PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

Punjab State Board PSEB 6th Class Science Book Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व Textbook Exercise Questions, and Answers.

PSEB Solutions for Class 6 Science Chapter 2 भोजन के तत्व

PSEB 6th Class Science Guide भोजन के तत्व Textbook Questions, and Answers

1. खाली स्थान भरें

(i) हम स्टार्च की विद्यमानता का परीक्षण करने के लिए ……………. के घोल का प्रयोग करते हैं।
उत्तर-
आयोडीन

(ii) आलू, चावल और गेहूँ में ………………. भरपूर मात्रा में होता है।
उत्तर-
कोर्बोहाइड्रेट (स्टार्च)

(iii) खट्टे फलों में मुख्य तौर पर ………………….. विटामिन होता है ।
उत्तर-
‘C’

(iv) अनीमिया …………………. की कमी के कारण होता है।
उत्तर-
लोहा

(v) गलफड़ा ………………… की कमी के कारण होता है।
उत्तर-
आयोडीन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

2. सही या ग़लत

(i) मानव के शरीर में सूरज की रोशनी की मदद के साथ विटामिन D बनता है।
उत्तर-
सही

(ii) दूध और दूध से बने पदार्थों से हम कैल्शियम प्राप्त करते हैं।
उत्तर-
सही

(iii) दालें चर्बी का मुख्य स्रोत हैं।
उत्तर-
ग़लत

(iv) चावल अकेले ही हमारे शरीर को सभी पौष्टिक तत्व प्रदान कर सकते हैं।
उत्तर-
ग़लत

(v) अंधराता ‘विटामिन A’ की कमी के कारण होता है।
उत्तर-
सही

3. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) प्रोटीन की कमी (i) रिकेट्स
(ii) विटामिन A (ii) बेरी-बेरी
(iii) विटामिन B (iii) स्कर्वी
(iv) विटामिन C (iv) अंधराता
(v) विटामिन D (v) क्वाशीओरकर

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) प्रोटीन की कमी (v) क्वाशीओरकर
(ii) विटामिन A (iv) अंधराता
(iii) विटामिन B (ii) बेरी-बेरी
(iv) विटामिन C (iii) स्क र्वी
(v) विटामिन D (i) रिकेट्स

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

4. सही विकल्प का चयन करें

प्रश्न (क)
निम्नलिखित में से कौन-सा प्रोटीन का भरपूर स्रोत है ?
(i) आलू
(ii) आम
(iii) चावल
(iv) मूंग की दाल।
उत्तर-
(iv) मूंग दाल।

प्रश्न (ख)
निम्नलिखित में से कौन-सी थायराइड ग्रंथी के सही ढंग के साथ काम करने के लिए जरूरी है?
(i) विटामिन
(ii) कैल्शियम
(iii) आयोडीन
(iv) लोहा।
उत्तर-
(iii) आयोडीन।

प्रश्न (ग)
अनीमिया किस की कमी के कारण होता है ?
(i) विटामिन
(ii) कैल्शियम
(iii) लोहा
(iv) आयोडीन ।
उत्तर-
(iv) आयोडीन।

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
संतुलित भोजन या संतुलित आहार क्या है ?
उत्तर-
जिस आहार में शरीर के समुचित विकास और उचित कामकाज के लिए सभी आवश्यक पोषक तत्वों, रौगे और पानी की पर्याप्त मात्रा हो, उसे संतुलित आहार कहा जाता है।

प्रश्न (ii)
कार्बोहाइड्रेट्स के मुख्य स्रोत कौन-से हैं ?
उत्तर-
बाजरा, ज्वार, चावल, गेहूँ, गुड़, आम, केला, आलू आदि।

प्रश्न (iii)
प्रोटीन को शरीर रचनात्मक भोजन क्यों कहा जाता है ?
उत्तर-
प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं की वृद्धि और मुरम्मत के लिए आवश्यक हैं इसलिए प्रोटीन सामग्री से भरपूर खाद्य पदार्थों को शरीर निर्माण खाद्य पदार्थ कहा जाता है।

प्रश्न (iv)
मानवीय शरीर के लिए मोटे आहार का क्या महत्त्व है?
उत्तर-
रूक्षांश हमारे शरीर को अपचनीय भोजन से छुटकारा पाने में मदद करता है और कब्ज को रोकता है। यह भोजन में पानी बनाए रखने और पेट में अच्छे बैक्टीरिया के विकास में भी मदद करता है।

प्रश्न (v)
कोई दो ऐसे भोजन पदार्थों के नाम बताएँ, जिनमें चर्बी विद्यमान हो?
उत्तर-
मांस, अंडे, मछली, दूध और दूध से बने उत्पाद जैसे मक्खन, घी आदि।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न (i)
पानी जीवन के लिए क्यों आवश्यक है?
उत्तर-
जल जीवन के लिए आवश्यक है क्योंकि यह हमें भोजन से पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है। यह मूत्र और पसीने के रूप में शरीर से अपशिष्ट को बाहर निकालने में भी हमारी मदद करता है।

प्रश्न (ii)
हमारे शरीर के लिए आवश्यक पाँच प्रकार के पौष्टिक तत्वों के नाम बताएँ।
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, खनिज और विटामिन।

