PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

Punjab State Board PSEB 5th Class Welcome LifeBook Solutions Chapter 7 सहयोग Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Welcome Life Chapter 7 सहयोग

Welcome Life Guide for Class 5 PSEB सहयोग Textbook Questions and Answers

(क) सहायता करो, अच्छे बनो

प्रश्नोत्तरी 1.

प्रश्न 1.
पिता जी ने अपने बच्चों का किस बात का इम्तिहान लेना चाहा?
ਉੱਤਰ :
अच्छाई का।

प्रश्न 2.
बड़े बेटे ने क्या काम किया?
ਉੱਤਰ :
उसने दुकान खोल ली और बहुत पैसा कमाया।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

प्रश्न 3.
छोटे बेटे ने क्या काम किया?
ਉੱਤਰ :
उसने एक वृद्ध-वृद्धा की सेवा की और उनकी कृषि की संभाल की।

प्रश्न 4.
पिता जी को किस बेटे का काम पसन्द आया और क्यों?
ਉੱਤਰ :
छोटे बेटे का काम पसन्द आया क्योंकि उसने एक वृद्ध-वृद्धा की सेवा करके दुआएं एवं आशीर्वाद कमाया था।

(ख) मैं कैसे सहायता करता हूँ।

प्रश्नोत्तरी 2.

प्रश्न 1.
क्या आपने कभी किसी की सहायता की है?
ਉੱਤਰ :
हाँ जी की है।

प्रश्न 2.
बच्चो आपके द्वारा किसी की भी की गई कोई एक सहायता बताओ।
ਉੱਤਰ :
मैंने एक वृद्ध माता जी को सड़क पार करवाई थी और उनके फोन से उनके घर सन्देश दिया था कि माता जी ठीक-ठाक हैं और उनको उनके नज़दीक की गली में उनके घर छोड़ दिया था।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

प्रश्न 3.
आप सहयोग कैसे करते हो?
ਉੱਤਰ :
अपने मित्रों के साथ खेल में, यदि कोई गिर जाए तो उसको उठा कर, किसी छोटे बच्चे को सड़क पार करवा कर और बुजुर्गों को जो चाहिए वह ला देता हूँ और उनका कहना मानता हूँ। घर में जो भी काम माता-पिता करने को कहते हैं वह कर देता हूँ।

प्रश्नोत्तरी 3.

प्रश्न 1.
बच्चा घर में कैसे सहयोग करता
ਉੱਤਰ :
मम्मी को बर्तन पकड़ा कर, पिता जी को पानी पिला कर।

प्रश्न 2.
बच्चा स्कूल में किस प्रकार सहयोग करता है?
ਉੱਤਰ :
ऊँचे स्वर में पढ़ कर कक्षा को पाठ सुनाता है।

प्रश्न 3.
वह दादा जी की किस प्रकार सेवा करता है?
ਉੱਤਰ :
दादा जी के सिर में तेल मालिश करता है, उनको कपड़े पकड़ाता है।

प्रश्न 4.
वह केवल घरवालों का ही सहयोग करता है या सबका सहयोग करता है?
ਉੱਤਰ :
वह सबका सहयोग करता है बेशक वह पराए हों या रिश्तेदार।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

(ग) आप कैसे सहायता करते हो

प्रश्न 1.
आप अपनी मम्मी की सहायता कैसे करते हो?
ਉੱਤਰ :
जब मम्मी खाना बनाती है तो मैं बर्तन पकड़ाता हूं।

प्रश्न 2.
आप कक्षा में किस तरह सहायता करते हो?
ਉੱਤਰ :
मैं कक्षा में पाठ पढ़कर सुना देता हूं।

प्रश्न 3.
आप दादा जी की सहायता कैसे करते हो?
ਉੱਤਰ :
मैं उनके सिर पर तेल लगा देता हूं, उनको कपड़े पकड़ा देता हूं।

PSEB 5th Class Welcome Life Guide सहयोग Important Questions and Answers

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पीय प्रश्न :

