PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 भाखड़ा बाँध

Punjab State Board PSEB 5th Class Hindi Book Solutions Chapter 8 भाखड़ा बाँध Textbook Exercise Questions and Answers.

PSEB Solutions for Class 5 Hindi Chapter 8 भाखड़ा बाँध

Hindi Guide for Class 5 PSEB भाखड़ा बाँध Textbook Questions and Answers

I. बताओ

प्रश्न 1.
बाँध किसे कहते हैं ?
उत्तर:
बाँध वह निर्माण है जिसके द्वारा नदियों के पानी को बाँध कर अथवा इकट्ठा करके आवश्यकता के समय उपयोग में लाया जाता है।

प्रश्न 2.
भाखड़ा बाँध किस नदी पर बनाया गया है?
उत्तर;
भाखड़ा बाँध सतलुज नदी पर बनाया गया है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 भाखड़ा बाँध

प्रश्न 3.
भाखड़ा बाँध की ऊँचाई कितनी है ?
उत्तर:
भाखड़ा बाँध की ऊँचाई 226 मीटर है।

प्रश्न 4.
‘गोबिन्द सागर’ झील का नाम किस गुरु के नाम पर रखा गया है ?
उत्तर:
गोबिन्द सागर झील का नाम दशम गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के नाम पर रखा गया है।

प्रश्न 5.
किस नहर पर और कहाँ दो बिजली घर बनाए गए हैं ?
उत्तर:
सतलुज नहर पर गंगूवाल और कोटला नामक स्थानों पर दो बिजलीघर बनाए गए हैं।

प्रश्न 6.
भाखड़ा बाँध से किस-किस राज्य को सिंचाई के लिए पानी मिलता है?
उत्तर:
भाखड़ा बाँध से पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को सिंचाई के लिए पानी मिलता है।

प्रश्न 7.
पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसे कब राष्ट्र को समर्पित किया था ?
उत्तर:
पंडित जवाहर लाल नेहरू ने इसे 22 अक्तूबर, सन् 1963 को राष्ट्र को समर्पित किया था।

II. इन प्रश्नों के उत्तर चार-पाँच वाक्यों में लिखो

प्रश्न 1.
कैसा स्थान बाँध बनाने के लिए उपयुक्त समझा जाता है ?
उत्तर:
दो पहाड़ों के बीच का संकरा रास्ता, जहाँ नदी के पानी को आसानी से इकट्ठा किया जा सके, बाँध बनाने के लिए उपयुक्त स्थान समझा जाता है।

प्रश्न 2.
गोबिन्द सागर झील की सुन्दरता का वर्णन करो।
उत्तर:
तीन ओर से पहाड़ों से घिरी हरी-भरी घाटियाँ. ऊँचे-ऊँचे वक्षों की पंक्तियाँ और बीच में लहराता हुआ जल गोबिन्द सागर झील की सुन्दरता का अनुपम दृश्य उपस्थित करता है। दर्शकों का मन तो इस प्राकृतिक सौन्दर्य की छटा को देखकर मुग्ध हो उठता है।

प्रश्न 3.
भाखड़ा बाँध के निर्माण से पंजाब के पड़ोसी राज्यों को क्या-क्या लाभ हुए हैं ?
उत्तर:
भाखड़ा बाँध के निर्माण से पंजाब के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों हरियाणा और राजस्थान को भी खूब लाभ मिला है। इन्हें सिंचाई के लिए पानी मिलता है जिस कारण इन राज्यों की उपज भी दोगुनी हो गई है। पहले जहाँ इन स्थानों में भूमि रेतीली और बंजर नज़र आती थी अब वहाँ फ़सलें लहलहाती नज़र आ रही हैं।