प्रश्न (iii)
हम ‘विटामिन सी’ कहाँ से प्राप्त करते हैं? मानवीय शरीर में विटामिन सी’ की कमी के कारण होने वाले रोग का नाम बताएँ।
उत्तर-
खट्टे फल (नींबू, संतरा), आँवला, टमाटर, ब्रोकली आदि से हमें विटामिन सी’ मिलता है। विटामिन सी’ की कमी के कारण हम स्कर्वी नामक रोग से पीडति होते हैं। इस बीमारी का मुख्य लक्षण मसूड़ों से खून आना है।

प्रश्न (iv)
चर्बी (वसा) और कार्बोहाइड्रेट्स को ऊर्जा देने वाले भोजन क्यों कहा जाता है। व्याख्या करो।
उत्तर-
ये ऊर्जा देने वाले खाद्य पदार्थ कहलाते हैं क्योंकि ये पचने पर विभिन्न गतिविधियों को करने के लिए बड़ी मात्रा में आवश्यक ऊर्जा छोड़ते हैं।

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न (i)
त्रुटि रोग क्या होते हैं ? मानवीय शरीर में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स की कमी के कारण होने वाले रोगों के बारे में संक्षिप्त जानकारी दें।
उत्तर-
लंबे समय तक हमारे आहार में पोषक तत्वों की कमी के कारण होने वाले रोगों को कमी रोग कहा जाता है। दूसरे शब्दों में, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और खनिजों की कमी से कुछ रोग होते हैं जिन्हें कमी रोग कहा जाता है।

  1. प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट दोनों की कमी से होने वाला रोग मैरास्मस है। इसके मुख्य लक्षण हैं शुष्क त्वचा, सी हुई आँखें, उभरी हुई पसलियाँ, शरीर बहुत दुबला, पतला और इतना कमजोर हो जाता है कि बच्चा हिल भी नहीं सकता।
  2. प्रोटीन की कमी से होने वाला रोग क्वाशियोरकोर है। इसके मुख्य लक्षण हैं रुका हुआ विकास, चेहरे पर सूजन, त्वचा का रूखा होना, शरीर में पानी का जमा होना, बालों का सफेद होना।

प्रश्न (ii)
मानव के शरीर के लिए खनिज पदार्थों के बारे में चर्चा करें।
उत्तर-
खनिज पदार्थ भोजन के वे घटक हैं जिनकी हमें अच्छे स्वास्थ्य और शरीर के समुचित विकास के लिए आवश्यकता होती है। ये शरीर को ऊर्जा प्रदान नहीं करते हैं। इनकी बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है। आयरन, कैल्शियम, आयोडीन और फास्फोरस हमारे शरीर के लिए महत्त्वपूर्ण खनिज हैं। इनकी कमी से कोई रोग हो सकता है।

आयरन या लोहा – यह आवश्यक महत्त्वपूर्ण खनिज है जिसकी आवश्यकता हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन के निर्माण के लिए होती है । पत्तेदार सब्जियाँ, फल, गुड़ आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है।

कैल्शियम – यह आवश्यक महत्त्वपूर्ण खनिज है जिसकी आवश्यकता हमारे शरीर में हड्डियों के निर्माण के लिए होती है। दूध और दूध से बने उत्पाद, अंडे आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और दांत खराब हो सकते हैं।

फास्फोरस – यह आवश्यक महत्त्वपूर्ण खनिज है जिसकी आवश्यकता हमारे शरीर में हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करने के लिए होती है। दूध, पनीर, केला, बाजरा, मेवा आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर हो सकती हैं और दांत खराब हो सकते हैं।

आयोडीन – यह आवश्यक महत्त्वपूर्ण खनिज है जिसकी आवश्यकता हमारे शरीर में थायरॉयड ग्रंथि के सामान्य कामकाज के लिए होती है। आयोडीन युक्त नमक, समुद्री भोजन, हरी पत्तेदार सब्जियाँ आदि आयोडीन के मुख्य स्रोत हैं। इसकी कमी से घेघा नामक रोग हो सकता है। इस रोग का मुख्य लक्षण गर्दन में थायरॉयड ग्रंथि का बढ़ना है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न (iii)
विटामिन क्या होते हैं? मानव के शरीर के लिए अलग-अलग विटामिनों के महत्त्व के बारे में चर्चा करें।
उत्तर-
विटामिन हमारे शरीर के समुचित कार्य के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। खनिजों की तरह इनकी भी बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है और ये शरीर को कोई ऊर्जा प्रदान नहीं करते हैं। हमें A, B, C, D, E और K जैसे कई विटामिनों की आवश्यकता होती है।

विटामिन A – अंडे, मांस, दूध, पनीर, हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, पपीता आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। इसकी आवश्यकता आंखों और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने के लिए होती है। इसकी कमी से रतौंधी नामक रोग हो सकता है।

विटामिन B – दूध, हरी सब्जियां, मटर, अंडे, अनाज, मशरूम आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। यह केंद्रीय तंत्रिका तंत्र, पाचन तंत्र के सामान्य विकास और कामकाज के लिए आवश्यक है। इसकी कमी से बेरी-बेरी नामक रोग हो सकता है।

विटामिन C – दूध, खट्टे फल (नींबू, संतरा), आँवला, टमाटर, ब्रोकोली आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। यह हमारी प्रतिरक्षा को बढ़ाने और विभिन्न बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसकी कमी से स्कर्वी या रक्तस्त्रावी मसूड़ों की बीमारी हो सकती है।

विटामिन D – इस के मुख्य स्रोत डेयरी उत्पाद, मछली के जिगर का तेल, धूप के संपर्क में आना आदि हैं। यह स्वस्थ हड्डियों और दांतों के लिए बहुत आवश्यक है। इसकी कमी से रिकेट्स नामक रोग हो सकता है।

