PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 8 डॉस कमांडज्र

Punjab State Board PSEB 7th Class Computer Book Solutions Chapter 8 डॉस कमांडज्र Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 7 Computer Chapter 8 डॉस कमांडज्र

Computer Guide for Class 7 PSEB डॉस कमांडज्र Textbook Questions and Answers

1. रिक्त स्थान भरें

1. ………………. फाइल तय करती है कि किसी खास कमांड के लिए किस हार्डवेयर के साथ जुड़ना है।
(क) IO. Sys
(ख) MS.Sys
(ग) MSDOS.Sys
(घ) Command.Com
उत्तर-
(क) IO. Sys

2. कम्प्यूटर से किसी भी कार्य को करने के लिए दिये निर्देश को ……….. कहते हैं।
(क) Line
(ख) Command
(ग) Sentence
(घ) Instruction
उत्तर-
(ख) Command

3. ……………………… डायरैक्टरी को मेन डायरैक्टरी कहते हैं।
(क) Sub
(ख) Current
(ग) File
(घ) Root
उत्तर-
(घ) Root

4. इंटरनल कमांड ……………. फाइल में होती है।
(क) IO.Sys
(ख) MS.Sys
(ग) MSDOS.Sys
(घ) Command.com
उत्तर-
(घ) Command.co

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 8 डॉस कमांडज्र

5. कई कमांडज़ को एक कमांड में इकट्ठा करने के लिए ………… प्रयोग होती है।
(क) Batch file
(ख) Edit
(ग) Copy con
(घ) Attrib
उत्तर-
(क) Batch file.

2. सही या ग़लत बताएँ

1. ग़लत तरीके से एडिट की फाइल हमारे कम्प्यूटर के लिए खतरा हो सकता है।
उत्तर-
सही

2. किसी ग़लती के कारण फाइल में होने वाले बदलाव को रोकने के लिए Attrib कमांड प्रयोग होती है।
उत्तर-
सही

3. नोट पैड एक कमांड लाइन टैक्सट एडीटर है। यह हमें कम्प्यूटर पर फाइल देखने, बनाने तथा बदलने की आज्ञा देता है।
उत्तर-
ग़लत

4. बैच फाइल की एक्सटेंशन .bat होती है।
उत्तर-
सही

5. प्रोम्पट एक एक्सटर्नल कमांड है।
उत्तर-
ग़लत।

3. छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
रूट डायरैक्टरी क्या होती है ?
उत्तर-
रूट डायरैक्टरी डॉस की सबसे ऊपरी डायरैक्टरी होती है। हम जो भी डायरैक्टरी या फाइल बनाते हैं वह या तो रूट में होती है या फिर रूट की किसी सब डायरैक्टरी में।

प्रश्न 2.
इंटरनल कमांड की कोई चार उदाहरण दें।
उत्तर-
डॉस की इंटरनल कमांडज निम्न हैं-

  1. Cls
  2. Date
  3. Time
  4. Dir

प्रश्न 3.
एक्सटर्नल कमांड की कोई चार उदाहरण दें।
उत्तर-
डॉस की एक्सटर्नल कमांड की उदाहरण निम्न हैं-

  1. Xcopy
  2. Tree
  3. Sandisk/chkdisk
  4. Format.

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 8 डॉस कमांडज्र

प्रश्न 4.
बैच फाइल क्या है ?
उत्तर-
बैच फाइल वह फाइल होती है जिसका प्रयोग काफी सारी कमांडज़ को स्टोर तथा इक्ट्ठा चलाने के लिए किया जाता है। इसकी एक्सटेंशन .bat होती है। इससे कार्य को आसान तथा शीघ्र किया जा सकता है। हम अपनी आवश्यकतानुसार कोई भी बैच फाइल बना सकते हैं।

प्रश्न 5.
एम एस डॉस एडीडर क्या है ?
उत्तर-
एम एस डॉस में फाइल के कंटैट को एडिट करने के लिए एक एडीटर बना हुआ है जिसको एम एस डॉस एडीटर कहते हैं। इसका प्रयोग नई फाइल बनाने या पुरानी बनी फाइल को एडिट करने के लिए प्रयोग किया जाता है।

4. बड़े उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
बैच फाइल बनाने के तरीके का वर्णन करें।
उत्तर-
बैच फाइल बनाने का तरीका निम्न प्रकार से होता है- .