III. वाक्य पूरे करो-

(i) भाखड़ा बाँध …………. पहला बाँध है।
(ii) यह आनन्दपुर साहिब से . सतलुज नदी पर बनाया गया है।
(iii) भाखड़ा बाँध ………………. में से एक है।
(iv) भाखड़ा बाँध बनने से ………….. दृष्टिगोचर होते हैं।
(v) भाखड़ा बाँध …………………… गौरव है।
उत्तर:
(i) स्वतन्त्र भारत में बनाया गया
(ii) लगभग तीस किलोमीटर की दूरी पर
(iii) एशिया के सबसे ऊँचे बाँधों
(iv) पंजाब और हरियाणा में चारों ओर लहलहाते खेत
(v) हमारे देश का।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 भाखड़ा बाँध

IV. वाक्यों में प्रयोग करो

स्वर्गीय, प्राकृतिक, तीर्थ, आधुनिक, सौन्दर्य, दृष्टिगोचर, सोना उगलना।
उत्तर:
स्वर्गीय-स्वर्गीय पं० जवाहर लाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमन्त्री थे।
प्राकृतिक-शिमला का प्राकृतिक सौन्दर्य अनूठा है।
तीर्थ-अमृतसर पंजाब का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है।
आधुनिक-भाखड़ा बाँध को पं० नेहरू ने आधुनिक तीर्थ स्थल कहा।
सौन्दर्य-पहाड़ों में प्रकृति का सौन्दर्य दर्शनीय है।
दृष्टिगोचर-पंजाब के खेतों में हरियाली ही हरियाली दृष्टिगोचर होती है।
सोना उगलना-पंजाब की उपजाऊ धरती सोना उगलती है।

V. पढ़ो, समझो और लिखो

(i) बहना = बहाव
(ii) चुनना = ……….
(iii) दबना = ………..
(iv) सींचना = सिंचाई
(v) चढ़ना = ……….
(vi) पढ़ना = …………
उत्तर:
(i) बहना = बहाव।
(ii) चुनना = चुनाव।
(iii) दबना = दबाव।।
(iv) सींचना = सिंचाई।
(v) चढ़ना = चढाई।
(vi) पढ़ना = पढ़ाई।

VI. शुद्ध शब्द पर गोला लगाओ:

(i) उदोयोग – उद्योग – उदयोग
(ii) समरीध – समृद्ध – समृद्ध
(iii) समरपित – समर्पित – समीत
(iv) द्रिष्टि – दरिष्टि – दृष्टि
(v) उपस्थित – उपस्थीत – उपस्थिति
उत्तर:
शुद्ध शब्द
(i) उद्योग!
(ii) समृद्ध।
(iii) समर्पित।
(iv) दृष्टि।
(v) उपस्थित।

VII. अनेक शब्दों के स्थान पर एक शब्द लिखो.

(i) किसी देश का सबसे बड़ा मन्त्री = प्रधानमन्त्री
(ii) नदी के पानी को बाँधना/रोकना = ……………..
(iii) सुख सुविधाओं से परिपूर्ण = ……………..
(iv) ज़मीन के नीचे खोदकर बनाई हुई नाली = ……………..
(v) सैलानियों के घूमने-फिरने का स्थान = ……………..
(vi) वह भूमि जो खेती योग्य न हो = ……………..
(vii) वह भूमि जिस पर भरपूर फ़सल हो = ……………..
(viii) पशुओं के चरने की जगह = ……………..
(ix) मृत्यु को प्राप्त = ……………..
उत्तर:
(i) किसी देश का सबसे बड़ा मन्त्री = प्रधानमन्त्री।
(ii) नदी के पानी को बांधना/रोकना = बाँध।
(iii) सुख-सुविधाओं से परिपूर्ण = समृद्ध।
(iv) जमीन के नीचे खोदकर बनाई हुई नाली = सुरंग।
(v) सैलानियों के घूमने-फिरने का स्थान = पर्यटन स्थल।
(vi) वह भूमि जो खेती योग्य न हो = बंजर।
(vii) वह भूमि जिस पर भरपूर फसल हो = ऊसर/ उपजाऊ।
(viii) पशुओं के चरने की जगह = चारागाह।
(ix) मृत्यु को प्राप्त = मृत।