विटामिन E – बादाम, मूंगफली, वनस्पति तेल जैसे सूरजमुखी और सोयाबीन तेल, पालक और ब्रोकोली जैसी पत्तेदार सब्जियाँ आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। यह कोशिकाओं को क्षति से बचाता है, और विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

विटामिन K – हरी पत्तेदार सब्जियाँ (जैसे पालक, शलजम, सरसों, ब्रोकोली, फूलगोभी, और गोभी), मछली, मांस, अंडे और अनाज (छोटी मात्रा में होते हैं), आदि इस के मुख्य स्रोत हैं। यह रक्त के जमने के लिए आवश्यक है।

Science Guide for Class 6 PSEB भोजन के तत्व Intext Questions and Answers

सोचें और उत्तर दें (पेज 12)

प्रश्न 1.
जब हम कच्चे आलू पर आयोडीन के घोल की कुछ बूंदे डालते हैं, तो क्या होता है ?
उत्तर-
आयोडीन की बूंदे डालने से आलू का रंग नीला-काला हो जाता है।

प्रश्न 2.
आयोडीन के घोल का रंग कौन-सा होता है?
उत्तर-
बैंगनी।

प्रश्न 3.
कच्चे आलू के बिना अन्य कौन-से भोजन पदार्थों को स्टार्च की विद्यमानता के लिए प्रयोग किया जा सकता है ?
उत्तर-
उबले चावल, गेहूँ का आटा, शकरकंद और गन्ना।

सोचें और उत्तर दें (पेज 13)

प्रश्न 1.
भोजन में प्रोटीन की विद्यमानता का पता लगाने के लिए कौन से रसायनों का प्रयोग किया जाता है?
उत्तर-
कॉपर सल्फेट (CusO4) घोल और कास्टिक सोडा।

प्रश्न 2.
प्रोटीन युक्त कोई दो भोजन पदार्थों के नाम बताएँ।
उत्तर-
उबले अंडे और मटर।

सोचें और उत्तर दें (पेज 15)

प्रश्न 1.
जब हम काजू को कागज़ पर रगड़ते हैं तो यह अल्प-पारदर्शी क्यों बन जाता है?
उत्तर-
तैलीय पैच की उपस्थिति के कारण पेपर पारदर्शी हो जाता है।

प्रश्न 2.
चर्बी युक्त कोई दो भोजन पदार्थों के नाम बताएँ।
उत्तर-
काजू, मूंगफली, सरसों।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

PSEB Solutions for Class 6 Science भोजन के तत्व Important Questions and Answers

1. बहुविकल्पीय प्रश्न

प्रश्न (i)
भोजन के मुख्य संघटक/पोषक हैं-
(क) दो
(ख) चार
(ग) पाँच
(घ) दस।
उत्तर-
(ग) पाँच।

प्रश्न (ii)
सभी खाद्य पदार्थों के पोषण के लिए आवश्यक है-
(क) वसा
(ख) रूक्षांश
(ग) नमक
(घ) कुछ भी नहीं।
उत्तर-
(ख) रूक्षांश।

प्रश्न (iii)
प्रोटीन की उपस्थिति दर्शाने के लिए चाहिए-
(क) कॉपर सल्फेट और कास्टिक सोडा का विलयन
(ख) नाइट्रिक अम्ल
(ग) आयोडीन
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(क) कॉपर सल्फेट और कास्टिक सोडा का विलयन।

प्रश्न (iv)
आयोडीन द्वारा परीक्षण किया जाता है-
(क) मंड (शर्करा)
(ख) प्रोटीन
(ग) विटामिन
(घ) जल।
उत्तर-
(क) मंड (शर्करा)।

प्रश्न (v)
दूध में पोषक तत्व होता है-
(क) जल
(ख) कार्बोहाइड्रेट्स
(ग) प्रोटीन
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(घ) सभी विकल्प।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न (vi)
नींबू, आँवला स्रोत हैं-
(क) कार्बोहाइड्रेट्स
(ख) खनिज
(ग) प्रोटीन
(घ) विटामिन C.
उत्तर-
(घ) विटामिन C.

प्रश्न (vii)
वसा का परीक्षण किया जाता है-
(क) नमक से
(ख) स्वाद से
(ग) कागज़ पर मसलने से
(घ) असंभव है।
उत्तर-
(ग) कागज़ पर मसलने से।

प्रश्न (viii)
अंडे के सफेद भाग में होती है-
(क) प्रोटीन
(ख) विटामिन
(ग) शर्करा
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(क) प्रोटीन।

प्रश्न (ix)
ऊर्जा देने वाला पोषक है-
(क) विटामिन
(ख) खनिज
(ग) शर्करा
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(ग) शर्करा।

प्रश्न (x)
शरीर वर्धक भोजन में भरपूर होनी चाहिए-
(क) वसा
(ख) शर्करा
(ग) जल
(घ) प्रोटीन।
उत्तर-
(घ) प्रोटीन।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न (xi)
हड्डियों तथा दाँतों को मजबूत करता है-
(क) लोहा
(ख) मैंगनीज़
(ग) फास्फोरस
(घ) कैल्शियम।
उत्तर-
(घ) कैल्शियम।

प्रश्न (xii)
गायटर (Jघा) रोग भोजन में …………………. की कमी के कारण होता है।
(क) विटामिन K
(ख) विटामिन C
(ग) लोहा
(घ) आयोडीन।
उत्तर-
(घ) आयोडीन।