  1. Copy Con का प्रयोग कर नई फाइल बनाएं। याद रखें कि फाइल की एक्सटेंशन .bat हो।
  2. कमांड को सही सिटैक्स में टाइप करें।
  3. Ctrl + Z का प्रयोग कर फाइल सेव करें। बैच फाइल बन जाएगी।

या
बैच फाइल को डॉस एडीटर द्वारा भी बनाया जा सकता है।

  1. डॉस एडीटर चलाएं।
  2. सारी कमांड टाइप करें।
  3. फाइल को सेव करें तथा एक्सटेंशन .bat रखें। (बैच फाइल बन जाएगी।)

प्रश्न 2.
कोई तीन इंटरनल कमांड की व्याख्या करें।
उत्तर-
डॉस की इंटरनल कमांड निम्न हैं-
1. Cls : Cls कमांड का प्रयोग स्क्रीन के कंटैंट को साफ करने के लिए किया जाता है। इससे सिर्फ स्क्रीन साफ होती है। कंटैंट डिलीट नहीं होता। इसका सिंटैक्स निम्न प्रकार है
Cls ↵

2. Date : Date कमांड का प्रयोग कम्प्यूटर पर तारीख देखने तथा बदलने के लिए किया जाता है। Date टाइप करने से पहले हमें तारीख दिखाई देती है फिर डॉस उसको बदलने के लिए पुछता है। यदि तारीख बदलनी हो तो बदली जा सकती है।
Date ↵

3. Time : Time कमांड का प्रयोग कम्प्यूटर पर टाइम देखने तथा बदलने के लिए किया जाता है। यह कमांड भी Date की तरह ही कार्य करती है।
Time ↵

प्रश्न 3.
कोई तीन एक्सटरनल कमांड की व्याख्या करें।
उत्तर-
डॉस की तीन एक्सटरनल कमांड निम्नलिखित हैं-
1. Format : Format कमांड का प्रयोग किसी डिस्क को प्रयोग के लिए तैयार करने अर्थात फारमैट करने के लिए किया जाता है। इसकी एक .exe file होती है जो कम्प्यूटर पर होनी चाहिए। इसका syntax . निम्न अनुसार है –
Format

2. Scandisk : Scandisk भी एक एक्सटरनल कमांड है। इसका प्रयोग अपनी डिस्क ड्राइव की सतह को चैक करने तथा उसमें कोई ग़लती ढूंढ़ने के लिए किया जाता है। इसका syntax है
scandisk

3. Tree : Tree कमांड का प्रयोग अपनी डायरैक्टरी में सब डायरैक्टरीज को एक ट्री रूप में देखने के लिए किया जाता है। यह डायरैक्टरी की सब डायरैक्टरी, उसकी सभी सब डायरैक्टरी भी दिखाती है। इसकी फाइल Tree.Com होती है। इसका syntax निम्न अनुसार है
Tree

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 8 डॉस कमांडज्र

प्रश्न 4.
Iternal तथा External कमांड में अन्तर बताएं।
उत्तर-
Internal तथा External कमांड में निम्न अंतर है।

Internal External
1. ये कमांड DOS के अंदर होती है। 1. ये कमांड डॉस की बाहरी होती है।
2. इनकी कोई अपनी फाइल नहीं होती। 2. इनकी अपनी फाइल होती है।
3. ये छोटी होती हैं। 3. ये काफी बड़ी भी हो सकती हैं।
4. इनसे सरल कार्य किए जाते हैं। 4. इनका प्रयोग कठिन कार्य करने में होता है।
5. इनकी संख्या निश्चित है। 5. इनकी संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।

प्रश्न 5.
निम्न पांच कमांड के Syntax बताएं।
1. RD
2. Copy
3. Type
4. Attrib
5. Edit
उत्तर-
1. RD : RD कमांड का प्रयोग डारयैक्टरी को खत्म करने के लिए किया जाता है। इसका Syntax है
RD < Directory Name >

