PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर

Punjab State Board PSEB 7th Class Hindi Book Solutions Chapter 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Hindi Chapter 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर

Hindi Guide for Class 7 PSEB 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर Textbook Questions and Answers

(क) भाषा-बोध

1. शब्दार्थ

लोकोक्ति = कहावत
चरितार्थ = सार्थक
मुगरी = कपड़े धोने का डंडा, थापी
दिनचर्या = रोज़ का काम
लक्षण = विशेषता, लच्छन
सम्मान = आदर
ग्रहण = लेना
आत्मीयता = अपनापन
संस्कार = मर्यादा की शिक्षा
श्रीगणेश = आरम्भ करना
सान्निध्य = निकटता
कार्यकुशलता = कार्य करने में निपुणता
आश्वस्त = भरोसा
चुनौती = ललकार
अविजित = जिसे कोई न जीत सके
खिलाफ = विरुद्ध
सर्वाधिक = सब से ज्यादा
शतक = सौ
कीर्तिमान = यशस्वी, विख्यात, नेकनाम
फितरत = आदत
कायल = प्रशंसक
अहंकार = घमंड
प्रेरणास्रोत = प्रेरणा देने वाले
लक्ष्य = उद्देश्य
समर्पण = श्रद्धापूर्वक देना
प्रयास = कोशिश
प्रदर्शन = दिखाने का काम
सम्मानित = सम्मान देना, आदर देना
कार्यरत = काम में लगे रहना
अढ़ाई = ढाई

2. लोकोक्ति एवं मुहावरों के अर्थ बताकर वाक्य बनाएँ:

(1) होनहार बिरवान के होत चीकने पात ____________ _________________________
(2) श्रीगणेश करना _______________ _____________________
(3) घुटने टेकना _______________ ____________________
(4) मुँह बन्द होना ______________ ____________________
उत्तर:

(1) होनहार बिरवान के होत चीकने पात – प्रतिभावान की प्रतिभा और योग्यता का ज्ञान बचपन से ही हो जाता है।
आठ वर्ष की आयु में ही शंकराचार्य ने जब संन्यास लेने का निर्णय किया तो लगा कि वे अवश्य ही बहुत महान् संन्यासी बनेंगे और वे आदि शंकराचार्य कहलाए। इसलिए कहते हैं कि होनहार बिरवान के होत चीकने पात।

(2) श्रीगणेश करना – आरंभ करना।
हरप्रीत ने अपनी नई दुकान का श्रीगणेश नवरात्रों में करना है।

(3) घुटने टेकना – हार मानना।
शत्रु सेना ने भारतीय सेना के सम्मुख घुटने टेक दिए।

(4) मुँह बन्द होना – चुप होना।
कक्षा में खूब शोर हो रहा था परन्तु अध्यापक जी के आते ही सब के मुँह बन्द हो गए।

3. निम्नलिखित वाक्यों में प्रयुक्त हुए अंकों के स्थान पर शब्द लिखें:

  1. सचिन का जन्म 24 अप्रैल, सन् ………………….. (चौबीस अप्रैल उन्नीस सौ तिहतर ईस्वी) को राजापुर (मुम्बई) में हुआ।
  2. बचपन के 11 ……………… (शब्दों में) वर्षों तक सचिन, उनके भाई अजीत, नितिन और बहन सविता का लालन-पालन उनकी नानी ने किया।
  3. सन् 1988 …………….. (शब्दों में) स्कूल स्तर के मैच में सचिन ने विनोद काम्बली के साथ मिलकर 664 ……………… (शब्दों में) दौड़ें बनायीं।
  4. सन् 1995 ………….. (शब्दों में) में इनका विवाह अंजली से हुआ।
  5. 38 ……………… (शब्दों में) वर्षीय सचिन ने अपने बल्ले से उम्र को मात दी है।
  6. सन् 1994 …………… (शब्दों में) में इन्हें अर्जुन पुरस्कार, सन् 1999 (शब्दों में) में पद्मश्री तथा सन् 2008 ……….. (शब्दों में) में इन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।

उत्तर:

  1. सचिन का जन्म 24 अप्रैल, सन् 1973 ई० (चौबीस अप्रैल उन्नीस सौ तिहतर ईस्वी) को राजापुर (मुम्बई) में हुआ।
  2. बचपन के 11 ग्यारह वर्षों तक सचिन, उनके भाई अजीत, नितिन और बहन सविता का लालन-पालन उनकी नानी ने किया।
  3. सन् 1988 उन्नीस सौ अठासी में स्कूल स्तर के मैच में सचिन ने विनोद काम्बली के साथ मिलकर 664 छ: सौ चौंसठ दौड़ें बनायीं।
  4. सन् 1995 उन्नीस सौ पचानवें में इनका विवाह अंजली से हुआ।
  5. 38 अड़तीस वर्षीय सचिन ने अपने बल्ले से उम्र को मात दी है।
  6. सन् 1994 उन्नीस सौ चौरानवें में इन्हें अर्जुन पुरस्कार, सन् 1999 (उन्नीस सौ निन्यानवें) में पद्मश्री तथा सन् 2008 दो हजार आठ में इन्हें पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर

(ख) विचार-बोध

1. इन प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
सचिन तेंदुलकर की नानी का क्या नाम था ?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर की नानी का नाम लक्ष्मीबाई गिजे था।

प्रश्न 2.
सचिन तेंदुलकर के माता-पिता का क्या नाम है ?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर की माता का नाम रजनी तेंदुलकर तथा पिता का नाम रमेश तेंदुलकर है।

प्रश्न 3.
कितने वर्ष की आयु में इन्होंने क्रिकेट जीवन का आरम्भ किया?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर ने चौदह वर्ष की आयु में क्रिकेट जीवन का आरम्भ किया था।

प्रश्न 4.
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जीवन की शुरुआत कब और कहाँ से की ?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जीवन की शुरुआत सन् 1989 ई० में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ़ की थी।

प्रश्न 5.
सचिन की शादी कब और किससे हुई?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर की शादी सन् 1995 ई० में अंजली से हुई थी।

प्रश्न 6.
सचिन किस हाथ से लिखते और किस हाथ से खेलते हैं ?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर बाएँ हाथ से लिखते और दाएँ हाथ से खेलते हैं।

प्रश्न 7.
इनके व्यक्तित्व पर कौन-सी उक्ति पूरी तरह सार्थक होती है?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर के ऊपर ‘होनहार बिरवान के होत चीकने पात’ उक्ति पूरी तरह सार्थक होती है।

प्रश्न 8.
सचिन अपना आदर्श किसे मानते हैं?
उत्तर:
सचिन तेंदुलकर अपना आदर्श भारतीय सैनिकों को मानते हैं।

प्रश्न 9.
अपने जीवन लक्ष्य तय करने के बाद हमें क्या करना चाहिए?
उत्तर:
अपना जीवन लक्ष्य तय करने के बाद हमें उसे पाने के लिए तन, मन एवं समर्पण के भाव से परिश्रम और कोशिश करनी चाहिए।

2. इन प्रश्नों के उत्तर चार या पाँच वाक्यों में लिखें:

प्रश्न 1.
सचिन अपना जीवन गुरु किसे मानते हैं और क्यों ?
उत्तर:
सचिन अपना जीवन गुरु अपनी नानी लक्ष्मीबाई गिजे को मानते हैं क्योंकि क्रिकेट के प्रति उनके लगाव को देखकर उनकी नानी ने उन्हें उनके तीसरे जन्मदिन पर गेंद-बल्ला दिया था और वे उन के साथ क्रिकेट खेलती थी। उन्होंने सचिन को क्रिकेट से लगाव, बड़ों के प्रति सम्मान, सबसे अच्छे गुण लेना, मित्रों के प्रति अपनापन आदि संस्कार भी दिए थे।

प्रश्न 2.
सचिन तेंदुलकर के कोच का क्या नाम है और वे क्या चुनौती दिया करते थे ?
उत्तर:
सचिन के कोच का नाम रमाकांत अचरेकर था। वे सचिन के खेल पर बहुत गर्व करते थे। वे अभ्यास के समय स्टम्प्स पर सिक्का रख देते थे और गेंदबाजों को चुनौती दे कर कहते थे कि जो सचिन को आऊट कर देगा, यह सिक्का उसे मिलेगा और आऊट नहीं होने पर सिक्का सचिन का होगा।