प्रश्न (xiii)
पेंघा रोग भोजन में …………………. की कमी से होता है।
(क) विटामिन K
(ख) विटामिन C
(ग) लोहा
(घ) आयोडीन।
उत्तर-
(घ) आयोडीन।

प्रश्न (xiv)
प्रोटीन को …………………….. भोजन कहते हैं।
(क) ऊर्जा देना वाला
(ख) रक्षात्मक
(ग) शरीर वर्धक
(घ) सभी विकल्प।
उत्तर-
(ग) शरीर वर्धक।

प्रश्न (xv)
सूर्य की ऊर्जा से विटामिन ………………….. की प्राप्ति होती है।
(क) B
(ख) C
(ग) D
(घ) A.
उत्तर-
(ग) D.

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

2. खाली स्थान भरें

(i) मछली का तेल विटामिन ………………. का स्रोत है ।
उत्तर-
D

(ii) ………………… शरीर के विकास के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं।
उत्तर-
पोषक तत्व

(iii) कार्बोहाइड्रेट …………………….. प्रकार के होते हैं।
उत्तर-
दो

(iv) ……………….. को फलों की चीनी भी कहा जाता है।
उत्तर-
फ्रक्टोज

(v) मक्खन …………………….. का स्रोत है।
उत्तर-
वसा।

3. सही या ग़लत चुनें

(i) सुक्रोज हमें फलों से मिलता है।
उत्तर-
गलत

(ii) अनाज वसा का मुख्य स्रोत है।
उत्तर-
गलत

(iii) हमें विटामिनों की आवश्यकता नहीं है।
उत्तर-
गलत

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

(iv) विटामिन A की कमी से रिकेट्स होता है।
उत्तर-
गलत

(v) घी और मक्खन प्रोटीन के मुख्य स्रोत हैं।
उत्तर-
गलत।

4. कॉलम ‘क’ और कॉलम ‘ख’ का उचित मिलान करें

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) घी और मक्खन (a) विटामिन D
(ii) दूध, अंडे और मांस (b) वसा
(iii) मछली का तेल (c) सुक्रोज
(iv) चीनी (d) रिकेट्स
(v) विटामिन डी (e) प्रोटीन

उत्तर-

कॉलम ‘क’ कॉलम ‘ख’
(i) घी और मक्खन (b) वसा
(ii) दूध, अंडे और मांस (e) प्रोटीन
(iii) मछली का तेल (a) विटामिन D
(iv) चीनी (c) सुक्रोज
(v) विटामिन डी (d) रिकेट्स

5. अति लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
पंजाब के मुख्य खाद्य पदार्थों में क्या होता है ?
उत्तर-
रोटी, राजमां, सरसों का साग, दही और घी।

प्रश्न 2.
आँध्र प्रदेश के मुख्य खाद्य पदार्थों में क्या होता है ?
उत्तर-
चावल, अरहर की दाल तथा रसम, कुंदरना, मट्ठा, घी, अचार।

प्रश्न 3.
पोषक किसे कहते हैं ?
उत्तर-
पोषक-हमारे खाद्य पदार्थों की कच्ची सामग्री में हमारे शरीर के लिए कुछ आवश्यक घटक होते हैं जिन्हें पोषक कहते हैं।

प्रश्न 4.
हमारे भोजन में मुख्य पोषक कौन-कौन से हैं ?
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, वसा, विटामिन तथा खनिज लवण।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 5.
सजीवों के लिए कार्बोहाइड्रेट का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट ऊर्जा प्रदान करने वाला भोजन का प्रमुख भाग है।

प्रश्न 6.
शरीर बनाने वाले भोजन का नाम बताओ।
उत्तर-
प्रोटीन शरीर बनाने वाला भोजन है।

प्रश्न 7.
मानव शरीर के लिए विटामिनों तथा खनिजों की क्या भूमिका है ?
उत्तर-
विटामिन तथा खनिज पदार्थ मानव शरीर को सुरक्षा प्रदान करने वाले भोजन के रूप में कार्य करते हैं।

प्रश्न 8.
प्रोटीन के स्त्रोत बताओ।
उत्तर-
प्रोटीन के स्रोत-मछली, मांस, दूध, दालें, सोयाबीन तथा अंडे प्रोटीन के मुख्य स्रोत हैं।

प्रश्न 9.
कार्बोहाइड्रेट के स्त्रोत बताओ।
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट के स्रोत-गेहूँ, चावल, मक्की, बाजरा, चीनी, आलू तथा शकरकंदी आदि।

प्रश्न 10.
हमारे शरीर में जल की प्रतिशत मात्रा कितनी है ?
उत्तर-
हमारे शरीर में जल की मात्रा 70% है।

प्रश्न 11.
वसा के स्रोतों के नाम बताओ।
उत्तर-
वसा के स्त्रोत-खाना पकाने वाले तेल, मक्खन, घी, दूध, पनीर, मूंगफली इत्यादि वसा के स्रोत हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 12.
विभिन्न खनिजों के नाम बताओ जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है ?
उत्तर-
फॉस्फोरस, क्लोरीन, आयोडीन, सल्फर, नाइट्रोजन, सोडियम, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, लोहा, जिंक इत्यादि विभिन्न खनिज हैं जिनकी हमारे शरीर को आवश्यकता होती है।

