PSEB 6th Class Hindi Vyakaran व्याकरण, भाषा और वर्ण

Punjab State Board PSEB 6th Class Hindi Book Solutions Hindi Grammar Vyakaran, Bhasha Aur Varn व्याकरण, भाषा और वर्ण Exercise Questions and Answers, Notes.

PSEB 6th Class Hindi Grammar व्याकरण, भाषा और वर्ण

प्रश्न 1.
व्याकरण किसे कहते हैं ?
उत्तर:
जिस शास्त्र के द्वारा हमें भाषा के शुद्ध या अशुद्ध होने का ज्ञान प्राप्त हो, उसे व्याकरण कहते हैं।

प्रश्न 2.
हिन्दी व्याकरण के कितने भाग हैं ?
उत्तर:
हिन्दी व्याकरण के तीन भाग हैं
(i) वर्ण विचार,
(ii) शब्द विचार और
(iii) वाक्य विचार ।

प्रश्न 3.
भाषा किसे कहते हैं ?
उत्तर:
विचारों के आदान-प्रदान करने के साधन को भाषा कहते हैं, जैसे-हिन्दी, मराठी, पंजाबी, बंगला भाषाएँ हैं।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran व्याकरण, भाषा और वर्ण

प्रश्न 4.
लिपि किसे कहते हैं ? हिन्दी की लिपि का नाम लिखो।
उत्तर:
जिन वर्ण चिह्नों के द्वारा भाषा लिखी जाती है, उसे लिपि कहते हैं। हिन्दी भाषा की लिपि का नाम देवनागरी है।

प्रश्न 5.
भाषा के प्रकार लिखो।
उत्तर:
भाषा के दो प्रकार हैं-
(i) लिखित
(ii) मौखिक।

प्रश्न 6.
वर्ण या अक्षर किसे कहते हैं ?
उत्तर:
छोटी-से-छोटी ध्वनि को जिसके टुकड़े न हो सकें, वर्ण या अक्षर कहा जाता जैसे-अ, इ, उ ऋ, क्, च्, ट्, त्, ।

प्रश्न 7.
वर्णमाला किसे कहते हैं ?
उत्तर:
वर्गों के समूह को वर्णमाला कहते हैं।

प्रश्न 8.
हिन्दी वर्णमाला में कितने वर्ण (अक्षर) हैं ?
उत्तर:
ग्यारह स्वर और तैंतीस व्यंजन।

प्रश्न 9.
वर्ण के कितने भेद हैं ?
उत्तर:
वर्ण के दो भेद हैं-स्वर और व्यंजन।

PSEB 6th Class Hindi Vyakaran व्याकरण, भाषा और वर्ण

प्रश्न 10.
स्वर किसे कहते हैं ? उसके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
जो बिना किसी अन्य वर्ण की सहायता से बोले जाते हैं, उन्हें स्वर कहा जाता जैसे-अ, इ, उ, ऋ आदि ग्यारह स्वर हैं।
स्वरों के तीन भेद हैं-
(i) ह्रस्व
(ii) दीर्घ
(iii) प्लुत।
ह्रस्व – जिनके बोलने में समय कम लगे, जैसे-अ, इ उ, ऋ, इन्हें एक मात्रिक स्वर भी कहा जाता है।
दीर्घ – जिनके बोलने में ह्रस्व से दुगुना समय लगे; जैसे-आ, ई, उ, ए, ऐ, ओ, औ।
प्लुत – जिनके बोलने में ह्रस्व स्वर से तिगुना समय लगे, जैसे-ओउम्, हे राम!।

प्रश्न 11.
व्यंजन किसे कहते हैं और उनके कितने भेद हैं ?
उत्तर:
जो स्वरों की सहायता से बोले जाएँ, उन्हें व्यंजन कहते हैं जैसे-
क (क् + अ),
च (च् + अ),
ट (ट् + अ),
त (त् + अ),
प (प् + अ)।

Leave a Comment