VIII. निम्नलिखित गद्यांश में आए संज्ञा शब्दों पर गोला तथा सर्वनाम शब्दों को रेखांकित करें

भाखड़ा बाँध पर काम करने वाले मजदूरों तथा इंजीनियरों की सुविधा के लिए विशेष रूप से एक बस्ती बनाई गई है। यह बस्ती नया नंगल के नाम से प्रसिद्ध है। यह स्थान भाखड़ा से तेरह किलोमीटर की दूरी पर है और बाँध के सबसे समीप पड़ता है। इसी स्थान पर सतलुज नदी पर एक छोटा बाँध और बनाया गया है। इससे एकनिहर निकाली गई है, जिस पर दो बिजली घर गंगुवाल तथा कोटला नामक स्थानों पर बनाए गए हैं।

IX. पढ़ो, समझो और लिखो

(क) ‘समर्पित’ शब्द में मूल शब्द समर्पण है। उसमें ‘इत’ शब्दांश जोड़ कर समर्पित शब्द बना है। इसी प्रकार नए शब्द बनाएँ-
(i) समर्पण + इत = समर्पित
(ii) प्रवाह + इत = ……………..
(iii) सम्मान + इत = …………….
(iv) एकत्र + इत = …………….
(v) निर्माण + इत = …………..
(vi) अनुमान + इत = …………
उत्तर:
इत’ प्रत्यय लगाकर बनाए गए शब्द
(i) समर्पण + इत = समर्पित।
(ii) प्रवाह + इत = प्रवाहित।
(iii) सम्मान + इत = सम्मानित।
(iv) एकत्र + इत = एकत्रित।
(v) निर्माण + इत = निर्माणित।
(vi) अनुमान + इत = अनुमानित।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 भाखड़ा बाँध

प्रयोगात्मक व्याकरण

(ख) विशेषण-
उदाहरण-

  1. हरी भरी घाटियाँ तथा ऊँचे-ऊँचे वृक्ष दिखाई दे रहे थे।
  2. हज़ारों मजदूरों की मेहनत रंग लाई।
  3. रेतीली भूमि में भी फ़सलें लहलहाने लगी हैं।।
  4. यह ऊँचा है।

उपर्युक्त वाक्यों में ‘हरी भरी’ शब्द घाटियों (संज्ञा) की ‘ऊँचे-ऊँचे’ शब्द वृक्ष (संज्ञा) की, ‘हज़ारों’ शब्द मज़दूरों (संज्ञा) की, ‘रेतीली’ शब्द भूमि (संज्ञा) की तथा ‘ऊँचा’ शब्द ‘यह’ सर्वनाम की विशेषता बता रहा है।

परिभाषा-संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं।

निम्नलिखित में से विशेषण शब्द छाँटिए।
1. अनेक यात्री भाखड़ा बाँध की सैर करने आते हैं।
2. इसके लिए दो सुरंगें खोदी गईं।
3. अब बंजर भूमि सोना उगलने लगी है।
4. कँटीली झाड़ियाँ नजर आ रही हैं।
5. प्रथम प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू का सपना साकार हुआ।
उत्तर:
विशेषण शब्द
(1) अनेक।
(2) दो।
(3) बंजर।
(4) कँटीली
(5) प्रथम।

बहुवैकल्पिक प्रश्न

पूछे गए प्रश्नों के सही विकल्प पर (✓) निशान लगाएं

प्रश्न 1.
भाखड़ा बाँध की ऊँचाई कितनी है ?
(क) 255 मीटर
(ख) 226 मीटर
(ग) 227 मीटर
(घ) 228 मीटर।
उत्तर:
(ख) 226 मीटर

प्रश्न 2.
भाखड़ा बाँध किस नदी पर बनाया गया है ?
(क) गंगा
(ख) यमुना
(ग) सतलुज
(घ) गोदावरी।
उत्तर:
(ग) सतलुज

प्रश्न 3.
भाखड़ा बाँध से किस राज्य को सिंचाई के लिएं पानी मिलता है ?
(क) पंजाब
(ख) हरियाणा
(ग) राजस्थान
(घ) तीनों को।
उत्तर:
(घ) तीनों को।