प्रश्न 13.
कार्बोहाइड्रेट अधिक खाने पर मानवीय शरीर को क्या हो सकता है ?
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में खाने पर मोटापा हो जाता है तथा हृदय के रोग उत्पन्न हो जाते हैं।

प्रश्न 14.
वसा कम खाने से क्या हानि हो सकती है ?
उत्तर-
वसा कम खाने से आंखों की दृष्टि कमज़ोर हो जाती है तथा शरीर कमजोर हो जाता है।

प्रश्न 15.
अधिक मात्रा में वसा खाने पर क्या हानि हो सकती है ?
उत्तर-
अधिक मात्रा में वसा खाने पर हृदय के रोग लग जाते हैं। यकृत की क्रियाशीलता कम हो जाती है।

प्रश्न 16.
सब्जियों तथा फलों को प्रयोग करने से पहले क्यों धोना चाहिए ?
उत्तर-
फलों तथा सब्जियों का प्रयोग करने से पहले धोने से इनके ऊपर छिड़के गए रासायनिक पदार्थ तथा मिट्टी साफ हो जाते हैं।

प्रश्न 17.
कौन-से पोषक तत्व रक्षात्मक हैं ?
उत्तर-
विटामिन तथा खनिज पोषक तत्व रक्षात्मक हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 18.
शरीरवर्धक भोजन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
शरीरवर्धक भोजन-प्रोटीन युक्त भोजन को शरीरवर्धक भोजन कहते हैं।

प्रश्न 19.
ऊर्जा देने वाला भोजन किसे कहते हैं ?
उत्तर-
वसा और कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन को ऊर्जा देने वाला भोजन कहते हैं।

प्रश्न 20.
विटामिन A का क्या कार्य है ?
उत्तर-
विटामिन A हमारी त्वचा और आंखों को स्वस्थ रखता है।

प्रश्न 21.
विटामिन C का क्या कार्य है ?
उत्तर-
विटामिन C बहुत-से रोगों से लड़ने में हमारी सहायता करता है।

प्रश्न 22.
विटामिन D का क्या कार्य है ?
उत्तर-
विटामिन D हमारी अस्थियों और दांतों के लिए कैल्सियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करता है।

प्रश्न 23.
विटामिन A के कौन-से स्रोत हैं ?
उत्तर-
विटामिन A के स्रोत हैं-दूध, मछली का तेल, गाजर और पपीता।

प्रश्न 24.
विटामिन C किन खाद्य पदार्थों से प्राप्त होता है?
उत्तर-
संतरा, अमरूद, मिर्च, नींबू, आंवला और टमाटर विटामिन C के स्रोत हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 25.
विटामिन D के कौन-से स्रोत हैं ?
उत्तर-
विटामिन D के स्रोत-दूध, मछली, मक्खन तथा अंडे विटामिन D के मुख्य स्रोत हैं।

प्रश्न 26.
रूक्षांश क्या है ?
उत्तर-
रूक्षांश- हमारे शरीर को पोषकों के अतिरिक्त आहारी रेशों की आवश्यकता होती है। इन आहारी रेशों को रूक्षांश कहते हैं।

प्रश्न 27.
रूक्षांश के मुख्य स्रोत कौन-से हैं ?
उत्तर-
रूक्षांश के स्रोत-रूक्षांश के मुख्य स्रोत साबुत खाद्यान्न दाल, आलू, ताजे फल और सब्जियां हैं।

प्रश्न 28.
रूक्षांश का क्या कार्य है ?
उत्तर-
रूक्षांश के कार्य-रूक्षांश अनपचे भोजन को शरीर में से बाहर निकालने में हमारे शरीर की सहायता करता है।

6. लघूत्तर प्रश्न

प्रश्न 1.
हमारे शरीर को पौष्टिक भोजन की आवश्यकता क्यों है ?
उत्तर-
हमारे शरीर को पौष्टिक भोजन की आवश्यकता इस कारण है-

  1. ऊर्जा प्राप्त करने के लिए।
  2. वृद्धि के लिए।
  3. स्वस्थ रहने के लिए।
  4. बीमारियों से बचने के लिए।

प्रश्न 2.
भोजन के विभिन्न समूहों के नाम बताओ।
उत्तर-
भोजन के विभिन्न समूह हैं-

  1. ऊर्जा प्रदान करने वाले भोजन-कार्बोहाइड्रेट तथा वसा।
  2. शरीर बनाने वाले भोजन-प्रोटीन।
  3. रक्षात्मक भोजन-विटामिन और खनिज।

प्रश्न 3.
रक्षात्मक भोजन क्या होते हैं ?
उत्तर-
रक्षात्मक भोजन – वे भोजन जो हमारे शरीर को बीमारियों से बचाते हैं, रक्षात्मक भोजन कहलाते हैं क्योंकि ये हमारे शरीर की साधारण वृद्धि तथा उचित कार्य के लिए आवश्यक होते हैं। विटामिन तथा खनिज रक्षात्मक भोजन हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 4.
संतुलित आहार से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
संतुलित आहार – वह आहार जिसमें भोजन के सभी आवश्यक अवयव उचित मात्रा में उपस्थित हों। संतुलित आहार कहलाता है। यह आवश्यक अवयव हैं-कार्बोहाइड्रेट, वसा, प्रोटीन, विटामिन, खनिज तथा पानी।

प्रश्न 5.
हमारे आहार में हरी सब्जियां होना क्यों आवश्यक है ?
उत्तर-
हमारे आहार में हरी सब्जियां निम्नलिखित कारणों से आवश्यक हैं-

