर-
चालन- वह प्रक्रम जिसमें ऊष्मा किसी वस्तु के गर्म सिरे से ठंडे सिरे की ओर स्थानांतरित होती है, चालन कहलाता है। इसमें अणुओं का स्थानांतरण नहीं होता। बर्तनों के हत्थे ऊष्मारोधी इसलिए बनाए जाते हैं ताकि हाथों पर कुप्रभाव न पड़े। ऊष्मारोधी पदार्थ अपने में से ऊष्मा गुज़रने नहीं देती इसलिए हत्थे गर्म नहीं हो पाते।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

प्रश्न 6.
विकिरण को परिभाषित करें।
उत्तर-
विकिरण- ऊष्मा स्थानांतरण का वह प्रक्रम, जिसमें माध्यम के बिना वस्तुएं गर्म हो जाती हैं, विकिरण कहलाता है। इसमें माध्यम की आवश्यकता नहीं होती।

प्रश्न 7.
ऊष्मा और ताप में अंतर स्पष्ट करें।
उत्तर-
ऊष्मा और ताप में अंतर-

ऊष्मा (Heat) ताप (Temperature)
1. यह एक प्रकार की ऊर्जा है। 1. यह उष्णता की डिग्री है।
2. यह शरीर के ताप को बढ़ाने में सहायक है। 2. यह ऊष्मा का प्रभाव होता है।

प्रश्न 8.
संवहन क्या है ? इसके दो उपयोग लिखें।
उत्तर-
संवहन – वह प्रक्रम जिसमें द्रव अथवा गैस को गर्म करने पर गर्म कण एक जगह से दूसरी जगह प्रवहन करती है, संवहन कहलाता है। सभी गैसें तथा द्रव इसी प्रक्रम द्वारा गर्म किए जाते हैं।

उदाहरण-

  1. जब स्टोव जलाया जाता है तो इसके ज्वाला के ऊपर की वायु गर्म हो जाती है और ऊपर की ओर उठती है जिस से उसकी जगह लेने आस-पास की ठंडी वायु आ जाती है।
  2. घरों में रोशनदानों का उपयोग संवहन प्रक्रम पर आधारित है।

प्रश्न 9.
डॉक्टरी थर्मामीटर में पारा अपने आप नीचे क्यों नहीं गिरता ?
उत्तर-
जब डॉक्टरी थर्मामीटर ऊष्मा स्रोत अथवा मुँह से बाहर निकाला जाता है, तो उसके पारे की सतह नीचे नहीं गिरती क्योंकि इस थर्मामीटर में बल्ब के पास विभंग (किंक) होता है जो पारे को भार के कारण अपने आप नीचे गिरने से रोकता है।

प्रश्न 10.
सर्दियों में एक मोटा वस्त्र पहनने की तुलना में उसी मोटाई की कई परतों का बना वस्त्र अधिक उष्णता क्यों प्रदान करता है ? व्याख्या कीजिए।
उत्तर-
कई परतों के वस्त्र में वायु फँस जाती है जो ऊष्मारोधी है। इसलिए यह शरीर की उष्णता को बाहर नहीं जाने देती जिससे शरीर गर्म रहता है।

PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा

दीर्घ उत्तरात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि काली वस्तुएँ अच्छी अवशोषक हैं और अच्छी विकिरक हैं।
उत्तर-
प्रयोग-दो टिन के डिब्बे लीजिए। इनमें से एक को बाहर से काला पेंट कर दें। दोनों डिब्बों में बराबर मात्रा में पानी डालें। अब इनको एक घंटे के लिए धूप में रखें। अब दोनों डिब्बों के जल का ताप मापें। काले टिन के डिब्बे में जल का ताप अधिक है। इससे पता चलता है कि काले रंग की वस्तुएं ऊष्मा की अच्छी अवशोषक हैं।
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा 3

इस प्रयोग को उल्टा भी कर सकते हैं। दोनों डिब्बों में बराबर मात्रा में गर्म पानी लें और डिब्बों को 10-15 मिनट तक छाया में रखें। जल का ताप नोट करें। काले टिन के डिब्बे के जल का ताप अधिक कम होता है। इससे पता चलता है कि काली वस्तुएं अच्छी अवशोषक हैं और अच्छी विकिरक भी होती हैं।

प्रश्न 2.
प्रयोग द्वारा ऊष्मा के प्रवहन की चालन विधि समझाएं।
उत्तर-
PSEB 7th Class Science Solutions Chapter 4 ऊष्मा 4
प्रयोग-एल्यूमीनियम की छड़ पर मोम के छोटे-छोटे टुकड़े समान दूरियों पर चिपकाइए। छड़ के एक सिरे को ज्वाला पर गर्म करें। आप देखेंगे कि मोम के टुकड़े धीरे-धीरे गिरने शुरू हो जाएंगे। इससे पता चलता है कि ऊष्मा गर्म सिरे से ठंडे सिरे तक चालन विधि द्वारा स्थानांतरित होती है।
चालन विधि तभी संभव है जब-

  1. वस्तुएं आपस में परस्पर जुड़ी हों,
  2. उनके ताप में अंतर हो।

Leave a Comment