प्रश्न 3.
सचिन को जीवन में आज भी क्या बहुत प्रिय है ?
उत्तर:
सचिन को कोच द्वारा दी गई चुनौती के रूप में खेल का बढ़िया प्रदर्शन करके जीते हुए तेरह सिक्के आज भी बहुत प्रिय हैं।

प्रश्न 4.
सचिन का सर्वोत्तम गुण कौन-सा है, विस्तार से बताएँ।
उत्तर:
सचिन की विशेषता उनकी विनम्रता है। अहंकार तो उन्हें छू भी नहीं पाया है। वे साहस, सूझबूझ, धैर्य एवं विवेकशील हैं। जब कभी आलोचक इनकी आलोचना करते हैं तो वे धैर्य एवं विवेक से काम लेते हैं और मौन रहकर अपने खेल का अच्छा प्रदर्शन करते हुए आलोचकों के मुँह बन्द कर देते हैं। यही उनके व्यक्तित्व का सर्वोत्तम गुण है।

प्रश्न 5.
सचिन के जीवन से आपको क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
सचिन के जीवन से हमें यह शिक्षा मिलती है कि यदि हम अपने जीवन का कोई लक्ष्य निश्चित करते हैं तो उसे पाने के लिए हमें तन, मन और समर्पण के भाव से परिश्रम और कोशिश करनी चाहिए।

प्रश्न 6.
सचिन ने सैनिक के जीवन से क्या शिक्षा ली है ?
उत्तर:
सचिन ने अपना आदर्श देश के सैनिकों को माना है। उन्होंने सैनिकों से अपनी ज़िम्मेदारी समझना और अन्त तक संघर्ष करना सीखा है।

प्रश्न 7.
सचिन को कौन-कौन से पुरस्कार मिले और कब ?
उत्तर:
सचिन को उन के इक्कीस वर्ष के प्रशंसनीय खेल प्रदर्शनों के लिए अनेक सम्मान दिए गए। सन् 1994 में इन्हें अर्जुन पुरस्कार में क्रिकेट जगत से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया गया। सन् 1999 में इन्हें पद्मश्री और सन् 2008 ई० में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

प्रश्न 8.
क्रिकेट के अलावा सचिन और क्या-क्या कार्य करते हैं ?
उत्तर:
क्रिकेट के अतिरिक्त सचिन एक गैर सरकारी संगठन ‘अपनालय’ के दो सौ बच्चों का पालन-पोषण करते हैं और एक रेस्टोरेंट भी सफलतापूर्वक चला रहे हैं।

3. रिक्त स्थानों की पूर्ति करो :

  1. सचिन का पूरा नाम ……………… है।
  2. इनका जन्म …………… को ………….. में हुआ।
  3. इनकी पुत्री …………….. व पुत्र ……………. है।
  4. सचिन ने ………………. से उम्र को मात दी है।
  5. …………………. तो इन्हें कभी छू तक नहीं पाया।
  6. सचिन ……………. में अपना लक्ष्य ………….. प्राप्त करने में सफल हो गए।
  7. सन् 1999 में ……………. और सन् 2008 में इन्हें ………….. से सम्मानित किया गया।

उत्तर:

  1. सचिन का पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर है।
  2. इनका जन्म 24 अप्रैल, सन् 1973 ई० को राजापुर, मुंबई में हुआ।
  3. इनकी पुत्री सारा व पुत्र अर्जुन है।
  4. सचिन ने बल्ले से उम्र को मात दी है।
  5. अहंकार तो इन्हें कभी छू तक नहीं पाया।
  6. सचिन 2 अप्रैल, सन् 2011 में अपना लक्ष्य विश्वकप-2011 प्राप्त करने में सफल हो गए।
  7. सन् 1999 में पद्मश्री और सन् 2008 में इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

(ग) कुछ करो

  1. महान् क्रिकेट खिलाड़ियों के चित्र एकत्रित कर अपनी कापी पर चिपकाएँ।
  2. अपनी कक्षा को दो टीमों में बाँट कर खेलों की घंटी में क्रिकेट मैच खेलें।
  3. स्कूल के पी०टी०आई० या डी०पी०ई० अध्यापकों से क्रिकेट की तकनीकी जानकारी प्राप्त करें।
  4. क्रिकेट की गेंद व बल्ला कापी/चार्ट पर बनाकर मनपसन्द रंग भरें फिर कक्षा में टाँगें।
  5. आप जीवन में क्या बनना चाहते हैं, अपना लक्ष्य अपने अभिभावकों एवं अध्यापकों की मदद से निर्धारित करें और अभी से उसमें लग जाएं।