  1. हरी सब्जियों से हमें कई प्रकार के खनिज लवण जैसे कि लोहा, कैल्शियम तथा फॉस्फोरस के लवण प्राप्त होते हैं।
  2. हरी सब्जियों से कई प्रकार के विटामिन प्राप्त होते हैं।
  3. हरी सब्जियाँ रूक्षांश के रूप में कार्य करती हैं तथा हमारे उत्सर्जन तंत्र के कार्य को ठीक करती हैं।
  4. हरी सब्जियाँ खाने से मसूड़ों की कसरत होती है।
  5. मसूड़े मज़बूत रहते हैं तथा दाँत भी सुरक्षित रहते हैं।

प्रश्न 6.
कार्बोहाइड्रेट क्या होते हैं ? यह कितनी प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट – ये कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के यौगिक हैं। कार्बोहाइड्रेट से हमें ऊर्जा प्राप्त होती है। कार्बोहाइड्रेट मुख्य रूप से मंड और शर्करा के रूप में होते हैं।

प्रश्न 7.
किसी खाद्य पदार्थ में मंड की उपस्थिति का परीक्षण कैसे किया जाता है ?
उत्तर-
खाद्य पदार्थ में मंड का परीक्षण – मंड के परीक्षण के लिए आलू जैसी कच्ची सामग्री को एक डिश में अल्प मात्रा में लीजिए। इसमें तनु आयोडीन विलयन की 2 या 3 बूंदें डालिए। खाद्य पदार्थ के रंग में होने वाले परिवर्तन को देखिए। यह नीला काला हो जाएगा। यह नीला काला रंग मंड की उपस्थिति दर्शाता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 1

प्रश्न 8.
किसी खाद्य पदार्थ में प्रोटीन का परीक्षण कैसे किया जाता है ?
उत्तर-
खाद्य पदार्थ में प्रोटीन का परीक्षण – एक परखनली लीजिए और इसमें थोड़ा सा उबला हुआ अंडा डालिए। फिर इसमें थोड़ा-सा पानी डालकर अच्छी तरह हिलाएं। अब ड्रापर की सहायता से परखनली में दो बूंदें कॉपर सल्फेट के विलयन और दस बूंदें कास्टिक सोडे के विलयन की डालिए। परखनली को अच्छी तरह हिलाकर परखनली को कुछ समय के लिए रख दीजिए। परखनली में बैंगनी रंग हो जाएगा। बैंगनी रंग खाद्य पदार्थ में प्रोटीन की उपस्थिति दर्शाता है।

प्रश्न 9.
तुम खाद्य पदार्थ में वसा का परीक्षण कैसे करोगे ?
उत्तर-
खाद्य पदार्थ में वसा का परीक्षण – मूंगफली के कुछ दानों को एक सफेद कागज़ में लीजिए। अब इसको थोड़ा-सा दबाएं। आपको कागज़ पर तेल के धब्बे दिखाई देंगे। कागज़ को प्रकाश में ध्यान से देखिए। आपको तेल के धब्बे स्पष्ट दिखाई देंगे। इससे सिद्ध होता है कि कागज़ पर तेल का धब्बा खाद्य पदार्थ में वसा की उपस्थिति को दर्शाता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 10.
कार्बोहाइड्रेट का मुख्य कार्य क्या है ? कार्बोहाइड्रेट के स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर-
कार्बोहाइड्रेट का मुख्य कार्य शरीर को ऊर्जा प्रदान करना है।
कार्बोहाइड्रेट के स्रोत – आलू, गन्ना, पपीता, गेहूँ, तरबूज, शकरकंद, चावल, आम, मक्का, बाजरा आदि हैं।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 2

प्रश्न 11.
वसा के मुख्य स्रोत कौन-कौन से हैं ? वसा का मुख्य कार्य क्या है ?
उत्तर-
वसा के स्रोत-मूंगफली, गिरि, तिल, घी, मक्खन, मांस, दूध, मछली, क्रीम और अंडे आदि वसा का मुख्य कार्य ऊर्जा प्रदान करना है। यह कार्बोहाइड्रेट से अधिक ऊर्जा प्रदान करती है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 3

प्रश्न 12.
ऊर्जा देने वाला भोजन और शरीरवर्धक भोजन किसे कहते हैं ?
उत्तर-

  1. वसा और कार्बोहाइड्रेट को ऊर्जा देने वाला भोजन कहते हैं।
  2. प्रोटीन को शरीर वर्धक भोजन कहते हैं।

प्रश्न 13.
प्रोटीन का क्या कार्य है ? इसके स्रोतों के नाम लिखिए।
उत्तर-
प्रोटीन का कार्य – प्रोटीन शरीर की वृद्धि और मरम्मत के लिए ज़रूरी है।
प्रोटीन के स्रोत-
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 4
पादप स्रोत – चना, मूंग, दाल, राजमां, सोयाबीन, मटर आदि।
जंतु स्रोत – मांस, मछली, दूध, पनीर और अंडे।

प्रश्न 14.
विटामिन क्या होते हैं ? ये कितने प्रकार के होते हैं ?
उत्तर-
विटामिन (Vitamins) – विटामिन रोगों से हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। विटामिन हमारी आंख, अस्थियों, दाँत और मसूढ़ों को स्वस्थ रखने में भी सहायता करते हैं।