1. सहयोग पाठ में बड़े पुत्र ने क्या सोचा?
(क) पैसे कमाने के बारे में
(ख) विदेश जाने के बारे में
(ग) खाली रहने के बारे में
(घ) कोई नहीं।
ਉੱਤਰ :
(क) पैसे कमाने के बारे में।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

2. वृद्ध और वृद्धा का पुत्र किस तरह मर गया था?
(क) बीमार होकर
(ख) सांप के डसने से
(ग) दुर्घटना में
(घ) सभी गलत।
ਉੱਤਰ :
(ख) सांप के डसने से।

3. दो लड़कियां क्यों खड़ी रह गईं?
(क) उनके पास स्वेटर नहीं थे
(ख) उनका घर दूर थे
(ग) वह घर जाने से डरती थीं
(घ) सभी गलत।
ਉੱਤਰ :
(क) उनके पास स्वेटर नहीं थे।

4. जो बच्चे स्वेटर नहीं डालकर आए थे उनको
(क) घर भेजा गया
(ख) सज़ा दी गई
(ग) कक्षा में से बाहर निकाल दिया गया
(घ) सभी ठीक।
ਉੱਤਰ :
(क) घर भेजा गया।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

रिक्त स्थान भरें :

1. पहले पुत्र ने बहुत …………………………. के बारे में सोचा।
2. वह लड़का वृद्ध-वृद्धा को …………………………. ले गया।
3. अगले दिन मैंने उन लड़कियों को सबसे सुन्दर दो …………………………. लाकर दिए।
ਉੱਤਰ :
1. पैसे कमाने
2. उनके घर
3. स्वेटर।

सही/ग़लत का चिन्ह लगाएं :

1. बड़े पुत्र ने कोई काम नहीं किया।
2. छोटे पुत्र ने वृद्ध-वृद्धा की फसल-बाड़ी की।
3. पिता जी दूसरे पुत्र के कार्य से अधिक प्रसन्न
4. बड़े बच्चों को छोटे बच्चों की पढ़ाई में सहायता करनी चाहिए।
ਉੱਤਰ :
1. ग़लत
2. सही
3. सही
4. सही।

माईंड मैपिंग :

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग 1
ਉੱਤਰ :
PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग 2

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

मिलान करें:

1. बड़ा पुत्र (क) वृद्ध-वृद्धा की सेवा
2. छोटा पुत्र (ख) बच्चों का घर जाना
3. वर्षा होना (ग) स्वेटर न होना
4. दो लड़कियां (घ) पैसा कमाना।
ਉੱਤਰ :
1. (घ)
2. (क)
3. (ख)
4. (ग)

लघु उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1.
पिता जी ने अपने दोनों पुत्रों को कितना समय दिया?
ਉੱਤਰ :
उनको एक वर्ष का समय दिया।

प्रश्न 2.
बड़े पुत्र ने क्या करने के बारे में सोचा?
ਉੱਤਰ :
उसने बहुत पैसे कमाने के बारे में सोचा।

प्रश्न 3.
बड़े पुत्र ने पैसे कमाने के लिए क्या काम किया?
उत्तर :
उसने दुकान खोल ली।

प्रश्न 4.
रास्ते में वृद्ध-वृद्धा क्यों रो रहे थे?
ਉੱਤਰ :
उनके युवक पुत्र की सांप के डसने से मृत्यु हो गई थी।

PSEB 5th Class Welcome Life Solutions Chapter 7 सहयोग

प्रश्न 5.
पिता जी ने अच्छाई के बारे में क्या कहा?
ਉੱਤਰ :
उन्होंने कहा कि पैसा तो सारा संसार कमा लेता है पर वास्तविक कमाई तो आपकी अच्छाई है।

प्रश्न 6.
निम्न तस्वीरों में की जाने वाली सहायता के बारे में कुछ वाक्य लिखो।
ਉੱਤਰ :

  • पहली तस्वीर में एक बच्चा एक वृद्ध व्यक्ति को सड़क पार करने में उनकी मदद कर रहा है।
  • दूसरी तस्वीर में दो वृद्ध व्यक्तियों को उनकी ज़रूरत का सामान देकर उनकी सहायता की जा रही है।

Leave a Comment