2. Copy : Copy कमांड का प्रयोग फाइल या फोल्डर को कॉपी करने के लिए किया जाता है। इसका Syntax है।
Copy

3. Type : Type कमांड का प्रयोग किसी फाइल का कंटेंट देखने के लिए किया जाता है। इसका Syntax है।
Type

4. Attrib : Attrib का प्रयोग किसी फाइल की प्रापर्टीज बदलने के लिए किया जाता है। इसका Syntax है।
Attrib +r/-r/+h/-h/+AI-A/+s/-s

5. Edit : Edit कमांड डॉस का एडीटर खोलती है जिसमें नई फाइल बनाई जा सकती है। इसका Syntax निम्न अनुसार है- .
Edit नई फाइल के लिए Edit पुरानी फाइल के लिए ।

PSEB 7th Class Computer Guide डॉस कमांडज्र Important Questions and Answers

रिक्त स्थान भरें-

1. …………….. डॉस की ज़रूरी फाइल है।
(क) IO.Sys
(ख) MSDOS.Sys
(ग) Command. Com.
(घ) सारी ही।
उत्तर-
(घ) सारी ही।

2. डॉस …………… कहता है।
(क) टाइप
(ख) एडिट
(ग) प्रिंट
(घ) डिस्क प्रबंध।
उत्तर-
(घ) डिस्क प्रबंध।

3. सबसे ऊपरी डायरैक्टरी को ……………. कहते हैं।
(क) केस
(ख) रूट
(ग) सब
(घ) फोल्डर।
उत्तर-
(ख) रूट

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 8 डॉस कमांडज्र

4. बैच फाइल की एक्सटैंशन ………… होती हैं।
(क) .bac
(ख) bth
(ग) bal
(घ) bat.
उत्तर-
(घ) bat.

सही या ग़लत बताएँ

1. डॉस के लिए तीन ज़रूरी फाइल है।
उत्तर-
सही

2. डॉस में फाइल का नाम बदला नहीं जा सकता।
उत्तर-
ग़लत

3. एडीटर से हम फाइल एडिट करते हैं।
उत्तर-
सही

4. फाइल नाम बदलने की कमांड Ram है। .
उत्तर-
ग़लत

5. फाइल सेव करने के लिए F5 का प्रयोग किया जाता है।
उत्तर-
ग़लत।

छोटे उत्तर वाले प्रश्न

प्रश्न 1.
डॉस में फाइल का नाम बदलने वाली कमांड के बारे में लिखें।
उत्तर-
डॉस में फाइल का नाम बदलने वाली कमांड Ren है। इसका syntax निम्न अनुसार है –
Ren

प्रश्न 2.
Ver कमांड क्या करती है ?
उत्तर-
Ver कमांड का प्रयोग डॉस का Version या Edition देखने के लिए किया जाता है।

प्रश्न 3.
IO.Sys क्या करती है ?
उत्तर-
IO.Sys कम्प्यूटर के साथ जुड़े उपकरणों को कंट्रोल करता है तथा उनके साथ तालमेल बनाती है तथा उपलब्ध मैमरी का पता लगाती है।

प्रश्न 4.
Copy Con कमांड क्या करती है ?
उत्तर-
Copy Con कमांड का प्रयोग नई फाइल बनाने के लिए किया जाता है। इसमें अपनी ज़रूरत अनुसार टैक्सट टाइप किया जा सकता है। फाइल को सेव करने के लिए Ctrl + Z या F6 कीअ का प्रयोग होता है।

PSEB 7th Class Computer Solutions Chapter 8 डॉस कमांडज्र

प्रश्न 5.
MKDIR कमांड क्या करती है ?
उत्तर-
MKDIR कमांड का प्रयोग डॉस में डायरैक्टरी बनाने के लिए किया जाता है। इसका Syntax निम्न अनुसार होता है।
MKDIR

प्रश्न 6.
Edit कमांड विंडो के किस वर्जन में उपलब्ध है ?
उत्तर-
Edit कमांड विंडो के निम्न वर्जन में उपलब्ध है –
Windows 95
Windows 98
Windows ME
Windows NT
Windows 2000
Windows XP
Windows Vista
Window 7

Leave a Comment