विटामिन कई प्रकार के होते हैं, जिन्हें अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इनमें से कुछ को विटामिन A, विटामिन B, विटामिन C, विटामिन D, विटामिन E तथा विटामिन K के नाम से जाना जाता है। विटामिनों के एक समूह को विटामिन B-कांप्लैक्स कहते हैं। हमारे शरीर को सभी प्रकार के विटामिनों की अल्प मात्रा में आवश्यकता होती है।

प्रश्न 15.
विटामिन A, C और D का कार्य लिखिए।
उत्तर-
विटामिन A हमारी त्वचा तथा आंखों को स्वस्थ रखता है। विटामिन C बहुत-से रोगों से लड़ने में हमारी मदद करता है। विटामिन D हमारी अस्थियों और दांतों के लिए कैल्शियम का उपयोग करने में हमारे शरीर की सहायता करता है।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 16.
विटामिन A और B के स्रोत लिखिए।
उत्तर-
विटामिन A के स्रोत-दूध, मछली का तेल, गाजर, पपीता और आम।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 5
विटामिन B के स्रोत – यकृत, अंकुरित मूंगी साबुत।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 6

प्रश्न 17.
विटामिन C और D के स्रोत लिखिए।
उत्तर-
विटामिन C के स्रोत-संतरा, टमाटर, आंवला, नींबू, अमरूद, मिर्च आदि।
विटामिन D के स्रोत–दूध, मक्खन, मछली, अंडा यकृत।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 7

प्रश्न 18.
खनिज लवणों का क्या महत्त्व है ?
उत्तर-
खनिज लवणों का महत्त्व – हमारे शरीर को खनिज लवणों की आवश्यकता अल्प मात्रा में होती है। शरीर के उचित विकास तथा अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रत्येक खनिज लवण आवश्यक हैं। लोहा, फास्फोरस, कैल्शियम और आयोडीन जैसे खनिज लवण हमारे शरीर के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण हैं।

प्रश्न 19.
फॉस्फोरस के कौन-से स्रोत हैं ?
उत्तर-फॉस्फोरस के मुख्य स्रोत – दूध, केला, मटर, गूंगी और हरी पत्तेदार सब्जियाँ।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 8

प्रश्न 20.
लोहे के कौन-से स्रोत हैं ? इसकी कमी से कौन-सा रोग हो जाता है ?
उत्तर-
लोहे के स्रोत – मांस, मछली, सेब, आम, पपीता, हरियां पत्तेदार सब्जियाँ लोहे की कमी से अरक्तता का रोग हो जाता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 9

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

प्रश्न 21.
कैल्शियम के कौन-से स्रोत हैं ? इसकी कमी से कौन-सा रोग हो जाता है ?
उत्तर-
कैल्शियम हमें मुख्य रूप से दूध, अंडों, हरी पत्तेदार सब्जियों से प्राप्त होता है। इसकी कमी से अस्थियाँ और दंत क्षय रोग हो जाता है।
PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व 10

प्रश्न 22.
फलों और सब्जियों को काटकर क्यों नहीं धोना चाहिए ?
उत्तर-
छिलका उतार कर यदि सब्जियों और फलों को धोया जाता है तो यह संभव है कि उनके कुछ विटामिन नष्ट हो जाएं। सब्जियों और फलों की त्वचा में कई महत्त्वपूर्ण विटामिन तथा खनिज-लवण होते हैं। चावल और दालों को बार-बार धोने से उनमें उपस्थित विटामिन और कुछ खनिज-लवण अलग हो सकते हैं।

प्रश्न 23.
भोजन को अधिक पकाने से क्या हानि होती है ? इससे कैसे बचा जा सकता है ?
उत्तर-
भोजन को अधिक पकाने से भोजन चाहे स्वादिष्ट हो जाता है और आसानी से पच जाता है, परंतु भोजन पकाने में कुछ पोषकों की हानि भी हो सकती है। यदि भोजन पकाने में अत्यधिक जल का उपयोग किया जाता है और बाद में उसे फेंक दिया जाता है तो कई लाभदायक प्रोटीन तथा पर्याप्त मात्रा में खनिज-लवणों की हानि हो जाती है। अधिक पकाने में विटामिन ‘C’ आसानी से गर्मी से नष्ट हो जाता है। हमें अपने आहार में फल और कच्ची सब्जियों को शामिल करना चाहिए।

प्रश्न 24.
मोटापे का क्या कारण है ? कौन-सा भोजन खाने से मोटापा बढ़ता है ?
उत्तर-
मोटापे का कारण – अधिक वसायुक्त भोजन खाने से मोटापा होता है। ज़रूरत से अधिक भोजन खाने से भी मोटापा होता है। तली हुई चीजें, समोसा, पूरी, मलाई, रबड़ी, पेड़ा आदि वसायुक्त भोजन खाने से भी मोटापा होता है।

प्रश्न 25.
अभावजन्य रोग से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर-
अभावजन्य रोग – एक व्यक्ति खाने के लिए पर्याप्त भोजन पा रहा है, लेकिन कभी-कभी उसके भोजन में किसी विशेष पोषक तत्व की कमी हो जाती है। यदि यह कमी लंबी अवधि तक रहती है तो वह व्यक्ति उसके अभाव से ग्रसित हो सकता है। एक या अधिक पोषकों का अभाव हमारे शरीर में रोग अथवा विकृतियां उत्पन्न कर सकता है। वे रोग जो लंबी अवधि से पोषक-पदार्थ के अभाव के कारण होते हैं, उन्हें अभावजन्य रोग कहते हैं।