प्रश्न 4.
भाखड़ा बाँध का उद्घाटन कब हुआ ?
(क) 22 अक्तूबर 1963
(ख) 22 अक्तूबर 1964
(ग) 22 अक्तूबर 1965
(घ) 22 अक्तूबर 1966.
उत्तर:
(ख) 22 अक्तूबर 1964

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 भाखड़ा बाँध

प्रश्न 5.
आनंदपुर साहिब से भाखड़ा बाँध की दूरी लगभग कितने कि०मी० है ?
(क) 20
(ख) 25
(ग) 30
(घ) 35
उत्तर:
(ग) 30

प्रश्न 6.
भाखड़ा बाँध हमारे देश का क्या है ?
(क) गौरव
(ख) बाँध
(ग) सागर
(घ) सब कुछ।
उत्तर:
(क) गौरव

प्रश्न 7.
भाखड़ा बाँध के लिए बनाई झील का क्या नाम है ?
(क) गोबिन्द सागर
(ख) गोबिन्द झील
(ग) गोबिन्द नदी
(घ) गोबिन्द बिन्दू।
उत्तर:
(क) गोबिन्द सागर

भाखड़ा बाँध Summary

भाखड़ा बाँध पाठ का सार

भारत का आधुनिक तीर्थ भाखड़ा बाँध हमारे देश की स्वतन्त्रता प्राप्ति के बाद बनाया गया सबसे पहला बाँध है। नदियों के पानी को इकट्ठा कर बाँध की सहायता से उपयोग में लाया जाता है। भाखड़ा बाँध चण्डीगढ़ से एक सौ पन्द्रह किलोमीटर दूर है। इसे आनन्दपुर से लगभग तीस किलोमीटर दूर सतलुज पर बनाया गया है। यहाँ सतलुज दो पहाड़ों के बीच में से गुज़रती है। बाँध बनाने से पहले दो सुरंगें खोदकर नदी का पानी इनसे निकाला गया था। यह बाँध एशिया के सबसे ऊँचे बाँधों में से एक है जिस की ऊँचाई 226 मीटर है। यह कुतुब मीनार से तीन गुणा ऊंचा है। इसके लिए बनाई गई झील का नाम गुरु गोबिन्द सिंह जी के नाम पर गोबिन्द सागर’ रखा गया है। इससे एक नहर निकालकर उस पर दो बिजली घर बनाए गए हैं। इससे सिंचाई के लिए। पानी प्राप्त होता है। इससे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में फसलें लहलहाने लगी हैं। इससे प्राप्त बिजली का उपयोग उद्योगों के विकास के लिए किया गया है। यह बाँध हमारे देश का गौरव है।

PSEB 5th Class Hindi Solutions Chapter 8 भाखड़ा बाँध

कठिन शब्दों के अर्थ:

स्वतन्त्र = आज़ाद। आधुनिक = आजकल का, नवीन। निर्माण = बनाना, रचना। सम्पन्न = धनी, उन्नतिशील। आवश्यकता = ज़रूरत। उद्योग-धन्धे = ऐसे धन्धे जिनके द्वारा कुछ उत्पादन किया जा सके। संकरे = तंग। उपयुक्त = उचित, ठीक। प्रवाह = बहाव। अनुपम = जिसकी कोई उपमा न हो। दर्शक = देखने वाला। प्राकृतिक = कुदरती। सौन्दर्य = सुन्दरता। मुग्ध = प्रसन्न। पर्यटन स्थल = घूमने का स्थान। दृष्टिगोचर = नज़र आना। चरागाह = पशुओं के चराने के लिए बने घास के मैदान। अधिकांश = ज़्यादा भाग। विकास = उन्नति। समृद्ध = खुशहाल, सम्पन्न। सहस्त्रों = हज़ारों। अथक = जो कभी न थके। गौरव = बड़प्पन। स्वर्गीय = जिसकी मृत्यु हो चुकी हो। समर्पित = समर्पण करना, सौंप देना।

Leave a Comment