उत्तर:
विद्यार्थी शिक्षक के सहयोग से स्वयं करें।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर

(घ) रचना वाक्य

प्रश्न 1.
मेरे जीवन का लक्ष्य पर दस वाक्य लिखें।
उत्तर:

  1. मैं एक पुलिस अधिकारी बनना चाहता हूँ।
  2. मैं खूब मेहनत से पढ़कर आई०पी०एस० परीक्षा उत्तीर्ण करूँगा।
  3. पुलिस अधिकारी बनकर पुलिस में फैले भ्रष्टाचार को दूर करूँगा।
  4. मैं समाज को अनुशासित बनाने के लिए स्वयं अनुशासन का पालन करूँगा।
  5. मैं मन-प्राण से अपने कर्त्तव्य का पालन करूँगा।
  6. मैं अपराधियों को दंड दिलाने के लिए कानून की सहायता करूँगा।
  7. मैं समाज के उपेक्षित वर्ग के प्रति पूरी सहानुभूति रखते हुए उन्हें समाज के शोषक वर्ग से सुरक्षा प्रदान करूँगा।
  8. मैं अपने अधीन काम करने वाले पुलिसवालों को जनता का सच्चा सेवक बनाऊँगा।
  9. मैं किसी प्रकार के दबाव में काम नहीं करूँगा।
  10. मैं सदा अपने-पराये, ऊँच-नीच, निर्धन-धनवान, अधिकारी-कर्मचारी का भेद-भाव भुलाकर ही-न्यायपूर्ण उचित निर्णय करूँगा।

PSEB 7th Class Hindi Guide मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर Important Questions and Answers

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर उचित विकल्प चुनकर लिखिए

प्रश्न 1.
सचिन की बहन का नाम क्या है ?
(क) सविता
(ख) गीता
(ग) सुनीता
(घ) रीटा।
उत्तर:
(क) सविता।

प्रश्न 2.
सचिन को अपने तीसरे जन्मदिन पर नानी से क्या उपहार मिला था ?
(क) मोटर
(ख) किताब
(ग) कलम
(घ) गेंद-बल्ला
उत्तर:
(घ) गेंद-बल्ला

प्रश्न 3.
सचिन का जन्म कहाँ हुआ था ?
(क) गाजीपुर
(ख) मुंबई
(ग) राजापुर मुंबई
(घ) देहरादून।
उत्तर:
(ग) राजापुर मुंबई।

प्रश्न 4.
सचिन को सन् 2008 में कौन-सा सम्मान मिला था ?
(क) भारत रत्न
(ख) पद्म विभूषण
(ग) अर्जुन पुरस्कार
(घ) राजीव गांधी खेल रत्न।
उत्तर:
(ख) पद्म विभूषण।

प्रश्न 5.
सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट किस सन् में खेलना शुरू किया ?
(क) सन् 1989
(ख) सन् 1988
(ग) सन् 1990
(घ) सन् 1987
उत्तर:
(क) सन् 1989

प्रश्न 6.
सचिन अपना जीवन गुरु किसे मानते थे ?
(क) अपनी नानी को
(ख) अपनी दादी को
(ग) अपनी माँ को
(घ) अपने पिता को।
उत्तर:
(क) अपनी नानी को।

2. निम्नलिखित रिक्त स्थानों की पूर्ति उचित विकल्पों से कीजिए

प्रश्न 1.
सचिन के बड़े भाई का नाम …………. था।
(क) अजित
(ख) रोहन
(ग) मोहन
(घ) सोहन
उत्तर:
(क) अजित

प्रश्न 2.
सचिन का पूरा नाम ……………. था।
(क) सचित तेंदुलकर
(ख) सचिन रमेश तेंदुलकर
(ग) मास्टर ब्लास्टर
(घ) सचिन रमेश।
उत्तर:
(ख) सचिन रमेश तेंदुलकर।

PSEB 7th Class Hindi Solutions Chapter 3 मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर

प्रश्न 3.
सचिन ने पहला प्रथम श्रेणी मैच ………….. में खेला।
(क) सन् 1986 में
(ख) सन् 1989 में
(ग) सन् 1988 में
(घ) सन् 1987 में।
उत्तर:
(ग) सन् 1988 में।

प्रश्न 4.
सचिन के कोच का नाम ………….. था ।
(क) उमाकांत
(ख) कपिलदेव
(ग) सुनील गावस्कर
(घ) रमाकांत अचरेकर।
उत्तर:
(घ) रमांकात अचरेकर।

3 .निम्नलिखित दिए गए शब्द के सही अर्थ से मिलान कीजिए

प्रश्न 1.
बल्ला:
बला
बैट
बेला
उत्तर:
बैट।

प्रश्न 2.
मुगरी:
थापी
मूँग
मूंगफली
उत्तर:
थापी।

प्रश्न 3.
धैय:
धर
धीरज
धरा
उत्तर:
धीरज।

प्रश्न 4.
उत्तीर्ण:
फेल होना
गिर जाना
पास होना।
उत्तर:
पास होना।

मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर Summary

मास्टर ब्लास्टर : सचिन तेंदुलकर पाठ का सार

‘होनहार बिरवान के होत चीकने पात’ उक्ति को पूरी तरह सिद्ध करने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अढ़ाई वर्ष की आयु में ही मुगरी का बल्ला बना कर प्लास्टिक की गेंद से अपनी नानी और बड़े भाई अजित के साथ खेलते थे। उनकी नानी लक्ष्मी बाई गिजे ने इन्हें इन के तीसरे जन्मदिन पर गेंद-बल्ला उपहार में दिया तो रोज़ क्रिकेट खेलना उनका नियम ही बन गया था। इनका पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर, माता का नाम रजनी तेंदुलकर तथा पिता का नाम रमेश तेंदुलकर है। इनका जन्म 24 अप्रैल, सन् 1973 ई० को राजापुर, मुंबई में हुआ था। इनके माता-पिता नौकरी करते थे, इसलिए ग्यारह वर्ष तक इनका तथा इनके भाई अजीत, नितिन तथा बहन सविता का पालन-पोषण इनकी नानी ने किया था। सन् 1995 ई० में इनका विवाह अंजली से हुआ। इनकी पुत्री सारा तथा पुत्र अर्जुन है। सचिन अपनी नानी को अपना क्रिकेट और जीवन गुरु मानते हैं।

शारदाश्रम विद्या मंदिर में पढ़ते हुए इन्होंने क्रिकेट खेलना प्रारंभ किया। कोच रमाकांत अचरेकर इन्हें घण्टों अभ्यास कराते थे और स्टम्प्स पर सिक्का रखकर गेंदबाजों को कहते थे, जो सचिन को आऊट करेगा, सिक्का उसे मिलेगा तथा आऊट नहीं होने पर सिक्का सचिन का होगा। सचिन के पास ऐसे जमा किए हुए तेरह सिक्के हैं। सचिन ने पहला प्रथम श्रेणी मैच सन् 1988 ई० में चौदह वर्ष की आयु में मुंबई के लिए विनोद काम्बली के साथ मिलकर खेला और दोनों ने मिलकर 664 दौड़ों की अविजित पारी खेली, जिसे देखकर विरोधी टीम ने आगे खेलने से मना कर दिया था।

सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सन् 1989 ई० में पाकिस्तान के विरुद्ध कराची में खेला था। अब तक वे अपने नाम अनेक रिकार्ड कर चुके हैं। वे बाएँ हाथ से लिखते और दाएँ हाथ से खेलते हैं। वे ऑफ स्पिन, लेग स्पिन, गुगली गेंदबाजी भी करते हैं। वे भारतीय सैनिकों को अपना आदर्श मान कर संघर्ष करना सीखे हैं। वे बहुत विनम्र, धैर्यवान, संयमी एवं विवेकी हैं। वे अपनालय के बच्चों का पालन-पोषण करते हैं तथा एक रेस्टोरेंट के मालिक भी हैं। उन्होंने 2 अप्रैल, सन् 2011 ई० को विश्वकप-2011 जिताया। इन्हें सन् 1994 में अर्जुन पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, सन् 1999 में पद्मश्री और सन् 2008 में पद्म विभूषण सम्मान दिया गया था।

Leave a Comment