प्रश्न 26.
भोजन में पर्याप्त प्रोटीन न लेने से कौन-सी विकति हो सकती है ?
उत्तर-
यदि कोई व्यक्ति अपने भोजन में पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले रहा है तो उसे कुछ रोग हो सकते हैं जिसमें वृद्धि का अवरुद्ध होना, चेहरे पर सूजन, बालों के रंग का उड़ना, त्वचा की बीमारियां और पेचिश जैसे रोग प्रोटीन की कमी से हो सकते हैं।

PSEB 6th Class Science Solutions Chapter 2 भोजन के तत्व

7. निबंधात्मक प्रश्न

प्रश्न 1.
विटामिन और खनिज लवणों के अभाव के कारण होने वाले रोगों/विकारों का विवरण दीजिए।
उत्तर-
विटामिन और खनिज लवणों के अभाव के कारण होने वाले रोग/विकार

विटामिन/खनिज लवण अभावजन्य रोग/विकार लक्षण
विटामिन A क्षीणता दृष्टिहीनता कमज़ोर दृष्टि, क्षीण प्रकाश में कम दिखाई देना, कभी-कभी पूरी तरह से दिखाई देना बंद हो जाना।
विटामिन B1 बेरी-बेरी दर्बल पेशियां और काम करने की ऊर्जा में कमी
विटामिन C स्कर्वी मसूढ़ों से खून निकलना, घाव भरने में अधिक समय का लगना
विटामिन D रिकेट्स अस्थियों का मुलायम होकर मुड़ जाना
कैल्शियम अस्थियां और दंत क्षय कमज़ोर अस्थियाँ, दंतक्षय
आयोडीन घेघा (गॉयटर) विकार गर्दन की ग्रंथि का फूल जाना, बच्चों में मानसिक विकलांगता
लोहा अरक्तता कमज़ोरी

प्रश्न 2.
भोजन के प्रत्येक अवयव की भूमिका क्या है ?
उत्तर-
भोजन के मुख्य अवयव हैं-प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, वसा, विटामिन तथा खनिज।

I. प्रोटीन का महत्त्व-

  1. प्रोटीन हमारे शरीर के निर्माण, वृद्धि तथा मरम्मत के लिए आवश्यक पदार्थ हैं।
  2. प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों का निर्माण करते हैं।
  3. ये जीवद्रव्य का एक प्रमुख भाग हैं।
  4. महिलाओं में प्रोटीन दूध का निर्माण करते हैं।
  5. शरीर में एंजाइम और हार्मोन का निर्माण प्रोटीन से होता है।
  6. प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करते हैं।

II. कार्बोहाइड्रेट्स का महत्त्व-

  1. कार्बोहाइड्रेट्स ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। दैनिक जीवन में अभीष्ट ऊर्जा कार्बोहाइड्रेट्स के ऑक्सीजन से प्राप्त होती है। इसके 1 ग्राम पूर्ण दहन से 17 किलो जूल ऊष्मा प्राप्त होती है।
  2. कार्बोहाइड्रेट्स रक्त में रक्त-शक्कर अनुपात को स्थिर रखते हैं।
  3. दूध पिलाने वाली माताओं में ग्लूकोज़ को लेक्टोस में बदला जाता है।
  4. मानव शरीर में कार्बोहाइड्रेट्स चर्बी या वसा में परिवर्तित होते रहते हैं।
  5. कार्बोहाइड्रेट्स से लैक्टिक एसिड और अमोनिया प्राप्त होते हैं। इनके फिर प्रोटीन बनाए जाते हैं।

III. वसा का महत्त्व-

  1. वसा ऊर्जा का मुख्य स्रोत है। इससे प्रोटीन तथा कार्बोहाइड्रेट्स से दुगुनी ऊर्जा मिलती है।
  2. वसा विटामिन A, D, E तथा K का मुख्य स्रोत है।
  3. वसा से कार्बोहाइड्रेट्स तथा एमीनो अम्ल बनाए जा सकते हैं।
  4. वसा को शरीर में एकत्र किया जा सकता है।
  5. मानव शरीर में वसा ऑक्सीजन से फॉस्फोलिपिडस बनते हैं। ये जीव द्रव्य के मुख्य अंग हैं तथा रक्त के जमने में सहायता करते हैं।

IV. विटामिन का महत्त्व-

  1. विटामिन हमारे भोजन का मुख्य अंग हैं। यद्यपि इनसे ऊर्जा प्राप्त नहीं होती फिर भी ये मानव शारीरिक
    क्रियाओं के लिए आवश्यक हैं।
  2. विटामिन के बिना स्वास्थ्य ठीक रखना कठिन है।
  3. पौधे सरल पदार्थों से विटामिन बना लेते हैं परंतु प्राणी इनका संश्लेषण नहीं कर सकते।
  4. इनकी कमी के कारण शरीर में कई अनियमितताएं पैदा हो जाती हैं।

V. खनिज का महत्त्व-

  1. ये हड्डियां तथा दांत बनाते हैं।
  2. ये लाल रक्ताणुओं के निर्माण के लिए ज़रूरी हैं।
  3. ये रक्त के जमने में सहायक होते हैं।
  4. ऊतकों, तंत्रिकाओं तथा थायरॉयड ग्रंथि के कार्य के लिए इनकी आवश्यकता होती है।
  5. जीवन की गतिविधियों के लिए कई प्रकार के खनिज तत्वों की आवश्यकता होती है।

Leave a Comment